मालती मैरी ने प्यार से पकड़ा पापा निक जोनस का फेस, प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया रिएक्ट

[ad_1]


सिंगर निक जोनस प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं. उनके कॉन्सर्ट में उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी भी अक्सर नजर आते हैं. निक फैमिली मैन हैं. वो अपनी फैमिली को पूरा टाइम देते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. निक की ये पोस्ट वायरल हो गई. 

निक जोनस और मालती मैरी की फोटो वायरल

फोटो में निक जोनस मालती मैरी को गोद में लिए दिखे. मालती मैरी निक पर प्यार लुटाती दिखीं. मालती ने निक के चेहरे पर हाथ भी लगाया था. इस फोटो में मालती ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आई.साथ ही बालों में व्हाइट हेयरबैंड लगाया था. वहीं निक को व्हाइट सूट में देखा गया. निक और मालती की ये क्यूट फोटोज वायरल है.


फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ए वेरी जोनस क्रिसमस मूवी के जश्न की शानदार रात. इसे बनाने में जो भी लोग शामिल थे सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप इसे डिज्नी हॉटस्टार पर शुक्रवार से देख सकते हैं. इस पोस्ट पर प्रियंका ने कमेंट किया और कमेंट कर फायर और रेड हार्ट स्माइल इमोजी बनाया.

निक ने पोस्ट में अपकमिंग फिल्म  A Very Jonas Christmas के इवेंट में दिखें. फोटोज में निक अपने भाईयों के साथ पोज देते दिखे. उन्होंने इस इवेंट को काफी एंजॉय किया. 

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में शादी की थी. उनकी शादी राजस्थान में हुई थी. उनकी शादी ग्रैंड वेडिंग थी. उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की थी. 2022 में प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए मालती मैरी का वेलकम किया. प्रियंका और निक अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. प्रियंका भी अक्सर निक के साथ कोजी फोटोज शेयर करती रहती हैं. वो निक के साथ वेकेशन एंजॉय करने से लेकर इवेंट अटेंड करने तक साथ में जाते हैं. निक प्रियंका के साथ कभी-कभी इंडिया भी आते हैं.



[ad_2]

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? फैंस और सेलेब्स कर रहे हैं जल्दी ठीक होने की दुआ

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत की फैंस को बहुत चिंता है. वो उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. 89 साल के धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक चैन की सांस लेने वाली खबर सामने आई है. एक्टर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने पर डॉक्टर ने भी हेल्थ अपडेट दिया है.

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए धर्मेंद्र के ट्रीटमेंट को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा-उनका इलाज लंबे वक्त से मेरे पास चल रहा है. उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इलाज की प्रकिया यानी उनका इलाज वो घर पर भी जारी रहेगा. बता दें धर्मेंद्र को आज सुबह 7:30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनके बेटे बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस में घर लेकर चले गए हैं. अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही होगा.


सनी देओल की टीम ने दिया था बयान

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा- अभी धर्मेंद्र मेडिकल केयर में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. ट्रीटमेंट का असर हो रहा है. हम सब उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की कामना

सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है. दिव्या दत्ता ने लिखा-  सर और मैं पंजाब के एक ही शहर साहनेवाल से हैं. उनकी फिल्मों और उन्होंने एक ऐसा रिश्ता बनाया है. वह हमारी ज़िंदगी में बसे हैं…हमारे बचपन में. हीमैन. जल्दी ठीक हो जाओ धरमजी. आप बहुत प्यारे हैं. सिमरत कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हम सभी वाहेगुरु के सामने अरदास कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं. हम सभी की प्रार्थना उनके साथ हैं.


ये भी पढ़ें: गोविंदा हॉस्पिटल में एडमिट, अचानक बेहोश होकर गिरे, डॉक्टरों की निगरानी में हैं एक्टर



[ad_2]

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी 10 फिल्में, ‘दे दे प्यार दे 2’ से ‘कांथा’ तक होंगी रिलीज

[ad_1]


इस हफ्ते थिएटर में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड मुवीज तक 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं. इस लिस्ट में ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘कांथा’, ‘काल त्रिघोरी’ से लेकर ‘द रनिंग मैन’ तक शामिल हैं. 

दे दे प्यार दे 2

  • अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ थिएटर्स में 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
  • फिल्म में आर माधवन, इशिता दत्ता, मीजान जाफीर, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर भी दिखाई देंगी.
  • ‘दे दे प्यार दे 2’ को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

कांथा

  • दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ को सेल्वमणि सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है.
  • ये एक तमिल-पीरियड ड्रामा फिल्म है 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

काल त्रिघोरी

  • सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ भी 14 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.
  • आदित्य श्रीवास्तव स्टारर इस फिल्म से अरबाज खान 6 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.

द रनिंग मैन

  • द रनिंग मैन ‘द रनिंग मैन’ एक हॉलीवुड डायस्टोपियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. 
  • एडगर राइट के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

गाथा वैभव

  • पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म गाथा ‘वैभव’ भी 14 नवंबर को रिलीज होगी.
  • सुनील कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म में आशिका रंगनाथ और एसएस दुष्यंत लीड रोल में होंगे.

दाऊद 

  • तमिल फिल्म ‘दाउद’ 14 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
  • दथो राधारवी, लिंगा, साई धीना, अभिषेक, जयकुमार और शरा अहम रोल में हैं.

स्कूल लाइफ

  • ‘स्कूल लाइफ’ को पुलिवेंदुला महेश ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म भी इसी हफ्ते रिलीज होगी.
  • फिल्म में सावित्री कृष्णा, मुडे वरुण नायक और शन्नू शेख जैसे कलाकार नजर आएंगे.

लव ओटीपी

  • अनीश तेजेश्वर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लव ओटीपी’ 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
  • इस फिल्म में अनीश तेजेश्वर, जाह्नविका कलाकेरी और राजीव कनकला भी हैं.

कुमकी 2

  • तमिल फिल्म ‘कुमकी’ का सीक्वल ‘कुमकी 2’ को प्रभु सोलोमन ने डायरेक्ट किया है.
  • फिल्म में मथियाझगन, अर्जुन दास और श्रीता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं.

बेबी गर्ल

  • ‘बेबी गर्ल’ एक मलयालम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसे निर्देशन अरुण वर्मा ने किया है.
  • इस फिल्म में कुंचाको बोबन और निविन पॉली अहम रोल में नजर आएंगे.

[ad_2]

धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

[ad_1]


दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. आज उनके निधन की झूठी खबरें भी सामने आई थीं जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था. हालांकि हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल ने साफ किया कि एक्टर की तबीयत अब पहले से बेहतर हैं. इस बीच पूरी देओल फैमिली धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंची. इस दौरान हर किसी के चेहरे पर उदासी और परेशानी देखने को मिली.

  • धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरे फैलने पर हेमा मालिनी भड़कती नजर आईं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि जो हो रहा है वो माफी के काबिल नहीं है. उन्होंने ये भी बताया था कि धर्मेंद्र पर अब इलाज का असर हो रहा है.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

    • हेमा मालिनी आज दो बार धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल गई थीं. इस दौरान उनकी बेटी ईशा देओल उनके साथ दिखाई दीं.



  • ईशा देओल ने हाथ जोड़कर फैंस से अपील की कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए. इस दौरान उनकी आंखें नम नजर आईं.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

  • सनी देओल की टीम ने भी धर्मेंद्र को लेकर कहा- ‘सर रिकवर कर रहे हैं. वो ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. सभी लोग उनकी लंबी जिंदगी और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कीजिए.’
  • सनी देओल आज दिन में दो बार धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे. पिता से मिलने के बाद उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

  • बॉबी देओल भी धर्मेंद्र से मिलने दो बार हॉस्पिटल गए. पिता से मिलने के बाद एक्टर काफी परेशान नजर आए. वो अपने हाथों से अपना चेहरा कैमरे से छुपाते दिखाई दिए.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

  • धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल भी चाचा का हाल जानने हॉस्पिटल गए थे. वापसी में उनके साथ हेमा मालिनी और ईशा देओल भी गाड़ी में दिखीं. दोनों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

  • आमिर खान धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं.

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलकर उदास दिखे सनी-बॉबी, आमिर खान ने भी की ही-मैन से मुलाकात, जानें आज क्या-क्या हुआ

  • ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर धर्मेंद्र की तबीयत का जायजा लिया.
  • धर्मेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च और ‘तेरे इश्क में’ का एल्बम लॉन्च टाल दिया गया. वहीं ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई है. 



[ad_2]

‘रेखा सोनी कुड़ी है जी’, धर्मेंद्र ने यूं की थी एक्ट्रेस की तारीफ, बताया था- ‘परिवार की लाडली’

[ad_1]


बॉलीवुड के चार्मिंग सुपरस्टार रहे धर्मेंद ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि दोस्ती-यारी को लेकर भी इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरते हैं. बी-टाउन में कई ऐसे स्टार्स हैं. जिनके साथ धर्मेंद्र की गहरी दोस्ती रही है. इसमें से एक अमिताभ बच्चन भी हैं. वहीं एक बार एक्टर ने एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा संग उनका रिश्ता कैसा इसका भी जिक्र किया था. जानिए वो क्यो बोले थे….

रेखा संग कैसा है धर्मेंद्र का रिश्ता?

धर्मेंद्र जब आपकी अदालत में पहुंचे थे. तब उन्होंने अपने दिलचस्प किस्सों के साथ स्टार्स के साथ दोस्ती पर भी बात की थी. रेखा को लेकर एक्टर ने कहा था, ‘ वो मेरी अच्छी दोस्त रही हैं और देओल परिवार की लाडली हैं. दोस्ती जब एक दफा हो जाती है तो किसी भी मुकाम पे मिलो दोस्त, दोस्त बनकर ही मिलता है. कोई उसमें कोई दर्जा नहीं रहता है. मैंने ये मुकाम बना लिया है अपना इंडस्ट्री में. लोग मुझे जो आज से 10-20 साल पहले मिलते थे, आज भी वही मिलते हैं क्योंकि मेरी दोस्ती स्पॉटबॉय से लेके प्रोड्यूसर तक थी. मेरा व्यवहार सबसे साथ एक जैसा था.’

रेखा ने खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन किया है – धर्मेंद्र

एक्टर ने आगे कहा था, ‘रेखा बड़ी सोनी कुड़ी है जी. उसने अपने आपको बहुत मेंटेन किया है अच्छी तरह से. आप देखिए अभी भी कैसे रहती हैं. मैं भी उनके साथ लगा रहता हूं कि मैं भी वैसे ही रहूं. आपको भी यही फील होता होगा हमेशा कि हम अच्छे लगे. हमारी चाल अच्छी हो, हमारा किरदार अच्छा हो. ये ह्यूमन नेचर है तो बदलती नहीं है किसी की भी और अच्छी बात है इसी को लेके आदमी अपने आप को मेंटेन भी करता है.’

अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र

बता दें कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. जहां उनकी लगातार मॉनिटरिंग चल रही है. एक्टर की पूरी फैमिली ऐसे वक्त में उनके साथ खड़ी है. अस्पताल में उनसे मिलने हेमा मालिनी, ईशा देओल, बॉबी देओल, सनी देओल और अभय देओल आज पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें – 

एक्टिंग में नहीं किया डेब्यू, लेकिन अमीरी में ऐश्वर्या और दीपिका को मात देती हैं गौरी खान, जानें नेटवर्थ

 

 

 

 

[ad_2]

एक्टिंग में नहीं किया डेब्यू, लेकिन अमीरी में ऐश्वर्या और दीपिका को मात देती हैं गौरी खान

[ad_1]


बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर फिल्मस्टार शाहरुख खान ना सिर्फ एक्टिंग की कामयाबी के मामले में बल्कि रईसी के मामले में भी सबसे आगे हैं. हाल ही में शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं. लेकिन आज हम बात एक्टर नहीं बल्कि उनकी रईस वाइफ गौरी खान की बात कर रहे हैं. शाहरुख ही नहीं बल्कि उनकी वाइफ गौरी खान भी अमीरी के मामले में टॉप पर हैं. नेटवर्थ और कमाई के मामले में गौरी खान बॉलीवुड की तमाम स्टार एक्ट्रेसेज से भी कहीं आगे हैं.

गौरी खान के हैं मल्टीपल बिजनेस

शाहरुख और गौरी को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है. गौरी खान की बात करें तो वो मल्टीपल बिजनेस के जरिए कमाई करती हैं. गौरी खान की संपत्ति की बात करें तो वो बहुत सारे फिल्मस्टार्स से रईसी के मामले में कहीं आगे हैं. खास बात ये कि गौरी खान अपने पति शाहरुख खान की तरह एक्टिंग से नहीं जुड़ी हैं.


कितनी है गौरी खान की नेटवर्थ?

गौरी खान की नेटवर्थ की बात करें तो ये कई रिपोर्ट्स के मुताबिक 1600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. गौरी खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और मुंबई में एक रेस्तरां की मालकिन भी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने नए रेस्तरां टोरी को शुरु किया था. इसके अलावा गौरी खान प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की को ऑनर भी हैं.


इन स्टार्स के घर किए हैं गौरी खान ने डिजाइन

गौरी खान की गिनती देश की सक्सेसफुल उद्योपति महिलाओं में होती है. गौरी खान की सालाना कमाई की बात करें तो वो अपने मल्टीपल बिजनेस से सौ करोड़ रुपये सालाना की कमाई करती हैं. इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर गौरी एक बड़ा नाम हैं और रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली, जैकलीन फर्नांडिस और राल्फ लॉरेन जैसे स्टार्स के घर डिजाइन कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें –

कृति सेनन ने एयरपोर्ट पर फ्लॉन्ट किया देसी लुक, पिंक साड़ी में पैप्स को जमकर दिए पोज

 



[ad_2]

दिल्ली ब्लास्ट के चलते टला ‘कॉकटेल 2’ का शेड्यूल, एक हफ्ते तक शूटिंग करने वाली थी स्टार कास्ट

[ad_1]


दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इस धमाके में 25 लोग घायल हो गए. 12 नवंबर से दिल्ली में बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग होने वाली थी. लेकिन बम धमाके और बढ़ते पॉलूशन की वजह से अब ये शूटिंग अब पोस्टपोन हो गई है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की शूटिंग एक हफ्ते तक दिल्ली में चलने वाली थी.

हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्र के हवाले से लिखा- ‘शाहिद, कृति और रश्मिका के साथ 12 नवंबर से दिल्ली में शूटिंग के लिए आने वाले थे. मेकर्स ने 12 नवंबर से शुरू होने वाले सात दिनों के लिए दिल्ली में एक बड़े इवेंट का प्लान बनाया था. शूटिंग पोस्टपोन होने को लेकर बताया गया- एयर पॉलूशन इसकी एक वजह है और फिर दिल्ली बम धमाकों के बाद बढ़े तनाव के कारण भी ये फैसला लिया गया है.’

दिसंबर में दिल्ली में हो सकती है ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग
रिपोर्ट में आगे लिखा है- ‘टीम ने पुरानी दिल्ली इलाके में भी एक शेड्यूल की योजना बनाई थी. इसलिए, इस फैसले के पीछे कई कारण हैं. हालांकि, दिल्ली शेड्यूल रद्द नहीं किया गया है, बल्कि आगे बढ़ा दिया गया है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो मेकर्स अब दिसंबर में शूटिंग करने के बारे में सोच रहे हैं. फिलहाल तारीखें तय नहीं हुई हैं. मेकर्स इस महीने के आखिर में स्थिति को देखते हुए कोई फैसला लेंगे.’

‘कॉकटेल 2’ के बारे में
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है. इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में थे. अब निर्देशक होमी अदजानिया शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ बना रहे हैं. स्टार कास्ट ने पहले ही यूरोप में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. अब वो दिल्ली में एक हफ्ते तक शूटिंग करने वाले हैं.

[ad_2]

बचपन में एकदम मासूम दिखते थे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, एक्टर ने खुद दिखाई थी झलक

[ad_1]


बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए उनका इलाज किया जा रहा है. ये खबर सामने आते ही उनसे मिलने के लिए देओल फैमिली से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल पहुंचे. यहां हम आपको एक्टर के बचपन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं. जिन्हें देख आप भी उनकी मासूमियत पर दिल हार बैठेंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई धर्मेंद के बचपन की फोटो

धर्मेंद 89 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी वो सिनेमा और सोशल मीडिया दोनों पर एक्टिव हैं. एक्टर के इंस्टाग्राम पर लाखों चाहने वाले हैं. जिनके लिए वो हर दिन अपनी तस्वीर या वीडियो शेयर करते रहते हैं. ऐसे में एक बार एक्टर ने अपने बचपन की झलक भी फैंस को दिखाई थी. ये फोटो तब की है जब एक्टर महज 4 या 5 साल के थे. फोटो में उनकी मासूमियत देखते ही बन रहे है. जिसपर यूजर्स भी दिल हार बैठे थे.

बचपन में एकदम मासूम दिखते थे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, एक्टर ने खुद दिखाई थी झलक

पंजाब के गांव में हुआ था धर्मेंद्र का जन्म

बता दें कि धर्मेंद की बचपन और यंग एज की कुछ ही तस्वीरें इंटरनेट पर उपलब्ध है. क्योंकि वो पंजाब के एक छोटे से नसराली गांव से हैं. उन्हें फेम तब मिला जब एक्टर ने हिंदी सिनेमा में आकर अपना नाम बनाया. धर्मेंद्र ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म  ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से शुरू किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 51 रुपए फीस मिली थी. फिर असली पहचान एक्टर को ‘पत्थर के फूल’ से मिली थी.

बचपन में एकदम मासूम दिखते थे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र, एक्टर ने खुद दिखाई थी झलक

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में’ देखा गया था. इन दिनों वो ‘अपने 2’ की शूटिंग कर रहे थे. लेकिन अभी हीमैन की हालत नाजुक बताई जा रही है. बीती रात उनसे मिलने के लिए हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे स्टार पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें – 

Box Office: बॉलीवुड से साउथ तक की बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ रही ये मूवी, मंडे को किया इतना कलेक्शन की हैरान रह गए लोग

 

 

[ad_2]

चार बेटियों के पिता है धर्मेंद्र, एक का हुआ तलाक, जानें बाकियों ने किनसे की शादी, कौन हैं दामाद

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने करियर में न केवल तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है बल्कि दिल छू देने वाली अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ भी हमेशी सुर्खियों में रही. अभिनेता ने दो शादियां की हैं और वे छह बच्चों, दो बेटों और चार बेटियों, के पिता हैं. धर्मेंद्र ने 19 साल की उम्र में 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी. इस जोड़े के चार बच्चे हैं, अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल, और बेटियां अजीता देओल और विजेता देओल.

वहीं एक्टर ने पहली पत्नी प्रकाश कौर से तलाक लिए बिना बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी और इस जोड़ी की दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल. जहां ईशा देओल बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो वहीं धर्मेंद्र की बाकी की तीनों बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं. चलिए आज यहां ही-मैन की बेटियों के बारे में जानते हैं उनकी कहां शादी हुई है और उनके पति क्या करते हैं.

क्या करती हैं धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बेटियां और दामाद?
हैं धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बड़ी बेटी, अजीता देओल ने फ़िल्मी दुनिया से दूर एक शांत जीवन चुना है. वह अमेरिका में साइकोलॉजी की टीचर हैं और उनकी शादी इंडियन-डेंटिस्ट किरण चौधरी से हुई है. इस जोड़े की दो बेटियां हैं, निकिता और प्रियंका.

वहीं धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की छोटी बेटी विजेता देओल अपने पिता के बिजनेस वेंचर्स से जुड़ी हैं. धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस, विजेता प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है. उनकी शादी विवेक गिल से हुई है और वे अपने दो बच्चों, साहिल और प्रेरणा के साथ दिल्ली में रहती हैं. विजेता राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर भी हैं.

चार बेटियों के पिता है धर्मेंद्र, एक का हुआ तलाक, जानें बाकियों ने किनसे की शादी, कौन हैं दामाद?

 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियां और दामाद क्या करते हैं?
1980 में, धर्मेंद्र ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी की थी. चूंकि उनकी पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था, इसलिए धर्मेंद्र ने कथित तौर पर दूसरी शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था.  इस जोड़े की दो बेटियाँ हैं, ईशा देओल और अहाना देओल.

 




धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का हो चुका है तलाक
ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी. बारह साल की शादी के बाद, दोनों ने 2024 में अलग होने का फैसला किया था. वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा से हुई है., इस जोड़े की जुड़वां बेटियां, अस्त्रया और आदिया, और एक बेटा, डेरियन है.

 



[ad_2]