स्वरा भास्कर के ससुर को हुआ ब्रेन हेमरेज, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

[ad_1]


बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस वक्त काफी मुश्किल में हैं. दरअसल एक्ट्रेस के पति फहाद अहमद के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके सुसर अभी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है. 

स्वरा ने फैंस से की ये खास अपील

स्वरा भास्कर ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया, ‘फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात ब्रेन हेमरेज हो गया था. आज सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है. फिलहाल में अपने परिवार के पास है और कुछ दिनों तक अवेलेबल नहीं रहेंगे. प्लीज अंकल को अपनी दुआओं में रखना.’


स्वरा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज मेरे ससुर के लिए प्रार्थना कीजिए…’ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी कैप्शन में बनाई. एक्ट्रेस की ये पोस्ट देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं और एक्ट्रेस के ससुर के ठीक होने की दुआ मांगने लगे हैं.   

इस टीवी शो में नजर आए थे स्वरा-फहाद

बता दें कि बेटी को जन्म देने के बाद स्वरा भास्कर ने टीवी के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी की थी. एक्ट्रेस ने रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में हिस्सा लिया था. शो में एक्ट्रेस के साथ उनके पति फहाद अहमद भी नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था. इनके अलावा शो में टीवी की कुछ और रियल लाइफ जोड़ी भी नजर आई थी. अब शो खत्म हो चुका है. इसकी ट्रॉफी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीती है. वहीं गुरमीत चौधरी और देबिना दूसरे नंबर पर रहे.

ये भी पढ़ें – 

दो चोटियां…चेहरे पर स्माइल, डीपनेक शॉर्ट ड्रेस पहनकर पूल किनारे मोनालिसा ने दिखाया स्वैग, तस्वीरें वायरल

 

 



[ad_2]

ब्लैक मोनोकनी पहने समंदर किनारे रिलैक्स करती दिखीं निया शर्मा, ग्लैमरस अवतार में दिए पोज

[ad_1]

ब्लैक मोनोकनी पहने समंदर किनारे रिलैक्स करती दिखीं निया शर्मा, ग्लैमरस अवतार में दिए पोज

[ad_2]

विवेक अग्निहोत्री ने देश को बताया हर तरह के प्रदूषण का हब, लोगों को बोले ‘उबलते पानी का मेढक’

[ad_1]


‘द दिल्ली फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी गंभीर विषयों पर फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई है.

लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने देश को हर तरह के प्रदूषण का हब बताते हुए देशवासियों को धीरे धीरे उबलते पानी का मेंढक करार दिया.

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया ये पोस्ट

विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “भारत वायु, साउंड और आई… हर तरह के प्रदूषण का हब बन गया है. प्रदूषण अब भारत का वॉलपेपर बन चुका है. हम इसे रोज देखते हैं, लेकिन अनदेखा करते हैं. हम अब इसके साथ जीने लगे हैं.”

उन्होंने मशहूर मेंढक वाले उदाहरण का सहारा लिया. विवेक ने लिखा, “ठंडे पानी में डाला गया मेंढक जब पानी धीरे-धीरे गर्म होता है, तो तुरंत प्रतिक्रिया नहीं करता. जब पानी पूरी तरह से गर्म हो जाता है, तब तक मेंढ़क इतना कमजोर हो चुका होता है कि कूद भी नहीं पाता. हम भी ठीक वही मेंढक हैं. हमने कूदना नहीं चुना, हमने एडजस्ट करना सीख लिया है. धीमी जहरबंदी को सहना अचानक बदलाव से आसान लगता है.”


विवेक रंजन अग्निहोत्री का इशारा किस तरफ ?

विवेक रंजन अग्निहोत्री का इशारा साफ है, चाहे दिल्ली की जहरीली हवा हो, सोशल मीडिया पर फैलने वाली नफरत और अश्लीलता हो, या लगातार बढ़ता शोर प्रदूषण हो, हम सब धीरे-धीरे इन सबके आदी होते जा रहे हैं. सिर्फ आंकड़े और रिपोर्टें हमारी इस लापरवाही को नहीं जगा सकतीं. हम इन समस्याओं को दूर करने के बजाय इनसे एडजस्ट करने में लगे हैं.

बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शनिवार को एक्यूआई 338 दर्ज किया है. एयर क्वालिटी और मौसम एजेंसियों के अनुसार आगामी सप्ताह में प्रदूषण के हालात में कोई खास सुधार होने की उम्मीद नहीं है.



[ad_2]

‘तेरे इश्क में’ ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, कृति-धनुष की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर

[ad_1]


कृति सेनन और धनुष की रोमांटिक जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. दो दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की कमाई की थी.

तेरे इश्क में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली रिलीज नहीं हुए हैं. पर अगर फिल्म दूसरे दिन 17 करोड़ कमाती है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 33 करोड़ हो गया है.

ये फिल्म धनुष की सेकंड हाईएस्ट हिंदी फिल्म बन गई है. तेरे इश्क ने फिल्म कुबेरा (2.17 करोड़), रायन (1.74 करोड़) और कैप्टन मिलर (3.14 करोड़) को काफी पीछे छोड़ दिया है. अगर फिल्म ऐसे ही कमाती रही तो जल्द ही रांझणा को भी पीछे छोड़ देगी. रांझणा ने 60.22 करोड़ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.


तेरे इश्क में ने इसे फिल्म को छोड़ पीछे
इसी के साथ फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है. इमरजेंसी ने 23.75 करोड़ की कमाई की थी. जिस हिसाब से फिल्म कमा रही है, अब फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (55.8 करोड़) को भी पीछे छोड़ सकती है.

तेरे इश्क में की बात करें तो इस फिल्म को टी-सीरीज और कलर्स येलो प्रोडेक्शन ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं. इरशाद कामिल ने फिल्म के गानों के लिरिक्स लिखे हैं. फिल्म में मुक्ति और शंकर की लव स्टोरी दिखाई गई है. कृति सेनन मुक्ति के रोल में हैं और धनुष शंकर के रोल में हैं. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है.



[ad_2]

अमिताभ को ‘सर’ ना कहने पर कादर खान ने चुकाई भारी कीमत, हाथ से चले गए थे बड़े प्रोजेक्ट

[ad_1]


अभिनेता कादर खान की गिनती हिंदी सिनेमा के मंजे हुए कलाकारों में होती है. भले ही वे दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी कॉमेडी और संजीदा दोनों तरह के किरदारों से आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

उनके “हमें तो लगता है कि भगवान ने खाली हाथ पैदा कर दिया, तकदीर लिखना ही भूल गया” जैसे तमाम डायलॉग भुलाए नहीं जा सकते. हिंदी सिनेमा को शानदार फिल्मों से नवाजने के बाद भी एक समय ऐसा आया, जब उनका काम करना मुश्किल हो गया.

अमिताभ बच्चन संग दोस्ती पड़ी थी महंगी 
कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी आदमी थे, जो हर किरदार में रच बस जाते थे, लेकिन अपने ही दोस्त को ‘सर’ न कहने की वजह से उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था. वे दोस्त और कोई नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन थे.

कादर खान ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि वे अमिताभ बच्चन को अमित-अमित कहते थे और यही कारण बना कि उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया.
अमिताभ बच्चन को 'सर' ना कहने पर कादर खान ने चुकाई थी भारी कीमत, हाथ से चले गए थे बड़े प्रोजेक्ट

क्या है पूरा मामला?
इंटरव्यू में कादर खान ने कहा था कि ‘सेट पर शूटिंग के वक्त सभी लोग अमिताभ बच्चन को सर कहते थे और मैं सिर्फ अमित कहता था. एक दिन एक साउथ का प्रोड्यूसर मुझसे आगे कहता है कि मैं सर से मिला.

मुझे समझ वहीं आया कि कौन सर है, तभी उन्होंने अमिताभ की तरफ इशारा किया और कहा कि आप सर को सर क्यों नहीं बोलते. उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए अमित दोस्त है और मेरे मुंह से नहीं निकला ‘सर जी,’ लेकिन मैं उस फिल्म से निकल गया.’
अमिताभ बच्चन को 'सर' ना कहने पर कादर खान ने चुकाई थी भारी कीमत, हाथ से चले गए थे बड़े प्रोजेक्ट

किस फिल्म से निकाल दिए गए थे कादर खान?
अभिनेता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि क्या कोई अपने दोस्त को “सर” या किसी और नाम से कैसे बुला सकता है और यही वजह रही कि मेरा उनसे राब्ता नहीं रहा और मुझे ‘खुदा गवाह’ में नहीं लिया गया.बता दें कि कादर खान खुदा गवाह फिल्म की बात कर रहे थे, जिसमें पहले उनका रोल फाइनल हो चुका था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था. 

‘खुदा गवाह’ साल 1992 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म का बजट 5.7 करोड़ रुपये था और फिल्म ने रिलीज के बाद दुनिया भर में 17.9 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट श्रीदेवी को साइन किया गया था.

[ad_2]

जानी मानी बिजनेस वूमन है इस एक्टर की पत्नी, जेनिफर लोपेज के साथ मिलकर चलाती हैं ये ब्रांड

[ad_1]


स्टार एक्टर शाहिद कपूर ने जब मीरा कपूर से शादी की थी तो हर कोई इस बात से अचरज में था कि कैसे अचानक इस सुपरस्टार ने एक साधारण सी लड़की से शादी कर ली. हर कोई उनकी लव स्टोरी का इनसाइड एंगल जानना चाहता था. अब इतने वक्त के बाद मीरा कपूर ने ना सिर्फ शाहिद की परछाई से निकलकर खुद की पहचान बनाई है. बल्कि आज के वक्त में वो देश की जानी मानी बिजनेस लेडी हैं और 960 करोड़ रुपये का एक बड़ा ब्रांड संभालती हैं.

13 साल छोटी मीरा से की है शाहिद ने शादी

शाहिद और मीरा की उम्र के बीच 13 साल का लंबा गैप है. मीरा 21 की थीं जब उनकी शादी शाहिद कपूर के साथ हुई थी. शुरुआती दौर में इस कपल ने ट्रोलिंग का भी सामना किया लेकिन उनके एक दूसरे के लिए प्रेम और समर्पण ने साबित कर दिया कि इश्क की कोई उम्र नहीं होती. मीरा कपूर ने अपनी शाहिद से अलग पहचान तैयार की और अब वो एक जानी मानी एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं.


इस इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है मीरा कपूर

वेलनेस और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में मीरा कपूर ने अपनी अहम पहचान बनाई है. मीरा कपूर ने हाल ही में मासूम मीनावाला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपने बिजनेस को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि मैंने अपना कोई इन्वेस्टमेंट प्लानिंग के तहत नहीं किया था लेकिन अब वो इकोसिस्टम का एक हिस्सा हैं और लोगों की मदद कर रहा है.

कैसे शुरू हुई मीरा की जर्नी?

मीरा कपूर ने बताया कि उनके एंटरप्रेन्योर बनने की यात्रा कंटेंट क्रिएशन के साथ शुरु हुई थी. इस दौर में कई ब्रांड्स ने उन्हें एप्रोच किया था और उन्हें ये ब्रांड काफी असाधारण लगा और उन्होंने इसमें इन्वेस्ट किया था. मीरा ने बताया कि मुझे सोशल मीडिया प्रेजेंस पसंद है, मैं क्या पहनती हूं, क्या फॉलो करती हूं, इसी जर्नी में मैंने इस ब्रांड को देखा और मुझे इसमें कुछ खास महसूस हुआ.


धुन वेलनेस से की थी शुरुआत

इसी साल मीरा ने धुन वेलनेस के नाम से नए ब्रांड की शुरुआत की है. ये मुंबई के बांड्रा में एक लग्जरी वेलनेस सेंटर है. ये 60000 स्क्वेयर फीट की जगह में 13 ट्रीटमेंट रूम वाला एक खास सेंटर है. प्राइवेट कनसल्टेशन के साथ ही यहां रिकवरी लाउंज जैसी सुविधाएं दी गई हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां 60 मिनट की साउंड हीलींग प्रोसेस के लिए 7500 रुपये की फीस देनी होती है.

इसके अलावा शाहिद और मीरा मिलकर एक अमेरिकल एथीलेजर ब्रांड को भी प्रमोट करते हैं. दोनों ही एथीलफ्रीक नाम के इस ब्रांड के अंबेसेडर्स हैं. इससे पहले मीरा ने ईशा अंबानी के साथ मिलकर 2024 में स्किनकेयर ब्रांड अकाइंड की भी शुरुआत की थी. इसके अलावा एक वेलबीइंग न्यूट्रिशन है, ट्रैक्सन के अनुसार, मार्च 2025 तक इस ब्रांड की वैल्यू 961 करोड़ रुपये है.


जेनिफर संग मीरा ने इस ब्रांड में किया निवेश

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मीरा ने एक सर्व योगा ब्रांड में भी निवेश किया है. जिसके इन्वेस्टर्स जेनिफर लोपेज, एलेक्स रोड्रिग्ज, मलाइका अरोड़ा और शिखर धवन जैसे सेलिब्रिटी भी हैं. इस ब्रांड की वैल्यू 105 करोड़ रुपए आंकी गई है.

ये भी पढ़ें – 

‘वो हमेशा अमर रहेंगे..’, धर्मेंद्र के निधन के बाद बॉबी-सनी से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, शेयर की तस्वीरें

 

 



[ad_2]

पति जैकी भगनानी संग मालदीव पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, बीच से शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

[ad_1]

Explained: देश के नए भूकंप के नक्शे से हड़कंप, 75% आबादी डेंजर जोन में, 200 साल से जमीन हिली नहीं, अब कभी भी आ सकती है तबाही

Explained: देश के नए भूकंप के नक्शे से हड़कंप, 75% आबादी डेंजर जोन में, 200 साल से जमीन हिली नहीं, अब कभी भी आ सकती है तबाही

[ad_2]

कोई बेचता दूध, तो कोई करता पहलवानी, एक्टर ना होते तो ये काम करते इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स

[ad_1]


फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां करियर बेहद अनिश्चित है. कामयाबी के पीछे कई फैक्टर काम करते हैं. बेशक मेहनत जरूरी है लेकिन मौका और किस्मत भी एक जरूरी चीज मानी जाती है. हाल ही में 90 के दशक के सुपरस्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का था. जिसमें उस दौर के सुपरस्टार्स ने बताया था कि अगर वो एक्टर ना बनते तो करियर के तौर पर क्या कर रहे होते.

1. अमिताभ बच्चन –  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जब सालों पहले ये सवाल पूछा गया कि वो एक्टर ना होते तो क्या करते, उन्होंने कहा कि अगर वो एक्टर ना होते तो इलाहाबाद में दूध बेचने का काम कर रहे होते. दरअसल बिग बी अमिताभ बच्चन इलाहाबाद के रहने वाले हैं और पढ़ाई के बाद कोलकाता में नौकरी करने गए थे. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और सदी के महानायक बनकर उभरे.


2. आमिर खान – वहीं जब ये सवाल आमिर खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो टीचर बनकर बच्चों को पढ़ा रहे होते. बता दें कि ‘तारे जमीन पर’ में एक्टर टीचर का रोल निभाते हुए नजर आए थे.


3. सनी देओल – बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि वो पहलवान यानि स्पोर्ट्स पर्सन होते. बता दें कि सनी देओल अपनी एक्टिंग के अलावा गुस्सैल स्वभाव के लिए इंडस्ट्री में हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं. 


4. अमरीश पुरी – बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने कहा था कि वो एक्टिंग से पहले सरकारी नौकरी में थे और एक्टर ना बनते तो अभी वहीं नौकरी कर रहे होते.


5. अनुपम खेर – बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने कहा था कि मैं एक्टर ना बनता तो कोई और भी काम नहीं कर पाता. उनके अलावा गुलशन ग्रोवर ने भी कहा कि उन्हें तो सिर्फ एक्टर ही बनना था.


ये भी पढ़ें – 

ट्रांसपेरेंट शर्ट पहन पति संग कोजी हुईं अंकिता लोखंडे, कपल की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस, बोले – ‘स्टनिंग कपल’

 

 



[ad_2]

खूबसूरती में बहन दीपिका पादुकोण को टक्कर देती हैं अनीशा पादुकोण, जानें क्या करती हैं

[ad_1]

अनीशा पादुकोण अपनी बहन दीपिका पादुकोण से पांच साल छोटी हैं. वो एक्टिंग की दुनिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं.

अनीशा पादुकोण अपनी बहन दीपिका पादुकोण से पांच साल छोटी हैं. वो एक्टिंग की दुनिया और लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं.

दीपिका जहां पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वहीं अनीशा एक फेमस गोल्फ प्लेयर हैं. जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं.

दीपिका जहां पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वहीं अनीशा एक फेमस गोल्फ प्लेयर हैं. जो इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं.

अनीशा सिर्फ गोल्फ ही नहीं खेलती बल्कि उनकी रूचि क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी खासी है..

अनीशा सिर्फ गोल्फ ही नहीं खेलती बल्कि उनकी रूचि क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी खासी है..

अनीशा एक गोल्फर होने के साथ मेंटल हेल्थ फील्ड में एक्टिव हैं. वो 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की सीईओ हैं, जिसकी स्थापना दीपिका ने 2015 में की थी.

अनीशा एक गोल्फर होने के साथ मेंटल हेल्थ फील्ड में एक्टिव हैं. वो ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ की सीईओ हैं, जिसकी स्थापना दीपिका ने 2015 में की थी.

बता दें कि अनीशा पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं. उन्होंने मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. अनीशा की पढ़ाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से हुई है.

बता दें कि अनीशा पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं. उन्होंने मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. अनीशा की पढ़ाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से हुई है.

बात करें अनीशा पादुकोण के होने वाले पति की तो वो सनी देओल के बेटे करण देओल की वाइफ दृशा आचार्य के भाई रोहन आचार्या हैं. जो दुबई में रहते हैं.

बात करें अनीशा पादुकोण के होने वाले पति की तो वो सनी देओल के बेटे करण देओल की वाइफ दृशा आचार्य के भाई रोहन आचार्या हैं. जो दुबई में रहते हैं.

खबरों के अनुसार अनीशा और रोहन कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं.

खबरों के अनुसार अनीशा और रोहन कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं.

Published at : 29 Nov 2025 05:26 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

ऋतिक रोशन ने मुंबई में खरीदे 10 ऑफिस, जानें- कितने करोड़ किए खर्च

[ad_1]


रोशन परिवार इन दिनों मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में लगातार खरीदारी कर रहा है. अब ताज़ा जानकारी के मुताबिक, ऋतिक रोशन की दो फैमिली कंपनियों ने अंधेरी वेस्ट में 10 नए ऑफिस यूनिट्स खरीद लिए हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इन ऑफिस यूनिट्स की टोटल कीमत 28 करोड़ रुपये है. ये सभी यूनिट्स युरा बिज़नेस पार्क की तीसरी और चौथी मंज़िल पर स्थित हैं. यह डील 27 नवंबर 2025 को रजिस्टर की गई.

अलग-अलग कंपनियों के नाम पर लिए 10 यूनिट्स 
रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज़ों में बताया गया है कि 10 यूनिट्स दो अलग-अलग कंपनियों के नाम पर लिए गए. एचआरएक्स डिजिटेक एलएलपी, जिसमें ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन पार्टनर हैं, ने 5 यूनिट्स खरीदे हैं. बाकी 5 यूनिट्स फिल्मकुंज बॉम्बे प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर लिए गए हैं, जिसमें ऋतिक रोशन और उनकी मां पिंकी रोशन डायरेक्टर हैं.

दस्तावेज़ों के मुताबिक, इन 10 ऑफिस यूनिट्स का कुल RERA कार्पेट एरिया 6,968 वर्ग फीट है. हर यूनिट का साइज लगभग 769 से 852 स्क्वायर फीट के बीच है. यह खरीद भी तब हुई है जब कुछ दिन पहले ही रोशन परिवार ने एक और बड़ी डील की थी. 19 नवंबर 2025 को राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने अंधेरी में 5 कमर्शियल यूनिट्स 19.68 करोड़ रुपये में खरीदे थे.

ऋतिक रोशन ने मुंबई में  खरीदे 10 ऑफिस, जानें- कितने करोड़ किए खर्च

ऋतिक रोशन की बहन ने भी खरीदे दों ऑफिस 
कुछ ही दिन बाद, 24 नवंबर 2025 को ऋतिक रोशन की बहन सुनैना राकेश रोशन ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में दो ऑफिस खरीदे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनैना रोशन ने इन दो ऑफिस को 6.42 करोड़ में खरीदा है. इस ऑफिस का कार्पेट एरिया 2,471 स्क्वायर फीट है और ये वैद्य वेस्ट वर्ल्ड वन एरोपोलिस नामक बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर स्थित है. सुनैना की खरीदी गई पहली संपत्ति की कीमत 3.16 करोड़ रुपए है. लगातार हो रही इन खरीदों से साफ है कि रोशन परिवार मुंबई में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी तेजी से बढ़ा रहा है.

ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार अयान मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जो अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी थे.

[ad_2]