Earthquake in China: चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, अब तक 111 की मौत, 230 घायल

Earthquake in China: भूकंप 35 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू से 102 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 07:22 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Dec 2023 10:38 AM (IST)

Earthquake in China: चीन में 5.2 तीव्रता का भूकंप, अब तक 111 की मौत, 230 घायल

HighLights

  1. गांसु-किंघई सीमा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा नुकसान
  2. जमीन से 35 किमी की गहराई पर आया भूकंप
  3. बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

एजेंसी. बीजिंग। चीन में भीषण भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। चीनी सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को गांसु-किंघई सीमा क्षेत्र में आए भूकंप के बाद कम से कम 111 लोग मारे गए और 230 से अधिक घायल हो गए हैं। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी थी। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई।

भूकंप 35 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू से 102 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था।

Nationwide Youth Day 2024 : शहरभर में विविध आयोजन, माडल स्‍कूल में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

Nationwide Youth Day 2024 : आकाशवाणी से राष्‍ट्रगीत वंदेमातरम् का प्रसारण, मध्‍य प्रदेश गान के साथ साथ मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के बाद प्राणायाम भी किया गया।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:04 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:43 PM (IST)

National Youth Day 2024 : शहरभर में विविध आयोजन, माडल स्‍कूल में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

HighLights

  1. 2200 लोगों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार।
  2. सूर्य नमस्कार को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आया।
  3. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजन।

Nationwide Youth Day 2024 : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का आयोजन किया गया। पंडित लज्जाशंकर झा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से सामूहिक नमस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

naidunia_image

विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया

विधायक अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के जिले के इस मुख्य कार्यक्रम में विधायक डॉ अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया ।

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को अपने संदेश में दी।

सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने संदेश में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों से योग को अपनाने एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को अपने संदेश में दी।

naidunia_image

सूर्य नमस्कार को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आया

सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्र गीत वन्देमातरम और मध्यप्रदेश गान का रेडियो से प्रसारण किया गया। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए भाषण का हिंदी अनुवाद भी कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित सन्देश के अनुरूप स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार के आसन किये साथ ही प्राणायाम भी किया।

naidunia_image

विधायक डॉ अभिलाष पांडे बोले- विचारों को आत्मसात करें

कार्यक्रम में राष्ट्रगान की प्रस्तुति । इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने उपस्थित बच्चों से बातचीत कर विवेकानंद के जीवन को चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि जो अपने विवेक से स्वयं को आनंदित करता है वह विवेकानंद है। साथ ही उन्होंने स्थल पर उपस्थित सभी लोगों से स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन और जीवन परिचय का अध्ययन कर उनके विचारों को आत्मसात करने की बात भी कही।

naidunia_image

कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन

सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संदीपा स्थापक पचौरी ने किया । प्रारम्भ में कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मॉडल स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

naidunia_image

Bhopal Information: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया

शहर के दो युवाओं ने बनाई अनूठी मशीन। सौर ऊर्जा से संचािलत होती है मशीन। इस मशीन से कई महिलाओं को मिला रोजगार।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Bhopal News: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया
रैग इनोवेशन मशीन का माडल।

HighLights

  1. अनुराग और विराग नामक दो दोस्तों ने स्कालरशिप से पैसों से शुरू किया स्टार्टअप।
  2. जयपुर में मशीन देखकर आया आइडिया।
  3. एक साल में बनकर तैयार हुई मशीन।

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर के दो युवाओं ने रैग इनोवेशन मशीन नामक एक ऐसा स्टार्टअप तैयार किया है, जिसकी मदद से बेहद कम लागत में सेनेटरी नैपकिन तैयार की जा रही है। यह नैपकिन महिलाओं को बाजार से सस्ती और सुलभ है। इस मशीन से तैयार नैपकिन की कीमत मात्र एक रुपया है। इसे अनुराग और विराग ने तैयार किया है। विराग बताते हैं कि दोस्त अनुराग बोहरे ने जयपुर में इस तरह की कम लागत वाली मशीन देखी थी। इसके बाद यह आइडिया आया, जिस पर काम करने के बाद सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कच्चे माल पर शोध करना शुरू किया और एक साल में अलग-अलग जगह उसके बारे में जानकारी जुटाई।

डेढ़ लाख रुपये लागत

विराग के अनुसार स्टार्टअप को बनाने में करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत आई। हालांकि मशीन को बनाने में एक साल का समय लग गया। मशीन के निर्माण में बहुत चुनौतियां थीं। इस दौरान सपोर्ट करने वाला भी कोई नहीं था। साथ ही फंडिंग में भी काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। मशीन को तैयार करने में स्कालरशिप के पैसे लगाए। इसके अलावा मशीन को रखने के लिए जगह भी नहीं थी। भिंड गांव में 5 हजार वर्ग फीट में मशीन निर्माण का काम शुरू किया। अब इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

सौर ऊर्जा द्वारा संचालित

विराग ने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इसमें गोंद का उपयोग नहीं किया जाता है। इसे तैयार करने में डाई का उपयोग करते हैं, जिससे स्वच्छता बनी रहे। हाइजीन का ख्याल रखते हुए हजारों नैपकिन का उत्पादन किया जाता है। मशीन सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है।

10 घंटे में 2 से 5 हजार सेनेटरी पैड होते हैं तैयार

विराग बताते हैं कि अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक मशीनों को हम बेच चुके हैं। मशीन द्वारा प्रतिदिन (8 से 10 घंटे की शिफ्ट में) 2,000 से 5,000 सेनेटरी पैड्स तैयार किए जाते हैं।

Ayodhya Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू

प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी। 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 10:51 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:17 PM (IST)

Ayodhya Ram Temple: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू
प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।

सीएम ने यह भी कहा कि हमने मध्यप्रदेश में मकर संक्रांति का पावन पर्व 10 से 15 जनवरी तक मनाने का निर्णय लिया था। जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में दो दिन पूर्व हमने महिला सशक्तीकरण का कार्यक्रम किया था। कल शहडोल में भी आदिवासी भाई-बहनों के बीच मेरा बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा ।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2024

अयोध्या जाएगा बाबा महाकाल का प्रसाद

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मप्र भला कैसे पीछे रह सकता है। उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 05 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।

यहां पर यह बता दें कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)’ बोर्ड ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 01 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

Lok Sabha Election 2024: ब्रिटिश अखबार ने की ये भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ मारेगी मोदी सरकार!

Lok Sabha Election 2024 द गार्जियन की रिपोर्ट ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय युद्ध स्मारकों, रक्षा संग्रहालयों, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक आकर्षणों पर 822 ‘सेल्फी पॉइंट’ भी स्थापित कर रहा है, जहां लोग पीएम मोदी के कटआउट के साथ अपनी फोटो ले सकते हैं।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 01:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 02:01 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: ब्रिटिश अखबार ने की ये भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ मारेगी मोदी सरकार!
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए देशभर में कस्बों और गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी।

HighLights

  1. विपक्षी दलों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित कर रही है।
  3. कांग्रेस क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी को भले ही तेलंगाना में शानदार जीत मिली हो, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है।

एएनआई, नई दिल्ली। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर देश में जहां सियासत गर्म हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लोहा अब दुनिया भी मान रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ के एक लेख में कहा गया है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगा सकती है और इसे कोई रोक नहीं सकता है।

तीन राज्यों में जीत से भाजपा मजबूत

हाल ही में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ख्याति में बढ़ोतरी हुई है और इसके बाद अब 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। इस सभी कारणों से भाजपा की बढ़ती ताकत के बारे में इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में हन्ना एलिस-पीटरसन ने अपने लेख में कहा है कि बीते साल 3 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने पार्टी को मजबूत बना दिया है।

मोदी की जीत की गारंटी

लेख में कहा गया है कि भाजपा के हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित कर रही है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर कमजोर हो रही है। कांग्रेस पार्टी को भले ही तेलंगाना में शानदार जीत मिली हो, लेकिन पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है।

लेख में I.N.D.I.A. गठबंधन का भी जिक्र

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ के लेख में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. गठबंधन का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि विपक्षी दलों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है।

भाजपा निकाल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में कई मुद्दों पर अभी सहमति नहीं बनी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के जरिए देशभर में कस्बों और गांवों में हजारों कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी। द गार्जियन की रिपोर्ट ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय युद्ध स्मारकों, रक्षा संग्रहालयों, रेलवे स्टेशनों और पर्यटक आकर्षणों पर 822 ‘सेल्फी पॉइंट’ भी स्थापित कर रहा है, जहां लोग पीएम मोदी के कटआउट के साथ अपनी फोटो ले सकते हैं।

इस आर्टिकल में यह भी लिखा गया है कि बिहार और महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में पार्टी की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर वोटिंग पैटर्न प्रभावित हो सकते हैं। लेख में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के हवाले से बताया गया है कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी भावनाओं को लेकर बहुत आश्वस्त है।

Bhopal Crime Information: जर्मनी से हो रही फंडिंग से चल रहा था आंचल बाल गृह, जांच समिति ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

Bhopal Crime Information: उल्‍लेखनीय है कि भोपाल के तारासेवनिया के आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:05 PM (IST)

Bhopal Crime News:  जर्मनी से हो रही फंडिंग से चल रहा था आंचल बाल गृह, जांच समिति ने कलेक्टर को सौंपी रिपोर्ट

HighLights

  1. तारासेवनिया में संचालित आंचल बालगृह का संचालन विदेशी फंडिंग से हो रहा था।
  2. संचालकों ने विदेश से आ रही फंडिंग का खुलासा नहीं किया था।
  3. आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था

Bhopal Crime Information: नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के तारासेवनिया में संचालित आंचल बालगृह का संचालन विदेशी फंडिंग से हो रहा था। इतना ही नहीं संचालकों ने विदेश से आ रही फंडिंग का खुलासा नहीं किया था।

जांच रिपोर्ट में खुलासा

यह खुलासा जिला कलेक्टर की ओर से बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है। संचालकों ने कमेटी को बालगृह की 2019 की अनुमति भी दिखाई है लेकिन इसकी सत्यता की जांच होना बाकी है।

26 बच्चियां हुई थीं गायब

तारासेवनिया के आंचल बालगृह से 26 बच्चियों के गायब होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में बच्चियां स्वजन के पास मिल गई थीं लेकिन बालगृह बिना अनुमति चलने का खुलासा हुआ था।

आयुक्‍त, कलेक्‍टर ने किया था निरीक्षण

आंचल बालगृह प्रकरण सामने के आने के बाद आयुक्त पवन शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बालगृह का निरीक्षण किया था। प्रारंभिक जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद कलेक्टर ने जांच के लिए तीन कमेटियां बनाई थीं। कमेटियों में से एक ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट मिली

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है जिसमें संचालन विदेशी फंडिंग से होना पाया गया है। इस बालगृह को जर्मनी से फंडिंग की जा रही थी, कब-कब कितनी फंडिंग और इसका उपयोग कहां-कहां किया गया इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है। अनुमतियों की जांच के दौरान संचालकों ने 2019 की एक अनुमति दिखाई है। अनुमति सही है कि नहीं इसका पता नहीं है।

Who was Qassem Soleimani: जानिए कौन था मेजर जनरल कासिम सुलेमानी, अमेरिका के लिए कैसे बन गया था खतरा

Qassem Soleimani: ईरान रिवॉलूशनरी गार्ड्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी विदेशों में काम करने वाली यूनिट कद्स फोर्स का भी जिम्मा संभालते थे।

Publish Date: Fri, 03 Jan 2020 10:16 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jan 2024 08:37 AM (IST)

Who was Qassem Soleimani: जानिए कौन था मेजर जनरल कासिम सुलेमानी, अमेरिका के लिए कैसे बन गया था खतरा
सुलेमानी को ईरान में सेलेब्रिटी की तरह देखा जाता था।

एजेंसी, तेहरान (Qassem Soleimani Information): एलिट फोर्स के जनरल कासिम सुलेमानी (Qassem Soleimani) की बरसी हुए हुए दोहरे बम धमाके में ईरान में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। अमेरिका ने साल 2020 में बगदाद एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक कर ईरान की एलिट फोर्स के जनरल Qassem Soleimani को मार गिराया था। उस एयर स्ट्राइक में 6 अन्य लोग भी मारे गए थे।

तब कहा गया था कि Qassem Soleimani अमेरिका के लिए खतरा बन गया था। कुछ लोगों ने उनकी तुलना शीत युद्ध पर जॉन लेक्रेज के लिखे उपन्यासों में कट्टर काल्पनिक रूसी जासूस कार्ला से की भी थी। यहां जानिए कौन था Qassem Soleimani और अमेरिका के लिए कैसे बन गया था खतरा…

ईरान रिवॉलूशनरी गार्ड्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी विदेशों में काम करने वाली यूनिट का भी जिम्मा संभालते थे। अमेरिका और ईरान के बीच की लड़ाई में अमेरिका के लिए सुलेमान एक मजबूत दीवार की तरह खड़े थे। वह ईरान के सर्वोच्च नेता से सीधे आदेश लेते थे और उन्हें ही रिपोर्ट करते थे। सुलेमानी को देश में सेलेब्रिटी की तरह देखा जाता था। सीरिया और ईराक में रिवॉलूशनरी गार्ड्स की विदेशी शाखा में उनकी अहम भूमिका थी।

पश्चिम एशिया के ज्यादातर मिशन को सुलेमान ही अंजाम देते थे। पिछले एक दशक में मिडिल ईस्ट में ईरान की तरफ से सुलेमानी के बढ़ते कद के लेकर अमेरिका नाराज था। अमेरिका नहीं चाहता था कि सुलेमानी अपनी जड़ें दूसरे देशों में भी फैलाए। सुलेमानी की मजबूती का फायदा ईरान को मिल रहा था। इससे इजरायल और सऊदी अरब भी चिंतित थे। बीते दो दशकों में इजरायल, सऊदी और पश्चिमी देशों की तरफ से उसकी हत्या के कई प्रयास किए गए थे, लेकिन सुलेमान हर बार इससे बच गए।

पिछले 16 वर्षों में, कुद्स फोर्स ने मध्य पूर्वी राज्यों के पतन, इराक पर अमेरिकी आक्रमण और पूरे क्षेत्र में प्रॉक्सी ईरानी सेना बनाने के लिए यमन और सीरिया में भड़के गृहयुद्धों का फायदा उठाया है। ईरान इन ताकतों का इस्तेमाल सुन्नी-अरब राज्यों और इजराइल को धमकाने और हमला करने के साथ ही महाशक्ति बनने के अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा था, जो अमेरिका को मंजूर नहीं था।

लेबनान में कुद्स फोर्स ने दुनिया की सबसे मजबूत आतंकी सेना हिज्बुल्लाह को समर्थन दिया था। हिजबुल्ला के 130,000 रॉकेट और मिसाइल के शस्त्रागार सीधे इजरायली शहरों और रणनीतिक स्थलों पर तैनात हैं। इसमें अधिकांश मारक क्षमता नाटो सेनाओं की तुलना में अधिक है।

कुर्द और शिया मिलिशिया को किया एकजुट

इस्लामिक स्टेट जैसे खूंखार आतंकी संगठन को इराक से खत्म करने के लिए सुलेमानी ने कुर्द लड़ाकों और शिया मिलिशिया को एकजुट किया था। ईरान के समर्थन से उन्होंने इराक में पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्स को तैयार किया था। सुलेमानी ने आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और हमास को भी समर्थन दिया था।

1980 के दशक में ईरान और इराक के बीच खूनी जंग में सुलेमानी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस युद्ध में अमेरिका ने इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन का साथ दिया था। तब से ही अमेरिका और सुलेमानी के बीच दुश्मनी छिड़ी हुई थ।हालांकि, बाद में सद्दाम और अमेरिका के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और अमेरिका ने इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को आखिरी में फांसी पर लटका दिया था।

Swachh Sarvekshan : इंदौर की नजर आठवें खिताब पर, अब ऐसा होगा मुकाबला, जानिये क्‍या हैं चुनौतियां

जानकारों का कहना है कि अब आठवीं बार स्‍वच्‍छता के नंबर वन के ताज के लिए इंदौर के सामने चुनौती और कड़ी होगी।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 11:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:57 AM (IST)

Swachh Sarvekshan : इंदौर की नजर आठवें खिताब पर, अब ऐसा होगा मुकाबला, जानिये क्‍या हैं चुनौतियां

HighLights

  1. अगले स्वच्छ सर्वेक्षण में चक्रव्यूह के आठवें द्वार का भेदन करेगा इंदौर, तैयारी शुरू
  2. प्रति व्यक्ति 10 ग्राम कचरा भी किया कम तो आठवी बार भी नंबर वन का ताज होगा पक्का
  3. 9500 अंकों का होगा अगला मुकाबला

Swachh Sarvekshan उदय प्रताप सिंह, इंदौर। महाभारत के युद्ध में जिस तरह वीर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह के सात द्वारों को आसानी से पार कर लिया था लेकिन आठवीं चुनौती यानी आठवें द्वार को पार करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी थी। इंदौर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में कड़ी चुनौतियां पार करते हुए सात द्वार पार कर लिए हैं।

आठवीं बार नंबर वन के ताज के लिए चुनौती और कड़ी

अब आठवीं बार नंबर वन के ताज के लिए चुनौती और कड़ी होगी। पिछले तीन वर्षों से सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आ रहे सूरत शहर ने इस बार इंदौर के साथ संयुक्त विजेता बनकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। अब इंदौर को आठवीं बार पदक अपने पास रखने के लिए प्रतिमान और कड़े करने होंगे।

योजना पर शुरू किया अमल

इंदौर ने सातवें पदक के साथ ही इसकी योजना पर अमल शुरू कर दिया है। अगले सर्वेक्षण में इंदौर का पूरा जोर कचरे की मात्रा को कम करने पर है। यदि इंदौर ने प्रति व्यक्ति 10 ग्राम कचरे की मात्रा को भी कम किया तो आठवीं बार भी नंबर 1 का ताज इंदौर ही हासिल करेगा।

महज 0.2 अंक से ही आगे रहा इंदौर

इंदौर को कुल अंक मिले: 9348.4

सूरत को कुल अंक मिले: 9348.2

इस तरह सूरत ने दी चुनौती

वर्ष प्रथम व द्वितीय जीत का अंतर
2020 इंदौर (1), सूरत (2) 127.97 अंक
2021 इंदौर (1), सूरत (2) 58.93 अंक
2022 इंदौर (1), सूरत (2) 221 अंक
2023 इंदौर (1), सूरत (1) 0.2 अंक

जनता के फीडबैक में सूरत से भी पीछे रहा इंदौर

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष जहां इंदौर शहर सभी कैटेगरी में दूसरे शहरों से अव्वल है। वहीं जनता के फीडबैक की कैटेगरी में इस वर्ष इंदौर सूरत से भी पीछे रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष के सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के 2170 अंक थे। सूरत को जहां इस कैटेगरी में 2144.9 अंक मिले, वहीं इंदौर को 2139 अंक ही मिले। जनता के फीडबैक में जहां सर्वे की टीम शहर में आकर लोगों से सफाई के मुद्दों पर पूछताछ करती है। फोन पर भी लोगों की राय जानी जाती है। इतना ही नहीं वोट फार माय सिटी एप, स्वच्छ सर्वेक्षण के वेबसाइट, माय गवर्नमेंट एप के माध्यम से लोगों के फीडबैक लिए जाते हैं।

इन चुनौतियों के लिए अभी से खुद को करना होगा तैयार

कचरे में कमी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की थीम है कचरे को कम करना। वर्तमान में शहर में प्रति व्यक्ति 400 ग्राम कचरा उत्पन्न होता है। प्रति व्यक्ति 10 ग्राम भी कचरे में कमी लाना होगा।

पैकेजिंग के कचरे पर रोक

शहर में ई-कामर्स वाली कंपनियों के माध्यम से लोगों के पास पहुंचने वाले पैकेजिंग मटेरियल से काफी ज्यादा मात्रा में कचरा उत्पन्न होता है। इसे कम करना होगा।

डिस्पोजेबल फ्री बाजार बढ़ाए

छप्पन दुकान व विजयनगर चाट चौपाटी की तरह शहर के अन्य खाद्य उत्पाद बिक्री के प्रतिष्ठानों को डिस्पोजेबल फ्री करना होगा।

प्लास्टिक कचरे में कमी

अमानक पाली बैग के उपयोग पर रोक। प्रतिदिन 120 टन प्लास्टिक का कचरा कम करना होगा।

होम कंपोस्टिंग

अभी 56 हजार लोग घरों में गीले कचरे से खाद बना रहे। होम कंपोस्टिंग अभी 10 प्रतिशत है जिसे 12 से 15 प्रतिशत करना होगा।

बैकलेन सफाई

वर्तमान में 1 हजार बैकलेन ही साफ है। शहर के अन्य दो हजार बैकलेन जनभागीदारी से साफ करनी होगी।

नदी की सफाई: कान्ह-सरस्वती नदी व तालाबों की सफाई सुनिश्चित करना होगी।

Hindu temple: अमेरिका में एक और हिंदू मंदिर पर खालिस्तान का हमला, जानिए क्या हुआ कैलिफोर्निया में

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया।

Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 09:28 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 05 Jan 2024 09:28 AM (IST)

Hindu temple: अमेरिका में एक और हिंदू मंदिर पर खालिस्तान का हमला, जानिए क्या हुआ कैलिफोर्निया में

एजेंसी, कैलिफोर्निया। विदेशों में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों पर हमले का सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा खबर कैलिफोर्निया से है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया।

दीवारों पर बने चित्रों को बिगाड़ने की कोशिश की गई। बता दें, कुछ दिन पहले ही कैलिफोर्निया में स्वामीनारायण मंदिर में दीवार पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे।

Khargone Information: खरगोन में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्राला की टक्कर से दादी और पोती की मौत

खरगोन जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में छह वर्षीय हर्षिता पुत्र राजेश और 45 वर्षीय रुचिला पति अशोक निवासी बैसरकुंड की मौत हो गई।

Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 06:02 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Jan 2024 06:02 PM (IST)

Khargone News: खरगोन में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्राला की टक्कर से दादी और पोती की मौत
हादसे के बाद शवों को जिला अस्‍पताल भेजा गया।

HighLights

  1. खरगोन के अतिव्यस्ततम बावड़ी बस स्टैंड पर हादसा
  2. तेज रफ्तार ट्राला चालक ने मोपेड को टक्कर मार दी।
  3. सड़क पर गिरी दादी- पोती को ट्राला चालक रौंदते हुए भाग निकला।

Khargone Information: नईदुनिया न्‍यूज, खरगोन । शहर के अतिव्यस्ततम बावड़ी बस स्टैंड पर बुधवार दोपहर 3.40 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने मोपेड को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरी दादी- पोती को ट्राला चालक रौंदते हुए भाग निकला।

सिर पर चढ़ गया पहिया

हादसे में ट्राले का पहिया दादी- पोती के सिर पर चढ़ गया। जिसने भी यह हृदय विदारक हादसा देखा उनकी रुह कांप उठी। हादसे के बाद बडी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मोपेड चालक की जान बची

मोपेड वाहन चला रहा युवक सुरक्षित बच गया, लेकिन अपनी पत्नी और पोती की दर्दनाक मौत देख वह बदहवास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाने के बाद आवाजाही सुचारू कराई।

इनकी गई जान

जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के अनुसार हादसे में छह वर्षीय हर्षिता पुत्र राजेश और 45 वर्षीय रुचिला पति अशोक निवासी बैसरकुंड की मौत हुई है। पत्नी व पोती की मौत के बाद बदहवास हो चुके अशोक पटेल ने बताया वह मांगरुल रोड खरगोन में रहते हैं। बुधवार को समीपी ग्राम रणगांव गए थे। मोपेड वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान बावड़ी बस स्टैंड पर एक ट्राले ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

अशोक के अनुसार हादसे में हम तीनों अलग- अलग दिशाओं में गिरे। जिससे उनकी पत्नी रुचिता व पोती हर्षिता ट्रक की चपेट में आ गए। जबकि वे दूसरी दिशा में गिरने से बच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस व प्रशासन पर सवाल उठाए। साथ ही बायपास निर्माण की मांग की है।