Indore Information: इंदौर शहर में नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर लगेगी रोक

राज्य शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव। दो सप्ताह में पूरी होगी ई-रिक्शा के रूट निर्धारण की प्रक्रिया। दुकानदार नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग में खड़े करेंगे वहन।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 08:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 08:00 AM (IST)

Indore News: इंदौर शहर में नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर लगेगी रोक
इंदौर शहर में नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर लगेगी रोक

HighLights

  1. शहर में यातायात सुधारने की दिशा में अब ई-रिक्शा पर नियंत्रण को लेकर कवायद तेज हो गई है।
  2. ई-रिक्शा के रूट निर्धारण की प्रक्रिया आगामी 10 से 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी।
  3. ई-रिक्शा के पंजीयन पर रोक लगाने का निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Information। शहर में यातायात सुधारने की दिशा में अब ई-रिक्शा पर नियंत्रण को लेकर कवायद तेज हो गई है। ई-रिक्शा के रूट निर्धारण की प्रक्रिया आगामी 10 से 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी। इस बीच नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर रोक लगाने का निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है। शहर में नए ई-रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में अगले एक माह में राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

अभी शहर में छह हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इंदौर जिले में यातायात सुधार को देखते हुए सभी ब्लैक स्पाट पर आवश्यक सुधार कर उन्हें समाप्त किए जाने पर भी चर्चा हुई। एमजी रोड तथा जवाहर मार्ग को वन-वे करने के आधिकारिक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

naidunia_image
बैठक में डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में ई-आटो रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में ई-आटो रिक्शा चालक संघ और आटो रिक्शा चालक संघ के सदस्य भी शामिल हुए। शहर के मध्य मार्केट के दुकान मालिकों एवं कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग के संबंध में भी चर्चा की गई।

ऐसे वाहनों को नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग स्थल पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। निर्देश दिए गए की देवगुराड़िया रोड पर रेत के डंपर अवैध रूप से पार्किंग नहीं हो। उन्हें एक चिन्हित स्थान उपलब्ध कराया जाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Aaj ka Love Rashifal 3 February 2024: प्रेम संबंधों में साहस से काम लेना होगा, जल्द विवाह हो सकता है

Aaj ka Love Rashifal 3 February 2024 प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। गहरे भावनात्मक संबंधों के साथ सामाजिक मेलजोल को संतुलित करें। एकल लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 05:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 07:10 AM (IST)

Aaj ka Love Rashifal 3 February 2024: प्रेम संबंधों में साहस से काम लेना होगा, जल्द विवाह हो सकता है
प्यार के मामले में उत्साहित रहेगा। साहस के साथ काम लेना होगा।

HighLights

  1. भावुक स्वभाव के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
  2. शादी में आ रही बाधा के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं।
  3. पार्टनर पर विश्वास कमजोर होगा। माता-पिता की सलाह को अनदेखा न करें।

धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल, प्यार के मामले में आपको आज प्रतिबद्ध रहना होगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। एकल लोगों के लिए आज का दिन खास हो सकता है। किसी नए पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

naidunia_image

वृषभ राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

प्यार के मामले में उत्साहित रहेगा। साहस के साथ काम लेना होगा। अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें। रिश्तों को निभाने के लिए जुनून रखना होगा। जल्द ही प्रेम विवाह कर सकते हैं।

मिथुन राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। गहरे भावनात्मक संबंधों के साथ सामाजिक मेलजोल को संतुलित करें। एकल लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा। प्रेमपूर्ण वातावरण को प्राथमिकता दें। एकल लोगों को जीवन में स्थिरता लाने का प्रयास करना चाहिए। भावनात्मक संबंधों में परिवार को भी महत्व दें।

सिंह राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

आत्मविश्वास बना रहेगा। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते मजबूत होते हैं। जिन लोगों के जीवन में लाइफ पार्टनर नहीं हैं, उन्हें जल्द ही खुशियां मिलेगा। विवाह तय हो सकता है।

कन्या राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

रिश्तों में सामंजस्य और संतुलन पर ध्यान दें। आपसी सम्मान को बढ़ावा दें। स्थायी रिश्तों के लिए भावनात्मक संबंध बनाएं। माता-पिता से प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

प्यार में संतुलन की तलाश करेंगे। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कूटनीतिक स्वभाव को प्रेम संबंधों में महत्व न दें। ससुराल पक्ष को लेकर तनाव हो सकता है। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

भावुक स्वभाव के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। शादी में आ रही बाधा के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। पार्टनर पर विश्वास कमजोर होगा। माता-पिता की सलाह को अनदेखा न करें।

धनु राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

प्यार में साहसिक भावना को अपनाएं। नए अनुभवों की तलाश रिश्तों को मजबूत बनाती है। आपके स्वतंत्र विचार रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं। अवसाद से बचें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

रिश्तों को सुरक्षित रखना आपकी प्राथमिकता होना चाहिए। धन के पीछे न भागें। किसी भी जोखिम में पड़ सकते हैं। परिवार में अशांति छा सकती है। बच्चों को लेकर भविष्य में तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। माता-पिता को सम्मान दें। पार्टनर के साथ अति प्रेम माता-पिता के लिए दुखदायी हो सकता है। ससुराल पक्ष की ओर झुकाव आपको परेशानी में डाल सकता है।

मीन राशि, 3 फरवरी 204, लव राशिफल

naidunia_image

आपका दयालु स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक संबंधों को गहरा करेगा। सहानुभूति और समझ के जरिए संबंधों को मजबूत करना आपकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपका गलत उपयोग तो नहीं कर रहा है। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Indore Mandi Bhav: आयातित उड़द की लागत ऊंची होने से कीमतों में तेजी, तुवर भी उछली

Indore Mandi Bhav: इंदौर मंडी में शुक्रवार को उड़द में करीब 300 रुपये की नई तेजी देखने को मिली है। उड़द बेस्ट 8800-9500, मीडियम 7000-8000 रुपये प्रति क्विटंल पर पहुंच गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: आयातित उड़द की लागत ऊंची होने से कीमतों में तेजी, तुवर भी उछली

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीते कुछ दिनों में डालर की दर में मजबूती दर्ज हुई है। चेन्नई पोर्ट पर आयातित उड़द की पड़तल ऊंची बैठने के कारण इसके दाम भी बढ़ाकर बोले जा रहे हैं। मुंबई उड़द (एफएक्यू) बढ़कर 9100-9150, चेन्नई उड़द (एफएक्यू) 9850-9900 रुपये तक बोली जा रही है। इसके चलते इंदौर मंडी में शुक्रवार को उड़द में करीब 300 रुपये की नई तेजी देखने को मिली है। उड़द बेस्ट 8800-9500, मीडियम 7000-8000 रुपये प्रति क्विटंल पर पहुंच गई।

स्टाकिस्टों की सक्रियता से इसकी कीमतों में तेजी तो आई है, लेकिन बड़े दाम पर मिलों की खरीदी सीमित देखने को मिल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए आगे स्टाकिस्टों की मुनाफावसूली की बिकवाली भी बाजार में आ सकती है। वैसे भी दाल मिलें उड़द की खरीदी जरूरत के हिसाब से ही कर रही हैं। उड़द दाल-मोगर में भी लेवाली अच्छी होने से भाव में 100 रुपये की तेजी रही। आगामी दिनों में नई उड़द की आवक तमिलनाडु के साथ ही तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की उत्पादक मंडियों में बढ़ने की संभावना है। उधर, बर्मा में भी नई उड़द की आवक बढ़ेगी और बर्मा में उड़द का उत्पादन अनुमान भी ज्यादा है। हालांकि खपत का सीजन के कारण उड़द दाल में दक्षिण भारत की मांग बनी रहने के आसार है।

दूसरी ओर तुवर में मिलर्स की अच्छी पूछताछ रहने और आवक बेहद सुस्त होने के कारण भाव में तेजी रही। तुवर में करीब 300 रुपये की नई तेजी देखने को मिली है। इसके समर्थन में तुवर दाल भी करीब 300 रुपये तक ऊंची बोली जा रही है। तुवर महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 10400-10600, कर्नाटक 10600-10900, निमाड़ी तुवर 8800-10400, तुवर दाल बढ़कर 12400-12500, मीडियम 13400-13500, बेस्ट 14500-14600, ए. बेस्ट 15500- 15600, पैकिंग में तुवर दाल नई 15600 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुचं गई।

उधर चने में सरकारी घबराहट की वजह से ग्राहकी बेहद कमजोर होने के कारण भाव में गिरावट रही। चना कांटा घटकर 5900 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। मूंग दाल और मूंग मोगर में अच्छी पूछताछ से भाव में 100 रुपये की तेजी रही। दूसरी ओर काबुली चने में लेवाली का दबाव जोरदार रहने और आवक बेहद कमजोर होने के कारण भाव में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। काबुली चना 100 रुपये और उछल गया। कंटेनर में डालर चना बढ़कर (40/42) 15600, (42/44) 15400, (44/46) 15200, (58/60) 14100, 60/62 14000, 62/64 13900 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 5900, विशाल 5750, डंकी 5250-5500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 10400-10600, कर्नाटक 10600-10900, निमाड़ी तुवर 8800-10400, मूंग 9000-9400, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9500, मीडियम 7000-8000, हलका उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी पुराना 2350-2550, नया 2300-2500, मालवराज पुराना 2400-2450, मालवराज बेस्ट 2575-2600, लोकवन 2625-3450, पूर्णा 2700-3000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 7500-7600, मीडियम 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मसूर दाल 7400-7500, बेस्ट 7600-7700, मूंग दाल 10600-10700, बेस्ट 10800-10900, मूंग मोगर 11100-11200, बेस्ट 11300-11400, तुवर दाल 12400-12500, मीडियम 13400-13500, बेस्ट 14500-14600, ए. बेस्ट 15500-15600, पैक्ड तुवर दाल नई 15600, उड़द दाल 10900-11000, बेस्ट 11100-11200, उड़द मोगर 11400-11500, बेस्ट 11600-11700 रुपये रुपये क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

At this time in Indore: खालसा बाग गुरुद्वारा में सजेगा दीवान, गांधी हॉल में लगेगा गुलाब मेला

At this time in Indore: इंदौर शहर में आज शनिवार को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: खालसा बाग गुरुद्वारा में सजेगा दीवान, गांधी हॉल में लगेगा गुलाब मेला

At this time in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के आयोजन 3 फरवरी को आयोजित होंगे। इसमें शहर के पश्चिम क्षेत्र में नाम-जप परिक्रमा निकलेगी। खजराना में हो रही नाहर शाह वली के उर्स में सूफियानी कव्वाली का आयोजन भी होगा। इसके अलावा चार दिनी गुरमत समागम में सुबह और शाम को कीर्तन दीवान सजेगा। दशहरा मैदान पर कांच के टनल में आप मछलियों की रंगीन दुनिया भी देख सकते हैं।

– लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.15 बजे निकलेगी। इस अवसर पर पर भगवान की आरती और श्रृंगार दर्शन भी होंगे। इस अवसर पर वैष्णवजनों का मेला लगेगा।

– तीन दिवसीय गुरमत समागम गुरुद्वारा खालसा बाग गुरु गोबिंदसिंह मार्ग पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें दीवान सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम 6.15 से रात 11.45 बजे तक होगा। इस मौके पर कीर्तन नानकसर टकसाल जत्था द्वारा और गुरमत विचार ज्ञानी हरजीत सिंह द्वारा व्यक्त किए जाएंगे।

– अगर आप अपने दिन को विशेष बनाना चाहते हैं तो कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंच जाए। यहां सुबह 9 बजे से आप वन्य प्राणियों को देखने का आनंद ले सकते हैं। यहां शेर, बाघ, के अलावा स्नेक्स हाउस में सांप की कई प्रजातियां और पक्षी विहार में देश-विदेश के रंग-बिरंगे पक्षियों को निहार सकते हैं।

– कांच की टनल में से गुजरते हुए यदि आप मछलियों की रंगीन दुनिया देखने की ख्वाहिश रखते हैं तो आज से दशहरा मैदान में लगने वाला मेला आपको यह मौका देगा। यहां आप दोपहर 2 बजे बाद से मछलियों को देखने और झूला झूलने का आनंद ले सकते हैं।

– खजराना स्थित हज़रत नाहरशाह वली का 75वां उर्स आयोजित किया जा रहा है। इसमें सूफियानी कव्वाली दोपहर 3 बजे से होगी।। इसमें ख्यात फनकार प्रस्तुति देंगे। 4 फरवरी को रंगे महफ़िल के साथ उर्स का समापन होगा।

– हृदय रोग मुक्त भारत अभियान में जागरूकता कार्यक्रम माई मंगेशकर सभागृह, लोहा मंडी में शाम 4 बजे होगा।इसमें युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के कारणों पर आयुर्वेद और पंचकर्म के विशेषज्ञ प्रकाश डालेंगे। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह से बचाव के उपाए भी बताएंगे।

– मालवा रोज सोसायटी की मेजबानी में गांधी हाल में आयोजित किए जा रहे वार्षिक गुलाब मेले का शुभारंभ शाम 4 बजे होगा। मेले में गुलाब की तीन हजार से अधिक किस्में प्रदर्शित की जाएंगी । इनमें इस बार पुणे, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, देवास और पीथमपुर के बगीचों के गुलाब भी शामिल हैं। प्रदर्शनी आम जनता के अवलोकनार्थ शाम 4 से रात 10 बजे तक और 4 फरवरी को सुबह 10 से रात 9 बजे तक निश्शुल्क खुली रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Aaj Ka Rashifal 3 Feb 2024: आज का दिन शानदार है, निवेश से बड़ा फायदा मिलेगा

Aaj Ka Rashifal 3 Feb 2024: आज बहुत अधिक मेहनत का दिन है। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 05:09 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 05:09 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 3 Feb 2024: आज का दिन शानदार है, निवेश से बड़ा फायदा मिलेगा
दिनांक 3 फरवरी 2024, शनिवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
  2. वृषभ: सेहत ठीक रहेगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  3. मिथुन: आज कोई नया काम शुरू ना करें। पति और पत्नी के बीच तनाव फैल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 2 Feb 2024: आज 3 फरवरी 2024, शनिवार को विक्रम सम्वत 2080 मास अमांत पौष मास पूर्णिमांत माघ तिथि अष्टमी है। सूर्योदय का समय 07:08 बजे, जबकि सूर्यास्त शाम 06:01 बजे होगा। आज सुबह 07:08 बजे से 07:52 बजे तक दुष्टमुहूर्त है। सुबह 09:51 से 11:13 तक राहु काल रहेगा।यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खराब सेहत परेशान कर सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। धैर्य बनाए रखें। व्यापार में गिरावट की आशंका है। किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से अटका काम पूरा होगा। बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी कारण से तनाव बना रहेगा। आप प काम का बोझ बढ़ सकता है। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। बिजनेस में घाटा हो सकता है। आज कोई नया काम शुरू ना करें। पति और पत्नी के बीच तनाव फैल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At present)

naidunia_image

आज रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At present)

naidunia_image

आज परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट महसूस होगी। मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। घर में या परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बिजनेस में अपनों से धोखा मिल सकता है। आज किसी को उधार ना दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम पूरा होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़े रुके काम पूरे होंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At present)

naidunia_image

आज बहुत अधिक मेहनत का दिन है। शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस काम को करने की कोशिश कर रहे हैं, वो पूरा होगा। परिवार में आपसी मतभेद समाप्त होंगे। पत्नी से पूरा सपोर्ट मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At present)

naidunia_image

आज मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर पत्नी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज आपको कोई बड़ा काम बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकती है। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में नहीं आएगा। परिवार में किसी विशिष्ट बात को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At present)

naidunia_image

आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट केस में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। बिजनेस में लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में फायदा होगा। किसी वाद-विवाद में ना पड़े।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। सेहत खराब होगी। परिजन परेशान रहेंगे। निवेश से नुकसान होने की आशंका है। अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आप को लाभ प्राप्त होगा व्यापार-व्यवसाय में आज आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं जिससे लाभ प्राप्त होगा परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

रात 10 से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा-18 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, नगर निगम एवं नगर पालिका की सीमा से बाहर के क्षेत्रों में एवं अन्य क्षेत्र

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 02:07 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 02:07 AM (IST)

रात 10 से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश, 31 मई 2024 तक संपूर्ण बिलासपुर जिले में रहेगा प्रभावशील

बिलासपुर । सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के निर्देश के मद्देनजर कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण ने रात 10 से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा-18 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, नगर निगम एवं नगर पालिका की सीमा से बाहर के क्षेत्रों में एवं अन्य क्षेत्र, जो नगर निगम या नगर पालिका की सीमा के अन्तर्गत आते हैं, में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाना या करवाया जाना पूर्ण रूप से निषिद्ध कर दिया है। जारी आदेश में कहा है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग विशेष परिस्थितियों में अनुमति लेकर किया जा सकेगा, किन्तु ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण किस्म के होंगे एवं मध्यम आबाज में ही प्रयोग किए जाएंगे। लोक शांति को देखते हुए लम्बे चोंगे वाले लाउड स्पीकरों, डीजे का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है। एक से अधिक लाउड स्पीकर, डीजे समूहों में लगाया जाना भी प्रतिबंधित किया जाता है। अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए अनुमति जिला मुख्यालय पर अनुविभागीय दंडाधिकारी बिलासपुर एवं अनुविभाग मुख्यालयों पर अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसील मुख्यालयों में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी, उप तहसील मुख्यालयों में अतिरिक्त तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी, तथा जहां उपरोक्त मुख्यालय न हो वहां ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित थाना प्रभारी की लिखित पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा, परन्तु शैक्षणिक संस्थाओं, रिहायशी क्षेत्रों, चिकित्सालय, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिसर जनपद पंचायत एवं अन्य किसी स्थानीय निकाय के कार्यालयों, बैंक, पोस्ट आफिस, दूरभाष केन्द्र आदि से 100 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सामान्य स्थिति में भी पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है।

सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति जरूरी

जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति प्राप्त कर धीमी गति से ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा सकता है, किन्तु उपरोक्तानुसार सक्षम अधिकारी, इस प्रकार की अनुमति देने के पूर्व क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों, जनसुविधा एवं लोक शांति आदि का पूर्ण परीक्षण करके तथा अपने विवेक का समुचित प्रयोग करके ही लिखित अनुमति देंगे। रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा एवं दिनांक 31 मई 2024 तक संपूर्ण बिलासपुर जिले में प्रभावशील रहेगा।

यह बना प्रमुख कारण

जिले में नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत वैवाहिक कार्य, रैली, जुलूस, आमसभा, प्रचार माध्यमों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। क्षेत्र के व्यस्ततम मार्गों, चौराहों, हाट बाजार, सड़कों, गलियों, बस्तयों, मोहल्लों, कालोनियों में तेज आवाज पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग भी किया जाता है। आये दिन त्यौहार सहित अन्य कार्यक्रमों के दौरान तेज आवाज में डीजे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के कारण अबाध रूप से होने वाले शोरगुल से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, दुर्बल, बीमार, वृद्धजनों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तथा इनपर इसका विपरी प्रभाव पड़ता है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य में भी व्यवधान उत्पन्न होता है।

शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कलेक्टर अवनीश शरण ने जारी आदेश में कहा है कि शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित होता है साथ ही भारी वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की भी आशंका बनी रहती है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 02:13 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 02:13 AM (IST)

शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के निर्देश व पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन का हवाला देते हुए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण ने शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है। सुबह पांच से रात्रि 11 बजे के बीच महत्वपूर्ण मार्ग में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कलेक्टर का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने जारी आदेश में कहा है कि शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित होता है साथ ही भारी वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की भी आशंका बनी रहती है। लोक सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिकोण से भारी वाहन- केप्सूल, ट्रेलर, वाहन, कोयला परिवहन में लगे वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित करने तथा आवश्यक वस्तुओं तथा व्यवसायिक वाहनों के लिए शहर में प्रवेश की समय-सीमा निर्धारित करतें हुए आठ जुलाई 2016 के द्वारा भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग तथा समय निर्धारित किया गया था। शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को समय विशेष पर ही परिवहन की अनुमति दिये जाने के साथ ही एक्सल एवं मल्टी एक्सल वाहनों (जैसे- केप्सूल, ट्रेलर, ट्राला एवं कोयला परिवहन वाहन आदि) को शहर के सीमावर्ती बाइपास मार्गों से परिवहन कराया जाना तथा वीवीआइपी व वीआइपी. मूव्हमेंट सहित विशेष परिस्थितियों एवं अवसरों पर सभी प्रकार के वाहनों को कुछ निर्धारित समय एवं मार्ग के लिए प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक बताया है। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ ने एक आदेश जारी कर आपातकालीन एंबुलेंस, फायर ट्रक एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की आवागमन को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर के आदेश में जनहित का हवाला

मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं छग मोटरयान नियम, 1994 के नियम 215 के अन्तर्गत जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से बिलासपुर शहर (नगर निगम सीमा क्षेत्र) में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए शहर के विभिन्न मार्गों से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को समय विशेष पर ही परिवहन की अनुमति दिये जाने के साथ ही एक्सल एवं मल्टी एक्सल वाहनों (केप्सूल, ट्रेलर, ट्राला एवं कोयला परिवहन वाहन आदि) को शहर के सीमावर्ती बाइपास मागोर् से परिवहन कराए जाने, वीवीआइपी व वीआइपी. मूवमेंट सहित विशेष परिस्थितियों एवं अवसरों पर सभी प्रकार के वाहनों को कुछ निर्धारित समय एवं मार्ग के लिए प्रतिबंधित करते हुए शहर प्रवेश के लिए समयसीमा तय कर दी गई है।

ऐसी रहेगी व्यवस्था

– व्यापार विहार आने-जाने वाले वाहन- बिलासपुर शहर के भीतर सामान खाली करने वाले वाहन सभी प्रकार के भारी वाहन जिन्हें बिलासपुर से आगे की ओर जाना है, वे बाइपास मार्ग का उपयोग करेंगे।

– आवश्यक परिवहन कार्य में लगे वाहन (पीडीएस, धान, सब्जी, फल, दूध, गैस सिलेंडर, रेलवे रेक, डीजल, पेट्रोल जैसे वाहनों को इस प्रतिबंध से अलग किया गया है।

– नेहरू चौक तक भवन निर्माण सामग्री परिवहन वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

इनको रहेगी छूट

नगर निगम, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पुलिस वाहनों को उपरोक्त प्रतिबंध से छूट होगी साथ ही समय-समय पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा जनहित एवं लोक हित के दृष्टिकोण से छूट प्रदाय वाहनों को भी नियमानुसार परिवहन की सुविधा होगी.।

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

पुलिस अधीक्षक नौ जनवरी 2024 में कलेक्टर को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि बिलासपुर शहर के निरंतर विकास एवं स्मार्ट सिटी के प्रयोजन के साथ-साथ यातायात के बढ़ते दबाव को दृष्टिगत रखते हुए बिलासपुर शहर (नगर निगम सीमा क्षेत्र) में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को समय विशेष पर ही परिवहन की अनुमति दिये जाने के साथ ही एक्सल एवं मल्टी एक्सल वाहनों (जैसे- केप्सूल, ट्रेलर, ट्राला एवं कोयला परिवहन वाहन आदि) को शहर के सीमावर्ती बाईपास मागों से परिवहन कराया जाना आवश्यक बताते हुए वीवीआइपी. एवं वीआइपी. मूव्हमेंट सहित विशेष परिस्थितियों एवं अवसरों पर सभी प्रकार के वाहनों को कुछ निर्धारित समय एवं मार्ग हेतु प्रतिबंधित किए जाने हेतु प्रस्तावित किया है।

Gold and Silver Worth in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में तेजी, जानिए आज के भाव

Gold and Silver Worth in MP: इंदौर में शुक्रवार को सोना कैडबरी 64260 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 73100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में तेजी, जानिए आज के भाव

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया गया है। इससे सोने की कीमतें शुक्रवार को दो सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई। कामेक्स वायदा में सोना सात डालर बढ़कर 2056 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते इंदौर मार्केट में सोना कैडबरी 185 रुपये उछलकर 64260 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को चांदी में आई गिरावट शुक्रवार को फिर से तेजी में तब्दील हो गई। डालर पर दबाव के कारण चांदी में लेवाली फिर बढ़ गई, जिसके चलते इंदौर में चांदी चौरसा 650 रुपये बढ़कर 73100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। कामेक्स पर चांदी 15 सेंट बढ़कर 23.18 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

ज्वेलर्स का मानना है कि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस होने के कारण विदेशों में सटोरियों की लेवाली बढ़ी है। केंद्रीय बैंक द्वारा मई के बाद कम से कम चार बार दरों में कटौती की उम्मीद है, जबकि अमेरिकी दरें निकट अवधि में ऊंची रहने की उम्मीद है, दरों में अंततः गिरावट की संभावना है जिसे इस सप्ताह की शुरुआत में एक बैठक में फेड अध्यक्ष जेरोम पावेल ने भी चिह्नित किया था सराफा कीमतों के लिए अच्छा संकेत है। कामेक्स सोना ऊपर में 2056 तथा नीचे में 2051 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.18 व नीचे में 23.08 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 64260 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 64725 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 59290 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 64075 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73100 रुपये, चांदी टंच 73275 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73000 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 72450 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64350 रुपये तथा सोना रवा 64250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73300 रुपये तथा चांदी टंच 73200 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64800 रुपये तथा सोना रवा 64750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73300 रुपये तथा चांदी टंच 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Edible Oil Worth in Indore: घटे दामों पर पूछताछ आने से सोया व मूंगफली तेल में सुधार

Edible Oil Worth in Indore: शुक्रवार को सोया तेल इंदौर 870-875, मूंगफली तेल इंदौर 1510-1520 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 02:20 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: घटे दामों पर पूछताछ आने से सोया व मूंगफली तेल में सुधार

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। घरेलू तेल बाजार में घटे दामों पर सोयाबीन और मूंगफली तेल में डिमांड छुटपुट रूप से आने के कारण सुधार रहा। सोया तेल इंदौर 870-875, मूंगफली तेल इंदौर 1510-1520 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। मांग का दबाव बढ़ने पर कीमतों में और सुधार की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अमेरिका से निराशाजनक निर्यात आंकड़ों के कारण सीबोओटी कुछ कमजोर देखा गया।

अमेरिकी का सप्ताहिक सोयाबीन निर्यात 71 प्रतिशत गिरकर 1.65 लाख टन रह गया। ब्राजील से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चीन की मांग एक बड़ी चिंता है। स्टोनेक्स एजेंसी ने ब्राजील मे सोयाबीन का उत्पादन का अनुमान 152.8 मिलियन टन से घटकर 150.35 मिलियन टन कर दिया है। यूएसडीए द्वारा ऊंचे अमेरिकी सोयाबीन तेल स्टाक की रिपोर्ट के बाद सीबीओटी सोया तेल ने अपनी बढ़त गंवाई और गिरावट के साथ बंद हुआ। यूएसडीए ने कहा दिसंबर के अंत में सोया तेल का स्टाक 10 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1.36 बिलियन पाउंड हो गया है।

प्रमुख आयातक चीन से कम मांग, ब्राजील की सस्ती फसल और अर्जेंटीना में अनुकूल मौसम से सीबीओटी सोयाबीन पर दबाव बढ़ गया है। चीन अमेरिकी बाजार में कमजोरी के संकेतों से केएलसीई 36 अंक माइनस पर कारोबार करता देखा गया। पाम तेल उत्पादन में गिरावट से मलेशिया का स्टॉक जनवरी अंत तक घट सकता है। मंडी में सोयाबीन 4500, सरसों निमाड़ी 6300, राइड़ा 4800-5000, नया 3900-4400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे। ब्राजील सोयामील पिछले एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं भारतीय सोयामील की कीमत ब्राजील से 100 डालर ऊंची चल रही है।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1510-1520, मुंबई मूंगफली तेल 1525, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 870-875, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 815-820, इंदौर पाम 893, मुंबई सोया रिफाइंड 750, सोया डीगम 800, मुंबई पाम तेल 846, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1475-1500, कपास्या तेल इंदौर 810 रुपये ।

प्लांट सोयाबीन खरीदी भाव – प्रकाश 4625, एमएस साल्वेक्स 4625, नीमच प्रोटीन 4650, धीरेंद्र सोया 4660, प्रतिष्ठा 4575, धानुका 4650, मित्तल 4600, जीवित भोजन 4600, सूर्या फूडस 4630, आरएच सिवनी 4650, हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4650, लिविंग फूड्स शुजालपुर 4600, धानुका नीमच 4630, आरएच साल्वेक्स 4650 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1725, देवास 1725, उज्जैन 1725, खंडवा 1700, बुरहानपुर 1700, अकोला 2711 रुपये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

केसरी पाइप और बिहारी टाकीज हैं बड़े बकायादार, सालों से नहीं दे रहे टैक्स

यह राजस्व निगम को कर के द्वारा मिलती है पर शहर के कई ऐसे लोग, संस्था और व्यावसायिक फर्म हैं, जिन्होंने सालों से संपत्ति समेत समेकित कर नहीं पटाया है। इनकी सूची काफी लंबी है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 01:35 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 01:35 AM (IST)

केसरी पाइप और बिहारी टाकीज हैं बड़े बकायादार, सालों से नहीं दे रहे टैक्स
निगम कमिश्नर की सख्ती के बाद राजस्व वसूली की कवायद तेज

बिलासपुर । शहर में विकास कार्य कराने और नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के पास राजस्व एक मुख्य और महत्वपूर्ण जरिया है, जिसके माध्यम से नगर निगम सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई जैसी आवश्यक कार्यों का निष्पादन करता है। यह राजस्व निगम को कर के द्वारा मिलती है पर शहर के कई ऐसे लोग, संस्था और व्यावसायिक फर्म हैं, जिन्होंने सालों से संपत्ति समेत समेकित कर नहीं पटाया है। इनकी सूची काफी लंबी है। कुछ तो ऐसे बड़े बकायादार हैं, जिनमें बीएसएनएल, केसरी पाइप फैक्ट्री, बिहारी चित्र मंदिर प्रमुख हैं। जिनका लगभग 25 लाख तक बकाया है और कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने साल 2013 से टैक्स नहीं पटाया है। ऐसे में शुक्रवार को दस बड़े और पुराने बकायादारों के नाम सार्वजनिक किया गया है।

यें हैं वो बकायादार

– बीएसएनएल – साल 2021-22 से 2023-24 = 24,52,819 राशि

– केसरी पाइप फैक्ट्री – साल 2016-17 से 2023-24 = 18,78,338 राशि

– बिहारी चित्र मंदिर – साल 2014-15 से 2023-24 = 9,76,256 राशि

– मेसर्स पंचवटी इन – साल 2018-19 से 2023-24 = 9,38,332 राशि

– सुरजीत कौर – साल 2020-21 से 2023-24 = 6,19,827 राशि

– वासुदेव ट्रेडिंग कंपनी – साल 2019-2020 से 2023-24 = 6,08,037 राशि

– अरूण कुमार अग्रवाल – साल 2013-14 से 2023-24 = 5,80,350 राशि

– हंसमुख लाल चौहान – साल 2009-10 से 2023-24 = 5,70,420 राशि

– मीना रानी गाबा – साल 2017-18 से 2023-24 = 5,27,973 राशि

– गोदावरी बाई शेष – साल 2017-18 से 2023-24 = 5,22,377 राशि

घर और दुकानों पर कर रहे नोटिस चस्पा

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए अनूठी पहल करते हुए संपत्ति समेत अन्य कर नहीं पटाने वाले बकायादारों के घरों और दुकानों पर नोटिस चस्पा करने का काम निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। ऐसे बकायादारों के घर और संस्था में चस्पा किए जा रहे नोटिस में बकाया कर का विवरण उल्लेखित है। इसके अलावा कर शीघ्र जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।