अपने प्रेमी सक्षम की तस्वीर को प्यार से निहारती दिखी आंचल, फूल चढ़ाकर दुपट्टे से पोंछा पसीना

[ad_1]


प्यार और इंतजार की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ से सामने आई एक घटना ने लोगों को झकझोर कर दिया. दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र में अंतरजातीय प्रेम से चलते एक युवक की उसके प्रेमिका के घर वालों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. इसके बाद प्रेमिका ने युवक के शव से ही शादी कर ली. इस घटना के बाद युवक की प्रेमिका आंचल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें युवक की प्रेमिका आंचल अपने प्रेमी सक्षम की तस्वीर के सामने बैठकर उसे निहारती हुई नजर आती है. यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें भी नम हो गईं.

अपने प्रेमी की तस्वीर को बार-बार पोंछती रही आंचल

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @YadavAnviRoyal नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए @YadavAnviRoyal ने लिखा कि बेचारी के साथ बहुत अन्याय हुआ है, अब इसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है. इश्क में इंसान कुछ भी कर सकता है,हत्या के बाद तस्वीर को साफ करती आंचल. दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आंचल, सक्षम की तस्वीर पर लगे दाग को हटाकर दुपट्टे से उसका चेहरा साफ कर रही है. बाद में सक्षम की तस्वीर को निहारती रहती है. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. वायरल होने के बाद इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और 43.7K से भी ज्यादा व्यूज मिले है. वहीं वीडियो को देखकर कई लोग आंचल को सांत्वना दे रहे हैं जबकि कुछ लोग उसके परिवार को प्यार का दुश्मन भी बता रहे हैं.

यूजर्स बोले- इस बेचारी का दर्द कल्पना से परे

आंचल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है कि कितना पीड़ा दायक है यह दृश्य, सोचों उसे लड़की के दिल पर क्या गुजर रही होगी. वहीं एक और यूजर लिखता है कि इंटरनेट की दुनिया में रिश्ते नहीं दर्द वायरल हो रहा है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि प्रेम कलयुग में घातक है. एक और यूजर लिखता है कि इस बेचारी पर क्या गुजरी होगी कल्पना भी नहीं कर सकते. वहीं एक यूजर लिखता है कि जातिवाद ने दो जिंदगियां बर्बाद कर दी, एक को मार दिया और एक को जीते जी मार दिया. एक और यूजर कमेंट करता है कि अंतरजातीय विवाह आज भी एक टेढ़ी खीर है, 21 वीं सदी का दम भरने वाले आज भी 18 वीं सदी में जी रहे है. 

ये भी पढ़ें: Video: रोती रही दुल्हन बाप ने 50 साल बूढ़े दूल्हे से ब्याह दी जवान बेटी! वीडियो देख खौल उठेगा खून


पहले घेवर फिर लड्डू और अब बिरयानी, पुनीत सुपरस्टार ने कीचड़ में डुबोकर खाए चावल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट की कोई कमी नहीं, लेकिन इस बार जिस वीडियो ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है, वह किसी चैलेंज या स्टंट से भी आगे निकल गया है. सोशल मीडिया के मशहूर चेहरे पुनीत सुपरस्टार एक ऐसा काम करते दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. वायरल क्लिप में पुनीत सड़क पर बह रहे गंदे, मैले और कीचड़ भरे पानी में अपनी बिरयानी डुबोकर खाते नजर आ रहे हैं. इस अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को हैरान भी किया और नाराज भी.

कीचड़ में डाली बिरयानी और फिर चटकारे लेकर खाई!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें इंटरनेट सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार अपनी हमेशा की तरह अजीब हरकतों के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बार उनकी हरकतों ने लोगों को हंसने से ज्यादा चौंका दिया है. वायरल क्लिप में दिख रहा है कि पुनीत सड़क पर इकट्ठा हुए गंदे, मलिन और कीचड़ जैसे पानी के पास बैठे हैं उनके हाथ में एक कंटेनर है जिसमें बिरयानी भरी हुई है.


इससे पहले घेवर और लड्डू के साथ भी कर चुके हैं ऐसी हरकत

वीडियो में पुनीत कैमरे की तरफ देखते हुए अचानक बिरयानी की पूरी प्लेट उसी गंदे पानी में डुबो देते हैं और फिर उसे निकालकर मजे से खाने लगते हैं. यह देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स भी दंग रह जाता है और सोशल मीडिया पर तो मानो तूफान ही आ गया है. इससे पहले भी पुनीत ने नाली में घेवर और लड्डू डुबोकर खाया था. अब यूजर्स इंटरनेट पर मजे लेते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स बोले, मत करो भाई बीमारी हो जाएगी

वीडियो को puneetsuperr_star नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई को एडवांस में रेस्ट इन पीस. एक और यूजर ने लिखा…मत कर लाला किसी दिन भयंकर बीमारी हो जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस बंदे को कोई कॉपी नहीं कर सकता भाई.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


भूकंप तो आते रहेंगे, बाबू शोना नहीं रुकना चाहिए: आशिक की इस हरकत पर फूट पड़ेगी आपकी हंसी

[ad_1]


बुल्ले शाह शाह को जोड़कर एक बात अक्सर कही जाती है. “दुनिया एक आशिक को पागल समझती है और एक अकेला आशिक पूरी दुनिया को आशिक समझता है” इस बात की गवाही भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीख चीखकर दे रहा है. जिसमें एक बाजार में कुछ महिलाएं खरीदारी कर रही है और एक आशिक पीछे दुकान में बैठा अपनी महबूबा से फोन पर बातें कर रहा है. तभी बाजार की धरती खतरकनाक भूकंप के झटके से दहल जाती है और उसके बाद जो होता है देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है.

भूकंप ने हिलाया पूरा बाजार पर हिला न पाया आशिक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग बाजार में खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कुछ महिलाएं भी बाजार में एक दुकान के बाहर खड़ी हैं और वहीं पास वाली दुकान में कुर्सी पर बैठकर फोन पर बातें कर रहा है एक आशिक, जिसे दुनियादारी से कोई मतलब नहीं है. अचानक कैमरा फ्रेम में सब कुछ हिलने लगता है और लोग इधर उधर भागने लगते हैं, देखने पर पता लगता है कि भूकंप के तेज झटके आए हैं. लोग तीतर बीतर होने लगते हैं लेकिन दुकान पर बैठे इस आशिक को इससे कोई मतलब नहीं है.


आता रहा भूकंप लेकिन कुर्सी से नहीं उठा आशिक

वीडियो में दिखता है कि भूकंप आने के बाद भी लड़का फोन पर बातें करता रहता है. उसके चेहरे पर न तो डर दिखता है और न ही घबराहट. ये भाई कुर्सी से उठता तक नहीं है. अब इंटरनेट यूजर्स इस आशिक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में जिस तरह से भाई ने अपनी लॉयल्टी साबित की है उसे देखकर अब हर कोई इस खुशमिजाज आशिक से प्रेरणा ले रहा है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को sufiyancricket_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई आशिक हो तो ऐसा वरना ना हो. एक और यूजर ने लिखा…मर्द मोहब्बत में लापरवाह और निडर बन जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई अपनी लॉयल्टी कभी साबित नहीं कर पाएगा.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


बेंगलुरु के जाम में फंसे UP सपा सांसद राजीव राय! सिस्टम को बताया बेकार, पुलिस पर भी ली चुटकी

[ad_1]


बेंगलुरु का ट्रैफिक वैसे ही देशभर में बदनाम है, लेकिन इस बार इसकी शिकायत किसी आम यात्री ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के सांसद राजीव राय ने की है. उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर नई बहस छेड़ दी है. अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस बहस में कूद पड़े हैं और वाद विवाद का दौर जारी है.

बेंगलुरु के जाम में फंसे उत्तर प्रदेश के सांसद राजीव राय

30 नवंबर को बेंगलुरु एयरपोर्ट जाते वक्त उत्तर प्रदेश के सांसद राजीव राय भी उसी समस्या का शिकार हुए, जिसकी शिकायत शहर के लोग रोज करते हैं. लंबा और परेशान कर देने वाला ट्रैफिक जाम. डॉ. राजकुमार समाधि रोड पर सांसद की कार एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही. इस घटना से नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, बेंगलुरु पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को टैग करते हुए लिखा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहद खराब है और किसी की सुनवाई नहीं हो रही.

सांसद का दावा, किसी ने नहीं उठाया फोन

राजीव राय ने दावा किया कि उन्होंने कई बार ट्रैफिक पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया. अपनी पोस्ट में उन्होंने उन सभी अनुत्तरित कॉल्स के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए. उन्होंने कहा कि आसपास एक भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया और पुलिस को “गैर-जिम्मेदार” और “अक्षम” तक कह डाला. सांसद ने यह भी लिखा कि खराब ट्रैफिक प्रबंधन की वजह से बेंगलुरु जैसे खूबसूरत शहर की छवि खराब हो रही है, जो पहले से ही भारी भीड़भाड़ के लिए मशहूर है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं की बाढ़

सांसद की इस शिकायत पर सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रिया आने लगी. कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि बेंगलुरु का ट्रैफिक वाकई बहुत खराब हो चुका है और प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए. लेकिन कुछ लोग सांसद से सहमत नहीं थे. एक एक्स यूजर ने तंज कसते हुए लिखा.. “सर, रविवार के व्यस्त समय में समय पर निकलिए, खास सुविधा क्यों चाहिए? हम आम लोग तो रोज ऐसे ही जाम में फंसते हैं.”

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

सीमा सचिन के घर आया 50 हजार रुपये लाइट का बिल! देखते ही दोनों के हुए होश फाख्ता- वीडियो वायरल

[ad_1]


सोशल मीडिया पर आए दिन अनोखे और दिलचस्प वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जिस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, वह किसी बड़े सेलिब्रिटी का नहीं, बल्कि आम कपल सीमा और उनके भारतीय पति सचिन का है. घर बनाने के दौरान आने वाले खर्चों और रोज–रोज निकलने वाले नए बिलों पर इनके बीच होने वाली हल्की–फुल्की नोकझोंक ने लोगों को खूब हंसाया और जोड़ भी दिया.

सीमा सचिन के घर आया 50 हजार रुपये लाइट का बिल

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा और उनके भारतीय पति सचिन अपने घर में खड़े होकर हल्की-फुल्की नोकझोंक करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सचिन अपने हाथ में एक पर्ची लिए हुए है, जिसमें उनके नए मकान में होने वाली लाइट फिटिंग का पूरा खर्च लिखा हुआ है. वह कैमरे की तरफ दिखाते हुए कहता है कि यह पर्ची वह अभी–अभी बनवाकर लाया है और इसकी कुल कीमत 50 हजार रुपये आई है. सचिन हंसते हुए कहता है कि “यह सब भरेंगे तभी घर में लाइट लगेगी.”


दोनों में हुई हल्की फुल्की तकरार

इसके बाद सीमा मजाकिया अंदाज में जवाब देती है, “घर बनाना बच्चों का खेल नहीं है.” सचिन तुरंत पलटकर बोलता है, “तू तो घर पर ही रहती है, बाहर तो मैं ही जाता हूं. मुझे पता है मकान बनाना कितना बड़ा सिरदर्द है.” सीमा भी पीछे नहीं हटती, वह मुस्कुराते हुए कहती है, “पैसा तो मेरी गोदरेज अलमारी से ही जाता है, तो मुझे भी पता है कितना खर्च होता है.” इस जवाब पर दोनों हंस पड़ते हैं और वीडियो देखने वाले भी इस मजेदार तकरार का आनंद लेते हैं.

फिर दिखाने लगे अपना नया घर

इस मजाकिया बातचीत के बाद दोनों घर के अंदर जाते हैं और कैमरे को घुमाते हुए अपने नए घर की झलक दिखाते हैं. वह बताते हैं कि घर अभी बन रहा है और कई काम बाकी हैं, जैसे फॉल्स सीलिंग, लाइट फिटिंग, पेंट और वुडवर्क. इसके बाद सचिन और सीमा अपने घर का बाथरूम दिखाते हैं जिसमें उन्होंने टाइल्स का काम कराया है.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को seema____sachin10 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई घर बनाना आसान नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…सचिन को अब मालूम चल रहा है कि शादी करके घर बनाना कितनी टेढ़ी खीर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….50 हजार तो बहुत कम है भाई.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


‘डोगश भाई का जलवा है’ तेंदुए से भिड़ा कुत्ता फिर खेला WWE वाला दांव- उल्टे पैर भागा जंगली दरिंद

[ad_1]


तेंदुए और कुत्ते का कोई मुकाबला नहीं होता है. तेंदुए जंगली जानवर है और कुत्ता उसके आगे काफी कमजोर पड़ जाता है. लेकिन कैसा हो जब आपको पता लगे कि तेंदुए के जबड़ों से एक कुत्ता इस तरह छूटकर भागा कि खुद तेंदुए के भी होश उड़ गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपको हैरत में डाल देगा. वीडियो में एक कुत्ता जंगल में तेंदुए के हत्थे तो चढ़ गया लेकिन जब तेंदुए ने कुत्ते की ताकत और लड़ने का जज्बा देखा तो वो खुद सरेंडर करते हुए उल्टे पांव भाग गया. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

तेंदुए ने किया कुत्ते पर हमला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के खूंखार दरिंदे यानी तेंदुए ने एक मासूम से कुत्ते को अपने जबड़ो में दबोच लिया है. लेकिन कुत्ता मौत के इस जबड़े से डरता नहीं है और तेंदुए पर पलटवार करता है, बावजूद इसके तेंदुआ कुत्ते की गर्दन नहीं छोड़ता है और दोनों एक दूसरे से ऐसे लड़ते हैं मानों जंगल में WWE चल रहा हो. कुत्ता जोर जोर से चीखता है और अपनी आवाज से तेंदुए को साफ चेतावनी देता है कि आज उसका मकसद कामयाब नहीं होने वाला, लेकिन तेंदुआ पूरे मूड में था.

कुत्ते ने दिखाई हिम्मत, उल्टे पैर भागा जंगली दरिंदा

इसके बाद जब कुत्ते को लगता है कि आज वो बच नहीं पाएगा तो वो अपना आखिर दाव खेलता है. जमीन पर लेटे हुए वो पूरी जान लगाता है और तेंदुए के बराबर आकर खड़ा हो जाता है, जिसके बाद तेंदुए की पकड़ जैसे ही ढीली पड़ती है कुत्ता तुरंत तेंदुए पर वार करता है जिससे डरकर तेंदुआ वहां से भागने लगता है और कुत्ता भी समझदारी दिखाते हुए वहां से रफू चक्कर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स ने की डोगेश की हिम्मत की तारीफ

वीडियो को Mahender Ranakpur नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुत्ते ने हिम्मत दिखाई और उसकी जान बच गई. एक और यूजर ने लिखा…डर के आगे जीत है भाई, डोगेश भाई ने साबित कर दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…तेंदुए को चकमा दे गए डोगेश भाई, जान बची तो लाखों पाए.

ट्रेंड सेट कर देते हैं गुजराती.. बीच सड़क पर दूल्हे के सामने गजब थिरकी दुल्हन, प्यार लुटाते दि

[ad_1]


Social Media Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं. खासकर शादियों में होने वाली मस्ती और डांस तो हमेशा ही इंटरनेट पर छाए रहते हैं. कभी दूल्हे की एंट्री वायरल होती है तो कभी दुल्हन का डांस, इसी कड़ी में एक नया वीडियो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने खूब धूम मचा दी है. इस वीडियो में एक गुजराती दुल्हन अपनी शादी की बरात के बीच ऐसा धमाकेदार डांस करती है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं. दुल्हन का कॉन्फिडेंस, मुस्कान और जबरदस्त स्टेप्स देखकर हर कोई उसकी तारीफ करता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट @toocrafty__ से शेयर किया गया और अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इस पर लाखों व्यूज़, लाइक्स और कमेंट्स आ गए. 

दुल्हन का शानदार डांस, जिसने सबका दिल जीत लिया

वीडियो में दिख रही दुल्हन ने खूबसूरत गुलाबी रंग का गुजराती घाघरा-चोली और चुनरी पहना हुआ है. दुल्हन  शादी का फेमस गाना चौधरी पर बीच सड़क में ही ठुमके लगाने लगती है. उसकी एनर्जी, एक्सप्रेशन और गरबा-स्टाइल स्टेप्स इतने कमाल के हैं कि दूल्हा भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाता है. आस-पास खड़े लोग भी इस दुल्हन की हिम्मत और ग्रेस देखकर हैरान रह गए. ऐसा लग रहा था मानो दुल्हन ने पूरे माहौल में अपनी खुशियों की रंगोली बिखेर दी हो. कई लोग कहते दिखे कि गुजराती तो जहां जाते हैं, वहां अपना ट्रेंड छोड़ ही आते हैं. 


लोगों के जबरदस्त रिएक्शन दिल, आग और डांस इमोजी की बारिश

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में लोगों ने प्यार की बारिश शुरू कर दी. कोई दिल के इमोजी भेज रहा है, तो कोई आग और डांस वाले इमोजी भेजकर अपने रिएक्शन जता रहा है. एक यूजर ने लिखा दुल्हन हो तो ऐसी, कॉन्फिडेंस ही अलग लेवल का है. तो दूसरे ने कहा गुजराती गर्ल्स हर जगह मस्ती का माहौल बना देती हैं. लोगों को दुल्हन की स्माइल, डांस एनर्जी और दूल्हे के सामने उसका सिंपल अंदाज काफी पसंद आ रहा है. कई यूजर्स ने इसे कॉन्फिडेंस और खुशी का परफेक्ट कॉम्बो बताया. 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 12वीं की मार्कशीट हो रही वायरल, नंबर देख यूजर्स ले रहे मजे


‘हिंदू मुस्लिम भाईचारा ऑन टॉप’ अमन शर्मा और इमरान अली की एक साथ निकली बिंदौरी- वीडियो वायरल

[ad_1]


देश में अक्सर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को लेकर कलेश होते रहते हैं. सोशल मीडिया तमाम ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है जिसमें लोग नफरती भाषाओं का उपयोग करते हैं. लेकिन इन सभी भाषाओं और भाषणों पर पानी फैरता एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एक मिसाल पेश की है. वीडियो में दो लड़कों जो अलग अलग धर्मों से आते हैं अपने मोहल्ले में एक साथ बैंड बाजा और घोड़ी लेकर निकले हैं और मौका है उनकी बिंदौरी का, जिसे शादी से एक दिन पहले निभाया जाता है.

एक साथ निकली अमन और इमरान की बिंदौरी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़े जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कों जिनका नाम अमन शर्मा और इमरान अली बताया जा रहा है एक ही गांव और मोहल्ले के रहने वाले हैं. शादी के मौके पर जब बिंदौरी निकालने की बात आई तो दोनों एक साथ घोड़ी पर बैठ कर निकले और लोगों को भाईचारे का इतना प्यारा पैगाम दिया कि लोग बस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.


हिंदू मुस्लिम भाईचारे की पेश की मिसाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दूल्हे अलग अलग घोड़ी पर बैठे हैं और बैंड बाजे के साथ दोनों की बिंदौरी धूम धाम से निकाली जा रही है. दोनों के घर वाले और मेहमान एक साथ घोड़ी के आगे आगे बैंड बाजे की धुन पर डांस करते और मौज करते आगे बढ़ रहे हैं. वीडियो ने एक बार फिर से हिंदू मुस्लिम भाईचारे को जोर देकर ऊपर खींचा है और एक उदाहरण समाज के सामने पेश किया है.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

यूजर्स ने भी बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को  sadik_snake_lover नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दोनों भाइयों का प्यार हमेशा बना रहे. एक और यूजर ने लिखा…हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दोनों भाइयों को शादी की बहुत बहुत मुबारकबाद.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप


रोती रही दुल्हन बाप ने 50 साल बूढ़े दूल्हे से ब्याह दी जवान बेटी! वीडियो देख खौल उठेगा खून

[ad_1]


कहते हैं शादियां दो आत्माओं का मिलन होती है. प्रेम और सहमति ना हो तो शादी के बाद इंसान का जीवन नर्क बन जाता है. ऐसे में कई बार लोग अपनी जिद और समाज की धारणाओं के चलते बच्चों को वहां ब्याह देते हैं जहां शादी करने का उनका मन नहीं होता. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को घर वाले जबरन 50 साल के शख्स के साथ विदा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया है.

50 साल के बूढ़े से ब्याह दी अपनी बेटी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन जोर-जोर से रोती बिलखती दिखाई दे रही है जिसे घर वाले जबरन 50 साल के दूल्हे के साथ विदा करने पर अड़े हुए हैं. दुल्हन रो रही है, चीख रही है, बिलख रही है और जाने को तैयार नहीं है लेकिन फिर भी घर वाले उसका हाथ जबरन उसकी उम्र से कई ज्यादा बड़े दूल्हे के हाथ में थमा रहे हैं. दुल्हन का रोना और बिलखना घर वालों और ससुराल वालों को प्रभावित कर ही नहीं रहा है.

रोती रही बिलखती रही निर्दयी बना रहा पिता

रोती दुल्हन का हाथ दूल्हे ने पकड़ा है और दूल्हा भी उसे जबरन साथ ले जाने पर राजी है. वहीं दुल्हन का पिता एक तरफ खड़े होकर अपनी बेटी के साथ हो रही ज्यादती को न केवल देख रहा है बल्कि लोगों का साथ भी दे रहा है. वीडियो लोगों का खून खौला रहा है और एक बार फिर जबरन विवाह पर लोगों ने ऑनलाइन बहस को जन्म दे दिया है. लोग घर वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तक कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स का खौल उठा खून

वीडियो को @NazneenAkhtar23 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस शादी के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…दुल्हन के घर वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये लोग इंसान की शक्ल में हैवान हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल


पर्यटकों के सामने बाघ ने किया कुत्ते का शिकार, मौत की चीखों से दहल उठा जंगल- डरा देगा वीडियो

[ad_1]


जंगल की दुनिया में अगर जिंदा रहना है तो बस एक ही नियम फॉलो करना होगा और वो रफ्तार का. जो जितना तेज होगा उसे जिंदगी उतने ही मौके देगी. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट्स के सामने ही टाइगर ने जिस तरह से कुत्ते का शिकार किया उसने पूरे जंगल को दहलाकर रख दिया. वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते ने टाइगर के सामने आकर उसे चुनौती दी और एक बार में टाइगर ने ये बता दिया कि क्यों वो जंगल का सबसे खूंखार जानवर है. वीडियो देखकर आपका भी दिमाग खराब हो जाएगा.

पर्यटकों के सामने टाइगर ने किया कुत्ते का शिकार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल सफारी के दौरान पर्यटक घूम रहे हैं और टाइगर साइटिंग का मजा ले रहे हैं. उसी दौरान एक कुत्ता कहीं से टाइगर के इलाके में घुस आता है और फिर जो होता है उसे देखकर मौत भी जोर जोर से हंसने लगती है. टाइगर बगैर वक्त गंवाए कुत्ते पर हमला कर देता है जिसके बाद कुत्ता इतना जोर से चीखता है कि उसका गला फट जाता है. कुत्ते की आवाज धीमी हो उससे पहले टाइगर कुत्ते की गर्दन दबोचकर उसे मौत की नींद सुला देता है.

एक झपट्टा और कुत्ता सो गया मौत की नींद

इस घटना के दौरान जंगल में टाइगर की दहाड़ और कुत्ते की जिंदगी के लिए भीख वाली आवाज और मौत के हंसने की गड़गड़ाहट साफ सुनाई देती है, लेकिन अगले ही पल ऐसा सन्नाटा छा जाता है मानों वहां कुछ हुआ ही नहीं है. ये सब देखकर यूजर्स भी हैरान रह जाते हैं और खामोशी से टाइगर के जाने का इंतजार करने लगते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लहंगा पहन हसीना ने भोजपुरी गानों पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके! वीडियो देख पिघल जाएंगे आप

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…टाइगर के सामने भौंकोगे तो मारे जाओगे. एक और यूजर ने लिखा…जंगल का असली दरिंदा टाइगर है, उससे होशियारी नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…टाइगर के इलाके में शेर भी नहीं आता, कुत्ता कैसे जिंदा जा पाता भाई.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं संस्कार… नन्ही-सी बच्ची ने डमी के छू लिए पैर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल