‘डायनिंग विद द कपूर्स’ में क्यों नहीं हैं आलिया भट्ट? करीना कपूर की बुआ के बेटे ने बताया

[ad_1]


‘डायनिंग विद द कपूर्स’ टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया. हालांकि, इसमें आलिया भट्ट नजर नहीं आईं. इस सीरीज में पूरी कपूर फैमिली एक साथ नजर आने वाली है. रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा सहित पूरी कपूर फैमिली नजर आएगी. 

डायनिंग विद द कपूर्स का हिस्सा क्यों नहीं हैं आलिया भट्ट

हालांकि, ट्रेलर के बाद से आलिया भट्ट की चर्चा होने लगी. फैंस के मन में सवाल था कि आलिया भट्ट इसमें क्यों नहीं हैं. अब बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अरमान जैन ने बताया कि आखिर आलिया भट्ट इसका हिस्सा क्यों नहीं हैं. अरमान ने कहा, ‘आलिया भट्ट किसी और शूट में बिजी थीं. हो सकता है कि मैं थोड़ा फिल्मी साउंड करूं लेकिन राज कपूर कहते थे कि काम पूजा है.’

डायरेक्टर स्मृति मुंद्रा ने अरमान की फीलिंग को के बारे में बात करते हुए और कपूर फैमिली की अपने काम के प्रति डेडीकेशन की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘इस परिवार की ये ही खासियत है. सभी काम के दीवाने हैं और अपने काम से प्यार करते हैं. हमेशा ये समझ बनी रहती है कि हर कोई जितना हो सके साथ होने और प्रायोरिटीज तय करने की कोशिश करता है. उसमें से एक-दो लोग ऐसे भी होते हैं जो काम की वजह से नहीं आ पाते.’ फिर अरमान ने कहा- हर फंक्शन में ऐसा होता है, क्रिसमस गेट-टुगेदर, दीवाली गेट-टुगेदर में ऐसा होता है. 

डायनिंग विद द कपूर की बात करें तो ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये 21 नंवबर से स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में राज कपूर की लेगेसी को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में सभी लोग डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना एंजॉय करते नजर आए और हंसी-मजाक करते दिखे. 

बता दें कि कपूर फैमिली फेस्टिव लंच काफी फेमस होते हैं. सभी साथ में मिलकर क्रिसमस लंच करते हैं.

[ad_2]

‘आदित्य धर हैं पैसों के लालची’, ‘धुरंधर’ का ट्रेलर देख भड़के ध्रुव राठी, बोले- टॉर्चर को ग्लोरी

[ad_1]


आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ काफी खबरों में बनी हैं. फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर की हर तरफ चर्चा है. ट्रेलर में काफी खून-खराबा दिखाया गया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को ये खून खराबा पसंद नहीं आया है. उन्होंने इस ट्रेलर की तुलना ISIS के सर कलम करने वाले वीडियोज से कर दी है.

धुरंधर के ट्रेलर को देख भड़के ध्रुव राठी

ध्रुव राठी ने X पर लिखा, ‘आदित्य धर ने बॉलीवुड में घटियापन की हद पार कर दी है. उनकी फिल्म धुरंधर के ट्रेलर में इतनी ज्यादा हिंसा, खून-खराबा है. इसमें इतना टॉर्चर है. ट्रेलर देखना ऐसा ही है जैसे ISIS के सिर कलम करने वाल वीडियो देख रहे हों. और आप इसे एंटरटेनमेंट कहते हैं.’

आदित्य धर हैं पैसों के लालची', 'धुरंधर' का ट्रेलर देख भड़के ध्रुव राठी, बोले- टॉर्चर को ग्लोरीफाई कर रहे हैं

आगे उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर पैसे के लालच में इतना आगे बढ़ गए हैं कि वो यंग जेनरेशन के दिमाग में जहर घोल रहे हैं. वो खून खराबा के प्रति असंवेदनशील बना रहे हैं और टॉर्चर को ग्लोरीफाई कर रहे हैं. सेंसर बोर्ड के पास अब ये ही मौका है कि वो दिखा दें कि उसे सबसे ज्यादा परेशानी किस चीज से है, लोगों के किस करने से या किसी जिंदा आदमी की खाल उधेड़ने से.’

बता दें कि धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म के ट्रेलर में सभी एक्टर्स का इंट्रोडक्शन दिखाया गया है. ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की लेंथ थोड़ी लंबी हो गई थी इसीलिए मेकर्स इसे 2 पार्ट में रिलीज कर ने का प्लान कर रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज हो सकता है. हालांकि, अभी तक फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर ऑफिशियली कुछ भी अनाउंस नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि पहला पार्ट जब थिएटर में लगेगा तभी दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट होगी.

[ad_2]

अरबाज खान- शूरा ने दिखाई अपनी नन्ही परी ‘सिपारा’ की पहली झलक, लिखा- ‘हमारे दिल का हिस्सा’

[ad_1]


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बुधवार को अपने बेटे की पहली झलक शेयर की. इसके बाद अरबाज़ खान और शूरा खान ने भी बुधवार को अपनी न्यू बॉर्न बेटी सिपारा खान की पहली झलक फैंस को दिखा दी. इसके साथ ही इस जोड़ ने अपनी नन्ही परी पर प्यार लुटाते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है.

अरबाज खान और शूरा खान ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
अरबाज खान और शूरा खान ने 5 अक्टूबर को अपनी नन्ही परी का वेलकम किया था. वहीं 19 नवंबर बुधवार को इस जोड़े ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई. कपल ने पने बेटी सिपारा के नन्हे पैरों और हाथों की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है. इन प्यारी तस्वीरों के साथ, न्यू पेरेंट्स ने प्यारा से कैप्शन में लिखा, “सबसे छोटे हाथ और पैर, लेकिन हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा सिपारा खान.”

 


पहली तस्वीर में अरबाज़ और शूरा अपनी नन्ही परी के नन्हे पैरों को प्यार से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. अगली तस्वीर में, नन्ही परी अपने पिता का अंगूठा पकड़े हुए दिखाई दे रही है.

8 अक्टूबर को बेटी के नाम का किया था खुलासा
8 अक्टूबर को, इस जोड़े ने एक जॉइंट  पोस्ट में अपनी बेटी का नाम का खुलासा किया था. कपल ने अपनी लाडली का नाम सिपारा खान रखा है. दोनों ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “बेबी गर्ल सिपारा खान का वेलकम है. प्यार के साथ, शूरा और अरबाज़.” कैप्शन में शूरा ने लिखा था, “अल्हम्दुलिल्लाह (लाल दिल वाला इमोटिकॉन).”

अरबाज और शूरा ने साल 2023 में की थी शादी
बता दें कि अरबाज़ और शूरा ने  24 दिसंबर, 2023 को अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर आयोजित एक निजी निकाह समारोह में शादी की थी.  शादी के बाद, अरबाज़ ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, “अपनों की मौजूदगी में, मैं और मेरे परिवार वाले आज से प्यार और साथ की एक नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं! इस खास दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की ज़रूरत है!” उनका निकाह बेहद निजी था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. 

अरबाज और मलाइका कर रहे बेटे की को-पेरेंटिंग
अरबाज खान  22 साल के बेटे अरहान खान के भी पिता हैं. दरअसल अरबाज की पहले मलाइका अरोड़ा से शादी हुई थी जिसके उनका बेटा अरहान है. तलाक के बावजूद, अरबाज़ और मलाइका के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वे अपने बेटे अरहान की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. 

 

 

 



[ad_2]

बॉक्स ऑफिस सुनामी! इस एक्टर ने 2 साल में दी लगातार 15 हिट फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

[ad_1]


एक्टर राजेश खन्ना इंडस्ट्री पहले सुपरस्टार हैं. उनकी लिगेसी बहुत बड़ी है. उनकी फिल्मों ने लोगों के दिलों में गहरा असर छोड़ा है. राजेश खन्ना को फैंस ‘काका’ कहकर बुलाते थे. राजेश खन्ना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थी. राजेश खन्ना के पास लगातार 15 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है, जिसे आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है. अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रहे.

राजेश खन्ना ने महज 2 साल में 15 हिट फिल्में दी तीं. 1969 में फिल्म आराधना से हाथी मेरे साथी (1971) तक राजेश खन्ना की फिल्में लगातार हिट होती रही. राजेश की फिल्म आनंद को तो फैंस आज भी बहुत पसंद करते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे.

बॉक्स ऑफिस सुनामी! इस एक्टर ने 2 साल में दी लगातार 15 हिट फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

राजेश खन्ना की लगातार ये 15 फिल्में रहीं हिट
राजेश की सोलो हिट फिल्मों की लिस्ट में में अराधना (1969), डोली (1969), बंधन (1969), इत्तेफाक (1969), दो रास्ते (1969), खामोशी (1969), सफर (1970), द ट्रेन (1970), कटी पतंग (1970), सच्चा झूठा (1970), आन मिलो सजना (1970), महबूब की मेहंदी (1971), छोटी बहू (1971), आनंद (1971) और हाथी मेरे साथी (1971) शामिल हैं. इसके अलावा उनकी दो फिल्में मर्यादा (1971) और अंदाज (1971) भी हिट रही थी. इन दोनों फिल्मों में 2 हीरो लीड रोल में थे.

बॉक्स ऑफिस सुनामी! इस एक्टर ने 2 साल में दी लगातार 15 हिट फिल्में, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

बता दें कि राजेश खन्ना की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और मुमताज के साथ सक्सेसफुल पेयरिंग रही थी. एक्ट्रेस मुमताज के साथ उनकी फिल्मों का 100 परसेंट सक्सेस रेशो है. राजेश खन्ना ने मुमताज के साथ लगातार 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं. उनकी फिल्में रोटी, आइना, अपना देश, दो रास्ते, सच्चा झूठा और आप की कसम को खूब सराहा गया था. 

राजेश खन्ना ने 1966 में डेब्यू किया था. उनकी डेब्यू फिल्म आखिरी खत थी. इस फिल्म को चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था. आखिरी बार राजेश को 2014 में फिल्म रियासत में देखा गया था. इस फिल्म में वो गॉडफादर डॉन साहेब के रोल में दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गी थी. ये फिल्म साहेब के इर्द-गिर्द घूमती थी.

[ad_2]

बेटे के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की AI फोटोज हुई वायरल, दादी की गोद में ऐसे दिखे जूनियर कौशल

[ad_1]

बेटे के साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की AI फोटोज हुई वायरल, दादी की गोद में ऐसे दिखे जूनियर कौशल

[ad_2]

सुपर्ण एस. वर्मा का साक्षात्कार | ‘हक़’ फ़िल्म | जासूस से फ़िल्म निर्माता तक | निर्देशक का दृष्टिकोण और बहुत कुछ

[ad_1]

<p>Ent Live को दिए interview में Film director Suparn S Varma &nbsp;reviews के positive और negative होने के matter पर बोले की उनके पास इतना budget नहीं है की वो reviews के लिए spend करें।Suparn ने कहा कि वो critic रहे हैं और उनकी sister भी critic रहीं हैं उनकी पूरी family journalism से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि एक honesty हर critic में होती है अगर film अच्छी है तो वो कहेगा की अच्छी है अगर बुरी है तो कभी straight forwardly बुरी कहेगा या उसे balance करते हुए बता देगा but end of the day आपको judgement aurdience से ही पता लगता है। हमने इतना emotional outcome aurdience से expect नहीं किया था हम एक normal theatre visit पर गए थे और जब ये सब Yami ने देखा तो वो भी काफी emotional हो गईं और उन्हें time लगा to collect herself. और ये सिर्फ एक particular religion के लिए नहीं है हर religion में लगभग सेम conditions है ladies तब भी mens world में survive कर रहीं थीं आज भी कर रहीं हैं।suparn ने कहा की वो Yami और Emraan बहुत thanks करते हैं aurdience का film को इतना support करने के लिए.</p>

[ad_2]

कभी IAS बनना चाहते थे फिर बन रैपर, ‘बादशाह’ नाम की कहानी भी है अनोखी

[ad_1]


पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी और रैप की बदौलत पहचान हासिल करने वाले बादशाह बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे. बादशाह के रैप करने का अंदाज और उनकी आवाज भारत के हर कोने में पसंद की जाती है.

दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले बादशाह यानी प्रतीक सिंह सिसोदिया बिलबोर्ड के वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट, बीबीसी एशियन नेटवर्क चार्ट और यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट में जगह बना चुके हैं और विदेशों में ही उनके कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ जुटती है. उन्होंने दिल्ली से निकलकर पंजाब के चंडीगढ़ कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, हालांकि वहीं से रैपर प्रतीक सिंह सिसोदिया के ‘बैड बॉय’ बादशाह बनने का सफर शुरू हुआ.

कभी आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे बादशाह

बादशाह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से हुई. उन्होंने अपने स्कूल ग्रुप्स में गाना शुरू कर दिया. वे बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनने का सपना भी देखते थे. 15 साल की उम्र में रैपर को दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म करने का मौका मिला और पहली फीस के रूप में उन्हें 1,500 रुपये मिले थे.

इसके बाद उन्होंने संगीत जगत में अपने करियर की शुरुआत स्टेज नेम “कूल इक्वल” से की, लेकिन बाद में अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया.

बादशाह ने क्यों बदला अपना नाम?

रैपर ने खुलासा किया था कि वे शाहरुख खान के बड़े फैन हैं और उनकी 1999 में आई फिल्म ‘बादशाह’ का गाना सुनने के बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया था.

बादशाह का करियर 2006 में तब शुरू हुआ जब वे साथी रैपर हनी सिंह के साथ परफॉर्म किया. उन्हें हनी सिंह के शो ‘बैंड माफिया मुंडीर’ में देखा गया. ये प्लेटफॉर्म नए सिंगर्स के लिए एक मौका था जिससे वे संगीत जगत में अपने कदम रख सकें.


उन्होंने शुरुआत में हनी सिंह के साथ मिलकर गाने गाए, हालांकि हनी सिंह और बादशाह के बीच हमेशा इस बात को लेकर विवाद रहा है. रैपर बादशाह ने कभी अपने करियर में हनी सिंह को उन्हें लॉन्च करने का क्रेडिट नहीं दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहा.

साल 2012 बादशाह के लिए शानदार रहा, क्योंकि उनके सिंगल गानों ने तहलका मचाना शुरू कर दिया. बादशाह को बड़ा ब्रेक उनके सिंगल “बैड बॉय” से मिला, जिसके बाद साल 2016 में आई फिल्म ‘कपूर एंड संस’ का गाना “लड़की कर गई चुल” और आस्था गिल के साथ ‘डीजे वाले बाबू’ हिट साबित हुआ. रैपर साल 2020 में ‘गेंदा फूल’ सॉन्ग लेकर आए, जो हिट होने के साथ-साथ विवादों में भी रहा.



[ad_2]

तारा सुतारिया की 10 तस्वीरें: हसीन लुक..दिलकश अवतार और परफेक्ट फिगर से बनाती हैं दीवाना

[ad_1]

तारा सुतारिया की 10 तस्वीरें: हसीन लुक..दिलकश अवतार और परफेक्ट फिगर, देखकर आप भी कहेंगे यूं ही नहीं दिल हारे वीर

[ad_2]

दिल्ली हाई कोर्ट में ‘120 बहादुर’ को लेकर याचिका दाखिल, इतिहास को गलत तरीके से दिखाने का आरोप

[ad_1]


फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ पर एक नई विवाद की शुरुआत हो गई है. दिल्ली हाई कोर्ट में इस फिल्म के सर्टिफिकेट को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका कल दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट है.

दिल्ली हाईकोर्ट में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने दाखिल की अर्जी

यह फिल्म 1962 के रेज़ांग ला युद्ध के हीरो मेजर शैतान सिंह भाटी पर आधारित है. जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. फिल्म 21 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है. याचिका एक चैरिटेबल ट्रस्ट संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा उसके ट्रस्टी और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजन बता रहे कुछ व्यक्तियों ने दायर की है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है. उनका कहना है कि फिल्म मेजर शैतान सिंह को काल्पनिक नाम भाटी देकर एकमात्र नायक के रूप में पेश करती है जबकि रेज़ांग ला के युद्ध में 120 अहीर सैनिकों की सामूहिक वीरता को नजरअंदाज किया गया है.


फ़िल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़कर को दिखाने का आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट में दखिल याचिका में ये भी कहा गया है कि यह फ़िल्म सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 5B और 1991 के सर्टिफिकेशन गाइडलाइंस के खिलाफ है, जो इतिहास को तोड़-मरोड़कर दिखाने से रोकती हैं. इसके साथ ही BNSS की धारा 356 का भी उल्लंघन बताई गई है जिसके तहत मृत व्यक्तियों की गरिमा ठेस पहुंचाने पर कार्रवाई का प्रावधान है.

याचिकाकर्ताओं ने की ये मांग

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ किया जाए और सभी 120 सैनिकों के नाम जोड़े जाएं और एक उचित डिस्क्लेमर शामिल किया जाए. कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया है कि 10 नवंबर को उन्होंने केंद्र सरकार और सीबीएफसी को इस संबंध में पत्र भी लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।.अब मामला हाई कोर्ट में है,जहां कल होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें – 

सलीम-सलमा की 61वीं वेडिंग एनिवर्सरी में सलमान समेत शामिल हुआ पूरा खान परिवार, देखें इनसाइड तस्वीरें

 



[ad_2]

करिश्मा के बच्चों ने उठाया संजय कपूर की वसीयत पर सवाल, सील कवर में रखी वसीयत की जांच की मांग की

[ad_1]


दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत बिजेनेसमैन संजय कपूर के वसीयत विवाद में उनकी दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है. करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे समायरा कपूर और उनके भाई ने अपने पिता की कथित वसीयत के मूल दस्तावेज की जांच की मांग की है.

इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर और श्रद्धा सूरी मरवाह जो वसीयत की एग्जीक्यूटर हैं उनसे तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा है. अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी.

करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप पिता की वसीयत फर्जी

दिल्ली हाई कोर्ट करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप लगाया है कि उनके पिता की जो वसीयत पेश की गई है वह पूरी तरह फर्जी है. उनका कहना है कि दस्तावेज पर मौजूद सिग्नेचर संजय कपूर के नहीं हैं बल्कि कथित रूप से प्रिया कपूर ने गवाहों के साथ मिलकर उन्हें जाली बनाया है. 

प्रिया कपूर ने करिश्मा कपूर के बच्चों के आरोप को बताया गलत

वही दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर के वकील ने दलील देते हुए कहा कि बच्चों की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं. कोर्ट में दलील देते हुए वकील ने कहा कि सिर्फ कुछ स्पेलिंग मिस्टेक्स की वजह से वसीयत को फर्जी नहीं कहा जा सकता और बच्चों ने पहले कभी संजय कपूर के सिग्नेचर पर सवाल नहीं उठाया था. वकील के मुताबिक जब कोर्ट में यह दलील दिया गया तब बच्चों की ओर से नया एप्लिकेशन दाखिल किया गया है.

करिश्मा कपूर ने सील बंद वसीयत की जांच की मांग की

दिल्ली हाई कोर्ट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांग की है कि सील्ड कवर में जमा मूल वसीयत की जांच जरूरी है क्योंकि प्रमाणित कॉपी देखकर असली और नकली का फर्क नहीं समझा जा सकता. इसी मामले में बच्चों ने एक और अर्जी दायर कर प्रिया कपूर को सजंय कपूर की संपत्तियों से उन्हें अलग करने या बेचने से रोकने की मांग की है.

इस पर सुनवाई 20 नवंबर को होगी . उन्होंने कोर्ट में प्रिया कपूर को लालची और सिंड्रेला की सौतेली मां  जैसा व्यवहार करने वाली बताया है. बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने प्रिया कपूर को सजंय कपूर की संपत्तियों की लिस्ट देने को कहा था. वहीं प्रिया कपूर का कहना है कि बच्चों को परिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.

[ad_2]