‘लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे..’, ड्रग स्कैंडल वाले आरोपों पर नोरा ने तोड़ी चुप्पी

[ad_1]


बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों की जांच में सामने आया है. जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया. अब इस मामले पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा नोट शेयर किया और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं लगातार अपना काम कर रही हूं, किसी पार्टियों में नहीं जाती..’

नोरा फतेही ने क्या कहा?

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ये नोट शेयर किया. जिसमें एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं पार्टियों में नहीं जाती. मैं लगातार काम कर रही हूं. मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं. मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती. अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं..’

‘लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे..’, ड्रग स्कैंडल वाले आरोपों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

‘ये महंगा पड़ सकता है’

नोरा ने आगे लिखा, ‘मुझे लग रहा कि मेरा नाम आसान टार्गेट है. लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी. लोगों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की, झूठ बोले थे लेकिन कुछ काम नहीं आया. जब लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे थे. मैं चुप रही थी. लेकिन अब मेरी फोटोज और नाम को ऐसे मामलों से दूर रखिए, जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है. ये बहुत महंगा पड़ सकता है.’

नोरा फतेही का वर्कफ्रंट

नोरा फतेही एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जबरदस्त डांसर भी हैं. वो कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर हिट आइटम नंबर दे चुकी हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ में ‘दिलबर की आंखों का’ नाम का एक डांस नंबर किया था. खबरें हैं कि अब एक्ट्रेस जल्द ही साउथ की हॉरर फिल्म ‘कांचना 4’ में नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें – 

ब्राउन शर्ट, गले में टाई और सितारों वाली स्कर्ट, हिना खान ने गॉर्जियस लुक में दिए ऐसे-ऐसे पोज

[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ के सामने कितना कमा रही ‘हक’? थामा और दीवानियत की कमाई भी जानें

[ad_1]


इस शुक्रवार 14 नवंबर को दो फिल्में रिलीज हुईं पहली अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ और दूसरी दुलकर सलमान की साउथ फिल्म ‘कांथा’. हालांकि, दुलकर की फिल्म हिंदी फिल्मों से कंपीट नहीं कर रही है क्योंकि इसे हिंदी में रिलीज ही नहीं किया गया.

लेकिन अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी रखा है. ऐसे में जानते हैं कि पहले से मौजूद थामा, एक दीवाने की दीवानियत और हक का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है.

‘थामा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

26 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने 25 वें दिन यानी कल सिर्फ 18 करोड़ रुपये और आज 10:30 बजे तक 27 लाख कमाते हुए टोटल 133.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Box Office:'दे दे प्यार दे 2' के सामने कितना कमा रही 'हक'? थामा और दीवानियत की कमाई भी जानें

बता दें कि फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक अपना बजट नहीं निकाल पाई है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने 25वें दिन 17 लाख और 26 दिनों यानी आज अभी तक 22 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.69 करोड़ रुपये हो चुका है.

Box Office:'दे दे प्यार दे 2' के सामने कितना कमा रही 'हक'? थामा और दीवानियत की कमाई भी जानें

इस फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ था और इसका 3 गुना कमाकर फिल्म सुपरहिट हो चुकी है.

‘हक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ अजय देवगन की फिल्म के सामने भी ठीकठाक कलेक्शन कर पा रही है. फिल्म ने कल 65 लाख और आज अभी तक 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म कोा टोटल कलेक्शन 15.80 करोड़ हो चुका है.

Box Office:'दे दे प्यार दे 2' के सामने कितना कमा रही 'हक'? थामा और दीवानियत की कमाई भी जानें

इमरान हाशमी की इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यूज तो मिले लेकिन फिल्म अपने बजट से काफी दूर है. फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ है और इसने अभी तक इसका एक तिहाई से थोड़ा ज्यादा हिस्सा ही निकाला है.

(नोट: यहां इस्तेमाल किया गया सभी डेटा सैक्निल्क के मुताबिक है और आज का डेटा 10:20 बजे तक का है. इसमें बदलाव हो सकता है.)

[ad_2]

अमाल के लिए अरमान ने की फैंस से विनती, वर्किंग शिफ्ट को लेकर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी

[ad_1]


एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े अपडेट्स सामने आ चुके हैं. जहां एक तरफ अरमान मलिक अपने भाई अमाल को जिताने के लिए मैदान में उतर चुके हैं तो वहीं दूसरी दीपिका पादुकोण 8 घंटे से ज्यादा काम करने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. इतना ही नहीं आज एक बार फिर बॉलीवुड के किंग खान और साउथ के महेश बाबू के स्टारडम का उदाहरण देखने को मिला है. यहां जानें शोबिज इंडस्ट्री की तमाम बड़ी खबरें. 

अमाल मलिक को सपोर्ट करने के लिए की अपील
बिग बॉस 19 का फाइनल फेज शुरू हो गया है. ऐसे में सभी पार्टिसिपेंट्स खुद को विनर साबित करने की जद्दोजहद में लग चुके हैं. इसी बीच अरमान मलिक ने भी अपने भाई अमाल के सपोर्ट में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की. अपने भाई के साथ उन्होंने एक पिक्चर शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को अमाल के लिए एक बार से ज्यादा वोट करने की विनती की है.
Entertainment Highlights: भाई को जिताने के लिए अरमान मलिक ने की फैंस से विनती, 8 घंटे से ज्यादा वर्किंग शिफ्ट पर बोलीं दीपिका

‘हमने ओवरवर्क को नॉर्मलाइज कर दिया है…’
दीपिका पादुकोण बीते कुछ महीनों से अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल उन्होंने 8 घंटे से ज्यादा वर्किंग शिफ्ट को लेकर अपनी आवाज उठाई जिस वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स से भी हाथ धोना पड़ गया . लेकिन अब उन्होंने फाइनली इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

हाल ही में एक इंटरव्यू ने कहा कि, ‘हमने ओवरवर्क को नॉर्मलाइज कर दिया है.’ इसके साथ ही उन्होंने न्यू मॉम्स के लिए वर्कप्लेस पर एक्स्ट्रा सपोर्ट को लेकर भी अपनी बात रखी. उनका मानना है 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट एक हेल्थी ह्यूमन बॉडी और माइंड के लिए काफी होता है. साथ ही उन्होंने न्यू मॉम्स को अपने बच्चों को वर्किंग प्लेस पर लाने की बात को भी नॉर्मलाइज करने की अपील की.
Entertainment Highlights: भाई को जिताने के लिए अरमान मलिक ने की फैंस से विनती, 8 घंटे से ज्यादा वर्किंग शिफ्ट पर बोलीं दीपिका

महेश बाबू की एक झलक पाने के लिए 12 घंटे की फ्लाइट लेकर पहुंचा एक फैन
एस एस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB 29 का आज हैदराबाद में ग्लोब टार्टर इवेंट ऑर्गनाइज किया गया. इस ग्रैंड इवेंट में मेकर्स ने फिल्म का नाम भी रिवील किया और साथ ही इसके स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ जहां एक महेश बाबू के फैन ने ये बताया कि वो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से 12 घंटे की फ्लाइट जर्नी तय कर हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी पहुंचे हैं. वो भी सिर्फ महेश बाबू की एक झलक पाने के लिए. अब एक्स (पहले ट्विटर) पर महेश बाबू के इस डाई हार्ट फैन का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी दीवानगी देख चौंक गए हैं. 

किंग खान के नाम से दुबई में बनेगा 4000 करोड़ का टावर
शाहरुख खान ने बिना किसी गॉडफादर के अपने मेहनत और टैलेंट से पूरी दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल किया है. आज बॉलीवुड के बादशाह को किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है उनकी लीगेसी और स्टारडम किस तरह का ये तो सभी जानते हैं. लेकिन अब उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

शाहरुख के नाम पर दुबई में शाहरुखज बाय डेन्यूब का टावर बन रहा है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत कुल 4000 करोड़ रुपए बताई गई है. अब किंग खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को ये बड़ा गुड न्यूज दिया है. डेन्यूब प्रॉपर्टीज का हिस्सा बन शाहरुख खान भी काफी इमोशनल नजर आए. 


सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी गुजराती फिल्म बनी ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’
10 अक्टूबर को थिएटर्स में  ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ रिलीज हुई. इस फिल्म की कहानी और किरदारों ने इस कदर दर्शकों के मन में अपनी जगह बनाई कि ये गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने अपने खाते में 52 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है . अब मेकर्स ये उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म इस वीकेंड 60 करोड़ की कमाई कर ही लेगी.



[ad_2]

‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ को टफ कंपटीशन देने आ रहीं ये 6 फिल्में, सभी होंगी 21 नवंबर को रिलीज

[ad_1]


बॉक्स ऑफिस पर 21 नवंबर को बॉलीवुड और हॉलीवुड के साथ तमाम साउथ की फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रीजनल मूवीज भी अपनी ग्रैंड एंट्री करेगी. आइए जानते हैं इन सभी बड़ी फिल्मों की लिस्ट और इनसे जुड़े इंपॉर्टेंट डिटेल्स. 

अगले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में मचाएंगे धमाल

1. 120 बहादुर
इस लिस्ट के सबसे पहले नंबर पर फरहान अख्तर की फिल्म का शामिल है. इसकी वॉर ड्रामा की कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी और उन 120 जवानों की कहानी है जिन्होंने 1962 में इंडो-चाइना वॉर के दौरान बहादुरी से अपने देश की रक्षा की. फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, अंकित सिवाच समेत कई स्टार्स नजर आएंगे. 

2. मस्ती 4
आफताब शिवदसानी,रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की एडल्ट कॉमेडी फिल्म भी 21 नवंबर को पर्दे पर दस्तक देगी. मस्ती फ्रेंचाइजी की इस फिल्म की कहानी एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए धमाल और एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आ रही है. 

3. सीसु: रोड टू रिवेंज 
हॉलीवुड की ये हाई एक्शन थ्रिलर 21 नवंबर को बाकी फिल्मों के लिए मुश्किल खड़ी सकती है. इस हॉलीवुड फिल्म का इंतजार ऑडियंस में लंबे समय से किया है और एक्शन लवर्स के लिए तो ये किसी इमोशन से कम नहीं. इसमें जोर्मा टोमिला और स्टीफन लैंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. दिन पर दिन इस फिल्म को लेकर हाइप बढ़ता जा रहा है. बता दें, ये फिल्म इंग्लिश के साथ हिंदी,तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी.

4. पांच मीनार
ये तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म भी अगले हफ्ते थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए आ रही है. इसके स्टारकास्ट की बात करें तो राज तरुण और राशि सिंह हैं लीड रोल्स में नजर आएंगे. वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में ब्रह्माजी, अजय घोष और सुदर्शन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. राम कदुमुला ने फिल्म में बतौर निर्देशक काम किया है. 

5. हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट 
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म 21 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. इसके टीजर और ट्रेलर को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया और सभी को इसके थिएट्रिकल रिलीज का इंतजार है. ‘हॉन्टेड 3डी’ के सक्सेस के बाद अब 14 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है. 

6. विक्ड फॉर गुड
ये फिल्म सिंथिया इरोवो और एरियाना ग्रैंड की मूवी विक्ड का ही सिक्वल है. पिछले साल जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और अब उसी उत्साह के साथ मेकर्स इसका सिक्वल 21 नवंबर को रिलीज करने वाले हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा तमाम बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच हॉलीवुड की ये मूवी अपनी जगह बना पाती है या नहीं. 

7. कलीवी वनम
ये तेलुगु फिल्म 21 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसमें फिल्म की लीड अपने दादा जी द्वारा बनाए गए जंगल की रक्षा करेगी जिसे कॉरपोरेट के अधिकारी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगे. राज नरेंद्र ने अपने इस फिल्म के जरिए ऑडियंस को पर्यावरण का ध्यान रखने का मैसेज बखूबी देने की कोशिश की है. 

8. थीयावर कुलाई नादूंगा 
इस तमिल एक्शन ड्रामा को दिनेश लक्ष्मणन ने डायरेक्ट किया है. अनिका राधाकृष्ण, ऐश्वर्या राजेश और अर्जुन सरजा जैसे कई बड़े स्टार्स इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे.

और पढ़ें

शाहरुख, सलमान और अजय देवगन के नाम पर खूब पैसे कमा रहे हैं ये क्रिएटर

शाहरुख, सलमान और अजय देवगन के नाम पर खूब पैसे कमा रहे हैं ये क्रिएटर

[ad_2]

बृजेन्द्र काला, समर जय सिंह और देवेन्द्र मालविया | 2020 दिल्ली | दिल्ली हमला, चुनौतियाँ और बहुत कुछ

[ad_1]

[ad_2]

‘दो महीने से मेरी यूनिवर्सिटी की फीस नहीं भरी है…’ करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने कही ये बात

[ad_1]


करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर केस चल रहा है. करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया है कि वो अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और उनकी दो महीने की फीस जमा नहीं की गई है. समायरा के इस आरोप से प्रिया कपूर ने इनकार किया है. वहीं कोर्ट ने इस तरह की दलीलें सुनकर कहा है कि वो नहीं चाहता कि कार्रवाई मेलोड्रामैटिक हो जाए.

14 नवंबर को हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की अंतरिम रोक की अर्जी पर दलील सुनी है. जिसमें जिसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर के एसेट्स बेचने से रोकने की मांग की गई थी. करिश्मा के बच्चों की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दावा किया कि समायरा एक अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है और उनकी दो महीने की फीस बकाया है.

इस तरह के मुद्दे ना लेकर आएं
करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील ने कहा- बच्चों की जायदाद डिफेंडेंट नंबर 1 (प्रिया कपूर) के पास है, इसलिए ये उनकी जिम्मेदारी है. US में पढ़ रही बेटी को दो महीने की फीस नहीं मिली है. उन्होंने आगे कहा कि शादी के आदेश के तहत, संजय को बच्चों की पढ़ाई और रहने का खर्च उठाना था.जज ने कहा- मैं इस पर 30 सेकंड से ज़्यादा समय नहीं लगाना चाहता. ये सवाल मेरे कोर्ट में दोबारा नहीं आना चाहिए. मैं नहीं चाहता कि यह सुनवाई मेलोड्रामैटिक हो जाए.’ इस केस पर अब 19 नवंबर को सुनवाई होगी.

बता दें करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन 12 जून को हार्ट अटैक से लंदन में हुआ था. पोलो खेलते समय संजय मधुमक्खी निगल गए थे. जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था. संजय के निधन के बाद उनके बच्चों समायरा और कियान ने प्रिया कपूर के खिलाफ याचिका दर्ज की. जिसमें कहा है कि उन्होंने विल के साथ जालसाजी की है.

ये भी पढ़ें: राजकुमार राव के घर आई नन्ही परी, पत्रलेखा ने किया बेटी को जन्म

[ad_2]

व्हाइट गाउन में अप्सरा बनकर पहुंचीं कृति, धनुष का दिखा डैशिंग अवतार, देखें तस्वीरें

[ad_1]

Tere Ishk Mein Trailer Launch: व्हाइट गाउन में अप्सरा बनकर पहुंचीं कृति सेनन, धनुष का दिखा डैशिंग अवतार, देखें तस्वीरें

[ad_2]

करीना कपूर ने शेयर की अपनी ही फैमिली की ऐसी तस्वीरें, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी

[ad_1]

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. पहली तस्वीर में करीना कपूर की ब्यूटी साफ छलक रही है. सटल मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक कंप्लीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, 'कार सेल्फीज बेस्ट हैं. '

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. पहली तस्वीर में करीना कपूर की ब्यूटी साफ छलक रही है. सटल मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक कंप्लीट किया है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, ‘कार सेल्फीज बेस्ट हैं. ‘

हर एक फोटो के साथ करीना ने कुछ न कुछ कैप्शन अटैच किया है. अगली तस्वीर में बेबो अपनी बहन करिश्मा के साथ नजर आ रही हैं. दोनों बहनों की ऐसी खूबसूरती देख आप भी उनपर लट्टू हो जाएंगे. ब्लैक ड्रेस में दोनों हसीन लग रही हैं.

हर एक फोटो के साथ करीना ने कुछ न कुछ कैप्शन अटैच किया है. अगली तस्वीर में बेबो अपनी बहन करिश्मा के साथ नजर आ रही हैं. दोनों बहनों की ऐसी खूबसूरती देख आप भी उनपर लट्टू हो जाएंगे. ब्लैक ड्रेस में दोनों हसीन लग रही हैं.

अगले पिक्चर की बात करें तो इसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है. ऋषि कपूर, शम्मी कपूर समेत कई दिग्गज सुपरस्टार्स एक ही फ्रेम में खड़े हैं. इस तस्वीर से समझ आ रहा है की एक्ट्रेस ने अपनी इस ब्लैक एंड वाइट पिक्चर के जरिए बचपन की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं.

अगले पिक्चर की बात करें तो इसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है. ऋषि कपूर, शम्मी कपूर समेत कई दिग्गज सुपरस्टार्स एक ही फ्रेम में खड़े हैं. इस तस्वीर से समझ आ रहा है की एक्ट्रेस ने अपनी इस ब्लैक एंड वाइट पिक्चर के जरिए बचपन की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं.

इस वायरल पोस्ट के नेक्स्ट पिक्चर में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. रेड शॉर्ट्स, सनग्लास और हाथ में घड़ी पहने अभिनेता के खूब पोज दिए हैं. सैफ अली खान अपने इस बीच वेकेशन लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

इस वायरल पोस्ट के नेक्स्ट पिक्चर में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. रेड शॉर्ट्स, सनग्लास और हाथ में घड़ी पहने अभिनेता के खूब पोज दिए हैं. सैफ अली खान अपने इस बीच वेकेशन लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

इतना ही नहीं करीना कपूर ने स्किनकेयर करते हुए भी अपना फोटो फैंस के साथ शेयर किया है. चेहरे पर मास्क लगाते हुए कैजुअल अवतार में फैंस को बेबो का ये अंदाज बहुत भा रहा है.

इतना ही नहीं करीना कपूर ने स्किनकेयर करते हुए भी अपना फोटो फैंस के साथ शेयर किया है. चेहरे पर मास्क लगाते हुए कैजुअल अवतार में फैंस को बेबो का ये अंदाज बहुत भा रहा है.

नेक्स्ट पिक्चर में करीना कपूर ने अपने बच्चों के खिलौनों की भी झलक दिखाई गई है. तैमूर और जे खिलौनों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के कैप्शन में लिखा कि, 'बॉय मॉम लाइफ'.

नेक्स्ट पिक्चर में करीना कपूर ने अपने बच्चों के खिलौनों की भी झलक दिखाई गई है. तैमूर और जे खिलौनों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस के कैप्शन में लिखा कि, ‘बॉय मॉम लाइफ’.

अगले पिक्चर में करीना कपूर की मां बबिता कपूर नजर आ रही हैं. कैजुअल आउटफिट पहने वेटरन एक्ट्रेस लिपस्टिक लगा रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने बताया कि स्टाइल और फैशन का इंस्पिरेशन उन्हें अपनी मां से मिला है.

अगले पिक्चर में करीना कपूर की मां बबिता कपूर नजर आ रही हैं. कैजुअल आउटफिट पहने वेटरन एक्ट्रेस लिपस्टिक लगा रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए करीना कपूर ने बताया कि स्टाइल और फैशन का इंस्पिरेशन उन्हें अपनी मां से मिला है.

इसके बाद करीना कपूर ने अपने वर्कआउट के अनसीन फोटोज शेयर किया. साइड फेस और स्लिक बन हेयरस्टाइल में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है.

इसके बाद करीना कपूर ने अपने वर्कआउट के अनसीन फोटोज शेयर किया. साइड फेस और स्लिक बन हेयरस्टाइल में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है.

इस लास्ट फोटो में करीना कपूर अपने विंग्ड आईलाइनर को फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनका ऐसा आई मेकअप फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है.

इस लास्ट फोटो में करीना कपूर अपने विंग्ड आईलाइनर को फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनका ऐसा आई मेकअप फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है.

Published at : 14 Nov 2025 10:00 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]