Indore Kirana Bazar Price: भारतीय जीरे के दाम गिरने से विदेशी खरीदार लेने लगे रुचि
naidunia_image

जोधपुर के एक कारोबारी का मानना है कि मार्च से जून 2024 के दौरान जीरा के वैश्विक बाजार मूल्य में वर्तमान स्तर के मुकाबले 500 डालर प्रति टन तक और गिरावट आ सकती है। उस समय भारत में नई फसल की भारी आवक होगी। देश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े से जीरा की नई आवक शुरू हो जाती है जबकि मार्च में यह जोर पकड़ती है।

आमतौर पर भारत से करीब 2 लाख टन जीरा का औसत वार्षिक निर्यात होता है। मगर इस बार इसमें करीब 30-10 प्रतिशत की गिरावट आ गई। 2021-22 में देश से 2,04,388 टन जीरा का निर्यात हुआ था जो 2022-23 में घटकर 1,76,011 टन रह गया। इंदौर बाजार में इस समय जीरा ऊंझा 370 से 380, मीडियम 385 से 390 बेस्ट 410 से 425 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। शकर में कारोबार बेहद कमजोर चल रहा है जिससे इसके दामों में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है। शकर नीचे में 3800 ऊपर में 3850 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई।
आवक आठ गाड़ी की बताई गई। नारियल में भी कामकाज सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। आवक दो गाड़ी की रही। इधर, खोपरा बूरे में वैवाहिक सीजन वालों की लेवाली अच्छी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए हैं। दूसरी ओर खोपरा गोले में नाफेड की खरीदी शुरू होते ही कीमतों में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

शकर- शकर 3800-3850, एम-शकर 3900-3930 गुड करेली कटोरा 4000-4100, लड्डू 4200-4300 बरफी 4700-4800 गिलास एक किलो 4600-4900 भैली 3800-3900 रुपये क्विंटल।

नारियल- नारियल 120 भरती 1450-1500, 160 भरती 1500-1550, 200 भरती 1650-1700, 250 भरती 1800-1850 रुपये प्रति बोरी और खोपरा गोला बक्सा 120-140 कट्टे 115 रु. प्रति किलो और खोपरा बूरा 2500-4450 प्रति 15 किलो।

फलाहारी- सच्चामोती एगमार्क साबुदाना (1 किलो)-7490, सच्चासाबु एगमार्क साबुदाना (1 किलो)- 7520, सच्चासाबु एगमार्क खीरदाना (500 ग्राम)- 7750,सच्चासाबु एगमार्क फूलदाना (नायलान) (500 ग्राम)- 8110, सच्चासाबु एगमार्क चीनीदाना (500 ग्राम)– 7680,गोपाल साबुदाना लूज (25 किलो)- 6920,अल्पहार/ कुकरीजाँकी भगर मोरधन (500 ग्राम)- 9940 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबुदाना (1 किलो) 7150, रायलरतन (500 ग्राम) 7210 व रायलरतन लूज 6700, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायलरतन मोरधन (आधा किलो) 10500 रुपये।

पूजन सामग्री – देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 110 से 125, बेस्ट 175 से 190, पूजा सुपारी 475, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसाले- हल्दी निजामाबाद 170 से 200, हल्दी लालगाय 260-265 कालीमिर्च गारबल 610 से 614 एटम 618 से 624, मटरदाना 667 से 675, जीरा ऊंझा 370 से 380, मीडियम 385 से 390 बेस्ट 410 से 425 सौंफ मोटी 95 से 125, मीडियम 175 से 225, बेस्ट 355 से 375, बारीक 350-400 , लौंग मीडियम 850 से 900, बेस्ट 950-965 सौंठ 295 से 325 बेस्ट 375 से 400, दालचीनी 245-255, जायफल 580-650, बेस्ट 700 जावत्री 1900-1950, बड़ी इलायची 1350 से 1400 बेस्ट 1450 से 1560, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 750-775 शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600-611, तेजपान 91-101, नागकेसर 750 से 775, धोली मूसली 2100 से 2250, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875-925 , हरी इलायची 11850-1900 मीडियम बोल्ड 2100 से 2300 बोल्ड 2400-2500 बेस्ट ए बोल्ड 2550-2800 और सफेद तिल्ली 148-155 बेस्ट 155-160 रुपये।

सूखे मेवे- डब्ल्यू 240 नंबर 750-825, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 720, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 650-675, काजू जेएच 575-625 टुकड़ी 500-550, बादाम 540-560 बेस्ट 625-670 टांच 480-525 खसखस मीडियम 650-725 बेस्ट 1125-1225 तरबूज मगज 750-760 खारक 115-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 301 किशमिश कंधारी 420 से 470, बेस्ट 550-650, इंडियन 140 से 150 बेस्ट 170 से 190 , चारोली 1485 से 1550, बेस्ट 1600 मुनक्का 450 से 550 बेस्ट 650 से 900, अंजीर 750 से 900 बेस्ट 1150 से 1450 मखाना 650 से 785, मीडियम 825 से 875 बेस्ट 900-925, केसर ब्रांडेड 188 से 190 अन्य 145-150 पिस्ता 1300-1450 ईरानी 1500-1600, नमकीन पिस्ता 850-1000 अखरोट 450 से 500, बेस्ट 550 से 650, अखरोट गिरी 700 से 1050 जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

Pakistan Election Outcomes 2024: पाकिस्तान में चुनाव परिणाम में देरी के बीच भारी बवाल की आशंका, किसी को बहुमत नहीं, बिलावल बनेंगे किंगमेकर

Pakistan election outcomes 2024 stay updates: गिनती के शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी समर्थित निर्दलीय 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:01 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:21 AM (IST)

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान में चुनाव परिणाम में देरी के बीच भारी बवाल की आशंका, किसी को बहुमत नहीं, बिलावल बनेंगे किंगमेकर
इमरान खान की पार्टी ने मतगणना में धांधली के आऱोप लगाए हैं।

HighLights

  1. पाकिस्तान के आम चुनावों में गुरुवार को हुआ मतदान
  2. इंटरनेट बंद होने के कारण सामने नहीं आ रहे परिणाम
  3. मनसेहरा और लाहौर सीटों से चुनाव लड़े हैं नवाज शरीफ

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं। वहीं नवाज शरीफ पर दोनों सीटों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। यहां पढ़िए पाकिस्तान आम चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

  • पाकिस्तान में बीती रात से कोई परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस पर सवाल उठ रहे हैं। आशंका है कि धांधली की आशंका बढ़ी तो इमरान खान समर्थक सड़कों पर उतरकर बवाल कर सकते हैं।
  • अब तक के रुझानों में पाकिस्तान में किसी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। तीसरे स्थान पर चल रहे बिलावल किंगमेकर की भूमिका में हो सकते हैं। उनकी पार्टी पीपीपी तीसरे स्थान पर है, लेकिन खुद बिलावल पर अपनी सीट पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
  • नवाज शरीफ जैसे-तैसे एक सीट जीत पाए हैं। वे मनसेहरा और लाहौर दो सीटों पर लड़े थे। नवाज शरीफ की पार्टी का नहीं जीतना पाकिस्तान सेना के लिए झटका है। इस बार सेना ने नवाज शरीफ की पार्टी का समर्थन किया था।
  • इस बात की संभावना कम ही है कि आज भी पाकिस्तान के परिणाम आ जाएं।
  • naidunia_image

    • पाकिस्तान में इंटरनेट बंद है। इस कारण आधिकारिक परिणाम सामने आने में देरी हो रही है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दावा किया गया है कि इमरान खान की पार्टी के समर्थक उम्मीदवार 154 सीट पर आगे चल रहे हैं।
    • एक पाकिस्तानी नागरिक ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक के उप निदेशक बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पाकिस्तान में मतगणना जारी है। गिनती के शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी समर्थित निर्दलीय 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं। .
    • पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए 47 सीटों पर आगे दिखाया गया है।
    • शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
    • इमरान खान समर्थकों का दावा है कि नवाज शरीफ मनसेहरा और लाहौर दोनों सीटों से हार रहे हैं।
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Agniveer Bharti: तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका आवेदन, तीन दिन बाद भरे जा सकेंगे फार्म

    Agniveer Bharti: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस साल भी बदलाव किया गया है। इस साल लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के बीच में मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी जोड़ दिया गया है।

    By Hemant Kumar Upadhyay

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:07 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:10 AM (IST)

    Agniveer Bharti:  तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका आवेदन, तीन दिन बाद भरे जा सकेंगे फार्म

    HighLights

    1. भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू नहीं हो सके।
    2. आनलाइन आवेदन तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका, इसलिए फार्म खुला ही नहीं।
    3. इसे लेकर सेना के अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी से चर्चा की।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्‍वालियर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन गुरुवार से शुरू नहीं हो सके। आनलाइन आवेदन तकनीकी खामी के कारण लोड नहीं हो सका, इसलिए फार्म खुला ही नहीं। इसे लेकर सेना के अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी से चर्चा की। सेना के अधिकारियों का कहना है- करीब तीन दिन का समय इसमें लगेगा,इसके बाद ही फार्म भरे जा सकेंगे। फार्म की लिंक खुलने से एक दिन पहले सूचना दे दी जाएगी।

    अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस साल भी बदलाव

    भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में इस साल भी बदलाव किया गया है। इस साल लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के बीच में मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी जोड़ दिया गया है। नई प्रक्रिया के तहत ही इस साल भर्ती होनी है। 8 फरवरी रात 12 बजे से आनलाइन आवेदन शुरू होना था, लेकिन तकनीकि खामी के कारण आवेदन अपलोड ही नहीं हो सका।

    परिवर्तन होने के बाद ही लिंक खुलेगी

    सेना के अधिकारियों का कहना है इसमें कुछ परिवर्तन भी होना है। परिवर्तन होने के बाद ही लिंक खुलेगी। इसमें करीब तीन दिन का समय लगेगा। इसके लिए दिल्ली में सेना भर्ती से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। ग्वालियर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर कर्नल संतोष कुमार भी बैठक में शामिल हुए। तकनीकि खामी दूर करने के बाद ही फार्म अपलोड होंगे। 10 फरवरी के बाद आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

    मानसिक परीक्षण के लिए होना होगा तैयार

    सेना के अधिकारियों का कहना है अभ्यर्थियों को अब मानसिक परीक्षण के लिए तैयार होना होगा। मानसिक परीक्षण के लिए 50 प्रश्न होंगे। इसमें सफल होना सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

    Aaj ka Love Rashifal 9 February 2024: पार्टनर का जिद्दीपन तनाव देगा, लव लाइफ में गलतफहमी दूर होगी

    Aaj ka Love Rashifal 9 February 2024 मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी बेस्ट फ्रेंड से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आज आपको बहुत प्यार मिलेगा।

    By Sandeep Chourey

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 05:00 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 07:11 AM (IST)

    Aaj ka Love Rashifal 9 February 2024: पार्टनर का जिद्दीपन तनाव देगा, लव लाइफ में गलतफहमी दूर होगी
    मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी बेस्ट फ्रेंड से दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

    HighLights

    1. अगर आप सिंगल हैं तो दिन सामान्य रहेगा।
    2. लव लाइफ में थर्ड पार्टी की प्रॉब्लम होगी। पार्टनर का स्वास्थ्य हो सकता है।
    3. आपके वैवाहिक जीवन में पार्टनर का जिद्दीपन तनाव लेकर आएगा।

    धर्म डेस्क, इंदौर। मेष राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल, इस राशि वाले लोग यदि सिंगल हैं तो आज के दिन आपको शादी का प्रपोज कोई दे सकता है। शादी का रिश्ता तय हो सकता है। घर पर शादी को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

    naidunia_image

    वृषभ राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    अगर आप सिंगल हैं तो दिन सामान्य रहेगा। लव लाइफ में थर्ड पार्टी की प्रॉब्लम होगी। पार्टनर का स्वास्थ्य हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में पार्टनर का जिद्दीपन तनाव लेकर आएगा।

    मिथुन राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी बेस्ट फ्रेंड से दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आज आपको बहुत प्यार मिलेगा। पार्टनर आपको ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं, जो जीवन भर याद रहेगा। एक्स्ट्रा मेटल अफेयर से बचें।

    कर्क राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यधिक इमोशनल हो सकता है। किसी भी अनजान पर भरोसा करने से बचें। आपके पार्टनर के फैमिली वालों की वजह से आप दोनों के बीच में झगड़ा हो सकता है।

    सिंह राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    सिंह राशि वाले यदि सिंगल हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आज आपका कोई दोस्त बन सकता है। लव लाइफ में गलतफहमी दूर होगी। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण चल रही समस्या दूर होगी।

    कन्या राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    कन्या राशि वालों का आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज आपकी उम्मीदें पूरी हो सकती है। आपको कम बातचीत करनी चाहिए। दोस्तों के सामने अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात करने से बचना चाहिए।

    तुला राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    लव लाइफ में आज के दिन चिंता दे सकता है। पार्टनर के साथ में लंबी यात्रा का प्लान बनेगा। बहुत बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लव लाइफ की स्थिति बेहतर होगी। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    वृश्चिक राशि वालों को किसी अनजान व्यक्ति की बातों में नहीं आना चाहिए। गलत बातों में आकर पैसा खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर पर अविश्वास बढ़ेगा। आज मैरिड लाइफ में तनाव हो सकता है।

    धनु राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    आज के दिन आपको कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है या फिर आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। लव मैरिज का फैसला ले सकते हैं। मैरिड लाइफ में आज के दिन पार्टनर आपको प्यार और सम्मान देंगे।

    मकर राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    मकर राशि वालों के माता-पिता आज आपके व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। मैरिड लाइफ में तनाव हो सकता है। किसी नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। सच्चे प्यार की तलाश पूरी होगी।

    कुंभ राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में तनाव हो सकता है। मैरिड लाइफ में आज के दिन खुशहाली आएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी बात को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।

    मीन राशि, 9 फरवरी 2024, लव राशिफल

    naidunia_image

    मीन राशि वाले अगर सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ा है। शादी में देरी के कारण माता-पिता की चिंता दूर होगी। आज आपका रिश्ता तय हो सकता है। पत्नी से प्रेम बढ़ेगा। विवादों का समाधान होगा।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Korba Information: एकजूटता के साथ सभी उपक्रमों में हड़ताल बनाई जाएगी सफल

    श्रम संघ देश का 50 करोड़ असंगठित मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा के साथ करोड़ों नवजवानों के लिए रोजगार सृजन की बात कह रही है

    By Yogeshwar Sharma

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 12:19 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 12:19 AM (IST)

    Korba News: एकजूटता के साथ सभी उपक्रमों में हड़ताल बनाई जाएगी सफल

    HighLights

    1. संयुक्त श्रमिक संघ का कंवेशन, कहा- मौजूदा केंद्र सरकार मजदूरों के हित कर रही प्रभावित
    2. मौजूदा केंद्रीय सरकार के समक्ष केंद्रीय श्रम संगठन लगातार मजदूरहित में आवाज उठा रही हैं।
    3. 16 फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय औद्योगिक हड़ताल को जिले में सफल बनाने अपने विचार रखा।

    कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंद्र सरकार के जन, मजदूर एवं किसान विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ देशभर के केंद्रीय श्रम संघ द्वारा राष्ट्र व्यापी औद्योगिक हड़ताल की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए आयोजित संयुक्त श्रमिक संघ का कंवेशन में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा केंद्रीय सरकार के समक्ष केंद्रीय श्रम संगठन लगातार मजदूरहित में आवाज उठा रही हैं। साथ ही केंद्र सरकार जो आर्थिक नीतियां सरकार बना रही है, उससे मेहनतकश मजदूरों का हित प्रभावित हो रहा है। इसलिए हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। सभी उपक्रमों में एकजूटता के साथ हड़ताल सफल बनाई जाएगी।

    औद्योगिक जिले में शत प्रतिशत हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरूवार को बालको नगर के उत्सव वाटिका में सयुंक्त श्रम संघों का कन्वेंशन हुआ। इसमें एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, इंटक के गोपाल नारायण सिंह, जयप्रकाश यादव, एटक के एमएल रजक, एसके सिंह, सुनील सिंह, कमर बख्श, सीटू के वीएम मनोहर, सुखेंदु घोष, अमित गुप्ता एचएमएस के ए विश्वास, राकेश सोनी, लखन लाल साहिस, वेदांता अल्युमिनियम मजदूर संघ के महासचिव अमृतलाल निषाद उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए 16 फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय औद्योगिक हड़ताल को जिले में सफल बनाने अपने विचार रखा।

    सभी ने सर्वसम्मत से निर्णय लियाकि प्रस्तावित हड़ताल मेहनतकशों के लिए जीवन मरण का प्रश्न है इसे प्रभावी तरिके से जिले मे कामयाब करने के लिए हर संभव संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी। दीपेश मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को गेवरा में भी संयुक्त श्रम संगठनों का कन्वेंशन होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम का भी विनिवेश किया जा रहा है, यह देश हित के खिलाफ है।

    इसके साथ ही श्रम कोड लाया जा रहा है वह मजदूरों के खिलाफ है और उद्योग घरानों का समर्थक है, इसका श्रम संगठन विरोध कर रहा है। श्रम संघ देश का 50 करोड़ असंगठित मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा के साथ करोड़ों नवजवानों के लिए रोजगार सृजन की बात कह रही है परंतु केंद्र सरकार का रवैया पूरा नकारात्मक है। हड़ताल सफल करने के लिए संयुक्त श्रमिक संगठन प्रभावी भूमिका अदा करेगी। अंत में बालको एटक सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Korba Nyaya Yatra Information: राहुल की न्याय यात्रा को लेकर तैयारी पूरी, सीतामढ़ी से शुरू होगी पदयात्रा

    नौ व 10 फरवरी को विश्राम करने के बाद 11 फरवरी को दोपहर तक कोरबा जिले के ग्राम लबेद से यात्रा प्रवेश कर शाम को ग्राम भैसमा पहुंचेगी। भैसमा में शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास रात्रि विश्राम होगा।

    By Pradeep Barmaiya

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 12:22 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 12:22 AM (IST)

    Korba Nyaya Yatra News: राहुल की न्याय यात्रा को लेकर तैयारी पूरी, सीतामढ़ी से शुरू होगी पदयात्रा

    HighLights

    1. राहुल की न्याय यात्रा को लेकर तैयारी पूरी, सीतामढ़ी से शुरू होगी पदयात्रा
    2. रायगढ़ की सभा को संबोधित करते राहुल गांधी व मंचस्थ अतिथियों के साथ जयसिंह अग्रवाल
    3. भैसमा में शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास रात्रि विश्राम होगा।

    कोरबा (नईदुनिया न्यूज)। सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुकी हैं। असम से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा का छत्तीसगढ़ की धरती पर पहला कार्यक्रम गुरूवार को रायगढ़ में हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे। नौ व 10 फरवरी को विश्राम करने के बाद 11 फरवरी को दोपहर तक कोरबा जिले के ग्राम लबेद से यात्रा प्रवेश कर शाम को ग्राम भैसमा पहुंचेगी। भैसमा में शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास रात्रि विश्राम होगा।

    दूसरे दिन 12 फरवरी को सुबह छह बजेे भैसमा से सीतामढ़ी चौक कोरबा के लिए यात्रा रवाना होगी और सीतामढ़ी चौक से सुबह आठ बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिले में कांग्रेस जनों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम लबेद से तानाखार तक अनेक स्थानों पर राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा।

    कोरबा विधानसभा के प्रचार-प्रसार प्रभारी श्याम सुदंर सोनी ने बताया कि सीतामढ़ी चौक पर स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात लायंस स्कूल सीतामणी, मनवानी स्टोर्स, इतवारी बाजार चौक, पुराना बस स्टेंड गांधी चौक कोरबा कोतवाली, स्वर्ण सिटी ओवर ब्रिज, सुनालिया पुल रोड, अग्रसेन तिराहा, टीपी नगर प्रेस क्लब, टीपी नगर चौक, इंदिरा स्टेडियम, चौरसिया पेट्रोल पंप, कांग्रेस कार्यालय, सीएसईबी चौक, ढोढ़ीपारा, बरपारा कोहडिया, भवानी मंदिर मोड़ दर्री राजमाता सिंघिया उद्यान, एनटीपीसी मस्जिद चौक, दर्री बाजार, एनटीपीसी गेट, जेलगांव चौक, सिद्धि वाटिका के सामने एवं गोपालपुर में स्वागत किया जाएगा। पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में कोरबावासियों से अधिक सहभागिता निभाने कहा है।

    Korba Crime Information: किशोरी को भगाकर ले जा दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 20 साल की सजा

    सूचना मिलने पर एक वर्ष पश्चात दीपका पुलिस किशोरी को आरोपित के कब्जे से बरामद कर दीपका थाना लेकर आई और धारा 363,3 66, 376 एवं 6 पाक्सो एक्ट अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

    By Pradeep Barmaiya

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 12:25 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 12:25 AM (IST)

    Korba Crime News: किशोरी को भगाकर ले जा दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 20 साल की सजा

    HighLights

    1. साथ ही 2500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
    2. लगातार दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गयी थी।
    3. दीपका पुलिस किशोरी को आरोपित के कब्जे से बरामद किया

    कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। किशोरी को बहला- फुसलाकर भगाकर अपने साथ लेकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो) कटघोरा ने 20 साल का कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 2500 रूपये का अर्थदंड भी लगाया है।

    19 अक्टूबर 2019 को थाना दीपका अंर्तगत एक ग्राम की नाबालिक किशोरी अपने घर से भाभी को दिल्ली जाने के लिए रेल्वे स्टेशन बिलासपुर मूलत: ग्राम बेलादुला जिला जांजगीर- चांपा, हालमुकाम विजयनगर थाना दीपका दीपक कर्ष 22 वर्ष के साथ छोड़ने गई थी। भाभी को रेल्वे स्टेशन में छोड़ने के बाद दीपक कर्ष ने उसे बहला फुसलाकर अंबाला भगाकर ले गया और वहां किशोरी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। इस दौरान किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गयी थी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर किशोरी की पतासाजी कर रही थी। सूचना मिलने पर एक वर्ष पश्चात दीपका पुलिस किशोरी को आरोपित के कब्जे से बरामद कर दीपका थाना लेकर आई और धारा 363,3 66, 376 एवं 6 पाक्सो एक्ट अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

    अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश जायसवाल कटघोरा ने मामले में शासन की ओर पैरवी करते हुए बताया कि अभियोगपत्र न्यायालय स्वर्णलता टोप्पो अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो) कटघोरा में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय द्वारा विचारण पश्चात आरोपित के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाए जाने पर निर्णय सुनाते हुए दंडित किया। इसके तहत न्यायाधीश ने धारा 363 में एक वर्ष, 366 में दो वर्ष तथा धारा 6 पाक्सो एक्ट में 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा एवं 2500 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।

    Korba Secl Information: कुसमुंडा खदान में निजी कंपनी के टिप्पर में लगी, चालक ने कूद कर बचाई

    अचानक उसमें आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता,इसके पहले ही आग काफी बढ़ गई। आनन फानन में चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

    By Pradeep Barmaiya

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 12:29 AM (IST)

    Korba Secl News: कुसमुंडा खदान में निजी कंपनी के टिप्पर में लगी, चालक ने कूद कर बचाई

    HighLights

    1. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
    2. आनन फानन में चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।
    3. गोदावरी कंपनी में कई टिप्पर कबाड़ हो गई हैं।

    कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कुसमुंडा खदान में मिट्टी उत्खनन कार्य में लगी निजी कंपनी की टिप्पर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद चालक ने कूद कर जान बचाई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, पर तब तक टिप्पर जल चुका था।

    साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा खदान में मिट्टी निकासी (ओबी) के लिए निजी कंपनी गोदावरी को काम दिया गया है। कंपनी द्वारा स्वयं के भारी वाहन लगाए गए हैं। इससे चालक मिट्टी निकाल कर बाहर डंप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह एक कंपनी का एक टिप्पर मिट्टी लोड कर डंपिंग करने जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता,इसके पहले ही आग काफी बढ़ गई। आनन फानन में चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

    तब तक आग की लपटों में पूरा केबिन घिर गया। घटना की जानकारी चालक द्वारा कंपनी के अधिकारियों को दी गई। तब कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी पानी का टैंकर लेकर स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किए, पर तब तक टिप्पर का काफी हिस्सा जल चुका था। अभी तक आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। काफी मशक्कत के बाद टिप्पर में लगी आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया ओवर हिट से आग लगना बताया जा रहा है। कंपनी से जुड़े जानकारों का कहना है कि गोदावरी कंपनी में कई टिप्पर कबाड़ हो गई हैं। समय पर मेंटेनेंस नहीं किया जाता है, शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होता है। चालकों को दबाव बना कर वाहन चलाने कहा जाता है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इससे चालको में भय बना रहता है और मजबूरी में बगैर मेंटेनेंस वाहन चलाना पड़ता है।

    Raigarh Nyay Yatra Information: पहले फोटो हटा, फिर राहुल की सभा जाने पास कटा, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

    रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के बाद सिक्योरिटी से कहीं। इसी बीच काफी हो हल्ला और हंगामा होता रहा।तब स्थानीय पुलिस तथा नगर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ है।

    By Yogeshwar Sharma

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 12:38 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 12:38 AM (IST)

    Raigarh Nyay Yatra News: पहले फोटो हटा, फिर राहुल की सभा जाने पास कटा, पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

    HighLights

    1. आम सभा के लिए बनाए गए गेट में सुरक्षा कारणों से पार्षद व समर्थकों के साथ रोके गए प्रकाश नायक
    2. इससे पुलिस प्रशासन स्तर में हलचल मच गया
    3. रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक भी कुछ महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ आमसभा में पहुंचे थे।

    रायगढ़। रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लगें हुए रेंगालपाली बार्डर में उस वक्त गहमागहमी का वाद विवाद की स्थिति बन गई जब आम सभा मे शामिल होने रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक अपने समर्थक व नगर पालिका निगम के महिला पार्षद व महिला पदाधिकारियों के साथ आए थे। इस बीच सिक्योरिटी का हवाला देते हुए गेट पर ही रोक दिया गया जिससे वह भड़क गए और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस प्रशासनिक स्तर में हलचल मच गया

    दरअसल रायगढ़ जिले से लगे रेंगालपाली बार्डर में न्याय यात्रा दोपहर में झारसुगुड़ा में सभा के बाद राहुल गांधी की यात्रा रायगढ़ जिले के रेंगालपाली पहुंची। जहां आमसभा भी हुई। इस सभा में राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के दौरान नेता भी शिरकत करने पहुंचे थे। जिसमें सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, उमेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और कई पूर्व मंत्री भी वहां पहुंचे थे।

    इसी बीच रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक भी कुछ महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ आमसभा में पहुंचे थे। जहां गेट पर उन्हें सिक्योरिटी के लिए रोक दिया गया। इसके बाद महिला पार्षद और पार्षद और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओ पर जमकर भड़ास निकाला और कहा कि चुनाव जीते हम और राहुल गांधी से मिले वो।

    रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के बाद सिक्योरिटी से कहीं। इसी बीच काफी हो हल्ला और हंगामा होता रहा।तब स्थानीय पुलिस तथा नगर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ है।

    षड्यंत्र की बू आने लगीं शहर में होने लगी चर्चा

    राहुल गांधी के नया यात्रा से पहले ही जिला कांग्रेस में उठा पटक की राजनीति चालू हो गई थी जिसमें जिला कांग्रेस द्वारा पोस्टर व विज्ञापन में पूर्व विधायक का फोटो ही हटा दिए। जिसको लेकर विधायक प्रकाश नायक के समर्थकों में खाता नाराजगी नया यात्रा से पहले ही देखने को मिला था प्रकाश समर्थक कांग्रेस नेताओं ने किस राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए खेल करने के बाद कहते रहे। इस बीच आज आमसभा में प्रवेश पास वह अन्य मुद्दे से गेट पर रोके जाने से चर्चा का विषय बन गया। इधर दोनों ही विषयों को लेकर शहर में गुटबाजी पूरी तरह से हावी नजर आया।

    भीड़ भी रही कम कुर्सियां भी रही खाली

    राहुल गांधी की आमसभा में जिस उम्मीद से कांग्रेस पार्टी जनता व लोगों के आने की उम्मीद जताए थे वैसे झलक आम सभा में नजर नही आया। लोगों के भीड़ कम रही इसके साथ ही लोगों के बैठने के लिए लगाया गया कुर्सियां भी खाली नजर आई।

    Raigarh Nyan Yatra Information: रायगढ़ की सभा में राहुल गांधी ने कहा-मोदी ओबीसी नहीं, वह सामान्य वर्ग से हैं

    प्राइवेट स्कूल, अस्पताल यूनिवर्सिटी सब एक ही हाथ में है। देश की पोर्ट एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर सब चीज अडानी के हाथ में है। एक व्यक्ति के हाथ में धन को पकड़ा दिया गया है।

    By Yogeshwar Sharma

    Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 12:44 AM (IST)

    Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 12:44 AM (IST)

    Raigarh Nyan Yatra News: रायगढ़ की सभा में राहुल गांधी ने कहा-मोदी ओबीसी नहीं, वह सामान्य वर्ग से हैं

    HighLights

    1. 24 साल पहले गुजरात सरकार ने किया है शामिल
    2. कहा- हमने मोहब्बत के साथ मणिपुर से यात्रा शुरू किया
    3. नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुली है।

    रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि) । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ प्रवेश रायगढ़ जिले के रेंगालपाली में हुआ। यहां आमसभा के में जाति जनगणना के मुद्दे को हवा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जुबानी आक्रमण बोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर पहली बार बड़ा हमला करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जन्म से ओबीसी वर्ग में नहीं है बल्कि वे सामान्य वर्ग से आते हैं। गुजरात में उनके नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2000 में उनके समुदाय के गाची जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया है। यहां रायगढ़ के रेगालपाली में उन्होंने आम सभा को सम्बोधित किया । आधे घंटे के अपने उद्बोधन में सरकार और आर्थिक समाजिक नीति, अर्थव्यवस्था, एक हाथ मे पूंजी जैसे मुद्दे को केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा।

    राहुल गांधी में अपने उद्बोधन में कहां चार हजार किलोमीटर की यात्रा भारत जोड़ो में किया गया था। इसमें एक खूबसूरत नारा निकलकर सामने आया है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुली है। हम और हमारी विचारधारा अहिंसा वादी है वे हिंसा करते है।

    हम मोहब्बत के साथ मणिपुर से यात्रा शुरू किया इसमें न्याय जोड़ दिया गया। देश मे अलग अलग भाषा, किसान, मजदूरों के साथ अन्य लोगों पर अन्याय हो रहा हैं। हमारे पास बहोत से लोग आए आप इस क्षेत्र से यात्रा निकाल दिए हमारा राज्य छूट गया। इसके बाद हम न्याय यात्रा निकाले है।

    जाति जनगणना पर उन्होंने कहा कि देश में 50 से 55 फीसद ओबीसी, 15 प्रतिशत दलित है प्रतिशत आठ प्रतिशत आदिवासी है। कुल 73 प्रतिशत है पर उन्हें कुछ नही मिला। उनकी आवाज न कही नहीं उठाता है। इसलिए इनको भागीदारी मिलना चाहिए। उनका हक मिलना चाहिए। वही उन्होंने सभा के अंतिम में कहा कि दो दिन बाद फिर से यात्रा आरंभ होगा।

    दो पाइंट प्रोग्राम में है, सब कुछ एक हाथ में दे रही है बीजेपी

    राहुल गांधी ने सभा में कहा कि भाजपा का काम 2 पाइंट प्रोग्राम है आर्थिक अन्याय। मौजुदा समय में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में किसी भी सेक्टर चाहें पीएमओ ही क्यो न हो सभी में कोई दलित नहीं है। प्राइवेट स्कूल, अस्पताल यूनिवर्सिटी सब एक ही हाथ में है। देश की पोर्ट एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर सब चीज अडानी के हाथ में है। एक व्यक्ति के हाथ में धन को पकड़ा दिया गया है।