Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

Publish Date: Solar, 05 Nov 2023 03:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Nov 2023 03:14 PM (IST)

Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

HighLights

  1. जारी है इजरायल और हमास के बीच जंग
  2. दोनों तरफ मारे गए हैं हजारों निर्दोष नागरिक
  3. गाजा पट्टी में घुस चुकी है इजरायल की सेना

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इजरायल साफ कर चुका है कि जब तक हमास के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

इस बीच, आशंका उठी है कि क्या इजरायल गाजा पट्टी पर परमाणु हमला कर सकता है? दरअसल, इजरायल के एक मंत्री ने रेडियो प्रोग्राम में यह बात कही है। हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे इन्कार किया है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

इजरायल में हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहू ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि हमास आतंकवादी समूह के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल के लिए ‘संभावित विकल्पों में से एक गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी है। एलियाहू इजरायल में ओत्जमा येहुदित पार्टी के सदस्य हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने लगाई लताड़

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘इजरायल और आईडीएफ (सेना) निर्दोष की पूरी कोशिश है कि जंग का असर आम लोगों पर न हो। हम आम लोगों की जिंदगी को बचाने की कोशिश करते हुए जंग जारी रहेंगे और जीत दर्ज करेंगे।’

Umaria Information: रिसोर्ट में घुसा जंगली हाथी जमकर की तोड़फोड़, मैनेजर घायल

घटना के बाद घायल मैनेजर को जिला अस्पताल लाया गया है।जहां फिलहाल घायल का उपचार किया जा रहा है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM (IST)

Umaria News: रिसोर्ट में घुसा जंगली हाथी जमकर की तोड़फोड़, मैनेजर घायल

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज के ग्राम बिरहुलिया में स्थित पलास कोठी रिसोर्ट में जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। यह घटना शाम 7:00 बजे के बाद की है। इस घटना में किसी पर्यटक को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन रिसोर्ट के मैनेजर को चोट आई है। बताया गया है कि पलास कोठी रिसोर्ट के मैनेजर बाल्मीकि द्विवेदी के ऊपर जंगली हाथी ने हमला किया है। इस घटना में मैनेजर के शरीर मे क़ई जगह चोटे बताई जा रही है।

अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद घायल मैनेजर को जिला अस्पताल लाया गया है।जहां फिलहाल घायल का उपचार किया जा रहा है। इस मामले में बताया जाता है कि रिसोर्ट के आसपास पिछले क़ई दिनों से जंगली हाथियों की मूवमेंट रही है। इसी दौरान गुरुवार की शाम जंगली हाथियों ने रिसोर्ट में घुसकर तोड़फोड़ मचा दी। इस बीच रिसोर्ट में क़ई नुकसान भी जंगली हाथियों ने किया है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे पुनः जंगली हाथी रिसोर्ट पहुंचे। इसी बीच रिसोर्ट मैनेजर श्री बाल्मीकि रिसोर्ट के बाहर आये थे,तभी हादसे का शिकार हो गए।

बने हुए हैं खतरा

वर्ष 2018 से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सक्रिय जंगली हाथी लगातार खतरा बने हुए हैं। बांधवगढ़ के जंगल में लगभग 60 जंगली हाथी सक्रिय हैं। यह जंगली हाथी अलग-अलग झुंड में अलग-अलग स्थान पर दिखाई देते हैं। मानपुर के अलावा पतौर, पनपथा, खतौली में भी जंगली हाथी दिखाई पड़ रहे हैं। जंगली हाथियों ने कई बार पर्यटकों के वाहनों पर भी हमला करने का प्रयास किया है। बांधवगढ़ के रिसोर्ट में जंगली हाथियों के घुसकर हमला करने की यह पहली घटना है।

Israel Hamas Struggle: ‘बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए

Israel Hamas Struggle गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है।

Publish Date: Wed, 08 Nov 2023 08:34 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Nov 2023 08:35 AM (IST)

Israel Hamas War: ‘बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए
गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

HighLights

  1. गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है।
  2. गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं।
  3. हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

रॉयटर्स, यरुशलम। इजराइल और हमास के बीच युद्ध को एक माह हो चुका है और इस दौरान गाजा में अभी तक 10328 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विकराल स्थिति के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा “बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है”। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ” गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक माह से जारी इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के 89 कर्मचारी भी मारे गए हैं। गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

इजरायल बोला, खत्म होगा हमास का अस्तित्व

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने धमकी दी है कि मौजूदा युद्ध समाप्त होने के बाद इजरायल गाजापट्टी में किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता” बरकरार रखेगा। सीएनएन के हवाले से गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। भविष्य में गाजा से इजरायल के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं होगा।

naidunia_image

गाजा में अभी तक 10328 लोगों की मौत

गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है। गाजा की सीमा पर भी इजरायल के टैंक तैनात हैं और वे गोलाबारी कर रहे हैं। इजरायली सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख मेजर जनरल यारोन ने कहा कि हम गाजा सिटी के बीच में जाकर हमास के ठिकानों को नष्ट कर रहे हैं। इस बीच गाजा का शिफा अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है। थके-भूखे लोगों पानी के लिए भी तरस रहे हैं। हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि बिना एनेस्थीसिया के बच्चों की ब्रेन सर्जरी की जा रही है। अस्पतालों में चीखें गूंज रही है। घावों को धोने के लिए साफ पानी भी उपलब्ध नहीं है।

Pakistan: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या

Pakistan Information: गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था।

Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 09:10 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Nov 2023 09:14 AM (IST)

Pakistan: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं भारत के दुश्मन
  2. अब अकरम गाजी की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हत्या
  3. 2018-20 तक गाजी लश्कर से जुड़ा था

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले लश्कर के पूर्व कमांडर अकरम खान को गोली मार दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने इस साजिश को अंजाम दिया।

अकरम खान को पाकिस्तान में लोग अकरम गाजी के नाम से भी जानते हैं। यह घटनाक्रम गुरुवार है जब अरकम गाजी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में आया था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले यह दावा किया गया है। गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था।

कश्मीर में आतंकी हमले करने के लिए युवाओं को तैयार करने में भी उसकी भूमिका रही है।

भारत विरोधी अब पाकिस्तान में भी महफूज नहीं

भारत के दुश्मन अब पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं है। एक-एक कर सामने आ रही घटनाएं तो इसी ओर इशारा करती हैं।

इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर का रहने वाला था और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था। शाहिद ही 2 016 में पठानकोट एयरबेस में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था।

इससे पहले सितंबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ ​​अबू कासिम के रूप में हुई थी।

Israel Hamas Struggle: हमास को झटका, इजरायली सेना ने खूंखार नकबा यूनिट के कमांडर अहमद मूसा को मार गिराया

Israel Hamas Struggle इजरायल के भीषण हमले के कारण उत्तरी गाजा में स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां से अभी तक करीब 1 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।

Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 08:16 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Nov 2023 08:17 AM (IST)

Israel Hamas War: हमास को झटका, इजरायली सेना ने खूंखार नकबा यूनिट के कमांडर अहमद मूसा को मार गिराया
हमास ने कई रॉकेट लांचर को आम नागरिकों के बीच छुपाया हुआ था, जिसे इजरायली सेना ने पकड़कर नष्ट कर दिया है।

HighLights

  1. उत्तरी गाजा में हमास के कई ठिकानों को इजरायली सेना ने ध्वस्त कर दिया है।
  2. अब तक यहां से 1 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं।
  3. इजरायली फोर्स IDF ने गाजा में हमास की नकबा इकाई के कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल-हमास युद्ध में लगातार हमास को भारी नुकसान हो रहा है। उत्तरी गाजा में हमास के कई ठिकानों को इजरायली सेना ने ध्वस्त कर दिया है। अब तक यहां से 1 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि इजरायली फोर्स IDF ने गाजा में हमास की नकबा इकाई के कई आतंकवादियों को मार गिराया है, जिन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल में मिसाइल हमले किए थे। इस हमले में नकबा यूनिट का कमांडर अहमद मूसा भी ढेर हो गया है।

कमांडर उमर अल हांडी भी ढेर

एजेंसी के मुताबिक, नकबा यूनिट के कमांडर अहमद मूसा और पश्चिमी जबालिया में मौजूद एक आतंकी प्लाटून के कमांडर उमर अल हांडी के भी मारे जाने की सूचना है। वहीं IDF रिजर्व ने उन 19 आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया है, जो सेना पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। इजरायली लड़ाकू विमानों ने समुद्र तट पर एक कंटेनर को नष्ट कर दिया है, जिसमें 20 रॉकेट लांचर रखे गए थे।

naidunia_image

नागरिकों के बीच छुपाया था रॉकेट लॉन्चर

हमास ने कई रॉकेट लांचर को आम नागरिकों के बीच छुपाया हुआ था, जिसे इजरायली सेना ने पकड़कर नष्ट कर दिया है। इजरायल के भीषण हमले के कारण उत्तरी गाजा में स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां से अभी तक करीब 1 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि बीते 2 दिनों में गाजा पट्टी के 1 लाख से अधिक लोग दक्षिण की ओर भाग गए हैं।

Unique: न्यूयॉर्क के मेयर ऑफिस ने कहा- ‘Diwali बहुत खास है’, दीपावली पर पहली बार स्कूलों में छुट्टी घोषित

Unique New York Mayor Workplace न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने पहली बार स्कूलों में 1 दिन की दिवाली छुट्टी की घोषणा की है।

Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 02:39 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 11 Nov 2023 02:44 PM (IST)

Exclusive: न्यूयॉर्क के मेयर ऑफिस ने कहा- 'Diwali बहुत खास है', दीपावली पर पहली बार स्कूलों में छुट्टी घोषित
न्यूयॉर्क के स्कूलों में दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे।

HighLights

  1. दिलीप चौहान ने जानकारी दी कि दीपावली हिंदुओं को सबसे बड़ा त्योहार है।
  2. दीपावली की छुट्टियों से भारतीय-अमेरिकी समुदाय को जो मान्यता मिलेगी, उसे देखना चाहिए।
  3. दीपावली पर हमारे बच्चों को अब स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने परिवार, रिश्तेदार और मित्रों के साथ दीपावली का त्योहार मना सकते हैं, वे मंदिरों में जा सकते हैं।

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में इस साल दीपावली पर स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। छुट्टियों का ऐलान करते हुए न्यूयॉर्क शहर के मेयर, एरिक एडम्स के ऑफिस ने दीपावली को विशेष त्योहार बताया है। समाचार पोर्टल जागरण के साथ विशेष चर्चा में न्यूयॉर्क मेयर ऑफिस के अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान ने कहा कि इस फैसले से भारतीय-अमेरिकी समुदाय को एक नई पहचान मिली है।

दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

दिलीप चौहान ने चर्चा के दौरान जागरण को बताया कि “बीते कई वर्षों की मेहनत के बाद न्यूयॉर्क के इतिहास में पहली बार स्कूलों में दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि इससे पहले जून माह में न्यूयॉर्क शहर के मेयर ऑफिस ने शहर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में दिवाली के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की थी।

naidunia_image

दुनिया के लिए एक तोहफा

दिलीप चौहान ने जानकारी दी कि दीपावली हिंदुओं को सबसे बड़ा त्योहार है। दीपावली की छुट्टियों से भारतीय-अमेरिकी समुदाय को जो मान्यता मिलेगी, उसे देखना चाहिए। दीपावली पर हमारे बच्चों को अब स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने परिवार, रिश्तेदार और मित्रों के साथ दीपावली का त्योहार मना सकते हैं, वे मंदिरों में जा सकते हैं।

20 साल बाद मिली सफलता

न्यूयॉर्क के स्कूलों में दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। दिलीप चौहान ने बताया कि न्यूयॉर्क शहर के अधिकारी ने अक्टूबर में कहा था कि यह कदम पिछले 20 सालों में भारतीय प्रवासियों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने पहली बार स्कूलों में 1 दिन की दिवाली छुट्टी की घोषणा की है। एरिए एडम्स ने कहा कि यह भारतीयों के लिए खुशी की बात है, इसके लिए समुदाय ने बीते कई वर्षों से प्रयास किए हैं। अब न्यूयॉर्क के स्कूल कैलेंडर में भी दिवाली की छुट्टियां लिखी मिलेंगी। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क के स्कूलों में 10 लाख छात्र पढ़ते हैं।”

बड़े देश ऐसा करेंगे तो दुनिया सभी के लिए खतरनाक हो जाएगी, निज्जर हत्याकांड पर बोले जस्टिन ट्रूडो

Canada PM Justin Trudeau: ट्रूडो ने कहा, ‘इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए भारतीय सरकार और दुनिया भर के साझेदारों के साथ संपर्क किया। जब भारत ने वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया।’

Publish Date: Solar, 12 Nov 2023 03:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 12 Nov 2023 03:25 PM (IST)

बड़े देश ऐसा करेंगे तो दुनिया सभी के लिए खतरनाक हो जाएगी, निज्जर हत्याकांड पर बोले जस्टिन ट्रूडो
Canada PM Justin Trudeau

एजेंसी, ओटावा। Canada PM Justin Trudeau: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में दरार आ गई। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए थे। एक फिर उन्होंने भारत सरकार और निज्जर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस गंभीर मामले पर भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं। शुरुआत से ही हमने वास्तविक आरोपों को साझा किया है। जिनके बारे में हम गहराई से चिंतित हैं। ट्रूडो ने कहा, ‘अगर बड़े देश बिना किसी परिणाम के अंतराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करेंगे, तो पूरी दुनिया सभी के लिए अधिक खतरनाक हो सकती है।’

इस मामले में कनाडा सरकार को हुई निराशा

ट्रूडो ने कहा, ‘इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए भारतीय सरकार और दुनिया भर के साझेदारों के साथ संपर्क किया। जब भारत ने वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया।’ 40 से अधिक कनाडाई राजनयिकों की छूट को मनमाने ढंग से रद्द कर दिया तो हमें निराशा हुई।

दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मानने के गंभीर कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, यह दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय है। अगर कोई देश यह निर्णय ले सकता है कि दूसरे देश के उनके राजनयिक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों को खतरनाक और गंभीर बना देता है।

हरदीप सिंह पर ट्रूडो ने कहा

कनाडा प्रधानमंत्री ने हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड पर कहा कि शुरू से ही जब हमें विश्वसनीय आरोपों के बारे में पता चला। भारतीय सरकार कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल थी। हमने भारतीय सरकार से संपर्क किया। हमने अमेरिका से भी संपर्क किया। उन्होंने आगे कहा, हम सभी भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे। कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

लंदन में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्साह से मनाई दीपावली, बोले- परंपरा को आगे बढ़ाना होगा

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन ने इस बार दीपावली पर 250 से ज्यादा परिवारों को इकट्ठा करके मां लक्ष्मी की आराधना की।

Publish Date: Mon, 13 Nov 2023 09:37 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Nov 2023 09:40 PM (IST)

लंदन में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्साह से मनाई दीपावली, बोले- परंपरा को आगे बढ़ाना होगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दीपावली का त्योहार अब दुनिया के कई देशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। विशेषकर अप्रवासी भारतीय समुदाय दीपावली का त्योहार दुनियाभर में इसे मनाया है। इसी कड़ी में ब्रिटेन में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने हाल ही दीपावली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। उत्तर प्रदेश वासियों ने बड़ी संख्या में एक साथ मिलकर इस लंदन में दीपावली त्यौहार को मनाया।

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन का आयोजन

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन ने इस बार दीपावली पर 250 से ज्यादा परिवारों को इकट्ठा करके मां लक्ष्मी की आराधना की। इस दौरान कई बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी और सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने कहा कि दीपावली हमारी परंपरा का हिस्सा है और अगली पीढ़ी को इसे अच्छे से समझना होगा और हमारी परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।

इस कार्यक्रम में ख्यात लेखक शांतनु गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांतनु गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम जल्दी ही एक बार फिर विराजमान होने वाले हैं और पूरा विश्व लंबे समय से इस सुअवसर का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाते जा रहा है और कई नए कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन अश्विन श्रीवास्तव ने कहा कि आज एसोसिएशन से उत्तर प्रदेश से आए करीब 1000 से ज्यादा परिवार जुड़े है और अपने प्रदेश की प्रगति पर गर्व महसूस करते हैं।

इन बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम में कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। नन्ही सान्वी, बानी, वंशिका और अलंकृत ने भरतनाट्यम, कथक नृत्य पेश किया। इसके अलावा गीतिका, पारूल पांडे, आशीष मिश्रा, अभि योगी, सात्विकी एवं संतोष पांडे ने गायन प्रस्तुति दी। वहीं नृत्यांगना अनाशमिता साहा के कथक डांस पेश किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, वैशाली नागपाल, पियूषिता एवं राजीव गुप्ता, निष्ठा द्विवेदी, सुभाष बरनवाल, रोहिन और पंकज मिश्रा दो महीने से प्लानिंग कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में शांतनु गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर ऐसे सफल कार्यक्रम भारत से बाहर भी आयोजित किए जा सकते हैं, कभी ऐसी कल्पना नहीं की थी। उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन अपनी संस्कृति के प्रचार और प्रसार के लिए हमेशा सदैव प्रतिबद्ध हैं।

MP Information: महिला बाल विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का गुुरुवार को अंतिम मौका

MP Information: ‘मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार’ अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रुपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 12:37 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 12:37 PM (IST)

MP News: महिला बाल विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का गुुरुवार को अंतिम मौका

HighLights

  1. विभाग ने वर्ष 2023 के इन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे
  2. आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की गई थी
  3. पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है

MP Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए समाज सेवा, महिला सुरक्षा के लिए वीरता तथा साहसिक कार्यों के लिए व्यक्तिगत/ संस्थागत और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए छह राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते है। विभाग ने वर्ष 2023 के इन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसकी आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की गई थी। ऐसे में आज उम्मीदवारों के पास अंतिम अवसर है।

एक लाख रुपये पये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा

राज्य स्तरीय पुरस्कारों में ‘रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार’ के अंतर्गत वीरता के लिए एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के लिए ‘राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार’, संस्था अथवा व्यक्ति द्वारा समाज सेवा के लिए ‘विष्णु कुमार पुरस्कार’ के लिए एक-एक लाख रुपये और प्रशास्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।नारी सम्मान की रक्षा के लिए ‘मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार’ अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रुपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साहसिक कार्यों के लिए ‘अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार’ में एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरुष/ महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार’ की श्रेणी में एक लाख रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विवरण

आवेदन के प्रारूप सहित पुरस्कार का पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक अपने आवेदन की एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से संपर्क किया जा सकता है।

Israel Hamas Conflict Updates: गाजा के अल शिफा अस्पताल पर इजरायली सेना का छापा, हमास से सरेंडर करने को कहा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अस्पताल के एक अधिकारी हवाले से बताया कि इजरायली बलों ने मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पश्चिमी हिस्से पर छापा मारा।

Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 07:58 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Nov 2023 07:58 AM (IST)

Israel Hamas War Updates: गाजा के अल शिफा अस्पताल पर इजरायली सेना का छापा, हमास से सरेंडर करने को कहा

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग से जुड़ी बड़ी खबर गाजा से है। इजरायल की सेना ने दावा किया है कि वह गाजा के अल शिफा अस्पताल तक पहुंच गई है। सैनिकों ने वहां धावा बोला है और हमास के आतंकियों के सरेंडर करने को कहा है।

बता दें, अल शिफा अस्पताल शुरू से जंग का केंद्र रहा है। इजरायल का आरोप है कि हमास के आतंकियों ने अस्पताल को अपना अड्डा बना रखा है। यहां घायल बच्चों और महिलाओं के इलाज के नाम पर आतंकियों को बचाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अस्पताल के एक अधिकारी हवाले से बताया कि इजरायली बलों ने मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पश्चिमी हिस्से पर छापा मारा।

यूएन के ट्रकों को ईंधन देगा इजरायल

इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र के राहत तथा बचाव कार्यों में इस्तेमाल हो रहे ट्रकों के लिए 24,000 लीटर डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा।

इजराइल और हमास आतंकवादियों के बीच 7 अक्टूबर से शुरू हुए युद्ध ने पिछले 10 दिनों में अब तक 2,00,000 लोगों को भागने के लिए मजबूर कर दिया है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजरायल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 240 बंधकों को इजरायल से गाजा ले जाया गया है।