Uttarakhand: UCC आने पर लागू होंगे ये नियम, शादी-तलाक-लिव इन संबंधों पर होगा सीधा असर

UCC एक्सपर्ट कमेटी ने अपना ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंप दिया। सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी लागू करना हमारे संकल्प पत्र में था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 11:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 12:59 PM (IST)

Uttarakhand: UCC आने पर लागू होंगे ये नियम, शादी-तलाक-लिव इन संबंधों पर होगा सीधा असर

HighLights

  1. 5 फरवरी से विधानसभा का विशेष सत्र
  2. पेश होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
  3. बिल देश के लिए नजीर बनेगा उत्तराखंड

एजेंसी, देहरादून (Uttarakhand Uniform Civil Code)। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया गया है। अब इसे 5 फरवरी से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। इस तरह उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

शुक्रवार को एक्सपर्ट कमेटी ने अपना ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंप दिया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी लागू करना हमारे संकल्प पत्र में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार यह वादा पूरा करने जा रही है।

#WATCH | Dehradun | UCC Committee Chairperson Justice Ranjana Prakash Desai together with the drafting committee members hand over the UCC draft report back to Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami in a program organized at Mukhya Sevak Sadan. pic.twitter.com/xRMG700eWu

— ANI (@ANI) February 2, 2024

देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में यूसीसी समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने मसौदा समिति के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी मसौदा रिपोर्ट सौंपी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमने 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता से वादा करते हुए समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लेते हुए यूसीसी कमेटी का गठन किया था।

उत्तराखंड UCC ड्राफ्ट की बड़ी बातें

  • समान नागरिक संहिता ड्राफ्ट में सभी धर्मों में तलाक के लिए एक कानून
  • समिति ने की तलाक और तलाक के बाद भरण पोषण को सभी धर्मों में एक कानून की संस्तुति
  • सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य
  • लिव इन रिलेशनशिप के लिए आवश्यक होगा पंजीकरण
  • बहुपत्नी प्रथा होगी समाप्त, एक पति पत्नी का नियम होगा सभी धर्मों पर लागू
  • प्रदेश की जनजातियां इस कानून से रहेंगी बाहर।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

LIVE झारखंड: दो मंत्रियों के साथ चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ, हेमंत सोरेन को 5 दिन की रिमांड

Jharkhand Information Newest Updates from Ranchi: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोरेन को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 07:30 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 01:26 PM (IST)

LIVE झारखंड: दो मंत्रियों के साथ चंपई सोरेन ने ली CM पद की शपथ, हेमंत सोरेन को 5 दिन की रिमांड
चम्पई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

HighLights

  1. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता चुने गए हैं चम्पई
  2. राज्यपाल ने 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करने को कहा
  3. झारखंड में सियासी उठापठक जारी

एजेंसी, रांची (Jharkhand Information Newest Updates from Ranchi)। चम्पई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार दिन में करीब 12.20 बजे राजभवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। चम्पई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष विमान से हैदराबाद ले जाया जा रहा है।

झामुमो और कांग्रेस के 43 विधायक हैदराबाद रवाना। बहुमत सिद्ध होने तक वहीं रहेंगे। यह विधायकों को एकजुट रखने और जोड़तोड़ से बचाने की कवायद है।

वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।

इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोरेन को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।

#WATCH | Ranchi | Jharkhand Governor C.P. Radhakrishnan meets new CM of the state Champai Soren and newly sworn-in ministers Alamgir Alam and Satyanand Bhokta.

Leaders of the ruling alliance within the state additionally meet the Governor. pic.twitter.com/xwgZTHQ72J

— ANI (@ANI) February 2, 2024

Jharkhand Information Newest Updates from Ranchi

झारखंड में चम्पई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है।

इससे पहले हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद झारखंड में छाए सियासी संकट के बादल गुरुवार देर रात तब छंट गए, जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन विधायक दल के नेता चम्पई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया।

naidunia_image

इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पई को नया नेता चुन लिया गया, फिर भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। चम्पई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Vyas ka Tehkhana: ज्ञानवापी तलगृह में पूजा-पाठ जारी रहेगा, हाई कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका

Vyas ka Tehkhana: इंतजामिया कमेटी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर सभी मुस्लिमों से अपील की गई है कि वे आज अपनी दुकानें बंद रखें और जुमे की नमाज पढ़ें।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 07:54 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 02:14 PM (IST)

Vyas ka Tehkhana: ज्ञानवापी तलगृह में पूजा-पाठ जारी रहेगा, हाई कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका
दो दिन पहले जिला अदालत ने तहखाने में पूजा की अनुमति दी थी।

HighLights

  1. वाराणसी जिला अदालत ने दी है पूजा की अनुमति
  2. व्यास जी के तहखाने में पूजा का आज दूसरा दिन
  3. वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

एजेंसी, वाराणसी। ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को एक और झटका लगा है। व्यास जी के तहखाने (तलगृह) में विग्रह की पूजा की अनुमति देने के वाराणसी जिला अदालत के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पूजा जारी रहेगी। 6 फरवरी को अगली सुनवाई है।

सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया कमेटी के वकील से कोर्ट ने पूछा है कि बेसिक आदेश 17 जनवरी 2024 का है, उसको क्यों चुनौती नहीं दी? इस पर कमेटी के वकील ने कहा कि 31 जनवरी का आदेश आने के कारण तुरंत आना पड़ा। उसे ( बेसिक आदेश को) भी चुनौती देंगे।

व्यास जी तहखाने में पूजा का दूसरा दिन

इस बीच, व्यास जी के तहखाने में पूजा का आज दूसरा दिन है। बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष ने बंद का आह्वान किया है। इंतजामिया कमेटी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर सभी मुस्लिमों से अपील की गई है कि वे आज अपनी दुकानें बंद रखें और जुमे की नमाज पढ़ें।

naidunia_image

आज जुमे की नमाज में भारी संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिद में इतने लोग पहुंच गए कि उन्हें दूसरी मस्जिदों में भेजना पड़ा। देखिए वीडियो

हिंदू पक्ष ने दायर की कैविएट

इस बीच, हिंदू पक्ष की ओर से भी हाई कोर्ट में कैविएट दायर की गई है। हिंदू पक्ष का कहना है कि उन्हें सुने बगैर हाई कोर्ट कोई फैसला न दे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

काम की खबर: घर की छत पर लगाएंगे सोलर पैनल तो हर माह मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस

PM Suryoday Yojana प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 03:08 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 03:09 PM (IST)

काम की खबर: घर की छत पर लगाएंगे सोलर पैनल तो हर माह मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

HighLights

  1. हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली पाने के लिए परिवारों को सूर्योदय योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  2. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
  3. इस योजना के तहत 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य रखा गया है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। यदि आप भी अपने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर परेशान हैं तो मोदी सरकार आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट भाषण में ऐलान किया है कि देश में हर माह लोगों को 300 लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि मुफ्त बिजली का लाभ देश में 1 करोड़ परिवारों को दिया जाएगा। हालांकि 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ ऐसे परिवारों को ही दिया जाएगा, जिन्होंने अपने घर की छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था की है।

पीएम सूर्योदय योजना में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली पाने के लिए परिवारों को सूर्योदय योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य रखा गया है।

naidunia_image

घरों की छत पर सौर पैनल लगाएगी सरकार

PM Suryoday Yojana के तहत केंद्र सरकार हितग्राहियों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस संबंध में जल्द ही एक राष्ट्रीय अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस योजना का लाभ ऐसे परिवारों को नहीं दिया जाएगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सर्विस से जुड़ा है। सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने का खर्चा हितग्राही को पूरा नहीं देना होगा, बल्कि केंद्र सरकार की ओर से इसमें सब्सिडी भी मिलेगी। फिलहाल गरीब परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए आवेदन

सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर अप्लाई पर क्लिक करें अपने राज्य व जिले के अनुसार पूरी जानकारी देनी होगी। हितग्राही को अपना बिजली बिल नंबर, हर माह के बिजली खर्च की जानकारी और बेसिक इनफार्मेशन भरने के बाद सोलर पैनल डिटेल्स डालना होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

PM Modi: पीएम मोदी के फैन हुए कांग्रेस के नेता, मुलाकात के बाद बोले- उन पर दैवीय कृपा

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कांग्रेस के बहिष्कार करने के बाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम नाराज चल रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने भी पहुंच गए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 03:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 03:35 PM (IST)

PM Modi: पीएम मोदी के फैन हुए कांग्रेस के नेता, मुलाकात के बाद बोले- उन पर दैवीय कृपा
पीएम मोदी के फैन हुए कांग्रेस के नेता।

एएनआई, नई दिल्ली। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कांग्रेस के बहिष्कार करने के बाद से आचार्य प्रमोद कृष्णम नाराज चल रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने भी पहुंच गए। दोनों की तस्वीरों को देखकर अब सियासी गलियारों में भाजपा से उनकी नजदीकियों की चर्चा हो रही है। उन्होंने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं पहली बार पीएम मोदी से मिला। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि प्रधानमंत्री को निश्चित तौर पर किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है। उनसे मिलने के बाद मुझे जो महसूस हुआ, उससे मैं कह सकता हूं कि वह दैवीय शक्ति का प्रतीक हैं। मैं उन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं। इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।

#WATCH | On his assembly with Prime Minister Narendra Modi, Congress chief Acharya Pramod Krishnam says, “I met PM Modi for the primary time. I’ve no hesitation in saying that the PM positively has the blessings of a divine energy. With what I felt after assembly him, I can say… pic.twitter.com/B9XOPIs721

— ANI (@ANI) February 2, 2024

मुझे खुशी है कि उन्होंने स्वीकार किया निमंत्रण

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए पीएम को निमंत्रण देने गया था। मुझे खुशी है और मैं आभार व्यक्त करता हूं कि पीएम मोदी ने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीति में एंट्री, तमिझा वेत्री कजगम रखा पार्टी का नाम, बोले- लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

तमिलनाडू के सुपरस्टार विजय ने राजनीति में एंट्री लेने की घोषणा कर दी है। वह अपनी पार्टी तमिझा वेत्री कड़गम से 2026 के तमिलनाडू विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 03:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 03:50 PM (IST)

तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीति में एंट्री, तमिझा वेत्री कजगम रखा पार्टी का नाम, बोले- लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीति में एंट्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडू के सुपरस्टार विजय ने राजनीति में एंट्री लेने की घोषणा कर दी है। वह अपनी पार्टी तमिझा वेत्री कड़गम से 2026 के तमिलनाडू विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतरेगी। उनकी पार्टी न ही किसी का समर्थन करेंगी। यह निर्णय पार्टी की बैठक में किया गया।

एक्टर विजय ने कहा कि वह राजनीति में आकर तमिलनाडू की जनता की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन फिल्मों के अपने काम को जारी रखेंगे। दरअसल, विजय को तमिलनाडू में बहुत बड़ी फैन फोलोइंग है। उनके फैंस उन्हें थलापति विजय कहते हैं। उन्हों उनके राजनीति में आने के एलान के बाद से ही उनके फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राजनीति में आने से नहीं रोक सकते

अभिनेता विजय की राजनीति में आने के एलान पर डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि देखिए हर किसी को (अपनी पार्टी शुरू करने का) अधिकार है। हम किसी को भी अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने से नहीं रोक सकते हैं। संविधान इसकी अनुमति देता है, इसलिए हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

अपनी विचारधारा के साथ आएं विजय

उन्होंने कहा कि अब सवाल यह है कि वह राजनीतिक पार्टी क्यों शुरू कर रहे हैं। वह किसके लिए लड़ने जा रहे हैं। अगर वह अपनी नीतियों और विचारधाराओं को लेकर सामने आते हैं, तो हम इसे स्वीकार कर सकते हैं।

डीएमके ने विचारधारा पर किया काम

उन्होंने कहा कि अब जहां तक ​​डीएमके का सवाल है। हमारी एक विचारधारा है जिसके लिए हमने काम किया है। हम शुरू से ही इस विचारधारा के साथ रहे हैं। हमने इसके अनुरूप बहुत सारे काम किए हैं। हमने लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा रोजगार दिलाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले से सपा दुखी, रामगोपाल ने उठाए सवाल

ज्ञानवापी मामले में बुधवार को वाराणसी की अदालत ने हिंदू पक्ष को व्यास जी के तहखाने में पूजा की इजाजत दे दी थी। अदालत के इस फैसले से समाजवादी पार्टी खुश नहीं है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 04:46 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 04:49 PM (IST)

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले से सपा दुखी, रामगोपाल ने उठाए सवाल
ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले से सपा दुखी।

एजेंसी, नई दिल्ली। ज्ञानवापी मामले में बुधवार को वाराणसी की अदालत ने हिंदू पक्ष को व्यास जी के तहखाने में पूजा की इजाजत दे दी थी। अदालत के इस फैसले से समाजवादी पार्टी खुश नहीं है। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने इस पर सवाल उठा दिए हैं।

‘सही फैसला नहीं सुनाती अदालतें’

रामगोपाल यादव ने इस फैसले पर कहा कि कई बार देखा गया है कि अदालते सही फैसला नहीं सुनाती हैं। अदालत के कई आदेशों का विरोध हुआ है। उनके फैसलों और उसकी नीयत पर भी सवाल उठाए गए हैं। अब यह तो हमें खुद से पूछना चाहिए कि क्या अदालतों के फैसले हर बार ठीक ही होते हैं।

रामगोपाल यादव से पत्रकारों ने पूछा कि इस पर विस्तार से बताइए, तो उन्होंने कहा कि अदालतों के फैसलों में उंगली नहीं उठाई जा सकती है, लेकिन यह बिल्कुल ही सही है ऐसा भी नहीं है। हर फैसले के दो पहलू होते हैं, यह एक के लिए सही तो दूसरे के लिए गलत है। उसके बाद उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का ही फैसला सर्वमान्य होगा।

फैसले के बाद मिला इनाम

हम जानते हैं एक फैसले आया था। उसके बाद कोई राज्यसभा पहुंच गया। किसी को आयोग का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। यह ही होता रहा है।

जल्दबाजी में दिया फैसला: सैफुल्ला रहमानी

उधर, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी अदालत के फैसले पर एतराज जताया है। बोर्ड के अध्यक्ष सैफुल्ला रहमानी ने कहा कि ज्ञानवापी में कोर्ट के फैसले के बाद जो भी हो रहा है, उससे मुस्लिमों को तो धक्का लगा ही है। अमन पसंद लोग भी बहुत परेशान हैं। अदालत को फैसले से पहले विचार करना चाहिए। यह फैसला जल्दबाजी में दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- अबकी बार 400 पार!, यह सुन PM मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कुछ ऐसा कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 06:56 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 07:00 PM (IST)

VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- अबकी बार 400 पार!, यह सुन PM मोदी भी नहीं रोक पाए हंसी
मल्लिकार्जुन खरगे की बात पर हंसे पीएम मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कुछ ऐसा कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी। मल्लिकार्जुन खरगे चर्चा के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके पास बहुमत है। पहले वह 330-340 हो रहा था। अब 400 पार हो रहा है। यह बात सुन पूरा सदन हंस पड़ा।

मोदी जी की कृपा से आए भाजपा सांसद

मल्लिकार्जुन खरगे यहीं नहीं रुके। उन्होंने उनकी बात ठहाका लगा रहे भाजपा सांसदों पर तंज कसा। उन्होंने यह सब मोदी की कृपा से बैठे हुए हैं। यह सभी उनकी ही वजह से चुनकर आए हैं। अब यहां बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं। हमारी शुरुआत विधायक बनकर हुई। उसके बाद सांसद बने और अब राज्यसभा में आए हैं। यह मोदी जी के आशीर्वाद से चुनकर आए हैं।

खरगे ने वाजपेयी की कविता पढ़ कसा तंज

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का जिक्र कर मोदी पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि न खाता न बही है, जो तुम बोलो, वही सही है, न्यूज ये छप रही है, सब कुछ बिल्कुल सही है, सच पर एफआईआर क्यों? रासुका की मार क्यों? झूठ की जय-जयकार क्यों? निष्ठुर है सरकार क्यों? मगर मेरे शहर/देश के लोग यह सवाल पूछ रहे हैं…

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Faux Information: पूनम पांडे की मौत की खबर फर्जी, को-स्टार विनीत ने किया दावा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज (शुक्रवार) बहुत ही हैरान करने वाली खबर आई। एक्ट्रेस पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी मौत की खबर को पोस्ट किया गया। उसके बाद से ही मीडिया में उनकी मौत को लेकर चर्चा हो रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 08:25 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 08:25 PM (IST)

Fake News: पूनम पांडे की मौत की खबर फर्जी, को-स्टार विनीत ने किया दावा
पूनम पांडे की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज (शुक्रवार) बहुत ही हैरान करने वाली खबर आई। एक्ट्रेस पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी मौत की खबर को पोस्ट किया गया। उसके बाद से ही मीडिया में उनकी मौत को लेकर चर्चा हो रही है। अब उनके को-स्टार विनीत कक्कड़ सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे से कह सकता हूं कि सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडे की मौत की खबर फर्जी है। यह पब्लिसिटी स्टंट भी नहीं है, जैसा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आरोप लगा रही हैं।

100 प्रतिशत फर्जी खबर

विनीत कक्कड और पूनम पांडे कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का हिस्सा रह चुके हैं। विनीत ने कहा कि मैं दावे से कह सकता हूं कि यह खबर 100 प्रतिशत फर्जी है। पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं किया गया है, जिस तरह मीडिया आरोप लगा रहा है।

पूनम पांडे एक मजबूत महिला है

विनीत कक्कड़ ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह खबर फर्जी है। वह बहुत ही मजबूत महिला है, मैं उसे जानता हूं। हम दोनों रियलटी शो में काफी समय बिताया था। इस दौरान हमारी काफी बातचीत हुई है, जिससे मैं उनको अच्छी तरह समझ पाया था। उसी आधार पर कहा रहा हूं कि वह एक मजबूत महिला है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Nashik Fireplace VIDEO: नासिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, कई किमी दूर से दिख रहीं लपटें

महाराष्ट्र के नासिक की सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया है। वहां की एक फैक्ट्री में आग लगने का वीडियो सामने आया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 08:37 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 08:37 PM (IST)

Nashik Fire VIDEO: नासिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी,  कई किमी दूर से दिख रहीं लपटें
नासिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

एएनआई, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक की सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया है। वहां की एक फैक्ट्री में आग लगने का वीडियो सामने आया है। आग लगने से फैक्ट्री को बहुत नुकसान हुआ है। आग की लपटें दूर से भी देख जा सकती हैं।

आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

(Supply: Police) pic.twitter.com/8PxUBP4wIF

— ANI (@ANI) February 2, 2024

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी। उसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग को बुझाने पहुंच गई। अब आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं पाया है कि आग किन कारणों की वजह से लगी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन