Bihar Politics: मुझे महागठबंधन से मिला था CM का ऑफर, यह कह मांझी ने अमित शाह के सामने रखा ऑफर

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में बनी एनडीए सरकार से एक और मंत्री पद की मांग कर दी है। उन्होंने मेरे लिए महागठबंधन में सीएम पद का ऑफर था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 08:52 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 08:52 PM (IST)

Bihar Politics: मुझे महागठबंधन से मिला था CM का ऑफर, यह कह मांझी ने अमित शाह के सामने रखा ऑफर
मांझी को मिला था CM का ऑफर।

राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में बनी एनडीए सरकार से एक और मंत्री पद की मांग कर दी है। उन्होंने मेरे लिए महागठबंधन में सीएम पद का ऑफर था। यह सीधे मुझे नहीं दिया गया था, लेकिन घूम कर मेरे तक बात पहुंचाई गई थी। मैंने यह ऑफर ठुकराया है।

मांझी ने कहा कि हाल ही में बनी सरकार में निर्दलीय विधायक को तक मंत्री पद दिया है। इतना ही नहीं, मनचाहा विभाग तक बांटा जा रहा है। मेरी पार्टी के चार विधायक हैं। एक विधानपार्षद भी है। मुझे कम से कम दो मंत्री पद तो दिए ही जाने चाहिए। मेरी इस मांग को अगर नहीं माना जाता है, तो यह नाइंसाफी होगी।

‘अमित शाह ने इसे मुश्किल बताया…’

मांझी ने बताया कि उन्होंने अपनी मांग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गृहमंत्री अमित शाह को बताई थी। अमित शाह ने इसको थोड़ा मुश्किल बताया था, लेकिन उन जैसे व्यक्ति के लिए कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। वह हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। मैंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार को मंत्री बनाने को कहा था। इस पीछे मेरा तर्क है कि मगध क्षेत्र में समन्वय बहुत जरूरी है, इसलिए वहां सर्वण जाति के साथ एक मंत्री के रूप में दलित चेहरा भी होना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची क्राइम ब्रांच, इस मामले में दिल्ली CM को दिया नोटिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप लगाए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 09:04 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 09:04 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची क्राइम ब्रांच, इस मामले में दिल्ली CM को दिया नोटिस
अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची क्राइम ब्रांच।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। उसी सिलसिले में पुलिस अधिकारी नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल से सबूत देने को कहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर HC का बड़ा फैसला, 1 साल की जांच में कुछ नहीं मिला तो जब्त संपत्ति करनी होगी वापस

Delhi Excessive Court docket: दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि अगर पीएमएलए के तहत चार्जशीट दायर किए बिना एक साल से अधिक हो जाती है।जांच के दौरान जब्त की गई संपत्ति वापस की जानी चाहिए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 07:04 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 07:04 PM (IST)

मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर HC का बड़ा फैसला, 1 साल की जांच में कुछ नहीं मिला तो जब्त संपत्ति करनी होगी वापस
मनी लॉन्ड्रिंग पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।

एएनआई, नई दिल्ली। Delhi Excessive Court docket: दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने निर्देश दिया कि अगर पीएमएलए के तहत चार्जशीट दायर किए बिना एक साल से अधिक हो जाती है। तब जांच के दौरान जब्त की गई संपत्ति वापस की जानी चाहिए। जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि अगर 365 दिनों से अधिक की अवधि की जांच से पीएमएलए के तहत किसी अपराध से संबंधित कोई कार्यवाही नहीं होती है, तो जब्त की गई प्रॉपर्टी व्यक्ति को वापस कर दी जानी चाहिए।

ईडी ने खारिज की दलील

हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को 19-20 अगस्त 2020 को किए गए तलाशी और जब्ती अभियान के तहत याचिकाकर्ता से जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों, संपत्ति और अन्य सामग्री को याचिकाकर्ता को वापस करने का निर्देश दिया। अदालत ने ईडी के वकील की इस दलील को खारिज कर दिया था। अधिनियम की धारा 8(3) (ए) 365 दिनों की समाप्ति के परिणाम का प्रावधान नहीं करती है।

न्यायमूर्ति चावला ने कहा कि प्रकृति में जब्ती, कानून के अधिकार के बिना और भारत के संविधान के अनुच्छेद 300 ए का उल्लंघन है। उच्च न्यायालय अधिवक्ता डीपी सिंह के माध्यम से महेंद्र कुमार खंडेलवाल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि प्रतिवादी ने ईसीआईआर के आधार पर उसके परिसर में तलाशी और जब्ती की। साथ ही विभिन्न दस्तावेज, रिकॉर्ड, डिजिकल उपकरण और आभूषण जब्त किए। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि संपत्ति को जब्त किए हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

देश विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा, Bharat Mobility International Expo 2024 में बोले पीएम मोदी

Bharat Mobility International Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 06:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 06:24 PM (IST)

देश विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा, Bharat Mobility Global Expo 2024  में बोले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी।

एएनआई, नई दिल्ली। Bharat Mobility International Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।’

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा, ‘आज का भारत भविष्य की नीतियों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियां बना रहा है। इसमें निश्चित तौर पर मोबिलिटी सेक्टर के लिए विशेष जगह है।’

#WATCH | Delhi: At Bharat Mobility International Expo 2024, PM Modi says “Immediately’s Bharat is transferring ahead to make ‘Viksit Bharat’ by 2047. To attain this objective, the mobility sector goes to play a vital function. I stated from the ramparts of the Pink Fort, ‘Yahi Samay, Sahi Samay… pic.twitter.com/LhMX8SJRbC

— ANI (@ANI) February 2, 2024

पिछले 10 सालों में वाहनों की बिक्री में आया उछाल

पीएम मोदी ने कहा कि कल जो बजट पेश हुआ है आप उसमें विजन देख पाएंगे। बजट में जिन तीन रेलवे इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा की गई। वो देश में इज ऑफ ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘2014 से पहले दस साल में भारत में करीब 12 करोड़ गाड़ियां की बिक्री हुई। 2014 के बाद से देश में 21 करोड़ से अधिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है। अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Hemant Soren Arrested: राज्यपाल से मिलकर बोले चंपई, सरकार गठन की प्रक्रिया हो शुरू

Hemant Soren Arrested: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य का नेतृत्व करेंगे। झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन आने का समय दे दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 03:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 07:33 PM (IST)

Hemant Soren Arrested: राज्यपाल से मिलकर बोले चंपई, सरकार गठन की प्रक्रिया हो शुरू
चंपई सोरेन जाएंगे राजभवन।

एएनआई, रांची। Hemant Soren Information Dwell Jharkhand Information Immediately: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन राज्य का नेतृत्व करेंगे। बुधवार (कल) को ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन से 9 घंटे तक पूछताछ की थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर देर रात पूर्व सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया। हेमंत सोरेन को पहले से ही आशंका थी कि ईडी उनको गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए उन्होंने राजनीतिक संकट से बचने के लिए विधायकों की बैठक बुलाई थी। उसमें चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। झारखंड के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन आने का समय दे दिया है। वह शाम को 5:30 बजे विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलेंगे।

Hemant Soren Information Updates:

43 विधायक के साथ जा रहे हैं एयरपोर्ट

#WATCH | Ranchi: Jharkhand Congress president Rajesh Thakur says, “We’re going to the airport. You realize what sort of folks they’re, they will do something anytime. A complete of 43 MLAs are going…” pic.twitter.com/stNK8RTkXy

— ANI (@ANI) February 1, 2024

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम एयरपोर्ट जा रहे हैं। आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। हमारे साथ कुल 43 विधायक जा रहे हैं।

सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने भी हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल हमने रिपोर्ट सौंप दी है। हमारे समर्थन में 43 विधायक हैं। हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी, इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा ‘गठबंधन’ बहुत मजबूत है।

आज रात जेल बीतेगी हेमंत सोरेन की रात

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल चुके हैं। उनको एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष अदालत ईडी की रिमांड पर शुक्रवार (कल) फैसला सुनाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

झारखंड CM से ED कर रही पूछताछ, हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के खिलाफ SC/ST में दर्ज कराई शिकायत

जमीन घोटाले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ईडी के 7 अधिकारी दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस इस मामले में उनसे दोबारा पूछताछ करने पहुंच गए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 04:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 05:34 PM (IST)

झारखंड CM से ED कर रही पूछताछ, हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के खिलाफ SC/ST में दर्ज कराई शिकायत
झारखंड CM से ED की पूछताछ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उन्हें और उनके पूरे समुदाय को परेशान करने और बदनाम करने की कोशिश की है।

जमीन घोटाले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ईडी के 7 अधिकारी दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस इस मामले में उनसे दोबारा पूछताछ करने पहुंच गए। उसके बाद से ही झारखंड की राजनीति में हलचल बनी हुई है। इससे पहले उनसे 20 जनवरी को साढ़े सात घंटे की लंबी पूछताछ हुई थी।

ईडी के हेमंत सोरेन पर कसते शिकंजे को देखते हुए रांची में सुरक्षी के कंड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में सुरक्षा बल तैनात हो गया है, जिससे कानून की स्थिति किसी भी कीमत पर न बिगड़ पाए। सोरेन समर्थकों की भीड़ के उग्र होने की संभावना को देखते हुए ईडी कार्यालय, राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

हेमंत सोरेन ईडी के बढ़ते शिकंजे को शायद पहले ही भाप गए हैं, इसलिए वह अपनी गिरफ्तारी से पहले नेतृत्व संकट को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक ली, जिसमें सादे पेपर पर साइन करवाए हैं। हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें सबसे बढ़ी बाधा खुद उनकी विधायक भाभी सीता सोरेन हैं। वह दिवगंत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि वह किसी भी कीमत पर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं मानेंगी। हेमंत के बाद में उनका हक पहले है, क्यों कि वह घर में सबसे बड़ी हैं।

18 विधायक नहीं बनाना चाहते कल्पना को सीएम

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में बगावत हो गई है। 29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं। जेएमएम के 18 विधायक वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED का 5वां समन, 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

ED Summons To Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5वां समन जारी किया है। उन्हें 2 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 03:36 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 03:36 PM (IST)

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED का 5वां समन, 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। ED Summons To Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5वां समन जारी किया है। उन्हें 2 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

ईडी ने भेजे अब तक चार समन

सीएम केजरीवाल को अब तक ईडी द्वारा भेजे गए चार समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए नजरअंदाज कर दिया है। एजेंसी रिश्वतखोरी के आरोपों जैसे मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल का बयान दर्ज करना चाहती है।

सीएम केजरीवाल ने समन को अवैध बताया

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी चौथे समन को अनदेखा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे अवैध करार दिया। उन्होंने कहा कि वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी का उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। सीएम केजरीवाल ने कहा, ईडी द्वारा भेजे गए सभी चार नोटिस कानून की नजर में अमान्य हैं। जब भी अतीत में एजेंसी द्वारा ऐसे सामान्य, गैर-विशिष्ट नोटिस भेजे गए थे। उन्हें रद्द कर दिया गया था। वहीं, अदालतों द्वारा अमान्य घोषित कर दिया गया।

यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति (2021-22) के गठन और कार्यान्वयन में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली एफआईआर पर आधारित है। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पॉलिसी वापस ले ली गई थी। बता दें शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में है। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सिसौदिया को 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वहीं, राज्यसभा सदस्य संजय को 5 अक्टूबर 2023 को ईडी ने अरेस्ट किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ मेयर मुद्दा, INDIA ब्लॉक को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 01:12 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 01:13 PM (IST)

Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ मेयर मुद्दा, INDIA ब्लॉक को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मेयर चुनाव के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

एजेंसी, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव विवाद पर बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि इसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

इससे पहले मंगलवार को हुए हंगामेदार चुनाव में भाजपा ने चंडीगढ़मेयर का चुनाव जीत लिया। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर चुने गए। यह लोकसभा से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका है। यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त उम्मीदवार उतारा था।

भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए।

इस दौरान नगर निगम में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, बहुमत में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम में भाजपा के 16 और कांग्रेस तथा आप के 20 पार्षद हैं। वोट रद्द होने से बड़ा उलटफेर हुआ है।

#WATCH | BJP wins Chandigarh mayoral elections with 16 votes to its mayor candidate Manoj Sonkar. The Congress & AAP mayor candidate Kuldeep Singh received 12 votes. 8 votes have been declared invalid. pic.twitter.com/vjQYcObylT

— ANI (@ANI) January 30, 2024

Chandigarh Mayor Polls: Newest Updates

परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और चुनाव धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि ये चुनाव हाई कोर्ट की निगरानी में हुए हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है। – अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली

विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन में कोई फूट नहीं है। भाजपा साजिश करके जीती है।

आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कहा, ‘हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारा कर रही थीं। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?’

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Price range Session 2024 LIVE: अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति- ‘राम मंदिर का सपना पूरा हुआ’, सदन में गूंजा जय श्री राम

Parliament finances session LIVE Updates: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 07:55 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 11:30 AM (IST)

Budget Session 2024 LIVE: अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति- ‘राम मंदिर का सपना पूरा हुआ’, सदन में गूंजा जय श्री राम
राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया।

HighLights

  1. संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संयुक्त संबोधन
  2. नौ फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
  3. लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सत्र

एजेंसी, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया। 1 फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी अंतरिम बजट (Price range 2024) पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले यह संसद का आखिरी सत्र है। इस बजट सत्र में 10 दिन कामकाज होगा।

Parliament finances session LIVE Updates

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान अयोध्या राम मंदिर का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर का सपना अब साकार हो गया है। इसके साथ ही सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
    • बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है…भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली…भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “…अमृत काल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है… मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।”
    • हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।
  • संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण होगा।
  • वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनके संबोधन के साथ शुरू होगा। नए संसद भवन में यह राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा।
    • बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आप जानते ही हैं कि जब चुनाव का समय निकट होता है, तब आमतौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है। हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे।
    • naidunia_image
    • पीएम मोदी ने आगे कहा, इस बार कुछ दिशानिर्देश की बातें लेकर देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी हम सबके सामने कल अपना बजट पेश करने वाली हैं। देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है, सर्व स्पर्शी विकास हो रहा है, सर्वांगीण विकास हो रहा है, सर्व समावेशी विकास हो रहा है। ये यात्रा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निरंतर चलती रहेगी।
    • बजट सत्र से पहले अच्छी बात यह हुई कि सरकार के अनुरोध पर दोनों सदनों के 14 सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। पिछले सत्र में इस पर भारी हंगामा हुआ था।
    • naidunia_image
    • बता दें, संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने के कारण 146 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 100 लोकसभा और 46 राज्यसभा के थे।
    • मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Climate Alert: पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, मैदानों पर होगा ठंड का पलटवार, कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भिड़े वाहन

    Climate Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 10:06 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 10:13 AM (IST)

    Weather Alert: पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, मैदानों पर होगा ठंड का पलटवार, कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भिड़े वाहन
    मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश केआसार भी हैं।

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी
    2. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा
    3. जनजीवन पर असर, जानिए अपने प्रदेश का हाल

    एजेंसी, नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसका असर आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में दिखाई देगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है।

    रेल तथा हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने जाने वाली अधिकांश ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई वाहन भिड़ गए हैं। यहां जानिए मौसम का हाल

    दिल्ली: 50 फ्लाइट्स और 23 ट्रेनों पर असर

    दिल्ली और इसके आसपास के इलाके बुधवार सुबह घने कोहरे में लिपटे रहे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में दृश्यता लगभग शून्य हो गई। कोहरे के कारण 50 से अधिक उड़ानें और 23 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

    31 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देखिए लिस्ट

    naidunia_image

    फोटो: हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई। तस्वीर शिमला के खड़ापत्थर इलाके की, जो बर्फ की चादर से ढका है।

    naidunia_image
    naidunia_image
    naidunia_image naidunia_image

    वीडियो: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारी बर्फबारी हुई, जिससे क्षेत्र में तापमान में और गिरावट आई।

    आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    आईएमडी ने कहा कि 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की