अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED पहुंची कोर्ट, समन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन बार-बार नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, ईडी ने अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की शरण ली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 09:07 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 09:07 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED पहुंची कोर्ट, समन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED पहुंची कोर्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन बार-बार नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, ईडी ने अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की शरण ली है।

शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब पांच समन अरविंद केजरीवाल को भेजे हैं। केजरीवाल बार-बार ईडी के समने भेजने के बावजूद पेश नहीं हुए। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ ईडी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है, जिससे उन पर दबाव पड़े। कोर्ट ने अभी कुछ दलीलें सुनकर 7 फरवरी की तारीख तय की है। वह तभी बाकी बची हुई दलीलें सुनेगी।

पांचवा समन 2 फरवरी को भेजा

आबकारी घोटाले मामले में ईडी से केजरीवाल लगातार बचते नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि पूछताछ के बाद ईडी उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी। ईडी ने पांचवा समय 31 जनवरी को भेजा था। उन्हें 2 फरवरी को बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Assam Information: गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, CM हिमंत व राज्यपाल कटारिया ने की आगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच चुके हैं। आज उनका उड़ीसा के बाद असम दौरा भी था। उनका शनिवाह को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत किया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM (IST)

Assam News: गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, CM हिमंत व राज्यपाल कटारिया ने की आगवानी
गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी।

एएनआई, गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच चुके हैं। आज उनका उड़ीसा के बाद असम दौरा भी था। उनका शनिवाह को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत किया।

पीएम मोदी गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां पहले से ही उनका स्वागत करने लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य के मंत्रियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। वह यहां से सीधे कोइनाधोरा राज्य अतिथि गृह पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक ली। नेताओं से पार्टी से जुड़े मुद्दे पर विचार विमर्श किया।

पीएम मोदी के स्वागत में जले एक लाख दीपक

1000’s assemble in Khanapara to light up 1,00,000 diyas, welcoming and celebrating the arrival of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji in Assam.

The joyous celebration captures the spirit of #PMModiInAssam with splendid visuals. pic.twitter.com/R8Yb2CWx95

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 3, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी के आगमन का स्वागत और जश्न मनाने के लिए हजारों लोग खानापारा में एक लाख दीये जलाने के लिए इकट्ठा हुए। यह आनंदमय उत्सव शानदार दृश्यों के साथ पीएम मोदी की असम दौरे की भावना को दर्शाता है।

Prime Minister Narendra Modi arrives at Guwahati airport in Assam; Governor Gulab Chand Kataria and CM Himanta Biswa Sarma acquired PM Modi. pic.twitter.com/JcH6ofQOdX

— ANI (@ANI) February 3, 2024

कई परियोजनाओं का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पीएम मोदी की रविवार सुबह 11:30 बजे सार्वजनिक जनसभा है। यह खानापार के वेटरनरी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इस दौरान वह राज्य व केंद्रीय परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gyanvapi Information: मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद, तहखाने में केवल पुजारियों को प्रवेश

Varanasi Gyanvapi LIVE: तहखाने में वादियो को प्रवेश नहीं दिया गया। केवल पुजारी ही अंदर जा रहे हैं। वादियों ने बाहर से ही दर्शन किए और जयकारा करके लौट गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 08:03 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 01:30 PM (IST)

Gyanvapi News: मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद, तहखाने में केवल पुजारियों को प्रवेश
वाराणसी की जिला अदालत ने एक दिन पहले ही यहां पूजा की अनुमति दी है।

HighLights

  1. 31 साल बाद व्यास जी के तहखाने में पूजा
  2. रात 1.50 बजे डीएम ने कहा, कोर्ट के आदेश का हो गया अनुपालन
  3. देर रात बैरिकेडिंग कर रास्ता बनाया गया

एजेंसी, वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी स्थिति ज्ञानवापी परिसर में गुरुवार सुबह से हिंदुओं की पूजा शुरू हो गई। एक दिन पहले ही जिला अदालत ने व्यास जी तहखाने में नियमित पूजा की अनुमति दी थी।

इस बीच, मुस्लिम पक्ष ने पूजा की अनुमति देने वाले वाराणसी जिला अदालत के फैसले के खिलाफ गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि यहां भी मुस्लिम पक्ष को झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि मुस्लिम पक्ष पहले हाई कोर्ट का रुख करे।

मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद, बढ़ाई गई सुरक्षा

वाराणसी जिला अदालत द्वारा ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में राग-भोग, पूजा की अनुमति के दूसरे दिन मुस्लिम इलाकों में दुकानें बंद हैं। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स बढ़ाई गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में पीएसी तैनात की गई। पूरे जोन से फोर्स बुलाई गई।

कोर्ट का आदेश आने के बाद से प्रशासन सक्रिय हो गया था। देर रात तहखाना खुलवाया गया और सुबह पूजा-पाठ शुरू हो गया। जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे भक्त पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि दिन में यहां पूजा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ सकती है।

व्यास परिवार के सदस्य जितेंद्र नाथ व्यास ने ज्ञानवापी के अंदर पूजा करने के बाद कहा, ‘हम बहुत खुश हैं कि हमें वहां पूजा फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है। पूजा के समय काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के 5 पुजारी, व्यास परिवार के सदस्य, वाराणसी के डीएम और कमिश्नर मौजूद रहे।

naidunia_image

31 साल बाद पूजा का सौभाग्य

यह 31 साल बाद है जब ज्ञानवापी के इस तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने की अनुमति मिली है। 1993 में तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार ने पूजा पर रोक लगा दी थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Aam Finances 2024: अंतरिम बजट से आम आदमी को क्या मिला, पढ़िए पीएम मोदी का रिएक्शन

(Union Finances 2024 Stay Information Updates) एजेंसी, नई दिल्ली : मोदी सरकार 2.O का आखिरी बजट गुरुवार को पेश कर दिया गया। यह अंतरिम बजट रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई संसद भवन में अपना पहला बजट भाषण पढ़ा। बजट भाषण में आमजनता से जुड़ी लोकलुभावन योजनाओं पर फोकस रहा। इनकम टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले बजट सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव 2024 के बाद एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी और फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 – Lok sabha election 2024

Lok sabha election 2024 Information In Hindi: अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा कर करोड़ों हिंदुओं के दिल खुश कर दिए हैं।आने वाले समय में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 02:05 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 02:05 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा में कुल 543 सीट है, जिन पर अप्रैल-मई में वोटिंग होना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में माहौल बनने लगा है। आगामी अप्रैल और मई के महीने में देश में आम चुनाव होंगे। राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही चुनाव आयोग मतदान की तारीखों का ऐलान करेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 – Lok sabha election 2024 Information In Hindi

देश में इस बार केंद्रीय में सत्ताधारी नरेंद्र मोदी सरकार का विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA से मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि अपने गठन के बाद से यह गठबंधन लगातार कमजोर होता जा रहा है।

सवाल यही है कि क्या वाकई ये सभी दल एकजुट होकर लड़ सकेंगे और भाजपा को रोक पाएंगे? कांग्रेस की भूमिका बहुत अहम मानी जा रही है, लेकिन क्षेत्रीय दस उसे वो तवज्जो नहीं दे रहे हैं, तो एक राष्ट्रीय पार्टी को दिया जाना चाहिए।

दूसरी ओर नरेंद्र मोदी सरकार अपने कामों के दम पर वोट मांग रही है। मोदी की गारंटी वाला रथ देशभर में जा रहा है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा कर करोड़ों हिंदुओं के दिल खुश कर दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Banwari Lal Purohit: बनवारी लाल पुरोहति का पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 03:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 03:20 PM (IST)

Banwari Lal Purohit: बनवारी लाल पुरोहति का पंजाब के राज्यपाल पद से इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र
पंजाब के राज्यपाल का इस्तीफा।

एएनआई, चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है। उनके निजी कारणों से इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई है।

बनवारी लाल ने पत्र में लिखा है कि मैं व्यक्तिगत कारणों और मेरे कुछ प्रतिबद्धताओं के चलते पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया मेरे इस्तीफे को स्वीकार करें।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के एलान पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोले- मोहन भागवत को भी देंगे

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बीआरएस एमएलसी के कविता का ने कहा कि भारत रत्न मिलने पर लाल कृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई। यह अच्छा है कि राम मंदिर भी बन गया और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। बीजेपी का एजेंडा पूरा होता दिख रहा है।

लालकृष्ण आडवाणी को सम्मान मिलने पर हुई खुशी- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हुए हैं, यह जानकर बेहद खुश हूं। देश के विकास में उनका बहुमूल्य योगदान है, हार्दिक बधाई।

वोटों के फायदे के लिए दिया सम्मान

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह सम्मान (भारत रत्न) वे अपना वोट बचाने के लिए दे रहे हैं।

सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे आडवाणी- कांग्रेस

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से भारत रत्न पुरस्कार मिलने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देनी चाहिए। मैं भी बधाई देता हूं। कायदे से तो वे अपनी पार्टी की अपनी सरकार में सर्वोच्च पद के योग्य थे पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कम से कम भारत रत्न दिया, इसके लिए लालकृष्ण आडवाणी को बधाई।

बहुत देर से याद आए आडवाणी- संदीप दीक्षित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें बधाई। बीजेपी और पीएम मोदी को लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बहुत देर से ख्याल आया। वह उनकी पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। जिस पद पर वे हैं आज बीजेपी जिस स्थिति में है, उसकी नींव लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी। बीजेपी ने उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह अच्छा नहीं था, लेकिन अब जब उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है, तो उन्हें शुभकामनाएं।

मोहन भागवत को मिलेगा भारत रत्न- अलका लांबा

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने सुना था कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत को भारत रत्न दिया जा रहा है, लेकिन उनको शायद बाद मिल ही जाएगा। अभी लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई।

Jharkhand Information: हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा, हैदराबाद शिफ्ट होंगे विधायक

Hemant Soren Jharkhand Information: हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 07:51 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 03:18 PM (IST)

Jharkhand News: हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा, हैदराबाद शिफ्ट होंगे विधायक
ईडी के हाथों गिरफ्तार होने वाले पहले सीएम हैं हेमंत सोरेन

HighLights

  1. भ्रष्टाचार के तीन मामलों में ईडी की कार्रवाई
  2. 15 दिन की रिमांड मांगी जाएगी
  3. पूरे झारखंड में सुरक्षा बढ़ाई गई

एजेंसी, रांची (Hemant Soren Jharkhand Information)। जमीन और खनन घोटाले के आरोपी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित सीएम आवास में 8 घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच, झारखंड की राजनीति के लिए गुरुवार का दिन अहम होने जा रहा है। आज जहां झारखंड बंद का आह्वान किया गया है, वहीं ईडी हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करके अधिकतम 15 दिन की रिमांड मांगेगी।

Hemant Soren Jharkhand Information Learn Newest Updates

हॉर्स ट्रेडिंग पर एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, ऐसे कई विधायक हैं जो सॉफ्ट टारगेट हो सकते हैं। सुरक्षा कारणों से हमने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थान पर रखा है।

राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर झारखंड कांग्रेस की नेता शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, हमारे पास पूर्ण बहुमत है, तो राज्यपाल हमें क्यों नहीं बुला रहे हैं?

झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदली परिस्थिति में सत्ता पक्ष अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने में जुटा है। राज्यपाल ने अभी महागठबंधन के नए नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। वह शपथग्रहण का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच रांची में जमा सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर दिल्ली से रांची के लिए दो विशेष प्लेन मंगाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से विमान उड़ान नहीं भर सका है।

हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।

इस बीच, चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा था।

naidunia_image

कल्पना सोरेन क्यों नहीं बन सकी मुख्यमंत्री

  • परिवार में ही कल्पना के विरोध की आवाज उठ रही थी
  • कल्पना अभी विधायक नहीं हैं, उपचुनाव कराने में परेशानी आती।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Delhi Liquor Rip-off: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ी, कोर्ट ने जमानत से फिर किया इनकार

Delhi Liquor Rip-off: शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से ही जेल में बंद है और अभी तक कई बार उनकी जमानत खारिज की जा चुकी है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 01:45 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 01:46 PM (IST)

Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ी, कोर्ट ने जमानत से फिर किया इनकार
मनीष सिसोदिया जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

HighLights

  1. अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी है।
  2. दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को जमानत खारिज की।
  3. ईडी ने शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में जांच कर रहा है। दोनों ही मामलों में एजेंसियों ने सिसोदिया को आरोपी बनाया है।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को कोर्ट ने एक बार फिर खारिज कर दिया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुनवाई करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

The Rouse Avenue court docket in Delhi extends the judicial custody of Manish Sisodia and Sanjay Singh until February 17, in Delhi excise coverage case.

— ANI (@ANI) February 3, 2024

दो एजेंसियां कर रही है जांच

आपको बता दें कि दिल्ली की नई शराब नीति में घोटाले के आरोप में घिरे मनीष सिसोदिया लंबे समय से जेल में है और उन पर लगे आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रही है। ईडी ने शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में जांच कर रहा है। दोनों ही मामलों में एजेंसियों ने सिसोदिया को आरोपी बनाया है।

26 फरवरी 203 से जेल में है सिसोदिया

शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से ही जेल में बंद है और अभी तक कई बार उनकी जमानत खारिज की जा चुकी है। मनीष सिसोदिया जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट भी जा चुके हैं, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Gyanvapi Case Replace: व्यास जी के तहखाने का पहला वीडियो आया सामने, पुजारी ने 30 साल बाद की पूजा

वाराणसी की जिला अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद व्यास जी के तहखाने में 30 साल बाद नियमित पूजा शुरू हो गई है। आज व्यास जी के तहखाने से पूजा का वीडियो भी सामने आया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 04:05 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 04:07 PM (IST)

Gyanvapi Case Update: व्यास जी के तहखाने का पहला वीडियो आया सामने, पुजारी ने 30 साल बाद की पूजा
व्यास जी के तहखाने का वीडियो।

एएनआई, वाराणसी। वाराणसी की जिला अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद व्यास जी के तहखाने में 30 साल बाद नियमित पूजा शुरू हो गई है। आज व्यास जी के तहखाने से पूजा का वीडियो भी सामने आया है। बुधवार को अनुमति मिलने के बाद देर रात बैरिकेडिंग से रास्ता बना दिया था, जिसके सहारे तहखाने में प्रवेश किया गया।

#WATCH | A priest provides prayers at ‘Vyas Ji ka Tehkhana’ inside Gyanvapi mosque in Varanasi, after District courtroom order.

Visuals confirmed by Vishnu Shankar Jain, the lawyer for the Hindu facet within the Gyanvapi case pic.twitter.com/mUB6TMGpET

— ANI (@ANI) February 1, 2024

जिला अदालत के आदेश के बाद पुजारी ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर ‘व्यास जी का तहखाना’ में प्रार्थना की है। ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दृश्यों की पुष्टि की है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन