प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें ‘ग्लोबट्रोटर’ एक्ट्रेस की नेटवर्थ

[ad_1]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब 6 साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं. महेश बाबू स्टारर फिल्म ग्लोबट्रोटर से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. इस फिल्म में वो मंदाकिनी के रोल में दिखाई देंगी. अपने एक्टिंग करियर से प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाई है. इसी के साथ उन्होंने अपना करोड़ों का एम्पायर खड़ा कर लिया है.

  • प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ (2002) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
  • इसके बाद 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था.
  • अपने 22 साल के फिल्मी करियर में देसी गर्ल ने कई शानदार और हिट फिल्में दीं.
  • प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ तगड़ी फैन फॉलोविंग बनाई, बल्कि करोड़ों की दौलत भी कमाई.

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें कितनी है 'ग्लोबट्रोटर' एक्ट्रेस की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी है?
प्रियंका चोपड़ा भले ही पिछले 6 सालों से बॉलीवुड से दूर हों. लेकिन अमीरी के मामले में वो आज भी बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को मात देती हैं. प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से भी ज्यादा है. मल्टीपल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की टोटल नेटवर्थ 650 करोड़ रुपए है. जबकि दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 500 करोड़ है. वहीं आलिया भट्ट 550 करोड़ की मालकिन हैं.

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें कितनी है 'ग्लोबट्रोटर' एक्ट्रेस की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्में
प्रियंका चोपड़ा ‘डॉन 2’ (2011), ‘अग्निपथ’ (2012) और ‘कृष 3’ (2013) बर्फी! (2012) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी हिट फिल्में दी हैं. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक है जो 2019 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस पिछले कई सालों से हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज पर फोकस कर रही हैं. आखिरी बार उन्हें फिल्म हेड ऑफ स्टेट में देखा गया था.

प्रियंका चोपड़ा अमीरी में दीपिका-आलिया से भी आगे, जानें कितनी है 'ग्लोबट्रोटर' एक्ट्रेस की नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. अब वो हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ और जजमेंट डे में दिखाई देंगी. इसके अलावा उनके पास अपकमिंग फिल्म ग्लोबट्रोटर है. वहीं वो हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में भी दिखाई देंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ‘कृष 4’ में भी नजर आ सकती हैं.

[ad_2]

बॉक्स ऑफिस: दे दे प्यार दे 2 से पहले 2025 में अजय देवगन की रिलीज हुई चार फिल्में, दो हुईं फ्लॉप

[ad_1]


अजय देवगन एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ कल यानी 14 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर नजर आएंगे. ये फिल्म 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है. पहले पार्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया. दूसरे पार्ट को लेकर काफी बज है. फिल्म में कॉमेडी और इमोशन्स का तगड़ा लगेगा.

अजय देवगन की साल 2025 में 3-4 फिल्में रिलीज हुईं. आइए जानते हैं उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया. 


आजाद

अजय की फिल्म ‘आजाद’ जनवरी में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उनके भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म में राशा का गाना काफी चर्चा में रहा था. ये फिल्म फ्लॉप रही थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 6.32 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था.


रेड 2

‘रेड 2’ मई में रिलीज हुई थी. फिल्म हिट रही थी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ का कलेक्शन किया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 178.08 करोड़ था. फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रितेश देशमुख विलेन के रोल में थे.


सन ऑफ सरदार 2

अजय की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अगस्त महीने में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर काफी चर्चा थीं. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. फिल्म फ्लॉप हो गई थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 7.50 करोड़ की ओपनिंग की थी और महज 43.24 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.


मां (प्रोड्यूसर)

फिल्म ‘मां’ में काजोल लीड रोल में थीं. फिल्म में अजय देवगन ने एक्टिंग नहीं की थी. लेकिन उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. ये फिल्म एवरेज रही है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 4.93 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने 34.93 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.




[ad_2]

राहा को देखने के लिए तरस गए हैं आलिया के चाचा मुकेश भट्ट, बोले- शादी में भी नहीं था बुलाया

[ad_1]


महेश भट्ट और मुकेश भट्ट दोनों ही विशेष प्रोडक्शन हाउस में साथ में काम करते थे. मगर अब दोनों भाई अलग हो गए हैं  जिसकी वजह से काम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ा है. मुकेश भट्ट ने हाल ही में परिवार में चल रहे तनाव को लेकर बात की. मुकेश भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हताया है कि उन्हें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में नहीं बुलाया था. साथ ही उन्होंने अभी तक आलिया की बेटी राहा को नहीं देखा है.

मुकेश भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हताया है कि उन्हें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में नहीं बुलाया था. साथ ही उन्होंने अभी तक आलिया की बेटी राहा को नहीं देखा है.

आलिया की शादी में नहीं था बुलाया

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने बताया है कि उन्हें आलिया और रणबीर की शादी में नहीं बुलाया था. अपनी भावनाएं बताते हुए मुकेश ने कहा- मैं हिपोक्रेट होंगा अगर मैं कहूं कि मुझे बुरा नहीं लगा. मुझे बहुत बुरा लगा था. मैं आलिया को बहुत प्यार करता हूं, सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि शाहीन को भी. तो जब उसकी शादी हुई तो मुझे लगा मेरी बच्ची की शादी है.

राहा का चेहरा देखने के लिए तरस गए हैं

मुकेश ने आगे ये भी बताया कि वो आलिया-रणबीर की बेटी राहा से अभी तक नहीं मिले हैं जो तीन साल की हो गई हैं. उन्होंने कहा- जब मुझे पता चला कि आलिया प्रेग्नेंट हैं और जब उसकी बेटी हुई. मेरी आंखें तरस गई हैं राहा को देखने के लिए.

आलिया से नहीं की बात

जब मुकेश से पूछा गया कि क्या आपने आलिया से बात करने की कोशिश की. इस पर उन्होंने कहा- मैंने कोशिश भी नहीं की क्योंकि मैं उसे किसी डिसकंफर्ट वाली पोजीशन में नहीं डालना चाहता हूं. मैंने उसै मैसेज नहीं किया लेकिन मैंने दिल से दुआ दे दी.’

ये भी पढ़ें: ‘फोटो लिए जा रहे हो, शर्म नहीं आती’? धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़के सनी देओल

[ad_2]

Sunny Deol Angry: ‘शर्म नहीं आती’? धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़के सनी देओल

[ad_1]


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पर आ गए हैं. घर से उनका इलाज चल रहा है. अब 13 नवंबर को सुबह धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल को स्पॉट किया गया. वो घर के बाहर पैपराजी को खड़ा देखकर वो गुस्से में आ गए. सनी देओल पैपराजी पर भड़क गए. उन्होंने पहले हाथ जोड़े और फिर गुस्सा भी किया.

पैपराजी पर भड़के सनी देओल

वीडियो में सनी देओल बोल रहे हैं- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं. आपके बच्चे हैं. और आप यहां ऐसे बस वीडियो लिए जा रहे हो. शर्म नहीं आती. इस दौरान सनी देओल को ब्लू शर्ट-ग्रे पैंट में देखा गया. उन्होंने ब्लैक कैप भी लगाई हुई थी.

बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की पिछले कुछ दिनों से तबीयत काफी खराब हैं. वो कई दिन ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भी रहे. धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी. इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर भी रखा गया. हालांकि, अब वो ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. इसीलिए अब उनकी फैमिली उन्हें घर ले आई हैं. घर से ही अब धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट हो रहा है. डॉक्टर उनकी हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए उनके घर पर भी आए थे.  

धर्मेंद्र जब हॉस्पिटल में थे तब पूरा परिवार हॉस्पिटल में ही था. शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे एक्टर्स उनसे मिलने पहुंचे थे. 

हेमा मालिनी ने की धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर बात

एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘ये मुश्किल वक्त है. धर्मजी की हेल्थ को लेकर हम सभी टेंशन में हैं. उनके बच्चे सोए नहीं हैं. मैं भी इतनी सारी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ सकती. मैं खुश हूं कि वो घर वापस आ गए हैं. उन्हें अपनों के बीच रहने की जरुरत है.’



[ad_2]

‘उनके बच्चे सोए नहीं हैं, मैं कमजोर नहीं पड़ सकती हूं…’ धर्मेंद्र की हेल्थ पर बोलीं हेमा मालि

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस बहुत परेशान हैं. बुधवार को धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. बुधवार की सुबह बॉबी देओल पिता को घर ले गए थे.जिसके बाद अब उनका घर पर ही इलाज हो रहा है. फैंस को हेमा मालिनी और सनी देओल की टीम धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट देते रहते हैं. जिससे उन्हें थोड़ी तसल्ली मिल जाती है. फैमिली ने ऑफिशियल अपडेट में कहा है कि एक्टर की तबीयत अब पहले से ठीक है और वो स्टेबल हैं. इसी बीच हेमा मालिनी ने बताया है कि पिछले कुछ दिन उनके लिए मुश्किल भरे रहे हैं.

हेमा मालिनी पति धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल में जा रही हैं. वो और ईशा दोनों ही हॉस्पिटल के चक्कर काट रही थीं. उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि बीते कुछ दिन उनके लिए आसान नहीं थे.

सब ऊपर वाले के हाथ में है

हेमा मालिनी ने सुभाष के झा को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में बात की. उन्होंने कहा- ‘मेरे लिए ये आसान समय नहीं है. धरमजी की हेल्थ हम सभी के लिए बहुत बड़ा कंसर्न है. उनके बच्चे सोए नहीं हैं. मैं कमजोर नहीं पड़ सकती हूं. बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं लेकिन मैं खुश हूं कि वो घर पर वापस आ गए हैं. हमारी चिंता खत्म हुई कि वो अस्पताल से बाहर हैं. उन्हें अपने प्यार करने वाले लोगों के आस-पास रहने की जरुरत है. बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है.’

बता दें मंगलवार को धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें उड़ी थीं जिसके बाद हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करके सभी को फटकार लगाई थी. उन्होंने लिखा था- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने योग्य नहीं है! कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है. कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की आवश्यकता का सम्मान करें.’

ये भी पढ़ें: Thamma Box Office Collection Day 23: ‘थामा’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता, चंद लाख कमाने भी हुए मुश्किल, जानें- 23 दिनों का टोटल कलेक्शन

[ad_2]

‘मैं कांप रही थीं…’, शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा को आते थे पैनिक अटैक

[ad_1]


इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. शादी के बाद उनका एक बेटा भी हुआ. हालांकि पिछले साल जनवरी में सानिया और शोएब ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए. अब बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान ने खुलासा किया है कि शोएब से तलाक के बाद सानिया को पैनिक अटैक आते थे. इस दौरान फराह ने सिंगल मदर होने के लिए उनकी तारीफ भी की.

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ पर फराह खान पहुंचीं. उन्होंने सानिया के सिंगर मदर होने को लेकर कहा- ‘अब आप एक सिंगल मदर हैं. मुझे लगता है कि सिंगल मदर होने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है. आपके लिए ये अकेले करना, क्योंकि आपको काम भी करना होगा और अपने पति को अपना समय भी देना होगा.’

मैं कांप रही थीं...', शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का हो गया था ऐसा हाल, आते थे पैनिक अटैक

फराह खान ने की सानिया मिर्जा की तारीफ
फराह खान ने इस दौरान उन्होंने सानिया मिर्जा के तलाक के बाद के दौर के बारे में बात की. कोरियोग्राफर ने कहा- ‘मैंने आपको आपके सबसे बुरे दौर से गुजरते देखा है, लेकिन जब से मैं आपको जानती हूं, मैंने आपके सबसे अच्छे और सबसे बुरे दौर को भी देखा है और मुझे लगता है कि आपने दोनों को बराबरी से अच्छी तरह से संभाला है.’ इस पर सानिया ने कहा- ‘ये बहुत मुश्किल है और हम सभी की अपनी जर्नी हैं और हम सभी को ये चुनना होगा कि क्या सबसे अच्छा है.’

मैं कांप रही थीं...', शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का हो गया था ऐसा हाल, आते थे पैनिक अटैक

‘मैं कांप रही थी और अगर…’
सानिया आगे कहती हैं- ‘मैं कैमरे पर इसका जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन एक पल ऐसा था जो मेरे सबसे निराशाजनक पलों में से एक था, जब आप मेरे सेट पर आईं और उसके बाद मुझे एक लाइव शो में जाना था. अगर आप वहां नहीं आतीं. मैं कांप रही थी और अगर आप वहां नहीं आतीं, तो मैं वो शो नहीं करती, आपने मुझसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो, तुम ये शो कर रही हो.’

मैं कांप रही थीं...', शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा का हो गया था ऐसा हाल, आते थे पैनिक अटैक

सानिया मिर्जा को आते थे पैनिक अटैक
सानिया की बातों पर जवाब देते हुए फराह खान कहती हैं- ‘मैं बहुत डर गई थी. मैंने तुम्हें कभी पैनिक अटैक पड़ते नहीं देखा. मुझे उस दिन शूटिंग करनी थी, लेकिन मैं उसे छोड़कर पजामा और चप्पल पहनकर वहां आ गई.’

[ad_2]

प्रियंका चोपड़ा की 10 खूबसूरत तस्वीरें, ‘ग्लोबट्रोटर’ से 6 साल बाद कमबैक करने जा रहीं देसी गर्ल

[ad_1]

एस एस राजामौली की फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं. 'ग्लोबट्रॉटर' का आज फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया जिसमें प्रियंका पीली साड़ी में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनका रोल मंदाकिनी का होगा.

एस एस राजामौली की फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं. ‘ग्लोबट्रॉटर’ का आज फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया जिसमें प्रियंका पीली साड़ी में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनका रोल मंदाकिनी का होगा.

फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ये साफ पता चल रहा है कि एक्शन इसमें फुल एक्शन मोड में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाकारा ने इस बिग बजट फिल्म के लिए तगड़ी फीस की भी डिमांड की है.

फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ये साफ पता चल रहा है कि एक्शन इसमें फुल एक्शन मोड में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाकारा ने इस बिग बजट फिल्म के लिए तगड़ी फीस की भी डिमांड की है.

बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाने के बाद अब हॉलीवुड में भी हसीना अपने टैलेंट से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. देसी गर्ल की वापसी को लेकर उनके फैंस के बीच गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. एस एस राजामौली की इस फिल्म के लिए फैंस के बीच अभी से तगड़ा बज बना हुआ है.

बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का चलाने के बाद अब हॉलीवुड में भी हसीना अपने टैलेंट से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. देसी गर्ल की वापसी को लेकर उनके फैंस के बीच गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. एस एस राजामौली की इस फिल्म के लिए फैंस के बीच अभी से तगड़ा बज बना हुआ है.

प्रियंका चोपड़ा पिछले 25 सालों से फिल्मी पर्दे पर अपने जबरदस्त अदाकारी का प्रमाण दे रही हैं. साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और इसी से उनके बॉलीवुड के रास्ते खुल गए.

प्रियंका चोपड़ा पिछले 25 सालों से फिल्मी पर्दे पर अपने जबरदस्त अदाकारी का प्रमाण दे रही हैं. साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और इसी से उनके बॉलीवुड के रास्ते खुल गए.

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बॉलीवुड में अपने परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ हॉलीवुड में भी सब देसी गर्ल अपने कदम जमा चुकी हैं.

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बॉलीवुड में अपने परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ हॉलीवुड में भी सब देसी गर्ल अपने कदम जमा चुकी हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'डॉन 2', 'बाजीराव मस्तानी', 'मैरी कॉम', 'बर्फी', 'द स्काई इस पिंक' और 'कृष 3' जैसी फिल्मों में काम कर हर बार अपनी वर्सेटालिटी साबित की.

प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘डॉन 2’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘मैरी कॉम’, ‘बर्फी’, ‘द स्काई इस पिंक’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्मों में काम कर हर बार अपनी वर्सेटालिटी साबित की.

2021 में रिलीज हुई फिल्म 'द वाइट टाइगर' एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी. लेकिन इसके पहले ही उन्होंने अपना हॉलीवुड डेब्यू कर किया था. देसी गर्ल ने 2017 में बे वॉच से हॉलीवुड के करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके एक्टिंग को खूब सराहा गया.

2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ एक्ट्रेस की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी. लेकिन इसके पहले ही उन्होंने अपना हॉलीवुड डेब्यू कर किया था. देसी गर्ल ने 2017 में बे वॉच से हॉलीवुड के करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनके एक्टिंग को खूब सराहा गया.

लेकिन इसके पहले उन्हें अमरीकन टीवी सीरीज क्वांटिको में देखा गया जो 2015–18 तक प्रसारित हुई. बिना किसी गॉड फादर के प्रियंका चोपड़ा ने अकेले अपने मेहनत और टैलेंट से ग्लोबल लेवल पर ऐसा आयाम अचीव किया है. आज उनकी गिनती हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होता है.

लेकिन इसके पहले उन्हें अमरीकन टीवी सीरीज क्वांटिको में देखा गया जो 2015–18 तक प्रसारित हुई. बिना किसी गॉड फादर के प्रियंका चोपड़ा ने अकेले अपने मेहनत और टैलेंट से ग्लोबल लेवल पर ऐसा आयाम अचीव किया है. आज उनकी गिनती हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में होता है.

सोशल मीडिया हो या थिएटर्स फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक को बेकरार रहते हैं. देसी गर्ल अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 93.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उनके हर एक पोस्ट को बहुत पसंद करते हैं.

सोशल मीडिया हो या थिएटर्स फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक को बेकरार रहते हैं. देसी गर्ल अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 93.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उनके हर एक पोस्ट को बहुत पसंद करते हैं.

अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमबैक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कमर कस ली है. अपने करियर में प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन आज ग्लोबल लेवल पर उनकी अलग पहचान है और हर कोई उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता है.

अब 6 साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमबैक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कमर कस ली है. अपने करियर में प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया लेकिन आज ग्लोबल लेवल पर उनकी अलग पहचान है और हर कोई उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता है.

Published at : 12 Nov 2025 11:09 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

कहां गायब हैं प्रियंका चोपड़ा के एक्स लवर हरमन बावेजा? करते हैं ये काम

[ad_1]


हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा के प्यार के भी खूब चर्चे रहे हैं. हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया था. ऋतिक रोशन जैसे दिखने वाले एक्टर हरमन बावेजा ने बॉलीवुड में डेब्यू तो किया लेकिन वो अपना सिक्का नहीं चला पाएं. जन्मदिन के मौके पर जानिए एक्टर के बारे में सबकुछ.

हरमन बावेजा का शुरआती जीवन और डेब्यू
13 नवंबर 1989 को एक्टर का जन्म चंडीगढ़ में हुआ. इनके पिता फेमस फिल्ममेकर हैरी बावेजा और मां पम्मी बावेजा हैं. हैरी बावेजा ने ‘दिलवाले’ और ‘दिलजले’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं. एक्टर के एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद 2008 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा जिसे उनकी मां ने प्रोड्यूस और पिता ने डायरेक्ट किया था. एक्टर को प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘लव स्टोरी 2050’ में देखा गया था. लेकिन उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई. फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के बाद भी हरमन बावेजा इंडस्ट्री में अपना सिक्का नहीं चला पाएं.
कहां गायब हैं प्रियंका चोपड़ा के एक्स लवर हरमन बावेजा? करते हैं ये काम

बैक टू बैक फ्लॉप्स के बाद इंडस्ट्री को किया गुडबाय
डेब्यू फिल्म के बाद हरमन बावेजा को ऋतिक रोशन का हमशक्ल कहा जाने लगा. एक्टिंग में तो वो माहिर थे ही इसके साथ वो डांस भी ऋतिक रोशन की तरह ही करते थे. लेकिन ऑडियंस उन्हें अपना नहीं पाई और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली गईं. इससे परेशान हो कर आखिरकार उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. हरमन बावेजा ने ‘वॉट्स योर राशि’, ‘ढिश्कियाऊं’, ‘चार साहिबजादे’ और विक्ट्री ‘ जैसी फिल्मों में काम किया है.
कहां गायब हैं प्रियंका चोपड़ा के एक्स लवर हरमन बावेजा? करते हैं ये काम

अब क्या करते हैं हरमन बावेजा? 
फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद हरमन बावेजा ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और गुमनामी की जिंदगी जीने लगे. अचानक 2021 में खबरें आने लगीं कि एक्टर ने साशा रामचंदानी संग शादी कर ली है. कई सालों तक उनका पब्लिक अपियरेंस कम ही रहा. लेकिन 2023 में उन्होंने अपनी वापसी की और ऑडियंस ने उनका दमदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा. 2023 में हंसल मेहता की वेब सीरीज स्कूप से उन्होंने शोबिज इंडस्ट्री में अपनी वापसी की. अब फिल्म इंडस्ट्री में वो बतौर प्रोड्यूसर काम करते हैं. साथ ही उनकी एक डिस्ट्रीब्यूटिंग की कंपनी है जो दूसरी भाषाओं की फिल्मों को हिंदी भाषा में डिस्ट्रीब्यूट करती है.

[ad_2]

डिप्रेशन की लड़ाई को याद कर छलका करण सिंह ग्रोवर का दुख, बताया पत्नी बिपाशा बनीं मुश्किल घड़ी क

[ad_1]


बॉलीवुड की लवेबल जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के लगभग दो दशक बाद अब कपल अपनी बेटी देवी के साथ खुशहाल जिंदगी जीते हैं. लेकिन इसके पहले एक्टर को एक मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा और तब बिपाशा बसु ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं. आइए जानते हैं क्या है पूरी बात

डिप्रेशन की लंबी लड़ाई लड़ चुके हैं करण सिंह ग्रोवर 
करण सिंह ग्रोवर ने पिंकविला के साथ खास बातचीत में अपने डिप्रेशन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि लंबे वक्त तक उन्हें इस दौर से गुजरना पड़ा और यही वजह है कि वो मेंटल हेल्थ को लेकर इतनी बातें करते हैं. एक्टर का मानना है डिप्रेशन कई कारणों के वजह से हो सकते हैं जिनका पता लगाना भी बहुत जरूरी है. साथ ही उन्होंने ये भी जिक्र किया कि बिपाशा बसु ही डिप्रेशन के इस दौर में उनका सबसे बड़ा सहारा बनी.

अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘ये एक ऐसी चीज हैं जिसे हमें एक्सेप्ट करना ही होगा. ये जरूरी है कि सभी इसपर बात करें. हम सब इस चीज से कभी न कभी गुजरते हैं. कभी पैसे कमाने के लिए तो कभी स्ट्रेस के वजह से हमारे दिमाग में बहुत प्रेशर बनता है जो बिल्कुल गलत है. जिंदगी इससे भी बढ़कर है.’ इसके बाद एक्टर ने अपनी पत्नी को लेकर भी कई बातें की और बताया कि बिपाशा बसु ने उनकी जिंदगी में कदम रख कर उसे संवार दिया है. 


करण सिंह ग्रोवर का वर्कफ्रंट
करण सिंह ग्रोवर ने 2015 में फिल्म ‘अलोन’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. इसके पहले उन्हें कई टीवी शोज में देखा गया जहां दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा. उन्होंने ‘दिल मिल गए’,’कसौटी जिंदगी की’ और ‘कुबूल है’ जैसे हिट शोज में काम किया. आखिरी बार उन्हें 2024 में फाइटर में देखा गया जहां उन्होंने ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया. इस फिल्म में भी फैंस ने उनके परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की.



[ad_2]