थिएटर के बाद ओटीटी पर बवाल मचाएगी ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’, जानिए कहां हो रही स्ट्रीम

[ad_1]


‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्‍म ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ ने थिएटर्स में खूब बवाल मचाया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब ये ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है. आप डायनासोर की कहानी के फैन हैं. तो अब इनकी दहाड़ का लुत्फ आप घर बैठे भी उठा सकते हैं. जानिए  इस फिल्म को आप कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ‘ ने दी ओटीटी पर दस्तक

स्कारलेट जोहानसन और गैरेथ एडवर्ड्स द्वारा निर्देशित ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ ये फिल्म जुलाई 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. जिसने दुनियाभर में शानदार बिजनेस किया था. वहीं फिल्म की ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. अगर आपने फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया है. तो आपके लए गुड न्यूज है. अब ये ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है.

कौन से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही फिल्म?

दरअसल ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ पहले सिर्फ अमेज़न प्राइम वीडियो और बुक माई शो स्ट्रीम पर रेंट के लिए ही उपलब्ध थीय लेकिन 14 नवंबर, 2025 से ‘जुरासिक वर्ल्‍ड: रीबर्थ’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. अब आप फिल्म को फ्री में घर बैठे ही देख सकते हैं. अगर आप डायनासोर के फैन हैं तो आपका ये वीकेंड शानदार बनने वाला है. खास बात ये है कि फिल्म सिर्फ इंग्लिश ही नहीं तेलुगु, तमिल और हिंदी में स्ट्रीमिंग हो रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में

बता दें कि फिल्म की सिर्फ कहानी ही नहीं स्टारकास्ट भी दमदार है. इस पार्ट में महर्षि अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड के अलावा कई उम्दा स्टार्स नजर आएंगे. निर्माता फ्रैंक मार्शल और पैट्रिक क्रॉली के साथ फिल्म से एलेक्जेंडर डेस्प्लेट भी जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें – 

Tere Ishk Mein Trailer Launch: व्हाइट गाउन में अप्सरा बनकर पहुंचीं कृति सेनन, धनुष का दिखा डैशिंग अवतार, देखें तस्वीरें

 

[ad_2]

दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की अधूरी प्रेम कहानी, जिसके लिए शब्द नहीं हैं काफी

[ad_1]


भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की यादें हमेशा से ही दर्शकों को अपने जादू में बांधती आई हैं. उस समय के सितारों के बीच बनी दोस्तियां, रिश्ते और अनकहे भाव आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं.

इन्हीं में से एक है दिलीप कुमार और कामिनी कौशल का रिश्ता, एक ऐसा रिश्ता, जिसे कभी पूरी तरह शब्दों में नहीं बताया गया, लेकिन इसकी गूंज दोनों की आत्मकथाओं में साफ महसूस होती है. दोनों ही कलाकारों ने अपने करियर में जितनी सफलता हासिल की, उतनी ही गहराई से अपने निजी अनुभवों को जिया है.

कामिनी कौशल ने आत्मकथा में बताया था दिलीप से उनका रिश्ते के बारे में

कामिनी कौशल ने अपनी आत्मकथा में अपने जीवन के उस दौर को बहुत ईमानदारी से साझा किया है, जब वह और दिलीप कुमार एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते थे. उन्होंने अपनी किताब में बताया कि कैसे उनके और दिलीप कुमार के बीच एक खूबसूरत अपनापन था. दोनों साथ में बेहद खुश रहते थे और उनके बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव था, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें अलग होना पड़ा.

कामिनी ने कहा कि वह कभी किसी रिश्ते को अचानक खत्म करने में विश्वास नहीं रखती थीं, खासकर तब, जब परिवार की जिम्मेदारियां उन पर हों. उन्होंने अपनी बहन की बेटियों की जिम्मेदारी ली थी और उन्हें छोड़ देना उनके लिए संभव नहीं था. इसी कारण उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रखकर वह रिश्ता खत्म किया.

दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की अधूरी प्रेम कहानी, जिसके लिए शब्द नहीं हैं काफी, लेकिन गूंज है बाकी

दिलीप कुमार ने भी अपनी आत्मकथा में बयान की थी मोहब्बत

दूसरी ओर, दिलीप कुमार की आत्मकथा ‘दिलीप कुमार- स्टार लेजेंड ऑफ इंडियन सिनेमा’ भी इस रिश्ते की गहराई को उजागर करती है. उन्होंने कामिनी कौशल को अपनी पहली मोहब्बत बताया और लिखा कि उनके साथ उन्हें एक ऐसा अपनापन महसूस हुआ था, जैसा पहले कभी नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार जीवन में केवल एक बार होता है, उसके बाद अगर कोई भावना फिर जगती भी है, तो वह सिर्फ पहली मोहब्बत की एक हल्की सी परछाईं जैसी होती है.

कामिनी कौशल और दिलीप कुमार ने साथ में तीन फिल्मों ‘शहीद’, ‘शबनम’, और ‘नदिया के पार’ में काम किया था. इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच यह भावनात्मक रिश्ता पनपा था.

[ad_2]

ड्रीम गर्ल की इमेज को कैसे बरकरार रखती हैं हेमा, जानें खाने से लेकर एक्सरसाइज तक का राज

[ad_1]


हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का खिताब मिला हुआ है. एक्ट्रेस अब 77 साल की हो चुकी हैं. लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं है. आज भी फैंस उनकी एक झलक देख दीवाने हो जाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए एक्ट्रेस की सुंदरता का राज लेकर आए हैं. जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद ही एक इंटरव्यू में किया था. जानिए वो कैसे इस उम्र में भी खुद को यंग बनाए रखती हैं.

हेमा मालिनी ने बताया अपना फिटनेस सीक्रेट

दरअसल हेमा मालिनी कुछ सालों पहले आप की अदालत शो में पहुंची थी. इस शो पर एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ के भी कई दिलचस्प किस्से ऑडियंस के साथ शेयर किए. इसी बीच जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो अपनी ड्रीम गर्ल वाली इमेज को कैसे मेंटेन करके रखती हैं, तो एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस का राज बताया. उन्होंने कहा, ‘वैसे तो ये भगवान की कृपा है, लेकिन थोड़ी मेहनत भी है.’


मेंटेन रहने के लिए योगा और डांस करती हैं एक्ट्रेस

हेमा मालिनी ने बताया कि, ‘मैं एक्टिंग के अलावा डांस करती हूं. तो अगर आप स्टेज पर जाते हैं, उसके लिए एक परफेक्ट फिगर भी मेंटेन करना पड़ता है. उसके लिए मैं जितनी  होता पाती है एक्सरसाइज करती हूं. इसके अलावा योगा भी करती हूं. इन दोनों के अलावा मैं अपने खाने का भी खूब ध्यान रखती हूं. ऐसे कभी नहीं होता कि मैं कुछ भी खा लूं. अगर इस उम्र में मेरे जैसा दिखना है. तो सब लोग डांस करें.’

धर्मेंद्र से की है हेमा मालिनी ने शादी

बता दें कि हेमा मालिनी ने 70 से लेकर 90 के दशक तक हिंदी सिनेमा पर खूब राज किया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने हर बड़े हीरो संग काम किया और सुपरहिट फिल्में दी. इसी बीच उनकी मुलाकात दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र से हुई और दोनों में प्यार हो गया था. उस वक्त धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे. फिर उन्होंने हेमा से दूसरी शादी रचाई थी. इस शादी से एक्टर के दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुई.

ये भी पढ़ें – 

ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं ये शानदार फिल्में और सीरीज, वीकेंड पर देख डालें

 

 



[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ ओपनिंग डे पर अजय देवगन का एक रिकॉर्ड तोड़ चुकी, 2 अभी बाकी

[ad_1]


अजय देवगन और रकुल प्रीत की मच अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाहॉल में रिलीज हो चुकी है. कुछ दिन पहले ही अजय की ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.

इसके बाद से ही उनके फैंस को उनकी किसी ऐसी फिल्म का इंतजार था जो ओपनिंग डे पर ही ताबड़तोड़ कलेक्शन करे. ऐसे में जान लेते हैं कि ‘दे दे प्यार दे 2’ क्या ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर पा रही है?

‘दे दे प्यार दे 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 2.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़ा फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक है और अभी शुरुआती है. इसमें बदलाव हो सकता है.

फिल्म को लेकर कोईमोई का प्रीडिक्शन था कि ये ओपनिंग डे पर 8-10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी. अब देखना ये होगा कि क्या ये फिल्म इन आंकड़ों तक पहुंच पाती है या नहीं.

‘दे दे प्यार दे 2’ क्या तोड़ेगी अजय की इन फिल्मों का रिकॉर्ड?

इस साल अजय देवगन की 3 फिल्में रिलीज हुईं- आजाद, रेड 2 और सन ऑफ सरदार 2. इनमें से ये आजाद का ओपनिंग डे कलेक्शन पीछे हो चुका है लेकिन अब भी रेड 2 और सन ऑफ सरदार 2 की ओपनिंग डे कमाई से फिल्म पीछे है. इन सभी फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन इस प्रकार है-

  • आजाद- 1.5 करोड़
  • सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़
  • रेड 2- 19.25 करोड़


‘दे दे प्यार दे 2’ का रिव्यू और स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, रकुल प्रीत और आर माधवन जैसे एक्टर्स हैं. प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बनाने वाले लव रंजन ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसे अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

एबीपी न्यूज ने फिल्म को अपने रिव्यू में साढ़े तीन स्टार देते हुए एक सरप्राइज एंटरटेनर फिल्म बताया है. साथ ही, आर माधवन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की है.



[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ को मिला दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- ‘मस्ट वॉच फैमिली फिल्म’

[ad_1]


अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. फाइनली इस रोम कॉम ने आज (14 नवंबर, 2025) बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. यह फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे ’ का सीक्वल है. वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ का काफी बज बना हुआ था. चलिए यहां जानते हैं फिल्म को सोशल मीडिया पर लोगों से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है?

‘दे दे प्यार दे 2’ को सोशल मीडिया पर कैसा मिला रिस्पॉन्स? 
‘दे दे प्यार दे 2’ के रिलीज होते ही थिएटरों में जश्न का माहौल दिख रहा है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने बज तो पहले ही क्रिएट कर दिया और अब जब ये बड़े पर्दे पर आ चुकी है तो अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशि ये फिल्म छा गई है. सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन आने शुरू हैं और इन रिव्यू से साफ हो गया है कि इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

 एक नेटिजन ने ट्वीट किया, “एंटरटेनिंग” ड्रामा, इमोशन, फुल ऑन कॉमेडी. पहला पार्ट फुल ऑन कॉमेडी है.अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह,आर माधवन के साथ हल्का-फुल्का सफर. सभी सीन्स डायलॉग्स और सॉन्ग अमेजिंग थे. दूसरा पार्ट कुछ इमोशन और ड्रामा से भरा हुआ था.”

 

एक अन्य ने लिखा, ” दे दे प्यार दे 2 सरप्राइजिंगली एंटरटेनिंग है. ट्रेलर से कहीं ज़्यादा. एक प्योर कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म जिसे  परिवार के साथ एंजॉय किया जाना चाहिए. अजय देवगन अच्छे है, उन्होंने खुद को कमतर दिखाया है क्योंकि किरदार की मांग है, उफ़ उफ़.” 

 



कई अन्य यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है. कई ने इसे कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर कहा है. 

 

 

कई ने तो इसे ब्लॉकबस्टर तक बता दिया है. तो कई इसे मस्ट वॉच फैमिली फिल्म बता रहे हैं.

 

दे दे प्यार दे 2 कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
दे दे प्यार दे 2 की बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक शुरुआत होने की उम्मीद है.  ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म 7-8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से  रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है. 

 



[ad_2]

गोविंदा ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी, अब सुनीता आहूजा बोलीं- ‘मैं कभी नहीं चाहती कि…’

[ad_1]


सुनीता आहूजा हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपने पति और अभिनेता गोविंदा पर अपने कामों के लिए पुजारियों से सलाह लेने का आरोप लगाया था. हालांकि गोविंदा ने बाद में अपनी पत्नी के कमेंट के लिए माफ़ी मांगी थी. वहीं अब सुनीता ने खुलासा किया है कि वह गोविंदा द्वारा माफ़ी मांगे जाने से खुश नहीं हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि गोविंदा माफ़ी मांगें क्योंकि उन्होंने पुजारियों पर अपने कमेंट में किसी का नाम नहीं लिया था.

गोविंदा के माफी मांगने से खुश नहीं हैं सुनीता आहूजा
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से उन्होंने कहा, “काफी सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्द इस्तेमाल किए हैं. मेरे आदरणीय गोविंदा जी जो मेरे पतिदेव हैं, उन्होंने भी हाथ जोड़ के माफी मांगी है. जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है क्योंकि मैं आपको एक बात बताऊं ची ची मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आप कभी किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़े.”

सुनीता ने आगे कहा, “मैंने किसी का नाम नहीं लिया था कि स्पेशलनी मैंने किसी के बारे में बोला. मेरे साथ ऐसे कुछ हुई थी चीजें तो मैंने इसलिए बोला. अगर आप लोगों को बुरा लगा हो तो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरू जी को और हर स्थल के गुरू जी को मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगना चाहती हूं. अगर किसी को बुरा लगा. मेरे साथ जो एक्सपीरियंस हुआ है मैंने वो बोला है. अभी गोविंदा जी के यहां 3-3 पंडित हैं. उनको ये क्लियरिफिकेशन देने की कोई जरूरत नहीं थी. मुझे बहुत बुरा लगा. मैं कभी नहीं चाहती हूं कि गोविंदा ऐसा करें.

गोविंदा ने पब्लिकली माफी क्यों मांगी?
इस महीने की शुरुआत में, गोविंदा की पत्नी ने उनके लाखों रुपये खर्च करने पर कमेंट किया था उस पंडित का ज़िक्र किया था जिससे वह सलाह लेते हैं. इसके बाद, बॉलीवुड अभिनेता ने एक वीडियो के ज़रिए पब्लिकली माफ़ी मांगी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सालों से पंडित मुकेश शुक्ला से सलाह लेते आ रहे हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने पंडित मुकेश शुक्ला के पिता, जो सालों से उनके परिवार के पंडित रहे हैं, के बारे में भी बात की और बाद में कहा, “मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्ला के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी की थी और मैं उनकी निंदा करता हूं. मैं तहे दिल से माफ़ी मांगता हूं. ” गोविंदा ने अंत में कहा, “पंडित मुकेश जी और उनका परिवार मुश्किल समय में मेरे साथ रहे हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.”

सुनीता आहूजा ने क्या कहा था?
सुनीता बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नज़र आई थीं. जहां उन्होंने गोविंदा की पंडितों से सलाह लेने की आदत के बारे में बात की थी. जब पारस ने बताया कि कुछ पंडितों के इरादे हमेशा सही नहीं होते, तो सुनीता ने तुरंत कहा, “हमारे घर में भी एक हैं, गोविंदा के पंडित. वो भी ऐसे ही हैं, पूजा करवाते हैं, 2 लाख रुपए लेते हैं. मैंने उनसे कहा कि आपको खुद ही प्रार्थना करनी चाहिए, उनका करवाया हुआ पूजा पाठ कुछ काम नहीं आने वाला है.”

 

 

[ad_2]

‘हक’ के आगे दम तोड़ रही ‘थामा’- ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जानें- थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

[ad_1]


भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह हफ़्ता दिलचस्प रहा है. दरअसल कई नई और कुछ हफ्तों पुरानी फ़िल्मों के बीच टिकट खिड़की पर कमाई के लिए खूब जंग हुई. जहां यामी गौतम और इमरान हाशमी की ‘हक़’ फिलहाल दबदबा बनाए हुए हैं. वहीं ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सहित कई अन्य फिल्में मुट्ठीभर कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है?

हक’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. इस दौरान इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हक’ ने  रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं.  जिससे इसकी कुल कमाई अब 14 करोड़ रुपये हो गई है.

जटाधारा ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की लेटेस्ट पौराणिक थ्रिलर ‘जटाधारा’ बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी हालत में हैं. इस फिल्म के लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो रहे हैं. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जटाधारा’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी थर्सडे को 40 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसकी 7 दिनों की कुल कमाई अब 5.54 करोड़ हो गई है.

द गर्लफ्रेंड ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
कई हिट फिल्में देने के बाद रश्मिका मंदाना ने अब द गर्लफ्रेंड से सिनेमाघरों में कमबैक किया है. इस रोमांटिक ड्रामा को युवाओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह मल्टीप्लेक्स में अच्छा परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द गर्लफ्रेंड ने गुरुवार को 1.10 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 11.25 करोड़ रुपये हो गई है.

द ताज स्टोरी ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. खासतौर पर दूसरे वीक में इसकी हालत बुरी हो गई. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे गुरुवार को यानी 14वें दिन द ताज स्टोरी ने 36 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 14 दिनों की कुल कमाई अब 17.61 करोड़ रुपये हो गई है.

थामा ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन? 
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा की कमाई लगातार घट रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे गुरुवार को महज 35 लाख रुपये कमाए हैं. जिससे इसकी कुल कमाई 133 करोड़ रुपये हो गई है. 

एक दीवाने और दीवानियत ने दूसरे गुरुवार कितनी की कमाई?
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानियत भी अब बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  एक दीवाने और दीवानियत ने रिलीज के 24वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 50 लाख का कलेक्शन किया है जिससे इसकी कुल कमाई 77.30 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

[ad_2]

श्रेया घोषाल के कटक कंसर्ट में भगदड़ जैसे हालात, एक शख्स बेहोश, एक घायल

[ad_1]


बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का गुरुवार को ओडिशा के कटक में लाइव कंसर्ट था. शहर के बाली यात्रा मैदान में हो रहे उनके इस कंसर्ट में हंगामा हो गया. बाली यात्रा उत्सव के समापन के मौके पर घोषाल की परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों फैंस जमा हुए थे. इस दौरान भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. 

पीटीआई के मुताबिक जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जब श्रेया घोषाल परफॉर्म करने के लिए पहुंचीं, तो बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर उमड़ पड़े और अफरा-तफरी मच गई. ऐस में श्रेया के कंसर्ट को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. लेकिन बाद में पुलिस ने हालात काबू में कर लिए और इसके बाद इसे फिर से शुरू किया गया.

भगदड़ जैसे हालात होते-होते बचे
श्रेया घोषाल के कंसर्ट में हुई धक्का-मुक्की के बीच एक व्यक्ति बेहोश हो गया जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया. इंडिया टुडे के मुताबिक पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने बताया- ‘कटक में भारी भीड़ जमा हो गई थी. एक व्यक्ति और दूसरे व्यक्ति के बीच कोई जगह नहीं थी. जो लोग भीड़ में खड़े नहीं हो पा रहे थे, उन्हें अधिकारियों की मदद से बाहर निकाला गया. किसी भी तरह की भगदड़ या किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.’

‘एक व्यक्ति को मामूली चोट आई…’
पीटीआई से सिंह ने कहा- ‘हालांकि ऐसी कोई अप्रिय स्थिति नहीं थी. ये सच है कि वहां भारी भीड़ थी, लेकिन हमने उसे ठीक से संभाला. एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसकी हालत स्थिर है.’

श्रेया घोषाल ने गाए अपने हिट गाने
बता दें कि ये पहली बार है जब श्रेया घोषाल ने कटक में परफॉर्म किया. इस दौरान उन्होंने डोला रे डोला, चिकनी चमेली, मस्तानी हो गई, राधा, मनवा लागे समेत अपने शानदार गाने गाकर सुरों की महफिल सजा दी.

[ad_2]

धर्मेंद्र के लिए जया प्रदा ने की भगवन से प्रार्थना, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

[ad_1]


बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में पहले से सुधार आ रहा है. बुधवार को परिवार वाले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर घर लेकर आ गए. अब उनके फैंस के साथ बॉलीवुड इंडिस्ट्री के सभी लोग उनकी स्वास्थ्य की मंगल कामना कर रहे हैं. 

गुरुवार को अभिनेत्री जया प्रदा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की मंगल कामना की. उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई. आप हम सबके लिए एक प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं. आपके चेहरे की मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों लोगों के दिलों को छूती है. हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप पहले की तरह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और ऊर्जावान होकर सबको अपना प्यार और सकारात्मकता दें. प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा.’


बता दें, अभिनेता के भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उन्हें अस्पताल देखने के लिए गए थे. वहीं, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की थी.

धर्मेंद्र की गंभीर हालत के वजह से फैली थी झूठी खबर 
बॉलीवुड के लीजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे. हालांकि, उस दौरान अभिनेता की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर थी. ऐसे में गलत जानकारी मिलने के कारण कुछ मीडिया चैनलों में फेक न्यूज भी फैली थी, जिस पर हेमा मालिनी, ईशा देओल और सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.वहीं, अभिनेता की हालत में भी पहले से सुधार है और अब उनका इलाज घर पर ही हो रहा है. फैंस भी लगातार उनके रिकवरी के लिए भगवन से प्रार्थना कर रहे हैं. 



[ad_2]

सनी देओल का फूटा था मीडिया पर गुस्सा, एक्टर के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, कहा- ‘ये अनादर है..’

[ad_1]


वेटरन एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी गलत खबर को लेकर सनी देओल ने गुरुवार को मीडिया पर नाराजगी जताई. करण जौहर ने सनी देओल के बयान को सपोर्ट किया और कहा कि यह कवरेज नहीं अपमान है.

फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा और मीडिया को संवेदनशील तरीके से काम करने की सलाह दी.

करण जौहर ने सनी देओल के सपोर्ट में क्या लिखा?

उन्होंने लिखा, “जब बुनियादी शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों और हमारे कार्यों से निकल जाती है, तो हम जानते हैं कि हम कितने खराब हो चुके हैं.”

उन्होंने पोस्ट में देओल परिवार को अकेला छोड़ने की बात कही और लिखा, “प्लीज परिवार को अकेला छोड़ दें, वे पहले से ही भावनात्मक रूप से बहुत कुछ झेल रहे हैं. एक दिग्गज कलाकार जिसने फिल्म उद्योग में इतना बड़ा योगदान दिया है, उसका पपराजी और मीडिया सर्कस देखना दिल दहला देने वाला है, यह कवरेज नहीं, बल्कि अनादर है.”

सनी देओल का फूटा था मीडिया पर गुस्सा, एक्टर के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, कहा- 'ये अनादर है..

सनी देओल ने गलत खबर को लेकर मीडिया पर जाहिर की थी नाराजगी

इससे पहले गुरुवार की सुबह सनी देओल ने घर के बाहर कवरेज के लिए खड़ी मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने पहले मीडिया के सामने हाथ जोड़े और फिर चिल्लाकर कहा, “घर पर तुम्हारा परिवार, माता-पिता और बच्चे हैं, और तुम ऐसे वीडियो बना रहे हो जैसे कि तुम बेवकूफ हो, शर्म नहीं आती.”

11 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़ी गलत खबर फैल गई थी. बाद में हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खंडन किया था और ऐसी खबरों को गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील बताया था.

दूसरी तरफ धर्मेंद्र की हालत स्थिर है. उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. हालांकि, घर पर उनका इलाज जारी है. बता दें कि धर्मेंद्र की इस समय 89 साल के हैं और अगले महीने की 8 तारीख को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं.

[ad_2]