Akhilendra Mishra Mumbai Wrestle Story; Amitabh Bachchan, Salman Khan | इंजीनियर बनना चाहते थे अखिलेंद्र मिश्र: फिल्म देखने पर पड़ती थी मार, स्टेज पर सफाई करते थे; 40 पैसे के लिए कई किमी पैदल चले

मुंबई16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/अरुणिमा शुक्ला

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया कई बार हमें पुरानी यादों की सैर भी करा देती है। ठीक ऐसा ही हमारे साथ भी हुआ। हाल में ही इंस्टाग्राम रील में चंद्रकांता के क्रूर सिंह को देखा। इस रोल को रुपहले पर्दे पर अखिलेंद्र मिश्र ने इतने कमाले के एक्प्रेशन के साथ पेश किया कि लोग रियल लाइफ में उन्हें विलेन समझने लगे थे। इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में हमने इन्हीं की कहानी को समेटने की कोशिश की है।

हर सितारे की संघर्ष की कहानी अलग होती है। अखिलेंद्र मिश्र का भी स्ट्रगल बाकी स्टार्स से अलग रहा। उन्हें मुंबई जैसे शहर में भूखा तो नहीं रहना पड़ा। मगर, थिएटर से लेकर फिल्मों में खुद की पहचान बनाने के जद्दोजहद ने उनके जज्बे को कई बार तोड़ना चाहा। इसके बावजूद वो कभी रुके नहीं।

करीब दोपहर 2 बजे हम अखिलेंद्र मिश्र के घर पहुंचे। बहुत

Akshay Kumar Vs Ajay Devgn; Bade Miyan Chhote Miyan Vs Maidan Field Workplace Conflict | ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ से टकराएगी दो साल से अटकी ‘मैदान’: ईद पर रिलीज होंगी पृथ्वीराज की दो फिल्में, 5 अप्रैल को आएगी जूनियर NTR की ‘देवारा’

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर बुधवार को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय और टाइगर के अलावा साउथ के सुपरस्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। दूसरी तरफ मंगलवार को अजय देवगन ने भी अनाउंस किया कि उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘मैदान’ इस साल ईद पर रिलीज होगी। ऐसे में ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का क्लैश होना लगभग तय है।

अक्षय, टाइगर और पृथ्वीराज स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ।

अक्षय, टाइगर और पृथ्वीराज स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ।

2 साल में 5 बार अनाउंस हो चुकी है ‘मैदान’ की रिलीज डेट
‘मैदान’ के मेकर्स ने 2019 में इसकी शूटिंग शुरू की थी तब अनाउंस किया गया था कि यह फिल्म 11 दिसंबर 2020 को थिएटर्स में रिलीज होगी। हालांकि, कोविड के चलते इसकी शूटिंग एक से डेढ़ साल तक अटकी रही। मई 2021 में साइक्लोन ताउते की वजह से फिल्म का सेट भी पूरी तरह तहस-नहस हो गया था।

'मैदान' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए, इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की है।

‘मैदान’ के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए, इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की है।

‘RRR’ से भी होने वाला था क्लैश
इसके बाद 2021 में दशहरा पर भी इसे रिलीज करने की तैयारी थी पर तब ‘RRR’ से होने वाले क्लैश के चलते मेकर्स ने इसे फिर से टाल दिया। इसके बाद मेकर्स ने इसे 3 जून 2022 में थिएटर्स में रिलीज करने का प्लान किया था पर पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क पूरा ना हो पाने के चलते यह रिलीज नहीं हुई।

फिल्म 23 जून 2023 में भी रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया था पर कुछ वजहों से इसे फिर से टाल दिया गया। अब फाइनली यह इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही है।

पिछले साल अजय स्टारर मैदान का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था।

पिछले साल अजय स्टारर मैदान का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था।

लीजेंड्री फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के रोल में होंगे अजय
‘मैदान’ का निर्देशन ‘बधाई हाे’ फेम डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। वहीं बोनी कपूर और जी स्टूडियोज इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अजय लीजेंड्री फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का रोल प्ले करते दिखेंगे, जिन्हें फादर ऑफ इंडियन फुटबॉल भी कहा जाता है। फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली एक्टर रुद्रनील घोष भी नजर आएंगे।

ईद पर टकराएंगी पृथ्वीराज की ही दो फिल्में
खास बात यह है इस साल ईद पर सिर्फ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और मैदान के बीच ही क्लैश नहीं हाेगा। बल्कि सुपरस्टार पृथ्वीराज की दो फिल्में भी एक साथ रिलीज होंगी। जहां एक तरफ वो ‘बड़े मियां छोटो मियां’ में विलेन का रोल कर रहे हैं। वहीं इसी दिन उनकी फिल्म ‘आडु जीवितम’ भी रिलीज होनी है, जिसमें वो लीड रोल में नजर आएंगे।

पृथ्वीराज की ‘आडु जीवितम’ भी 10 अप्रैल को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।

पृथ्वीराज की ‘आडु जीवितम’ भी 10 अप्रैल को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।

‘आडु जीवितम’ को बनने में लगे 14 साल
14 में बनी इस फिल्म की कहानी इसी नाम से पब्लिश हुए मलयालम नॉवेल पर बेस्ड है, जिसके राइटर बेन्यामिन हैं। यह एक रियल कहानी पर बेस्ड है। कहानी मलयाली प्रवासी मजदूर, नजीब मोहम्मद की है जो नौकरी के लिए सऊदी अरब जाता है और वहां खो जाता है। एक फार्म का मालिक उसे अपना गुलाम बना लेता है और उससे बकरियां चरवाता है।

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवारा' का पहला पार्ट 5 अप्रैल को रिलीज होगा।

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवारा’ का पहला पार्ट 5 अप्रैल को रिलीज होगा।

5 अप्रैल को ही ‘देवारा’ से कमबैक करेंगे जूनियर NTR
इसी बीच साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवारा’ भी 5 अप्रैल को रिलीज होनी है। इस फिल्म से एनटीआर दो साल बाद कमबैक कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में रिलीज हुई ‘RRR’ थी, जो ब्लॉकबस्टर हिट थी। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि इन सभी फिल्मों के मेकर्स क्लैश से कैसे बचेंगे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर रिलीज:दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान है अक्षय-टाइगर की जोड़ी; विलेन बने हैं साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ। इस एक्शन फिल्म में अक्षय और टाइगर पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। इसे ‘सुल्तान’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

Anupam Kher Ayodhya Ram Mandir Darshan Video | Pran Pratishtha | भीड़ में छिपकर अनुपम खेर ने किए रामलला के दर्शन: वीडियो शेयर कर बोले- चुपचाप मंदिर जाने का मन था, एक भक्त ने पहचान लिया

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने अयोध्या के राम मंदिर से एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इसे शेयर करते हुए बताया कि एक दिन पहले हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वो अतिथि बनकर गए थे पर फिर भी उनका मंदिर में चुपचाप जाने का मन था। अनुपम ने मफलर से अपना मुंह छिपाकर भक्तों की भीड़ के साथ मंदिर में प्रवेश किया और रामलाला के दर्शन किए।

अनुपम ने राम मंदिर से अपना यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वो मफलर से अपना चेहरा छिपाए हुए हैं।

अनुपम ने राम मंदिर से अपना यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वो मफलर से अपना चेहरा छिपाए हुए हैं।

अंदर एक भक्त ने अनुपम को पहचान लिया
राम मंदिर के अंदर से एक वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘कृपया अंत तक देखें: कल मैं आमंत्रित अतिथि बनकर राम मंदिर गया था! पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गद-गद हो उठा। लोगों का राम जी को देखने का उत्साह और भक्तिभाव देखते ही बन रहा था। जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, ‘भैया जी मुंह ढंकने से कुछ नहीं होगा। रामलला ने पहचान लिया।’

अनुपम ने 22 जनवरी को हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भी कई वीडियोज शेयर किए थे।

अनुपम ने 22 जनवरी को हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भी कई वीडियोज शेयर किए थे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे अनुपम
22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अनुपम खेर भी शामिल हुए थे। उन्होंने समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा का भी एक वीडियो शेयर किया था। अनुपम ने लिखा था, ‘मैंने अपने जीवन में बहुत ही भावुक दृश्य देखे हैं। कई मौकों पर मेरी आंखों में आंसू भी आए हैं लेकिन आज जब #IndianAirforce के हेलीकॉप्टरों ने प्रभु राम के मंदिर पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां बरसायी तो मेरे आंसुओं का बांध टूट गया। शायद सालों की राम जी के प्रति भावनाएं पूरी तरह से उमड़ आईं। मैं यह वीडियो शूट करते वक्त रो भी रहा था और मुस्कुरा भी रहा था। दोनों भाव पूरी तरह से जागरूक थे। शायद यहीं राम जी का जादू है।’

अनुपम ने अयोध्या से रजनीकांत के साथ यह फोटो शेयर किया था।

अनुपम ने अयोध्या से रजनीकांत के साथ यह फोटो शेयर किया था।

रजनीकांत से भी की थी मुलाकात
इससे पहले अनुपम 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गए थे। यहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के भी दर्शन किए थे। उन्होंने इसका भी एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने दाेस्त और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से भी मुलाकात करते हुए एक फोटो शेयर किया था।

अनुपम की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' है जो 14 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

अनुपम की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है जो 14 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

राम मंदिर निर्माण में अनुपम ने भेंट की थीं ईंट
अनुपम अक्टूबर 2023 में अयोध्या विजिट के लिए गए थे। वहां से उन्होंने अपनी और मंदिर के कंस्ट्रक्शन साइट से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अनुपम ने यह भी बताया था कि उन्होंने इस मंदिर को ईंट उपहार की हैं। वर्कफ्रंट पर अनुपम की अगली फिल्म कंगना रनोट स्टारर ‘इमरजेंसी’ है। इसमें वो लोक नायक जयप्रकाश नारायण के किरदार में नजर आएंगे। यह 14 जून को रिलीज होगी।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

राम मंदिर निर्माण में इन 8 सेलेब्स का दान:पवन कल्याण ने 30 करोड़ रुपए, अनुपम खेर ने ईंटें दीं; अक्षय का गुप्त दान

सोमवार को अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हाे चुकी है। समारोह में रणबीर-आलिया, विक्की-कटरीना, कंगना रनोट, जैकी श्रॉफ और रजनीकांत समेत कई पूरी खबर यहां पढ़ें…

Kangana speaks on relationship rumors with EaseMyTrip co-founder | EaseMyTrip के को-फाउंडर के साथ डेटिंग रुमर्स पर बोलीं कंगना: गलत खबरें न फैलाएं, मैं किसी और को डेट कर रही हूं

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या गई थीं। इस दौरान EaseMyTrip के को- फाउंडर निशांत पिट्टी के साथ उनकी एक फोटो वायरल की जा रही है। कुछ लोगों ने कंगना और निशांत के डेटिंग की अफवाह फैला दी। जिसके बाद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अफवाह का खंडन करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने लिखा- मेरी मीडिया से विनती है कि गलत खबरें न फैलाएं। निशांत जी हैपिली मैरिड हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं। सही समय का इंतजार करिए…हमें शर्मिंदा न करें। एक्ट्रेस ने कहा कि किसी लड़की का नाम हर दिन नए लड़के से जोड़ना, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने साथ में फोटो क्लिक करवाई। ये सही नहीं है। प्लीज ऐसा मत करिए।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साथ देखे गए थे

कंगना रनोट 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचीं थी। वहीं कंगना को निशांत पिट्टी के साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाहें फैलने लगी। इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बात रखी।

बता दें कंगना और निशांत को साथ में 2 बार श्रीराम जी के मंदिर में देखा गया। उद्घाटन समारोह के दिन कंगना और निशांत को मंदिर परिसर में पोज देते देखा गया। उद्घाटन के एक दिन बाद भी मंगलवार को कंगना और निशांत ने एक बार फिर साथ में मंदिर का दौरा किया।

बता दें कुछ दिनों पहले भी कंगना को एक मिस्ट्री बॉय के साथ देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें एक अच्छा दोस्त और स्टाइलिस्ट बताकर अफवाहों को खारिज कर दिया था।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कंगना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस हैं, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इतना ही नहीं फिल्म की निर्देशक भी वही हैं।

कौन हैं निशांत पिट्टी

निशांत पिट्टी, ने साल 2000 में ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip की शुरुआत की थी, आज निशांत भारत के फेमस एयर ट्रैवलिंग बुकिंग वेबसाइट के को फाउंडर हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने 2023 में इस प्लेटफॉर्म की ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू को 3,716 करोड़ रुपए और पीएटी को 106 करोड़ रुपए बतया। उन्होंने बताया कि ये प्लेटफॉर्म बहुत पॉपुलर है। इसके अलावा वो बॉलीवुड में बतौर को-प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं।

Alia Bhatt dons customized Mysore silk saree for Ayodhya’s Ram Mandir Consecration- Stylist Ami Patel shares particulars, | 100 घंटों में तैयार हुई थी आलिया भट्‌ट की साड़ी: पल्लू पर था रामायण का वर्णन, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहने नजर आई थीं

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्‌ट भी बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स की तरह 22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई थीं। इस मौके पर आलिया ने जो टील ब्लू मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी वो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय रही। इस साड़ी में पट्टचित्र स्टाइल के जरिए राम के वनवास से लेकर अयोध्या लौटने तक की कहानी बयां की गई थी।

22 जनवरी को आलिया और रणबीर भी कई सेलेब्स के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। इस माैके पर आलिया ने यही साड़ी पहनी थी।

22 जनवरी को आलिया और रणबीर भी कई सेलेब्स के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। इस माैके पर आलिया ने यही साड़ी पहनी थी।

साड़ी को तैयार होने में 100 घंटे लगे थे
अब आलिया और इस साड़ी के क्रिएटर्स ने इससे जुड़ी डिटेल्स शेयर करते हुए बताया कि इस साड़ी को तैयार होने में 100 घंटों का वक्त लगा था। वहीं इसके पल्लू पर जो रामायण से जुड़ी डिटेल्स थी उसे हैंड पेंटेड किया गया था। मंगलवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी साड़ी में कुछ मिरर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘रामायण के सुंदर महाकाव्य को दर्शाने वाली इस पट्टचित्र साड़ी को बनाने में 100 घंटे लगे थे।’

आलिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि इस साड़ी को तैयार होने में 100 घंटों का वक्त लगा था।

आलिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि इस साड़ी को तैयार होने में 100 घंटों का वक्त लगा था।

इस साड़ी के पल्लू पर हैंड पेंट के जरिए रामायण की महत्वपूर्ण घटनाएं उकेरी गईं।

इस साड़ी के पल्लू पर हैंड पेंट के जरिए रामायण की महत्वपूर्ण घटनाएं उकेरी गईं।

पल्लू पर किया गया हैंड पेंट
वहीं इस साड़ी की पूरी डिटेल सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘आलिया भट्ट की यह साड़ी माधुर्य क्रिएशन ने बनाई है। इसके पल्लू पर रामायण की महत्वपूर्ण घटनाओं को ट्रेडिशनल पट्टचित्र स्टाइल में आर्टिस्ट शशि बाला और सुजीत बेहेरा ने हैंड पेंट के जरिए उकेरा। इसे पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 100 घंटे लगे।’

इन घटनाओं को ट्रेडिशनल पट्टचित्र स्टाइल में आर्टिस्ट शशि बाला और सुजीत बेहेरा ने हैंड पेंट के जरिए उकेरा था।

इन घटनाओं को ट्रेडिशनल पट्टचित्र स्टाइल में आर्टिस्ट शशि बाला और सुजीत बेहेरा ने हैंड पेंट के जरिए उकेरा था।

साड़ी पर इन घटनाओं का था वर्णन

  • शिव धनुष का टूटना
  • रघुकुल नीति: राजा दशरथ का वादा
  • नाव में केवट के साथ
  • स्वर्ण मृग
  • लक्ष्मण रेखा पार करना
  • सीता हरण
  • राम सेतु का निर्माण
  • आशोक वाटिका में हनुमान का माता सीता को अंगूठी भेंट करना
  • श्री राम पट्टाभिषेकम
इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आलिया और रणबीर के अलावा विक्की-कटरीना, रोहित शेट्‌टी और राजकुमार हिरानी समेत कई सेलेब्स नजर आए थे।

इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आलिया और रणबीर के अलावा विक्की-कटरीना, रोहित शेट्‌टी और राजकुमार हिरानी समेत कई सेलेब्स नजर आए थे।

समारोह में पहुंचे थे बॉलीवुड से कई सेलेब्स
इस ऐतिहासिक समारोह में बॉलीवुड से कई सेलेब्स अयोध्या पहुंचे थे। आलिया और रणबीर के अलावा इस माैके पर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, कंगना रनोट, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, रामचरण और रजनीकांत समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

भीड़ में छिपकर अनुपम खेर ने किए रामलला के दर्शन:वीडियो शेयर कर बोले- चुपचाप मंदिर जाने का मन था, एक भक्त ने पहचान लिया

वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने अयोध्या के राम मंदिर से एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने इसे शेयर करते हुए बताया कि एक दिन पहले हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वो अतिथि बनकर गए थे पूरी खबर यहां पढ़ें…

Sanjay Leela Bhansali’s movie Love and Battle introduced, Ranbir kapoor, vicky kaushal and alia will play lead position | संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर अनाउंस हुई: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल, 2025 में होगी रिलीज

1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। ये एक मॉडर्न लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल ने फिल्म पर कन्फर्मेशन देते हुए बताया है कि फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

विक्की कौशल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए लिखा है, सिनेमा का इटरनल ड्रीम अब सच हो रहा है।

विक्की कौशल के अलावा आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन टीम ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, हम पेश करते हैं संजय लीला भंसाली की एपिक सागा, लव एंड वॉर। क्रिसमस 2025 में मूवी में मिलते हैं।

इस पोस्टर के साथ ये कन्फर्मेशन भी मिल चुका है कि फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम किरदारों में हैं। इसमें तीनों स्टारकास्ट के सिग्नेचर दिए गए हैं।

बताते चलें कि ये आलिया भट्ट की संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणबीर कपूर ने भी भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जबकि फिल्म लव एंड वॉर विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर एक मॉडर्न लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें दो कपल की कहानी दिखाई जाने वाली है।

रणवीर सिंह के साथ भी फिल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली

गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद संजय लीला भंसाली जल्द ही रणवीर सिंह के साथ चौथी फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट मई 2025 में की जाने की रिपोर्ट्स हैं। एक साल पहले ये खबरें भी थीं कि संजय लीला भंसाली ने रणवीर को फिल्म बैजू बावरा के लिए साइन किया है, हालांकि अब दोनों ने किस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है। इसके अलावा संजयलीला भंसाली नेटफ्लिक्स के लिए हीरामंडी सीरीज भी बना रहे हैं।

6 साल बाद साथ आ रहे हैं आलिया-विक्की

फिल्म लव एंड वॉर आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दूसरी फिल्म होने वाली है। इससे पहले दोनों साल 2018 की फिल्म राजी में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं ये रणबीर आलिया की भी साथ में दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ब्रह्मास्त्रः पार्ट 1 में साथ नजर आ चुके हैं।

British-Pakistani actor Alyy Khan calls Pakistan movie business unfastened, Says Actors their obtained respect after working in Indian Movies | ब्रिटिश-पाक एक्टर अली ने बताया पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को ढीला: बोले- इंडियन फिल्मों में काम करने के बाद ही पाकिस्तानी कलाकारों की वैल्यू होती है
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • British Pakistani Actor Alyy Khan Calls Pakistan Movie Trade Unfastened, Says Actors Their Bought Respect After Working In Indian Movies

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने पाकिस्तानी एक्टर्स को लेकर एक बयान दिया है। अली ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री काफी ढीली है। वहीं पाक कलाकारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एक्टर्स को अपने करियर में सक्सेसफुल होने के लिए विदेशों में काम करना पड़ता है।

अली हाल ही में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आए थे।

अली हाल ही में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे।

इस इंटरव्यू में अली ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी कलाकरों की पाकिस्तान में भी तभी वैल्यू होती है जब वो भारतीय फिल्मों में काम कर लेते हैं। इसके अलावा अली ने इंडिया और पाकिस्तान के कलाकारों के काम के लिए अप्रोच करने के तरीके पर भी बात की।

‘पाकिस्तान में काम करने से पहले ही मैं फेमस था’
मलिहा रहमान को दिए एक इंटरव्यू में अली ने कहा, ‘मैंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया से की है और जो भी रिस्पेक्ट मैंने अपने करियर में कमाई है इसकी शुरुआत वहीं से हो गई थी। जब मैंने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया, तब मैं एक फेमस कैटेगरी का एक्टर था। मुझे उन सभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा जिनका सामना पाकिस्तानी एक्टर करते हैं। ना सिर्फ इंडिया, मैंने दुनिया की कई और इंडस्ट्रीज में भी काम किया है, तो मेरे पास एक्सपीरिएंस है।’

अली ने 2011 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर 'डॉन 2' में जे.के दीवान का रोल प्ले किया था।

अली ने 2011 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर ‘डॉन 2’ में जे.के दीवान का रोल प्ले किया था।

पाकिस्तानी आवाम भी अपने लोगों का जल्दी सपोर्ट नहीं करती: अली
अली ने आगे कहा, ‘हां, यह सच है कि पाकिस्तानी कलाकारों को अपने करियर को सक्सेसफुल बनाने के लिए विदेशों में काम करना पड़ता है। उसके बाद ही उन्हें सीरियसली लिया जाता है। पाकिस्तानी आवाम भी अपने लोगों का जल्दी सपोर्ट नहीं करती। हालांकि, जब यही कलाकार इंडिया जाते हैं और वहां उनके काम की तारीफ होती है, तब पाकिस्तान में अचानक उनकी वैल्यू बढ़ जाती है। मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के कलाकार बहुत टैलेंटेड हैं और उन्हें दुनियाभर की इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलना चाहिए।’

हालिया रिलीज काजोल स्टारर वेब सीरीज 'द ट्रायल' में अली ने हम्माद का रोल प्ले किया था।

हालिया रिलीज काजोल स्टारर वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में अली ने हम्माद का रोल प्ले किया था।

‘सिर्फ बजट मायने नहीं रखता, प्रोफेशनलिज्म भी चाहिए’
वहीं इंडिया और पाकिस्तान के कलाकारों के काम के लिए अप्रोच करने के तरीके पर बात करते हुए अली ने कहा, ‘लोग बजट के बारे में बात करते हैं पर एक्सपोजर ज्यादा जरूरी है। एक फिल्म थी ‘भेजा फ्राई’, जो 50 लाख में बनी थी और इसने 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। बाद में 10 करोड़ रुपए में ही इसका सीक्वल बनाया गया जो फ्लॉप हो गया। सिर्फ बजट मायने नहीं रखता आपको सेट पर लोग भी चाहिए। पाकिस्तान में जब आप कॉमर्शियल शूट करने जाते हैं, बजट बहुत हाई रहता है पर यहां सेट पर लोग बहुत ढीले तरीके से काम करते हैं। यहां प्रोफेशनलिज्म की कमी है।

अली हाल ही में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे। इसके अलावा वो शाहरुख के साथ फिल्म ‘डॉन 2’ और काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में भी नजर आ चुके हैं।

Karan Johar provides present hamper value lakhs, karan johar, espresso with karan, jhanvi kapoor, aditya roy kapoor, deepika padukone, ranveer singh, ananya pandey, khushi kapoor | लाखों का गिफ्ट हैंपर देते हैं करण जौहर: 1 लाख की ज्वेलरी से लेकर 95 हजार का फोन है शामिल, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Karan Johar Provides Present Hamper Value Lakhs, Karan Johar, Espresso With Karan, Jhanvi Kapoor, Aditya Roy Kapoor, Deepika Padukone, Ranveer Singh, Ananya Pandey, Khushi Kapoor

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सुर्खियों में रहता है। इस साल के 8वें सीजन में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को देखा गया। करण जौहर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण ने रिवील किया कि इस साल के गिफ्ट हैंपर में उन्होंने मेहमानों को क्या तोहफे दिए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

'कॉफी विद करण' शो का रैपिड फायर राउंड चर्चा में रहता है। इस सेगमेंट को जीतने पर सेलिब्रिटीज को एक गिफ्ट हैंपर मिलता है।

‘कॉफी विद करण’ शो का रैपिड फायर राउंड चर्चा में रहता है। इस सेगमेंट को जीतने पर सेलिब्रिटीज को एक गिफ्ट हैंपर मिलता है।

गिफ्ट हैंपर महंगे सामानों से भरा होता है
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का रैपिड फायर राउंड ऑडियंस को बेहद पसंद आता है। करण जौहर ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि गिफ्ट हैंपर में बेहद खास और लग्जरी आइटम होते हैं। इस साल खासतौर पर इंडियन लग्जरी ब्रांड के प्रोडक्टस भी हैंपर में शामिल किए गए। आइए जानते हैं, इस साल के गिफ्ट हैंपर में क्या सामान थे:

1. तयानी ज्वेलरी की तरफ से नेकलेस और ईयरिंग (सेट की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है।) 2. गो प्रो 11 कैमरा (कीमत लगभग 30 से 35 हजार रुपए) 3. सोनोस ब्रांड के स्पीकर (कीमत लगभग 35 हजार रुपए) 4. गूगल पिक्सेल 8 प्रो फोन (कीमत लगभग 95 हजार रुपए) 5. पारकोस ब्रांड के पर्फ्यूम (कीमत लगभग 10 हजार रुपए) 6. बॉडी मसाजर (कीमत लगभग 59 हजार रुपए) 7. बादाम शावर जेल 8. किचन कट्लरी 9. फ्लेवर्ड टी-बैग्स 10. चॉकलेट, ब्राउनी, शहद 11. करण जौहर शो का खास कॉफी मग

इस साल KWK के चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट एक-साथ आए थे।

इस साल KWK के चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट एक-साथ आए थे।

करण जौहर के शो के इस 8वें सीजन में ये सेलेब्स आए थे:
एपिसोड 1 : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
एपिसोड 2 : सनी देओल और बॉबी देओल
एपिसोड 3 : सारा अली खान और अनन्या पांडे
एपिसोड 4 : करीना कपूर खान और आलिया भट्ट
एपिसोड 5 : सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन
एपिसोड 6 : काजोल और रानी मुखर्जी
एपिसोड 7 : विक्की कौशल और कियारा आडवाणी
एपिसोड 8 : आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर
एपिसोड 9 : अजय देवगन और रोहित शेट्टी
एपिसोड 10 : शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान
एपिसोड 11 : जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
एपिसोड 12 : जीनत अमान और नीतू कपूर
एपिसोड 13 : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स – ओरी, तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, दानिश और सुमुखी सुरेश

इस साल KWK के 9वें एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आए थे।

इस साल KWK के 9वें एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आए थे।

करण जौहर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
करण जौहर ने पिछले साल बतौर डायरेक्टर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मेन लीड में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी।

वहीं इस साल करण और आलिया मिलकर ‘जिगरा’ फिल्म प्रोड्यूस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में दिखेंगी। भाई-बहन के मजबूत बॉन्ड पर बेस्ड ये फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा खबरों की मानें तो करण और सलमान खान एक-साथ ‘द बुल’ में काम करते नजर आएंगे।

You will need to be pure at coronary heart, Shahrukh khan, jawan film, spoke about values, atlee director, hair and make-up, seems to be within the movie | ‘दिल से पाक-साफ होना जरूरी है’: SRK ने कहा- लोगों के प्रति और खुद के ऊपर संदेह ना रखें
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • It Is Vital To Be Pure At Coronary heart, Shahrukh Khan, Jawan Film, Spoke About Values, Atlee Director, Hair And Make-up, Seems to be In The Movie

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछला साल शाहरुख खान के लिए यकीनन शानदार साबित हुआ। जहां जनवरी में रिलीज हुई फिल्म पठान ने जबरदस्त कमाई की। वहीं सितंबर में रिलीज हुई फिल्म जवान ने भी छप्पर फाड़ कमाई की। इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंचा था। साल के आखिर महीने में शाहरुख की डंकी भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।

2023 में शाहरुख खान की सिर्फ 2 फिल्मों ने तकरीबन 2196 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2023 में शाहरुख खान की सिर्फ 2 फिल्मों ने तकरीबन 2196 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इस साल शाहरुख खान बेटी सुहाना की फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे। ये एक जासूसी-थ्रिलर फिल्म होगी। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुहाना जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।

सवाल- जवान फिल्म के बारे में कुछ बताएं? यह फिल्म आपके लिए क्या मायने रखती है?
जवाब-
जवान फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी तरह से बुनी गई थी। फिल्म का म्यूजिक और मैसेज भी काफी सटीक था। जवान फिल्म में सभी कलाकारों ने बखूबी अपना रोल निभाया। लेकिन फिल्म सिर्फ तकनीकी बारीकियों से कहीं ज्यादा है, यह एक ऐसी कहानी है जो वाकई आपके दिल पर असर करती है। यह अपनी-सी लगती है और इसमें एक भावनात्मक जुड़ाव है जो इंसानी जज्बातों के साथ गहराई से जुड़ती है।

शाहरुख खान वाइफ गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ।

शाहरुख खान वाइफ गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ।

सवाल- फिल्म में आप अलग-अलग लुक्स जैसे कि- यंग, बूढ़े और गंजे में नजर आए। इस अनुभव के बारे में कुछ बताइए।
जवाब-
इतने सारे अलग-अलग लुक्स को शामिल करना एक अनोखी पहल थी, और हमने सोचा कि ये सभी खूबियां दिलचस्पी जगाएंगी। इस कहानी ने हमें लुक्स के साथ प्रयोग करने का मौका दिया। यह मेरे लिए पहली बार था, और ये फिल्म का एक रोमांचक हिस्सा भी था। हर लुक कहानी को आगे बढ़ाने में मददगार था। सच कहूं तो हम लोगों ने गंजा लुक इसलिए चुना था, क्योंकि मैं 2 घंटे तक बालों और मेकअप में बैठने को लेकर बहुत आलसी था।

सवाल- आप दिल से और जिंदगी में जवान कैसे बने रहते हैं ?
जवाब- दिल से जवान, दिल से खुश रहने का एकमात्र तरीका दिल से पाक-साफ होना है। ऐसा करने का एकमात्र रास्ता ये है कि आप लोगों के प्रति और अपने काम को लेकर संदेह न रखें। अपने आसपास के लोगों की हमेशा रिस्पेक्ट करें। अपने परिवार और दोस्तों से प्यार करें और दयालु बनें। मेरा मानना है कि दिल से जवान बने रहने के लिए बस थोड़ी-सी कोशिश की जरूरत होती है।

सवाल- डायरेक्टर एटली के साथ काम करने का अपना अनुभव बताइए
जवाब- एटली के साथ साझेदारी करना सिर्फ एक स्क्रिप्ट पर काम करने के बारे में नहीं था। दरअसल ये किरदारों और कहानी कहने की आपसी खोज थी। एटली के नजरिए की स्पष्टता और चीजों को समझने की उनकी काबिलियत वाकई काबिले तारीफ है। मैं उनके डायरेक्शन की सराहना करता हूं। वो विशाल, साहसी, जिंदगी से भी बड़े हैं- वो एटली हैं!

Amitabh Bachchan may be very disciplined, amitabh bacchan, shishir sharma, naseeruddin shah, aamir khan, spoke about interviews | ‘अमिताभ बच्चन बहुत अनुशासित हैं’: एक्टर शिशिर शर्मा बोले- बिग बी अपनी जगह से तब तक नहीं हिलते , जब तक डायरेक्टर कट ना कहे

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर शिशिर शर्मा ने अमिताभ बच्चन और नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्मों में काम किया है। शिशिर ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ अपने वर्क एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने कहा- अमिताभ बच्चन तब तक अपनी जगह से नहीं हिलते जब तक कि डायरेक्टर कह ना दें कि ‘शूट खत्म हो गया है’।

शिशिर शर्मा ने फिल्मों के साथ टीवी सीरीयल में भी काम किया है।

शिशिर शर्मा ने फिल्मों के साथ टीवी सीरीयल में भी काम किया है।

अमिताभ बच्चन बहुत अनुशासित हैं
वेटरन एक्टर शिशिर शर्मा ने अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ की। राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा- बच्चन साहब के साथ काम करना सोने पर सुहागा जैसा एक्सपीरियंस था। एक एक्टर होने के नाते मैं इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं। उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। मैंने उनके साथ कुछ सीन शूट किए थे। शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार था क्योंकि बिग बी काम के प्रति बहुत प्रोफेशनल हैं। वे तब तक अपनी जगह से नहीं उठेंगे जब तक डायरेक्टर उन्हें उठने के लिए नहीं कहेंगे।

शिशिर शर्मा को अमिताभ बच्चन की आदतें पसंद हैं
जब डायरेक्टर कहते हैं- सीन खत्म हो गया है, तभी वो वहां से उठकर जाते हैं। जब तक डायरेक्टर सीन खत्म होने का संकेत नहीं देते हैं, तब तक अमिताभ बच्चन उसी जगह पर बैठे रहते हैं। उनकी ये आदत मुझे बहुत अच्छी लगी। इसलिए, मैंने सोचा कि ये एक ऐसी चीज है, जो एक्टर्स को उनसे जरूर सीखनी चाहिए।

बता दें, साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरकार राज’ में शिशिर शर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

काम में प्रोफेशनल होना अच्छा होता है
शिशिर शर्मा ने नसीरुद्दीन शाह और आमिर खान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यंग एक्टर्स को अमिताभ बच्चन और नसीरुद्दीन शाह से अनुशासन सीखना चाहिए। नसीरुद्दीन शाह के बारे में बात करते हुए शिशिर ने कहा- मैंने नसीर साहब के साथ भी काम किया। वे भी बहुत प्रोफेशनल हैं। मैंने आमिर खान के साथ भी काम किया है। उनके अंदर भी वहीं गुण देखने को मिलते हैं। मुझे समझ नहीं आता आजकल के एक्टर्स उन लोगों से कुछ सीखते क्यों नहीं। बच्चन साहब, आमिर खान और नसीर साहब जैसे एक्टर्स हमेशा से अनुशासित रहे हैं।

शिशिर शर्मा ‘दंगल’ में नजर आए थे
शिशिर शर्मा ने साल 2018 में आई शॉर्ट फिल्म ‘रोगन जोश’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। संजीव विग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में शिशिर शर्मा ने आमिर खान के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।