Jabalpur Information : पेट में दर्द से राहत के लिए खाया पावडर, मेडिकल में मौत

Jabalpur Information : पेट दर्द होने पर घर में पावडर खा लिया, जिस कारण तबीयत बिगड़ने लगी। बरगी पुलिस ने शव का पीएम कराया।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 11:21 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 11:21 AM (IST)

Jabalpur News : पेट में दर्द से राहत के लिए खाया पावडर, मेडिकल में मौत

HighLights

  1. दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।
  2. बच्चेदानी में गांठ का उपचार जारी था।
  3. मायके से फिर से ससुराल चली गई थी।

Jabalpur Information : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पेट में दर्द के कारण महिला ने घर में रखा एक पावडर खा लिया। उल्टियां होने पर स्वजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बरगी पुलिस ने शव का पीएम करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

दो साल पूर्व प्रेम विवाह किया था

पुलिस ने बताया कि अधारताल कंचनपुर निवासी अमृता बर्मन ने दो साल पूर्व बरगी सालीबाड़ी निवासी शैलेन्द्र नाथ प्रेम विवाह किया था। एक सप्ताह पूर्व वह कंचनपुर अपने मायके पहुंची। जहां बताया कि बच्चेदानी में गांठ हो गई है और उसका उपचार किया जा रहा था।

मायके से फिर से ससुराल चली गई थी

मंगलवार को वह फिर से ससुराल चली गई। वहां उसे पेट दर्द हुआ और उसने घर में रखे पावडर का सेवन कर लिया, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पति उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

चौकीदार पर चाकू से हमला

रांझी में बुधवार रात दो बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकुओं से वार कर उसे जख्मी कर दिया। रांझी पुलिस ने बताया कि न्यू गोकलपुर निवासी सोहन रैकवार उर्फ सोनू गोकलपुर के सिंथेटिक मैदान में चौकीदारी करता है। वह मेमोरी तिराहा गया था।

शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की

रमेश और पुन्नू पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसने इंकार किया, तो दोनों ने उससे अभद्रता की और उस पर एक के बाद एक चाकू से दो वार कर दिए। घटना में सोहन को गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपिताें की तलाश कर रही है।

Karachi: हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड

Who was Hanzla Adnan: आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था।

Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 12:36 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Dec 2023 12:36 PM (IST)

Karachi: हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड
मृत आतंकवादी का नाम हंजला अदनान था, जिसने 2015 में BSF पर हमला करवाया था।

एजेंसी, कराची। भारत के एक और वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी हंजला अदनान को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला।

Who was Hanzla Adnan, Killed in Karachi

आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था। जानकारी के मुताबिक, अदनान को 2 और 3 दिसंबर की रात को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से कराची के एक अस्पताल में ले गई। 5 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। हाल ही में हंजला अदनान ने अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची ट्रांसफर किया था।

North Korea: तानशाह किम जोंग उन महिलाओं के सामने फूट-फूट कर रोया, बोला- गिरती जनसंख्या को रोकना हमारी जिम्मेदारी

उत्तर कोरिया की गिरती जनसंख्या की वजह से तानाशाह शासक किम जोंग काफी परेशान हैं। इस मामले ने किम जोंग को इतना परेशान कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 10:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Dec 2023 10:07 PM (IST)

North Korea: तानशाह किम जोंग उन महिलाओं के सामने फूट-फूट कर रोया, बोला- गिरती जनसंख्या को रोकना हमारी जिम्मेदारी
तानशाह किम जोंग उन फूट-फूट कर रोया।

एएनआई, प्योंगयांग। उत्तर कोरिया की गिरती जनसंख्या की वजह से तानाशाह शासक किम जोंग काफी परेशान हैं। इस मामले ने किम जोंग को इतना परेशान कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उनका यह वीडियो उत्तर कोरिया में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान का था। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है।

तानाशाह किम जोंग उन को उनके अजीबो-गरीफ फैसलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से गिरती जन्म दर से निपटने की कोशिश करने को कहा है। किम वीडियो में सिर नीचे कर रूमाल आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं।

NEW: North Korean dictator Kim Jong Un begins crying as he begs North Koreans to have extra infants.

North Korean start charges are about to skyrocket 📈

The incident occurred on the Nationwide Moms Assembly hosted by the dictator who began dabbing his eyes in an effort to get… pic.twitter.com/F8xg0dZ05J

— Collin Rugg (@CollinRugg) December 5, 2023

जन्म दर की गिरावट को रोकना सब की घरेलू जिम्मेदारी- किम जोंग

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने किम जोंग के हवाले से बताया है कि जन्म दर गिरावट हो रही है। उसको रोकना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बच्चों की देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है। यह माताओं के साथ मिलकर संभव है। उन्होंने बताया कि किम जोंग ने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय मातृ बैठक में यह बात कही।

Maldive Information: चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर, बोले- 15 मार्च तक मालदीव से हटाएं सैनिक

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने 15 मार्च तक भारत से मालदीव में सैनिकों को हटाने को कहा है। उनका यह बयान चीन के दौरे से वापस आने के बाद आया है।

Publish Date: Solar, 14 Jan 2024 05:15 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Jan 2024 05:15 PM (IST)

Maldive News: चीन से लौटे राष्ट्रपति मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर, बोले- 15 मार्च तक मालदीव से हटाएं सैनिक
राष्ट्रपति मुइज्जु ने दिखाए तेवर।

HighLights

  1. मोहम्मद मुइज्जु ने भारत को दिखाए तेवर।
  2. चीन के दौरे से वापस आते ही भारत के कही ये बात।
  3. चीन समर्थक माने जाते हैं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु।

एजेंसी, मालदीव। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने 15 मार्च तक भारत से मालदीव में सैनिकों को हटाने को कहा है। उनका यह बयान चीन के दौरे से वापस आने के बाद आया है। भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी मालदीव की सुरक्षा व आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए तैनात है। भारत सरकार से मालदीव की पिछली सरकार ने सैनिकों को तैनात करने का आग्रह किया था।

मुइज्जू ने शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटते हुए भारत का नाम लिए बगैर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि हम छोटे देश हैं, लेकिन फिर भी किसी को अधिकार नहीं कि कोई हमें बुली करे। यह भारत के लिए मुइज्जू का कड़ा संदेश था।

2013 से मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिक

मालदीव एक द्वीप है, जो हिंद महासागर पर मौजूद है। यह द्वीप चीन और भारत के लिए रणनीतिक रूप से जरूरी है। भारतीय सैनिक साल 2013 से लामू और अद्दू द्वीप पर मौजूद हैं। भारतीय नौसैनिकों की भी वहां मौजूदगी है। मुइज्जू ने पद संभालने के बाद ही भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।

मुइज्जु ने भारत विरोध पर लड़ा चुनाव

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का झुकाव चीन की तरफ माना जाता है। उन्होंने मालदीव के आम चुनाव में 75 भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी को हटाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उनका पूरा प्रचार भारत विरोध पर ही खड़ा हुआ था। चुनाव के जीतने के बाद उन्होंने भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

Iran vs Pakistan: पाकिस्तान का दावा, ईरान में घुसकर किए सटीक सैन्य हमले, कई आतंकी ढेर

Iran vs Pakistan: पाकिस्तान ने कथित तौर पर दो बलूच अलगाववादी समूहों – बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी – की चौकियों पर हमला किया।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 09:18 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 11:58 AM (IST)

Iran vs Pakistan: पाकिस्तान का दावा, ईरान में घुसकर किए सटीक सैन्य हमले, कई आतंकी ढेर
दोनों देशों का कहना है कि उन्होंने एक-दूसरे के यहां आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

HighLights

  1. एक दिन पहले ईरान ने पाकिस्तान में की थी एयर स्ट्राइक
  2. दो बच्चों की मौत के बाद पाकिस्तान में मचा था बवाल
  3. अब पाकिस्तान ने किया पलटवार, आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद गुरुवार को पाकिस्तान सेना ने ईरान पर हमला किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान सेना ने दावा किया है कि सेना ने गुरुवार सुबह ईरान के सीस्तान-ओ-बलूचिस्तान में जवाबी सैन्य हमले किए, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सारावन शहर में कई विस्फोट सुने गए।

पाकिस्तान ने कथित तौर पर दो बलूच अलगाववादी समूहों – बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी – की चौकियों पर हमला किया। इससे एक दिन पहले ईरान ने पाकिस्तान की जमीं पर पनप रहे आतंकी संगठन जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर हमला किया था। इस एयर स्ट्राइक में 2 बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने गंभीर परिणाम भुगतने के संकेत दिए थे।

ईरान की एयर स्ट्राइक से पाक में मचा हड़कंप

ईरान की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान की कार्यकारी सरकार हरकत में आई और कहा कि हमने ईरानी सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है। हमने उन्हें यह भी सूचित किया है कि पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है और पाकिस्तान में ईरानी राजदूत, जो वर्तमान में ईरान का दौरा कर रहे हैं, फिलहाल वापस नहीं लौट सकेंगे। आने वाले दिनों में सभी उच्च स्तरीय यात्राओं को निलंबित कर दिया जाए।

naidunia_image

पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक पर ईरान की सफाई

पाकिस्तान की सख्त प्रतिक्रिया आने के बाद ईरान ने सफाई दी। होसैन अमीर अब्दुल्लाहेन ने कहा कि आतंकी समूह जैश अल अदल को निशाना बनाया गया है। इस आतंकी संगठन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कुछ हिस्सों में शरण ले रखी है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का हम सम्मान करते हैं।

Iran Air Strike: ईरान ने बलूचिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान द्वारा किया गया ‘गैरकानूनी’ हवाई हमला करार दिया। हमले में तीन लड़कियां घायल हुई है।

Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Jan 2024 08:57 AM (IST)

Iran Air Strike: ईरान ने बलूचिस्तान में की एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों की मौत, पाकिस्तान ने दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

एजेंसी, इस्लामाबाद। ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच आतंकियों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

ईरान के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान द्वारा किया गया ‘गैरकानूनी’ हवाई हमला करार दिया। हमले में तीन लड़कियां घायल हुई है।

इस घटना के जवाब में मंत्रालय ने तेहरान के मुख्य राजनयिक को इस्लामाबाद तलब किया और उसके हवाई क्षेत्र के ‘अकारण उल्लंघन’ के लिए कड़ी निंदा व्यक्त की।

Iran Israel Battle: ईरान का इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, मोसाद मुख्यालय पर अटैक में 4 लोगों की मौत

Iran Israel Battle ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के अधिकारी का कहना है कि करीब 10 मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं।

Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 09:14 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Jan 2024 09:18 AM (IST)

Iran Israel Conflict: ईरान का इराक पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, मोसाद मुख्यालय पर अटैक में 4 लोगों की मौत
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।

HighLights

  1. कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी है कि ईरान के हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई है।
  2. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी।
  3. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई।

एपी, एरबिल (इराक)। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार आधी रात के आसपास उत्तरी इराकी शहर में कथित रूप से ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों के खिलाफ मिसाइल हमला किया। इराक में कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद के अनुसार, एरबिल शहर में हुए हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और इस बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण कुछ समय के लिए हवाई यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया।

naidunia_image

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बैलिस्टिक मिसाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि, हमने सीरिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एरबिल में मिसाइल हमले का उद्देश्य जासूसी मुख्यालयों और उन स्थानों को नष्ट करना था, जिनका उपयोग ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों ने ईरान के करमन में आत्मघाती बम हमले की योजना बनाने के लिए किया था, जिसमें 86 लोग मारे गए थे।

हमले में मारे गए 4 लोगों की मौत

कुर्दिस्तान सरकार की सुरक्षा परिषद ने जानकारी दी है कि ईरान के हमलों में 4 नागरिकों की मौत हो गई है और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास गिरी थी। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि इराक के कुर्द क्षेत्र में स्थित इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर भी हमला किया है। ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के अधिकारी का कहना है कि करीब 10 मिसाइल अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास के इलाके में गिरी हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल हमले से भड़का अमेरिका

ईरान द्वारा इराक में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इराक के उत्तरी शहर एरबिल के पास ईरान ने हमले किए। हम इसकी निंदा करते हैं। अमेरिका इराक और कुर्दिस्तान सरकार का समर्थन करते हैं।

Joe Biden Safety Lapse: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के काफिले से टकराई कार, सुरक्षा में बड़ी चूक

Joe Biden Safety Lapse हादसे में काफिले में शामिल एक कार का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली थी।

Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 08:44 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Dec 2023 11:31 AM (IST)

Joe Biden Security Lapse: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के काफिले से टकराई कार, सुरक्षा में बड़ी चूक
इस वाहन दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

HighLights

  1. राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ जब एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।
  2. राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले में एक कार जा टकराई।
  3. टेलीविजन फुटेज में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को टक्कर के बाद जो बाइडेन को उनकी कार तक ले जाते हुए दिखाया गया है।

रायटर्स, विलमिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ जब एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तब उनके काफिले में एक कार जा टकराई। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन फुटेज में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को टक्कर के बाद जो बाइडेन को उनकी कार तक ले जाते हुए दिखाया गया है। इस हादसे में काफिले में शामिल एक कार का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली थी।

BREAKING: A automobile has crashed into President Joe Biden’s parked motorcade in Wilmington, Delaware, leaving Biden “shocked.”

In keeping with the Day by day Mail, Biden’s Secret Service brokers pulled their weapons on the motive force who rammed into one of many SUVs.

The person who was driving the automobile… pic.twitter.com/AgDknqHgl2

— Collin Rugg (@CollinRugg) December 18, 2023

किसी व्यक्ति को नहीं आई चोट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले में फोर्ड कार ने एक चौराहे पर आगे बढ़ने की कोशिश और बाइडन के काफिले को टक्कर मारी है। इसके बाद बाइडन के सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को हथियारों के साथ घेर लिया और चालक को अपने हाथ ऊपर करने का निर्देश दिया। इस वाहन दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

Meloni on Sharia: इटली में नहीं चलेगा शरिया कानून, PM जॉर्जिया मेलोनी का चरमपंथियों को संदेश

Meloni on Sharia regulation इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की भी आलोचना की, जो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 10:58 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Dec 2023 11:32 AM (IST)

Meloni on Sharia: इटली में नहीं चलेगा शरिया कानून, PM जॉर्जिया मेलोनी का चरमपंथियों को संदेश
मेलोनी ने साफ कहा कि इस्लामिक संस्कृति के मूल्य अलग होते हैं, जो हमसे बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं।

HighLights

  1. मेलोनी ने कट्टरपंथियों को साफ संदेश देते हुए कहा है कि देश में शरिया कानून और इस्लाम का कानून नहीं चलेगा।
  2. Giorgia Meloni ने कहा कि यूरोप में इस्लाम को काफी ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है।
  3. Giorgia Meloni ने कहा कि सऊदी अरब लगातार इटली के इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों को वित्तीय मदद कर रहा है।

एजेंसी, नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कट्टरपंथियों को साफ संदेश देते हुए कहा है कि देश में शरिया कानून और इस्लाम का कानून नहीं चलेगा। Giorgia Meloni ने कहा कि यूरोप में इस्लाम को काफी ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा Giorgia Meloni ने कहा कि सऊदी अरब लगातार इटली के इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्रों (Islamic cultural facilities) को वित्तीय मदद कर रहा है। मेलोनी ने साफ कहा कि इस्लामिक संस्कृति के मूल्य अलग होते हैं, जो हमसे बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं।

naidunia_image

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पर भड़की

इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की भी आलोचना की, जो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दुष्प्रचार करके पैसा कमाते हैं। मेलोनी ने इटली की टॉप इंफ्लूएंसर चियारा फेरग्नि पर भी निशाना साधा, जिन्होंने हाल ही में आए अविश्वास केस पर उनकी आलोचना की। इटली के अविश्वास प्राधिकरण ने बीते साल साल क्रिसमस केक पर भ्रामक विज्ञापन की जांच के बाद चियारा फेरग्नि द्वारा संचालित व नियंत्रित कंपनियों पर 1.075 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया था।

Dawood Ibrahim: पाकिस्तान में इंटरनेट बंद, दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

Dawood Ibrahim मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद अलर्ट हो गई है

Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 09:20 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Dec 2023 01:45 PM (IST)

Dawood Ibrahim: पाकिस्तान में इंटरनेट बंद, दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा कनेक्शन, जानें क्या है पूरा मामला
दाऊद को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उस अस्पताल में बेहद कड़ी सुरक्षा रखी गई है।

HighLights

  1. Dawood Ibrahim को पाकिस्तान के कराची शहर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  2. यह जानकारी भी सामने आ रही है कि दाऊद को किसी अनजान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ दिया था।
  3. Dawood Ibrahim की हालत नाजुक बनी हुई है।

ऑनलाइन डेस्क, कराची। पाकिस्तान में छुपे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी यह दावा किया गया है कि दाऊद को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तान में कुछ लोगों का दावा है कि दाऊद इब्राहिम के स्वास्थ्य से जुड़ी खबर को छुपाने के लिए इंटरनेट बंद किया गया है, वहीं पाक सरकार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते सरकार ने इंटरनेट ठप किया है।

दाऊद को अनजान व्यक्ति ने दिया जहर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, Dawood Ibrahim को पाकिस्तान के कराची शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के जरिए यह जानकारी भी सामने आ रही है कि दाऊद को किसी अनजान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ दिया था और इसके बाद से ही Dawood Ibrahim की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि अभी तक किसी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

Dawood Ibrahim दो दिन से अस्पताल में

सूत्रों ने बताया कि Dawood Ibrahim बीते दो दिन से कराची के अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज करा करा है। इससे पहले भी कई बार यह जानकारी सामने आ चुकी है कि दाऊद इब्राहिम कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि दाऊद को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उस अस्पताल में बेहद कड़ी सुरक्षा रखी गई है और अस्पताल के जिस फ्लोर पर Dawood Ibrahim को रखा गया है, उस फ्लोर पर किसी अन्य मरीज को नहीं रखा गया है।

मुंबई पुलिस भी सक्रिय

इस बीच मुंबई पुलिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अस्पताल में भर्ती होने के खबर आने के बाद अलर्ट हो गई है और भारत में उसके रिश्तेदारों अली शाह पारकर और साजिद वागले से जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि जनवरी 2024 में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे ने जांच एजेंसी को बताया था कि अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim दूसरी शादी करने के बाद कराची में ही रह रहा है। NIA ने अपने आरोप पत्र में यह भी कहा है कि दाऊद इब्राहिम और उसका सहयोगी पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे को नियंत्रित करते हैं।