बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

Ex Indian Navy Males in Qatar: 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी।

Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 09:29 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Nov 2023 09:29 AM (IST)

बड़ी खबर: कतर की कोर्ट ने भारत सरकार की याचिका स्वीकार की, 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की फांसी के खिलाफ सुनवाई जल्द

HighLights

  1. जासूसी के आरोप में पकड़े गए थे
  2. कोर्ट ने सुनाई भी फांसी की सजा
  3. परिजन ने सरकार से लगाई थी गुहार

एजेंसी, दोहा। कतर में फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व भारतीय अधिकारियों और उनके परिजन के लिए बहुत बड़ी खबर है। फांसी की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई जल्द होगी।

बता दें, इन 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह जानकारी मिलते ही भारत में हड़कंप मच गया था। परिजन ने मदद के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई थी। तब विदेश मंत्रालय ने हर संभव प्रयास का आश्वासन देते हुए अपने प्रयास तेज किए थे।

Indore: कल्चरल फेस्ट में दिखा युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज

कल्चरल फेस्ट में जहां पूरे कैम्पस को छात्रों ने हर दिन एक अलग-अलग थीम के जरिए सजाया।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 03:32 PM (IST)

Indore: कल्चरल फेस्ट में दिखा युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज
आईआईडीएस के एथिना में इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज में कल्चरल और स्पोटर्स फेस्ट एथिना

इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज, मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा जहां खेल के मैदान पर एक खिलाड़ी के रूप में नजर आए। वहीं मंच पर छात्रों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी भी पेश की। आईआईडीएस के कल्चरल और स्पोर्ट्स फेस्ट एथिना में अलग-अलग थीम कॅाम्पीटिशन और इंवेट्स में कई टीमों ने हिस्सा लिया। आईआईडीएस के कैंपस में आयोजित एथिना में जहां स्पोटर्स फेस्ट में क्रिकेट,बॅास्केटबॅाल,शतरंज,टेबल टेनिस,कैरम,वॉलीबॉल के कई मैच हुए।

वहीं कल्चरल फेस्ट एथिना में कई टीमों ने डांस,मिमिक्री के साथ स्किट में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कल्चरल फेस्ट में जहां पूरे कैम्पस को छात्रों ने हर दिन एक अलग-अलग थीम के जरिए सजाया। इसमें फैशन शो भी रेट्रो थीम पर हुआ। इसमें युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज ही मंच पर देखने को मिला।

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,मालवांचल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ.संजीव नारंग, आईआईडीएस की प्रभारी डीन डॉ.सुपर्णा गांगुली के मार्गदर्शन में कल्चरल और स्पोर्ट्स फेस्ट एथिना आयोजित किया गया।

इवेनेस्को में लाइव कंसर्ट में थिरके छात्र

आईआईडीएस के कल्चरल फेस्ट एथेना में इंटर्न बैच 2019-20 के छात्रों ने इवेनेस्को लाइव कंसर्ट भी हुआ। जिसमें रुद्र और कोई पांच रॅाक बैंड ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी।

इसमें पहले दिन जहां फेस्ट में अलग-अलग कॉम्पिटिशन हुए। कॅामेडियन सौम्य ने भी शानदार परफॅार्मेंस दी। कैम्पस में छात्रों ने डांस और सिंगिंग कॉम्पिटिशन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी।

देर शाम कोक स्टूडियो में शामिल रॅाक बैंड रुद्र और कोई पांच की धुनों पर युवा थिरके।इस पूरे फेस्ट में हर टीम ने स्पेशल फूड स्टॉल भी लगाए थे। पूरे कैम्पस में छात्रों के लिए स्पेशल सेल्फी थीम प्वाइंट्स भी बनाए गए थे।

Israel-Hamas Conflict: युद्धविराम के कुछ ही घंटों में हमास ने 25 बंधकों को छोड़ा, 13 इजरायली नागरिक भी शामिल

इजरायल-हमास के युद्ध के बीच एक अच्छी खबर आई है। संघर्षविराम के होते ही हमास ने 25 बंधकों को छोड़ दिया है। हमास ने 13 इजरायली और 12 थाइलैंड के नागरिकों छोड़ा हैं।

Publish Date: Fri, 24 Nov 2023 10:19 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 24 Nov 2023 10:19 PM (IST)

Israel-Hamas War: युद्धविराम के कुछ ही घंटों में हमास ने 25 बंधकों को छोड़ा, 13 इजरायली नागरिक भी शामिल
हमास ने 25 बंधकों को छोड़ा।

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल-हमास के युद्ध के बीच एक अच्छी खबर आई है। संघर्षविराम के होते ही हमास ने 25 बंधकों को छोड़ दिया है। हमास ने 13 इजरायली और 12 थाइलैंड के नागरिकों छोड़ा हैं। संघर्षविराम के शर्तों के तहत 4 दिन तक हमास और इजरायल के बीच कोई युद्ध नहीं होगा। अब इजरायल भी फलस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने 12 थाईलैंड के नागरिकों के छूटने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर आतंकी हमला किया था। उसके बाद हमास ने कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे, जिनमें 12 थाईलैंड के नागरिक भी थे। संघर्षविराम के शुरू होने के बाद ही हमास ने इन्हें छोड़ दिया है।

#UPDATE Thai Prime Minister Srettha Thavisin mentioned 12 Thai hostages kidnapped by Palestinian militants throughout Hamas’s October 7 raids into Israel had been launched on Friday, hours after a truce within the Israel-Hamas struggle started pic.twitter.com/3hDLfJlLft

— AFP Information Company (@AFP) November 24, 2023

naidunia_image

13 इजरायली नागरिकों को छोड़ा

एजेंसी ने बताया कि सूत्रों के हवाले से हमास ने 13 इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। उन्हें हमास ने रेड क्रॉस को सौंपा है।

पेरिस में बंधक संकट खत्‍म, आतंकी मरे

नरसंहार करने वाले अलकायदा के दो आतंकी भाइयों समेत तीन आतंकियों को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने गोलीबारी करके मार गिराया।

Publish Date: Fri, 09 Jan 2015 05:42 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 27 Nov 2023 07:44 AM (IST)

पेरिस में बंधक संकट खत्‍म, आतंकी मरे

पेरिस। पेरिस में शार्ली एब्दो के दफ्तर में नरसंहार करने वाले अलकायदा के दो आतंकी भाइयों समेत तीन आतंकियों को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने गोलीबारी करके मार गिराया। लेकिन कमांडो कार्रवाई के बीच पेरिस की सुपरमार्केट में चार बंधकों की भी मौत हो गई। बंधक प्रकरण में शामिल एक महिला आतंकी फरार है।

पिछले तीन दिनों में पेरिस में शार्ली अब्दो नरसंहार से लेकर शुक्रवार की कमांडो कार्रवाई तक कुल 23 लोग मारे गए। फ्रांस में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों के 88 हजार जवान लगे थे। फिर शुक्रवार को पेरिस में एक साथ दो स्थानों पर स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे से शुरू हुई कमांडो कार्रवाई से लोगों को आतंकी दहशत से राहत मिली।

शार्ली एब्दो के हमलावर अलकायदा से प्रशिक्षित सगे भाइयों शेरिफ काउशी (32) और साद काउशी (34) का दोनों बंधक वारदातों से सीधा संबंध था जिन्हें देर रात मार गिराया गया। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि काउशी भाइयों को यमन में अलकायदा ने प्रशिक्षण मिला था। अमेरिका में संदिग्धों की सूची में इनका नाम कई बरसों से था।

आतंकी भाइयों का छापेखाने पर था कब्जा

शार्ली एब्दो में 12 लोगों का नरसंहार करने वाले भाइयों शेरिफ काउशी और साद काउशी को फ्रांस के सुरक्षा बलों ने देर रात भारी गोलीबारी और विस्फोटों के बीच मार गिराया। शुक्रवार की सुबह काउशी भाई फुगेट कार से फरार थे। फिर दोनों आतंकी दामार्तिन एल गोल के छपाई कारखाने में घुसे और वहां एक महिला को सुबह से रात तक बंधक बनाए रखा। बंधक और प्रिंटिंग कंपनी की निदेशक मिशेल कैटलानो को मुक्त करा लिया गया है।

सुपरमार्केट में मारे गए बंधक और आतंकी

पेरिस के विंसकेंस स्थित यहूदियों की कोशर सुपरमार्केट में बंधक बनाने वाले आतंकी अमेडी काउलीबेली (32 वर्ष) को कमांडो कार्रवाई में मार गिराया। दोनों तरफ से गोलीबारी और विस्फोटों में पांच में से चार बंधकों की मौत हो गई। एक बंधक को भागकर बाहर आते देखा गया। इसी बीच महिला आतंकी हयात बॉरमेडिन (26) फरार हो गई। पेरिस में गुरुवार की सुबह बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस अफ्रीकी मूल के जिस बंदूकधारी ने महिला पुलिस कर्मी को मौत के घाट उतारा था, शुक्रवार की शाम पूर्वी पेरिस के विंसकेंस स्थित यहूदियों की कोशर सुपरमार्केट में उसी ने गोलीबारी की थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

बंधक वारदातों में आपसी संबंध

पुलिस का कहना है कि सुपरमार्केट के हमलावर अमेडी काउलीबेली का दोनों आतंकी भाइयों से संबंध था। काउलीबेली ने फ्रांस के जांचकर्ताओं से सुलह वार्ता के दौरान काउशी भाइयों को छोड़ने की शर्त रखी थी। काउलीबेली 2010 में जेल तोड़ने की साजिश में शेरिफ काउशी के साथ था। दोनों जेहादी जामेल बेघल से भी मिले थे।

Ayodhya Particular Practice: आस्था के ट्रैक पर दौड़ेगी भक्ति की रेलगाड़ी, निशातपुरा में तैयार हो रहे अयोध्या स्पेशल ट्रेन के कोच

निशातपुरा कोच फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे 80 कोच। जल्द ही पश्चिम-मध्य रेलवे के तहत आने वाले चारों रेल मंडलों को सौंपे जाएंगे। 1680 यात्री हों सकेंगे सवार।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 02:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 02:14 PM (IST)

Ayodhya Special Train: आस्था के ट्रैक पर दौड़ेगी भक्ति की रेलगाड़ी, निशातपुरा में तैयार हो रहे अयोध्या स्पेशल ट्रेन के कोच
निशातपुरा कोच फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे कोच।

HighLights

  1. एक एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच में 80 सीटें/बर्थ होंगी।
  2. सभी कोच में अयोध्या स्पेशल का पोस्टर लगाया जाएगा, जिसे आस्था कोच नाम से तैयार किया गया है।

विकास वर्मा, भोपाल। अयोध्या में 22 जनवरी होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चहुंओर उल्लास का माहौल है। देशभर से करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे विभाग भी अयोध्या स्पेशल ट्रेन चला रहा है। पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा भी इसके लिए इंतजाम किए जा रहे है। पमरे जोन के भोपाल, जबलपुर, कोटा, रतलाम मंडल से रवाना होने वाले यात्रियों के लिए भोपाल की निशातपुरा कोच फैक्ट्री में आस्था कोच तैयार किए जा रहे हैं। ये कोच अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में जोड़े जाएंगे। भोपाल की निशातपुरा कोच फैक्ट्री में 80 कोच तैयार हैं, जो चारों मंडलों में भेजे जाएंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि पहले किस मंडल को ये कोच दिए जाएंगे।

भोपाल को मिलेंगे दो रैक

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कोच फैक्ट्री में तैयार 80 कोच पश्चिम मध्य रेलवे के अलग-अलग डिवीजन को दिए जाएंगे। भोपाल से दो रैक को चलाया जाएगा, इनमें से एक का काम पूरा हो गया है, जिसे जल्द ही डिवीजन को दिया जाएगा। भोपाल से होकर अयोध्या जाने वाली ट्रेनों में ये कोच लगाए जाएंगे।

1680 यात्रियों की व्यवस्था

जानकारी के अनुसार तैयार हो रहे इन कोचों में 1680 यात्री सफर कर सकेंगे। एक एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच में 80 सीटें/बर्थ होंगी। सभी कोच में अयोध्या स्पेशल का पोस्टर लगाया जाएगा, जिसे आस्था कोच नाम से तैयार किया गया है। एलएचबी कोच में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए जो इस्तेमाल किए जाने पर जल्दी ट्रेन के पहियों को रोक देते हैं, इसलिए ये ज्यादा सुरक्षित हैं।

निशातपुरा कोच फैक्ट्री में आस्था कोच को तैयार किया जा रहा हैं, जिसका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे भोपाल मंडल को सौंप दिया जाएगा।

– अमितोज बल्लभ, चीफ वर्कशाप मैनेजर, निशातपुरा रेलवे कोच फैक्ट्री

Earthquake Right this moment: सुबह-सुबह तीन देशों में आया भूकंप, भारत में भी असर, पढ़िए पूरी जानकारी

Earthquake Right this moment: चीन के जिजांग प्रांत में सुबह 03:45 बजे यह भूकंप आया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Publish Date: Tue, 28 Nov 2023 07:37 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 28 Nov 2023 07:51 AM (IST)

Earthquake Today: सुबह-सुबह तीन देशों में आया भूकंप, भारत में भी असर, पढ़िए पूरी जानकारी
पाकिस्तान, चीन और पापुआ न्यू गिनी में डोली धरती।

HighLights

  1. एक के बाद एक तीन देशों में भूकंप
  2. पाकिस्तान में झटके, भारत तक असर
  3. चीन में भी डोली धरती

एजेंसी, इस्लामाबाद। मंगलवार सुबह तीन देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में में जहां अल-सुबह 03:38 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इसका असर भारत के भी कुछ हिस्सों पर रहा। अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 3:38 बजे (आईएसटी) महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर 34.66 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.51 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

पापुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का भूकंप

इसके अलावा, सुबह 03:16 बजे पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। संयुक्त राष्ट्र भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि मंगलवार को पापुआ न्यू गिनी के वेवाक में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 44 किमी (27.34 मील) की गहराई पर था। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि भूकंप से ऑस्ट्रेलिया में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

चीन के जिजांग प्रांत में भूकंप, तीव्रता 5.0

भू-वैज्ञानिक यहां खतरे का अंदाजा लगा ही रहे थे कि चीन से खबर आ गई कि यहां भी 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। चीन के जिजांग प्रांत में सुबह 03:45 बजे यह भूकंप आया। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Iran पर हमला करने के बाद से टेंशन में Pakistan, इस्लामाबाद में हाई अलर्ट

तनाव और अलर्ट के हालात के बीच पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 01:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 01:17 PM (IST)

Iran पर हमला करने के बाद से टेंशन में Pakistan, इस्लामाबाद में हाई अलर्ट
Pakistan Iran rigidity

HighLights

  1. सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में हुए हमलों में नौ लोग के मारे जाने की सूचना है।

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान पर हवाई हमलों के बाद से पाकिस्तान में तनाव की स्थिति है। आशंका जताई जा रही है कि ईरान भी बदले की कार्रवाई कर सकता है।इस्लामाबाद में भी हाई अलर्ट है।

बता दें, ईरान ने बलूच आतंकियों को निशाना बनाते हुए ड्रोन से पाकिस्तान की सीमा पर हमला बोला था। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद से पाकिस्तान में ईरान के खिलाफ गुस्सा भड़क गया।

पाकिस्तान में ईरान से अपना राजदूत वापस बुला लिया और तेहरान गए ईरान के राजदूत को इस्लामाबाद न लौटने के लिए कहा। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में आम लोगों ने भी गुस्से का इजहार किया। इसके बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान इस हरकत का जवाब देगा।

अगले दिन यानी गुरुवार सुबह ईरान में घुसकर कथित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। अब पाकिस्तान को एक बार फिर लग रहा है कि ईरान कुछ न कुछ जवाब जरूर देगा।

पाकिस्तान सुरक्षा कमेटी की बैठक

तनाव और अलर्ट के हालात के बीच पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में आगे की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

पाकिस्तान का अब भी कहना है कि उसने ईरान की जमीं पर बैठे आतंकियों को निशाना बनाया है। दूसरी तरफ, ईरान ने पाकिस्तान से तत्काल सफाई मांगी है कि उसने सीमा कैसे पार की।

ईरान की एक समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में हुए हमलों में नौ लोग के मारे जाने की सूचना है। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने शांति रखने की अपील की है। UN chief Antonio Guterres ने दोनों देशों की सरकार से शांति बनाए रखने की बात कही है। पाकिस्तानी की यह जवाबी कार्रवाई उस देश में होने वाले जनरल इलेक्शन से पहले की गई है।

Ramcharit Manas: रामायण का भीली भाषा में अनुवाद किया था, अब अंचल के लोगों को जोड़ा जाएगा

Ramcharit Manas: 2009 में भीली भाषा में रामायण लिखी थी। जनजातीय समुदाय के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की लीलाओं और उनके आदर्श स्वरुप से वे रुबरु हो सके।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 01:08 PM (IST)

Ramcharit Manas: रामायण का भीली भाषा में अनुवाद किया था, अब अंचल के लोगों को जोड़ा जाएगा
रामायण का भीली भाषा में अनुवाद किया था, अब अंचल के लोगों का जोड़ा जाएगा

HighLights

  1. आदिवासी संस्कृति के लोगों का राम से पुराना नाता रहा है।
  2. बाग के भानुशंकर गेहलोत ने रामायण जैसे महाकाव्य को भीली भाषा में परिवर्तित किया था।
  3. श्री रामचरित मानस के हिंदी भावार्थ का भीली बोली में अनुवाद किया गया है।

Ramcharit Manas: जय तापड़िया, बाग। आदिवासी संस्कृति के लोगों का राम से पुराना नाता रहा है। इसी वजह से बाग के भानुशंकर गेहलोत ने रामायण जैसे महाकाव्य को भीली भाषा में परिवर्तित किया था। यह एक तरह से भाषा में अुनवाद किया गया। संभवतः यह पहली आदिवासी बोली होगी, जिसमें श्री रामचरित मानस के हिंदी भावार्थ का भीली बोली में अनुवाद किया गया है।

वर्तमान में उनके परिवार के लोग इसे जन जन तक तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। खासकर आदिवासी बच्चों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बाेली का भी संरक्षण होगा। साथ ही भगवान के प्रति आस्था का अटूट संबंध भी बना रहेगा।

2009 में किया था अनुवाद

भानुशंकर गेहलोत ने वर्ष 2009 में भीली भाषा में रामायण लिखी थी। आदिवासी लोक कला परिषद भोपाल ने श्रीरामचरित मानस का भीली भावार्थ के साथ प्रकाशन किया गया था। हालांकि गेहलोत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 7 वर्ष के अथक परिश्रम के बाद श्री रामचरित मानस के हिंदी भावार्थ का भीली बोली में अनुवाद किया। यह इसलिए प्रासंगिक है कि इसके श्रवण करने से जनजातीय समुदाय को श्रीरामजी के चरित्र को भलीभांति समझने में मदद मिल सके। जनजातीय समुदाय के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की लीलाओं को जानने के लिए उनका अभिनव प्रयास रहा।
naidunia_image
इस बारे में गोविंद गहलोत ने बताया कि राम मंदिर में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में इसके पाठ का आयोजन करने जा रहे है, यह पाठ भीली भाषा में होगा। उनका संकल्प है कि आने वाले समय में बच्चों को भीली बोली के माध्यम से श्रीरामचरित मानस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने हाल ही में कलेक्टर धार को पत्र लिखा कि धार जिला जनजातीय बहुल जिला है। ऐसे में भीली भाषा में अनुवादित रामायण को स्कूलों में प्रचारित किया जाए।

इससे जनजातीय समुदाय के आराध्य देव प्रभु श्रीराम की लीलाओं और उनके आदर्श स्वरुप से वे रुबरु हो सके। भीली भावार्थ की रामायण को स्कूलों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर से निवेदन किया गया। विशेष बात यह है कि धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर जिले के साथ महाराष्ट्र के कुछ स्थानों में जनजातीय समुदाय भीली बोली समझते है।

COP28 समिट में बोले PM मोदी- पृथ्वी के हेल्थ कार्ड पर भी दें ध्यान, जोड़ें कुछ पॉजीटिव पॉइंट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में हिस्सा लेने दुबई गए हुए हैं। उन्होंने ग्रीन क्रेडिट्स प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने हेल्थ कार्ड के बारे में विशेष रूप से चिंतित रहते हैं।

Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 08:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Dec 2023 08:14 PM (IST)

COP28 समिट में बोले PM मोदी- पृथ्वी के हेल्थ कार्ड पर भी दें ध्यान, जोड़ें कुछ पॉजीटिव पॉइंट्स
COP28 समिट में बोले PM मोदी।

HighLights

  1. PM मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लिया हिस्सा।
  2. 8 देश और 20 कंपनियां इस समूह के सदस्य।

एएनआई, दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में हिस्सा लेने दुबई गए हुए हैं। उन्होंने ग्रीन क्रेडिट्स प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने हेल्थ कार्ड के बारे में विशेष रूप से चिंतित रहते हैं। उसी तरह हमें पर्यावरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजीटिव पॉइंट्स जुड़ जाएं। यही मेरे नजरिए से एक ग्रीन क्रेडिट है।

COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी) में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 18 देश और 20 कंपनियां इस समूह के सदस्य हैं। अपने जी20 प्रेसीडेंसी में, भारत ने सर्कुलरिटी रणनीतियों के तहत वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। इससे आगे हम LeadIT में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। आज हम LeadIT 2.0 लॉन्च कर रहे हैं।

वैश्विक सहयोग पर दिया जोर

#WATCH | Dubai, UAE | On the Management Group for Trade Transition (LeadIT) at COP28 World Local weather Motion Summit, PM Narendra Modi says, “At present 18 nations and 20 firms are members of this group. In its G20 presidency, India emphasised on international cooperation below… pic.twitter.com/uOZnDLEd7q

— ANI (@ANI) December 1, 2023

COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (लीडआईटी) में पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आज 18 देश और 20 कंपनियां इस समूह के सदस्य हैं। अपने जी20 प्रेसीडेंसी में भारत ने सर्कुलरिटी रणनीतियों के तहत वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। इससे आगे हम LeadIT में एक नया अध्याय जोड़ रहे हैं। आज हम LeadIT 2.0 लॉन्च कर रहे हैं।

Chhindwara Crime : एसपी ने नरेंद्र शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम में दी श्रद्धांजलि

Chhindwara Crime :हादसे के वक्त एएसआइ बगल में हट गए थे, आरोपित लोकजीत सिंह ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाकर हत्या की। आरोपित गाडरवाड़ा का रहने वाला करोड़पति है। उसके परिवार के पास 50-55 एकड़ जमीन है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 12:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 12:19 PM (IST)

Chhindwara Crime : एसपी ने नरेंद्र शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम में दी श्रद्धांजलि

HighLights

  1. आरोपित पर अमरवाड़ा थाने में ट्रैक्टर चोरी का केस दर्ज है।
  2. चोरी के मामले में एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था।
  3. नरसिंहपुर में गांजा तस्करी और एक्सीडेंट की एफआइआर भी दर्ज है।

Chhindwara Crime : छिंदवाड़ा, नई दुनिया प्रतिनिधि। एसपी विनायक वर्मा ने एएसआइ नरेंद्र शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम में श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। एसपी ने बताया कि बोलेरो से रौंदने वाला आरोपित जमानत पर बाहर था। इसी दौरान उसने एएसआइ पर बोलेरो चढ़ाई। आरोपित पर अमरवाड़ा थाने में ट्रैक्टर चोरी का केस दर्ज है। इसी मामले में एक सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटा था। उस पर नरसिंहपुर में गांजा तस्करी और एक्सीडेंट की एफआइआर भी दर्ज है।

naidunia_image

हादसे के वक्त एएसआइ बगल में हट गए थे

एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि आरोपित सिरफिरा है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एएसआइ बगल में हट गए थे, इसके बाद भी आरोपित लोकजीत सिंह ने उनके ऊपर वाहन चढ़ाकर हत्या की। आरोपित करोड़पति है। वह गाडरवाड़ा का रहने वाला है। उसके परिवार के पास 50-55 एकड़ जमीन है। जमानत पर था एएसआइ को कुचलने वाला:एसपी बोले- चोरी के मामले में एक हफ्ते पहले ही जेल से छूटा था।

naidunia_image

पुलिसकर्मी को देंगे बलिदानी का दर्जा : सीएम

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि वीर पुलिसकर्मी (एएसआइ) को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। राज्य सरकार उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में एक करोड़ रुपये की राशि देगी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मप्र में इस तरह का अपराध करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्ति क्षमा के योग्य नहीं हो सकते। आरोपित चालक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चेक पोस्ट पर जांच कर रही पुलिस टीम

गुरुवार सुबह छिंदवाड़ा पिपरिया मार्ग पर महुलझीर के पास चेक पोस्ट पर जांच कर रही पुलिस टीम के एएसआई नरेश शर्मा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर एएसआई नरेश शर्मा को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

चालक गाडरवाड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है

पुलिस के अनुसार आरोपित चालक गाडरवाड़ा नरसिंहपुर का रहने वाला है और वह न्यूटन क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर बिना रुपए दिए भाग रहा था। इसी सूचना पर महुलझुर थाने के पास एएसआई नरेश शर्मा और उनकी टीम ने चेक पोस्ट लगाया था। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी चालक ने बोलेरो की रफ्तार और तेज कर दी और नरेश कुमार शर्मा को टक्कर मारते हुए भागने लगा।