Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर भारतीय क्रिकेटर्स में दिखा उत्साह, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर इस बार मेहमान के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए हैं। पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 03:05 PM (IST)

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर भारतीय क्रिकेटर्स में दिखा उत्साह, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India seventy fifth Republic Day: गणतंत्र दिवस पर इस बार मेहमान के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए हैं। पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स कहा पीछे छूट जाते हैं। उन्होंने भी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया और सभी भारतीयों को इसकी शुभकामनाएं भी दीं।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज हम गणतंत्र के रूप में 74 वर्ष पूरे कर रहे हैं। हम हर साल और अधिक समृद्ध होते रहें। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुरेश रैना

आज हमारे गणतंत्र होने के 74 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस विशेष दिन पर आइए विविधता में एकता को अपनाते हुए अपने राष्ट्र की यात्रा का सम्मान करें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

मोहम्मद शमी

भारतीय होने का गौरव आपके हृदय को खुशी और कृतज्ञता से भर दे। आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

रिंकू सिंह

सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। लोकतंत्र और देशभक्ति की भावना फलती-फूलती रहे।

हरभजन सिंह

सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए विविधता में एकता के सिद्धांतों का सम्मान करें और हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उसे संजोएं। हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति करता रहे और प्रेरणा देता रहे।

Republic Day 2024 : महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ बोले-सबसे सुंदर और श्रेष्ठ शहर बनाएंगे अपनी जबलपुर को

Republic Day 2024 : नगर निगम से प्रत्येक नागरिक प्रसन्न एवं संतुष्ट होकर जाए यही हम सब का दायित्व – महापौर

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 02:13 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 02:13 PM (IST)

Republic Day 2024 : महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ बोले-सबसे सुंदर और श्रेष्ठ शहर बनाएंगे अपनी जबलपुर को

HighLights

  1. 15 अगस्त को गांधी भवन स्मारक में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा।
  2. पक्ष-विपक्ष एवं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलाकर शहर विकास को लगाएंगे पंख।
  3. महापौर ने सम्माननीय जनों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

Republic Day 2024 : जबलपुर, नई दु‍निया प्रतिनिधि हम सबको 1947 में स्वतंत्रता मिली और हम यह दिवस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। ये देश की जीवन रेखा है वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस 1950 हम सब की भाग्य रेखा है। हम सबके पहले के सभी वंदनीय महापुरुषों, बलिदानियों,वीर शहीदों के साथ साथ हम सभी का कुछ ना कुछ योगदान है। हमारे इस नगर निगम में जो भी नागरिक कोई कार्य लेकर आता है वह जब वापस जाएं तो संतुष्टि के साथ प्रसन्नतापूर्वक जाए यही आपका और हमारा दायित्व है और इसी सोच के साथ हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। यह कहना है शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ का। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ आज नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पक्ष-विपक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलकर साथ में काम करना है।

अन्नू ने कहा कि हम सभी को पक्ष-विपक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलकर साथ में काम करना है, और इसी से इस शहर की एक नई तस्वीर सामने आएगी और हम सब मिलकर शहर विकास को गति प्रदान करेंगे।

उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि आने वाले 15 अगस्त को हम सब मिलकर शहर के गांधी भवन स्मारक परिसर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा ध्वज फहरायेंगे। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आगे कहा कि सबको साथ लेकर चलने में ही इस शहर का बहुत अच्छे से विकास किया जा सकता है और हम सब मिलकर इसी मंशा के साथ आगे की यात्रा तय करते हुए शहर की तस्वीर बदलेंगे।

अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

अपने इस भाषण के बाद उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की तथा उत्कृष्ट अधिकारी कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र वितरण भी किये। इस मौके पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्षद वकील अंसारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Republic Day 2024: भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने फहराया तिरंगा, परेड ने दी सलामी

राज्यपाल ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और आकर्षक झांकियां भी निकलेंगी।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 08:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 09:43 AM (IST)

Republic Day 2024: भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने फहराया तिरंगा, परेड ने दी सलामी

Republic Day Celebration: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनधि)। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन लाल परेड मैदान में किया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह खुले वाहन से परेड का निरीक्षण करने निकले। परेड ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर भी किया गया। परेड में सशस्त्र बलों के अलावा, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, अश्वारोही दल और डाग स्क्वाड भी शामिल हैं। मार्च पास्ट के बाद राज्यपाल का गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा आकर्षक झांकियां भी निकलेंगी।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 26, 2024

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

11 झांकियां निकलेंगी

लाल परेड मैदान पर गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जेल विभाग, निर्वाचन विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन बोर्ड, मत्स्य विभाग, राज्य सहकारी संघ मर्यादित विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड विभाग और वन विभाग की झांकियां प्रतिभागिता करेंगी।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि राष्ट्र के गौरवपूर्ण अतीत एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप निरंतर कर्म-पथ पर चलते हुए मध्य प्रदेश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

seventy fifth Republic Day: रायपुर में राज्यपाल हरिचंदन और जगदलपुर में CM साय फहराएंगे तिरंगा, छत्‍तीसगढ़ में कौन कहां करेगा ध्वजारोहण

seventy fifth Republic Day in Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल श्विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:44 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 08:44 AM (IST)

75th Republic Day: रायपुर में राज्यपाल हरिचंदन और जगदलपुर में CM साय फहराएंगे तिरंगा, छत्‍तीसगढ़ में कौन कहां करेगा ध्वजारोहण

रायपुर। seventy fifth Republic Day in Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल श्विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में और विधायक राजेश मूणत राजनांदगांव में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।youtu.be/UolaIriX2Pc

वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ति, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मंडावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पांडेय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले और विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।

रेणुका सिंह सूरजपुर में करेंगी ध्वजारोहण

विधायक रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भईया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर, विधायक गोमती साय जशपुर, विधायक लता उसेंडी कोंडागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चौतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में और विधायक आशाराम नेताम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

Assault on Police in Gwalior: टीआइ ने पकड़ा तो पीटा, साथी ट्रैक्टर छुड़ा ले गए, पीछा किया तो मुरैना के गांव में पुलिस पर हमला

Assault on Police in Gwalior: ग्वालियर में माफिया बेखौफ हैं। पत्थर माफिया ने बिजौली थाने के टीआइ के साथ ही मारपीट कर दी। टीआइ ने जब पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा तो चालक उनसे ही उलझ गया।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 08:25 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 08:25 AM (IST)

Attack on Police in Gwalior: टीआइ ने पकड़ा तो पीटा, साथी ट्रैक्टर छुड़ा ले गए, पीछा किया तो मुरैना के गांव में पुलिस पर हमला

HighLights

  1. पत्थर माफिया ने बिजौली थाने के टीआइ के साथ ही मारपीट कर दी
  2. टीआइ ने चालक को फिर भी नहीं छोड़ा और थाने से फोर्स बुला ली।

Assault on Police in Gwalior: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर में माफिया बेखौफ हैं। पत्थर माफिया ने बिजौली थाने के टीआइ के साथ ही मारपीट कर दी। टीआइ ने जब पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा तो चालक उनसे ही उलझ गया। चालक हाथ में लोहे का कड़ा पहना हुआ था, जो टीआइ धाकड़ के सिर में लगा। इससे खून भी आने लगा। टीआइ ने चालक को फिर भी नहीं छोड़ा और थाने से फोर्स बुला ली। चालक को पकड़कर ले गए लेकिन पत्थर माफिया ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ले गए। फिर बिजौली और महाराजपुरा थाने की फोर्स ट्रैक्टर के पीछे लगी तो मुरैना के टीकरी गांव में पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद ग्वालियर पुलिस वापस लौट आई। इस मामले में चालक व ट्रैक्टर मालिक पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। चालक का नाम मनीष गुर्जर है, जबकि ट्रैक्टर रवि गुर्जर का है। इन दोनों के अलावा दो अज्ञात लोगों पर एफआइआर हुई है।

पूरी घटना टीआइ की जुबानी…

– मैं सरकारी काम से ग्वालियर जा रहा था। थाने से निकला और जैसे ही बड़ागांव पुल के पास पहुंचा तो सफेद पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी। मैं ड्रेस में था, मेरे साथ निजी ड्राइवर था। मैं अपनी निजी कार से ही था। यहां जब चालक से रायल्टी मांगी तो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद थाने से फोर्स को सूचना दी। वह अभद्रता करने लगा। जब उसे पकड़ा तो दौड़ने लगा। इसी दौरान उसके हाथ में का कड़ा सिर में लगा तो ब्लीडिंग होने लगी। मैंने थाने से फोर्स बुला ली। चालक को पकड़ लिया। थोड़ी दूरी पर एक और ट्रैक्टर चालक सफेद पत्थर लेकर खड़ा था। उसने ट्रैक्टर मालिक व अन्य लोगों को बुला लिया। यह लोग काले रंग की स्कार्पियो से आए। चालक को थाने ले जाया गया। जब तक ट्रैक्टर को थाने ले जाते, तब तक यह लोग आए और ट्रैक्टर ले गए। फिर वायरलैस से सूचना दी गई। आगे बेहटा चौकी थी। बेहटा चौकी और महाराजपुरा थाने का स्टाफ भी पीछे लगा। शनिश्चरा रोड स्थित टीकरी गांव के यह लोग रहने वाले थे। यहां पूरा गांव इकठ्ठा हो गया। इसके चलते लाैटना पड़ा।

मनीष धाकड़, टीआइ, थाना बिजौली

पुलिस की गाड़ी पलटने की भी कोशिश

पुलिस की गाड़ियां जब इनके पीछे लगी तो आगे चल रहे ट्रैक्टर और स्कार्पियो चालक ने आगे पुलिस की गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त कराने का प्रयास किया। आसपास चल रही गाड़ियां भी बाल-बाल बच गई।

पत्थर माफिया ने टीआइ के साथ झूमाझटकी की। इसके बाद ट्रैक्टर को लेकर उसके साथी भागे। एक आरोपित को पकड़ लिया गया है, दूसरे की तलाश चल रही है। जल्द ही दूसरे आरोपित को भी पकड़ लेंगे।

अमृत मीणा, एएसपी

Republic Day 2024: जबलपुर के बाजार में चढ़ा तिरंगे का खुमार, शहरियों ने की थी बुकिंग

Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर शहर में उत्साह, देशभक्ति की रिंग टोन मोबाइल पर सेट हो गई है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 12:03 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 07:31 AM (IST)

Republic Day 2024: जबलपुर के बाजार में चढ़ा तिरंगे का खुमार, शहरियों ने की थी बुकिंग

HighLights

  1. स्कूल, कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ पूर्वाभ्यास।
  2. बैच, तिरंगा पट्टी, टोपी, बैंड, तिरंगा स्टीकर, तिरंगा झंडे सजे।
  3. स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी।

Republic Day 2024: जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधि। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बाजार पर तिरंगे का खुमार भी चढ़ है। दुकानों पर जगह-जगह तिरंगे झंडे सजे नजर आ रहे हैं। दुकानों पर लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित सामान की खरीदारी करते रहे। स्कूल-कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। तिरंगा पोशाक की खरीदारी के साथ बुकिंग भी की थी। बाजारों में बैज, तिरंगा पट्टी, टोपी, बैंड, तिरंगा स्टीकर, तिरंगा झंडे और पटका आदि सामान दुकानों पर सजे हैं। लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं।

स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी

गणतंत्र दिवस के लिए बाजार में स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी की जा रही है। बाजार में तिरंगा झंडा के साथ केसरिया, सफेद व हरे रंग से बनी चीजों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजार में तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे और फ्रेंडशिप बैंड की खरीदारी लोग ज्यादा कर रहे हैं। इसके साथ ही तिरंगे वाली टी-शर्ट भी लोग खरीद रहे हैं। फ्रेंडशिप बैंड में तिरंगे के साथ भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। बैंड में तीन रंग के मोतियों के साथ ऊॅं अक्षर लिखे मोती भी हैं, जो इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। बच्चियों के हेयर बैंड को भी तीन रंगों से सजाया गया है। इसे अपने माता-पिता के साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाली बच्चियां भी खूब पसंद कर रही हैं।

गणतंत्र दिवस पर शहर में रहेगा उत्साह

रुपाली सेन ने बताया कि जिस तरह हम अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते है। उसी तरह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को भी धूमधाम से मनाएंगे। कालोनी में सुबह ही झंडा वंदन होगा। गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा ड्रेस पहनने की तैयारी की है। हाथ के लिए तिरंगा बैंड खरीदा है। हमारा शहर में हर त्योहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है। सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहिए। कई कालोनी में छोटे बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देने वाले है।

राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साहित

प्राची राय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 22 जनवरी को हमने श्रीरामोत्सव मनाया, अब 26 जनवरी भी उत्साह से मनाएंगे। श्रीरामोत्सव को लेकर घर-घर में श्रीराम के ध्वज लहरा रहे थे। अब तिरंगा लहराते नजर आएगा। बाजार तिरंगा थीम पर सजा हुआ है। सरकारी इमारतों पर सुंदर लाइटिंग की जाती है। भले ही गणतंत्र दिवस पर छुट्टी होती है, लेकिन कालेज में स्कूल, कालेज, सरकारी कार्यालयों में झंडा वंदन के साथ विभिन्न आयोजन होते है। मैने तो तिरंगा की डीपी भी रख ली है।

देशभक्ति गीत पर तैयार किया डांस

निकिता दुबे के अनुसार हमारे क्लब में गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम का अायोजन भी किया गया है। जिसमें सभी को तिरंगा थीम में ड्रेस पहनकर आना है। हर कोई इसके लिए तैयारी कर रहा है। मैंने भी गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा साड़ी खरीदी है। फेस पर तिरंगा बनवाना है। तिरंगा थीम पर चृड़ियां भी खरीद ली है। सारे ही प्रोग्राम देशभक्ति पर आधारित होंगे। क्लब की मेंबर्स ने भी देशभक्ति गीत पर डांस तैयार किया है।

हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत

सोनाली ठाकुर ने बताया कि हमारे शहर में किसी भी पर्व को बहुत ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया जाता है। गणतंत्र दिवस को लेकर भी हर उम्र वर्ग ने तैयारी की है। हर किसी पर तिरंगा का खुमार चढ़ा है। देशभक्ति की रिंग टोन मोबाइल पर सेट हो गई है। बाजार में तिरंगा टी-शर्ट और कपड़ों की ब्रिकी जोरो पर है। साथ ही बैज, टोपी आदि भी खरीददारी की जा रही है। लोग अपनी गाड़ियों पर छोटा तिरंगा लगाते है। हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आ रहा है।

उप मुख्यमंत्री साव पुलिस मैदान में करेंगे ध्वजारोहण,परेड की लेंगे सलामी

बेहतर कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारी व अधिकारी आज होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य हाथों से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। इस बार बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न सरकारी विभाग के 87 कर्मचारियों व अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जिन्हें मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ये ऐसे कर्मचारी है, जिन्होंने विभिन्न् योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया है, तो किसी ने आपदा के समय बेहतरीन कार्य करते हुए सेवा दी है, वही सुरक्षा के लिए अपना योगदान किया है। समय आने वाले पर लोगों की मदद करने को आगे है। उनकी इन बेहतरीन कार्यो को ही ध्यान में रखकर ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची तैयार कर मोटिवेट करने के उददेश्य से यह सम्मान दिया जा रहा है। ये सभी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर स्थानीय पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित होंगे। बाक्स ये होंगे सम्मानित नगर निगम – गोपाल सिंह ठाकुर, रेणुका पिंगले, प्रकाश मिश्रा। पशु चिकित्सा विभाग – डा़ तन्मय ओत्तलवार, बीएम पांडेय। कार्यालय अ वि अ (रा) बिलासपुर – नरेंद्र पांडेय, प्रकाश साहू, अशोक कुमार यादव। स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन – अभिषेक कश्यप, मनीष विंचुरकर,बिजली विभाग – हेमलाल सूर्यवंशी, विवेक कुमार साहू। अक्षय उर्जा विकास अभिकरण – रामेश्वर मन्नेवार, समाज कल्याण विभाग – विजय कुमार केसकर, राधेश्याम यादव। आदिवासी विभाग – बहोरन लाल मानिकपुरी। शिक्षा विभाग – विजय कुमार यादव, मनोज कुमार सनाड्य, अमिक कुमार तिवारी, ममता साहू, कलेश्वर साहू, प्रीति चंद्रवंशी, ललिता बंजारे, राधेश्याम सोनवानी, सुनीता कुर्रे, कुमारी हिमांगी हालदार, आयुर्वेद विभाग – डा़ अनिल सोनी, डा़ ओंकार राजपूत। लोक निर्माण विभाग – सुंदरलाल वर्मा, रमेश कुमार निर्मलकर। सैनिक कल्याण बोर्ड – सुरेंद्र राठौर। आबकारी विभाग – धर्मेद्र कुमार शुक्ला, वीरभद्र जायसवाल, संतोष कुमार यादव। कृषि विभाग – विजय धीवर, आरए साहू, शिवकुमार साहू। भू-अभिलेख विभाग – आकाश कुमार भारद्वाज, अनुसूईया राठौर। नगर सेना – ध्रुव कुमार साहू, बलरात सिंह, खेल सिंह, वेद प्रकाश, संजय कुमार, राकेश कुमार। जिला पंचायत – सोनिका शर्मा, अनुराधा शुक्ला, रूचि विश्वकर्मा, प्रमिल लठारे, रामेंद्र सिंह गुर्जर। निर्वाचन विभाग – एचके राय। कलेक्टर कार्यालय – धनेश ताम्रकर, तुषार एक्का, सुधा सी नायर। नगर पंचायत बिल्हा – अरुण कुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार वर्मा। कार्यालय अ वि अ (रा) बिल्हा – संदीप कुमार साय, राजू दिव्य, भारती साहू। कार्यालय तहसील मस्तूरी – दिनेश कुमार साहू। स्वास्थ्य विभाग – डां आकांक्षा झा, सतीश चौहाता, शिव सिंह ठाकुर, पुष्पा ध्रुव, राजेंद्र द्विवेदी, मेघा बाग। खाद्य विभाग – अजय चंद्राकर, उमाशंकर उइके, हलधर प्रसाद चंद्राकर, हरिशंकर श्रीवास। पुलिस विभाग – मनीषा साहू, संदीप पटेल, जय प्रकाश गुप्ता, राम नरेश यादव, अवधेश सिंह, भरत लाल राठौर, राकेश तिवारी, नरेंद्र पात्रे, सहदेव भगत, दिनेश पटेल, सुबोध साहू, आरती मिश्रा, विनीत वर्मा, केशव कश्यप, शकुंतला साहू, कमल सोनी, अदिवक मिश्रा। 2019* बेच के आईएस अधिकारी हैद्ध वर्तमान नांदगांव जिला पंचायत में सीईओ के रूप में पदस्थत थे।

Korba Secl Information: महाप्रबंधक कार्यालय में बाजे के साथ मांगा छेरछेरा में मांगा रोजगार

ऊर्जाधानी भू- विस्थापित किसान कल्याण समिति के संतोष चौहान, कुश बंजारा ने कहा कि कोयला खदान विस्तार के लिए झूठा आश्वासन देकर किसानों की जमीन हथिया लिया जाता है

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:52 PM (IST)

Korba Secl News: महाप्रबंधक कार्यालय में बाजे के साथ मांगा छेरछेरा में मांगा रोजगार

HighLights

  1. भू- विस्थापित बेरोजगारों ने कहा कि जब तक रोजगार नहीं मिलता है आंदोलन बंद नही होगा।
  2. भू-विस्थापितों ने कहा कि पिछले दिनों खदान में प्रदर्शन के बाद सूची मंगाई गई थी
  3. भर्ती शुरू नही होने से नाराज बेरोजगारों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एसईसीएल में नियोजित आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों के बजाय बाहरी लोगों की भर्ती पर रोक लगाते हुए खदान प्रभावितों को रोजगार की मांग करते हुए गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय में छेरछेरा के अवसर पर बाजे गाजे के साथ बैठे और रोजगार दिलाने की मांग की। महाप्रबंधक ने रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भू- विस्थापित बेरोजगारों ने कहा कि जब तक रोजगार नहीं मिलता है आंदोलन बंद नही होगा।

भू-विस्थापितों ने कहा कि पिछले दिनों खदान में प्रदर्शन के बाद सूची मंगाई गई थी पर अभी तक कंपनियों में रोजगार देना आरंभ नही हुआ है और आउटसोर्सिंग कंपनियां टालमटोल की नीति अपना रही है। इससे नाराज बेरोजगारों ने ऊर्जाधानी संगठन के नेता रुद्र दास मंहत और संतोष चौहान की अगुआई में महाप्रबंधक के में पहुंचकर छेरछेरा में रोजगार की मांग की। रुद्र दास महंत ने बताया कि प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी, इसमें एक सप्ताह में बेरोजगारों की भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया गया था किंतु भर्ती शुरू नही होने से नाराज बेरोजगारों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।

ऊर्जाधानी भू- विस्थापित किसान कल्याण समिति के संतोष चौहान, कुश बंजारा ने कहा कि कोयला खदान विस्तार के लिए झूठा आश्वासन देकर किसानों की जमीन हथिया लिया जाता है और रोजगार, मुआवजा और बसाहट की समस्या का निराकरण नही किया जाता। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गुमराह करके मकानों का नापी के लिए बाध्य किया जा रहा है बसाहट के लिए ठोस योजना नही बनाई गई है। जमीन के एवज में रोजगार का मामला लटका कर रखा गया है और रोजगार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी मुहैय्या नहीं कराया जा रहा है जबकि प्रभावित क्षेत्र से बाहर के लोंगो की भर्ती जारी है।

Aaj ka Love Rashifal 26 January 2024: पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा, एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा

Aaj ka Love Rashifal 26 January 2024 पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

Publish Date: Fri, 26 Jan 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Jan 2024 05:00 AM (IST)

Aaj ka Love Rashifal 26 January 2024: पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा, एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

HighLights

  1. मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा।
  2. कुछ नई चीजें करने की कोशिश करेंगे। प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
  3. आप दोनों के बीच कुछ नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आप दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी।

वृषभ राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में मिलाजुला रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जल्द ही इन मतभेदों को सुलझा लेंगे। दोनों के बीच प्यार और विश्वास मजबूत रहेगा। एक-दूसरे पर शक करने से बचें।

naidunia_image

मिथुन राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। कुछ नई चीजें करने की कोशिश करेंगे। प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आप दोनों के बीच कुछ नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

कर्क राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शांत रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं। एक साथ कुछ समय किसी शांत जगह पर बिता सकते हैं।

सिंह राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।

कन्या राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर काबू रखें। एक दूसरे के प्रति सम्मान रखना होगा। तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर रिश्ता खराब न करें।

तुला राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। कुछ योजनाएं बना सकते हैं। जल्द शादी की तारीख तय हो सकती है।

वृश्चिक राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नई चीजें आपको प्रभावित करेगी। जीवन में काफी कुछ बदलाव आएगा। शादी में जल्दबाजी न करें। परिवार की सहमति से शादी होगी।

धनु राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अजीब हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा। भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

मकर राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। दोनों जल्द ही इन मतभेदों को सुलझा लें, वरना रिश्ता और अधिक खराब हो सकता है।

कुंभ राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं लॉन्ग ड्राइव के लिए जा सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि, 26 जनवरी, लव राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। पार्टनर के साथ मामूली विवाद हो सकता है। आखिर में सुलह हो जाएगी। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Rajnandgon Information: शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर 67 लाख की ठगी, कमीशन का लालच देकर ऐंठ लिए रुपये, मामला दर्ज

शेयर खरीदने-बेचने में तगड़ा कमीशन का लालच देकर 67 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी इंटरनेट मीडिया के शेयर बाजार ग्रुप में पहले ज्वाइन किया।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:57 PM (IST)

Rajnandgon News: शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर 67 लाख की ठगी, कमीशन का लालच देकर ऐंठ लिए रुपये, मामला दर्ज

राजनांदगांव (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शेयर खरीदने-बेचने में तगड़ा कमीशन का लालच देकर 67 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी इंटरनेट मीडिया के शेयर बाजार ग्रुप में पहले ज्वाइन किया। जहां उसे एडमिन द्वारा शेयर खरीदने-बेचने पर पांच से 40 प्रतिशत कमीशन प्रतिदिन देने का झांसा दिया गया।

ठगों के झांसे में आकर प्रार्थी भावेश वाल्दे ने ठगों द्वारा बताए गए शेयर एप के माध्यम से खरीदने लगा। ठगों ने पहले 50 लाख का शेयर खरीदने का दबाव बनाया। इसके बदले में 160 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही गई। कमीशन के लालच में प्रार्थी ने 50 लाख रुपये का शेयर खरीद लिया। इसके बाद ठगों ने करीब दो करोड़ का शेयर उसके नाम से खरीदकर अन्य राशि को जमा करने का दबाव बनाने लगे। वहीं 50 लाख रुपये शेयर खरीदी का डूबने की धमकी देने लगे।

पूरा खाता हो गया खाली

प्रार्थी ने स्वयं व अपनी पत्नी के खाते से ठगों के बताए खातों में राशि भी ट्रांसफर की है। ठगों ने शेयर बाजार से संबंधित तीन ग्रुप बनाए थे। जिसमें केवल वे शेयर को खरीदने और बेचने गाइड करते थे। ठगों ने भावेश को भी अच्छा खासा कमीशन देने का झांसा देकर शेयर खरीदवा लिए। कुछ दिन बाद इंटरनेट मीडिया ग्रुप से सभी सदस्यों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद प्रार्थी को ठगी का आभास हुआ। अज्ञात ठगों ने फर्जी एप बनाकर उसमें शेयर खरीदी-ब्रिकी करते थे। प्रार्थी से कुल 67 लाख 84 हजार रुपये की ठगी हुई है। प्रार्थी की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।