Meenakshi Lekhi: केरल में ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलने पर महिला पर भड़की मीनाक्षी लेखी, कार्यक्रम से बाहर निकाला, देखिए वीडियो

Meenakshi Lekhi Kozhikode Video: विदेश एवं सांस्कृतिक मामलों की राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को यहां दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

Delhi Operation Lotus: आज आतिशी को नोटिस जारी करेगी क्राइम ब्रांच, भाजपा पर लगाए थे AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप

Delhi Operation Lotus: 27 जनवरी को केजरीवाल और आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए थे कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों से सम्पर्क साधा है और उन्हें 25-25 करोड़ रुपए का लालच दिया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 08:13 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 08:22 AM (IST)

Delhi Operation Lotus: आज आतिशी को नोटिस जारी करेगी क्राइम ब्रांच, भाजपा पर लगाए थे AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार भाजपा पर ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) के आरोप लगाकर बुरी तरह फंस गई है। भाजपा की शिकायत पर दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया गया था। आज मंत्री आतिशी मार्लेना को नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारी केजरीवाल के साथ ही आतिशी के घर भी पहुंचे थे, लेकिन वो पंजाब चली गई थीं।

बता दें, 27 जनवरी को केजरीवाल और आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए थे कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों से सम्पर्क साधा है और उन्हें 25-25 करोड़ रुपए का लालच देकर केजरीवाल सरकार को गिराने में मदद करने को कहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Climate Information in Hindi: दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में भी चल सकती हैं तूफानी हवाएं

Climate Information in Hindi: आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 07:48 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 07:48 AM (IST)

Weather News in Hindi: दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में भी चल सकती हैं तूफानी हवाएं
बारिश के कारण दिल्ली में सर्दी बढ़ गई।

HighLights

  1. दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट
  2. पहाड़ों पर जारी बर्फबारी, हिमाचल में अलर्ट
  3. होली से पहले जारी रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

एजेंसी, नई दिल्ली। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में मौसम के अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में जहां लोगों को सर्दी से राहत मिली, वहीं दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां जानिए अपने प्रदेश के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रविवार को हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन भर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी।

वीडियो: दिल्ली में खराब मौसम के कारण हवाई सेवा पर असर

— ANI (@ANI) February 4, 2024

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका

आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।

हिमाचल में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

वहीं जम्मू-कश्मीर के साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। आने वाले दिनों में इसका असर मैदानी राज्यों में भी दिखाई पड़ सकता है।

पहाड़ी राज्यों के लिए ताजा खबर यह है कि आईएमडी ने 4 और 5 फरवरी को पूरे हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और मध्य और ऊंची पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। निचले इलाकों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी। 6 फरवरी तक राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर भड़के जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, बोले- आप पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बिहार में जाति आधारित गणना का श्रेय लेना जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को रास नहीं आया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 08:02 PM (IST)

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर भड़के जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, बोले- आप पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे
राहुल गांधी पर भड़के ललन सिंह।

राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बिहार में जाति आधारित गणना का श्रेय लेना जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को रास नहीं आया है। उन्होंने उन पर जोरदार हमला कर हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप पप्पू है, पप्पू ही रहेंगे और अपनी चुटकुलेबाजी से देश का मनोरंजन करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आपने कहा कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था। उस समय तो आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था।

मौन रहकर किया समर्थन

उन्होंने कहा कि आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया। उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया।

आगे बढ़ने के लिए न लें असत्य का सहारा

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए। यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Champai Soren: कौन हैं झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जानिए इनके बारे में

Jharkhand New CM, Champai Soren: झारखंड में राजनीति हलचल तेज हो गई है। हेमंत सोरेन ने राज्यभवन जाकर अपना इस्तीफा दे दिया है। झारखंड टाइगर नाम से फेमस चंपई सोरेन अगले सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 08:41 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 08:43 PM (IST)

Champai Soren: कौन हैं झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जानिए इनके बारे में
चंपई सोरेन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।
  2. जेएमएम के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना।
  3. हेमंत सोरेन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा।

एएनआई, रांची। Jharkhand New CM, Champai Soren: झारखंड में राजनीति हलचल तेज हो गई है। हेमंत सोरेन ने राज्यभवन जाकर अपना इस्तीफा दे दिया है। विधायक दल के नेता के रूप में चंपई सोरेन को चुन लिया गया है। चंपई अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। झारखंड टाइगर नाम से फेमस चंपई सोरेन अगले सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सीएम की रेस में सबसे आगे था।

कौन हैं चंपई सोरेन?

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोडा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सिमल सोरेन है, जो किसान थे। चंपाई ने 10वीं कक्षा तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की। कम उम्र में उनका विवाह मानको से हो गया। विवाहक बाज चंपई सोरेन चार बेटे और तीन बेटियों के पिता बनें।

सरायकेला सीट से जीता था पहला चुनाव

बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग उठी। तब शिबू सोरेन के साथ चंपई सोरेन आंदोलन में उतर गए। ऐसे में जल्द ही झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर हो गए। उन्होंने सरायकेला सीट से निर्दलीय विधायक बनकर राजनीति में कदम रखा। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्च में शामिल हो गए।

भाजपा सरकार में रह चुके हैं मंत्री

भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में चंपई सोरेन कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें अहम मंत्रालय दिए गए। चंपई सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया था। फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में JMM की सरकार में चंपई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व परिवहन मंत्री रहे। 2019 में फिर हेमंत के सीएम बनने पर उन्होंने परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला। चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Hemant Soren: मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं नियम, पढ़ें पूरी प्रोसेस

झारखंड के कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार दोपहर 1:15 पर उनके आवास पहुंचकर पूछताछ की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 09:25 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 09:29 PM (IST)

Hemant Soren: मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं नियम, पढ़ें पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर नियम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार दोपहर 1:15 पर उनके आवास पहुंचकर पूछताछ की। अभी उन्होंने ईडी की हिरासत में राज्यपाल के पास पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है। अब कभी भी ईडी उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के क्या नियम होते हैं।

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर नियम

भारतीय दंड संहिता में उल्लेख है कि किसी भी आरोपी पर लगा आरोप अगर सिद्ध होता है, तो वह दोषी मान लिया जाता है। उसके बाद सिविल और क्रिमिनल दोनों ही मामलों में उसको गिरफ्तार कर लिया जाता है। मुख्यमंत्री को गिरफ्तार आम व्यक्ति की तरह नहीं कर सकते हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर अलग नियम हैं। कोड ऑफ सिविल प्रोसेड्यूर में मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से संबंधित नियमों का अलग से प्रावधान है।

Code of Civil Process 135 के तहत किसी भी मुख्यमंत्री या विधान परिषद के सदस्य पर कोई क्रिमिनल मामला हो तो उसको गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं मुख्यमंत्री को सिविल मामलों में विशेष छूट मिली है।क्रि

क्रिमिनल केस दर्ज होने पर भी लेनी होगी मंजूरी

मुख्यमंत्री पर अगर क्रिमिनल केस दर्ज है। उस मामले में भी उनकी सामान्य व्यक्ति की तरफ गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। उनको गिरफ्तार करने के लिए सदन के अध्यक्ष की मंजूरी लेने पड़ती है। विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी मिलने के बाद ही सीएम को गिरफ्तार कर सकते हैं। इसको लेकर दिनों के भी नियम बनाए गए हैं।

दिनों के नियम जानें

Code of Civil Process 135 के तहत विधानसभा सत्र की शुरूआत अगर होने वाली है, तो उसके 40 दिन पहले मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। विधानसभा सत्र के खत्म होने के 40 दिन बाद तक सीएम को नहीं पकड़ सकते हैं। सदन के अंदर से सीएम की गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, केवल रघुवर दास ने पूरा किया कार्यकाल, सोरेन परिवार को 5 बार मिली कमान

CM Of Jharkhand: रघुवर दास की सरकार में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हुए इलेक्शन में झामुओ, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बहुमत मिला। जिसके नेता तौर पर हेमंत सोरेन को चुना गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 10:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 31 Jan 2024 10:43 PM (IST)

चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, केवल रघुवर दास ने पूरा किया कार्यकाल, सोरेन परिवार को 5 बार मिली कमान
रघुवर दास (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झारखंड बनने के बाद सिर्फ रघुवर दास ही पूरा कर पाए कार्यकाल।
  2. चार वर्ष एक माह पूरा होने के बाद ही हेमंत को देना पड़ा इस्तीफा।

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand CM: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस और राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसी के साथ हेमंत सोरेन का राज्य में कार्यकाल पूरा नहीं करने वाले मुख्यमंत्रियों में नाम शामिल हो गया है। राज्य में अब तक रघुवर दास ने बतौर सीएम अपना कार्यकाल पूरा किया है।

रघुवर दास ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया

रघुवर दास की सरकार में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हुए इलेक्शन में झामुओ, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बहुमत मिला। जिसके नेता तौर पर हेमंत सोरेन को चुना गया। इसी के साथ सोरेन का कार्यकाल शुरू हुआ। बहुमत के बावजूद हेमंत सोरेन की सरकार का कार्यकाल 5 साल पूरा नहीं कर पाई।

हेमंत सोरेन की दूसरी पारी थी

झारखंड में मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन की दूसरी पारी थी। इसके पहले वह डेढ़ साल तक सीएम रह चुके हैं। अलग-अलग टर्म को जोड़कर देखा जाए को मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल अर्जुन मुंडा का रहा। वह अलग-अलग समय में तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा शिबू सोरेन तीन बार सीएम रहे, हालांकि उनका कार्यकाल कम रहा है।

झारखंड के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

बाबू लाल मरांडी

कार्यकाल- 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003

अर्जुन मुण्डा

कार्यकाल- 18 मार्च 2003 से 1 मार्च 2005

शिबू सोरेन

कार्यकाल- 2 मार्च 2005 से 11 मार्च 2005

अर्जुन मुण्डा

कार्यकाल- 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006

मधु कोड़ा

कार्यकाल- 18 सितंबर 2006 से 24 अगस्त 2008

शिबू सोरेन

कार्यकाल- 27 अगस्त 2008 से 12 जनवरी 2009

शिबू सोरेन

कार्यकाल- 30 दिसंबर 2009 से 31 मई 2010

अर्जुन मुण्डा

कार्यकाल- 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013

हेमंत सोरेन

कार्यकाल- 13 जुलाई 2013 से 23 दिसंबर 2014 तक

रघुवर दास

कार्यकाल- 28 दिसंबर 2014 से 23 दिसंबर 2019 तक

हेमंत सोरेन

कार्यकाल- 29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024 तक

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

काम की खबर: RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया बैन, जानें खाताधारकों पर क्या होगा प्रभाव

Paytm Funds Financial institution RBI ने निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों के लिए AEPS, IMPS, BBPOU और UPI जैसी पेमेंट सुविधा जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 08:29 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 08:29 AM (IST)

काम की खबर: RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया बैन, जानें खाताधारकों पर क्या होगा प्रभाव
सभी ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स के समाधान के लिए Paytm Funds Financial institution को 15 मार्च तक का समय दिया गया है।

HighLights

  1. RBI ने निर्देश दिए हैं कि Paytm Funds Financial institution फिलहाल कोई भी नया कस्टमर नहीं जोड़े।
  2. ग्राहकों को Paytm Funds Financial institution के खाते से पैसा निकालने की पूरी छूट दी गई है।
  3. बैंक ग्राहक सेविंग, करेंट, प्रीपेड, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से बिना किसी समस्या के पैसे निकाल सकेंगे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई सेवाओं पर बैन लगा दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, Paytm Funds Financial institution खाताधारक 29 फरवरी 2024 के बाद कई सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कार्यप्रणाली के बारे में चिंताएं बढ़ाते हुए “लगातार गैर-अनुपालन और निरंतर सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं” को चिह्नित किया है। यहां जानें Paytm Funds Financial institution पर बैन लगने से खाताधारकों पर इसका क्या सीधा प्रभाव हो सकता है।

जमा और टॉप-अप पर रोक

Paytm Funds Financial institution के खाताधारक 29 फरवरी, 2024 तक वॉलेट, फास्टैग, NCMC कार्ड आदि को कवर करते हुए किसी भी ग्राहक खाते में आगे जमा स्वीकार करने या टॉप-अप की सुविधा देने से रोक दिया गया है।

naidunia_image

किसी भी तरह का डिपॉजिट मान्य नहीं

RBI ने निर्देश दिए हैं कि Paytm Funds Financial institution फिलहाल कोई भी नया कस्टमर नहीं जोड़े। वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को Paytm Funds Financial institution के खाते से पैसा निकालने की पूरी छूट दी गई है। बैंक ग्राहक सेविंग, करेंट, प्रीपेड, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) से बिना किसी समस्या के पैसे निकाल सकेंगे।

ग्राहकों के लिए जारी रहेगी ये सुविधा

RBI ने निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों के लिए AEPS, IMPS, BBPOU और UPI जैसी पेमेंट सुविधा जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स के समाधान के लिए Paytm Funds Financial institution को 15 मार्च तक का समय दिया गया है। इस तारीख के बाद का कोई भी लेनदेन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोडल खाता समाप्ति

Paytm Funds Financial institution से संबद्ध वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के नोडल खातों को जल्द से जल्द, 29 फरवरी, 2024 से पहले समाप्त करना अनिवार्य है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

काम की खबर: फरवरी माह में 11 दिन रहेगा बैंक अवकाश, यहां देखें छुट्टियों की पूरी Record

Financial institution Holidays in February 2024 बसंत पंचमी 14 फरवरी बुधवार को है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और त्रिपुरा में बैंक अवकाश रहेगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 10:48 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 01 Feb 2024 10:57 AM (IST)

काम की खबर: फरवरी माह में 11 दिन रहेगा बैंक अवकाश, यहां देखें छुट्टियों की पूरी List
यह भी संभव है कि कोई अवकाश ऐसा हो जो आपके ही राज्य में हो, इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की यह सूची जरूर चेक कर लें।

HighLights

  1. साल 2024 का फरवरी माह इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल लीप ईयर है।
  2. इस साल के फरवरी माह में 28 नहीं, बल्कि 29 दिन होंगे।
  3. अब यदि फरवरी माह में बैंक अवकाश की बात करें तो पूरे माह में करीब 11 दिन बैंक अवकाश रहेगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। फरवरी माह आज से शुरू हो गया है। साल 2024 का फरवरी माह इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल लीप ईयर है। इस साल के फरवरी माह में 28 नहीं, बल्कि 29 दिन होंगे। अब यदि फरवरी माह में बैंक अवकाश की बात करें तो पूरे माह में करीब 11 दिन बैंक अवकाश रहेगा। यह भी संभव है कि कोई अवकाश ऐसा हो जो आपके ही राज्य में हो, इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की यह सूची जरूर चेक कर लें।

naidunia_image

फरवरी 2024 में बैंक अवकाश

  • 4 फरवरी 2024: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद।
  • 10 फरवरी 2024: दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 फरवरी 2024: रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद.
  • 14 फरवरी 2024: बसंत पंचमी बुधवार को है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और त्रिपुरा में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 15 फरवरी 2024: लुई-नगाई-नी पर्व के कारण मणिपुर स्थित बैंकों का अवकाश।
  • 18 फरवरी 2024 को रविवार होने के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 फरवरी 2024 को छत्रपति शिवाजी जयंती के कारण सोमवार को महाराष्ट्र में बैंक अवकाश।
  • 20 फरवरी 2024 को राज्य दिवस के अवसर पर मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक की छुट्टी।
  • 24 फरवरी 2024, शनिवार को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश।
  • 25 फरवरी 2024, रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 फरवरी 2024, सोमवार को न्योकुम के चलते अरुणाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।
    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    किन 7 विधायकों से BJP ने साधा संपर्क, क्राइम ब्रांच ने CM केजरीवाल से पूछे नाम

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर विधायकों की खरीद का आरोप लगाकर फंसते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीएम आवास पहुंचकर उनको नोटिस दिया है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:25 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 07:25 PM (IST)

    किन 7 विधायकों से BJP ने साधा संपर्क, क्राइम ब्रांच ने CM केजरीवाल से पूछे नाम
    CM केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर विधायकों की खरीद का आरोप लगाकर फंसते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीएम आवास पहुंचकर उनको नोटिस दिया है। सीएम केजरीवाल से जवाब मांगा है कि वह बताएं कि कौन से 7 विधायक थे, जिनको खरीदने की कोशिश की गई थी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उन्हें तीन दिन का जवाब दिया है।

    क्राइम ब्रांच की टीम सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। वहां दोपहर 3:15 बजे तक वह रहे। सीएम केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से नोटिस नहीं लिया। उसके बाद उनके ऑफिस के अधिकारी से संपर्क कर नोटिस दे दिया। नोटिस का तीन दिन के अंदर जवाब देना है। टीम में एक एसीपी, एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर थे।

    आतिशी को भी देना था नोटिस

    मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

    इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA…

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 3, 2024

    टीम केजरीवाल के घर पहुंची, तो वहां पहले से ही आप के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ उलझने की कोशिश की। क्राइम ब्रांच को दिल्ली की मंत्री आतिशी को भी नोटिस देना था, लेकिन वह चंडीगढ़ में मौजूद थीं। उन्हें रविवार को नोटिस दिया जाएगा। आतिशी ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाए थे कि उनके विधायकों से संपर्क किया जा रहा है।

    केजरीवाल ने कहा- मुझे आ रही सहानुभूति

    केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या कसूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना, लेकिन इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस किस्म की नौटंकी करवाई जा रही है, इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गयी? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन