फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, ‘गुस्ताख इश्क’ के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

[ad_1]


मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और एक्टर विजय वर्मा लीड रोल में हैं. फातिमा अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं. वहीं विजय वर्मा भी अपने डैशिंग अवतार से हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों एक्टर्स में से ज्यादा अमीर कौन हैं?

फातिमा सना शेख ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाची 420’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने कमल हासन के किरदार की बेटी भारती का किरदार निभाया था. हालांकि फातिमा को असल पहचान 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ से मिली. इसके बाद एक्ट्रेस ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’, ‘लूडो’ और ‘मेट्रो इन’ दिनों जैसी फिल्मों में नजर आईं.

फातिमा सना शेख की फीस (Fatima Sana Shaikh’s Fees)
अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फातिमा सना शेख ने नाम और पैसा दोनों कमाया. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘दंगल’ के लिए 75 लाख रुपए चार्ज किए थे. लेकिन अपनी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए फीस मिली थी. वहीं फातिमा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस मुंबई में एक आलीशान किराए के घर में रहती हैं.

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, 'गुस्ताख इश्क' के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

फातिमा सना शेख की नेटवर्थ (Fatima Sana Shaikh Net Worth)
फातिमा के पास कारटोक की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पास एक मर्सिडीज-बेंज GLE लग्जरी एसयूवी है, जिसकी कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपए है. इसके अलावा फातिमा की कार कलेक्शन में एक टाटा हैरियर डार्क एडिशन भी शामिल हैं. सियासत की मानें तो फातिमा सना शेख की कुल नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है.

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, 'गुस्ताख इश्क' के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

विजय वर्मा की फीस और नेटवर्थ (Vijay Varma’s Fees & Net Worth)
‘गुस्ताक इश्क’ एक्टर विजय वर्मा ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म चटगांव से बॉलीवुड डेब्यू किया था. 2019 की फिल्म ‘गली बॉय’ से वो पॉपुलर हुए और फिर सीरीज मिर्जापुर से छा गए. इसके बाद विजय वर्मा ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘मर्डर मुबारक’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक विजय अपनी एक फिल्म या शो के लिए 85 लाख रुपए की फीस लेते हैं. वहीं उनकी कुल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपए है. विजय वर्मा के पास मुंबई के जुहू में एक सी-फेसिंग बंगला है. इसके अलावा वो लग्जरी कार जीप कंपास के मालिक है जिसे उन्होंने साल 2021 में खरीदा था. 

फातिमा सना शेख या विजय वर्मा, 'गुस्ताख इश्क' के किस स्टार के पास है ज्यादा दौलत? जानें नेटवर्थ

ऐसे में साफ है कि फातिमा सना शेख अमीरी में विजय वर्मा से आगे हैं. एक्ट्रेस के पास विजय से 4 गुना ज्यादा दौलत है.

[ad_2]

‘पावरफुल रोल में माहिर थे, फिर भी कम आंका गया…’ धर्मेंद्र को लेकर बोले आमिर खान

[ad_1]


बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. आज (27 नवंबर) मुंबई में देओल फैमिली ने उनकी प्रेयर मीट रखी थी जिसमें कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की. लेकिन आमिर खान को आज IFFI में शामिल होना था. ऐसे में वो धर्मेंद्र की प्रेयर मीट अटेंड नहीं कर पाए. लेकिन उन्होंने IFFI में एक सेशन के दौरान ही-मैन को बारे में बात करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सुपरस्टार ने दावा किया कि धर्मेंद्र बेहद टैलेंटेड थे लेकिन उन्हें कम आंका गया.

एएनआई के मुताबिक IFFI में आमिर खान ने कहा- ‘मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं. उन्हें एक्शन हीरो और ही-मैन के रूप में जाना जाता था और एक्शन फिल्मों में इन पावरफुल किरदारों को निभाने में वो बेहद माहिर थे. लेकिन मुझे नहीं पता कि लोगों ने इस पर ध्यान दिया है या नहीं, मुझे लगता है कि उन्हें कम आंका गया है. रोमांस या अलग-अलग जोनर में उनकी एक्टिंग लाजवाब है.’

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट मिस करने पर आमिर खान को अफसोस
आमिर खान ने आगे कहा- ‘उन्होंने कॉमेडी में भी कमाल का काम किया है. ओह गॉड, उन्होंने कमाल की कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा फिल्में की हैं. मेरे हिसाब से, धरम जी बिलकुल उसी लेवल के थे और कितने खूबसूरत इंसान थे. आज दरअसल मैं बॉम्बे में नहीं था, लेकिन उनकी प्रार्थना सभा थी. बदकिस्मती से, मैंने उसे मिस कर दिया.’ आमिर खान ने आगे अपने बेटे आजाद और धर्मेंद्र की मुलाकात को याद किया.’

पावरफुल रोल्स निभाने में माहिर थे, फिर भी उन्हें कम आंका गया...' धर्मेंद्र के निधन के बाद आमिर खान का बड़ा दावा

जब आमिर ने धर्मेंद्र से कराई थी बेटे की मुलाकात
सुपरस्टार ने कहा- ‘मैं अक्सर उनके पास जाकर बैठता था. एक दिन मैं अपने बेटे आजाद को भी साथ ले गया. मैंने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम किसी से मिलो, क्योंकि आजाद ने उनका काम ज्यादा नहीं देखा है. लेकिन वो मेरे साथ आए और हमने उनके साथ कुछ घंटे बिताए और ये वाकई बहुत अच्छा रहा. धरम जी न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे. वो बहुत ही जेंटल थे, वो जेंटल जायंट जैसे थे. वो बहुत ही प्यार करने वाले शख्स थे, चाहे वो किसी से भी मिलते, चाहे वो कोई कलीग हो, चाहे वो इंडस्ट्री से बाहर का कोई इंसान हो, वो हमेशा लोगों से बहुत गर्मजोशी से मिलते और कोमलता से पेश आते थे.’

‘हम सभी के लिए एक बड़ा नुकसान है’
आमिर खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर कहा- ‘धरम जी एक संस्था थे, उनका सत्यकाम आज भी हमें सिखाता है, वो एक शानदार व्यक्ति थे, वो एक बेहतरीन अभिनेता थे और ये हम सभी के लिए एक बड़ा नुकसान है. उन्हें अपनी भाषा पर बहुत अच्छी पकड़ थी. मेरा मतलब है, उनकी हिंदुस्तानी बहुत साफ थी. उन्हें सुनना बहुत खास था, यहां तक कि लाइव इवेंट्स में भी जब वो बोलते थे, तो उनमें एक अद्भुत शालीनता होती थी.’

[ad_2]

धर्मेंद्र के प्रेयर मीट की इनसाइड तस्वीरें, हाथ जोड़े दिखे सनी देओल, कई सेलेब्स पहुंचे

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. उनके निधन के तीन दिन बाद आज (27 नवंबर) को देओल फैमिली ने उनकी प्रेयर मीट रखी थी. सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट होस्ट की थी जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. वहीं अब प्रेयर सीट से इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

धर्मेंद्र की शोक सभा से दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हैं. पहली फोटो में सनी देओल हाथ जोड़कर शोक जताने पहुंचे लोगों से मिलते दिख रहे हैं. उनके साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहने बॉबी देओल भी लोगों से मिलकर उनका शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी वाइफ तान्या देओल और बेटे आर्यमान देओल भी उनके साथ खड़े दिख रहे हैं.

धर्मेंद्र के प्रेयर मीट की इनसाइड तस्वीरें, हाथ जोड़े दिखे सनी देओल, ऐश्वर्या- शाहरुख सहित तमाम सेलेब्स पहुंचे

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट से सामने आई अमीषा पटेल की फोटो
फोटो के बैकग्राउंड में धर्मेंद्र का बड़ा-सा फोटो फ्रेम भी लगा दिख रहा है. एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं. प्रेयर मीट से उनकी एक फोटो सामने आई हैं. इसमें वो व्हाइट कलर टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. फोटो में वो लोगों से बात करती दिख रही हैं. इसी तस्वीर में राज बब्बर की भी झलक देखने को मिली.

धर्मेंद्र के लिए सनी-हेमा ने अलग-अलग रखी प्रेयर मीट
धर्मेंद्र के लिए देओल फैमिली और हेमा मालिनी ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी. जहां देओल फैमिली ने मुंबई के एक होटल में शोक सभा होस्ट की तो नहीं हेमा मालिनी ने अपने घर पर ही प्रेयर मीट रखी. दोनों ही जगह सेलेब्स ने पहुंचकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी. सलमान खान, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, फरदीन खान, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मुकेश छाबड़ा तक ही-मैन की शोक सभा में शामिल हुए. वहीं गोविंदा की वाइफ सुनीका आहूजा, फरदीन खान, महिमा चौधरी, फातिमा सना शेख समेत कई हस्तियों ने हेमा मालिनी के घर पर हुई धर्मेंद्र की शोक सभा में शिरकत की. 

[ad_2]

मानहानि मामले में समीर वानखेड़े बोले बदनाम किया, नेटफ्लिक्स ने कहा – ‘जनता सब जानती है’

[ad_1]


दिल्ली हाई कोर्ट में नेटफ्लिक्स ने आईआरएस अफसर समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि मुकदमे का जोरदार विरोध किया. यह मुकदमा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ द बैडस ऑफ बॉलीवुड में वानखेड़े की कथित नकारात्मक छवि दिखाए जाने को लेकर दायर किया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स की ओर से पेश वकील ने कहा कि ऐसे मामलों में मानहानि साबित करना आसान नहीं होता और यह सिर्फ ट्रायल के बाद ही तय हो सकता है.

उन्होंने दलील देते हुए कहा कि केवल यह कहना कि शो द बैडस ऑफ बॉलीवुड को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बनाया है मानहानि साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है. समीर वानखेड़े को दुर्भावना साबित करनी होगी. 

समीर वानखेड़े के खिलाफ हुई पूछताछ और आरोप 2022 से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूदा- वकील 

नेटफ्लिक्स की तरफ से पेश वकील ने कहा समीर वानखेड़े के खिलाफ हुई पूछताछ और आरोप साल 2022 से ही सार्वजनिक डोमेन में मौजूद हैं लेकिन उन्होंने तब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की. ऐसे में अंतरिम आदेश जारी करना उचित नहीं होगा. वकील कहा कि वानखेड़े खुद कहते हैं कि उन्हें मीडिया की आलोचना से कोई दिक्कत नहीं फिर सीरीज के एक डेढ़ मिनट के व्यंग्यात्मक हिस्से पर आपत्ति कैसे कर सकते हैं.

समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स के वकील की दलील का किया विरोध 

दिल्ली हाई कोर्ट में समीर वानखेड़े की ओर से दावा किया गया है कि सीरीज को जानबूझकर इस तरह बनाया गया है कि उनकी छवि खराब हो. साथ ही यह भी कहा गया कि एक पात्र द्वारा सत्यमेव जयते बोलने के बाद अभद्र इशारा दिखाया गया जो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनों का उल्लंघन है.

कोर्ट ने वानखेड़े की कानूनी टीम से ईडी और सीबीआई जांच से जुड़े आदेशों की जानकारी पेश करने को कहा है. अब मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी.

[ad_2]

‘बिल्कुल धरम जी पर गया है’, सनी देओल के बारे में हेमा मालिनी ने कही थी ये बात

[ad_1]


दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल फैमिली सदमे है. फिल्म इंडस्ट्रीज के लोग इस सच स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनके सबसे चहेते सुपरस्टार अब नहीं रहे. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी का एक पुराना इंटरव्यू दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है.

इंटरव्यू में हेमा मालिनी धर्मेंद्र संग अपनी शादी और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते को लेकर बातें कर रही हैं.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के ‘रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल के एक एपिसोड का है. इस एपिसोड में हेमा मालिनी के संग उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना भी शामिल हुई थीं.

इस बातचीत में हेमा मालिनी यूं तो कई खुलासे करती हैं. मगर सबसे दिलचस्प मोड़ तब आता है जब वह अपने सौतेले बेटे सनी देओल के स्वभाव को लेकर खुलासा करती हैं उनका नेचर किस पर गया है.


कैसा है सनी-बॉबी संग ईशा-अहाना का रिश्ता
इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ईशा और अहाना से काफी कुछ सवाल करती हैं. दोनों उतनी ही बेबाकी से सिमी के सवालों का जवाब देती हुई दिख रही हैं. आखिरी में जब सिमी ईशा से पूछती हैं कि उनका उनके भाई सनी और बॉबी देओल संग उनकी बॉन्डिंग कैसी है.

इस पर ईशा ने कहा, हम दोनों के क्लोज हैं लेकिन हम सनी भाई से ज्यादा मिलते हैं क्योंकि जब भी हम विदेश जाते हैं खासकर लंदन तो उनसे ज्यादा मुलाकात होती है. हम वहा उनके साथ काफी समय बिताते हैं. बॉबी भाई कभी-कभी आते हैं, लेकिन हमारा ज्यादा समय सनी भाई के साथ ही बीतता है.

हेमा मालिनी ने बताया किस पर गया है सनी का स्वभाव
आगे बातचीत में हेमा मालिनी सनी देओल की तारीफ करते हुए कहती हैं कि सनी एक धरम पर गया है. उनका व्यवहार, बात करने का तरीका सब में धरम की झलक दिखती है. बहुत अच्छे इंसान हैं. रही बात बॉबी की वो मस्त-मौला हैं, क्योंकि वह छोटा है इसलिए स्वभाव भी थोड़ा अलग है.


आपको बता दें कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और वह 4 बच्चों के पिता थे. इसके बाद भी वह हेमा से दिल लगा बैठे. हेमा को भी धर्मेंद्र के शादीशुदा होने से कोई दिक्कत नहीं थी.

बता दें कि धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी साल 1979 में हुई थी. दोनों अपना धर्म बदल कर बेहद निजी तरीके से निकाह किया था. वहीं इस बात को काफी समय तक छुपाकर रखा था. इस शादी से बाद में कपल को दो बेटियां ईशा और अहाना हुईं.



[ad_2]

Live: धर्मेंद्र की प्रेयर मीट आज, श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे दिग्गज सेलेब्स

[ad_1]

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे जिसके बाद 24 नवंबर, 2025 को उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया. अब उनके निधन के तीन दिन बाद देओल फैमिली ने आज उनके लिए प्रेयर मीट रखी है. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट आज मुंबई में ही होगी जिसमें उनकी फैमिली और करीबी दोस्त ही शिरकत करेंगे.

देओल फैमिली दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए आज शोक सभा का आयोजन कर रही है. हालांकि परिवार ने एक्टर के अंतिम संस्कार की तरह प्रेयर मीट को भी बेहद इंटीमेट रखने का फैसला किया है. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का टाइम और वेन्यू वाला निमंत्रण सामने आया था. लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देओल फैमिली ने अपील की है कि जिन लोगों ने भी इसे पब्लिकली शेयर किया है, वो हटा दें.

हेमा मालिनी हुईं इमोशनल
धर्मेंद्र से निधन के बाद आज हेमा मालिनी ने पहली बार पोस्ट करके उन्हें याद किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘धरम जी, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाडले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के हर पल में मेरे लिए सबसे जरूरी व्यक्ति- दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ रहे हैं. अपने सहज, मिलनसार बर्ताव से, और हमेशा सभी के लिए स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था.’

‘मेरे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती…’
हेमा मालिनी ने आगे लिखा- ‘एक पब्लिक फिगर के रूप में, उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक बना दिया. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी फेम और अचीवमेंट्स हमेशा रहेंगी. मेरे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है और जो खालीपन पैदा हुआ है, वो जीवन भर बना रहेगा. सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं.’

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार में पहुंचे थे ये सितारे
बता दें कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार 24 नवंबर को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ था. इस दौरान हेमा मालिनी और ईशा देओल नम आंखें लिए उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं. सनी देओल ने पिता को मुखाग्नि दी थी और उनकी बेटियों ने शमशान घाट पर दीया जलाया था. धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन से शबाना आजमी तक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे

[ad_2]

13 साल के करियर में इस एक्ट्रेस ने दी हैं सिर्फ 3 फ्लॉप फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर करती हैं राज

[ad_1]


बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की बात होती है तो सबसे पहले नाम आलिया भट्ट का आता है. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. आलिया की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है उनके लिए फैंस दीवाने हैं. जब भी आलिया की किसी फिल्म की अनाउंसमेंट होती है तो उसके लिए लोगों में एक्साइटमेंट अलग ही देखने को मिलती है. आलिया को इंडस्ट्री में 13 साल हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं 13 साल में उन्होंने कितनी हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं.

इस फिल्म से किया डेब्यू

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में साल 2013 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आए थे. आलिया भट्ट की पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी. उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने लगातार 6 हिट फिल्में भी दी थीं.

ये थीं फ्लॉप फिल्में

आलिया भट्ट ने अपने 13 साल के करियर में बहुत ही कम फ्लॉप फिल्में दी हैं. उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट बहुत कम है. पहली फ्लॉप फिल्म शानदार (43.13 करोड़) उसके बाद कलंक (80.35 करोड़) और तीसरी फ्लॉप फिल्म जिगरा (30.69 करोड़) है.

ये रहीं एवरेज फिल्में

आलिया की कई फिल्में एवरेज रही हैं. एवरेज फिल्मों की बात करें तो इसमें हाइवे, उड़ता पंजाब, ब्रह्मास्त्र हैं. बाकी सारी फिल्में उनकी हिट और सुपरहिट रही हैं.

13 साल के करियर में इस एक्ट्रेस ने दी हैं सिर्फ 3 फ्लॉप फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर करती हैं राज

आलिया की हिट फिल्में

आलिया ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्में हिट और सुपरहिट ही दी हैं. इन फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है. इसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड संस, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शामिल हैं.

आलिया की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Box Office: क्या करके मानेगी ये गुजराती फिल्म? 50 लाख बजट लेकिन मुनाफा 15 हजार% से भी ज्यादा, अजय देवगन की मूवी रह गई पीछे

[ad_2]

कौन है सेलिना जेटली के पति पीटर हाग? टूटने वाली है 15 साल की शादी

[ad_1]

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पीटर हाग से साल 2011 में शादी की थी.

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पीटर हाग से साल 2011 में शादी की थी.

बता दें दुबई में एक इवेंट में पीटर और सेलिना की मुलाकात हुई थी, वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई.

बता दें दुबई में एक इवेंट में पीटर और सेलिना की मुलाकात हुई थी, वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई.

शादी के बाद दोनों खुशहाल फैमिली की तरह रह रहे थे, दोनों ने साल 2012 में अपने जुड़वां बेटों का वेलकम किया. फिर 2017 में दोनों ने एक बार फिर अपने जुड़वां बच्चों का वेलकम किया, हालांकि उनमें से एक बेटे की हार्ट से जुड़ी बीमारी की वजह से मौत हो गई.

शादी के बाद दोनों खुशहाल फैमिली की तरह रह रहे थे, दोनों ने साल 2012 में अपने जुड़वां बेटों का वेलकम किया. फिर 2017 में दोनों ने एक बार फिर अपने जुड़वां बच्चों का वेलकम किया, हालांकि उनमें से एक बेटे की हार्ट से जुड़ी बीमारी की वजह से मौत हो गई.

वहीं अब 15 साल बाद दोंनों की मैरिड लाइफ पर संकट मडंराया हुआ है.

वहीं अब 15 साल बाद दोंनों की मैरिड लाइफ पर संकट मडंराया हुआ है.

शादी के 15 साल बाद एक्ट्रेस सेलिनी जेटली पति पीटर हाग से तलाक लेने वाली हैं. उन्होंने पीटर पर मारपीट प्रॉपर्टी हड़पने, मानसिक शोषण और क्रूरता के आरोप लगाए हैं. मदद के लिए सेलिना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

शादी के 15 साल बाद एक्ट्रेस सेलिनी जेटली पति पीटर हाग से तलाक लेने वाली हैं. उन्होंने पीटर पर मारपीट प्रॉपर्टी हड़पने, मानसिक शोषण और क्रूरता के आरोप लगाए हैं. मदद के लिए सेलिना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

वहीं पीटर हाग की बात करें तो वो एक ऑस्ट्रियाई होटलियर और एंटरप्रेन्योर हैं. वो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम रहे हैं.

वहीं पीटर हाग की बात करें तो वो एक ऑस्ट्रियाई होटलियर और एंटरप्रेन्योर हैं. वो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटर दुबई और सिंगापुर की कई बड़ी होटल चेन में सीनियर मार्केटिंग और मैनेजमेंट रोल्स में काम कर चुके हैं, जिनमें दुबई का मशहूर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप भी शामिल है. इसके अलावा वे एक ब्रांड-स्ट्रैटिजिस्ट के तौर पर भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटर दुबई और सिंगापुर की कई बड़ी होटल चेन में सीनियर मार्केटिंग और मैनेजमेंट रोल्स में काम कर चुके हैं, जिनमें दुबई का मशहूर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप भी शामिल है. इसके अलावा वे एक ब्रांड-स्ट्रैटिजिस्ट के तौर पर भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे.

Published at : 27 Nov 2025 09:43 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

चीटिंग चैट्स के बाद पलाश मुच्छल का हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ के साथ वीडियो वायरल

[ad_1]


म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है. स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के बाद शादी को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया. शादी के पोस्टपोन होने के बाद जब स्मृति ने इंस्टाग्राम से शादी के फंक्शन की सारी फोटोज और वीडियो डिलीट कर दी उसके बाद से ये दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस पलाश पर चीटिंग के आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच उनका हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा के साथ वीडियो सामने आया है.

स्मृति के पिता ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस आ गए हैं लेकिन अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इसी बीच पलाश की नताशा स्टेनकोविक के साथ एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दोनों कार में डांस करते नजर आ रहे हैं.

पलाश-नताशा का वीडियो वायरल

वायरल हो रहा वीडियो कई साल पुराना है. नताशा अपना हिट गाना डीजे वाले बाबू गाती नजर आ रही हैं. दोनों साथ में बैठकर डांस कर रहे हैं.वो गाने की लिप-सिंक कर रही हैं. नताशा कह रही हैं- दुनिया रखूं जूतों के नीचे, तू कहे तो बन जाऊं डीजे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

Kudiya rakhu jooto ke niche ft palash Muchhal
byu/priyansh_gif inDesiVideoMemes

एक्स के साथ फोटोज हुईं वायरल

पलाश की एक्स गर्लफ्रेंडस के साथ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. पलाश और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड बिरवा शाह की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसके साथ ही पलाश पर चीटिंग के आरोप लग रहे हैं. उनकी एक चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं जिसमें वो एक लड़की के साथ फ्लर्ट करत नजर आ रहे हैं. इन सब चीजों के सामने आने के बाद फैंस पलाश को चीटर कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Thamma OTT Release: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदना की ‘थामा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें- पूरी डिटेल

[ad_2]

19 की उम्र में म्यूजिक डायरेक्टर बन गए थे बप्पी लाहिरी, ‘डिस्को किंग’ का मिला खिताब

[ad_1]


हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन बप्पी लाहिरी को डिस्को किंग के नाम से आज भी जाना जाता है. उनके संगीत की डिस्को बीट और जिंदादिल आवाज ने संगीत उद्योग और हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. बंगाली सिनेमा से अपने करियर को शुरू कर उन्होंने हिंदी सिनेमा में छोटी सी उम्र में अपनी पहचान बना ली थी. 27 नवंबर को बप्पी लाहिरी की जयंती है.

कम ही लोग जानते हैं कि बप्पी लाहिरी का असली नाम अलोकेश लाहिरी था. 27 नवंबर 1952 को जन्मे बप्पी दा ने 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बप्पी दा को 1970-80-90 के दशक में बॉलीवुड में डिस्को बीट्स की बाढ़ लाने का श्रेय जाता है. उन्हें इसी वजह से डिस्को किंग ऑफ इंडिया का नाम भी मिला.

Bappi Lahiri Birth Anniversary: 19 साल की उम्र में बने म्यूजिक डायरेक्टर, 'डिस्को किंग ऑफ इंडिया' का मिला खिताब

विरासत में मिला था संगीत
बप्पी दा ने हिन्दी, बांग्ला और दक्षिण भारतीय भाषाओं में 5000 से ज्यादा गाने कंपोज किए. यह भी अपने आप में एक उपलब्धि है. इसके साथ ही उन्होंने कई सिंगिग रिएलिटी शोज में बतौर जज अपनी भूमिका निभाई. राजनीति में भी बप्पी दा ने कदम रखा. 2014 में वो बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन सक्रिय राजनीति नहीं की. मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रखते थे, क्योंकि उनके पिता, अपरेश लाहिरी, एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंसरी लाहिरी, भी गायिका और संगीतकार थीं.

Bappi Lahiri Birth Anniversary: 19 साल की उम्र में बने म्यूजिक डायरेक्टर, 'डिस्को किंग ऑफ इंडिया' का मिला खिताब

तीन साल की उम्र में ही बजाने लगे थे तबला
संगीत बप्पी दा को विरासत में मिला था और उन्होंने अपने माता-पिता की विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया. बचपन में उन्होंने अपने माता-पिता से ही संगीत के गुण सीखे. बहुत कम लोग जानते हैं कि संगीत बनाने और गाने के अलावा उन्हें तबला बजाना भी बहुत पसंद था और इस काम में भी वो माहिर थे. उन्होंने तीन साल की छोटी उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था. उस छोटी सी उम्र में भी, बप्पी दा में किसी प्रोफेशनल तबला वादक के गुण साफ दिखते थे.

‘जख्मी’ से मिली पॉपलैरिटी
19 साल की उम्र में लाहिरी ने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर डेब्यू किया और उन्हें सफलता भी मिली. उन्हें पहला ब्रेक साल 1972 में आई बंगाली फिल्म ‘दादू’ से मिला, लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म ‘नन्हा शिकारी’ से अपने संगीतकार के तौर पर करियर की शुरुआत की. उन्होंने कई फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया, लेकिन वे ताहिर हुसैन की हिंदी फिल्म ‘जख्मी’ से लोकप्रिय हुए. उन्होंने न सिर्फ फिल्म में संगीत दिया, बल्कि प्लेबैक सिंगर के तौर पर पहली बार अपनी आवाज भी दी. फिल्म में सिंगर ने ‘जख्मी दिलों का बदला चुकाने’ गाने में अपनी आवाज दी थी. ये फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही और बप्पी दा का करियर भी इस फिल्म के बाद चल निकला.

सुपरकूल लुक में रहते थे बप्पी दा
बप्पी लाहिरी ने ‘रात बाकी बात बाकी, होना है,’ ‘कोई यहां अहा नाचे-नाचे, कोई वहां,’ ‘डिस्को डांडिया…वादा किया है आने का हमसे आएगी,’ ‘जीना भी क्या है जीना तेरी आंखों के बिना,’ ‘जिंदगी में पहला-पहला तूने मुझको प्यार,’ समेत कई हिट सॉन्ग दिए. गानों के अलावा बप्पी दा अपने अनोखे स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस पूर्व से लेकर पश्चिम की संस्कृति को दिखाता था. वो कुर्ता पजामा से लेकर हुड्डी तक में सुपर कूल लगते थे. उनके सनग्लासेस और गोल्ड ज्वेलरी पहनने के स्टाइल ने भारत में युवाओं के बीच नए फैशन की शुरुआत की थी.

[ad_2]