बेहद दयालु थे धर्मेंद्र, बिना फीस लिए रात में पंजाबी फिल्मों की करते थे शूटिंग

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. वे न केवल बॉलीवुड के हीमैन थे  बल्कि वे कैमरे के पीछे भी एक सच्चे हीरो थे. अपने चार्म, गर्मजोशी और याददार प्रेजेंस लिए जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने तमाम फिल्म मेकर्स और अभिनेताओं की चुपचाप मदद की थी. देओल परिवार के करीबी दोस्त, निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में बताया कि कैसे धर्मेंद्र की दयालुता और उदारता ने फिल्म इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी थी.

धर्मेंद्र अक्सर देर रात पंजाबी फिल्मों की शूटिंग करते थे.
विक्की लालवानी से बात करते हुए, अनिल शर्मा ने कहा, “धरम जी ने हर व्यक्ति के साथ एक फिल्म की है, और उन्होंने हर तरह की फिल्में की हैं. उन्होंने बहुत से लोगों की मदद की है. लोग उनसे अपनी पंजाबी फिल्मों के सीन रात 9 बजे के बाद शूट करने के लिए कहते थे, जब उनका शेड्यूल खत्म हो जाता था.”

कई फिल्म निर्माताओं को किया था सपोर्ट
अनिल शर्मा ने याद करते हुए कहा, “वे कहते थे, ‘पाजी, मेरा घर चल जाएगा, मेरी पिक्चर बिक जाएगी.’ धरम जी वे सभी फिल्में मुफ्त में करते थे, और वह उनसे कहते थे कि जहां भी उनकी शूटिंग हो, वहां आएं और उनके साथ कुछ घंटे काम करें।”

निर्देशक ने घर पर धर्मेंद्र के आखिरी दिनों को याद किया
अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र के आखिरी पलों को भी याद करते हुए कहा, “मैं उनके घर गया था. वह ठीक हो गए थे. वह अपनी आंखें खोलते थे और अपने हाथ भी हिलाते थे. वह ठीक हो रहे थे, और डॉक्टर कह रहे थे कि धरम जी बहुत मजबूत आदमी हैं.” उन्होंने आगे कहा, “डॉक्टरों ने हमें भरोसा दिया था कि वह ठीक हो जाएंगे, और अस्पताल में भी, ऐसा लग रहा था कि वह ठीक हो जाएंगे. लेकिन उम्र अपने साइन दिखाती है, और आप इससे लड़ नहीं सकते. सभी को उम्मीद थी और हम सभी ने सोचा था कि हम 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाएंगे.”

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा के बारे में

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा 27 नवंबर को हुई थी. परिवार द्वारा जारी एक पोस्टर में, इस इवेंट को ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ कहा गया था और इसमें धर्मेंद्र की यंग एज की एक तस्वीर थी. इस प्रेयर मीट दिवंगत अभिनेता को कई जनरेशन की हस्तियां श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची थीं. रेखा, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, सलमान खान, शाहरुख खान, शबाना आज़मी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, अमीषा पटेल, फरदीन खान, निमरत कौर, सोनू सूद, अनु मलिक, सुभाष घई, अब्बास-मस्तान और अनिल शर्मा जैसे सितारे देओल परिवार को सपोर्ट करने क लिए प्रेयर मीट मे पहुंचे थे.

[ad_2]

पहले ही दिन पिटी विजय वर्मा-फातिमा की ‘गुस्ताख इश्क’, शॉकिंग है ओपनिंग डे कलेक्शन

[ad_1]


विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख़ की रोमांटिक ड्रामा ‘गुस्ताख़ इश्क़’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, विभु पुरी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1990 के दशक में सेट की गई है, जिसमें कविता, पुरानी यादें और पुराने ज़माने का रोमांस दिखाया गया है, हालांकि, इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क़ में’ से क्लैश करना पड़ा है.ऐसे में जानते हैं ‘गुस्ताख़ इश्क़’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

‘गुस्ताख़ इश्क़’ ने रिलीज के पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
‘गुस्ताख़ इश्क़’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिला है. वैसे फिल्म का रिलीज से पहले दी कोई खास बज नहीं था. इसके अलावा इसे कृति सेनन और धनुष की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क़ में’ पहले ही दिन कड़ा मुकाबला करना पड़ा जिसके चलते विजय वर्मा और फातिमा की ये फिल्म ओपनिंग डे पर फीकी साबित हुई है. शॉकिंग बात ये है कि ये पहले दिन ही लाखों में सिमट गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गुस्ताख़ इश्क़’ ने अपने पहले दिन सिर्फ़ 50 लाख रुपये कमाए हैं.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

गुस्ताख़ इश्क़’ को ‘तेरे इश्क़ में’ से क्लैश पड़ा भारी
‘गुस्ताख़ इश्क़’ की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.61% रही. फिल्म के कम नंबर्स की वजह इसके आनंद एल राय की ‘तेरे इश्क़ में’ के साथ क्लैस के कारण है, जिसने उसी दिन 16.50 करोड़ रुपये कमा. धीमी शुरुआत के बावजूद, वीकेंड पर सारी निगाहें टिकी हैं. अगर ‘गुस्ताख़ इश्क़’ को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसकी कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है.

गुस्ताख इश्क’ स्टार कास्ट
‘गुस्ताख़ इश्क़’ में विजय वर्मा नवाबुद्दीन, फातिमा सना शेख मिन्नी, नसीरुद्दीन शाह अजीज/बब्बा और शारिब हाशमी अटैची की भूमिका में हैं.

गुस्ताख इश्क’ की कहानी
‘गुस्ताख इश्क’ नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान (विजय वर्मा द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित अपने पिता के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश कर रहा है. इस प्रोसेस में, वह नसीरुद्दीन शाह द्वारा स्टारर एक रिटायर्ड कवि अजीज का शिष्य बन जाता है और अजीज की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख द्वारा अभिनीत एक शिक्षिका) से प्यार करने लगता है.

 

[ad_2]

‘तेरे इश्क में’ ने अक्षय कुमार के 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़े, टॉप 10 वाली लिस्ट से भी बाहर किया

[ad_1]


धनुष, कृति सेनन और डायरेक्टर आनंद एल राय ने मिलकर ‘तेरे इश्क में’ रची और अब ये फिल्म 28 नवंबर को रिलीज के साथ ही इतिहास रच चुकी है. फिल्म साल 2025 में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली टॉप 10 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह मजबूत कर चुकी है.

फिल्म को लेकर बज था और प्रीडिक्शन भी थे कि ये दहाई के आंकड़ो में फर्स्ट डे पहुंच जाएगी और ऐसा हो भी चुका है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर न सिर्फ 2025 की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है बल्कि अक्षय कुमार के दो बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.

‘तेरे इश्क में’ बनी साल 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक

इस साल रिलीज हुई तमाम हिंदी फिल्मों में से 10 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘तेरे इश्क में’ ने अपनी 9वीं जगह पक्की कर ली है. सैक्निल्क के मुताबिक साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

  1. छावा- 31 करोड़
  2. वॉर 2- 29 करोड़
  3. सिकंदर- 26 करोड़
  4. हाउसफुल 5- 24 करोड़
  5. थामा- 23.75 करोड़
  6. सैयारा- 21.5 करोड़
  7. रेड 2- 19.25 करोड़
  8. कांतारा चैप्टर 1- 18.5 करोड़
  9. तेरे इश्क में- 16.50 करोड़
  10. जॉली एलएलबी 3- 12.5 करोड़

‘तेरे इश्क में’ ने तोड़े अक्षय कुमार के 2 रिकॉर्ड

धनुष की फिल्म ने अक्षय कुमार की दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दरअसल टॉप 10 ओपनर्स में से आखिरी की दो फिल्में अक्षय कुमार की थीं. जिनमें से एक फिल्म को 9वें पायदान से हटाकर ‘तेरे इश्क में’ ने 10वें में पहुंचा दिया है. ये फिल्म है ‘जॉली एलएलबी 3’.

और दूसरी फिल्म को इस लिस्ट से ही बाहर कर दिया है. इस फिल्म का नाम है ‘स्काई फोर्स’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी.


‘तेरे इश्क में’ पहले वीकेंड में बनेगी 50 करोड़ी?

फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन देखकर अब ये कहना आसान हो गया है कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. हो सकता है कमाई का आंकड़ा इससे भी ऊपर चला जाए क्योंकि सैटरडे और फिर संडे फिल्म देखने वालों की संख्या छुट्टियों की वजह से बढ़ सकती है.

(नोट: फिल्म की कमाई से जुड़ा डेटा स्टोरी लिखते समय तक का है. अभी इसमें बदलाव हो सकता है.)



[ad_2]

‘IFFI ने रीजनल सिनेमा को दी मजबूती’, जानें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अमित साध ने क्या-क्या कहा

[ad_1]


गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में विभिन्न भाषाओं और शैलियों को प्रस्तुत किया जा रहा है, जिनमें रीजनल सिनेमा को भी प्रमुख स्थान दिया गया है. इस अवसर पर अमित साध और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार भी उपस्थित रहे. इस दौरान आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने अपने विचार साझा किए.

आईएएनएस से बातचीत में अमित साध ने फेस्टिवल के महत्व और इसके उद्देश्य पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आईएफएफआई का उद्देश्य पूरी दुनिया को जोड़ना है. उन्होंने बताया कि पिछले साल भी वह इस फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जब उनकी फिल्म ‘पुणे हाइवे’ का प्रीमियर हुआ था.

रचनाओं को बेझिझक पेश करने का मौका देता है फेस्टिवल

साध ने कहा कि फेस्टिवल के माध्यम से कलाकार अपनी रचनाओं को स्वतंत्र और बेझिझक तरीके से पेश कर सकते हैं. यही वजह है कि यह फेस्टिवल आने वाले कई सालों तक चलेगा और भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता रहेगा.

उन्होंने रीजनल सिनेमा की विशेष सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों की फिल्में और कहानियां अब बड़े पर्दे पर आने लगी हैं. फेस्टिवल ने ऐसे कलाकारों और निर्माताओं को सही मंच दिया है, जिससे उनकी कहानियों को एक व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने का मौका मिल रहा है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी रखे अपने विचार

वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी फेस्टिवल की सराहना की और इसके योगदान पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल के जरिए फिल्मों को रिलीज में मदद मिलती है और इससे दर्शकों तक पहुंचने की प्रक्रिया और आसान हो जाती है.

उन्होंने रिजनल फिल्मों के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि ऐसे फिल्म निर्माता और कलाकार जो छोटे बजट या अलग भाषाई फिल्मों में काम कर रहे हैं, उन्हें आईएफएफआई जैसी प्लेटफॉर्म से भरपूर सहयोग मिलता है.


अमित साध और नवाज दोनों है प्रभावशाली एक्टर्स

गौरतलब है कि अमित साध और नवाजुद्दीन सिद्दीकी, दोनों ही कलाकार भारतीय सिनेमा के सक्रिय और प्रभावशाली अभिनेता हैं. अमित साध ने अपने करियर की शुरुआत छोटे नाटकों और टीवी सीरियल्स से की थी, जिसमें उन्होंने ‘क्यों होता है प्यार’, ‘दुर्गेश नंदिनी’ और ‘नच बलिए’ जैसे शो में काम किया.

फिल्मी दुनिया में उनकी पहचान ‘काई पो चे!’, ‘सुल्तान’ और ‘गोल्ड’ जैसी फिल्मों से बनी. उन्होंने वेब सीरीज जैसे ‘ब्रीद’ में इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका निभाकर दर्शकों से वाहवाही लूटी. इसके अलावा, वह ‘अवरोध: द सीज विदिन’ और ‘जीत की जिद’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे.

वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपने अभिनय करियर में एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने ‘सरफरोश’, ‘शूल’ और ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी फिल्मों से शुरुआत की, लेकिन उन्हें व्यापक मान्यता अनुराग कश्यप की ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली.

इसके बाद उन्होंने ‘द लंचबॉक्स’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘रमन राघव 2.0’ और ‘मंटो’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया. वह लगातार चुनौतीपूर्ण और विविध भूमिकाओं को निभाकर भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान को बरकरार रख रहे हैं.



[ad_2]

ब्लैक साड़ी, ओवरकोट और चश्मा… ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग में छाईं रेखा

[ad_1]

Gustaakh Ishq Screening: ब्लैक साड़ी, ओवरकोट और आंखों पर चश्मा… ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग में रेखा का दिखा स्टाइलिश अवतार

[ad_2]

इन 5 एक्शन फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, 2 में तो हीरोइनें करेंगी मारपीट

[ad_1]


अगले साल सिनेमा लवर्स के एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं होगी. जनवरी से लेकर अप्रैल के महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. सनी देओल की बॉर्डर 2 से लेकर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 समेत कई जबरदस्त फिल्मों का नाम इस लिस्ट में शामिल है. 

अगले साल थिएटर्स में ये एक्शन फिल्में मचाएंगी गदर

1. बॉर्डर 2
सनी देओल की पैट्रियोटिक एक्शन फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. साथ ही दमदार स्टारकास्ट के बारे में जानकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर हाइप भी बढ़ता जा रहा है.

सनी देओल के अलावा इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा समेत कई स्टार्स नजर आएंगे. रिपब्लिक डे को ध्यान में रखते हुए फिल्म को 23 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. 

2. ओ रोमियो
अगले साल ये एक्शन पैक्ड थ्रिलर फिल्म वेलेंटाइन वीक के समय रिलीज होगी. खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहद कपूर, तृप्ति डिमरी, रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर साथ काम करने वाले हैं.

इमोशनल नरेटिव के साथ आप इस फिल्म में हाई लेवल के एक्शन और ड्रामे का भी लुत्फ उठा सकते हैं. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी. 

3. मर्दानी 3
रानी मुखर्जी फूल एक्शन मोड में इस फिल्म के जरिए सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपने कमाल के स्टंट्स और जबरदस्त पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से ‘मर्दानी’ को हिट फ्रेंचाइजी बता दिया है. एक्ट्रेस ने इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स में भी कमाल का एक्शन सीक्वेंस दर्शकों के सामने पेश किया था. अब बिल्कुल नए अवतार में हसीना अपनी इस फिल्म के साथ 27 फरवरी को थिएटर्स में गदर मचाएंगी. 

4. आवारापन 2
2007 में मोहित सूरी की ये कल्ट क्लासिक फिल्म रिलीज हुई जिसमें इमरान हाशमी, श्रिया शरण और आशुतोष राणा के साथ कई स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई. उस वक्त फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई लेकिन सालों बाद इसे वही प्यार और रिकॉगनेशन मिला जिसकी ये हकदार है.

अब मेकर्स ने फाइनली ‘आवारापन 2’ का अनाउंसमेंट कर दिया है जिसमें शिवम पंडित के किरदार में इमरान हाशमी की वापसी होगी. इंटेंस ड्रामा के साथ हाई वोल्टेज एक्शन भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा. ये एक्शन रोमांटिक फिल्म 3 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देगी. 

5. अल्फा
‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ और ‘जिगरा’ के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर स्ट्रांग फीमेल लीड का किरदार ‘अल्फा’ में निभाएंगी. इस वाईआरएफ स्पाई वर्स में आलिया भट्ट पहली बार सीक्रेट एजेंट के कैरेक्टर में नजर आएंगी. इस फिल्म में शरवरी वाघ भी उनका साथ देने वाली हैं और दोनों ही हसीनाएं फुल एक्शन मोड से सिनेमाघरों में कहर बरपाएंगी. बता दें, ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

[ad_2]

Tere Ishk Mein Review: Dhanush, Kriti Sanon, Ultra Pro Max वाली आशिकी देख मजा आ गया

[ad_1]

हाल ही में Dhanush और Kriti Sanon की ‘Tere Ishk Mein’ release हो चुकी है, और यह फिल्म मोहब्बत की असली शिद्दत को बड़े खूबसूरत तरीके से दिखाती है। अगर आपको Saiyaara पसंद आई थी, तो समझ लीजिए कि वह सिर्फ एक झलक थी—Tere Ishk Mein उससे कई गुना गहरी और तीव्र मोहब्बत की कहानी है।

फिल्म में Dhanush अपने career के सबसे दमदार प्रदर्शन में नजर आते हैं। Kriti Sanon ने भी अपने किरदार को बेहद ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। Vineet Kumar Singh एक बार फिर अपनी शानदार acting से प्रभाव छोड़ते हैं।

A. R. Rahman का संगीत फिल्म को एक अलग ही रूहानी ऊँचाई देता है। Anand L. Rai और Himanshu Sharma की लेखन और निर्देशन की जोड़ी ने कहानी को भावनाओं, पागलपन और प्यार की गहराई के साथ बखूबी प्रस्तुत किया है।

हमारी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार। यह फिल्म प्रेम की शिद्दत महसूस कराने वालों के लिए एक खूबसूरत cinematic

[ad_2]

Gustaakh Ishq Review | विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ गुलज़ार और मनीष मल्होत्रा का आत्मीय सिनेमा

[ad_1]

हाल ही में  एक फिल्म आयी है  Gustaakh Ishq तो दोस्तों  इस फिल्म को सिर्फ  “फिल्म” कहकर बोलना गलत होगा , Gustaakh Ishq एक ऐसा अनुभव है जो दिल और दिमाग दोनो को छू जाता है। इसे Manish Malhotra ने उतनी ही बारीकी और प्यार से Produce किया है, जैसे उन्होने अपने हर Dress मे  एक-एक detail को तराशा और सजाया हो। यह फिल्म एक खास Target Audience के लिए बनी है, और उनके लिए यह Absolute Cinema का अनुभव है. यह  कहानी एक Publisher और एक shayar की है  जो उसके ही इर्द-गिर्द घूमती है , जहा  shayar अपनी शायरी को छपते नही  देखना चाहता, और publisher चाहता है कि उसकी शायरी दुनिया तक पहुंचे। फिल्म अपने तरीके से एक कविता की तरह आगे बढ़ती है, और आप बस वाह-वाह करते रह जाते हैं. Naseeruddin Shah का अभिनय कमाल का है ,  Vijay Verma ने अपने करियर का शायद सबसे  बेहतरीन प्रदर्शन किया है।  उनको हमने अक्सर OTT पर gray-shaded roles मे  देखा है  लेकिन यहां दिखने वाले Vijay एकदम अलग अंदाज मे  दिखते है . Fatima Sana Shaikh खूबसूरत और matured लगी हैं, और उन्होंने अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाया है। Sharib Hashmi फिर से अपनी consistency और charm के साथ screen पर छा गए हैं।Vibhu Puri की writing और direction बेहतरीन है , कहानी जिस अंदाज मे  सामने आती है वो poetic और heartfelt है.  Vishal Bhardwaj का music और Gulzar के lyrics हर scene में cinematic magic जोड़ते हैं. यह फिल्म typical masala या commercial entertainment नहीं है। ना Pushpa जैसी, ना KGF जैसी , लेकिन यह cinema आपके दिल पर असर छोड़ती है, और  प्यार, इश्क़ और मोहब्बत के एहसास को उभारती है।हमारी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 4 Star Rating .  Manish Malhotra का producer के रूप में debut शानदार है, और यह फिल्म सभी कलाकारों के filmography में चार चांद  लगाने वाली साबित होगी तो आप लोगो को ये फिल्म कैसी लगी Comment Box में जरुर बताए

[ad_2]

Gustaakh Ishq Review: Vijay Varma & Fatima Sana Shaikh की धमाकेदार एक्टिंग | मनीष मल्होत्रा | गुलज़ार

[ad_1]

[ad_2]

अपने निधन से पहले धर्मेंद्र ने किसकी फिल्म देखी थी? आमिर खान ने किया खुलासा

[ad_1]


24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन हो गया था. तब से फिल्म जगत में मातम परसा हुआ है। हाल ही में, 56वें ​​भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में, आमिर खान ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए यादगार पलों को याद किया. बातचीत के दौरान, उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले कौन सी फिल्म देखी थी.

धर्मेंद्र ने निधन से पहले कौन सी फिल्म देखी थी?
बता दें कि आमिर खान ने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र ने अपने निधन से पहले  सनी देओल स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ देखी थी. दरअसल 56वें ​​IFFI में बोलते हुए, आमिर खान ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के निधन से पहले उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला था. आमिर ने कहा, “दरअसल, ‘लाहौर 1947’, जो फिल्म हमने सनी के साथ बनाई थी, मुझे उन्हें दिखाने का सौभाग्य मिला. इसलिए उन्होंने फिल्म देखी है.” उन्होंने आगे कहा, “बेशक, यह अभी रिलीज़ नहीं हुई है. लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें यह फिल्म देखने का मौका मिला. क्योंकि यह उनकी फेवरेट स्क्रिप्ट्स में से एक थी.”

क्यों धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं पहुंचे आमिर खान
इसी बातचीत में, आमिर ने 27 नवंबर को हुई धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा को मिस करने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “आज, दरअसल, मैं बॉम्बे में नहीं हूं, लेकिन दुर्भाग्य से आज उनकी प्रार्थना सभा है. मैं इसे मिस कर रहा हूं, और मैं उनके बहुत करीब था क्योंकि पिछले, मैं कहूँगा कि पिछले एक साल में, मैं उनसे लगभग 7-8 बार मिला हूं. क्योंकि मुझे उनकी कंपनी बहुत पसंद थी, इसलिए मैं उनके पास जाकर बैठता था.”

उन्होंने उस समय को भी याद किया जब वे अपने बेटे आज़ाद को धर्मेंद्र से मिलवाने ले गए थे. आमिर ने कहा, “एक दिन मैं आज़ाद को अपने साथ ले गया, बेट, मैंने कहा कि मैं तुम्हें किसी से मिलवाना चाहता हूं क्योंकि आज़ाद ने उनका काम नहीं देखा है. लेकिन आज़ाद मेरे साथ आए और हमने उनके साथ कुछ घंटे बिताए, और यह वाकई अमेजिंग था. आप जानते हैं, धर्मजी न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे.”

लाहौर 1947 के बारे में
असगर वजाहत के फेमस प्ले “जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नी” पर आधारित यह फिल्म विभाजन के समय की कहानी है. कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो लखनऊ से लाहौर आकर बस जाता है और उसे एक हिंदू परिवार द्वारा खाली की गई हवेली दे दी जाती है. हालांकि, चीजें तब नाटकीय मोड़ लेती हैं जब उन्हें पता चलता है कि हिंदू परिवार अभी भी घर में रह रहा है और जाने से इनकार कर रहा है. सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ, लाहौर 1947 में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

 

 

[ad_2]