बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 12वीं की मार्कशीट हो रही वायरल, नंबर देख यूजर्स ले रहे मजे

[ad_1]


सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 12वीं की मार्कशीट काफी वायरल हो रही है और इंटरनेट यूजर्स अब शाहरुख से ज्यादा उनके मार्क्स की चर्चा कर रहे हैं. मार्कशीट दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की है जिसमें शाहरुख खान को 12वीं कक्षा में मिले नंबर साफ साफ दिखाई दे रहे हैं. अक्सर अपने रोमांस और कूल पर्सनालिटी को लेकर चर्चा में रहने वाले शाहरुख खान इस बार मार्कशीट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

शाहरुख खान की 12th की मार्कशीट हो रही वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़े जोरों से वायरल हो रही है जिसे हर कोई जमकर शेयर कर रहा है. हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की इंटर वाली मार्कशीट की. जहां शाहरुख खान की पसंद-नापसंद, रहने के तौर तरीके और भी काफी सारी चीजों पर उनके फैंस की नजरें रहती हैं तो वहीं इस बार उनके फैंस को शाहरुख की इंटर मार्कशीट को लेकर भी काफी उत्साह है. ऐसे में उन्हें 12वीं में मिले नंबर्स अब इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस का विषय बन गए हैं. इंटरनेट पर चर्चा इस बात को लेकर बंट गई है कि शाहरुख को उनके टैलेंट के दम पर जज किया जाए या फिर पढ़ाई के. हालांकि शाहरुख जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के भी छात्र रहे हैं.

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 12वीं की मार्कशीट हो रही वायरल, नंबर देख यूजर्स ले रहे मजे

किस विषय में कितने मिले नंबर

आपको बता दें कि शाहरुख खान को गणित में 100 में से 75 नंबर मिले तो वहीं फिजिक्स में शाहरुख को 100 में से 78 अंक मिले थे. अगर बात करें इंग्लिश की तो शाहरुख को 100 में से 57 अंक मिले हैं जैसा कि वायरल मार्कशीट में दिखाया गया है. शाहरुख खान की बाकी जानकारी भी मार्कशीट में दिख रही है जिसमें उनके पिता का नाम, शाहरुख की डेट ऑफ बर्थ और कॉलेज का नाम दिया हुआ है. हालांकि एबीपी इस मार्कशीट की पुष्टि नहीं करता है.

यूजर्स के बीच अंकों को लेकर शुरू हुई बहस

मार्कशीट सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई लोगों के बीच तुरंत चर्चाएं शुरू हो गईं. इंटरनेट यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…शाहरुख भाई एक्टिंग में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी कमाल के रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…इतनी अच्छी इंग्लिश बोलने वाले किंग खान अंग्रेजी विषय में थोड़ा पीछे रह गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नंबर्स मायने नहीं रखते, आपका टैलेंट काम आता है.

IAS की बीवी होने के फायदे या नुकसान? आईएएस की पत्नी ने खोले होश उड़ाने वाले राज, घबरा गए यूजर्स

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है, लेकिन इस बार जो वीडियो चर्चा में है, उसने सच में लोगों का ध्यान खींच लिया है. आमतौर पर जब भी कोई सुनता है कि कोई महिला किसी IAS अधिकारी की पत्नी है, तो लोगों की पहली प्रतिक्रिया होती है वाह कितनी लग्जरी लाइफ होगी, लेकिन क्या सच में IAS अधिकारी की पत्नी की जिंदगी उतनी ही चमकदार होती है, जितनी बाहर से दिखती है. 

इंटरनेट पर इन दिनों @hello_chandrikaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इतना relatable और honest लगा कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.इस वीडियो में एक IAS अधिकारी की पत्नी अपने असली एक्सपीरियंस शेयर करती हैं, इसमें वह वो बातें बताती है, जिनके बारे में लोग सोचते तो हैं, लेकिन खुलकर पूछते नहीं है. 

IAS ऑफिसर की पत्नी ने क्या बताया?

वीडियो में चंद्रिका बताती हैं कि अक्सर लोग उनसे बहुत एक्साइटेड होकर कहते हैं कि IAS की बीवी होना मतलब पूरी जिंदगी मजे ही मजे. वह हंसते हुए कहती हैं कि हां, फायदे तो बहुत हैं. अकेले खाना खाने का फायदा, अकेले टाइम बिताने का फायदा और हर दिन इंतजार करने का फायदा कि जनाब कब घर आएंगे. उनका कहना है कि IAS अफसर इतने बिजी होते हैं कि पत्नी को ही बार-बार लोगों को समझाना पड़ता है कि सर नहीं आ सकते. सर ड्यूटी पर हैं. वह आगे कहती हैं कि लोग अक्सर उनसे कहते हैं मैम, आप तो बहुत lucky है. सर हमेशा आपके साथ रहते होंगे. 

इस पर IAS की पत्नी मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं मैं उनके साथ रहती हूं, लेकिन सर का दिल और दिमाग हमेशा फोन और ड्यूटी में रहते हैं. कभी-कभी तो लगता है कि उनका असली घर ऑफिस ही है, और हमारा घर बस एक विजिटिंग प्लेस है. उनकी बातों से साफ झलकता है कि IAS अधिकारी की पत्नी होना जितना शानदार लगता है, उतना ही चुनौती भरा भी है. लगातार व्यस्त शेड्यूल, परिवार के लिए कम समय, और हर समय फोन पर रहने की मजबूरी. इन सबको लेकर पत्नी को बहुत एडजस्टमेंट करनी पड़ती है. 


यूजर्स के मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की लाइन लग गई. किसी ने लिखा मैम ने तो पूरी असलियत खोल दी. कोई बोला हम तो समझते थे IAS की फैमिली सिर्फ मौज करती है. कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा ये तो सुनकर मैं IAS बनने का प्लान ही बदल दूं. इस वीडियो ने लोगों को दिखा दिया कि चमक-दमक के पीछे भी एक असल जिंदगी होती है, जिसमें संघर्ष, इंतजार और इमोशन भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: पिता नही सुपरहीरो! किडनी दान कर 21 साल की इन्फ्लुएंसर बेटी को बचाया, बचपन से थी दिक्कत


रोहित शर्मा बेस्ट सिक्स हिटर या शाहिद अफरीदी? रिकॉर्ड टूटते ही भिड़े सोशल मीडिया यूजर्स, किए ये

[ad_1]


क्रिकेट की दुनिया में जब भी लंबी हिट्स, ताबड़तोड़ छक्कों और धमाकेदार बल्लेबाजी की बात होती है, तब दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं. जो भारत के हिटमैन रोहित शर्मा और पाकिस्तान के बूम-बूम शाहिद अफरीदी हैं.  सालों से fans के बीच यह बहस चलती रही है कि असली सिक्सर किंग कौन है, अफरीदी के लंबे-लंबे छक्के दुनिया भूल नहीं सकती, वहीं रोहित शर्मा की टाइमिंग, क्लीन हिटिंग और मैदान के बाहर तक गेंद भेजने की कला का जवाब भी किसी के पास नहीं है.

हालांकि, रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले ने इस बहस को पहले से कहीं ज्यादा गर्म कर दिया. जैसे ही रोहित शर्मा ने अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, सोशल मीडिया पर तूफान आ गया किसी ने रोहित को क्रिकेट का असली सिक्स किंग बताया, तो किसी ने कहा कि अफरीदी का खेलने का अंदाज ही अलग था. अब दोनों देशों के फैंस अपनी-अपनी बातों पर अड़ गए. 

रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसका इंतजार उनके फैंस सालों से कर रहे थे. उन्हें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के वनडे में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत थी और रोहित ने बिल्कुल वैसा ही किया, 20वें ओवर में मार्को जानसेन की गेंद पर लगाया गया उनका तीसरा छक्का इतिहास बन गया. इसी छक्के के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा के वनडे छक्के 352 हैं. वहीं शाहिद अफरीदी के वनडे छक्के 351 हैं. अफरीदी ने यह 398 मैचों में किया था, जबकि रोहित ने 277 मैचों में ही यह मुकाम पा लिया यही बात फैंस के बीच बहस का बड़ा कारण बनी. 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल, कौन है असली Sixer King?

जैसे ही यह रिकॉर्ड टूटा, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फैंस भिड़ गए. कुछ फैंस ने कहा रोहित शर्मा बेस्ट सिक्स हिटर, टाइमिंग का बादशाह. वहीं पाकिस्तानी फैंस बोले अफरीदी जैसा पावर हिटर कोई नहीं हुआ. कई लोगों ने कहा कि रोहित ने कम मैचों में यह रिकॉर्ड बनाकर खुद को आगे साबित किया तो कुछ ने अफरीदी की स्ट्राइक रेट और मैच फिनिश करने की क्षमता की तारीफ की, बहस इतनी तेज हुई कि पूरा सोशल मीडिया रोहित VS अफरीदी से भर गया. 

यह भी पढ़ें: Video: रात के अंधेरे में तैरते मगरमच्छ पर नाव से शख्स ने लगा दी छलांग, इसके बाद जो हुआ देख दहल जाएगा कलेजा

पिता नही सुपरहीरो! किडनी दान कर 21 साल की इन्फ्लुएंसर बेटी को बचाया, बचपन से थी दिक्कत

[ad_1]


Kidney Transplant News: पिता तो बेटियों के लिए ‘सुपर हीरो’ होते हैं. हर बेटी मानती है कि उसके पिता ऐसा कोई काम नहीं है, जो वह नहीं कर सकते है. एक पिता वास्तव में अपनी बेटी के जीवन का ‘सुपर मैन’ हो सकता है, इसका प्रमाण एक बार फिर हमारे देश में मिला. 21 साल की एक लड़की किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. दोनों किडनी लगभग फेल होने वाली थीं. पिता अपनी बेटी की इस हालत को बर्दाश्त नहीं कर सके.

उन्होंने अपनी क्षमता से परे जाकर इलाज तो करवाया ही. साथ ही बेटी का भविष्य स्वस्थ रहे, इसलिए उन्होंने अपनी किडनी अपनी बेटी को दान कर दी. पता चला है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पेशे से इन्फ्लुएंसर लड़की धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है. पिता के प्यार से लड़की का पुनर्जन्म हुआ है. वह एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ेगी. 

साधारण यूरिन इंफेक्शन बना गंभीर समस्या

21 साल की सोशल मीडिया इन्फलुएंसर क्यूटी मेंदिरत्ता को समस्या की शुरुआत एक साधारण यूरिन इंफेक्शन से हुई. धीरे-धीरे किडनी खराब होने लगी. दवाएं शुरू हो गईं. लड़की की दोनों किडनी केवल 40 प्रतिशत काम कर रही थीं. समस्या बढ़ती गई. किडनी की जटिल बीमारी हो गई. क्रोनिक किडनी डिजीज से 21 साल की लड़की की दोनों किडनी फेल हो गईं. लड़की के पिता का नाम योगेश है.

समय उनकी आंखों के सामने मानो रुक गया था. वास्तव में, एक पिता ऐसी स्थिति को कैसे स्वीकार कर सकता था. इसलिए, उन्होंने अपनी बेटी के लिए जो सबसे अच्छा था, वही किया. उन्होंने अपनी किडनी अपनी बेटी को दान कर दी. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की धीरे-धीरे सामान्य जीवन की लय में लौट रही है. 

बचपन से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित थी लड़की

लड़की बचपन (4-5 साल की उम्र) से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. जैसे-जैसे समय बीता, उम्र बढ़ी, किडनी की समस्या बढ़ती गई. अस्पताल के गलियारे, डायलिसिस प्रक्रिया के घेरे में क्यूटी नाम की लड़की का जीवन शुरू हो गया. उसे सोशल मीडिया से भी एक तरह से विदा लेनी पड़ी. जब डॉक्टरों ने शारीरिक स्थिति के लगातार बिगड़ने पर किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी तो क्यूटी के पिता योगेश ने एक बार भी कुछ नहीं सोचा. उनके शब्दों में, उनकी बेटी के जीवन से बढ़कर उनके लिए कुछ भी कीमती नहीं है.

वह चाहते थे कि उनकी बेटी अपने सारे सपने पूरे कर सके, पिता के रूप में उनकी और कोई इच्छा नहीं थी. बिना कुछ सोचे योगेश अपनी किडनी अपनी बेटी को देने के लिए तैयार हो गए. कुशल, अनुभवी डॉक्टरों के सहयोग से किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा. अपनी बेटी को धीरे-धीरे स्वस्थ होते देख पिता खुश हैं, उन्हें राहत मिली है. डॉक्टर भी अपने काम में सफल होकर खुश हैं. 

रात के अंधेरे में तैरते मगरमच्छ पर नाव से शख्स ने लगा दी छलांग, इसके बाद जो हुआ….

[ad_1]


रात का अंधेरा, ऊपर आसमान में घना सन्नाटा और नीचे बहती तेज धारा वाली नदी. एक टिमटिमाती लालटेन की रोशनी में नाव पर बैठे कुछ लड़के जिंदगी का रोमांच तलाशते हुए आगे बढ़ रहे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह रात एक ऐसी दहशत भरी घटना दिखा देगी जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. शांत दिखने वाला पानी अचानक हलचल करने लगा और कुछ ही दूरी पर एक मगरमच्छ सतह पर उभर आया. नाव में बैठे लड़कों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे इंटरनेट को हैरान कर दिया.

रात को नाव के पास तैरकर आया मगरमच्छ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक देर रात नाव पर बैठकर नदी पार कर रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में माहौल पूरी तरह शांत होता है और सिर्फ पानी की आवाज सुनाई देती है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पानी में एक भारी हरकत देखने को मिलती है जिसके बाद युवक एक-दूसरे को सचेत करने लगते हैं. अचानक रोशनी की झलक में पता चलता है कि पानी में एक बड़ा मगरमच्छ उनकी नाव के बिल्कुल करीब तैर रहा है.

मगरमच्छ हमला करता उससे पहले लड़के ने कर दिया हमला

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव पर मौजूद लड़कों में एक युवक अचानक खड़ा हो जाता है और बिना कुछ सोचे सीधे पानी में छलांग लगा देता है. यह नजारा देखते ही नाव पर मौजूद बाकी लड़के घबरा जाते हैं और उसे वापस आने के लिए चिल्लाते हैं. लेकिन युवक उस दैत्याकार मगरमच्छ की ओर तैरना शुरू कर देता है. आसपास घुप्प अंधेरा था और सिर्फ मोबाइल की लाइट से पानी चमक रहा था.

पूंछ पकड़ी और नाव में खींच लाया जिंदा दरिंदा

अगले ही सीन में युवक मगरमच्छ की पूंछ पकड़ लेता है. पानी में तेज हड़कंप मच जाता है क्योंकि मगरमच्छ खुद को छुड़ाने के लिए जोरदार छटपटाने लगता है. लेकिन युवक किसी तरह संतुलन बनाकर उसे काबू में रखने की कोशिश करता है. वीडियो में लड़कों की डरी हुई आवाजें भी सुनाई देती हैं जो लगातार चिल्ला रहे हैं कि वह बाहर आ जाए. कुछ सेकंड तक संघर्ष चलने के बाद युवक किसी तरह मगरमच्छ को किनारे मोड़ता है और धीरे-धीरे नाव की तरफ तैरता हुआ आता है. नाव के पास पहुंचते ही लड़के मिलकर मगरमच्छ को खींचकर नाव पर चढ़ा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को Oswaldo PansabolaTeam नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किस तरह के लोग हैं भाई, इन्हें डर भी नहीं लगता क्या. एक और यूजर ने लिखा….पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेते भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दुनिया का सबसे खतरनाक जीव इंसान है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

पीले कपड़े नहीं थे तो हल्दी में ब्लिंकिट की ड्रेस पहन पहुंचा शख्स, उसके बाद जो हुआ…वीडियो वाय

[ad_1]


शादी ब्याह हो और उसमें प्री-वेडिंग फंक्शन न हो ऐसा कैसे हो सकता है. परिवार के साथ किया जाने वाला सबसे खास प्री-वेडिंग होता है हल्दी फंक्शन जिसे हर कोई धूम धाम से निभाता है. ऐसे में हल्दी फंक्शन का ड्रेस कोड भी होता है जिसके तहत सभी मेहमानों को पीले रंग के कपड़े पहनकर आना होता है. लेकिन किसी के पास पीले कपड़े न हों तो? इसी का एक सस्ता जुगाड़ वायरल वीडियो में दिखाया गया है जहां एक शख्स पीले कपड़े न होने की स्थिति में ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर हल्दी फंक्शन में पहुंच गया. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

हल्दी फंक्शन में ब्लिंकिट की ड्रेस पहन पहुंचा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हल्दी फंक्शन की तैयारी की गई है और इसी के तहत काफी मेहमान वहां जमा हुए हैं. जैसा कि दस्तूर होता है कि हर मेहमान को हल्दी फंक्शन में पीले रंग के कपड़े पहनकर आना होता है. लेकिन एक भाई साहब के पास शायद पीले कपड़ों की शॉर्टेज थी तो ये भाई फंक्शन में ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर पहुंच गए. जी हां, आपने सही पढ़ा. ब्लिंकिट की ड्रेस में जैसे ही शख्स ने हल्दी फंक्शन में एंट्री मारी सभी मेहमान बस देखते रह गए.


देखते रहे मेहमान, मजे लेता रहा शख्स

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स को इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा कि उसने ब्लिंकिट की ड्रेस पहनी है. वो तो बस अपने ही अंदाज में लोगों से मिल रहा है, ढोल नगाड़े वालों संग मस्ती कर रहा है और अपने कजिन के साथ तस्वीरें ले रहा है. बाकी के फंक्शन को भी शख्स इसी ड्रेस में पूरा करता है और लोग हैरत भरी नजर से उसे देखते रह जाते हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

खुद ब्लिंकिट ने वीडियो पर दिया रिएक्शन

वीडियो को vasudevahimank नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. इतना ही नहीं खुद ब्लिंकिट ने भी कमेंट करते हुए लिखा…भाई हीरो लग रहे हो एक दम. एक और यूजर ने लिखा…भाई 2050 में जी रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक लोग हैं भाई.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


बाइक से जा रहे कपल को रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर, बीच चौराहे मचा कोहराम- डरा देगा वीडियो

[ad_1]


सोशल मीडिया पर हरियाणा रोडवेज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बाइक से जा रहे एक दंपत्ति को बस ने जोरदार टक्कर मार दी. मामला पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर इंटरनेट की जनता भी काफी परेशान हो गई है. बस और बाइक की भिड़ंत होने के बाद चौराहे पर कोहराम मच गया जिसे देखने के लिए हर किसी के पैर वहीं थम गए. ये दर्दनाक हादसा इस बात की गवाही चीख चीखकर दे रहा है कि रफ्तार कितनी खतरनाक हो सकती है.

चौराहे पर रोडवेज ने मारी बाइक को टक्कर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चौराहे का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया है. शुरुआत में सबकुछ शांत नजर आ रहा है और लोग अपने अपने काम पर जा रहे हैं. तभी फ्रेम में एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस आती दिखाई देती है, जैसे ही बस सड़क पर बने चौराहे पर आती है वैसे ही दूसरी ओर से एक कपल भी बाइक पर बैठकर चौराहा क्रॉस कर रहा होता है, लेकिन इसके बाद का जो नजारा है उसे देखने के लिए कलेजा चाहिए.


रफ्तार से हुआ दर्दनाक हादसा

दरअसल, बस और बाइक एक साथ चौराहे पर रफ्तार में पहुंचते हैं और बस ड्राइवर के ब्रेक लगाने के बाद भी बाइक और बस की टक्कर हो जाती है, इसके बाद पूरा रास्ता जाम हो जाता है और लोग मदद करने के लिए रुक जाते हैं. बस से भी सवारियां उतरती है और बस को पीछे लिया जाता है ताकि घायल दंपत्ति को देखा जाए कि उनकी हालत कैसी है. इसके बाद वीडियो कट हो जाता है. वीडियो को देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, सावधानी से पार करें चौराहा

वीडियो को mannieaulakh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो में गलती मोटरसाइकिल वाले की लग रही है. एक और यूजर ने लिखा…रफ्तार हमेशा कहर बनकर टूटती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चौराहे पर हमेशा रुककर दाएं बाएं देखें फिर क्रॉस करें.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


‘यही फोटोग्राफर तो चाहिए’ दूल्हा दुल्हन की एंट्री खराब कर रहे बच्चों का कैमरामैन ने बिगाड़ा खेल

[ad_1]


शादियों का माहौल है. शादी में दूल्हा-दुल्हन के घर वालों की टेंशन ये होती है कि कहीं खाना न खराब हो जाए और वहीं दूल्हा दुल्हन की टेंशन ये होती है कि उनकी एंट्री ना खराब हो जाए. खाने के लिए तो हलवाई बैठा है लेकिन अब एंट्री के लिए ऐसा फोटोग्राफर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हर दुल्हन और हर दूल्हे की तमन्ना है. जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में एक फोटोग्राफर अपने ग्रुप के साथ शादी में आए उन शैतान बच्चों का खेल बिगाड़ता दिख रहा है जो फ्रेम में घुसकर दूल्हा दुल्हन की एंट्री बिगाड़ देते हैं.

शादी में एंट्री खराब करने आए बच्चों का फोटोग्राफर ने बिगाड़ा खेल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी समारोह में आए शैतान बच्चे वहां के फोटोग्राफर के हाथ लग गए हैं. स्टेज हो या फिर दूल्हा दुल्हन का फ्रंट, ये फोटोग्राफर बच्चों को कभी एक हाथ से उठाकर साइड कर रहा है तो कभी गोद में उठाकर किनारे बैठा रहा है. इतना ही नहीं, जब स्टेज पर मेहमानों के तस्वीर लेने की बारी आई तो एक कैमरामैन स्टेज पर भी बच्चों को भगाने के लिए खड़ा हो गया.


स्टेज और फ्रेम से गोद में उठा बाहर निकाला

वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी बच्ची को फोटोग्राफ स्टेज से वापस नीचे भेज रहा है ताकि फ्रेम में आकर बच्ची तस्वीरें ना खराब कर दे. वहीं स्टेज के बीच में आ चुके बच्चों को एक फोटोग्राफर हाथ से किसी सामान की तरह उठाकर नीच रख रहा है. पूरा इंटरनेट अब इसी बात को लेकर चर्चा कर रहा है कि ये फोटोग्राफर आखिर मिलेगा कहां. कुछ भी हो, ऐसा फोटोग्राफर मिलना हर किसी की तमन्ना का हिस्सा होता है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को shreeweddingdiary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस वीडियो को देखकर मेरी सारी भड़ास निकल गई. एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई इनकी मां बुरा मान जाएगी तो मुसीबत हो जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारे बच्चे कितने मासूम हैं, इन्हें स्टेज से उतार ही दो.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


विदाई हो रही है या जंग? दुल्हन का रो रोकर हुआ बुरा हाल, जबरन उठाकर ले गए ससुराल वाले

[ad_1]


सोशल मीडिया पर बिदाई का वो भावुक पल इस बार पूरा ड्रामा-शो बन गया जब दुल्हन ने ससुराल जाने से ऐसा ऐतराज जताया कि पूरा घर सिर पकड़कर रह गया. रोना-धोना, समझाइश, मनुहार, सब बेअसर! हालात ऐसे बने कि परिजन दुल्हन को संभालते-संभालते खुद हिल गए और मोहल्ले वाले मोबाइल निकालकर लाइव अपडेट देने लगे. सोशल मीडिया पर ये नजारा आग की तरह फैल रहा है और लोग अपने-अपने हिसाब से मीम बनाने में जुट गए हैं.

विदाई समारोह बना जंग का मैदान

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदाई का सीन दिखाया गया है. वीडियो में दुल्हन को कई लोगों ने गोद में उठाया हुआ है और वो रोते हुए उछल उछलकर भाग रही है, जिद उसकी केवल एक है और वो ये कि उसे घर वालों को छोड़कर ससुराल नहीं जाना है. दुल्हन की चीख पुकार ऐसी है कि घर वाले हैरान रह गए और बेचारे ससुराल वालों का क्या ही हाल हुआ होगा वो वीडियो देखकर समझ आपको आ ही जाएगा.


घर वालों और ससुराल वालों के दुल्हन ले जाने में छूटे पसीने

वीडियो में घर वाले और ससुराल वाले दुल्हन को जबरन कंधे और गोद में उठाकर ले जा रहे हैं लेकिन अकेली दुल्हन उन सभी लोगों की ताकत पर भारी पड़ रही है. दुल्हन रो रही है बिलख रही है लेकिन घर वालों को फिलहाल एक ही टारगेट दिखाई दे रहा है और वो ये कि लड़की को बस कैसे भी गाड़ी में बैठाकर ससुराल रवाना करना है. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है जिसे देखने के बाद यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स की नहीं रुकी हंसी

वीडियो को negi___4115 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो स्कूली बच्चे की तरह रो रही है. एक और यूजर ने लिखा…जब मैं पहली बार स्कूल गया तो मेरा भी यही हाल हुआ था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…घर वाले परेशान होंगे इसलिए जबरन भेज रहे हैं ससुराल.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


किस देश के लड़कों को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं रशियन लड़कियां? वायरल हुआ यह वीडियो

[ad_1]


आजकल सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन गई है जहां कभी भी, कुछ भी वायरल हो जाता है और कई बार लोग खुद ही अपने मजाक का कारण बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर रूस की सड़कों पर घूमते हुए रशियन लड़कियों से एक सवाल पूछ लेता है. वहीं पाकिस्तानी व्लॉगर का सवाल तो आसान होता है लेकिन रशियन लड़कियों का जवाब इतना धमाकेदार होता है कि सोशल मीडिया भी हंसी मजाक से भर जाता है और व्लॉगर का चेहरा देखने लायक हो जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी पाकिस्तानी व्लॉगर के मजे लेने लगते हैं.

पाकिस्तानी व्लॉगर ने रशियन लड़कियों से क्या पूछा कि बन गया मजाक

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @AyushBandhe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वहीं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी व्लॉगर रूस की सड़कों पर घूमते हुए रशियन लड़कियों से पूछता है कि आपको किस देश के लड़के सबसे ज्यादा पसंद आते हैं. पाकिस्तानी व्लॉगर लड़कियों को भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश का ऑप्शन देता है. वहीं पाकिस्तानी व्लॉगर का यह सवाल सुनकर रशियन लड़कियां बिना किसी झिझक के भारतीय लड़के कह देती है. जैसे ही रशियन लड़कियों का यह जवाब आता है पाकिस्तानी व्लॉगर की मुस्कान गायब हो जाती है और चेहरे का रंग उड़ जाता है. पाकिस्तानी व्लॉगर का यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाता है. जिसके बाद लोग भी उसके मजे लेने लगते हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने बताई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स पाकिस्तानी व्लॉगर के मजे लेने लगे. एक यूजर ने यह वीडियो देखकर कमेंट किया कि पाकिस्तानी व्लॉगर की गजब बेज्जती हो गई. वहीं एक और यूजर लिखता है कि बेचारे की इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई. एक और यूजर कमेंट करता है कि रूस की लड़कियों को भी पता है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास खुद खाने के लिए आटा तक नहीं है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है कि भाई ने सवाल तो पूछ लिया लेकिन जवाब के लिए तैयार नहीं था. एक यूजर लिखता है कि सवाल खत्म होने से पहले ही पाकिस्तान और बांग्लादेश दूसरे स्थान के लिए लड़ रहे थे. एक और यूजर कमेंट करता है कि व्लॉगर ने खूद ही क्विज सेट किया और फिर टेस्ट में फेल हो गया. वहीं लास्ट में एक यूजर ने तो इसे रशियन लड़कियों के सामने पाकिस्तानियों के इंटरनेशनल बेइज्जती बता दी.

ये भी पढ़ें- Video: पैरों से पूड़ी का आटा गूंथते दिखे हलवाई, वीडियो देख कभी नहीं खाएंगे शादी में खाना- यूजर्स परेशान