धनुष की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनेगी ‘तेरे इश्क में’, 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे एक्टर?

[ad_1]


धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर 14 नवंबर को रिलीज हुआ था. तब से इस फिल्म का बज क्रिएट हो गया है. कॉलीवुड स्टार धनुष इस फिल्म से लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है. चलिए उससे पहले यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क में’ पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

‘तेरे इश्क में’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
अपकमिंग बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’  में धनुष का किरदार काफी इंटेंस लग रहा है. वहीं कृति सेनन के साथ उनकी केमिस्ट्री भी लाजवाब है. ये ‘रांझणा’ जैसी लग रही है जहां रोमांस एक बदसूरत मोड़ ले लेता है. तो, एक बार फिर, आनंद एल राय इस रोमांटिक कहानी में नए मोड़ लाकर दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं.

ट्रेलर रिलीज़ के बाद हुई इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ऐसे में ‘तेरे इश्क में’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने की स्थिति में दिख रही है. हालाँकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फिल्म पहले दिन डबल डिजीट में कमाई कर सकती है.

तेरे इश्क में’ से 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं धनुष?
धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय ने तीन साल बाद ‘तेरे इश्क में’ से फिर से रीयूनियन किया है. दोनों ने आखिरी बार 2021 में रिलीज़ हुई ‘अतरंगी रे’ में साथ काम किया था.  उनकी पहली फिल्म, ‘रांझणा’ (2013) बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और ‘अतरंगी रे’ को सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होने पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब जब ये जोड़ी फिर से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो उम्मीदें बढ़ गई हैं. इसके साथ ही, धनुष ‘रांझणा’ के पहले दिन के 5.12 करोड़ के कलेक्शन को पार कर बॉलीवुड में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं.

 

 

[ad_2]

‘दे दे प्यार दे 2’ ने संड़े को उड़ाया गर्दा, 25 फिल्मों का कर डाला शिकार

[ad_1]


अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये धुआंधार नोट भी छाप रही है. शानदार ओपनिंग के बाद इसके दूसरे दिन भी कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई. चलिए जानते हैं ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

दे दे प्यार दे 2′ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में पहले से मौजूद हक, थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी कई फिल्मों से जबरदस्त मुकाबले के बावजूद अजय देवगन स्टारर मूवी ने पहले दिन 8.75 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने उम्मीद के मुताबिक अपनी कमाई में 40 फीसदी की ग्रोथ दिखाते हुए डबल डिजीट में कलेक्शन किया और इसका कारोबार 12.25 करोड़ रुपये रहा. वहीं संडे यानी तीसरे दिन भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है और इसी के साथ इसने खूब कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 14 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 35 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर तोड़ा 23 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाल कर दिखाया है और जबरदस्त कलेक्शन कर साल 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है. इनमें हक (10.01 करोड़), द ताज स्टोरी (5.28 करोड़), सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (32.12 करोड़), होमबाउंड (1.40 करोड़), द बंगाल फाइल्स (8.59 करोड़ रुपये), परम सुंदरी (28.48 करोड़ रुपये), सन ऑफ सरदार 2 (24.75 करोड़ रुपये),

धड़क 2 (11.97 करोड़ रुपये), निकिता रॉय (0.86 करोड़), मालिक (15.02 करोड़), आंखों की गुस्ताखियां (1.26 करोड़ रुपये), मेट्रो इन दिनों (18.65 करोड़ रुपये), मां (18.43 करोड़ रुपये), भूल चूक माफ (28.71 करोड़ रुपये), केसरी वीर (0.88 करोड़ रुपये), कंपकंपी (0.92 करोड़ रुपये) द भूतनी (4.72 करोड़ रुपये), फुले (1.05 करोड़ रुपये), ग्राउंड जीरो (5.20 करोड़ रुपये), केसरी चैप्टर 2 (29.62 करोड़ रुपये), द डिप्लोमैट (13.45 करोड़ रुपये), क्रेजी (4.25 करोड़ रुपये), मेरे हसबैंड की बीवी (5.28 करोड़ रुपये), बैडएस रवि कुमार (9.72 करोड़) और लवयापा (4.75 करोड़) शामिल हैं.

‘दे दे प्यार दे 2’ स्टार कास्ट
अंशुल शर्मा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 2019 में आई दे दे प्यार दे का सीक्वल है और ये 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

[ad_2]

अमृत ​​मान इंटरव्यू | चमकने के लिए जन्मे | दिलजीत दोसांझ और सिद्धू मूस वाला | संगीत, सफलता और बहुत कुछ

[ad_1]

<p>Amrit Maan ने हाल ही में Ent Live को दिए interview में कहा की उन्होंने कहा कि अपने new released song के लिए बहुत happy हैं और वो एक ऐसा song चाहते थे जिसकी beat different हो जिसके लिए mercy ने bhut amazing काम किया। जब song ready हो गया तो Tseries ने कहा कि song हम november के समय जब festive ocassions होंगे तब release करेंगे।Amrit Maan ने अपनी academic education के बारे में बताते हुए कहा कि जब वो enginnering के masters में थे तब उनका song release हो गया जिस वजह से उनकी education graduate तक रह गई। Parents के support करने की बात को ले कर Amrit Maan ने कहा की parents हमेशा अच्छा ही wish करते हैं हमारे लिए। अपने स्टाइल के बारे में भी बताते हुए Amrit ने कहा कि ये खुद ही हुआ है इस beared style ko उन्होंने intentionally adopt नहीं किया। आगे Amrit ने बताया कि वो world tour के लिए बहुत excited हैं क्योंकि Sidhu Moosewala के जाने का उन्हें बहुत दुख है और उन्होंने कहा कि जो achivement Sidhu Moosewala के थे वो हर कोई achive नहीं कर सकता। Sanjay Dutt के बारे में बताते हुए Amrit ने कहा कि वो एक बहुत humble person हैं और हमारे साथ काफी time spend करते थे। वहीं उन्होंने sunny deol के साथ काम करने के अपने experience को सबसे अच्छा बताया।</p>

[ad_2]

‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर करेगी बंपर ओपनिंग, कृति सेनन की इन 5 फिल्मों का टूटेगा रिकॉर्ड!

[ad_1]


कृति सेनन और धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं. ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इससे पहले अब दर्शकों की निगाहें फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हैं. आइए जानते हैं कि ‘तेरे इश्क में’ पहले दिन कितने करोड़ों का कलेक्शन कर सकती है.

‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर कृति सेनन की पिछली कई फिल्मों को मात दे सकती है. फिल्म रिलीज होते ही पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है. ‘तेरे इश्क में’ कृति के करियर की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर सकती है.

‘तेरे इश्क में’ कर सकती है रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

  • ‘तेरे इश्क में’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है.
  • कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है.
  • अगर ऐसा होता है तो ये कृति सेनन की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘लुका छुपी’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी.
  • साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.01 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.
  • ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रू’ को भी पछाड़ सकती है जिसने ओपनिंग डे पर 10.21 करोड़ रुपए कमाए थे.

धनुष की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन सकती है ‘तेरे इश्क में’

  • इसके साथ ही ‘तेरे इश्क में’ धनुष की बॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग होगी.
  • इससे पहले ‘रांझणा’ के नाम ये रिकॉर्ड है जिसने 5.12 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.

‘गुस्ताख इश्क’ से टकराएगी ‘तेरे इश्क में’
‘तेरे इश्क में’ को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष लीड रोल में होंगे. बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ मनीष मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ से टकराएगी.

[ad_2]

महिमा चौधरी ने ब्रेस्ट कैंसर पर जागरूकता फैलाने की अहमियत पर दिया जोर, कहा- सालाना करवाएं जांच

[ad_1]


कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मशहूर हस्तियां अक्सर आगे आती रहती हैं. इस कड़ी में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए.

सालाना जांच करवाने पर जोर दिया महिमा चौधरी ने

महिमा चौधरी ने आईएएनएस से कहा, ”सभी महिलाओं के लिए सालाना जांच और स्क्रीनिंग करवाना बहुत जरूरी है. मेरा मानना ​​है कि घर के सभी पुरुषों को इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए और साल में एक दिन महिलाओं की जांच के लिए समर्पित करना चाहिए. उन्हें पास के स्वास्थ्य शिविरों में जांच के लिए ले जाना चाहिए.”

महिमा ने आगे बताया कि कई स्वास्थ्य शिविरों में यह जांच मुफ्त में की जाती है, इसलिए साल में कम से कम एक बार घर की महिलाओं की जांच करवाना आवश्यक है. उनका कहना है कि स्तन कैंसर किसी भी उम्र की महिलाओं को हो सकता है, और यहां तक कि कम उम्र की लड़कियों में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है.

महिमा चौधरी ने दी जरूरी सलाह

उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज है और जितना जल्दी इसका पता चलता है और इलाज शुरू होता है, उतनी ही जल्दी महिला पूरी तरह स्वस्थ हो सकती है.

स्तन कैंसर, जिसे ब्रेस्ट कैंसर भी कहा जाता है, महिलाओं के स्तन में कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने और ट्यूमर बनने की प्रक्रिया है. यह बीमारी प्रारंभिक अवस्था में पहचान ली जाए तो इसका इलाज संभव है.

स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों में स्तन का आकार या बनावट बदलना, किसी हिस्से में गांठ महसूस होना, निपल से असामान्य स्राव या त्वचा का रंग बदलना शामिल हैं.


कई बॉलीवुड एक्ट्रेस कर चुकी हैं इस ब्रेस्ट कैंसर का सामना

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कई अभिनेत्रियों ने इस बीमारी का सामना किया है. इनमें खुद महिमा चौधरी, ताहिरा कश्यप, हमसा नंदनी, मुमताज, छवि मित्तल और हिना खान जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं. ताहिरा कश्यप, जो अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं, ने 2018 में इस बीमारी से लड़ाई लड़ी और पूरी हिम्मत के साथ इस चुनौती का सामना किया.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हमसा नंदनी ने 2021 में ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती और इलाज के बाद फिल्मों में वापसी की. बॉलीवुड की पुरानी अदाकारा मुमताज को 2002 में 50 साल की उम्र में इस बीमारी का सामना करना पड़ा. उन्होंने इलाज करवाया और आज वह स्वस्थ जीवन जी रही हैं.

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने 2022 में इस बीमारी को मात दी और हिना खान ने कीमोथेरेपी के जरिए कैंसर से जंग जीती.



[ad_2]

हैप्पी खुश हो गया| हंसी, प्यार और पागलपन फीट नरेश कथूरिया | दीदार गिल और संजीव अत्री

[ad_1]

Naresh kathooria ने Ent live को बताया की कैसे वो एक writer से main lead character बने उन्होंने कहा की producers ने जब उन पर confidence दिखाया तो उन्होंने इसे करने का decision लिया। उनकी और उनकी टीम का मन था कि ये फिल्म रिलीज़ के पहले ही hit हो और ऐसा ही हुआ जब Punjab से उन्हें trailer और songs release के बाद एक अच्छा resposnse मिला। Sanjeev Attri ने अपने character के बारे में बताते हुए कहा की उनका role film में important है और बाकी details film देखने पर ही पता लगेंगी। Gurmeet Bangu की कमाल की acting skills को appreciate करते हुए Naresh ने कहा कि उन्होंने बहुत ही अच्छा character play किया है।आगे team ने बताया की इस film की shooting बहुत ही funny environment में हुई है मगर हां senior stars को respect देते हुए ,Naresh ने sugar daddy के बारे में बताते हुए कहा कि इतना भी age gap सही नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि वो तीनों film में trap करते हुए इतने आगे निकल जाते हैं कि उन्हें return होना possible नहीं लगता । Deedar Gill ने बताया कि specially geydi मारने नहीं जाते बस है drive पे जाते है। Sanjeev Attri ने answer किया कि उन्हें गेड़ी मारना बहुत पसंद है। वहीं Naresh ने कहा कि उन्हें wife और बेटी के साथ जाना पसंद है। Bollywood films में उन्होंने अब comedy missing बताई और Punjabi comedy ka reason उन्होंने खुश रहने को बताया।

[ad_2]

एक हफ्ते बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए प्रेम चोपड़ा, इस वजह से होना पड़ा था एडमिट, जानें अब कैस

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. पिछले एक हफ्ते से हॉस्पिटल में एक्टर का इलाज चल रहा था. कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और डॉ. जलील पारकर प्रेम चोपड़ा का ट्रीटमेंट कर रहे थे. अब एक्टर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉ. पारकर ने मीडिया से बात करते उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो प्रेम चोपड़ा के परिवार ने बताया है कि उन्हें शनिवार, 15 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब एक्टर घर पर रहकर ही रिकवर करेंगे. प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने इंडिया टुडे को बताया- ‘वो घर वापस आ गए हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं.’ बता दें कि प्रेम चोपड़ा 92 साल के हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें ठीक होने में एक हफ्ते का समय लग गया.

बढ़ती उम्र की वजह से रिकवरी में लगा वक्त!
डॉ. पारकर ने प्रेम चोपड़ा का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- ‘प्रेम चोपड़ा एक जाने-माने हार्ट पेशेंट हैं. वायरल इंफेक्शन के साथ-साथ, उम्र संबंधी समस्याओं ने उनकी रिकवरी में थोड़ी देरी की है. उनकी हालत स्थिर है, उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया था और हमने उनका इलाज वार्ड में ही किया. कुछ दिनों में उन्हें घर पर काफी बेहतर महसूस होगा.’

400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं एक्टर
प्रेम चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. उनके डायलॉग्स, उनका अंदाज और उनकी दमदार उपस्थिति आज भी दर्शकों को याद हैं. ‘बॉबी’ फिल्म का उनका मशहूर डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा’ आज भी दर्शकों की जुबान पर है. उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वह भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं. 2023 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

[ad_2]

प्रकाश-हेमा से पहले धर्मेंद्र का इस लड़की पर आया था दिल, बंटवारे ने कर दिया था जुदा

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हाल ही में अपनी तबीयत को लेकर चर्चा में आ गए थे. उम्र के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत और कुछ हेल्थ इश्यू हुए, जिसकी वजह से फैन्स काफी चिंतित हो गए. इतना ही नहीं, उनकी सेहत को लेकर अफवाहें भी फैलने लगी थीं.

लेकिन 12 नवंबर को उनकी तबीयत में सुधार हो गया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी राहत जताई और फैन्स का शुक्रिया अदा किया. धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत कहानियों में से एक मानी जाती है, लेकिन धर्मेंद्र एक बार यह बता चुके हैं कि प्यार का पहला एहसास उन्हें हेमा जी से मिलने से बहुत पहले ही हो गया था. 

कौन थी धर्मेंद्र की पहली पसंद?
धर्मेंद्र बचपन में पंजाब के एक छोटे से गांव में रहते थे, वो भी 1947 के बंटवारे से पहले. उसी गांव में उनकी पहली पसंद एक लड़की थी हमीदा, जो उनके स्कूल टीचर की बेटी थी. हमीदा उनसे बड़ी थी, वह आठवीं में पढ़ती थी और धर्मेंद्र छठी में.

वहीं एक बार धर्मेंद्र अपने बेटे बॉबी देओल के साथ सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में, में आए थे, धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए बताया कि कैसे वह चुपके-चुपके हमीदा को देखते थे और चाहते थे कि काश वो उसके पास बैठ पाते. उन्होंने कहा था, “हम मन ही मन ही सब कहते रहते थे… ठंडी आहें भरते रहते थे… सामने वाली को कुछ पता ही नहीं था.”

हमीदा को कभी उनके दिल की बात का पता नहीं चला, क्योंकि धर्मेंद्र बहुत शर्मीले थे और उन्होंने अपने मन की बात कभी कही ही नहीं. उन्होंने इस बचपन वाले पहले प्यार को अपने दिल में ही छिपाए रखा, और बाद में उसी एहसास को एक कविता में लिखकर हमेशा के लिए अमर कर दिया.

प्रकाश-हेमा से पहले धर्मेंद्र का इस लड़की पर आया था दिल, 1947 के बंटवारे ने तोड़ दी पहली मोहब्बत

धर्मेंद्र ने सुनाई प्यार की कहानी
शो में जब बॉबी देओल ने उस कविता का ज़िक्र किया, तो धर्मेंद्र ने बताया कि ये कविता उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में लिखी थी, जब देश का बंटवारा भी नहीं हुआ था. उन्होंने कहा, “मैं तब पढ़ता था… पार्टीशन नहीं हुआ था.” फिर उन्होंने अपने बचपन के उस मासूम प्यार की कहानी सुनाई, “मैं छोटा था, उम्र भी मासूम थी. एक लड़की थी, जिसके पास जाने का मन करता था.

वह हमारी 8वीं क्लास की छात्रा थी और मैं 6वीं में था. वह हमारे स्कूल के टीचर की बेटी थी, नाम था हमीदा.” बंटवारे के वक्त 1947 में हमीदा अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चली गई और धर्मेंद्र भारत में रह गए. दोनों फिर कभी नहीं मिले, लेकिन अपनी पहली मोहब्बत की यादें धर्मेंद्र के दिल में हमेशा रहीं.

उन्होंने उन मीठी, मासूम बातचीतों को भी याद किया, “वह हल्के से मुस्कुरा देती थी तो मैं उसके पास चला जाता था. वह चुप रहती थी और मैं सिर झुका लेता था. वह कुछ और पूछती थी और मैं कुछ और जवाब दे देता था. वह कहती थी, ‘उदास मत हो, धरम… सब ठीक हो जाएगा.’ वह चली जाती थी और मैं बस सोचता रह जाता था ‘सवाल क्या था, यार?’”

[ad_2]

मंगेतर संग पूल में समय बिताती दिखीं अंशुला कपूर, शेयर की पर्सनल मोमेंट्स की फोटोज

[ad_1]


एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर काफी चर्चा में रहती हैं. वो रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं. रोहन संग उनकी सगाई हो गई है. अंशुला और रोहन की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब अंशुला ने मंगेतर को बर्थडे पर विश किया है और उनके लिए खास पोस्ट की है. अंशुला ने रोहन के साथ बिताए पलों को याद किया है.

अंशुला ने मंगेतर के लिए किया पोस्ट

अंशुला ने लिखा- आप मेरे सेफ प्लेस हो. मेरे सबसे बड़े चियरलीडर, मेरे खाने के पार्टनर, मेरी जिंदगी. वो जो मुझे एक ऐसे प्यार करता है जिसने सब कुछ बदल दिया है. तुम मेरी खुशियों को अपनी खुशी की तरह सेलिब्रेट करतो हो. मेरे बुरे वक़्त को बिना किसी हिचकिचाहट के झेलते हो. तुम मुझे उस स्पष्टता से देखते हो जिसकी मुझे कभी ज़रूरत ही नहीं थी. हैप्पी बर्थडे रोहन.


फोटोज में अंशुला मंगेतर के साथ पूल में टाइम बिताते नजर आईं. इसके साथ वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखें. अंशुला और रोहन साथ में काफी खुश नजर आए. दोनों ने साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. अंशुला की इस पोस्ट पर संजय कपूर और महीप कपूर ने भी रिएक्ट किया.

अंशुला की सगाई

बता दें कि रोहन ठक्कर स्क्रीनराइटर हैं. उन्होंने अंशुला को न्यूयॉर्क में जुलाई 2025 में प्रपोज किया था. अंशुला और रोहन ने 2023 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. अब अक्टूबर 2025 में उन्होंने सगाई की थी. उनकी सगाई गुजराती रीति-रिवाज से गुई थी. सोशल मीडिया पर अंशुला की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी. इस सगाई में सिर्फ घरवाले ही मौजूद रहे थे. अंशुला ने सगाई में ब्लू कलर का लहंगा पहना था. उनकी बहनें जाह्नवी और खुशी ने उनकी तैयार होने में मदद की थी. अंशुला सोशल मीडिया पर अक्सर रोहन संग फोटोज शेयर करती हैं. वो रोहन संग वेकेशन पर भी जाती रहती हैं.



[ad_2]

फातिमा सना शेख का वायरल हुआ नया पोस्ट, बाहों में बाहें डाल विजय वर्मा संग दिए रोमांटिक पोज

[ad_1]

फातिमा सना शेख और विजय वर्मा 'गुस्ताख इश्क' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. फैंस भी इस फ्रेश केमिस्ट्री को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है. अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं.

फातिमा सना शेख और विजय वर्मा ‘गुस्ताख इश्क’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. फैंस भी इस फ्रेश केमिस्ट्री को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है. अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं.

अपने को–स्टार के बाहों में बाहें डाले फातिमा ने रोमांटिक पोज दिया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

अपने को–स्टार के बाहों में बाहें डाले फातिमा ने रोमांटिक पोज दिया है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

'गुस्ताख इश्क' के स्टारकास्ट इस आउटफिट में खूब जच रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को बहुत भा रही है. पोस्ट शेयर करने के महज कुछ ही घंटों में ये वायरल हो गई और बहुत प्यार भी कमा रही है.

‘गुस्ताख इश्क’ के स्टारकास्ट इस आउटफिट में खूब जच रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को बहुत भा रही है. पोस्ट शेयर करने के महज कुछ ही घंटों में ये वायरल हो गई और बहुत प्यार भी कमा रही है.

आउटफिट की बात करें तो फातिमा सना शेख ने क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी कैरी की है. इसके साथ उन्होंने लैवेंडर कलर का ब्लाउज पेयर किया है जो उनपर बहुत जच रहा है. एक बार फिर उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस को मुरीद बना किया है.

आउटफिट की बात करें तो फातिमा सना शेख ने क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी कैरी की है. इसके साथ उन्होंने लैवेंडर कलर का ब्लाउज पेयर किया है जो उनपर बहुत जच रहा है. एक बार फिर उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस को मुरीद बना किया है.

मेकअप और एक्सेसरीज को भी एक्ट्रेस ने जबरदस्त तरीके से स्टाइल किया है. उन्होंने ग्लौसी मेकअप किया है और अपने बालों को खुला रखा है. चेन वाले इयरिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ उन्होंने अपना हे लुक कंप्लीट किया.

मेकअप और एक्सेसरीज को भी एक्ट्रेस ने जबरदस्त तरीके से स्टाइल किया है. उन्होंने ग्लौसी मेकअप किया है और अपने बालों को खुला रखा है. चेन वाले इयरिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ उन्होंने अपना हे लुक कंप्लीट किया.

वहीं विजय वर्मा की बात करें तो उनका ये ट्रेडीशनल कम मॉडर्न आउटफिट भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. अपने चार्मिंग स्माइल और डैशिंग पर्सनैलिटी से एक्टर ने फैंस का दिल जीत किया है. फातिमा सना शेख संग उनकी केमिस्ट्री को देख आप भी दोनों के दीवाने हो जाएंगे.

वहीं विजय वर्मा की बात करें तो उनका ये ट्रेडीशनल कम मॉडर्न आउटफिट भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. अपने चार्मिंग स्माइल और डैशिंग पर्सनैलिटी से एक्टर ने फैंस का दिल जीत किया है. फातिमा सना शेख संग उनकी केमिस्ट्री को देख आप भी दोनों के दीवाने हो जाएंगे.

बात करें 'गुस्ताख इश्क' की तो ये फिल्म 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फातिमा सना शेख और विजय वर्मा के साथ इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विभु पूरी, शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

बात करें ‘गुस्ताख इश्क’ की तो ये फिल्म 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फातिमा सना शेख और विजय वर्मा के साथ इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विभु पूरी, शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Published at : 16 Nov 2025 07:11 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]