Miss Cosmo India 2025 | Vipra Mehta Interview | उनका सफर | सपने और मकसद

[ad_1]

हाल ही में हमारी बात एक ऐसे हस्ती से हुई जो इस टाइम Represent  कर रही हैं Cosmo India और उन्होंने बताया की Miss Cosmo India 2025 के  Stage  पर अपने देश India ko Represent कर रही  Vipra Mehta ki Journey , Struggles और Preperation  के बारे में उन्होंने बताया की सिर्फ 9 दिन  bache hain aur Vipra aबताती हैं की उनकी  Energy और Excitement का level एक दम Boost हैं   साथ इस  Peagent  का  जिससे बन रही हूँ  वो  कहती हैं  की जब हम किसी  International  pageant मैं  Enter करते हैं तो , हम सिर्फ अपने लिए नहीं  बल्कि प्युरे देश   के लिए Represent करते हैं 
Vipra ने साथ अपनी KEY Strategy भी बताई की वो दूसरे 79  countries से नहीं वो अपने आप को Compete करती हैं ,.उन्होंने साथ ही अपनी life की Struggles और  Parents की Guidance का बताया की कैसे उनके Parents उनकी ताकत बने .वो बताती हैं उन्हें Proud Feel  होता की वो ऐसी जगह से आगे बढ़ रही हैंजहा लड़कियों को बोलने की इज्जत भी नहीं हैं , वो खुश हैं की वो अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं और वो चाहती की जिस Nature  जिस Greenery  को वो देखके बड़ी हुई हैं आने वाली Generation  भी वो Side  चीजे देखे , उन्होंने Jealousy के Pageant के  सफर मैं  Sisterhood का भी ज़िक्र किया  ,  और साथ ही उन्होंने बताया की वो GROUNDED इसलिए रहना चाहती हैं क्योकि उन्होंने बचपन से Key Hospitality सीखा हैं तो वो बाकि सबको भी यही कहना चाहती हैं

[ad_2]

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, फैंस बोले- ‘ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है’

[ad_1]


बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद कई दोनों तक वो टॉक ऑफ द टाउन बनी रही. अब एक बार फिर किसी मिस्ट्री मैन को लेकर मलाइका अरोड़ा का नाम लाइमलाइट में आ गया है.  हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां हसीना अपने मिस्ट्री मैन संग नजर आईं.

दरअसल आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जहां मलाइका अरोड़ा बिल्कुल कैजुअल अवतार में एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं. इस दौरान उनके साथ एक शख्स को देखा गया जिसने मास्क लगाया हुआ था और उसने अपना चेहरा रिवील नहीं किया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और सभी इस मिस्ट्री मैन को लेकर कयास लगा रहे हैं. 


‘ये तो वहीं कॉन्सर्ट वाला लड़का है… ‘
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस के कमेंट्स का सिलसिला भी शुरू हो गया. कई लोगों ने एक्ट्रेस के लव लाइफ को लेकर बात की तो कई लोगों ने बताया कि ये वही कॉन्सर्ट वाला शख्स है जिसके साथ पहले मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में उनके मिस्ट्री मैन एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं.

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है

मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है
मिस्ट्री मैन संग एयरपोर्ट पर दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देखते ही फैंस बोले- 'ये तो वही कंसर्ट वाला लड़का है

लगभग सभी यूजर्स सिर्फ यही कमेंट करते नजर आएं की ये शख्स वही है जिसके साथ एक्ट्रेस कॉन्सर्ट में नजर आई थीं. वही दूसरी और एक यूजर ने टैब्लॉइड्स का हवाला देते हुए इस शख्स का नाम भी रिवील कर दिया है. उन्होंने इस मिस्ट्री मैन का नाम हर्ष बताया. 

एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में स्पॉट हुए थे दोनों
बता दें कि अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा काफी समय तक अकेले रह रही थीं. लेकिन हाल ही में मुंबई में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एनरिक इग्लेसियस का कॉन्सर्ट ऑर्गनाइज किया था. जहां मलाइका अरोड़ा को एक लड़के के साथ देखा गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो ये शख्स डायमंड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था और लोग दावा करने लगे कि वो शख्स एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड हैं.



[ad_2]

‘धुरंधर’ से पहले इन फिल्मों में विलेन बनकर अर्जुन रामपाल ने मचाया था भौकाल, ओटीटी पर निपटा लें

[ad_1]

Exclusive: 'गौतम गंभीर अच्छे कोच, और कोच ग्राउंड पर नहीं खेल सकता', दक्षिण अफ्रीका से हार पर बोला पूर्व CSK स्टार

‘गौतम गंभीर अच्छे कोच, और कोच ग्राउंड पर नहीं खेल सकता’, दक्षिण अफ्रीका से हार पर बोला पूर्व CSK स्टार

[ad_2]

17 साल बाद थिएटर्स में रिलीज होगी इतनी लंबी फिल्म, जानें ‘धुरंधर’ का रनटाइम

[ad_1]


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इससे पहले ही मेकर्स खुलासा कर चुके हैं कि ‘धुरंधर’ 2 पार्ट्स में बनने वाली है. वहीं अब दर्शकों में ‘धुरंधर’ के रनटाइम को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर’ पिछले 17 सालों में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे लंबी होगी.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा- ‘धुरंधर पार्ट 1 की लंबाई लगभग 3 घंटे 32 मिनट बताई जा रही है. फाइनल रन टाइम अभी सीक्रेट रखा गया है. लेकिन उम्मीद है कि ये लगभग साढ़े तीन घंटे लंबी होगी. सेंसर सर्टिफिकेट लेने का प्रॉसेस शुरू हो गया है. कुछ दिनों में जब सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्म को पास कर देगा, तब इसकी सही रन टाइमिंग पता चल पाएगी.’

शुरू से आखिर तक बंधे रहेंगे दर्शक
रिपोर्ट में आगे लिखा है- ‘धुरंधर एक विशाल कहानी कहता है और इसीलिए इसका रनटाइम भी लंबा है. निर्देशक आदित्य धर एक कुशल कहानीकार हैं. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) या उनके प्रोडक्शन की फिल्में जैसे आर्टिकल 370 (2024), धूम धाम (2025) और हाल ही में रिलीज हुई बारामूला (2025) को ही देख लीजिए. वो हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्मों में बहुत कुछ हो और कहानी ज्यादा खींची हुई न लगे. धुरंधर की कहानी भी कुछ ऐसी ही होगी. इतना कुछ होगा कि दर्शक शुरू से आखिर तक बंधे रहेंगे.’

जोधा अकबर के बाद दूसरी लंबी फिल्म होगी ‘धुरंधर’
बता दें कि ‘धुरंधर’ पिछले 17 सालों में अब तक रिलीज हुई सबसे लंबी फिल्मों को मात दे देगी. अगर रणवीर सिंह की इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 32 मिनट होता है तो ये जोधा अकबर के बाद बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म होगी. साल 2008 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की ये फिल्म 3 घंटे 34 मिनट लंबी थी.

‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे. फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी ‘धुरंधर’ में अहम रोल में दिखाई देंगे.

[ad_2]

शर्लिन चोपड़ा ने क्यों हटवाया ब्रेस्ट इम्प्लांट? एक्ट्रेस बोली- ‘मेरी जिंदगी नर्क बन…’

[ad_1]


शर्लिन चोपड़ा हमेशा अपने ग्लैम लुक की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. हालांकि इस बार उनकी सुर्खियां में रहने की वजह कुछ और है. दरअसल एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया हुआ था. लेकिन अब उन्होंने अचानक इसे हटवाने का फैसला कर सबको चौंका दिया. वहीं शर्लिन ने एक इंटरव्यू में अचानक अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की असल वजह का खुलासा किया हैं.

शर्लिन चोपड़ा ने क्यों हटवाए ब्रेस्ट इम्प्लांट?
बता दें कि बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा ने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की असल वजह का खुलासा किया है. शर्लिन ने कहा, “मैंने धारणा बना रखी थी, लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट के चलते मेरी जिंदगी नर्क बन सकती है तब अचानक हृद्य परिवर्तन हुआ और फिर मुझे एहसास हुआ कि नहीं ये ब्रेस्ट इम्प्लांट ये तय नहीं करेगा कि मैं हॉट हूं या नहीं हूं. ये मैं तय करूंगी और ये हमारी सोच में होता है.

लिमिट से ज्यादा इम्प्लांट कराया था?
इंटरव्यू के दौरान शर्लिन ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए लिमिट से ज्यादा इम्प्लांट करवाकर अपनी ब्रेस्ट का साइज बढ़वाया था. उन्होंने कहा, “ खुद को अट्रैक्टिव बनाना, अपीलिंग बनाना कोई गलत मंशा नहीं है, लेकिन इसके चक्कर में अगर आप अपनी हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं और हेल्थ को साइड में कर देते है तो ये बहुत बड़ी बेवकूफी है.

भारी बोझ सीने से हट गया
इससे पहले शर्लिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने की न्यूज शेयर की थी. उन्होंने कहा था, “ ये भारी बोझ मेरे सीने से उतर गया है. एक इम्प्लांट का वजन 825 ग्राम था. मैं तितली की तरह लाइट महसूस कर रही हूं.”

 


 उन्होंने यंग जनरेशन से भी अपील करते हुए कहा था, “देश की युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इंफ्लूएंस होकर अपनी बॉडी के साथ कोई खिलवाड़ ना करें. आपको जो भी कराना हो उसे लेकर अपनी फैमिली और मेडिकल एक्सपर्ट के साथ इन डेप्थ डिसकशन करें. और कोई जल्दबाजी ना करें, भीड़ का हिस्सा बिल्कुल ना बनें.अपनी ऑथेंटिसिटी और रियलनेस की हिफाजत करें.”

 



[ad_2]

अदा शर्मा की दादी का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

[ad_1]


एक्ट्रेस अदा शर्मा के घर पर दुखों का पहाड़ टूटा है. हाल ही में एक्ट्रेस की दादी का निधन हो गया है जिससे उनका पूरा परिवार टूट गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बात की दी जानकारी है. 

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
मंगलवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “ऊं शांति. हमारी पाती (मेरी दादी) चाहती थीं कि उन्हें इसी तरह याद किया जाए. सभी शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा उन्हें सम्मान दिया. उनका तीन दिन पहले निधन हो गया.”

बता दें, एक्ट्रेस की दादी पिछले कुछ महीनों से अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस से पीड़ित थीं, जिसके लिए वह अस्पताल में भर्ती थीं. एक्ट्रेस अपनी दादी के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी. वह अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती थी.


अदा शर्मा का करियर
एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में हॉरर फिल्म 1920 से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नामांकित किया गया था. इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की तरफ भी रुख किया था, जिसमें उन्होंने ‘कमांडो 2’ समेत कुछ फिल्में की थीं.

अदा ने 2014 में फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में अदाकारी की. इसी साल अदा ने तेलुगु फिल्म ‘हार्ट अटैक’ में बेहतरीन काम किया. साल 2023 में ‘द केरल स्टोरी’ में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया. अदा की मां केरल से हैं और क्लासिकल डांसर हैं, जिस वजह से अदा बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं.

इसी के साथ एक्ट्रेस पिछली बार तेलुगु फिल्म ‘सीडी’ में नजर आई थीं. जल्द ही वह फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ का हिस्सा होंगी. एक्ट्रेस जल्द ही क्राइम थ्रिलर में भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण 8 पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है. यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा.



[ad_2]

‘मस्ती 4’ बनी विवेक ओबरॉय की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें-5 दिनों का टोटल कलेक्शन

[ad_1]


विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ सिनेमाघरों में  21 नवंबर, 2025 को रिलीज़ हुई थी. इसका क्लैश फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से हुआ. वहीं ‘मस्ती 4’ ने ओपनिंग वीकेंड तक ठीक कमाई की लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है. सोमवार के बाद अब मंगलवार यानी पांचवें दिन भी इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इसने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

मस्ती 4’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘मस्ती 4’ का निर्देशन मिलन मिलाप जावेरी ने किया है. ये इस फ्रैंचाइज़ी की चौथी इंस्टॉलमेंट हैं. वहीं ‘मस्ती 4’  से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद थी लेकिन ये टिकट खिड़की पर वीकडेज में कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को इसने 2.75 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन को भी इसने शुक्रवार जितनी ही कमाई की, यानी 2.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन रविवार को इसने मामूली बढ़त के साथ 3 करोड़ रुपये कमाए.  चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में 46.67 फीसदी की गिरावट देखी गई और इसने केवल 1.60 करोड़ रुपये कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मस्ती 4’  ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मस्ती 4’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 11.70 करोड़ रुपये हो गई है.  

विवेक ओबेरॉय की टॉप 10 फिल्मों में हुई ‘मस्ती 4’ की एंट्री
‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. लेकिन ये विवेक ओबरॉय की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है. ये 11.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक्टर की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसका टारगेट ग्रेट ग्रैंड मस्ती है जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 13.72 करोड़ रुपये है.

‘मस्ती 4’ के बारे में 
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित, एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त ‘मस्ती 4’ मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियो द्वारा प्रेजेंट की गई है. इसमें एल्नाज़ नोरोज़ी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा भी हैं. इनके अलावा, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी और तुषार कपूर भी कैमियो भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. 

 

[ad_2]

Waves Film Market 2025: Independent Cinema से लेकर Tech Innovations तक | Film Bazaar Ft. Industry Experts

[ad_1]

Waves Film Market 2025 ने इस साल independent cinema को एक नई पहचान दी है. हमारी बातचीत में experts ने बताया कि ये marketplace India का पहला ऐसा film business hub है जहाँ independent filmmakers, buyers, distributors और tech innovators एक साथ जुड़ते हैं. यहां work-in-progress films, completed movies और scripts की screenings होती हैं, जिससे creators को global exposure मिलता है. साथ ही AI-based filmmaking, multilingual dubbing apps और नई camera technologies जैसे innovations ने festival को और खास बनाया. Government-supported initiatives जैसे Create in India Challenge young talent को mentorship और funding opportunities देते हैं. Waves Bazaar आज इंडिया के filmmakers, producers और cinema lovers के लिए एक truly dynamic platform बन चुका है.

[ad_2]

श्रीदेवी का गाना ‘हवा हवाई’ गाते वक्त लीरिक्स में ये बड़ी भूल कर बैठी थीं कविता कृष्णमूर्ति

[ad_1]


बॉलीवुड की लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने एबीपी सदर्न राइजिंग समिट में शिरकत की. जहां उन्होंने ‘मैजिक ऑफ म्यूजिक: द 90s स्वैग’ सेशन के दौरान अपने सिंगिंग करियर के कई दिलचस्प किस्से शेयर की. इसी दौरान सिंगर ने बताया कि जब वो श्रीदेवी का गाना ‘हवा हवाई’ गा रही थी, तो उनसे लीरिक्स में एक बड़ी भूल हो गई थी.

कविता कृष्णमूर्ति ने बताया हवा हवाई’ का किस्सा

कविता कृष्णमूर्ति ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. इसमें से एक अनिल कपूर और श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘हवा हवाई’ भी है. ये गाना श्रीदेवी के फैंस की फेवरेट गानों में से एक हैं. गाना आज भी ये शादियों और पार्टियों में खूब बजाया जाता है. इसको लेकर अब सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘जब ये गाना उन्होंने गाया था तो वो ज़्यादा सोलो गाने नहीं गा रही थी. उस वक्त वो लक्ष्मीकांत प्यारेलालजी और लता जी के लिए कई गाने डब कर रही थी.’

जावेद अख्तर-बोनी कपूर को देखकर चौंक गई थीं सिंगर

सिंगर ने आगे बताया कि, ‘इस गाने के लिए जब वो रिहर्सल रूम में गई तो चौंक गई, क्योंकि वहां जावेद अख्तर, बोनी कपूर समेत कई लोग उनस जैसी नई सिंगर का इंतज़ार कर रहे थे. जब मैं वहां पहुंची, तो लक्ष्मी जी ने मुझसे कहा कि अपना कागज़ निकालो और लिखो, ‘चिहुआहुआ’… फिर उन्होंने लिखवाया होनुलुलु, लुलु… और ये सिलसिला चलता रहा..”

गाने में सिंगर से हुई थी ये बड़ी भूल

इसके बाद सिंगर ने गाने में हुई अपनी गलती का खुलासा किया. उन्होंने बताया, “जब छह महीने बाद लक्ष्मीजी ने मुझे फोन किया और बताया कि वो इस गाने को मेरी आवाज़ में ही रखेंगे क्योंकि ये श्रीदेवी जी पर जंच रही है, तो मैंने कहा, “लक्ष्मी जी, बहुत-बहुत शुक्रिया, लेकिन मुझसे एक शब्द में गलती हो गई. मैंने “जानू” की जगह “जिनू जो तुमने बात छुपाई” गाय था, लेकिन लक्ष्मीकांत ने कहा कि ये सही है और श्रीदेवी पर सूट हो रहा है. अगर आप गाने में श्रीदेवी जी को देखोगे तो आपको लगेगा जिनु ही सही शब्द है..”

ये भी पढ़ें – 

Sunny Deol पर टूटा दुखों का पहाड़, घर पहुंचे अजय देवगन, आलिया-रणबीर सहित ये दिग्गज सितारे

 

[ad_2]

धर्मेंद्र ने इस शख्स के कहने पर ली थी राजनीति में एंट्री, फिर छात्रों के लिए किया था ये खास काम

[ad_1]


दो दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कहने वाले चर्चित फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के राजनीति में कदम रखने, लोकसभा का चुनाव लड़ने और फिर सियासत से तौबा करने के बारे में तो सभी को पता है, लेकिन किस राजनेता के ऑफर और दोस्त के दबाव डालने पर वह बीजेपी में शामिल हुए और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए राजी हुए, इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी. धर्मेंद्र को चुनाव लड़ने का ऑफर देने वाली राजनेता ने इस बारे में फैसला 6 महीने पहले साल 2003 में तभी कर लिया था, जब वह अपने एक करीबी दोस्त की पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान आए हुए थे. धर्मेंद्र के प्रचार करने से ही दोस्त की पत्नी विधानसभा में फंसे हुए चुनाव में भी जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी.

कैसे हुई थी धर्मेंद्र की राजनीति में एंट्री?

दरअसल धर्मेंद्र साल 1977 में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आए हुए थे. यहां उनकी मुलाकात शहर के बड़े बिजनेसमैन और सियासी परिवार से जुड़े हुए विजय पूनिया से हुई. यह मुलाकात इतनी गहरी दोस्ती में बदल गई कि धर्मेंद्र और विजय पूनिया में घरेलू संबंध कायम हो गए. विजय पूनिया से दोस्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धर्मेंद्र उनकी बेटी की शादी में न सिर्फ शामिल हुए बल्कि कन्यादान खुद अपने हाथों किया और साथ ही विदाई के वक्त भावुक होकर रो भी पड़े.धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियां अक्सर विजय पूनिया के घर ही रहती थी. धर्मेंद्र जब भी जयपुर आते विजय पूनिया के बंगले पर ही रुकते थे और वह भी मुंबई में उन्हीं के यहां जाते थे.

बॉलीवुड के हीमैन ने इस शख्स के कहने पर मारी थी राजनीति में एंट्री, फिर छात्रों के लिए किया था ये खास काम

विजय पूनिया की पत्नी के लिए एक्टर ने किया प्रचार

राजस्थान में साल 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में विजय पूनिया की पत्नी ऊषा नागौर जिले से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ रही थीं. चुनाव फंसा हुआ था. ऐसे में विजय पूनिया को अपने दोस्त धर्मेंद्र की याद आई. उन्होंने धर्मेंद्र से प्रचार करने की अपील की तो वह तुरंत तैयार हो गए. धर्मेंद्र ने यहां शोले फिल्म का डायलॉग सुनाते हुए जो माहौल बनाया, उससे ऊषा पूनिया चुनाव जीत गई.

वसुंधरा राजे के कहने पर बीजेपी में शामिल हुए थे एक्टर

विजय पूनिया की पत्नी ऊषा के धर्मेंद्र की वजह से चुनाव जीतने की कहानी 2004 में तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे को पता थी. उन्हें धर्मेंद्र और विजय पूनिया की दोस्ती के बारे में भी जानकारी थी. बीकानेर की लोकसभा सीट बीजेपी के लिए हमेशा चुनौती होती थी. वहां उसका प्रदर्शन आमतौर पर बहुत अच्छा नहीं होता था.

बॉलीवुड के हीमैन ने इस शख्स के कहने पर मारी थी राजनीति में एंट्री, फिर छात्रों के लिए किया था ये खास काम

साल 2004 के लोकसभा चुनाव के वक्त वसुंधरा राजे ने विजय पूनिया को बुलाकर धर्मेंद्र को चुनाव लड़ने के लिए तैयार करने को कहा. विजय पूनिया ने धर्मेंद्र से बात की तो उन्होंने साफ मना कर दिया. बाद में विजय पूनिया ने अपने रिश्तों की दुहाई देकर उनसे वसुंधरा राजे से दिल्ली में मुलाकात करने को कहा है. वसुंधरा राजे के कहने पर धर्मेंद्र न सिर्फ बीजेपी में शामिल हुए, बल्कि चुनाव लड़ने को भी तैयार हो गए.

मुश्किल हालातों में सांसद बने थे धर्मेंद्र

विजय पूनिया के मुताबिक धर्मेंद्र जब बीकानेर से चुनाव लड़ रहे थे तो बीजेपी के ही तमाम लोग उनके साथ नहीं दे रहे थे. मुश्किल हालात में वह सांसद चुने गए. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के जिस दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी को हराया था, बाद में उनसे मुलाकात भी की थी. चुनाव प्रचार के दौरान सनी देओल की सभा ने धर्मेंद्र के पक्ष में एकदम माहौल बना दिया था. सांसद चुने जाने के बाद धर्मेंद्र कुछ दिनों तो बहुत एक्टिव रहे.

बॉलीवुड के हीमैन ने इस शख्स के कहने पर मारी थी राजनीति में एंट्री, फिर छात्रों के लिए किया था ये खास काम

धर्मेंद्र ने कम करवाई थी यूनिवर्सिटी की फीस

बीकानेर के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे. काफी कुछ उन्होंने किया भी लेकिन राजनीति का माहिर खिलाड़ी नहीं होने की वजह से उनके काम का क्रेडिट दूसरे लोग ले जाते थे. धर्मेंद्र को यह बात अखरती थी. धीरे-धीरे उन्होंने दूरियां बनानी शुरू कर दीं. सियासत उनको रास नहीं आई. हालांकि वह बीकानेर के बाहर के लोगों के भी काम करते थे. राजस्थान की तत्कालीन गवर्नर प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से बातचीत कर उन्होंने यूनिवर्सिटी की फीस कम कराई थी और छात्रों के आंदोलन को खत्म कराया था.

विजय पूनिया के मुताबिक वो बेहद मिलनसार स्वभाव के इंसान थे. बड़ा स्टार होने के बावजूद वह बेहद सादगी के साथ रहते थे और लोगों से बड़ा अपनापन रखते थे. सियासत से उनका मोह इस कदर भंग हुआ था कि मथुरा में पत्नी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार में भी वह आखिरी वक्त ही गए थे.

ये भी पढ़ें – 

श्रीदेवी का गाना ‘हवा हवाई’ गाते वक्त लीरिक्स में ये बड़ी भूल कर बैठी थीं कविता कृष्णमूर्ति, खुद बताया किस्सा

 

 

[ad_2]