4 घंटे की शादी में 37.40 लाख का बिल… शख्स ने उठाए फर्जी शान-ओ-शौकत पर सवाल; वीडियो वायरल

[ad_1]


आज के समय में शादियों का रंग-ढंग काफी बदल गया है. पहले जहां लोग घर के आंगन में परिवार और रिश्तेदारों के बीच सादगी से शादी कर लेते थे, वहीं आज करोड़ों खर्च करके कुछ ही घंटों का भव्य आयोजन करना आम बात हो गई है. चाहे महंगे होटल हों, लाइटिंग हो, सजावट हो या फिर खाना. अब शादी सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि एक इवेंट बन गई है. इसी दिखावे की संस्कृति पर इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो देखने वाले न सिर्फ हैरान हो रहे हैं बल्कि कई लोगों की आंखें भी नम हो रही हैं. 

यह वीडियो X पर @sarviind नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था और देखते ही देखते इसे हजारों लोग लाइक, शेयर और कमेंट कर चुके हैं. किसी ने इसे सच्चाई का आईना बताया, तो कुछ लोगों ने अपनी खुद की शादी के एक्सपीरियंस भी शेयर किए. लेकिन आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जो लोगों का दिल छू रहा है. 

वीडियो में आखिर है क्या?

वीडियो में एक शख्स शादी में होने वाले दिखावे पर बड़ी सादगी और समझदारी से बात करते हुए दिखाई देता है.  वह कहता है 4 घंटे के इवेंट का बिल 37.40 लाख, एक प्लेट का खर्च 3040 रुपये, यह शादी कितने घंटे और कितने साल चलेगी. शादी तो सिर्फ 4 घंटे की शानो-शौकत नहीं होनी चाहिए. शादी तो हर दिन का इवेंट होना चाहिए. यह पैसा अपनी बेटी को दे दो. इससे क्या फर्क पड़ता है कि शादी में कौन आया और कौन नहीं. उसके ये शब्द सीधे दिल पर लगते हैं. वह दिखावे वाली शादियों की जगह घर की बेटी के फ्यूचर को सुरक्षित करने की बात करता है. 

लोगों के कमेंट्स 

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट्स की लाइन लगा दी. किसी ने इसे कड़वी लेकिन सच बात कहा, तो किसी ने लिखा कि शादी पर दिखावे के नाम पर बेवजह खर्च करना असल में एक सामाजिक दबाव है. कई लोग यह भी लिखते दिखे कि उन्होंने भी अपनी शादी में खर्च कम रखकर पैसे को सही जगह निवेश किया. कुछ मजेदार कमेंट्स भी आए. जैसे भाई 37 लाख में तो मैं पूरी सोसाइटी को खिला दूं, तो एक ने कहा शादी नहीं, यह तो 4 घंटे का फाइनेंशियल डिजास्टर है. वहीं किसी ने लिखा इतने में तो नई कार–घर सब आ जाए. लोगों ने साफ-साफ कहा कि यह वीडियो आंखें खोलने जैसा है और हर माता-पिता को इसे जरूर देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Video: तेजू भैया ने फार्महाउस पर बनाया लिट्टी चोखा, ठेठ देसी अंदाज में लिया जायका- वीडियो वायरल


शुभम को बचाने के लिए फैसल ने लगा दी जान की बाजी, डूबते शख्स का हाथ थामे रहा नाविक- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. एक कार तालाब में डूब रही थी और सबके सामने एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना ड्राइवर को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया. यह नज़ारा इतना रोमांचक और भावुक था कि देखने वाले भी सांस रोके खड़े रह गए. और जैसे ही ड्राइवर को बचाया गया. भीड़ ने राहत की सांस ली और उस युवक को हीरो घोषित कर दिया.

पानी में डूबने लगा शुभम तो फरिश्ता बनकर पहुंचा फैसल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कार तालाब में धीरे-धीरे डूबती दिखाई देती है. चारों तरफ मौजूद लोग घबराए हुए आवाज लगा रहे हैं कि कोई मदद करे, वरना अंदर फंसा ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाएगा. उसी दौरान एक पुरानी और जर्जर-सी नाव पर बैठा युवक अचानक आगे आता है. जिसका नाम फैसल है. वीडियो में दिखता है कि फैसल बिना एक पल गंवाए चप्पू चलाता है और नाव को कार की ओर तेजी से मोड़ देता है. तालाब का पानी कार के आधे हिस्से को निगल चुका था और ड्राइवर अंदर बुरी तरह फंस गया था. देखने वालों को एक पल ऐसा भी लगा कि शायद अब बहुत देर हो चुकी है. लेकिन फैसल रुकता नहीं है. वह कार की खिड़की के पास पहुंचकर पूरे दम से ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश करता है.

कार में भरने लगा पानी, नाविक ने यूं बचा ली जान

ड्राइवर की पहचान शुभम तिवारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शुभम अपनी एसयूवी लेकर जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर एक बच्चा आ गया. उसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलटते हुए सीधा तालाब में जा गिरी. कुछ ही सेकंड में पानी अंदर भरने लगा और शुभम बाहर निकलने में असमर्थ हो गए. यह दृश्य तालाब के किनारे मौजूद फैसल ने देखा तो वह हक्का-बक्का रह गया. लेकिन उसने घबराने की बजाय हिम्मत दिखाई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह पानी के दबाव, डूबती कार के वजन और लगातार घटते समय तीनों से एक साथ जूझ रहा था. कई बार ऐसा लगता है कि वह हार मान लेगा, लेकिन वह कोशिश नहीं छोड़ता.

फिल्मी अंदाज में बाहर आए दोनों

कुछ सेकंड की यह जद्दोजहद किसी फिल्म के क्लाइमैक्स जैसी लगती है. और आखिरकार कार पूरी तरह डूबने से ठीक एक पल पहले फैसल शुभम को जोर लगाकर बाहर खींच लेता है. दोनों पानी से बाहर आते ही लोगों की भीड़ खुशी से चिल्लाने लगती है. उस पल हर किसी की आंखों में बस राहत और गर्व था. घटना उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर की बताई जा रही है. सुबह का वक्त था और इलाके में सामान्य सी शांति थी. लेकिन इस कार हादसे और फैसल की बहादुरी ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हालांकि बचाने वाले के नाम की पुष्टि एबीपी नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत का असली रंग यही तो है. एक और यूजर ने लिखा…आज अगर फैसल नहीं होता तो शुभम की जान जा सकती थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..यनफरत फैलाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है ये वीडियो.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


ट्रेन से टकराकर एक झटके में खून का लोथड़ा बन गई गाय, वीडियो देख हराम हो जाएगी नींद

[ad_1]


ट्रेन को अक्सर गाड़ियों का बादशाह कहा जाता है. अगर कोई तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ जाए तो उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ सुबह सुबह ट्रैक पर घांस चरती गाय के साथ. जो घांस चरते हुए अपनी मौत से अनजान थी, ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेन से वो जब टकराई तो उसका अस्तित्व मानों दुनिया से ऐसे मिटा कि वो कभी थी ही नहीं. वीडियो देखकर आपकी भी नींद हराम हो जाएगी.

ट्रेन से टकराई ट्रेन और हो गया मौत का खेल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय अलसुबह रेलवे ट्रैक पर घांस चरती दिखाई दे रही है. लोग अपने कामों में मशगूल हैं और सबकुछ सही चल रहा होता है. लेकिन अचानक घांस वाली उस ट्रैक पर एक ट्रेन आ जाती है जिससे गाय बिल्कुल अंजान है. घांस चरती गाय को मालूम ही नहीं है कि सामने से उसकी मौत का सामना रफ्तार भरते हुए आ रहा है. दिखने में लग रहा है कि ट्रेन की रफ्तार कम है लेकिन जैसे ही हादसा होता है वैसे ही रफ्तार के साथ साथ मौत का खेल भी दिखाई देने लगता है.


ट्रेन से टकराते ही उड़े गाय के परखच्चे

अचानक ट्रेन गाय के नजदिक आती है और ट्रेन का कोना गाय के शरीर को छूते हुए निकल जाता है. जैसे ही ट्रेन का कोना गाय को छूता है वैसे ही गाय के छितड़े उड़ जाते हैं और उसका पूरा शरीर खून के लोथड़े में तब्दिल हो जाता है. ऐसा लगता है जैसे गाय इस दुनिया में कभी थी ही नहीं. वीडियो देखकर यूजर्स की नींद हराम हो चुकी है और हर कोई काफी परेशान दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स की उड़ी नींद

वीडियो को locopilotrajdhani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैमरा मैन चाहता तो गाय की जान बच सकती थी. एक और यूजर ने लिखा…ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा लगाइए, गाय एक सेकंड में शरीर के साथ खत्म हो गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेहद दर्दनाक मौत, मेरी तो नींद उड़ गई.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


पानी में पलटा आईफोन से भरा कंटेनर, लूटने नाव लेकर आ गए ग्रामीण: जमकर मचाया गदर- वीडियो वायरल

[ad_1]


जरा सोचिए, आप सुबह-सुबह नदी किनारे बैठे हों. हवा में हल्की नमी है. पानी शांत है. तभी अचानक दूर किसी ओर से शोर उठता है. लोग चिल्ला रहे हैं. कुछ नावें हड़बड़ी में पानी चीरती आगे बढ़ रही हैं. और फिर जैसे ही आप करीब जाते हो, आंखों के सामने ऐसा नजारा खुलता है जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए. नदी के बीच एक जहाज खड़ा है और उसके एक कंटेनर का दरवाजा खुला पड़ा है और अंदर से झरने की तरह बहकर गिर रहे हैं आईफोन के डिब्बे. हां वही आईफोन जिसके लिए लोग महीनों EMI भरते हैं.

जहाज के कंटेनर से अचानक पानी में गिरने लगे आईफोन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नदी के बीच खड़े एक कार्गो जहाज का कंटेनर अचानक खुल गया और उसके अंदर भरी महंगी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खासकर आईफोन के डिब्बे पानी में गिरने लगे. यह नजारा देखते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. जिसने भी देखा वह अपनी नाव लेकर मौके की ओर दौड़ पड़ा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कंटेनर के भीतर तक आईफोन के बॉक्स भरे पड़े हैं और ग्रामीण उन्हें बिना किसी झिझक के उठा-उठाकर अपनी नावों में भरते जा रहे हैं. कुछ लोग पानी में झुककर गिरते हुए बॉक्स पकड़ रहे हैं. तो कुछ कंटेनर से सीधे निकालकर नीचे फेंक रहे हैं. मानो नदी में अचानक “आईफोन बरसात” शुरू हो गई हो.


लूटने नाव लेकर दौड़े लोग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई लोग हंसते हुए आईफोन के पैकेट उठाते हैं. कुछ लोग तो इतने बॉक्स एक साथ पकड़ रहे हैं कि संभाले नहीं संभल रहे. हालांकि वीडियो एआई जनरेटेड बताया जा रहा है और यूजर्स भी इस बात को बार बार दोहरा रहे हैं. वीडियो की पुष्टि एबीपी लाइव नहीं करता है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स बोले, भाई एक इधर भी पार्सल कर दो

वीडियो को oye_sanki_1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई कम से कम एक मुझे भी दे दो यार. एक और यूजर ने लिखा…वाह भाई, आप तो अरब पति बन गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसी किस्मत कहां किसी की. वीडियो एआई लग रहा है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


मिलता रहे सरकारी अनुदान इसलिए 55 साल तक किया अंधेपन का नाटक! अब सामने आई सच्चाई, यूजर्स हैरान

[ad_1]


दुनिया में कई बार लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं जो सुनने में अविश्वसनीय लगती हैं, लेकिन सच होती हैं. इटली के विंसेंजा शहर में एक 70 साल के शख्स ने ऐसा कारनामा किया कि हर कोई दंग रह गया. इस शख्स ने 53 साल तक खुद को पूरी तरह अंधा होने का नाटक किया और इसी बहाने विकलांगता भुगतान के रूप में दस लाख यूरो से ज्यादा की राशि जमा कर ली. यानी उसने आधी सदी से भी ज्यादा समय तक एक झूठी पहचान के बल पर सरकारी पैसे लिए.

55 साल तक करता रहा अंधेपन का नाटक

इस मामले की शुरुआत उस समय हुई जब वित्तीय पुलिस ने इस शख्स की गतिविधियों पर शक करना शुरू किया. पांच दशक पहले एक कार्य-संबंधी घटना के बाद उसे सरकारी रिकॉर्ड में पूर्ण अंधा बताया गया था. इसके बाद उसने धीरे-धीरे विकलांगता भुगतान के रूप में लाखों यूरो जमा कर लिए. लेकिन पुलिस को कुछ संदिग्ध हरकतें दिखाई दीं और उन्होंने इस शख्स का पीछा करने का फैसला किया. पुलिस ने उसे करीब दो महीने तक निगरानी में रखा और उसकी हर गतिविधि रिकॉर्ड की. उन्होंने देखा कि यह शख्स आराम से बागवानी करता, अपने घर का सामान खरीदता और बाजार में खुद नकद भुगतान करता था. इसके अलावा वह कई उत्पादों का निरीक्षण भी करता था, जिससे यह साबित हुआ कि वह वास्तव में अंधा नहीं था.

20 हजार यूरो का लगाया चूना

इस सबूतों के आधार पर विंसेंजा के अभियोजक कार्यालय ने उस पर इतालवी सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया. इसके बाद, वित्तीय पुलिस ने सभी कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा लाभों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही कर अधिकारियों ने पिछले पांच साल में उसने जो अनुचित रूप से प्राप्त आय ली उस पर कर लगाया, जिसकी रकम लगभग 200,000 यूरो है.

यह भी पढ़ें: कैमरा ना होता तो यकीन मुश्किल था! रेलवे फाटक पर बकरे की तरह कटा शख्स- डरा देगा वीडियो

यूजर्स भी रह गए हक्के भक्के

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने इसे लेकर तरह तरह की बातें करने लगे. एक यूजर ने लिखा…असंभव, ऐसे कैसे कोई 55 सालों तक अंधा रह सकता है. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं यार, हम तो सोचते थे हम ही गरीब हैं. लेकिन पूरी दुनिया में ही चल रहा है ये सब. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गजब टोपीबाज आदमी है भाई, शातिरपन की हद है.

यह भी पढ़ें: मसाज ले रही लड़की का चुपके से बनाया वीडियो! मनचले का पीट पीटकर बना दिया भूत- वीडियो वायरल

घर में अंडे रखकर छुट्टी मनाने गया था परिवार, निकल आए चूजे; यूजर्स बोले – अब चिकन बनाना पड़ेगा

[ad_1]


आज के समय में सोशल मीडिया ऐसी जगह बन गया है, जहां कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है. कभी कोई मजेदार वीडियो ट्रेंड कर जाता है, तो कभी किसी का अनोखा आइडिया लोगों का ध्यान खींच लेता है.खास बात ये है कि यहां हर दिन कोई ना कोई नया चमत्कार देखने को मिल ही जाता है. इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही. वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में भी जमकर मजाक कर रहे हैं.

यह वीडियो एक्स पर @RanjanSinghh_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. वीडियो शेयर होते ही लोगों ने लाइक, शेयर और कमेंट्स की लाइन लगा दी . कई लोग इसे कुदरत का कमाल बता रहे हैं, तो कई मजे लेते हुए अलग-अलग तरह के जोक्स लिख रहे हैं. 

वीडियो में आखिर है क्या?

वीडियो में दिखाया गया है कि एक परिवार छुट्टियों पर बाहर चला गया था. जाने से पहले उन्होंने किचन में अंडों की एक बड़ी ट्रे रख दी थी. वे लगभग दो महीने बाद घर वापस लौटे. लेकिन जैसे ही घर में कदम रखा, जो नजारा सामने था, उसे देखकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं. 

किचन में रखी पूरी ट्रे के हर अंडे से छोटे-छोटे चूजे निकल आए थे. कुछ चूजे उसी ट्रे में बैठे थे और बाकी घर के कोनों में, किचन में और सामान के बीच छिपे हुए मिल रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे घर में अचानक मिनी पोल्ट्री फार्म तैयार हो गया हो. परिवार भी हैरान और परेशान कि ये हुआ कैसे. 

लोगों के मजेदार कमेंट्स

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों के कमेंट्स पढ़कर हंसी रोकना मुश्किल हो गया. किसी ने इसे नेचर का करिश्मा बताया, किसी ने कहा कि यह तो फ्री में पोल्ट्री फार्म बन गया. सबसे ज्यादा वायरल एक कमेंट हुआ, जो कि था कि अब तो चिकन बनाना पड़ेगा, कई यूजर्स ने मजाक में लिखा छुट्टियों पर गए थे, और घर लौटे तो सरप्राइज गिफ्ट मिल गया. तो किसी ने कहा ये तो अंडे नहीं, टाइम बम निकले. एक यूजर ने लिखा दो महीने में घर का माहौल चूजा-फ्रेंडली हो गया. वहीं एक यूजर ने लिखा अब तो चूजों की परवरिश भी करनी पड़ेगी. वीडियो इतना मजेदार है कि हर कोई अपनी सोच के हिसाब से अलग-अलग मजेदार बातें लिख रहा है. 

यह भी पढ़ें वजन घटाने की चुनौती ने ले ली जान, 10 हजार कैलोरी खाने के बाद अचानक रुकी दिल की धड़कन- मौत से पहले का वीडियो वायरल


तेजू भैया ने फार्महाउस पर बनाया लिट्टी चोखा, ठेठ देसी अंदाज में लिया जायका- वीडियो वायरल

[ad_1]


चुनाव हारने के बाद राजनेता आमतौर पर कुछ समय के लिए सार्वजनिक मंचों से दूर रहते हैं, लेकिन लालू यादव के बेटे ने बिल्कुल उल्टा रास्ता अपनाया है. सोशल मीडिया पर उनका नया अंदाज लोगों को खूब चौंका रहा है. एक तरफ राजनीति से ब्रेक, दूसरी तरफ पूरी तरह एक व्लॉगर की तरह एक्टिव लाइफ. यही वजह है कि उनके नए वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं और लोग इस अनपेक्षित बदलाव पर तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

चुनाव हारने के बाद व्लॉगर बने तेज प्रताप

चुनाव हारने के बाद लालू यादव के बेटे इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग ही अंदाज में छाए हुए हैं. राजनीतिक मंचों की जगह अब उनका कैमरा, माइक और गांव की मिट्टी वाला सेटअप दिखाई दे रहा है. हाल ही में उन्होंने एक दूध फैक्ट्री का रिव्यू वीडियो डालकर हलचल मचाई थी और अब उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने फार्महाउस पर खुद लिट्टी-चोखा बनाते नजर आ रहे हैं.


देसी अंदाज में पकाई लिट्टी फिर खाते हुए शेयर किया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बिल्कुल देसी अंदाज में जमीन पर बैठे हुए हैं. सामने चूल्हे जैसी व्यवस्था की गई है और गोबर के उपलों को जलाकर उसमें लिट्टी सेकी जा रही है. कैमरा ऑन होते ही वो बड़े मजे में बताते हैं कि असली बिहारी स्वाद ऐसे ही निकलता है. वह तैयार लिट्टी को अंगारों से निकालकर तोड़ते हैं और गर्मा-गर्म खाते दिखाई देते हैं. यह पूरा वीडियो इतनी सहजता और देसी माहौल में शूट किया गया है कि दर्शक देखते ही देखते इसे शेयर करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि “चुनाव हारकर भी ये बंदा दिल जीत रहा है.” किसी ने कहा, “राजनीति छोड़कर पूरा टाइम यूट्यूब करो, मजा आ रहा है.” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि चुनाव हारने के बाद कंटेंट क्रिएशन में आना एक नई रणनीति हो सकती है. लेकिन वीडियो की वायरलिटी बताती है कि दर्शकों को उनका देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है.  वीडियो को ty_vlog_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


वजन घटाने की चुनौती ने ले ली जान, 10 हजार कैलोरी खाने के बाद अचानक रुकी दिल की धड़कन

[ad_1]


दुनिया भर में फिटनेस के शौकीन लोग अक्सर खुद को बदलने और दूसरों को प्रेरित करने के लिए नई-नई चुनौतियां लेते हैं. लेकिन कभी-कभी यही चुनौतियां बहुत खतरनाक भी साबित हो जाती हैं. रूस के एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर दिमित्री नुयानजिन की कहानी ऐसी ही एक दर्दनाक याद दिलाती है कि शरीर के साथ चरम स्तर पर किया गया कोई भी प्रयोग कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है. दिमित्री लोगों को दिखाना चाहते थे कि अगर मन में हिम्मत हो तो कोई भी वजन कम कर सकता है. लेकिन इस कोशिश में उन्होंने अपनी जान ही खो दी.

रूस के इंफ्लुएंसर ने लिया वजन कम करने का चैलेंज, पहले बढ़ाएंगे फिर घटाएंगे

रूस के शहर ओरेनबर्ग में रहने वाले 30 साल के फिटनेस इन्फ्लुएंसर दिमित्री नुयानजिन सोशल मीडिया पर लोगों को फिटनेस सिखाते थे. वे चाहते थे कि हर कोई यह समझे कि वजन कम करना मुश्किल नहीं है, बस सही तरीके की जरूरत है. इसी सोच के साथ उन्होंने एक बेहद जोखिम भरी चुनौती शुरू कर दी. उन्होंने तय किया कि वह पहले कम से कम 25 किलो यानी लगभग 50 पाउंड वजन बढ़ाएंगे और फिर अपना वजन घटाने का तरीका लोगों को दिखाएंगे.


दिन भर खाने लगा जंक फूड, हर रोज ली 10000 कैलोरी

इस लक्ष्य को पाने के लिए दिमित्री ने एक बहुत ही चरम आहार योजना बनाई. वह कई हफ्तों तक हर दिन करीब 10,000 कैलोरी का खाना खा रहे थे. यह मात्रा एक सामान्य इंसान की जरूरत से करीब चार गुना ज्यादा होती है. उनके नाश्ते में पेस्ट्री और केक होते थे. दोपहर के खाने में वे मेयोनेज में भीगे हुए लगभग दो पाउंड के पकौड़े खाते थे. रात को बर्गर और पिज्जा खाते थे. इसके अलावा दिन भर चिप्स, चॉकलेट और कई तरह के जंक स्नैक्स खाते रहते थे. इतना ज्यादा और इतना भारी खाना शरीर पर बहुत खराब असर डाल सकता है, लेकिन दिमित्री इसे लगातार जारी रखे हुए थे.

105 किलो पहुंचा वजन, तबीयत बिगड़ी

चुनौती शुरू करने के करीब एक महीने में ही उनका वजन 13 किलो बढ़ गया और वह 105 किलो तक पहुंच गए. 18 नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर बताया कि उनकी चुनौती तेजी से आगे बढ़ रही है. वीडियो में वे आराम से बैठे हुए चिप्स खा रहे थे. लेकिन इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें थोड़ा अजीब सा महसूस हो रहा है.

रात में सोते वक्त रुकी दिल की धड़कन और हो गई मौत

दुखद बात यह है कि किसी ने नहीं सोचा था कि उनका यह असहज महसूस करना इतनी बड़ी परेशानी की शुरुआत है. अपनी मौत से सिर्फ एक दिन पहले दिमित्री ने कई कोचिंग सेशन रद्द कर दिए और दोस्तों को बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. उन्होंने कहा था कि वे अगले दिन डॉक्टर के पास जाने वाले हैं. लेकिन वे वहां पहुंच ही नहीं सके. उसी रात उनकी नींद में ही दिल की धड़कन बंद हो गई और उनकी मौत हो गई.

दिल झेल नहीं पाया इतना बोझ

विशेषज्ञों का कहना है कि दिमित्री भले ही फिट थे, लेकिन इतने समय तक लगातार भारी मात्रा में जंक फूड खाने से उनके अंदरूनी अंगों पर बहुत दबाव पड़ा. खासकर उनका दिल इस दबाव को झेल नहीं पाया. तेजा से वजन बढ़ाना शरीर के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. दिमित्री की मौत इस बात का दुखद सबक है कि फिटनेस चाहे जितनी भी जरूरी हो, शरीर के साथ किसी भी तरह की चरम चुनौती लेना हमेशा जोखिम भरा होता है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स ने जताई चिंता

दिमित्री की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने दुख और गुस्सा दोनों जताया. कई लोगों ने लिखा कि किसी भी चैलेंज के लिए अपनी जान को खतरे में डालना बिल्कुल गलत है. कुछ यूजर्स ने कहा कि दिमित्री बहुत टैलेंटेड थे, लेकिन सोशल मीडिया का दबाव उन्हें एक खतरनाक रास्ते पर ले गया. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स को जिम्मेदारी से कंटेंट बनाना चाहिए, ताकि फॉलोअर्स भी गलत चीज़ों को न अपनाएं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


हल्दी हो रही है या होली? फंक्शन में रिश्तेदारों ने आटे से उड़ाया गर्दा- लोग बोले थम जाओ

[ad_1]


भारतीय शादियां सिर्फ बंधन नहीं, बल्कि खुशियों का महासंगम होती हैं और हल्दी का फंक्शन तो मस्ती और धमाके की गारंटी होता है. यह रस्म सिर्फ दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह रिश्तेदारों के बीच खुली छूट होती है कि वे जी भर के शोर-शराबा, डांस और एक-दूसरे को छेड़ना कर सकते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हल्दी फंक्शन को एक नए लेवल पर ले गया है! यहां हल्दी की रस्म, हल्दी की रस्म न रहकर, ‘आटे की होली’ में बदल गई है! जैसा कि वीडियो में दिख रहा है, दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाने के बाद, रिश्तेदारों ने हल्दी के पेस्ट और सूखे आटे को एक-दूसरे पर लगाना शुरू किया और देखते ही देखते यह एक कॉमेडी शो बन गया.

हल्दी में भाई-भाभी ने आटे से उड़ाया गर्दा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी के हल्दी समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भारतीय शादियों के मस्ती भरे और ऊर्जावान माहौल को पूरी तरह से दर्शाया है. यह वीडियो दिखाता है कि कैसे रिश्तेदार, जो आमतौर पर थोड़े संकोची होते हैं, हल्दी के नाम पर अपनी पूरी मस्ती दिखा देते हैं. वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में, हल्दी समारोह का मंच पीले रंग के फूलों से सजा हुआ है, और सभी मेहमान भी पीले रंग के परिधानों में दिख रहे हैं. शुरुआती रस्में पूरी होने के बाद, माहौल अचानक हाथ से निकल जाता है और हल्दी का कार्यक्रम एक मस्ती भरे दंगल में बदल जाता है.


जमीन पर गिरा गिरा कर आटे से खेली कुश्ती

वीडियो का मुख्य आकर्षण वह है जब रिश्तेदार सूखे आटे का इस्तेमाल एक-दूसरे पर रंग की तरह फेंकने और लगाने के लिए करते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो-चार लोग मिलकर एक रिश्तेदार को पीछे खींच रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें जमीन पर गिराकर उन पर आटा लगा रहे हैं. एक महिला को दूसरे व्यक्ति के गले लगते हुए और मस्ती में नीचे झुकते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य रिश्तेदार उन्हें पीले रंग में नहलाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को  khsingh725 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई वो आटा है, उसकी इज्जत करो. एक और यूजर ने लिखा..भाभी की सारी बहादुरी भाई लोगों ने निकाल दी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई का मन शांत हो गया होगा, अब थम जाओ.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


स्वाद का सत्यानाश: शख्स ने आइसक्रीम के साथ मिलाए उबले चावल, तस्वीर देखकर फूड ब्लॉगर्स भी सदमे..

[ad_1]


आजकल फूड ब्लॉगिंग की दुनिया में ट्रेंड्स नहीं, बल्कि टॉर्चर चल रहा है! लोगों को लगता है कि खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि वायरल होने के लिए भी बनाया जाता है. इसी दौड़ में, कुछ लोग ऐसे-ऐसे विचित्र फूड कॉम्बीनेशन सामने ले आते हैं, जिन्हें देखकर पेट भरने के बजाय उल्टी आने लगती है. अभी तक हम सबने बिरयानी के साथ रायता, या चावल के साथ दाल का कॉम्बो देखा है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई है, जिसने स्वाद और समझदारी दोनों की सीमाएं तोड़ दी हैं. आप भी इसे देखेंगे तो खाने पर अत्याचार समझने लगेंगे.

चावल के साथ मिलाई चॉकलेट आइसक्रीम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक अजीबोगरीब फूड कॉम्बीनेशन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने खाने के शौकीनों और ट्रेडिशनल फूड लवर्स को सदमे में डाल दिया है. यह तस्वीर एक सफेद प्लेट में उबले हुए चावल (Plain Rice) के साथ ढेर सारी चॉकलेट आइसक्रीम को मिलाकर खाते हुए व्यक्ति को दिखाती है. तस्वीर में, चावल के ऊपर पिघली हुई चॉकलेट आइसक्रीम फैली हुई है और एक हाथ की उंगलियां उस मिश्रण को मिलाकर उठा रही हैं. यह दृश्य इतना अजीब और अप्रिय है कि इसे देखते ही लोगों का स्वाद बिगड़ गया.

किसी भी हद तक ले जा रही फूड व्लॉगिंग

यह चावल और आइसक्रीम कॉम्बो एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें अपने स्वाद और सेहत से ही क्यों न खिलवाड़ करना पड़े. यह बहस अब जोर पकड़ रही है कि क्या ऐसे अजीब फूड कॉम्बो को वायरल करना सही है, या यह सिर्फ खाने की बर्बादी और पेट खराब करने का नुस्खा है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, और कुछ नहीं मिला?

तस्वीर को @Swiggy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई इसमें शेविंग क्रीम भी मिले लीजिए. एक और यूजर ने लिखा..फूड व्लॉगर्स ने स्ट्रीट फूड का बेड़ा गर्क करके रखा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…और कुछ नहीं मिला आइसक्रीम में मिलाने को.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप