Prasad acquired in Ramlala’s life consecration, ramlala, sunil lehri, 22 january, shared video, laddu, sweets, rudraksh, tulsi, rice | रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मिला प्रसाद: बेसन के लड्डू से लेकर सबरी के बेर हैं शामिल, टीवी के ‘लक्ष्मण’ ने वीडियो शेयर किया
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Prasad Obtained In Ramlala’s Life Consecration, Ramlala, Sunil Lehri, 22 January, Shared Video, Laddu, Sweets, Rudraksh, Tulsi, Rice

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामानंद सागर की रामायण में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सुनील 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। ऐसे में आज एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुनील लहरी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मिला हुआ प्रसाद दिखाया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुनील लहरी के साथ दीपिका चिखलिया और कंगना रनोट।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुनील लहरी के साथ दीपिका चिखलिया और कंगना रनोट।

रामलला में मिला हुआ प्रसाद एक-एक करके वीडियो में दिखाया
सुनील लहरी ने वीडियो की शुरुआत ‘जय राम जी’ कहकर की। उन्होंने आगे कहा- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आप लोगों को पता है क्या प्रसाद मिला? फिर एक्टर ने सबसे पहले स्टील के डब्बे में रखे हुए बेसन के लड्डू दिखाए। इसके बाद सुनील लहरी ने एक तुलसी की माला, रुद्राक्ष, चावल, रक्षासूत्र, सबरी के बेर, कुमकुम, केसर, दीया और गंगाजल भी दिखाया। एक बड़े डिब्बे में भी कुछ लड्डू और मिष्ठान देखने को मिले।

सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।

सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था।

सुनील लहरी ने सभी रामभक्तों के लिए वीडियो शेयर की
सुनील लहरी ने ऑडियंस को मैसेज देते हुए कहा- हालांकि सब प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा होना असंभव था। इसलिए ये वीडियो खास उनके लिए हैं जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन बन नहीं पाए।

उन्होंने आगे बताया कि वे इस प्रसाद को छोटे-छोटे पाउच में डालकर अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों, ऑफिस और बिल्डिंग के लोगों में भी बाटेंगे। ऐसा करने से वे सभी लोग खुद को प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा समझेंगे। सुनील लहरी ने यूजर्स से भी ऐसा करने के लिए कहा। खुश रहिए, सुखी रहिए, स्वस्थ रहिए और मस्त रहिए कहकर उन्होंने वीडियो खत्म किया।

एक्टर्स, म्यूजिशियन, राजनेता और क्रिकेटर भी इस समारोह का हिस्सा बने
22 जनवरी का दिन हम सबके लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन भगवान राम 500 सालों बाद अयोध्या में स्थित राम मंदिर में विराजे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने, रविशंकर प्रसाद और उद्योगपति अनिल अंबानी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

इनके अलावा अनुपम खेर, मनोज जोशी, गायक कैलाश खेर और जुबिन नौटियाल, गीतकार प्रसून जोशी, हेमा मालिनी, कंगना रनोट, श्रीश्री रविशंकर, मोरारी बापू, रजनीकांत, पवन कल्याण, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह, सोनू निगम और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे।

Amitabh Bachchan sang nationwide anthem with disabled kids, many celebs together with Akshay and Tiger shared the submit | 75वां गणतंत्र दिवस: दिव्यांग बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन ने गाया राष्ट्रगान, अक्षय और टाइगर समेत कई सेलेब्स ने शेयर किया पोस्ट

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज भारत में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया। अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हुए वीडियो शेयर किया। वो दिव्यांग बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं। ये उनकी तरफ से एक सराहनीय बदलाव है, जिसके लिए उनके फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें।

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक्टर राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी वीडियो में वंदे मातरम गाना बज रहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- नया भारत, नया आत्म विश्वास, नई दृष्टी..हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद…जय भारत। बता दें अक्षय और टाइगर एक साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर किया

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बेटे से साथ ध्वाजारोहण किया। दरअसल, हाल ही में वो इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज में नजर आईं। ये सीरीज देश भाक्ति पर आधारित है। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय नजर आए हैं।

सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को बधाई दी। शेयर की गई तस्वीर में वो हाथ में ध्वज लहराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा- सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा

एक्ट्रेस राशी खन्ना ने पोस्ट शेयर किया

राशी खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में वो पीला सूट पहने हाथ में ध्वज पकड़े हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते एक्ट्रेस ने लिखा- मैं कामना करती हूं कि तिरंगा हमें एक उज्जवल कल के लिए प्रेरित, एकजुट और मार्गदर्शन करता रहे। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। शेयर की गई स्टोरी में उन्होंने अपना गाया हुआ गाना लगाया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। शेयर की गई स्टोरी में उन्होंने अपना गाया हुआ गाना लगाया है।

सनी देओल ने बेटे राजवीर देओल के साथ ध्वाजरोहण किया।

सनी देओल ने बेटे राजवीर देओल के साथ ध्वाजरोहण किया।

करण जौहर ने अपने बच्चों की वीडियो शेयर की। वीडियो में बच्चे गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

करण जौहर ने अपने बच्चों की वीडियो शेयर की। वीडियो में बच्चे गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा अली खान और बेटी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा अली खान और बेटी के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।

फराह खान ने शेयर किया पोस्ट

कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वीडियो में सिंगर सुनिधी चौहान गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके पर सुनिधी ‘ऐ वतन वतन मेरे’ गाना गा रही है।

अर्जुन कपूर ने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

अर्जुन कपूर ने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

क्यों मनाते हैं 26 जनवरी

26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। संविधान को बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। दरअसल, साल 1929 में इसी दिन पूर्ण स्वाराज की घोषणा हुई थी इसीलिए 26 जनवरी को हम ‘रिपब्लिक डे’ के रूप में मानते हैं।

Alia-Ranbir have been going to debut collectively | साथ डेब्यू करने वाले थे आलिया-रणबीर: भंसाली दोनों के साथ फिल्म बालिका वधू बनाने चाहते थे, 11 की उम्र में किया था आलिया का लुक टेस्ट

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी का संजय लीला भंसाली से पुराना कनेक्शन है। दोनों की पहली मुलाकात भंसाली की फिल्म ब्लैक के सेट पर हुई थी। फिल्म के लिए आलिया ऑडिशन देने आई थीं, जहां उनकी मुलाकात रणबीर से हुई। रणबीर इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। तभी से आलिया उन्हें पसंद करने लगी थीं।

दोनों को साथ देख भंसाली उनके साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे। फिल्म का टाइटल बालिका वधू था और यह बाल विवाह सब्जेक्ट पर बेस्ड थी।

संजय लीला के फिल्म सेट पर पहली बार मिले थे रणबीर-आलिया

आलिया ने 2013 में कॉफी विद करण शो में इस बात का खुलासा किया था कि 11 साल की उम्र से ही रणबीर उनके क्रश थे। आलिया की रणबीर से मुलाकात फिल्म ब्लैक के सेट पर हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में थीं और आलिया यंग रानी के रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं। हालांकि, इस फिल्म में उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था।

सिलेक्शन नहीं हो जाने बाद संजय लीला ने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा था कि वो आगे किसी फिल्म में आलिया को जरूर कास्ट करेंगे। फ्यूचर प्रोजेक्ट से लिए उन्होंने तुरंत आलिया का लुक टेस्ट लेने का प्लान बनाया। संजय लीला ने उन्हें ‘डोला रे डोला’ गाने पर डांस करने को कहा। उनका डांस डायरेक्टर समेत सभी को बहुत पसंद आया।

इसके बाद संजय लीला ने आलिया से कहा कि वो रणबीर के साथ कुछ बेहतरीन पिक्चर्स क्लिक करा लें। डायरेक्टर ने आलिया से रणबीर के कंधे पर सिर रखने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वजह ये थी कि उन्हें ऐसा करने में शर्म आ रही थी। पहले तो उन्होंने मना कर दिया, मगर कुछ समय बाद आलिया ने रणबीर के कंधे पर सिर रख लिया और इस खूबसूरत तस्वीर को संजय लीला ने कैमरे में कैप्चर कर लिया।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ने इन सभी बातों का जिक्र किया था। उन्होंने यह तस्वीर आलिया को बर्थडे पर गिप्ट के तौर पर भेजी थी।

रणबीर और आलिया की साथ में पहली तस्वीर।

रणबीर और आलिया की साथ में पहली तस्वीर।

साथ में डेब्यू करने वाले थे रणबीर-आलिया

2017 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया और रणबीर ने खुलासा किया था कि दोनों एक साथ डेब्यू करने वाले थे। संजय लीला दोनों के साथ फिल्म बालिका वधू बनाने वाले थे। इसी वजह से उन्होंने दोनों की साथ की फोटो लुक टेस्ट के लिए क्लिक करवाई थी।

दोनों के करियर को सवांरने में भी संजय लीला का बहुत बड़ा योगदान है। उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म सांवरिया से रणबीर ने डेब्यू किया था। वहीं, भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ आलिया के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

आने वाले दिनों में आलिया और रणबीर, भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। ये एक मॉडर्न लव स्टोरी होने वाली है। दोनों के साथ विक्की कौशल भी अहम रोल में दिखेंगे। विक्की कौशल ने फिल्म पर कन्फर्मेशन देते हुए बताया है कि फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Musician Sartaj Ilaiyaraaja’s daughter Bhavatarini passes away | म्यूजिशियन सरताज इलैयाराजा की बेटी भवतारिणी का निधन: लिवर कैंसर से थीं पीड़ित, श्रीलंका में ली आखिरी सांस

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फेमस म्यूजिशियन सरताज इलैयाराजा की बेटी और सिंगर भवतारिणी का 47 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है भवतारिणी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। कल गुरुवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन श्रीलंका में लगभग शाम के 5 बजे के करीब हुआ। आज उनका पार्थिव शरीर श्रींलका से चेन्नई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें भवतारिणी म्यूजिशियन कार्तिक राजा और युवान शंकर राजा की बहन थीं। भवतारिणी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें ‘भारती’ के तमिल गीत ‘मयिल पोला पोन्नू ओन्नू’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

भवतारिणी के निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, पुडुचेरी के उपराज्यपाल और अन्य कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

खबर अपडेट हो रही है..

‘Bigg Boss 17′ included in prime 5 | ‘बिग बॉस 17’ टॉप 5 में हुआ शामिल: सलमान खान के शो की TRP में आया सुधार, ‘अनुपमा’ का जलवा बरकरार

36 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी BARC ने अपनी 55वें हफ्ते की TRP (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) की रिपोर्ट जारी की है। इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ ने टीआरपी चार्ट में टॉप रैंक हासिल की है।

वहीं, फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले, सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ टॉप 5 में शामिल होने में कामयाब रहा। तो चलिए, आपको बताते हैं टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन सा शो पीछे।

नंबर 1 – अनुपमा
अनुपमा शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। ये शो अपनी मौजूदा स्टोरीलाइन के साथ टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है।

नंबर 2 – गुम है किसी के प्यार में

इस हफ्ते स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। शो दूसरे नंबर पर है।

नंबर 3 – ये रिश्ता क्या कहलाता है

पिछले हफ्ते की तरह, इस बार भी टीआरपी लिस्ट में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को तीसरा नंबर मिला है। शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

नंबर 4 – इमली

2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ शो ने इस बार चौथा स्थान हासिल किया है।

नंबर 5 – बिग बॉस 17

इस हफ्ते रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की टीआरपी रेटिंग में बढ़ोतरी हुई है। 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ शो टॉप-5 में शामिल हुआ है।

नंबर 6 – पंड्या स्टोर / बातें कुछ अनकही सी / जनक

इस हफ्ते ‘पंड्या स्टोर’, ‘बातें कुछ अनकही सी’ और ‘जनक’ को 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले है। तीनों शो लिस्ट में छठी पोजीशन पर हैं।

नंबर 7 – तारक मेहता का उल्टा चश्मा

बता दें, पिछले हफ्ते के मुकाबले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं आया है। 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस के साथ शो सातवीं पोजीशन पर हैं।

नंबर 8 – तेरी मेरी डोरियां / शिव शक्ति – तप त्याग तांडव

पिछले हफ्ते के मुकाबले शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ एक पायदान नीचे गिर गया है। वहीं, ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ को दो पायदान का नुकसान हुआ। दोनों शोज को 1.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

नंबर 9 – कुंडली भाग्य / परिणीति

‘कुंडली भाग्य’ और ‘परिणीति’ को 1.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

नंबर 10 – कुमकुम भाग्य / डोरी / भाग्यलक्ष्मी

इस हफ्ते सुधा चंद्रन और अमर उपाध्याय स्टारर ‘डोरी’, श्रद्धा आर्य स्टारर ‘कुंडली भाग्य’ और ऐश्वर्या खरे स्टारर ‘भाग्यलक्ष्मी’ को 1.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

BARC कैसे चेक करती हैं TRP?

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) कई हजार फ्रीक्वेंसी का डाटा लेकर पूरे टीवी चैनल्स की TRP का अनुमान लगाती है। यह एजेंसी TRP को मापने के लिए एक स्पेशल गैजेट इस्तेमाल करती है। TRP को मापने के लिए कुछ जगहों पर बैरो मीटर लगाए जाते हैं। ये बैरो मीटर कुछ विशेष फ्रीक्वेंसी के द्वारा ये पता लगाते हैं कि कौन-सा प्रोग्राम या चैनल कितनी बार और सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

इस मीटर के द्वारा एक-एक मिनट TV की जानकारी को मॉनिटरिंग एजेंसी तक पहुंचा दिया जाता है। ये टीम बैरो मीटर से मिली जानकारी का विश्लेषण कर तय करती है कि किस चैनल या प्रोग्राम की TRP कितनी है।

टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) के हिसाब से सबसे ज्यादा पॉपुलर चैनल्स की लिस्ट बनाई जाती है और फिर वीकली या महीने के हिसाब से टॉप 10 टीआरपी टीवी सीरियल, टीवी न्यूज चैनल का डेटा सार्वजनिक किया जाता है।

कितनी जरूरी है TRP?

विज्ञापनदाताओं के लिए TRP बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे विज्ञापनदाताओं को बड़ी आसानी से यह पता लग जाता है कि किस चैनल पर विज्ञापन देने से उनके प्रोडक्ट्स या सर्विसेस को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा। हर विज्ञापनदाता सबसे ज्यादा TRP वाले चैनल पर विज्ञापन देना पसंद करता है।

Shilpa Shetty did her personal stunts in ‘Indian Police Drive’ | ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में शिल्पा शेट्टी ने खुद किए स्टंट्स: बोलीं-रोहित शेट्टी चाहते थे कि स्क्रीन पर रियल लगूं इसलिए बॉडी डबल यूज नहीं किया

18 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी की मां तो अपने करियर में उन्होंने कभी किसी एक्ट्रेस को कंप्टीशन नहीं माना। इसी वजह से वे 30 सालों तक इंडस्ट्री में टिकी रहीं। इन दिनों, शिल्पा अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने अपनी सीरीज और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की। बातचीत के दौरान, उन्होंने पैपराजी को कुछ हद तक अपने सक्सेसफुल करियर का भी श्रेय दिया। क्यों? आइए जानते हैं…

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से जुड़ा सबसे चुनौतीपूर्ण मोमेंट कौन सा था?

‘IPS’ के साथ-साथ, मैं फिल्म ‘सुखी’ की भी शूटिंग कर रही थी। दोनों ही प्रोजेक्ट एक-दूसरे से बहुत अपोजिट थे। IPS की तारा बहुत ही पावरफुल, बहादुर और सीनियर पुलिस अफसर है, वहीं ‘सुखी’ एक आम औरत की कहानी थी। एक वक्त में दो अपोजिट किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था।

वहीं, अब तक जब भी मैंने कोई एक्शन सीन किए, स्टंट डबल के इस्तेमाल से किए हैं। इस सीरीज में मैंने पहली बार अपना एक्शन खुद किया। रोहित चाहते थे कि मैं स्क्रीन पर रियल दिखूं। ज्यादातर एक्शन सीन हमने एक ही शॉट में खत्म कर दिए थे। शूटिंग के दौरान, मुझे कुछ गंभीर चोटें भी आईं लेकिन जब स्क्रीन पर खुद को देखा तो काफी संतुष्टि मिली।

सुना है, किसी वक्त आपके पिता और रोहित शेट्टी के पिता ने एक साथ काम किया था?

जी हां। हम दोनों के पेरेंट्स एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। दरअसल, मेरे पिताजी को एक्शन का बहुत शौक था। उन्होंने रोहित के पिता, एम. बी, शेट्टी के साथ किसी एक प्रोजेक्ट में काम किया था। हालांकि, मेरे पिताजी को ये इंडस्ट्री ज्यादा रास नहीं आई और इसीलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया। उसके बाद, हम दोनों के परिवार पूरी तरह से अलग हो गए और आज सालों बाद, मैं और रोहित एक साथ काम कर रहे हैं।

30 सालों की जर्नी में किस तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा?

मैंने कभी कोई काम खुद को प्रूफ करने के लिए नहीं किया। मैं एक मिडिल क्लास बैकग्राउंड से थी, तो शुरुआत में मेरा काम करना बहुत जरुरी था। जैसे-जैसे काम मिला, मैं करती गईं। 17 साल की उम्र में मैंने अपनी पहली गाड़ी खरीदी, पहला घर खरीदा। दरअसल, उस उम्र में मैंने कभी एक्टिंग को अपना करियर बनाने का नहीं सोचा था। यहीं वजह रही कि उतार-चढ़ाव आए लेकिन मैं इस जर्नी को एन्जॉय करती रही।

आज यदि मैं इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में टिक पाई तो इसीलिए क्योंकि मैंने सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया दूसरों के काम पर नहीं। मैंने कभी किसी भी अभिनेत्री को अपना कंप्टीशन नहीं माना। साथ ही, ऐसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं जिस पर मैंने काम ना किया हो – फिल्म, रेडियो, टेलीविजन, ओटीटी और मेरा खुद का सोशल मीडिया ऐप भी है। कुल मिलाकर, पहले काम करना मेरी जरुरत थी लेकिन अब यह मेरा पैशन बन गया है।

फिल्मों का सिलेक्शन कैसे करती हैं?

मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते-करते तकरीबन 30 साल हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद जब भी कोई प्रोजेक्ट साइन करती हूं, सेट पर न्यूकमर की तरह ही एंट्री लेती हूं। देखिए , मैंने एक्टिंग में कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, किसी भी एक्टिंग स्कूल का हिस्सा नहीं रहीं हूं। जो कुछ भी सीखा, सेट पर ही सीखा।

मेरे क्राफ्ट में जो भी सुधार आया है वो मेरे अनुभवों से आया है। जो भी फिल्में दिल को छू जाए, उसका हिस्सा बनती हूं। फिल्म ‘सुखी’ मेरे दिल के हमेशा करीब रहेगी।

आप पैपराजी की फेवरेट हैं, लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप पैपराजी को देखकर छुपते हुए निकली हैं।

छुपकर नहीं निकलती बल्कि उन्हें कह देती हूं कि आज मुझे क्लिक मत करो और वे मान भी जाते हैं। देखिए , पैपराजी अपना काम करते हैं। आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं इसका श्रेय कुछ हद तक इन्हें भी जाता है। ये लोग भी हमारा काम ऑडियंस और फैंस तक पहुंचाते हैं। यदि ये लोग हम में इंटरेस्ट लेना बंद कर दें, तो आर्टिस्ट के लिए ये डर की बात है।

IITian turned actor Jitendra Kumar, Jitendra kumar, shriya pilgaonkar, saurabh shukla interview, dry day internet sequence, iit, performing, sachin pilgaonkar | IITian से एक्टर बने जितेंद्र कुमार: बोले- मैं बहुत ही खराब स्टूडेंट था, पहले से पता था कि मेरी नौकरी नहीं लगेगी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • IITian Turned Actor Jitendra Kumar, Jitendra Kumar, Shriya Pilgaonkar, Saurabh Shukla Interview, Dry Day Internet Sequence, Iit, Performing, Sachin Pilgaonkar

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेब सीरीज ‘पंचायत 2’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और TVF से पॉपुलैरिटी पाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार हाल ही में फिल्म ‘ड्राई डे’ में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके साथ श्रिया पिलगांवकर मेन लीड में हैं। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला हैं। दैनिक भास्कर के साथ हुए इंटरव्यू में फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर ने अपनी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों को शेयर किया।

जहां जितेंद्र ने बताया कि उन्हें पहले से ही मालूम था कि उनकी नौकरी नहीं लगेगी। वहीं श्रिया ने कहा कि वे बचपन में शीशा भी नहीं देखा करती थीं। डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने भोपाल की काली जलेबी की बात भी की।

जहां जितेंद्र को 'जीतू भैया' के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली। वहीं श्रिया पिलगांवकर को वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से पहचान मिली।

जहां जितेंद्र को ‘जीतू भैया’ के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली। वहीं श्रिया पिलगांवकर को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से पहचान मिली।

जितेंद्र कुमार का IITian से एक्टर बनने का सफर
जितेंद्र कुमार से उनके करियर की जर्नी के बारे में पूछा गया। जितेंद्र एक IITian हैं। ऐसे में जब उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख अपनाया, तो क्या उनको इस डिसिजन के लिए फैमिली की ओर से सपोर्ट मिला? इस पर जितेंद्र कहते हैं- मेरे परिवार को शुरुआत में एक झटका लगा था। सच कहूं तो मेरा परिवार चाहता था कि में उनके काम में हाथ बटाऊं। परिवार के साथ काम करूं।

एक्टर बनने में सीनियर्स ने मदद की
जब मैंने उन्हें बताया कि मैं एक्टिंग करना चाहता हूं तो उनके लिए ये बात किसी शॉक से कम नहीं थी। मगर हां, बाद में परिवार की तरफ से जो सपोर्ट मिला, वो काबिले- तारीफ रहा। IIT में मैं बहुत ही खराब स्टूडेंट था। पहले से पता था कि मेरी नौकरी नहीं लगेगी, और आखिरकार नहीं लगी। उस समय यूट्यूब काफी ग्रो कर रहा था। यूट्यूब पर TVF चैनल भी तेजी से आगे बढ़ रहा था। एक्टर बनने में मेरे कुछ सीनियर्स ने मेरी मदद की।

जितेंद्र को साल 2020 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) के लिए अवॉर्ड मिला था।

जितेंद्र को साल 2020 में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) के लिए अवॉर्ड मिला था।

जितेंद्र से पूछा गया कि उन्हें क्या पसंद है? जब लोग उन्हें जितेंद्र कहकर बुलाएं या फिर जीतू भैया कहकर। इस बात पर जितेंद्र ने कहा- जब कोई जीतू भैया कहकर बुलाता है, तो अच्छा महसूस होता है। बता दें, जितेंद्र कुमार ने वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ में ‘जीतू भैया’ का किरदार निभाया था। इस रोल से वे ‘जीतू भैया’ के नाम से मशहूर हो गए थे।

श्रिया पिलगांवकर सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी हैं
‘ड्राई डे’ की फीमेल लीड श्रिया पिलगांवकर से शूटिंग के दौरान कोई मजेदार किस्सा शेयर करने के लिए कहा गया। श्रिया ने कहा- पहली बार मैंने इतने बड़े लेवल पर होली का गाना शूट किया है। वास्तव में मैं होली इतना नहीं खेलती हूं। लेकिन जिस तरह से गाने में दर्शाया गया है वो कमाल है। गाना बहुत ही पेपी है। हम लोगों ने ठंड के मौसम में गौहर महल में इस गाने को शूट किया है। टिपिकल लट्ठमार होली सीन क्रीएट किया गया था, जो कि बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा।

फिल्म 'ड्राई डे' में जितेंद्र ने गन्नू का और श्रिया ने निर्मला का किरदार निभाया है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

फिल्म ‘ड्राई डे’ में जितेंद्र ने गन्नू का और श्रिया ने निर्मला का किरदार निभाया है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

सौरभ शुक्ला ने शूटिंग के किस्से शेयर किए
डायरेक्टर सौरभ शुक्ला से ‘ड्राई डे’ के माहौल के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा- हम लोगों ने ठंड के मौसम में भोपाल में शूटिंग की है। एक ऐसी जगह जहां के पोहे और काली जलेबी मशहूर है। शूटिंग के दौरान रोज सुबह 5 बजे सूरज उगने से पहले 300 लोगों की यूनिट पहुंच जाया करती थी। मेरे लिए ये सब कमाल का अनुभव रहा।

जितेंद्र कुमार के साथ 'ड्राई डे' के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला।

जितेंद्र कुमार के साथ ‘ड्राई डे’ के डायरेक्टर सौरभ शुक्ला।

श्रिया पिलगांवकर को स्पोर्ट्स में काफी रूचि थी
श्रिया पिलगांवकर से उनके एक्टिंग करियर के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा- मैंने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक्टिंग में आना है। हालांकि मेरे पेरेंट्स एक्टर्स हैं, फिर भी मैंने एक्टिंग के बारे में बाद में सोचा। अगर पहले पता होता, तो तैयारी पहले से शुरू कर दी होती। सच कहूं तो बचपन में मैं शीशा भी नहीं देखा करती थी। उस समय मेरा ध्यान स्पोर्ट्स में ज्यादा था। हां, जब मैंने 10 साल कथक किया तब मुझे पता चला कि मुझे परफॉर्म करने में मजा आता है। इसलिए फिर मैंने एक्टिंग का रुख लिया।

Bade Miyan Chote Miyan Teaser Video; Akshay Kumar, Tiger Shroff | ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर रिलीज: दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान है अक्षय-टाइगर की जोड़ी; विलेन बने हैं साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ। इस एक्शन फिल्म में अक्षय और टाइगर पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। इसे ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले अली अब्बास जफर ने बड़े पैमाने पर शूट किया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' के टीजर में अक्षय और टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टीजर में अक्षय और टाइगर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

टीजर में मिला एक्शन और देशभक्ति का डबल डोज
फिल्म के टीजर की शुरुआत साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के वॉइस ओवर से होती है जिसमें वो कहते हैं कि प्रलय आने वाला है। एक ऐसा प्रलय जो भूत, वर्तमान और भविष्य को बदल देगा। एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मुझे कौन रोकेगा..?

इसके बाद आर्मी ऑफिसर बने अक्षय और टाइगर की एंट्री होते है। वो कहते हैं, ‘दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम…बचके रहना हमसे, हिंदुस्तान हैं हम…’ इसके बाद दोनों देश के दुश्मनों से लड़कर हिंदुस्तान को बचाते नजर आ रहे हैं। टीजर से साफ है कि फिल्म में दर्शकों को एक्शन और देशभक्ति का डबल डोज मिलेगा।

इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।

पृथ्वीराज सुकुमारन बने हैं विलेन
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर के अलावा साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित रॉय भी अहम किरदारों में होंगे। यह अप्रैल 2024 में ईद पर रिलीज होगी।

'मैदान' के मेकर्स ने भी हाल ही में यह पोस्टर शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है।

‘मैदान’ के मेकर्स ने भी हाल ही में यह पोस्टर शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है।

ईद पर ही रिलीज होगी अजय की ‘मैदान’
वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को अजय देवगन ने भी अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘मैदान’ का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ‘एक मच-अवेटेड गेम वर्ल्डवाइड धूम मचाने वाला है। अपने कैलेंडर मार्क कर लीजिए क्योंकि ‘मैदान’ ने इस ईद, अप्रैल 2024 में फील्ड पर कब्ज़ा कर लिया है। वादा करते हैं कि यह इंस्पायरिंग स्टोरी आपको खुश होने और गर्व महसूस करने का मौका देगी।’ ऐसे में अब ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का क्लैश होना लगभग तय है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘बड़े मियां-छोटे मियां’ से टकराएगी दो साल से अटकी ‘मैदान’:ईद पर रिलीज होंगी पृथ्वीराज की दो फिल्में, 5 अप्रैल को आएगी जूनियर NTR की ‘देवारा’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर बुधवार को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय और पूरी खबर यहां पढ़ें…

Amrita Singh needed to marry cricketer Ravi Shastri | रवि शास्त्री से शादी करना चाहती थीं अमृता सिंह: फिल्मों में काम न करने की शर्त पर टूट गया था रिश्ता

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी के किस्से तो सभी जानते हैं। लेकिन अमृता के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते हैं, कि पहले वो किसी और से शादी करने वाली थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता सिंह का नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ चुका था।

माना जाता है कि अमृता और रवि रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन इनका रिश्ता टूटने का कारण सैफ नहीं थे। दरअसल शादी की बात पर रवि ने अमृता के सामने एक शर्त रख दी थी। शर्त की वजह से ही उनका रिश्ता टूट गया। रवि चाहते थे कि शादी के बाद अमृता फिल्मों में काम करना छोड़ दें। वो अपनी मैरिड लाइफ पर ध्यान दें और घर संभाले। लेकिन अमृता को ये शर्त मंजूर नहीं थी। वो अमृता के करियर का शुरुआती दौर था। वो काम करते रहना चाहती थीं। इस कारण से उनका रिश्ता टूट गया था।

रवि शास्त्री से ब्रेकअप के बाद विनोद खन्ना से था अफेयर

रिपोर्ट्स की मानें तो रवि शास्त्री से अलग होने के बाद अमृता और विनोद खन्ना के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, दोनों फिल्म ‘बंटवारा’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। लेकिन उनके रिश्ते के लिए अमृता की मां तैयार नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी विनोद खन्ना से हो। इसके दो कारण थे। एक तो विनोद उम्र में बड़े थे, वहीं वो पहले से शादीशुदा भी थे।

कब हुई थी पहली मुलाकात

सैफ और अमृता की पहली मुलाकात फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के सेट पर हुई थी। दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे। अमृता के मुताबिक फोटोशूट के दौरान जब सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता उनसे काफी सीनियर थीं।

घरवालों से छुपकर की थी सीक्रेट वेडिंग

3 महीने की डेट के बाद सैफ और अमृता ने साल 1991 में छुपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली, क्योंकि दोनों ही अपने घरवालों के रिएक्शन से डर रहे थे। इसकी वजह थी सैफ और अमृता के बीच उम्र का फासला। अमृता सैफ से करीब 12 साल बड़ी थीं। दोनों के मुताबिक उन्होंने शादी के 2 दिन पहले ही ये डिसाइड किया था कि अब उन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।

13 साल की शादी के बाद हुए अलग

13 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद ये कपल साल 2004 में अलग हो गया। सैफ और अमृता के सारा और इब्राहिम नाम के दो बच्चे हैं। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोजा कैटलानो के साथ डेटिंग की, लेकिन ये रिलेशनशिप भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

साल 2007 में फिल्म ‘टशन’ के सेट पर सैफ की मुलाकात करीना कपूर से हुई। दोनों 5 साल तक डेट करते रहे। इस कपल ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की। दोनों अब एक बेटे (तैमूर) के पेरेंट्स हैं। जल्द ही करीना दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Ankita Lokhande Vicky Jain; Bigg Boss 17 Eviction Replace | Bollywood Information | बिग बॉस के घर से बाहर हुए विक्की जैन: पत्नी अंकिता लोखंडे का रो रोकर हुआ बुरा हाल, 28 जनवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस-17 अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब ग्रैंड फिनाले होने में केवल 4 दिन ही बचे हैं। इसी बीच शो के एक और कंटेस्टेंट विक्की जैन भी एविक्ट हो गए। विक्की के घर से बाहर होने पर अंकिता का रो रोकर बुरा हाल है। विक्की के बाहर होने पर वो कहीं न कहीं खुद को दोष दे रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बिग बॉस केवल अंकिता लोखंडे को जिताना चाहते हैं।

लोगों का कहना है कि टॉप 5 में से अरुण माशेट्टी को आउट होना चाहिए था। क्योंकि शुरुआत से ही उनका गेम लोगों को वीक दिखा है, यही कारण है कि लोग उन्हें टॉप 5 में नहीं देखना चाहते हैं। लेकिन शो के वीक प्लेयर को ना निकालकर शो के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले कंटेस्टेंट विक्की जैन को निकाल दिया गया। ये बात दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है।

दर्शकों का मानना है कि बिग बॉस ने जानबूझकर विक्की को घर से बाहर निकाला है। क्योंकि मेकर्स अंकिता को जिताना चाहते हैं। विक्की के घर में रहने से उनके वोट आपस में बंट जाते। विक्की के निकलने के बाद सारे वोट अंकिता को मिल जाएंगे। ये सोचकर मेकर्स ने शो के मास्टरमाइंट को घर से निकाला दिया। लोगों का कहना कि ये मेकर्स का प्लान है ताकि वो अंकिता को जीता सकें।

बता दें ऑडियंस के कम वोट के कारण विक्की को घर से बाहर निकलना पड़ा। वहीं अब फिनाले में अभिषेक, मुनव्वर, अंकिता, अरुण और मन्नारा पहुंचे हैं।

विक्की को नहीं निकलना चाहिए था- अंकिता

अंकिता के मुताबिक विक्की गेम में रहने के हकदार थे। उन्होंने इस गेम के लिए बहुत मेहनत की थी। अंकिता विक्की को घर से जाने नहीं दे रही थीं। इस कारण बिग बॉस को बार-बार विक्की को दरवाजे के बाहर जाने की अनाउंसमेंट करनी पड़ रही थी। एक्ट्रेस ने पति विक्की से कहा कि उनके बिना वो कोई पार्टी नहीं करेंगे। पति के जाने के बाद भी अंकिता बाथरुम में रोती दिखीं।

यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स विक्की के एविक्शन पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- विक्की अरुण से ज्यादा अच्छा खेले हैं, तो विक्की को एविक्ट क्यों किया। बहरहाल, बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जितेगा ये 28 जनवरी को फिनाले के दिन पता चल जाएगा।