कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने की PM मोदी से मुलाकात, बोले- ‘श्री कल्कि धाम’ का न्योता देने का मिला सौभाग्य

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ‘श्री कल्कि धाम’ के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। 19 फरवरी को ‘श्री कल्कि धाम’ का भव्य आयोजन किया जाना है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 09:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 09:52 PM (IST)

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने की PM मोदी से मुलाकात, बोले- 'श्री कल्कि धाम' का न्योता देने का मिला सौभाग्य
कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने की PM मोदी से मुलाकात

डिजिटल, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ‘श्री कल्कि धाम’ के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। 19 फरवरी को ‘श्री कल्कि धाम’ का भव्य आयोजन किया जाना है। पीएम मोदी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का आभार जताते हुए इस निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार @AcharyaPramodk जी।

— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2024

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं आचार्य प्रमोद कृष्णम का हृदय से आभार जताता हूं कि उन्होंने मुझे इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

PM मोदी ने स्वीकारा न्योता

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि 19 फरवरी को आयोजित “श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे इस पवित्र भाव को स्वीकार करने के लिये माननीय प्रधानमन्त्री का हार्दिक आभार और साधुवाद।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bharat Ratan: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 11:42 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 11:42 AM (IST)

Bharat Ratan: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

एएनआई, नई दिल्ली। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ”लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।”

I’m very completely satisfied to share that Shri LK Advani Ji will likely be conferred the Bharat Ratna. I additionally spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the revered statesmen of our instances, his contribution to the event of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK

— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Climate Replace: बारिश ने दी राहत, ओलावृष्टि ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, जानिए मौसम का हाल

Climate Information: देश की राजधानी में 24 घंटे की बारिश ने दिसंबर और जनवरी का सूखा खत्म कर दिया। बुधवार और गुरुवार तक 27.1 मिमी बरसात हुई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 10:05 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 10:05 PM (IST)

Weather Update: बारिश ने दी राहत, ओलावृष्टि ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, जानिए मौसम का हाल
Climate Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Replace: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई प्रदेशों में बारिश हुई। इससे सर्दी का सितम बढ़ गया। गेहूं की फसल के लिए बरसात का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आई। हालांकि पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। इससे पर्यटन को अब पंख लगेंगे। बर्फबारी से सेब उत्पादक प्रसन्न हैं। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली में दो माह की भरपाई

देश की राजधानी में 24 घंटे की बारिश ने दिसंबर और जनवरी का सूखा खत्म कर दिया। बुधवार और गुरुवार तक 27.1 मिमी बरसात हुई है। दिसंबर की सामान्य बारिश 8.1 मिमी व जनवरी की 19.5 मिमी है। इस महीने दोनों महीने सूखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे।

Right this moment, No Chilly day situation noticed over the plains of North India.

Most Temperatures (≤20°C) & their Departure over the Plains of North India dated 01-02-2024 are proven within the connected picture.@moesgoi @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive pic.twitter.com/9UAC0enUnC

— India Meteorological Division (@Indiametdept) February 1, 2024

पर्यटकों और किसानों के खिले चेहरे

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल गए। चायना पीक में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मसूरी में सुबह ओलावृष्टि और दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। केदारनाथ धाम में दो फीट से अधिक बर्फ पड़ी। हिमालय की चोटियों पर तीन दिन तक बर्फबारी का क्रम बना रह सकता है।

कश्मीर से सड़क संपर्क कटा

जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों के साथ श्रीनगर, कटड़ा, भैरो घाटी समेत कई हिस्सों में हिमपात हुआ। बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इससे देश का कश्मीर से सड़क संपर्क कट गया। जम्मू से श्रीनगर तक हाईवे पर जगह-जगह वाहनों को रोके जाने से लंबी कतारें लग गईं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Maharashtra: भाजपा विधायक ने शिंदे गुट के नेताओं पर थाने में की फायरिंग, आरोपी सहित 3 लोग गिरफ्तार

BJP MLA opened hearth on Shinde group विवाद बढ़ने पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी।

Lok Sabha Election 2024: ‘वाराणसी में BJP को हराकर दिखाएं’, ममता के तंज पर जयराम रमेश ने दी ये नसीहत

Lok Sabha Election 2024 ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर आप में दम है तो वाराणसी में भाजपा को हराकर दिखाएं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 09:18 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 09:19 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: ‘वाराणसी में BJP को हराकर दिखाएं’, ममता के तंज पर जयराम रमेश ने दी ये नसीहत
ममता जी को याद रखना चाहिए कि I.N.D.I.A. गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के लिए है, विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है।

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
  2. ममता ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं देगी।
  3. ममता ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी को मालदा में दो सीटों का प्रस्ताव दिया था।

एएनआई, नई दिल्ली। I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तमाम दलों के बीच लगातार खींचतान जारी है। कांग्रेस नेताओं और टीएमसी के बीच वाकयुद्ध लगातार जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ओर से कांग्रेस पर किए तंज के बाद अब कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने भी पलटवार किया है। जयराम रमेश ने ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए झारखंड के पाकुड़ में कहा कि ममता बनर्जी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। 11 दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में रहेगी।

I.N.D.I.A. गठबंधन विधानसभा के लिए नहीं

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024

जयराम रमेश ने कहा कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में बहुत सारी बातें कही हैं। मैं ममता जी से सिर्फ यही कहूंगा कि वे बार-बार कह रही हैं कि वे INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। हमारा एक ही निशाना होना चाहिए। हम लोग भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ममता जी को याद रखना चाहिए कि I.N.D.I.A. गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के लिए है, विधानसभा स्तर के चुनाव के लिए नहीं है।

सीट विवाद पर ममता ने कांग्रेस को ऐसे घेरा

पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान के बीच बीते दिनों ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर आप में दम है तो वाराणसी में भाजपा को हराकर दिखाएं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ममता ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं देगी। ममता ने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी को मालदा में दो सीटों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वे उस पर सहमत नहीं हुए। ऐसे में अब हम राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Climate Replace: मनाली और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

Climate Replace मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:44 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 08:48 AM (IST)

Weather Update: मनाली और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है।

HighLights

  1. उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के कारण दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज किया है।
  2. राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेते देखे गए हैं।
  3. पश्चिमी विक्षोभ के चलते जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत पर चल रही है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर हिमपात के चलते तापमान में गिरावट दर्ज किया है। समाचार एजेंसी ANI ने मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश के मनाली में काफी बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला सहित कई आंतरिक अंचलों में चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी। कड़ाके की सर्दी के कारण यहां भी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की संभावना

IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने जानकारी दी है कि पिछले 4-5 दिनों की बात करें तो पर्वतीय इलाकों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) में पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल सकता है। रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश होगी। 3 फरवरी और 4 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के कारण दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लेते देखे गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत पर चल रही है। इसका प्रभाव पूर्वी असम और आसपास के इलाकों तक देखा जा सकता है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है।

24 घंटे में इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है।

इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं उत्तर पूर्वी भारत की बात की जाए तो अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

PM Modi ओडिशा और असम को आज देंगे 79 हजार करोड़ की सौगात, मां कामाख्या एक्सेस कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी 2,045 करोड़ की तीन परिवर्तनकारी राजमार्ग परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 08:12 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 08:17 AM (IST)

PM Modi ओडिशा और असम को आज देंगे 79 हजार करोड़ की सौगात, मां कामाख्या एक्सेस कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
ओडिशा को नेशनल गैस ग्रिड से जोड़ने को 2450 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना का उद्घाटन भी आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

HighLights

  1. असम में प्रधानमंत्री मोदी 11 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे।
  2. पीएम मोदी आज ओडिशा के संबलपुर में 2400 के मेगा थर्मल पावर प्लांट एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधारशिला रखेंगे
  3. असम में मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या एक्सेस कारिडोर) का शिलान्यास करेंगे।

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के लिए ओडिशा व असम के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर लगभग 2:15 बजे ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी असम रवाना हो जाएंगे। असम में प्रधानमंत्री मोदी 11 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

मां कामाख्या दिव्य परियोजना का शिलान्यास

पीएम मोदी आज ओडिशा के संबलपुर में 2400 के मेगा थर्मल पावर प्लांट एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधारशिला रखेंगे और इसके अलावा असम में मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या एक्सेस कारिडोर) का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के तहत देश के लाखों हिंदू श्रद्धालुओं के लिए कई विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेगी।

ये प्रमुख सौगात देंगे पीएम मोदी

  • ओडिशा को नेशनल गैस ग्रिड से जोड़ने को 2450 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना का उद्घाटन भी आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।
  • इस योजना के तहत 412 किमी लंबी धामरा-अंगुल पाइपलाइन खंड को जगदीशपुर-हल्दिया व बोकारो-धामरा प्रोजेक्ट से जोड़ जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री मोदी 2,045 करोड़ की तीन परिवर्तनकारी राजमार्ग परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी संबलपुर में IIM कैंपस का उद्घाटन करेंगे।
  • पीएम मोदी आज शाम को गुवाहाटी में 11,599 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • 498 करोड़ रुपये की मां कामाख्या दिव्य परियोजना की नींव रखेंगे। गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को जुलाई तक पूरा किया जाएगा। मंदिर धाम को छह लेन की सड़क से जोड़ने को 358 करोड़ रुपए की परियोजना शुरू होगी।
  • पीएम मोदी 300 करोड़ की काझीरंगा कुठोरी से दिफू तक चार लेन की सड़क की भी आधारशिला रखेंगे।
  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, विहिप फहराएगा हर घर में भगवा झंडा

कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। मांड्या जिले में एक सार्वजनिक स्थान से हनुमान झंडा हटा दिया गया था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 10:47 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 10:47 PM (IST)

कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, विहिप फहराएगा हर घर में भगवा झंडा
कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने का मामला।

एजेंसी, बेंगलुरु। कर्नाटक में हनुमान ध्वज हटाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। मांड्या जिले में एक सार्वजनिक स्थान से हनुमान झंडा हटा दिया गया था। उसके बाद कई सार्वजनकि स्थानों पर हरे झंडे लग गए हैं।

बजरंग दल ने हनुमान ध्वज अभियान को शुरु करने का एलान कर दिया है। विहिप घरों में भगवा झंडा फहराने का अभियान चलाएगा। अब ऐसे में पुलिस प्रशासन भी सक्रिया हो गया है। कहीं किसी भी तरह से सांप्रदायिक तनाव न हो, इसलिए 200 पुलिसकर्मी जिले के केरागोडु गांव में तैनात हैं। विवाद इसी जगह से शुरू हुआ था।

बेंगलुरु से हटाए गए हरे झंडे

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारियों को मैसूरु शहर में हरे झंडे नहीं दिखाई दे रहे हैं। मेरा आग्रह है कि इन्हें भी तुरंत हटाया जाए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आपने एक झंडे को तो हटा दिया, लेकिन दूसरे पर इतनी मेहरबानी क्यों है। अधिकारियों ने विवाद को थामने के लिए बेंगलुरु के शिवाजीनगर के चांदनी चौक पर लगा हरा झंडा उतारकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया। यह इलाका सांप्रदायिक रूप से बहुत ही संवेदनशील है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Delhi LIVE: प्रदर्शन में शामिल होंगे, लेकिन ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए आगे क्या होगा

Delhi LIVE: पांचवें समन के बाद भी पेश होने से अरविंद केजरीवाल के इनकार करने के बाद ईडी के सामने एक और समन जारी करने का विकल्प है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 09:46 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 09:46 AM (IST)

Delhi LIVE: प्रदर्शन में शामिल होंगे, लेकिन ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए आगे क्या होगा
भाजपा औऱ आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में आज अलर्ट है।

HighLights

  1. दिल्ली शराब घोटाले में जारी हुआ था पांचवां समन
  2. आम आदमी पार्टी ने समन को बताया गैरकानूनी
  3. दिल्ली में आज भाजपा और आप का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने केजरीवाल को पांचवां समन पेश किया था।

आम आदमी पार्टी की ओर से ईडी को भेजे गए जवाब में कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी द्वारा जारी किया गया समन गैर-कानूनी है। ईडी जब कानूनी रूप से सही समन जारी करेगी, तो केजरीवाल जरूर पेश होंगे्।

अपने जवाब में आम आदमी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया है कि केजरीवाल को परेशान करने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार के इशारों पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी को डर है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

आगे क्या होगा, क्या केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी

  • पांचवें समन के बाद भी पेश होने से अरविंद केजरीवाल के इनकार करने के बाद ईडी के सामने एक और समन जारी करने का विकल्प है।
  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी 10 समन जारी किए गए थे। इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।
  • वहीं ईडी के पास कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प भी खुला है। यही काम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भी कर सकते हैं।
  • दिल्ली में आज BJP vs AAP

    इस बीच, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, लेकिन चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए वे भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे।

    वहीं भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी के आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    INDIA Alliance: वामदलों से समझौते को राजी नहीं ममता बनर्जी, बताया दिल्ली में कैसे बन सकती है विपक्ष की सरकार

    INDIA Alliance: ममता बनर्जी ने दावा किया कि यदि समान विचारधारा वाले दल साथ आए, तो दिल्ली में बैठी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना संभल है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 10:23 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 10:23 AM (IST)

    INDIA Alliance: वामदलों से समझौते को राजी नहीं ममता बनर्जी, बताया दिल्ली में कैसे बन सकती है विपक्ष की सरकार
    ममता बनर्जी का यह बयान कांग्रेस के लिए एक और झटका है।

    HighLights

    1. सीपीएम के खिलाफ ममता बनर्जी का बड़ा हमला
    2. बंगाल में गठबंधन की संभावनाएं और कमजोर हुईं
    3. कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, पार्टी राहुल की यात्रा में बिजी

    एजेंसी, कोलकाता/नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन (INDIA Bloc) में लगातार दरार पड़ रही है। ताजा खबर यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने वाम दलों (CPM) के साथ चुनावी गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

    ममता ने कहा, ‘मैं सीपीएम के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं हूं, जिसने लाखों लोगों की जान ले ली है। लोगों के घरों को नष्ट कर दिया।’

    भाजपा और नरेंद्र मोदी का सामने करने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन के लिए ममता का यह बयान एक और झटका है। दीदी पहले ही एलान कर चुकी है कि उनकी पार्टी बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

    …तो कैसे बनेगी केंद्र में विपक्ष की सरकार

    ममता बनर्जी ने दावा किया कि यदि समान विचारधारा वाले दल साथ आए, तो दिल्ली में बैठी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना संभल है।

    ‘अगर आप मेरा समर्थन करते हैं तो मैं वादा करती हूं कि हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। चुनाव के बाद हम क्षेत्रीय दलों के साथ सरकार बनाएंगे। हम सच्चाई से लड़ेंगे। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’। – ममता बनर्जी

    अब क्या करेगी कांग्रेस

    ममता बनर्जी का यह रुख कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के कारण ही क्षेत्रीय दल नाराज हो रहे हैं। नीतीश कुमार भी सीटों के बंटवारे पर जल्दी फैसला करने को कह रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने एक नहीं सुनी। आखिरकार उन्होंने पलटी मार ली।

    उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी भी पंजाब में कांग्रेस के लिए एक सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

    naidunia_image

    हालांकि इन सबके बाद भी कांग्रेस नेता कर रहे हैं कि वे बीच का रास्ता निकाल लेंगे। वैसे अभी पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लगी है। जबकि इधर इंडिया गठबंधन लगातार कमजोर होता जा रहा है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की