‘मेरे मम्मी पापा मार डालेंगे’ पुलिस ने बंक मारते पकड़ा स्कूली बच्चा, जेल जाने के नाम पर…

[ad_1]


सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लापरवाही, मासूमियत और चालाकी तीनों का कॉम्बो दिखाया गया है. एक स्कूली बच्चा जो स्कूल से बंक मारकर बाहर टहलने निकला है अचानक पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है. इसके बाद पुलिस उसे सबक सिखाने के लिए जो तरीका इस्तेमाल करती है और इस पर बच्चे की जो प्रतिक्रिया होती है दोनों देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी. वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

बंक मार रहा था स्कूली बचा, धरा गया

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूली बच्चा ड्रेस पहने और बैग टांगे स्कूल से बंक मारकर बाहर घूमने निकला है जिसे अचानक गश्त कर रही पुलिस पकड़ लेती है. इसके बाद जो ड्रामा शुरू होता है वो लोगों को खूब हंसा रहा है. जब बच्चे से बंक मारने पर सवाल किया जाता है तो बच्चा कहता है कि अंकल मेरी बात तो सुनों मैंने कोई बंक नहीं मारा. इसके बाद पुलिस वाले फोन पर किसी को बोलता है कि आ जाओ सर यहां पर, इतना सुनते ही बच्चे के चेहरे के हाव भाव बदल जाते हैं और एक दहशत में वो आ जाता है.


हाथ पैर जोड़कर माफी मांगने लगा बच्चा

जैसे ही पुलिस वाला शख्स फोन पर बोलता है कि इसे गाड़ी में बैठाकर ले चलेंगे वैसे ही स्कूली बच्चा हाथ जोड़ते हुए जोर जोर से रोने लगता है और जमीन पर बैठकर सांप की तरह लौट जाता है और गुहार लगाते हुए कहता है कि अंकल प्लीज मुझे मत ले जाओ मेरे मम्मी पापा मारेंगे. इस पर पुलिस वाला कहता है कि मैं भी तो मारूंगा तुझे थाने में ले जाकर. इसके बाद तो बच्चे की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, जाने दीजिए डर गया है बेचारा

वीडियो को Akshay Kumar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मम्मी पापा मारेंगे Was Personal. एक और यूजर ने लिखा…इस बच्चे को डराना जरूरी है ताकी आगे से बंक ना मारे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे जाने दीजिए डर गया है बेचारा.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


जूता चुराई रस्म में जमकर चले जूते, युद्ध का मैदान बना मैरिज हॉल- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]


शादियों का सीजन चल रहा है और इनके रुझान आने भी अब शुरू हो गए हैं. कभी दूल्हा डांस से बवाल मच रहा है तो कभी हल्दी में आटा उछालकर सत्यानाश किया जा रहा है. कभी दुल्हन के सामने दूल्हे का पजामा उतर जा रहा है तो कभी दुल्हन अपनी हरकतों से फजीहत करा रही है. अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. शादी के माहौल में जब जूता चुराई रस्म युद्ध में बदली तो पूरा मैरिज हॉल रूस यूक्रेन का मानों बॉर्डर बन गया.

जूते चुराई की रस्म में जमकर चले जूते!

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी समारोह का नजारा दिखाया गया है. सबकुछ सही चल रहा होता है कि अचानक फ्रेम में तीन से चार लड़के एक दूसरे से गुत्थम गुत्था होते हुए दिखाई पड़ते हैं. ये जंग किसी पर्सनल दुश्मनी के लिए नहीं बल्कि दूल्हे के जूतों के लिए हो रही है जिसे छिनने में कोई भी कमी नहीं काट रहा है. ये लड़के जूता लेने के लिए इतने ज्यादा उत्साही हो जाते हैं कि रस्म कब युद्ध में बदल जाती है किसी को पता ही नहीं चलता.


मैरिज हॉल बना युद्ध का मैदान

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ते लड़ते ये लड़के एक सोफे पर जाकर गिर जाते हैं और जूते को एक दूसरे से छिनने की ऐसी कोशिश करते हैं मानों अमर होने के लिए अमृत मिल गया हो. अंत में एक लड़का जंग जीतकर इन सभी से जूता छिनाकर वहां से रफू चक्कर हो जाता है. युद्ध छुड़ाने में लगे मेहमान भी लड़के को हैरानी से देखते रह जाते हैं और बाकी के लड़के बेचारे बस मुंह बनाकर अपनी हार स्वीकार कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को Prince Powar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मुझे लगा कि सचमुच की लड़ाई हो गई है. एक और यूजर ने लिखा…जूता देखने के बाद सारी जिज्ञासाएं शांत हो गईं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई जूते के लिए एक दूसरे को तो जूते ना मारो.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


क्या नल की टोंटी से भरकर बेचा जाता है रेल नीर? यह वीडियो देख लेंगे तो करने लगेंगे तौबा-तौबा

[ad_1]



‘मौत को छूकर वापस आ गया’ बाइक वाले के ऊपर आफत बनकर आया मिनी ट्रक- डरा देगा वीडियो

[ad_1]


कभी कभी किस्मत ऐसा खेल दिखाती है कि रूह और शरीर दोनों कांप जाते हैं. हाईवे पर गाड़ी चलाना और फिर घुमावदार सड़कों से सुरक्षित निकल जाना केवल किस्तम वालों के ही बस की बात है. लेकिन इस बार किस्मत ने मौत का खेल एक शख्स के साथ ऐसा खेला कि उसकी आत्मा कंपकंपा उठी. शख्स बाइक लेकर हाईवे पर निकला ही था कि उसे मौत का किनारा छूकर निकल गया और वो बस देखता रहा कि उसके साथ ये हुआ क्या. वीडियो देखकर आप भी डर जाएंगे.

बाइकर को छूकर निकल गई मौत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइकर व्लॉगिंग करते हुए हाईवे से जा रहा है. इसी दौरान हाईवे के मोड़ पर अचानक एक मिनी ट्रक असंतुलित होकर उसकी तरफ आता है और इतने करीब से निकल जाता है कि अगर कुछ सेंटीमीटर का भी फांसला होता तो बाइकर की शामत आना तय थी. जैसे ही मिनी ट्रक उसके करीब से निकला शख्स अचानक अपनी बाइक से उतर गया और साइड हो गया जिससे कि ट्रक उसे छू न पाए.


काल बनकर आया मिनी ट्रक, समझदारी से टला हादसा

इसके बाद मिनीट्रक असंतुलित होकर बाइक से कुछ दूरी पर फिर से सीधा हो गया और चलने लगा. शख्स को एक बार के लिए तो समझ ही नहीं आया कि उसके साथ अचानक हुआ क्या और वो केवल हांफते हुए खुद के पास से गुजरी मौत को देखता रहा शुक्र मनाता रहा कि वो बच गया. मौत को इतने पास से गुजरते देख किसी की भी आत्मा कांप उठेगी, लेकिन बाइक वाले ने समझदारी दिखाते हुए पहले ही वो साइड हो गया.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने की समझदारी की तारीफ

वीडियो को ModernBiker नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई की फिल्डिंग सेट होने से बच गई. एक और यूजर ने लिखा…भाई को काफी अनुभव लगता है मौत से खेलने का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाइकर भी है और समझदार भी.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


रील बनाते-बनाते सड़क पर लेट गई लड़की, पीछे ऑटो-बाइकों की लगी भीड़, भड़क उठे यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों रीलें बनती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान, परेशान और गुस्से से भर जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है, जिसमें एक लड़की स्कूल ड्रेस पहने बीच सड़क पर उतरकर रील बनाती नजर आती है. ट्रैफिक से भरी सड़क पर वह न सिर्फ कैमरे के सामने डांस करती है, बल्कि कई बार जमीन पर लेटकर, घुटनों के बल बैठकर और सड़क के बीचोंबीच पोज देती है. लेकिन उसे शायद मालूम नहीं कि सड़क के बीचों बीच रील बनाने का ये जुनून किसी दिन जान ले लेगा.

सड़के के बीचों बीच ट्रैफिक रोककर रील बनाने लगी स्कूली छात्रा

वायरल वीडियो की शुरुआत में लड़की सड़क के बीचोंबीच अचानक बैठ जाती है और कैमरे की ओर देखकर फिल्मी अंदाज में स्लो-मोशन वाला पोज देती है. कुछ ही पल बाद वह दोनों हाथों के बल झुककर जमीन पर घूमने जैसी एक्टिंग करने लगती है. दूसरी ओर, पीछे खड़े बाइक सवार और ऑटोरिक्शा चालक असमंजस में दिखते हैं. वीडियो के दूसरे हिस्से में लड़की कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए कदमों को मटकाते हुए रील का “क्लाइमेक्स शॉट” देती है. इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह अटक चुका होता है और सड़क पर मिनटों तक जाम लगता रहता है.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने बताया लोगों के लिए खतरनाक

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों का कहना है कि रील बनाने का यह तरीका न सिर्फ गलत है, बल्कि खतरनाक भी. सड़क जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का स्टंट किसी हादसे को दावत दे सकता है. इस वीडियो ने एक बार फिर उस ट्रेंड की ओर इशारा किया है जिसमें युवा वायरल होने के चक्कर में ट्रैफिक और सुरक्षा नियमों को पूरी तरह अनदेखा कर देते हैं. वीडियो को @ArunKoslii नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


पैरों से पूड़ी का आटा गूंथते दिखे हलवाई, वीडियो देख कभी नहीं खाएंगे शादी में खाना- यूजर्स परेशा

[ad_1]


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियोज सामने आती हैं जो लोगों को चौंका देती हैं. कभी किसी शादी की ग्रैंड तैयारी चर्चा में आ जाती है, तो कभी किसी बड़े भोज में बनने वाले भोजन की मात्रा देखकर लोग दंग रह जाते हैं. लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों के बीच काफी बहस छेड़ दी है. यह वीडियो एक बड़े भोज या पंचायत-स्तर के आयोजन जैसा लग रहा है, जहां भारी मात्रा में खाना तैयार किया जा रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि एक बड़े से लोहे के कढ़ाह में पूड़ी का आटा गूंथा जा रहा है, लेकिन तरीका देखकर दर्शक दंग रह गए हैं.

पैरों से आटा गूंथते दिखे खाना बनाने वाले कारीगर

वीडियो में एक व्यक्ति आराम से कुर्सी पर बैठा है और उसके पैर आटे में डूबे हुए हैं. वह लगातार आटा मसल रहा है. उसके पास खड़ा एक दूसरा व्यक्ति भी उसी बड़े कढ़ाह में पैर रखकर आटा गूंथता दिखता है. दोनों मिलकर बड़े आयोजन के लिए आटा तैयार कर रहे हैं. यह तरीका देखकर कई लोग हैरान हैं, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा का आटा हाथों से गूंथना वास्तव में मुश्किल होता है. मजदूरों के चेहरों पर काम का भारी दबाव भी झलकता है, क्योंकि पास ही बाद में तलने के लिए पूड़ियों का पहाड़ जमा होता दिखता है.

दूसरी ओर तली गईं गर्मा गरम पूड़ियां

वीडियो के दूसरे हिस्से में एक मजदूर बड़े से मेज पर फैलाए गए आटे को उठाकर कढ़ाही की ओर ले जाता है. वह पूड़ी चादर की तरह बड़ी और पतली दिखती है और इसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. कढ़ाही के उबलते तेल में वह पूड़ी डाली जाती है और देखते ही देखते वह फूलने भी लगती है. यह दृश्य किसी बड़े मेले, समारोह, धार्मिक आयोजन या दावत की तैयारी जैसा लगता है, जहां हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जाता है. हालांकि वीडियो देखकर यूजर्स ने बाहर की पूड़ी न खाने की कसमें खा ली हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, अब समझ आया स्वाद का असली राज

वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गई हैं. कुछ लोग इसे बड़े आयोजनों में काम करने वाले मजदूरों की मेहनत बताते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े स्तर पर खाना बनाना आसान काम नहीं होता. दूसरी तरफ कई यूजर्स साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर चिंतित नजर आए. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा “आटा गूंथने का ये तरीका तो पहली बार देखा.” जबकि कुछ ने चुटकी ली “अब समझ आया कि बड़े भोज में पूड़ियाँ इतनी स्वादिष्ट क्यों होती हैं.” 

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


स्टेडियम में हसीना ने की भोजपुरी गाने की डिमांड और डीजे ने बजा दिया लॉलीपॉप- फिर लगे झन्नाटेदार

[ad_1]


आजकल क्रिकेट सिर्फ बैट और बॉल तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि स्टेडियम में होने वाली अनोखी घटनाएं भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं. इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय आग की तरह फैल रहा है जिसमें एक हसीना यानी एक खूबसूरत लड़की पूरे क्रिकेट स्टेडियम के बीचोंबीच बैठकर अचानक जोर से चिल्लाने लगती है. उसकी आवाज दूर तक जाती है और वह लगातार कहती है “We Want Bhojpuri… We Want Bhojpuri…” उसके चेहरे के एक्सप्रेशन, उसकी ऊर्जा और उसकी आवाज का जो उतार चढ़ाव है उसने बाकी दर्शकों को भी पलभर में अपनी ओर खींच लिया है.

स्टेडियम में बजा लॉलीपॉप लागेलू गाना

वीडियो के अगले ही हिस्से में कुछ ऐसा होता है जो किसी ने उम्मीद नहीं की थी. जैसे ही लड़की आखिरी बार जोर से चिल्लाती है “We Want Bhojpuri…” वैसे ही स्टेडियम का डीजे अचानक लड़की की मांग सुन लेता है और कुछ ही सेकंड में तेज आवाज के साथ भोजपुरी का सुपरहिट गाना “लॉलीपॉप लागेलू” बजा देता है. जैसे मानो उसके पास कोई गुप्त बटन हो और वह बस इसी क्षण का इंतजार कर रहा हो. गाना बजते ही स्टेडियम की हवा बदल जाती है. दर्शकों की सीटें थिरक उठती हैं. चेहरे खिल जाते हैं. और वह हसीना उत्साह से खड़े होकर ठुमके लगाने लगती है. उसके साथ ही आसपास बैठे युवक, लड़कियां और बुज़ुर्ग भी अचानक डांस मोड में चले जाते हैं.


यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को Sujata Dahal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस गाने को अगर अंतरिक्ष में भी बजा दिया तो एलियन भी झूम उठेंगे. एक और यूजर ने लिखा…स्टेडियम की हवा बदल गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


बेटे ने लाचार मां को गोद में उठाया फिर कटवाया नई दुकान का फीता- भावुक हुआ पूरा इंटरनेट

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो दिल को छू जाती हैं और इंसानियत में विश्वास बढ़ा देती हैं. ताजा वायरल वीडियो भी ऐसा ही है, जिसमें एक बेटा अपनी बेहद बुज़ुर्ग और शारीरिक रूप से लाचार मां को गोद में उठाकर नई दुकान का फीता कटवाता हुआ दिखाई देता है. वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन इसमें जितनी भावनाएं भरी हैं, उसे देखकर हर कोई अपनी मां को याद करने लगता है. वीडियो देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे जिस तरह से पूरा इंटरनेट हो गया है.

लाचार मां को गोद में लेकर करवाया नई दुकान का उद्घाटन

वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला पारंपरिक साड़ी में नजर आती हैं. बेटा उन्हें सावधानी से अपनी गोद में उठाए हुए है. वह एक हाथ में फीता थामे और दूसरे हाथ में कैंची पकड़ने में उनकी मदद करता है. पूरी कोशिश के बावजूद महिला के हाथ हल्के-हल्के कांपते हैं, लेकिन बेटा बिल्कुल भी उन्हें जल्दबाजी नहीं कराता. कुछ सेकंड बाद जब बुज़ुर्ग मां फीता काटने में सफल होती हैं, तो उनके चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान दिखाई देती है. यह मुस्कान ही वीडियो का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. पास में खड़े लोग ताली बजाते हैं और बेटे के इस सम्मानजनक कदम की सराहना करते हैं.


यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने भी जमकर की तारीफ

वीडियो को informedofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दिल से सलाम है भाई को. अगर ये सम्मान केवल रील के लिए नहीं है तो देखना एक दिन कई सारी दुकानें खुलेंगी. एक और यूजर ने लिखा…भाई पर हमें गर्व है, सभी को इसी तरह का बेटा मिले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंसानियत और ममता का प्रभाव अब भी जिंदा है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने 62 की उम्र में की शादी, यूजर्स ने मिर्जापुर वाले बाऊजी से जोड़ दिया नाम

[ad_1]


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार (29 नवंबर, 2025) को अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जोडी हेडन से शादी कर ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज को उनकी शादी के बधाई दी है. पीएम मोदी ने शनिवार (29 नवंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अल्बनीज के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, “मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को शादी की बहुत-बहुत बधाई. मैं उनके सुखी वैवाहकि जीवन की कामना करता हूं.” लेकिन सोशल मीडिया ने अल्बनीज की इस शादी को अलग ही अंदाज में लिया और जोड़ दिया उनका नाम मिर्जापुर वाले बाउजी से.

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने 62 की उम्र में रचाई दूसरी शादी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (62) ने अपनी साथी जोडी हेडन (46) से शादी कर ली है. यह शादी कैनबरा में प्रधानमंत्री के सरकारी घर, ‘द लॉज’ के बगीचे में एक छोटे और निजी समारोह में हुई. जोडी हेडन फाइनेंस सेक्टर में काम करती हैं और इस शादी के साथ ही पीएम एंथनी अल्बनीज ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. वह ऑस्ट्रेलिया में पद पर रहते हुए शादी करने वाले पिछले 124 साल के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं.

पांच दिन की हनीमून यात्रा पर निकलने वाला है कपल

समारोह के बाद, अतिथियों ने सिडनी की एक स्थानीय शराब की भट्टी की बीयर का आनंद लिया, और नवविवाहित दम्पति स्टीवी वंडर के मशहूर गीत “साईन्ड, सील्ड, डिलीवर्ड (आई एम योर्स)” पर गलियारे से नीचे उतरे. शादी के तुरंत बाद, यह जोड़ा सोमवार से ऑस्ट्रेलिया के भीतर ही पांच दिवसीय हनीमून पर भी जाएगा. प्रधानमंत्री अल्बनीज, जिन्होंने 2019 में अपनी पिछली पत्नी को तलाक दिया था और उनका एक बालिग बेटा, नाथन है, उनकी मुलाकात जोडी हेडन से पांच साल पहले मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर के दौरान हुई थी. अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स को याद आए मिर्जापुर वाले बाउजी

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Video: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने 62 की उम्र में की शादी, यूजर्स ने मिर्जापुर वाले बाऊजी से जोड़ दिया नाम

एक यूजर ने लिखा…इन्हें देखकर मिर्जापुर वाले बाउजी याद आ गए. एक और यूजर ने लिखा…शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हमसे एक नहीं संभल रही, भाई ने दो दो कर ली.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


आसमान से हो रही थी दूल्हा दुल्हन की एंट्री तभी अचानक टूट गया झूला- डरा देगा वायरल वीडियो

[ad_1]


शादियों में ‘ग्रैंड एंट्री’ का ट्रेंड अब एक खतरनाक जुनून बन चुका है. एक हालिया शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो राजस्थान का बताया जा रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी यादगार एंट्री को दुर्घटना में बदलते देख रहे हैं. झूले पर हवा में लटककर स्टेज पर पहुंचने का उनका सपना उस वक्त टूट गया, जब झूले का एक सिरा अचानक टूट गया और दोनों धड़ाम से स्टेज पर जा गिरे.

एंट्री के वक्त झूले से गिरे दूल्हा दुल्हन

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक बड़े और सजे हुए झूले पर सवार होकर स्टेज की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक बज रहा है और स्टेज के पास ‘पायरो’ (आतिशबाजी) का धुआं उठ रहा है. जैसे ही झूला स्टेज के ठीक ऊपर पहुंचता है, झूले को पकड़ने वाली रस्सी या चेन का एक किनारा टूट जाता है. चंद सेकंड में, झूला एक तरफ झुककर अनियंत्रित हो जाता है और दूल्हा-दुल्हन को लेकर जमीन पर गिर जाता है.


बचाने के लिए दौड़ पड़े रिश्तेदार

वीडियो में साफ़ दिखता है कि इस अप्रत्याशित घटना के बाद मेहमान और परिवारजन तुरंत स्टेज की ओर दौड़ पड़ते हैं. गनीमत यह रही कि ऊंचाई बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन दूल्हा-दुल्हन को चोटें आने की खबरें हैं. यह घटना बताती है कि शादियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने के दबाव में लोग अब इतने बड़े खतरे उठाने को तैयार हैं. इवेंट प्लानर्स को भी ‘वाहवाही’ बटोरने के बजाय अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, ये ट्रेंड जान ले लेंगे

वीडियो को  a_one_rajasthan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये नए नए ट्रेंड अब दूल्हा दुल्हन की जान के लिए खतरा बन गए हैं. एक और यूजर ने लिखा…इतना पैसा लगाकर अपनी जान कौन मुसीबत में डालता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन खतरों से बचें, ऐसे इवेंट वालों को शादी में न घुसने दें.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप