केंद्रीय मंत्री का दावा, 7 दिन में लागू करेंगे CAA, उत्तराखंड विधानसभा में UCC पर भी बिल जल्द

पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि सीएए देश का कानून है और इसे लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 09:58 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 02:04 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री का दावा, 7 दिन में लागू करेंगे CAA, उत्तराखंड विधानसभा में UCC पर भी बिल जल्द

HighLights

  1. संसद में पारित हो चुका है नागरिकता संशोधन अधिनियम
  2. अमित शाह ने भी कहा था, कानून लागू होकर रहेगा
  3. विपक्ष कर रहा विरोध, पढ़िए ताजा बयान

एजेंसी, कोलकाता। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा दावा किया है। कोलकाता में आयोजित एक रैली में शांतनु ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में एक हफ्ते में सीएए लागू हो जाएगा।

बता दें, सीएए कानून संसद से पारित हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार अब तक इसे लागू नहीं कर पाई है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि सीएए देश का कानून है और इसे लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है।

यह कानून 2019 में संसद में पारित हो चुका है। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत में शरण लेने वाले गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है।

उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने में तेजी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित समिति दो फरवरी को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। आगामी विधानसभा सत्र में सरकार इससे संबंधित विधेयक सदन में प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर साझा की जानकारी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Gyanvapi Case: हिंदू पक्ष की SC में याचिका, वजूखाने के ASI सर्वे और सील क्षेत्र खोलने की मांग

Gyanvapi Case: मुस्लिम पक्ष ने ASI सर्वे का विरोध किया था। सर्वे की रिपोर्ट सार्वनजिक होने से भी मुस्लिम पक्ष खुश नहीं है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 01:54 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 02:16 PM (IST)

Gyanvapi Case: हिंदू पक्ष की SC में याचिका, वजूखाने के ASI सर्वे और सील क्षेत्र खोलने की मांग

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दायर की याचिका
  2. पिछले दिनों जारी हुई थी ASI सर्वे
  3. रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार मिले मंदिर होने के प्रमाण

एजेंसी, नई दिल्ली। हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए मांग की है कि वाराणसी स्थिति विवादित ज्ञानवापी परिसर के वजुखाने की भी वैज्ञानिक जांच होगा। साथ ही याचिका में लिखा है कि ज्ञानवापी का वो हिस्सा भी खोला जाए, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील किया गया है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ज्ञानवापी मामले में हिंदू वादी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया है, जिसमें 19 मई 2023 के आदेश को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगा दी गई थी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि – ईदगाह केस में सुनवाई टली

इस बीच, मथुरा से जुड़े श्रीकृष्ण जन्मभूमि – ईदगाह केस सोमवार को सुनवाई टल गई। अब सुनवाई अप्रैल में होगी। यहां हिंदू पक्ष ने विवादित परिसर में सर्वे की मांग की है। सोमवार को कोर्ट ने सभी पक्ष को नोटिस भेजा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Rajya Sabha Polls 2024: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव, अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 03:03 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 03:10 PM (IST)

Rajya Sabha Polls 2024: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव, अधिसूचना जारी

एजेंसी, नई दिल्ली। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों के लिए आगामी 27 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।

  • जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, उनमें सबसे ज्यादा 10 सदस्य उत्तर प्रदेश के हैं।
  • वहीं बिहार के भी 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
  • मध्य प्रदेश में 5, तो छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर चुनाव होगा।
  • आंध्र प्रदेश में 3, चंडीढ़ में 1, गुजरात में 4, हरियाणा में 1, हिमाचल में 1, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 6, तेलंगाना में 3, उत्तराखंड मेें 1, पश्चिम बंगाल में 5, ओडिशा में 3 और राजस्थान में 3 सीट पर चुनाव होना है।
  • naidunia_image

    naidunia_image

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Sach Ke Sathi Seniors: झांसी में 25 जनवरी को होगा विश्वास न्यूज का फैक्ट चेकिंग वेबिनार, नागरिकों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

    Sach Ke Sathi Seniors: सच के साथी सीनियर्स’ के तहत झांसी के नागरिकों के लिए 25 जनवरी को वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वास न्यूज के एक्सपर्ट डीपफेक को पहचनाने के साथ फैक्ट चेकिंग टूल्स के बारे में ट्रेनिंग देंगे।

    Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 06:16 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 06:16 PM (IST)

    Sach Ke Sathi Seniors: झांसी में 25 जनवरी को होगा विश्वास न्यूज का फैक्ट चेकिंग वेबिनार, नागरिकों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
    Sach Ke Sathi Seniors

    डिजिटल डेस्क, झांसी। Sach Ke Sathi Seniors: जागरण न्यू मीडिया के अभियान ‘सच के साथी सीनियर्स’ के तहत झांसी के नागरिकों के लिए 25 जनवरी को वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वास न्यूज के एक्सपर्ट डीपफेक को पहचनाने के साथ फैक्ट चेकिंग टूल्स के बारे में ट्रेनिंग देंगे। ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।

    फैक्ट चेकर्स नागरिकों को डिजिटल सेफ्टी के बारे में जानकारी देंगे। इस वर्कशॉप का उद्देश्य सीनियर सिटीजन को डिजिटल फ्रॉड, फर्जी और भ्रामक सूचनाओं के बारे में सजग करना है। इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सेमिनार और वेबिनार के जरिए लोगों को इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। गूगल न्यूज इनिशिएटिव (जीएनआई) के सहयोग से संचालित हो रहे, इस कार्यक्रम का अकादमिक भागीदार माइका (मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद) है।

    अभियान के बारे में

    ‘सच के साथी सीनियर्स’ भारत में तेजी से बढ़ रही फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को संबोधित करने वाला मीडिया साक्षरता अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार की श्रृंखला के माध्यम से स्रोतों का विश्लेषण करने, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को तार्किक निर्णय लेने में मदद करना है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.vishvasnews.com/sach-ke-sathi-seniors/ पर क्लिक करें।

    पंजाब अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला चाइनीज ड्रोन, BSF ने हेरोइन पैकेट भी किया जब्त

    Chinese language Drone in Panjab गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सुरक्षा बल जवानों ने पंजाब में एक चाइनीज ड्रोन बरामद किया है।

    Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 05:24 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 05:24 PM (IST)

    पंजाब अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला चाइनीज ड्रोन, BSF ने हेरोइन पैकेट भी किया जब्त
    26 जनवरी की सुबह BSF के जवानों ने ड्रोन किया जब्त

    HighLights

    1. अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर पर मिला चाइनीज ड्रोन
    2. ड्रोन के साथ हेरोइन का पैकेट भी बरामद
    3. 26 जनवरी की सुबह BSF के जवानों ने किया जब्त

    एएनआइ, चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सुरक्षा बल जवानों ने पंजाब में एक चाइनीज ड्रोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर जिले के गांव रोरनवाला गांव में 26 जनवरी की सुबह BSF के जवानों को सीमा बाड़ के आगे एरिया डोमिनेशन गश्त करते समय एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने जब पास जाकर देखा तो वो एक ड्रोन था जिसे बीएसएफ के जवानों ने कब्जे में ले लिया।

    ड्रोन के साथ हेरोइन का पैकेट भी बरामद

    अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि, वीडीसी सदस्य की गुप्त सूचना पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस और अमृतसर ग्रामीण पुलिस के बीच एक संयुक्त अभियान चलाया गया। बीएसएफ पंजाब इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मोधे गांव के खेतों से एक डीजेआई प्रो ड्रोन और 519 ग्राम हेरोइन वाला एक पैकेट बरामद हुआ है।

    Amritsar Rural Police on a secret info by a VDC member, a joint ops between the Amritsar Rural Police and the @BSF_Punjab resulted in restoration of a DJI PRO drone & a packet containing 519 grams of heroin from fields of Modhe village, situated on the Worldwide Border. pic.twitter.com/0CGt3bkwvz

    — Amritsar Rural Police (@AmritsarRPolice) January 26, 2024

    जब्त किए गए ड्रोन पर क्वाडकॉप्टर मॉडल नंबर डीजेआई मविक 3 क्लासिक और मेड इन चाइना लिखा पाया गया है। हेरोइन वाला एक पैकेट भी जब्त किया गया है। पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ अधिकारी ड्रोन के जांच में जुटे हैं।

    अयोध्या जाने से करें परहेज, कैबिनेट मंत्रियों को पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह, बताई यह वजह

    Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से कहा है कि भारी भीड़ और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी के कारण नागरिक को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मार्च में अयोध्या जाने की योजना बनानी चाहिए।

    Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 05:47 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 06:28 PM (IST)

    अयोध्या जाने से करें परहेज, कैबिनेट मंत्रियों को पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह, बताई यह वजह
    पीएम मोदी ने कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल राम मंदिर नहीं जाने की सलाह दी है।

    एएनआई, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को सलाह दी है कि वे अयोध्या राम मंदिर का दौरा करने से बचें। एएनआई के मुताबिक, सरकारी सूत्रों के हवाले से उन्होंने सुझाव दिया है कि भारी भीड़ के कारण और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी के कारण नागरिक को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को मार्च में अयोध्या जाने की योजना बनानी चाहिए।

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दो दिन बाद बुधवार को पूजा करने के लिए रामपथ पर भारी भीड़ जमा हो गई। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में भक्तों को श्रीराम लला के दर्शन के लिए आते देखा गया। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि लोगों से अपील गई है कि वे दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें।

    दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें

    उन्होंने कहा कि भीड़ लगातार बढ़ रही है, लेकिन हमारी तैयारी पूरी है। हम बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो हफ्ते बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। आईजी कुमार ने कहा, ‘दर्शन के लिए जल्दी करने की जरूरत नहीं है।’

    इससे पहले पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि राम मंदिर परिसर और उसके आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। रामलला की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

    तीन आरती में होगी भक्तों की एंट्री?

    हर दिन सुबह 4 बजे मंगल गीतों से रामलला को जगाया जाएगा। फिर मंगला आरती की तैयारी होगी। भगवान दोपहर 12 से ढाई बजे तक विश्राम करेंगे। विश्राम का समय बढ़ाया और घटाया जा सकता है। मंगला आरती में दर्शन सीमित रहेंगे। फिलहाल भक्तों की भीड़ ज्यादा है। वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं है। इसलिए सभी लोग आरती में जा रहे हैं। आगे सिर्फ श्रृंगार, भोग और संध्या आरती में श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।

    Nitish Kumar: बिहार में सरकार पलटने के संकेत, राजद ने कहा- भ्रम की स्थिति दूर करें नीतीश कुमार

    बिहार में एक बार सरकार पलटने के संकेत मिल रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अब राजद भी भ्रम की इस स्थिति को दूर करना चाहती है।

    Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 04:04 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 04:07 PM (IST)

    Nitish Kumar: बिहार में सरकार पलटने के संकेत, राजद ने कहा- भ्रम की स्थिति दूर करें नीतीश कुमार
    राजद ने नीतीश से मांगा जवाब।

    HighLights

    1. राजद बनाए हुए है स्तिथि पर नजर।
    2. राजद ने कहा- नीतीश कुमार करें भ्रम दूर।

    एएनआई, पटना। बिहार में एक बार सरकार पलटने के संकेत मिल रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अब राजद भी भ्रम की इस स्थिति को दूर करना चाहती है। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह नीतीश कुमार अब इस स्तिथि को साफ कर देना चाहिए।

    बिहार के राजनीतिक हालात पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं सीएम (नीतीश कुमार) से अनुरोध करता हूं कि इस भ्रम को सुलझाएं। राजद ने कभी ऐसा ‘खेला’ नहीं किया है।

    हमारी तरफ से स्तिथि स्पष्ट- मनोज झा

    मनोज कुमार झा ने कहा कि हम तो गठबंधन के मुखिया माननीय नीतीश कुमार से यही आग्रह कर सकते हैं कि वह शाम तक भ्रम इस स्थिति को दूर कर दें। गठबंधन को लेकर संशय बना हुआ है, इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हमारे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चार जगह से झंडा फहराकर आ रहे हैं। हमारी तरफ से स्थिति स्पष्ट है। अब मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उस पर मैं माननीय मुख्यमंत्री जी आग्रह करूंगा हाथ जोड़कर कि वह इस पर विराम लगाने का काम करें।

    UP Politics : ज्ञानवापी मामले में बोले शिवपाल यादव, न्यायालय के फैसले को सब मानेंगे

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कुछ समय के इंतजार के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

    Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:51 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:51 PM (IST)

    UP Politics : ज्ञानवापी मामले में बोले शिवपाल यादव, न्यायालय के फैसले को सब मानेंगे
    ज्ञानवापी मामले पर बोले शिवपाल यादव।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। कुछ समय के इंतजार के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। सभी को मिलकर ही चुनाव लड़ना है। शिवपाल यादव जिला सहकारी बैंक में झंडारोहण करने के लिए आए थे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि सभी दलों की बातचीत आपस में हो रही है।

    शिवपाल बोले- अभी फैसले का इंतजार

    पत्रकारों ने शिवपाल यादव से एएसआई की रिपोर्ट पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि हम सबको न्यायालय का फैसला मानना पड़ेगा। न्यायालय ने अभी किसी भी तरह का फैसला नहीं दिया है, ऐसे में अभी उसका इंतजार करना चाहिए।

    शिवपाल ने बोला- भाजपा सरकार पर हमला

    शिवपाल यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कई तरह के वादे किए थे, लेकिन उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया है। भाजपा की सरकार में महंगाई बड़ती चली जा रही है। चीन हमारी सीमा के अंदर घुस आया है। सरकार हर मोर्च में विफल रही है।

    PM मोदी बुलंदशहर दौरे को लेकर CM योगी एक्टिव, अधिकारियों से कहा- जनता को नहीं होनी चाहिए परेशानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 जनवरी को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 08:23 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 08:23 PM (IST)

    PM मोदी बुलंदशहर दौरे को लेकर CM योगी एक्टिव, अधिकारियों से कहा- जनता को नहीं होनी चाहिए परेशानी
    PM मोदी का बुलंदशहर दौरा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 25 जनवरी को बुलंदशहर दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनसभा में जनता को परेशानी न हो, इसको लेकर निर्देश दिए। बता दें कि पीएम मोदी कल (25 जनवरी) को बुलंदशहर आकर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

    मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर पहुंचकर जनसभा स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, संगठन कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता को सभा स्थल पर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभा स्थल पर व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल में चल रहे विकास के कार्यों को जल्द ही गुणवत्ता के साथ पूरा करें।

    Gyanvapi Case: ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट सामने आई तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, ASI को बताया हिंदुत्व का गुलाम

    Gyanvapi Case : एएसआई रिपोर्ट सामने आने के बाद ओवैसी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पेशेवर पुरातत्वविदों या इतिहासकारों के किसी भी समूह के सामने जांच में टिक नहीं पाएगा।

    Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 09:47 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 09:49 AM (IST)

    Gyanvapi Case: ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट सामने आई तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, ASI को बताया हिंदुत्व का गुलाम
    संस्कृत शब्द इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि कभी यहां विशाल हिंदू मंदिर रहा होगा।

    HighLights

    1. असदुद्दीन ओवैसी ने ASI को हिंदुत्व का गुलाम बता दिया है।
    2. कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को सभी पक्षकारों को 839 पेज की रिपोर्ट सौंप दी गई है।
    3. मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने 20 पेज की फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर प्रेस वार्ता की।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सर्वे में हिंदू मंदिर होने के स्पष्ट प्रमाण सामने आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। ASI की सर्वे रिपोर्ट देखकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ASI को हिंदुत्व का गुलाम बता दिया है। गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को सभी पक्षकारों को 839 पेज की रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसकी कॉपी मिलने के बाद मंदिर पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने 20 पेज की फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर प्रेस वार्ता की और कई जानकारियां शेयर की है।

    This wouldn’t stand tutorial scrutiny earlier than any set {of professional} archaeologists or historians. The report is predicated on conjecture and makes a mockery of scientific research. As an ideal scholar as soon as mentioned “ASI is the handmaiden of Hindutva“

    — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 25, 2024

    एएसआई के सर्वे में ये खुलासा

    सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञानवापी परिसर में दीवार पर उकेरी गई हिंदू धर्म से संबंधित तस्वीरें और लिखे गए कई संस्कृत शब्द इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि कभी यहां विशाल हिंदू मंदिर रहा होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बीम पर नागरी लिपि में ‘कासी’ लिखा हुआ भी पाया गया है। यह 17वीं शताब्दी का है और रिपोर्ट में इसकी फोटो भी लगाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अवशेषों पर संस्कृत में श्रीमच्छा, पा भृगुवास, वद्विजातिश्च, आय अर्जानी, णरायै परोप, जातिभि: धर्मज्ञ: जैसे श्लोक भी अंकित हैं।

    ओवैसी ने रिपोर्ट को नकारा

    एएसआई रिपोर्ट सामने आने के बाद ओवैसी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पेशेवर पुरातत्वविदों या इतिहासकारों के किसी भी समूह के सामने जांच में टिक नहीं पाएगा। ओवैसी ने कहा कि यह रिपोर्ट वैज्ञानिक शोध का मजाक उठा रही है और पूरी तरह से अनुमान पर आधारित है।