ब्लैक लहंगे में निसा देवगन का किलर लुक, काजोल की बेटी को देख फैंस बोले- ‘बिल्कुल मां पर गई है’
[ad_1]
ब्लैक लहंगे में निसा देवगन का किलर लुक, काजोल की बेटी को देख फैंस बोले- ‘बिल्कुल मां पर गई है’
[ad_2]
[ad_1]
ब्लैक लहंगे में निसा देवगन का किलर लुक, काजोल की बेटी को देख फैंस बोले- ‘बिल्कुल मां पर गई है’
[ad_2]
[ad_1]
दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में हर हफ्ते थिएटर्स में शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड फिल्मों से थिएटर्स खचाखच भरे रहेंगे. दिसंबर के पहले हफ्ते में एक्शन और रोमांस से भरपूर कई हिंदी और साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महायुद्ध देखने को मिलेगा. यहां हम आपको इस हफ्ते रिलीज हो रहीं फिल्मों की पूरी लिस्ट दे रहे हैं.
धुरंधर
अखंडा 2- तांडवम्
कलमकावल
वा वाथियार
गेम ऑफ लोन्स
धीरम
फाइव नाइट्स एट फ्रेडी 2
नागा चैतन्य Vs राज निदिमोरू: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ
[ad_2]
[ad_1]
Goa के Panaji में 56वें International Film Festival of India का आयोजन खत्म हो चुका है . इसी दौरान 9 दिनों तक चलने वाले इस Event में Bollywood के famous producers भी हिस्सा बने. इसी दौरान हमारी बात Neetu Chandra से हुई.
Neetu Chandra ने बताया कि हमारी भोजपुरी films अक्सर बिहार में ही release नहीं होतीं, लेकिन यह हमारी संस्कृति, हमारी कला और हमारी प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करती हैं. भोजपुरी हमारी मातृभाषा है और हमें इस पर गर्व है. Neetu Chandra और उनके भाई National Award विजेता हैं. Director Nitin Chandra, Champaran Talkies के माध्यम से clean और गुणवत्तापूर्ण cinema को बढ़ावा दे रहे हैं . उनकी films बिहार की सच्ची छवि पेश करती हैं और दर्शकों को यह दिखाती हैं कि यहां भी प्रतिभाशाली filmmakers हैं.
भले ही भोजपुरी films की छवि अक्सर अश्लीलता के साथ जुड़ी हुई है, हम इसे बदलने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी films में सांस्कृतिक, सामाजिक और clean content है, जिसे international film festivals में भी सराहा गया है. International दर्शक subtitles के माध्यम से फिल्म का मजा लेते हैं. वह यह साबित करना चाहते हैं कि बिहार से भी उच्च-गुणवत्ता की films बन सकती हैं और content की शक्ति से पूरी छवि बदली जा सकती है.
[ad_2]
[ad_1]
क्रिकेटर समृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल सुर्खियों में हैं. दोनों की 23 नंवबर को शादी होने वाली थी. शादी की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी शुरू हो गई थी. उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत के वीडियोज काफी वायरल थे. लेकिन फिर अचानक से उनकी शादी पोस्टपोन होने की खबरें आईं.
दरअसल, स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई थी. इसी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में ए़डमिट करवाना पड़ा था. स्मृति के पिता के हॉस्पिटल में होने की वजह से उन्होंने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था. इसके बाद पलाश की तबीयत भी खराब होने की खबरें आई थीं. अब शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश को पहली बार देखा गया.
पलाश मुच्छल हुए स्पॉट
पलाश मुच्छल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक शर्ट और पैंट पहनी थी. साथ ही हाथ में किताब और फोन पकड़ा हुआ था. पलाश की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
पलाश पर लगे स्मृति को धोखा देने के आरोप
बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर खबरें आई किं पलाश ने स्मृति को चीट किया था. पलाश की एक लड़की के साथ चैट भी वायरल हुई थी. हालांकि, पलाश और स्मृति ने इसे लेकर अभी तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. पलाश की कजिन ने पलाश का सपोर्ट किया था. पलाश की मां ने उनकी शादी को लेकर अपडेट दिया था.
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए पलाश की मां अमिता ने बताया कि जब स्मृति के पिता की तबीयत खराब हुई तो पलाश ही पहले शख्स थे जिन्होंने कहा था कि वो शादी पोस्टपोन करेंगे. वो स्मृति के पिता के बहुत करीब है. वो स्मृति से भी ज्यादा पलाश से करीब हैं. उन्होंने कहा था कि स्मृति और पलाश की शादी जल्द होगी.
[ad_2]
[ad_1]
एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इसी के साथ वो एड में भी काम करती हैं. एक एड में उन्होंने एक्टर आफताब शिवदसानी के साथ काम किया था. उस वक्त आफताब सिर्फ 10 साल के थे.
जी टीवी टॉक शो जीना इसी का नाम है में रवीना ने आफताब के साथ काम के एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि आफताब ने उनके हाथ पर उल्टी कर दी थी. उन्होंने बताया कि सेट पूरी तरह व्हाइट था और मेकर्स नहीं चाहते थे कि वो किसी भी तरह से गंदा हो.
जब आफताब ने की उल्टी
रवीना ने बताया था, ‘एक चॉकलेट का एड था. उसमें एक मॉडल बच्चा था, उसका नाम है आफताब शिवदसानी, जो अभी हीरो बन गए हैं. वो एड कर रहा था और उसमें चॉकलेट खानी थी. आफताब इतने रीटेक कर चुका था कि उसको उल्टी आ रही थी. और ये था कि सेट अगर खराब हो गया था तो ये हमें सूली से लटका देंगे. तो जैसे ही आफताब उल्टी करने लगा तो प्रहलाद चिल्लाने लगा कि इसे सेट पर उल्टी मत करने दो. सेट पर एक ड्रॉप नहीं गिरना चाहिए. तो मैंने तुरंत अपना हाथ उसके आगे कर दिया और आंखें बंद कर दी. तो आफताब ने मेरे हाथ पर उल्टी कर दी. मैं वो लेकर भाग रही हूं इसे फेंककर हाथ धोऊं और ये प्रहलाद बगल में खड़ा होकर हंस रहा है.’
रवीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1991 में एक्टिंग की शुरुआत की थी. तब से वो फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म इन गलियों में देखा गया था. इस फिल्म में वो सपना जोशी के रोल में थीं. उन्होंने घुड़चढ़ी, पटना शुक्ला, वन फ्राइडे नाइट, केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में देखा गया. अब वो सूर्या 46 में नजर आएंगी. फिल्म तमिल में है और फिल्म की शूटिंग चल रही है.
वहीं आफताब को फिल्म मस्ती 4 में देखा गया था.
[ad_2]
[ad_1]
महाकुंभ के मेले में अपनी कजरारी आंखों का जादू बिखेरने वाली मोनालिसा भोसले अब जल्द ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होने वाली हैं. अक्सर ही हसीना सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. अब एक बार फिर मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
मोनालिसा के पापा ने गिफ्ट किया महंगा फोन
आज महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के पिता उन्हें बड़ा सरप्राइज देते हैं. वीडियो की शुरुआत में उनके पिता कहते हैं, ‘मोना बेटा मैं तुम्हारे लिए गिफ्ट लेकर आया हूं’. इसके बाद एक्ट्रेस के पिता उन्हें आई फोन का लेटेस्ट मॉडल 17 प्रो का बॉक्स देते हैं.
अपने पापा से ऐसा महंगा गिफ्ट पा कर मोनालिसा के चेहरे की खुशी देखते बनती है. पिता और बेटी का ऐसा रिश्ता उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है. अपने हाथों में डेढ़ लाख रुपए का महंगा फोन पा कर तो जैसे मोनालिसा की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस भी इसपर अपना शानदार रिएक्शन दे रहे हैं. 
महाकुंभ गर्ल का वर्कफ्रंट
महाकुंभ में माला बेचने वाली सिंपल सी लड़की अब बॉलीवुड में अपने कदम जमाने को तैयार हैं. जल्द ही वो सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी. इसके पहले भी वो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं जहां अपने ग्रेस और कॉन्फिडेंस से उन्होंने ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई. बता दें, ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म के जरिए हसीना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. फिल्म में वो राजकुमार राव के भाई अमित राव संग स्क्रीन शेयर करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस साउथ की फिल्म ‘नागम्मा’ में भी नजर आएंगी.
[ad_2]
[ad_1]
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अक्सर बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि वे हमेशा से ही ऐसी नहीं थीं. उन्होंने मुंबई में आयोजित 15वें इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताया कि पहले वह बहुत डरपोक और समझौतावादी थीं.
एक्ट्रेस का कहना है कि आज भले ही लोग उन्हें आत्मविश्वासी और निडर कहते हैं, लेकिन पहले हालात बिल्कुल अलग थे.
मैं हमेशा बोल्ड और निडर नहीं थी- ऋचा चड्ढा
उन्होंने बताया, “मैं हमेशा से इतनी निडर और बोल्ड नहीं थी. अपने शुरुआती दिनों में मैं बहुत सहनशील हुआ करती थी. एक दिन सेट पर खड़ी होकर मैंने खुद से पूछा, मैंने ये फिल्म कब साइन की? मैं यहां क्या कर रही हूं? ये आइटम नंबर क्यों कर रही हूं?”
उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, “एक डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मेल कोरियोग्राफर चाहिए और तुम्हें ऐसे-वैसे करने हैं. मैं अंदर से घबरा जाती थी कि ये लोग कौन हैं? मैं क्या कर रही हूं? मुझे समझ आया कि किसी लोकल मैनेजर ने थोड़े पैसे ले लिए होंगे और मुझे लगा होगा कि शायद यही करना चाहिए. यही इंडस्ट्री का तरीका है.
एक्ट्रेस ने बताया- मेरे लुक्स को ठीक करने की सलाह देते थे लोग
एक्ट्रेस ने बताया कि इस बीच इंडस्ट्री में लोग मुझे मेरे लुक्स को ठीक करने की सलाह देते थे. उन्होंने कहा, “लोग कहते, होंठ ठीक करवा लो, चेहरा ठीक करवाओ, गाना शूट करने से पहले पानी मत पीना. मैं सब मान लेती थी. मैंने अपने शरीर और दिमाग को बहुत तकलीफ दी. मैं खुद से कहती थी, मैं बेकार हूं, मैं अच्छी नहीं हूं.”
एक्ट्रेस ने आखिर में कहा कि ये दुनिया है, यहां लोग बस आपको छोटा दिखाने की कोशिश करते हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज में बनी फिल्म ‘सीक्रेट्स ऑफ अ माउंटेन सर्पेंट’ का 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था.
[ad_2]
[ad_1]
मनोरंजन जगत के इतिहास में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनका चेहरा दुनिया कम पहचानती है, लेकिन उनका काम दुनिया की सबसे गहरी यादों में दर्ज रहता है. डेविड प्राउज ऐसा ही नाम है. एक ऐसे ब्रिटिश अभिनेता जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन एक किरदार ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया. कहानी में ट्विस्ट ये था कि उनका हिट किरदार कभी पर्दे पर नजर ही नहीं आया.
न पर्दे पर दिखा और न ही उसकी आवाज सुनी गई, लेकिन उसकी मौजूदगी ने सिनेमा के सबसे आइकॉनिक खलनायक डार्थ वेडर को जीवंत बना दिया. 1 दिसंबर 2020 को उनका निधन हुआ, और उनके साथ फिल्म इतिहास का एक अनोखा अध्याय भी शांत हो गया.
डेविड प्राउज की कहानी है बेहद दिलचस्प
डेविड प्राउज की कहानी उतनी ही दिलचस्प है जितनी रहस्यमयी. उनका जन्म 1935 में इंग्लैंड में हुआ था, और बचपन से ही उनकी ऊंचाई, कद-काठी और शारीरिक शक्ति उन्हें भीड़ से अलग करती थी. उन्होंने बॉडीबिल्डिंग में नाम कमाया और “मिस्टर यूनिवर्स” जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. यही कद-काठी उन्हें आगे फिल्मों तक पहुंचा पाई.
1977 में जब जॉर्ज लुकास स्टार वार्स बना रहे थे, उन्हें एक ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो पर्दे पर लंबा, प्रभावशाली और डर पैदा करने वाला लगे और यही वह क्षण था जिसने डेविड प्राउज की किस्मत बदल दी.
उन्हें डार्थ वेडर का शरीर निभाने के लिए चुना गया. दिलचस्प बात यह है कि आवाज उनके पास नहीं थी; वह काम जेम्स अर्ल जोन्स को दिया गया. चेहरा भी नहीं दिखाया गया; नकाब के पीछे छिपा हुआ हर भाव सिर्फ शरीर की हलचल, चाल, मुद्रा और हथियार पकड़ने के अंदाज से ही प्रकट होना था.

डेविड प्राउज ने निभाया इतिहास के सबसे यादगार खलनायाक का रोल
लेकिन दिक्कतों के बावजूद, डेविड प्राउज ने एक ऐसा व्यक्तित्व बनाया जो स्क्रीन पर आते ही दर्शकों को आतंकित कर देता था. उनके चलने के अंदाज में सैनिकों जैसी कठोरता, उनके कंधों की चौड़ाई में ताकत और उनकी तलवार पकड़ने के तरीके में गजब का नियंत्रण झलकता था. वे स्क्रीन पर चेहरा न दिखाते हुए भी इतिहास के सबसे यादगार खलनायक बन गए.
डेविड प्राउज की कहानी को अनोखा बनाने वाला दूसरा पहलू है उनकी भावनात्मक दूरी. कई साल तक वे स्टार वार्स के निर्माण से अलग-थलग महसूस करते रहे. अक्सर कहा जाता है कि कुछ गलतफहमियां हुईं जिनसे वे मुख्य टीम से कट गए.
फिर भी फैंस के बीच वे हमेशा एक सम्मानित हस्ती रहे. लाखों लोग उनसे सिर्फ एक हस्ताक्षर या उनकी भारी-भरकम मौजूदगी के लिए मिलते थे. हॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई ब्रिटिश और अमेरिकी टीवी सीरीज में अभिनय किया, लेकिन वेडर ने जो दिया वो उनकी मौत के बाद भी जुड़ा रहा.
उनकी मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर “आरआईपी, रियल वेडर” जैसे संदेशों ने यह दिखा दिया कि असली यादें उन किरदारों की भी होती हैं जो न दिखते हुए भी इतिहास बदल देते हैं. डेविड प्राउज ने बिना चेहरे दिखाए, बिना एक शब्द बोले, सिर्फ शरीर और चाल से एक ऐसा किरदार गढ़ा, एक ऐसी पहचान बना दी, जिसे दुनिया कभी नहीं भूल सकती.
[ad_2]
[ad_1]
अनन्या पांडे का सिजलिंग अवतार चर्चा में, डीपनेक टाइट फिटेड आउटफिट में लगीं बला की हसीन
[ad_2]
[ad_1]
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड सोशलाइट ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामणि है, इन दिनों सुर्खियों में हैं. 252 करोड़ ड्रग्स केस में एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनएसी) ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था, इस मौके पर उनका पहनावा चर्चा का विषय बना.
अब इस पर ओरी ने बताया कि उनके कपड़े फैशन या ध्यान आकर्षित करने के लिए नहीं थे, बल्कि यह उनकी ईमानदारी और स्पष्टता को दिखाने का एक तरीका था.
अपने पहनावे पर क्या बोले ओरी?
आईएएनएस संग बातचीत में ओरी ने कहा, ”मैंने अपने कपड़े का चुनाव बहुत सोच-समझकर किया था. मैंने मेरे गुरु द्वारा भेजा गया काला धागा भी पहन रखा था. पूछताछ के दौरान मेरा पहनावा मेरी ईमानदारी और सच्चाई को दर्शाता है.”
उन्होंने आईएएनएस के साथ यादें भी साझा कीं. ओरी ने कहा, “जब मैं ‘बिग बॉस’ में था, तब सलमान खान ने मुझे सलाह दी थी कि इतना फेम शायद दोबारा नहीं मिलेगा, इसलिए जब फेम कम हो जाए तो कभी भी अटेंशन पाने के लिए पागलपन मत करना. हमेशा गरिमापूर्ण बने रहो. मैंने इस बात की गांठ बांध ली और अब जब यह ड्रग्स से जुड़ी खबरें सामने आईं, तो फिर से थोड़ी प्रसिद्धि का अहसास हुआ. हालांकि, यह प्रसिद्धि गलत कारणों से आई थी, लेकिन मैंने इसका भी अनुभव लिया.”
26 नवंबर को ओरी ने एंटी-नारकोटिक्स सेल के घाटकोपर कार्यालय में अपना बयान दर्ज करवाया था.
क्या है 252 करोड़ ड्रग्स केस
252 करोड़ रुपए की ड्रग्स का मामला पिछले साल मार्च से शुरू हुआ. महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस ने मेफेड्रोन ड्रग्स बनाने की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी थी. इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत विदेशी बाजार में करीब 252 करोड़ रुपए थी.
जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक मुख्य आरोपी सुहैल शेख और ताहिर डोला हैं. दोनों भारत और विदेशों में रेव पार्टियां आयोजित करते थे. इन पार्टियों में यही मेफेड्रोन और दूसरे नशीले पदार्थ सप्लाई किए जाते थे. पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को ढूंढने में जुटी है.
[ad_2]