Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: देशभक्ति की भावना से लबरेज रहेंगे, अटका काम पूरा होगा

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक दायित्व पूरा करेंगे।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 05:34 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:34 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: देशभक्ति की भावना से लबरेज रहेंगे, अटका काम पूरा होगा
26 जनवरी 2024, शुक्रवार राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 January 2024: 26 जनवरी 2024, दिन शुक्रवार को माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि शुक्रवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 26 जनवरी को सुबह 7 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शनिवार की सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आज किए गए रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। देशभक्ति का जज्बा चरम पर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At present)

naidunia_image

धार्मिक क्रिया-कलापों में मन लगेगा। सुबह परिवार के साथ मंदिर दर्शन करेंगे। दिनभर मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर का खाना नुकसान पहुंचा सकता है। मन अत्रप्त रहेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At present)

naidunia_image

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी। किसी पुरानी मित्र की मदद मिलेगी। निवेश सोच समझकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At present)

naidunia_image

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक दायित्व पूरा करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिजन की मदद से कोई अटका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At present)

naidunia_image

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। जमीन में निवेश करने के लिए अच्छा दिन। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में करियर बनाने वालों को अच्छा मौका मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At present)

naidunia_image

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरो से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज किया गया निवेश, भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At present)

naidunia_image

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। लाइफ पार्टनर की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दोस्त के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At present)

naidunia_image

मांगलिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है, उनका रिश्ता पक्का होने की संभावना है। मन में उल्लास रहेगा। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At present)

naidunia_image

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जो वो काम पूरा होगा, जिसके कारण आप पिछले दिनों से परेशान हो रहे हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At present)

naidunia_image

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। मन में शांति रहेगी। पुत्र की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At present)

naidunia_image

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। बॉस आपके काम से खुश होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At present)

naidunia_image

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में सुधार होगा।

seventy fifth Republic Day: मप्र के महू का एक मोहल्ला ऐसा जहां हर घर में फौजी, 60 से अधिक घर, 85 से अधिक सैनिक

seventy fifth Republic Day: इन परिवारों में से कोई न कोई पाकिस्तान और चीन से 1962, 1965, 1971 और 1999 में हुए कारगिल युद्ध में रहकर अपने देश की रक्षा की है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 AM (IST)

75th Republic Day: मप्र के महू का एक मोहल्ला ऐसा जहां हर घर में फौजी, 60 से अधिक घर, 85 से अधिक सैनिक
कारगिल युद्ध के दौरान निचले क्षेत्र को कैप्चर करने के बाद ली गई जयराम यादव की तस्वीर। – सौजन्य सैनिक

HighLights

  1. पूर्व सैनिक जयराज यादव वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में करीब एक महीने तक शामिल रहे।
  2. सज्जन सिंह रियार 1962, 65 और 1971 की लड़ाई में जंग लड़ चुके हैं। वे 1960 में भर्ती हुए थे।
  3. मनोहरलाल यादव श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांति रक्षा सेना में करीब 18 महीने तक जाफना में थे।

seventy fifth Republic Day: हर्षल गहलोत, नईदुनिया, महू (इंदौर)। महू तहसील के धारनाका क्षेत्र में ग्वालटोली एक ऐसा मोहल्ला है, जहां के हर घर में फौजी हैं। यहां 60 से अधिक घर हैं और 85 से अधिक सैनिक। प्रत्येक घर से कोई न कोई देशसेवा में लगा है। इन परिवारों में से कोई न कोई पाकिस्तान और चीन से 1962, 1965, 1971 और 1999 में हुए कारगिल युद्ध में रहकर अपने देश की रक्षा की है। यहां के सैनिक श्रीलंका और सोमालिया में शांति सेना में भी हिस्सेदार बन चुके हैं। आपरेशन ब्लू स्टार में भी यहां के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई पीढ़ी भी सेना में सेवा दे रही है।

खोह में छिपे थे, ऊपर से पाकिस्तानी सेना ने फेंका था बम

इसी मोहल्ले के पूर्व सैनिक जयराज यादव ने बताया कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में करीब एक महीने तक शामिल रहे। हम पहाड़ों के बीच की खोह में छिपकर हमला कर रहे थे, तभी पाकिस्तानी सेना ने ऊपर से खोह में बम फेंक दिया, जिससे मेरे साथ में खड़े तीन जवान बलिदानी हो गए। वह दृश्य आज भी याद है। इसके बाद भी हमने चढ़ाई करते हुए अपने क्षेत्र को कैप्चर करना शुरू किया। दो जुलाई को हमने सबसे निचले क्षेत्र को कैप्चर किया था।

बांग्लादेश को आजादी दिलाई

सज्जन सिंह रियार 1962, 65 और 1971 की लड़ाई में जंग लड़ चुके हैं। वे 1960 में भर्ती हुए थे और दो साल बाद ही पहला युद्ध 1962 में चीन के खिलाफ लड़ा। तीन साल बाद पाकिस्तान से 1965 में हुई जंग में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। इस युद्ध में भारत की विजय होने के बाद उन्हें शासन की ओर से जमीन भी दी गई थी। इसके छह साल बाद 1971 में फिर पाकिस्तान से लड़ाई लड़ी और बांग्लादेश को आजादी दिलाई।

आपरेशन ब्लू स्टार में बागियों का हमला किया विफल

सेना में इलेक्ट्रानिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर रहे लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि वर्ष 1984 में आपरेशन ब्लू स्टार में शामिल हुए थे। उनका काम मुठभेड़ के पहले हथियारों का निरीक्षण करना था। इस दौरान कुछ जवान भी बागी हो गए थे। वे शराब पीकर सेना पर हमला करने के लिए चंडीगढ़ से जा रहे थे। बीच में हमारा बेस था और वहां रुके। उनके हाव-भाव के कारण मुझे शक हुआ। वे करीब 25 जवान थे। उनके हथियारों के निरीक्षण के दौरान ही बंदूकों में से फायरिंग पिन निकाल दी थी, जिससे वे आगे हमला करने पहुंचे तो उनकी बंदूकें काम नहीं आईं। लक्ष्मीनारायण के पुत्र मेजर संतोष यादव भी सेना में देशसेवा कर रहे हैं।

18 माह श्रीलंका में गुजारे

मनोहरलाल यादव ने बताया कि वे श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान भारतीय शांति रक्षा सेना में करीब 18 महीने तक जाफना में थे। एक बार कंपनी पेट्रोलिंग पर थी, तभी एलटीटी के लोगों ने हमला शुरू कर दिया था। उसमें हमारे 15 लोग बलिदानी हो गए थे। साथी नायक राजेंद्र प्रसाद और हमने हमारे साथियों के शव को ही ढाल बनाकर हमला करना शुरू किया। राजेंद्र ने खड़े होकर एलएमजी से लगातार हमला किया। इस दौरान उसे भी कई गोलियां लगीं, पर हमने सभी को ढेर किया और अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से राजेंद्र की शारीरिक स्थिति खराब हो गई और बाद में मानसिक रूप से भी बीमार हो गए।

naidunia_image

श्रीराम अहीर, जिन्हें 1965 और 71 के युद्ध में सराहनीय सेवा मेडल के साथ पूरी सर्विस में कई मेडल मिले। – नईदुनिया

पूरे परिवार ने दी सेना में सेवा

पूर्व सूबेदार श्रीराम अहीर ने बताया कि उन्होंने 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया। उनका काम आर्टिलरी पहुंचाना था। उनके बाद उनके चारों पुत्र सुरेश, सुनील, विजय और अजय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें दो पुत्र अब सेवानिवृत हो गए हैं। भतीजा पृथ्वीराज सेना में आर्डिनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत हुआ। भांजे कैलाश भी सेना में सेवा दे रहे हैं।

Indore Mandi Bhav: भादोड़ा के नए मूंग की आवक शुरू, चना 100 और तुवर 300 रुपये तेज

Indore Mandi Bhav: मंडियों में तुवर की आवक एकाएक घटने लगी है, जबकि डिमांड का सपोर्ट अच्छा है जिससे गुरुवार को तुवर के दामों में तेजी देखने को मिली।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: भादोड़ा के नए मूंग की आवक शुरू, चना 100 और तुवर 300 रुपये तेज

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के खातेगांव से भादोड़ा के नए मूंग की आवक का श्रीगणेश हुआ। दरसअल, किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन की कटाई के बाद भादोड़ा का मूंग बोया था जिसकी आवक भी अब धीरे-धीरे शुरू हो गई है। हालांकि नए मूंग की ये फसल बेहद छोटी और कम मात्रा में बोई जाती है। इसलिए यह लंबे समय तक नहीं रहेगी।

इंदौर संयोगितागंज छावनी अनाज मंडी में गुरुवार को नया मूंग खातेगांव के व्यापारी सेठी ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा धर्मदास संस के मार्फत बालाजी पल्सेस के सौरभ संतोष गोयल को मुहूर्त में मूंग 9101 रुपये के भाव पर सौदा हुआ। नए मूंग की आवक 31 कट्टे की बताई गई। दाल मिलर्स गोयल ने बताया कि यह फसल कम समय के लिए होगी इसके बाद अगले दो तीन महीने बाद अप्रैल मई में गर्मी के मूंग की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। गर्मी के मूंग की भरपूर आवक आगे देखने को मिलेगी।

देशभर में नई तुवर की आवक के बीच भी एक बार फिर इसकी कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसकी मुख्य वजह सरकार द्वारा इसी महीने तुवर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या इससे अधिक औसत बाजार मूल्य पर इसकी खरीद करने की घोषणा करना है। तुवर दाल सस्ती होने की आस लगाए बैठे उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। मंडियों में तुवर की आवक एकाएक घटने लगी है, जबकि डिमांड का सपोर्ट अच्छा है जिससे गुरुवार को तुवर के दामों में करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल की नई तेजी देखने को मिली है।

कुछ व्यापारियों का कहना है कि अगले महीने मंडियों में तुवर की आवक बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही बढ़ते दामों को देख सरकार भी एक्शन में आ सकती है। ऐसे में आगे तुवर की तेजी को ब्रेक लग सकता है और इसकी कीमतों में फिर गिरावट भी आ सकती है। हालांकि कमजोर उत्पादन के कारण भाव ज्यादा गिरने की संभावना कम हैं। इसके समर्थन में तुवर दाल के दामों में भी 100 रुपये की और तेजी दर्ज की गई। तुवर महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 10000-10300, कर्नाटक 10400-10700, निमाड़ी तुवर 8800-10000 और तुवर दाल बढ़कर 11900-12000, मीडियम 12600-13000, बेस्ट 14200-14300, ए. बेस्ट 15200-15300 व्हाइटरोज तुवर दाल नई 15300 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।

चने में मिलर्स की अच्छी लेवाली रहने और फसल को नुकसान की आशंकाओं के चलते स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे चने में 100 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। चना दाल में भी 50 रुपये बढ़ गए है। मूंग दाल और मूंग मोगर में भी लेवाली अच्छी रहने से भाव में भी 100 रुपये की तेजी रही। इधर, इंदौर लक्ष्मी नगर मंडी में नए गेहूं का श्री गणेश हुआ मुहूर्त में 2611 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। काबुली चने में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। कंटेनर में डालर चना बढ़कर 40/42 14800, 42/44 14600, 44/46 14400, 58/60 12400, 60/62 12300, 62/64 12200 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया। तुवर दाल में लेवाली अच्छी रहने से भाव में सुधार रहा।

दलहन के दाम – चना कांटा 5900, विशाल 5700-5750, डंकी 5250-5400, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10000-10300, कर्नाटक 10400-10700, निमाड़ी तुवर 8800-10000, मूंग 8600-8800, बारिश का मूंग नया 9000-9600, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8200-8700, मीडियम 7000-7700, हल्की उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2650-2700, मालवराज 2525-2575, मालवराज बेस्ट 2575-2600, पूर्णा 2700-3330 रुपये क्विंटल ।

दालों के दाम – चना दाल 7350-7450, मीडियम 7550-7650, बेस्ट 7750-7850, मसूर दाल 7400-7500, बेस्ट 7600-7700, मूंग दाल 10300-10400, बेस्ट 10500-10600, मूंग मोगर 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, तुवर दाल 11900-12000, मीडियम 12600-13000, बेस्ट 14200-14300, ए. बेस्ट 15200-15300, पैक्ड तुवर दाल नई 15300, उड़द दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, उड़द मोगर 11000-11100, बेस्ट 11200-11300 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।

Korba Information: गणतंत्र दिवस पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज फहराएंगे ध्वज

मुख्य समारोह के अलावा प्रशासनिक भवन, स्कूल, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत व निजी संस्थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा लहराया जाएगा।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:58 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:58 PM (IST)

Korba News: गणतंत्र दिवस पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज फहराएंगे ध्वज

HighLights

  1. सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन
  2. शासकीय व निजी संस्थानों में भी सम्मान से लहराएगा तिरंगा
  3. गणतंत्र दिवस की रात्रि सभी शासकीय संस्थानों को विद्युत रोशनी से जगमग किया जाएगा।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के फुटबाल ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य समारोह के अलावा प्रशासनिक भवन, स्कूल, महाविद्यालय, ग्राम पंचायत व निजी संस्थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा लहराया जाएगा।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह में सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। 9.01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। सुबह 9.03 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे इसके पश्चात हर्ष फायर होगा। 9.12 बजे परेड का मार्च पास्ट, 9.30 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 9.32 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.47 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाने के साथ शांति के प्रतीक कबूतरों को खुले आसमान में छोड़ा जाएगा। 9.50 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमांडरों का परिचय, 10.10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 10.20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सुबह 10.45 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, 11 बजे शासकीय कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित होंगे। सुबह 11.10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इसके पूर्व कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर अजीत वसंत व एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा अन्य शासकीय कार्यालयो मे भी विभाग प्रमुख तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस की रात्रि सभी शासकीय संस्थानों को विद्युत रोशनी से जगमग किया जाएगा।

रैली के साथ समारोह में शामिल होंगे स्कूली बच्चे

मुख्य समारोह में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। आयोजन आत्मानंद स्कूल के अलावा चयनित स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चे रैली के साथ आयोजन स्थल में पहुंचेंगे। मुख्य समारोह के अलावा स्कूलों में भी सांस्कृतिक आयोजन होंगे। शासकीय व निजी स्कूलो में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर लोगाें उत्साह देखा जा रहा है।

साकेत भवन में महापौर लहराएंगे तिरंगा

आयोजन जिले के सभी प्रशासनिक भवनों में होगा। निगम निगम कार्यालय साकेत भवन में महापौर राजकिशोर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यकम में अध्यक्ष शिवकला मुख्य अतिथि होंगी। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्षों की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच अथवा बड़े बुुजुर्ग ध्वजा रोहण करेंगे। साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर व एसपी बंगले में सुबह सात बजे लहराएगा तिरंगा ।

इन विभागों की निकलेगी झांकी

विभागीय झांकियों में जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, जिला उद्योग केंद्र, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनटीपीसी कोरबा, भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कोरबा पूर्व और एसईसीएल कोरबा की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

पाकिस्तान के मियांवली एयरबेस पर अज्ञात बंदूधकारियों ने किया हमला, लड़ाकू विमानों को जलाया, 9 आतंकी मारे गए

Pakistan Air Base Assault: पाकिस्तानी सेना ने शनिवार तड़के वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया।

Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 10:03 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Nov 2023 01:10 PM (IST)

पाकिस्तान के मियांवली एयरबेस पर अज्ञात बंदूधकारियों ने किया हमला, लड़ाकू विमानों को जलाया, 9 आतंकी मारे गए
मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला

एजेंसी, इस्लामाबाद। Pakistan Air Base Assault: पाकिस्तान में आतंकियों ने वायुसेना के बेस पर हमला किया है। आत्मघाती हमलावर हथियरों से लैस मियांवाली स्थित वायु सेना के अड्डे में घुस गए। अभी तक 9 हमलावर मारे गए हैं। तहरीक-ए-जिदाह संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तान सेना ने कहा

पाकिस्तानी सेना ने हमले को लेकर बयान जारी किया। कहा कि शनिवार को मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर आतंकवादी हमले की कोशिश की गई। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में हमले को नाकाम कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया। तीन आतंकवादियों को सैनिकों ने घेर लिया है। पाक सेना के अनुसार, इस हमले में तीन लड़ाकू विमानों और एक ईंधन बाउजर को क्षति पहुंची है।

तहरीक-ए-जिहाद ने ली हमले की जिम्मेदारी

तहरीक-ए-जिहाद के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया कि कई हमलावर इसमें शामिल हैं। टीजेपी ने कहा कि बेस पर मौजूद एक टैंक को नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आतंकवादियों ने मियांवाली एयरबेस की दीवारों को पार करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। फिर अंदर दाखिल होने के बाद हमला शुरू कर दिया।

बता दें मियांवाली एयरबेस पर इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। यहां तक कि एक विमान के ढांचे को आग के हवाले कर दिया था। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों को ले जा रहे दो गाड़ियों पर हमला हुआ था। जिसमें 14 पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई।

Padma Awards: उज्जैन के माच कलाकार ओमप्रकाश शर्मा और डा.भगवतीलाल राजपुरोहित को पद्म श्री पुरस्कार

इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माच लेखन और नाट्य संगीत को समर्पित किया। इनके द्वारा माच का आधुनिक रंगमंच में किया प्रयोग अविस्मरणीय है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:52 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 12:02 AM (IST)

Padma Awards: उज्जैन के माच कलाकार ओमप्रकाश शर्मा और डा.भगवतीलाल राजपुरोहित को पद्म श्री पुरस्कार
शर्मा ने सम्पूर्ण जीवन माच लेखन और नाट्य संगीत को समर्पित किया। डा.भगवतीलाल राजपुरोहित को भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इनकी जन्म स्थली धार और कर्म स्थली उज्जैन रही।

HighLights

  1. वे माच और हिंदी रंगमंच के बड़े कलाकार कालूराम शर्मा जी के बेटे हैं।
  2. उसी परंपरा को ओमप्रकाश शर्मा ने आगे बढ़ाया।
  3. उनका संबंध दौलतगंज घराना से है।

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मालवा की लोक गायन शैली माच को आगे बढ़ाने वाले रंगमंच के नायक उज्जैन के 85 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा को केंद्र सरकार ने पद्म श्री सम्मान के लिए चुना है। वे माच और हिंदी रंगमंच के उस्ताद कालूराम शर्मा जी के पौते और पंडित शालिग्राम शर्मा बेटे हैं।

उनका संबंध दौलतगंज घराना से है। वे वर्तमान में नानाखेड़ा स्थित अथर्व विहार कालोनी में निवास करते हैं। इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माच लेखन और नाट्य संगीत को समर्पित किया।

इनके द्वारा माच का आधुनिक रंगमंच में किया प्रयोग अविस्मरणीय है। उन्होंने अपनी जिंदगी के 70 साल मालवा की 200 साल पुरानी लोक नृत्य नाटिका को संवारने में बिताए हैं।

वे भारत सरकार के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, मध्यप्रदेश सरकार के शिखर सम्मान, तुलसी सम्मान सहित कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। आठ नाटकों का लेखन कर चुके हैं।

naidunia_image

naidunia_image

उज्जैन के ही डा.भगवतीलाल राजपुरोहित का भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयन

उज्जैन के ही 82वर्षीय डा.भगवतीलाल राजपुरोहित को भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इनकी जन्म स्थली धार और कर्म स्थली उज्जैन रही। गत वर्ष शिखर सम्मान और संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार से ये नवाजे गए थे। उनकी पहचान संस्कृतवदि्, पुरातत्वविद्, प्रसिद्ध लेखक, सांदीपनि महाविद्यालय में हिंदी विभाग के आचार्य और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक के रूप में रही है।

वे शासन से राजाभोज पुरस्कार, डा राधाकृष्ण सम्मान, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का अधिकांश समय लेखन में बिताया है। वे अपने अब तक के जीवनकाल में महाकवि कालिदास, महान शासक रहे सम्राट विक्रमादित्य, रोजा भोज और लोक साहित्य पर अनेकों किताबें लिख चुके हैं।

महाकवि कालिदास की नाट्य एवं काव्य रचनाओं का हिंदी और मालवी भाषा में अनुवाद कर चुके हैं। वर्तमान में महाकवि कालिदास पर हुए शोध में प्राप्त नई जानकारियों पर आधारित किताब और नाट्य शास्त्र के सांस्कृतिक अध्ययन पर आधारित किताब लिख रहे हैं।

उन्होंने नईदुनिया से कहा कि मेरी जिंदगी लिखना, पढ़ना, सीखना ही है। बस कर्म करता हूं, फल की इच्छा नहीं रखता। मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरु बहुत अच्छे मिले थे। अपनी किताबों में अध्ययन और अनुभव को उतारने की कोशिश करता हूं।

मार्क जुकरबर्ग ने अस्पताल में खुद की फोटो शेयर कर चौंकाया, सर्जरी के लिए डॉक्टरों का जताया आभार

फेसबुक (मेटा) के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग घुटने की चोर के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। मार्क ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी फेन्स से साझा की है।

Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 06:12 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 04 Nov 2023 06:12 PM (IST)

मार्क जुकरबर्ग ने अस्पताल में खुद की फोटो शेयर कर चौंकाया, सर्जरी के लिए डॉक्टरों का जताया आभार
मार्क जुकरबर्ग ने अस्पताल में खुद की फोटो शेयर कर चौंकाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फेसबुक (मेटा) के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग घुटने की चोर के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। मार्क ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी फेन्स से साझा की है। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों को अपनी सफल सर्जरी के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही अपने घर पर होंगे।

मार्क जुकरबर्ग की मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर कर बताया कि मेरा एसीएल स्पैरिंग फट गया था, इसे बदलने के लिए अभी सर्जरी कराई है। मेरी देखभाल करने वाले डॉक्टरों और टीम का आभारी हूं। मैं अगले साल की शुरुआत में एमएमए लड़ाई के लिए प्रशिक्षण ले रहा था, लेकिन अब इसमें थोड़ा विलंब हो गया है। ठीक होने के बाद भी इसे करने का इंतजार कर रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद।

Raigarh Information: गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 12:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 12:05 AM (IST)

Raigarh News: गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

HighLights

  1. शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

रायगढ़ (नईदुनिया न्यूज) । शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने के पश्चात सलामी, राष्ट्रगान व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सेना महिला एवं पुरूष बल, एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों, स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। कलेक्टर की पहल पर पहली बाद समारोह में मार्च पास्ट का हिस्सा बन रहा स्कूली बच्चों का ब्रास बैंड खास आकर्षण होगा। मार्च पास्ट के बाद बैंड की विशेष प्रस्तुति होगी। तत्पश्चात स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर झंडा फहराया व परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट हुआ। अंत में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव उपस्थित रहे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने समारोह स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी संजय महादेवा, आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रात :9 बजे फहराएंगे झंडा

26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे तथा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में प्रात :9 बजे झंडा फहराएंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। मार्च पास्ट, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

Nepal Earthquake: नेपाल में फिर डोली धरती, सुबह 4.38 बजे आया 3.6 तीव्रता का भूकंप, मृतक संख्या 157 पहुंची

इससे पहले शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 पहुंच गई है।

Publish Date: Solar, 05 Nov 2023 08:07 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Nov 2023 08:13 AM (IST)

Nepal Earthquake: नेपाल में फिर डोली धरती, सुबह 4.38 बजे आया 3.6 तीव्रता का भूकंप, मृतक संख्या 157 पहुंची

एजेंसी, काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार के विनाशकारी भूकंप के बाद रविवार सुबह एक बार फिर धरती डोली। रविवार सुबह 4.38 बजे 3.6 तीव्रता की भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 पहुंच गई है।

रविवार सुबह आए भूकंप का केंद्र धरती से 10 किमी नीचे था। शुक्रवार को आए भूकंप के सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे नेपाल के लोग अब और दहशत में हैं। भूकंप वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़े भूकंप के बाद छोटे झटके आते हैं, जिन्हें आफ्टर शॉक्स कहा जाता है।

naidunia_image

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रविवार को भूकंप उत्तर प्रदेश में अयोध्या से 215 किलोमीटर उत्तर में आया। भूकंप का केंद्र जाजरकोट जिले में स्थित खलंगा गांव में था>

इस जिले में एक ही दिन में भूकंप के कई झटके आ रहे हैं। शुक्रवार की रात 6.4 तीव्रता के शक्तिशाली झटके के बाद शनिवार को 4.2 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। इसका केंद्र रमीडांडा था.

शुक्रवार का भूकंप नेपाल में 2015 के भूकंप के बाद सबसे विनाशकारी था, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए और 22,000 से अधिक अन्य घायल हो गए।

16 राज्यों में शान से फहरेगा ग्वालियर में बना तिरंगा, 23 हजार 800 तिरंगे भेजे

मध्य भारत खादी संघ संस्था द्वारा किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में पांच से छह दिन का समय लगता है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:22 PM (IST)

16 राज्यों में शान से फहरेगा ग्वालियर में बना तिरंगा, 23 हजार 800 तिरंगे भेजे
मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे। इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।

HighLights

  1. पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे।
  2. इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।
  3. राष्ट्रीय ध्वज निर्माण इकाई में अलग-अलग कैटेगरी में तिरंगे तैयार किए जाते हैं।

ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 16 राज्यों में सरकारी भवनों पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बनाया गया तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के लिए जीवाजी गंज स्थित मध्य भारत खादी संघ में 23 हजार 800 तिरंगे तैयार किए गए। इनकी कीमत एक करोड़ 16 लाख 93 हजार रुपये है। यह तिरंगा देश के 16 राज्यों में पहुंचाए जा चुके हैं। मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि पहले मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों में तिरंगे पहुंचाए थे। इस बार दो राज्य अंडमान निकोबार और तेलंगाना भी तिरंगे भेजे गए।

इस तरह 16 राज्यों में तिरंगे गए हैं। मध्य भारत खादी संघ में राष्ट्रीय ध्वज निर्माण इकाई में अलग-अलग कैटेगरी में तिरंगे तैयार किए जाते हैं। संस्था द्वारा तिरंगा बनाने के लिए तय मानकों का विशेष ख्याल रखा जाता है, जिसमें कपड़े की क्वालिटी, चक्र का साइज, रंग और जैसे मानक शामिल हैं। इसके साथ ही लैब में इन सभी चीजों का टेस्ट किया जाता है। मानकों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ध्वज तैयार होता है।

मध्य भारत खादी संघ संस्था द्वारा किसी भी आकार के तिरंगे को तैयार करने में पांच से छह दिन का समय लगता है। मध्य भारत खादी संघ आइएसआइ प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण करती है। इन राज्यों में भेजे गए तिरंगे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, हिमाचल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, अंडमान निकोबार, पंजाब, बंगाल प्रदेशों में तिरंगा झंडा भेजा गया है।

इन प्रदेशों के सरकारी भवनों में ग्वालियर का तिरंगा फहराया जाएगा। कलेक्ट्रेट, मंत्रालय, विधानसभा सहित सभी सरकारी भवन पर खादी का तिरंगा ही फहराता नजर आएगा। आर्डर पर भेजे 26 हजार से ज्यादा तिरंगे मध्य भारत खादी संघ के मंत्री रमाकांत शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित 16 राज्यों से आर्डर मिले थे।

हमने 23 हजार 800 तिरंगे तैयार कर भेज दिए हैं। इसके अलावा ग्वालियर के लिए करीब 1500 तिरंगे तैयार हैं। वर्ष 2016 से संस्था आइएसआइ प्रमाणित राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर रही है। यह उत्तर भारत की पहली ऐसी संस्था है, जो तिरंगे का निर्माण करती है। मध्य भारत खादी संघ के द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग कैटेगरी के तिरंगे देश के विभिन्न राज्यों में सभी शासकीय और अशासकीय इमारतों पर फहराए जाते हैं।