IFFI गोवा 2025: मुकेश छाबड़ा, सुपर्ण वर्मा और अन्य ने सिनेमा के उत्सवी ग्लैमर में और अधिक फिल्मी रंग भरा

[ad_1]

<p>International film festival में शुरू हो गया है फिल्मों का मेला, यहां organise हुआ है Goa में &nbsp;और इस Film Festival और देखने को मिलने वाली हैं सारी critics favorite और aurdience favourite films. Kala academy Goa में होंगे sessions और दूसरी तरफ film festival में मिलेंगी बहुत सारी film making tips जो की share करेंगे famous Filmmakers. &nbsp;वहीं Old medical College Goa के पास Inox में हो रही है Films की screening जिसमें invited aurdience सारी Films enjoy कर सकतें हैं।Goa में एक और film attraction है जो है film बाजार यहां अच्छे beaches है और perfect shooting location है। इसी film festival में Ent Live को फिर से मिले Suparn S Varma haq film director, और भी कई सारे आपके favorite filmy people.</p>

[ad_2]

‘खत्म कर देंगे’, जब विवेक को गैंगस्टर्स से मिली थी जान से मारने की धमकी, जानें किस्सा

[ad_1]


बॉलीवुड स्टार्स हमेशा से ही गैंग्स और अंडरवर्ल्ड के सॉफ्ट टारगेट पर रहे हैं. कई बार फिल्मी हस्तियों पर हमले भी हुए हैं और धमकियां मिलना तो एक दौर में आम बात रही है. ऐसा ही कुछ हुआ था बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ. साल 2009 में फिल्म ‘कुर्बान’ की शूटिंग के वक्त विवेक को ये धमकी भरा फोन आया था. एक्टर ने इस वाकये को लेकर खुलकर आपबीती बताई थी.

पाकिस्तान से आया था धमकी भरा फोन

दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान ही विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से फोन आया था. जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. पिंकविला से एक बातचीत के दौरान विवेक ने बताया था कि मैं अमेरिका में फिल्म ‘कुर्बान’ की शूटिंग कर रहा था. तभी किसी का फोन आया और उसने आंसरिंग मशीन पर ही धमकी भरा मैसेज छोड़ा दिया था.

एक्टर को करना पड़ा था अमेरिका में वकील

इसके बाद विवेक ने पहले तो इसे किसी का मजाक समझा लेकिन फिर भी इस घटना को हल्के में नहीं लिया. विवेक ने बताया कि ‘मैंने इस घटना को लेकर अमेरिका के स्थानीय प्रशासन को रिपोर्ट भी किया था. दरअसल लोकल प्रोडक्शन के लोगों ने मुझे कहा था कि इसे रिपोर्ट किया जाना चाहिए. ये सबकुछ से निपटने के लिए फिर मुझे अमेरिका में एक वकील भी करना पड़ा था.’

फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी

विवेक ने बताया कि वहां पुलिस बुलाई गई और फिर पूछताछ शुरू हो गई. मैंने पुलिस को बताया कि, ‘मुझे नहीं पता वो कौन हैं, वो मुझे कह रहे थे कि खत्म कर देंगे, सब कुछ उड़ा देंगे. उन्होंने फिर उस नंबर को पाकिस्तान से ट्रेस किया था. उन्होंने जब बताया कि ये नंबर असली है तब मुझे डर महसूस हुआ था.’

मुंबई में विवेक को मिली थी सिक्योरिटी

विवेक ने आगे बताया कि, ‘फिर मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर फिक्र महसूस हुई. पहले मुझे लगा किसी ने नशे में मजाक किया है. लेकिन फिर बाद में परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए मुझे सिक्योरिटी रखनी पड़ी थी. जब वापस मुंबई आया तो यहां फिर से धमकियों का दौर शुरू हो गया. फिर मुझे पुलिस सुरक्षा लेनी पड़ी थी.’ बता दें कि विवेक हालिया रिलीज फिल्म ‘मस्ती 4’ में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें –

प्रिंटेड साड़ी…बैकलेस ब्लाउज और माथे पर बिंदी, देसी लुक में फिर कृति सेनन ने ढाया कहर, देखें दिलकश तस्वीरें

 

 



[ad_2]

‘लद्दाख की बातें सच हुई साबित’, ‘120 बहादुर’ की शूटिंग एक्सपीरियंस पर बोले विवान भटेना

[ad_1]


फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज हो चुकी है. जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई थी. जहां ठंडा मौसम और ऊंचाई पर सांस रोक देने वाली हवा समेत तमाम चीजें किसी भी इंसान को अंदर तक हिला देती हैं. ऐसी जगह पर जाना ही अपने-आप में बड़ी चुनौती है, और वहां महीनों रहकर काम करना किसी परीक्षा से कम नहीं. फिल्म ‘120 बहादुर’ की टीम वहां शूटिंग के लिए पहुंची, तो उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म की लोकेशन नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बदल दिया. इन्हीं अनुभवों को अभिनेता विवान भटेना ने अब शेयर किया है. 

मेरी सहनशक्ति और सोच बदल गई है – विवान भटेना

विवान ने आईएएनएस संग बात करते हुए शूटिंग के दिन याद किए.  उन्होंने ना सिर्फ लद्दाख की खूबसूरती और उसके खतरों के बारे में बात की, बल्कि यह भी बताया कि वहां काम करते हुए उनकी सोच, उनकी ताकत और उनकी सहनशक्ति कैसे बदल गई. उन्होंने बताया कि  “जब हम लद्दाख पहुंचे, तो मेरे को-एक्टर फरहान अख्तर ने मुझे एक ऐसी बात कही जो मन में हमेशा के लिए बस गई. फरहान ने कहा था कि ‘लद्दाख इंसान को बदल देता है. यह एहसास कराता है कि हम ब्रह्मांड के सामने कितने छोटे और कमजोर हैं.’ उनकी यह बात पूरी तरह सच साबित हुई. लद्दाख जितना खूबसूरत दिखता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है. यह एक तरह से ‘खूबसूरत लेकिन खतरनाक’ जगह है, एक ऐसी जगह जो आंखों को भाती है, लेकिन जरा सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है.”

विवान ने कहा, ”हमारे सैनिक जिन हालात में देश की रक्षा करते हैं, वे वास्तव में अद्भुत हैं. वहां कोई भी इंसानी बसावट नहीं, कोई हलचल नहीं, सिर्फ ठंड, ऊंचाई और सुनसान पहाड़ हैं. फिर भी सैनिक डटे रहते हैं. जब हमने यह सब खुद अनुभव किया, तब जाकर हमें सैनिकों की असली कठिनाइयों का एहसास हुआ.”

लद्दाख में शूटिंग करना बेहद मुश्किल था- विवान

फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों और टीम के बाकी सदस्यों को इन हालातों में खुद को ढालना पड़ा. विवान ने बताया कि ‘शुरुआत में स्थिति इतनी मुश्किल थी कि वे 400 मीटर भी आसानी से नहीं चल पाते थे. ऊंचाई की वजह से हर कुछ कदम पर उन्हें पानी पीने की जरूरत पड़ती थी. उनका शरीर तेजी से थक जाता था, और सांस फूलने लगती थी. लेकिन, फिल्म की डिमांड थी कि वे सैनिकों जैसा अनुशासन और ताकत दिखाएं, इसलिए उन्हें खुद को हर दिन थोड़ा और तैयार करना पड़ा.  लगातार दो महीनों की ट्रेनिंग और रोजाना अभ्यास ने हमारी क्षमता में बड़ा बदलाव लाया. धीरे-धीरे मैं 8 किलोमीटर तक बिना थके चलने लगा. मैं रोज पूरे गांव में घूमता था, ताकि मेरे पैर, फेफड़े और शरीर इतनी ताकत हासिल कर सके कि मैं लड़ाई के सीन्स को असल सैनिकों की तरह निभा सकूं. यह सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, यह एक ऐसी प्रक्रिया थी जिसने मुझे अंदर और बाहर दोनों रूप से मजबूत किया.”

विवान ने कहा, “लद्दाख ने मुझे सीख दी कि कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती है, अगर इंसान उसे पार करने की ठान ले. चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, मेहनत और हिम्मत इंसान को जीत दिला सकती है.”

ये भी पढ़ें – 

‘खत्म कर देंगे’, जब विवेक ओबेरॉय को गैंगस्टर्स से मिली थी जान से मारने की धमकी, जानें दिलचस्प किस्सा

 

 



[ad_2]

जिंदगी ने दिए बहुत दुख लेकिन डांस बना सबसे बड़ी ताकत, जानें सरोज खान की कहानी

[ad_1]


बॉलीवुड में डांस की बात हो और सरोज खान का नाम न आए, ऐसा मुमकिन ही नहीं. सरोज खान ऐसी कलाकार थीं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को डांस की असली परिभाषा सिखाई. उनकी कोरियोग्राफी ने न जाने कितनी अभिनेत्रियों को पहचान दिलाई और कितने ही गानों को आइकॉनिक बना दिया.

आर्थिक तंगी के वजह से शुरू किया काम 
वैसे अगर आपको न पता हो तो हम बताते हैं कि सरोज खान का बचपन का नाम निर्मला नागपाल था. उनका जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था. बाद में उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर लिया था और बॉलीवुड में उन्हें सरोज खान के नाम से पहचान मिली.उनके माता-पिता भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद भारत आ गए थे.

घर की हालत अच्छी नहीं थी, इसलिए निर्मला को बचपन से ही काम करना पड़ा. सिर्फ तीन साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘नजराना’ में बेबी श्यामा के रूप में काम किया. धीरे-धीरे उन्हें डांस का शौक होने लगा, लेकिन यह शौक इतने अनोखे अंदाज में सामने आया कि घरवालों को भी समझ नहीं आया कि यह क्या हो रहा है.

अपनी ही परछाई देख कर घंटो नाचती थीं 
निर्मला नागपाल (सरोज खान) जब बहुत छोटी थीं, तब वह अपनी ही परछाई को देखकर घंटों नाचती रहती थीं. उन्हें लगता था कि परछाई उनका साथ दे रही है और उसी के साथ वह कदम मिलाती रहती थीं. वह जब कमरे में अकेली होतीं तो वह घंटों तक अपने डांस में खोई रहती थीं.

उनकी मां को यह देख चिंता होने लगी. उन्हें लगा कि बच्ची किसी मानसिक परेशानी है. इसी डर में घर वाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर जो बोले, वह सुनकर पूरा परिवार दंग रह गया. डॉक्टर ने कहा कि बच्ची बिल्कुल ठीक है.

बस, यह डांस करना चाहती है. इसे रोकना नहीं, बल्कि आगे बढ़ने देना चाहिए.घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए परिवार ने डॉक्टर की बात मान ली और निर्मला को फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करने की खुली छूट दे दी. इसका जिक्र सरोज खान ने खुद एक इंटरव्यू में किया था.
Birth Anniversary: जिंदगी ने दिए बहुत दुख लेकिन डांस बना सबसे बड़ी ताकत, जानें सरोज खान की कहानी

पर्सनल लाइफ में झेले बहुत दुख 
1950 के दशक में वह बैकग्राउंड डांसर के तौर पर दिखने लगीं. इसी दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डांस मास्टर बी. सोहनलाल से डांस सीखा, जो उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ साबित हुआ. यह रिश्ता सिर्फ गुरु-शिष्य तक नहीं रहा. सरोज की उम्र जब सिर्फ 13 साल थी, तभी उन्होंने सोहनलाल से शादी कर ली, जबकि सोहनलाल उनसे 30 साल बड़े थे. शादी के समय सरोज को यह भी नहीं पता था कि सोहनलाल पहले से शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे.

यह सच उन्हें तब पता चला जब 1963 में उन्होंने बेटे राजू को जन्म दिया. बाद में उन्होंने दूसरा बच्चे को भी जन्म दिया, जो कुछ महीनों बाद गुजर गया. इस दौरान सोहनलाल ने उनके बच्चों को अपना नाम देने से मना कर दिया, जिससे सरोज का दिल टूट गया और यह शादी भी टूट गई.

पति से अलग होने के बाद आया जिन्दगी में नया मोड़ 
सरोज खान की जिंदगी का सफर आसान नहीं था, लेकिन डांस उनके लिए हमेशा ताकत बना रहा. पति से अलग होने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान कोरियोग्राफी पर लगा दिया. शुरुआती संघर्षों के बावजूद उन्होंने अपना स्थान बनाया और 1970 के दशक में कोरियोग्राफर के रूप में काम शुरू किया. हालांकि असली पहचान उन्हें 1980 के दशक में मिली.

‘हवा हवाई’, ‘मैं तेरी दुश्मन’, ‘मेरे हाथों में’ जैसे श्रीदेवी के लिए कोरियोग्राफ किए गए गानों ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद माधुरी दीक्षित के साथ उनका काम इतिहास बना. ‘एक दो तीन’, ‘धक-धक करने लगा’, ‘तम्मा तम्मा’ समेत कई गाने आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर करते हैं.
Birth Anniversary: जिंदगी ने दिए बहुत दुख लेकिन डांस बना सबसे बड़ी ताकत, जानें सरोज खान की कहानी

कई प्रेस्टीजियस अवार्ड भी किए अपने नाम 
अपने करियर में सरोज खान ने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते. वहीं फिल्मफेयर ने बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड शुरू ही उनके गाने ‘एक दो तीन’ की सफलता के बाद किया था. उनकी दूसरी शादी सरदार रोशन खान से हुई थी. उनकी बेटी सुकैना खान दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं.बॉलीवुड में लंबा सफर तय करने के बाद सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, लेकिन डांस स्टेप्स और मेहनत ने उन्हें हमेशा के लिए अमर बना दिया.

 

[ad_2]

17 साल में केवल 2 हिट, फ्लॉप ही फ्लॉप हैं खाते में, फिर भी चमक ऐसी कि अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाएं

[ad_1]


फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, सिर्फ ये कहना पूरी तरह से गलत है क्योंकि वो न सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हैं बल्कि टैलेंटेड राइटर, सिंगर, प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर भी हैं.

काबिलियत का पूरा बैग भरकर घूमते हैं फरहान अख्तर. उनकी हाल में ही ‘120 बहादुर’ रिलीज हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास परफॉर्म तो नहीं किया लेकिन फिल्म के जरिए उन्होंने वो कहानी दर्शकों के सामने पेश की जिसे पेश किया जाना जरूरी था.

फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस पर एक्टर के तौर पर कैसा रहा परफॉर्मेंस

फिलहाल हम उनके डायरेक्शन और सिंगर वाले पक्ष की बात नहीं कर रहे, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की परफॉर्मेंस पर बात करने जा रहे हैं. जानते हैं कि फरहान अख्तर की एक्टर के तौर पर कितनी फिल्मों ने सक्सेस पाई तो कितनी फ्लॉप रहीं.

17 साल में केवल 2 हिट, फ्लॉप ही फ्लॉप हैं खाते में, फिर भी चमक ऐसी कि अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाएं

फरहान अख्तर की टोटल फिल्में

फरहान ने साल 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली. इसके बाद से अब तक ‘120 बहादुर’ को मिलाकर टोटल 12 फिल्में की हैं. इन फिल्मों में कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रहीं, ये जानते हैं-

फरहान अख्तर की हिट/एवरेज फिल्में

फरहान ने अपने 17 साल के एक्टिंग करियर में एक सुपरहिट, 3 एवरेज और एक हिट फिल्म दी है. यानी 5 बार फरहान ने मेकर्स का रुपया डूबने से बचाया है.









फिल्म साल कलेक्शन (करोड़ रुपये में) वर्डिक्ट
रॉक ऑन 2008 25.30 एवरेज
जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2011 90.27 हिट
भाग मिल्खा भाग 2013 108.93 सुपरहिट
शादी के साइड इफेक्ट्स 2014 37.36 एवरेज
दिल धड़कने दो 2015 76.88 एवरेज

फरहान अख्तर की फ्लॉप फिल्में

फरहान के करियर में 6 फिल्में फ्लॉप रहीं. हालांकि, इनमें से ज्यादातर फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और इन्हें दुनियाभर के दर्शकों ने भी अच्छी फिल्म बताया. यानी फरहान की फ्लॉप फिल्में भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं.










फिल्म साल कलेक्शन (करोड़ रुपये में) वर्डिक्ट
लक बाई चांस 2009 12.25 फ्लॉप
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक 2010 26.92 फ्लॉप
वजीर 2016 41.02 फ्लॉप
रॉक ऑन 2 2016 10.47 फ्लॉप
लखनऊ सेंट्रल 2017 11.20 फ्लॉप
द स्काई इज पिंक 2019 20.03 फ्लॉप


17 साल में केवल 2 हिट, फ्लॉप ही फ्लॉप हैं खाते में, फिर भी चमक ऐसी कि अच्छे-अच्छे फीके पड़ जाएं

फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा औसत

हालिया रिलीज ‘120 बहादुर’ का वर्डिक्ट आने में अभी काफी समय है. इसलिए इस जोड़-घटाने में इसे अलग ही रखते हैं. ऐसे में एक्टर के तौर पर फरहान के पास 11 फिल्में बचती हैं जिनमें से 5 ने पैसा निकाला और 6 ऐसा करने में नाकामयाब रहीं.

यानी फरहान की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर सफलता का औसत 45.45 प्रतिशत और असफलता का औसत 54.54 प्रतिशत के करीब रहा है.

[ad_2]

‘120 बहादुर’ का ओपनिंग डे पर ‘दे दे प्यार दे 2’ से तगड़ा कंपटीशन, जानें बाजी किसने मारी

[ad_1]


बॉक्स ऑफिस पर 14 नवंबर का रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को 21 नवंबर से कड़ी टक्कर मिलनी शुरू हो गई है. आज दो फिल्में पहली ‘120 बहादुर’ और दूसरी ‘मस्ती 4’ रिलीज हुई हैं.

बात करें फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की तो ये 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है. तब रेजांग ला में हमारे 120 जवान चीन के 3000 सैनिकों से भिड़ गए थे और पूरी जंग का रुख बदलकर रख दिया था. सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर रही है? जान लेते हैं.

‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 0.67 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

‘120 बहादुर’ क्या दे पा रही है ‘दे दे प्यार दे 2’ को टक्कर?

एक हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को ‘120 बहादुर’ टक्कर दे पा रही है. जहां ये माना जा रहा था कि फरहान अख्तर की फिल्म के आने के बाद ‘दे दे प्यार दे 2’ को नुकसान हो सकता है, वो होता भी दिख रहा है.

अजय देवगन की फिल्म ने अभी तक 57 लाख कमा लिए हैं और फरहान की फिल्म इससे काफी आगे चल रही है. फाइनल डेटा आने के बाद पता चलेगा कि कौन किस पर भारी पड़ा है लेकिन अभी तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पीछे हो चुकी है.


‘120 बहादुर’ के बारे में

भारत-चीन युद्ध के दौरान 120 बहादुर जवानों की बहादुरी दिखाती सच्ची घटना पर बेस्ड इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है और फरहान अख्तर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में फिल्म को 3 स्टार देते हुए बताया है कि फिल्म का डायरेक्शन और अच्छा हो सकता था. 

रिव्यू में साथ ही ये भी बताया गया है कि अगर आपको इस असली घटना के बारे में जानना है तो फिल्म जरूर देख सकते हैं लेकिन इन बहादुरों पर और अच्छी फिल्म बनाई जा सकती थी.

 



[ad_2]

‘पहली बार सुनते ही पसंद आ गई थी ‘परफेक्ट फैमिली’ की कहानी’, नेहा धूपिया ने बताई सीरीज की खासियत

[ad_1]


एक्टर पंकज त्रिपाठी प्रोड्यूसर के तौर पर वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं. यह परिवार, रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर आधारित है. इसका ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे पंजाबी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जिसमें हंसी भी है, गलतफहमियां भी, और बहुत सारा प्यार भी.

आज के समय में, जब परिवारों के भीतर बातचीत कम होती जा रही है और मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना अभी भी कई घरों में मुश्किल माना जाता है, ऐसे में ‘परफेक्ट फैमिली’ जैसा शो एक ताजगी भरा बदलाव ला रहा है. इस सीरीज को लेकर लोग पहले से ही काफी उत्सुक हैं.

पहली बार मे पसंद आई नेहा धूपिया को कहानी
सीरीज में लीड रोल निभा रही नेहा धूपिया ने बताया कि उन्हें इसकी कहानी पहली बार सुनते ही पसंद आ गई थी. यह उन्हें इसलिए भी खास लगी क्योंकि इसमें दिखाया गया परिवार बिलकुल असल जिंदगी जैसा है, कभी मजेदार, कभी भावुक और कभी थोड़ा उलझा हुआ.

नेहा ने कहा, ”हर परिवार में ड्रामा, हंसी और कन्फ्यूजन होता है, और यही चीजें परिवार को खूबसूरत बनाती हैं. मेरे लिए शो का सबसे बड़ा आकर्षण यह था कि इसमें थेरेपी जैसे विषय को बोझिल तरीके से नहीं, बल्कि सहज और सामान्य रूप में दिखाया गया है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस परिवार से वैसे ही जुड़ेंगे जैसे मैं खुद जुड़ गई हूं.”

सीरीज के बारे में
ट्रेलर में एक ऐसे पंजाबी परिवार की झलक है, जहां हर सदस्य की अपनी समस्या, अपनी सोच और अपना अंदाज है, और इनकी टकराहट से कई मजेदार पल बनते हैं. सीरीज में आठ एपिसोड है. इसमें मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, गुलशन देवैया और गिरिजा ओक जैसे कलाकार शामिल हैं.


गुलशन देवैया का कहना है कि वे इस कहानी से इसलिए जुड़े क्योंकि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समय की जरूरत भी है. भारत में मानसिक स्वास्थ्य पर खासकर परिवारों में बात करने की आदत बहुत कम है. अक्सर लोग अपनी परेशानियां छुपाकर जीते हैं, और कई बार छोटी-छोटी बातें बड़ी समस्याएं बन जाती हैं. ‘परफेक्ट फैमिली’ इसी स्थिति को बड़े हल्के और दिल छूने वाले अंदाज में दिखाता है.

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार ऐसा व्यक्ति है, जो परिवार को एक साथ रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि खुद भी थेरेपी से गुजर रहा है. ‘परफेक्ट फैमिली’ 27 नवंबर से जार सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अवेलेबल होगी.



[ad_2]

महाकाल के दरबार में पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, कैलाश खेर ने पशुपतिनाथ मंदिर में टेका माथा

[ad_1]


बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. वहीं सिंगर कैलाश खेर भी पशुपति नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों सिंगर्स के मदिंर में दर्शन करने की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

जुबिन नौटियाल ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा
जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के फेमस सिंगर हैं और उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं. जुबिन ने अपने गानों से फैंस को अपना दीवाना बनाया है. वहीं शुक्रवार को जुबिन उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, इस दौरान सिंगर  नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. वे हाथ जोड़े बाबा की पूजा अर्चना करते दिखे. इस दौरान उन्होंने भस्म आरती में भी भाग लिया.

 

जुबिन नौटियाल ने सुनाया भजन
जुबिन ने इस दौरान भजन भी सुनाया और फैंस का दिल जीत लिया. बता दें कि दो साल पहले भी जुबिन बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे. उन्होंने कहा था कि वे भस्म आरती में शामिल होने पर एक अद्भुत शक्ति को महसूस करते हैं.

 

कैलाश खेर ने पशुपतिनाथ मंदिर में किए दर्शन
वहीं सिंगर कैलाश खेर ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर में माथा टेका. पद्म श्री विजेता गायक कैलाश खेर ने दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “मंदसौर की धरती पर आना बहुत खुशी का पल है. यह मेला बहुत ऐतिहासिक है. इस मेले की बहुत पहचान है. प्रशासन और मेला समिति सभी चाहती थी कि हम यहां आएं और प्रस्तुति दें… इस बार यह मुमकिन हो गया. “

 



[ad_2]

अनीत पड्डा संग डेटिंग रूमर्स पर अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी, दुनिया को बताया अपने रिश्ते का सच

[ad_1]


मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे में अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा नजर आईं और दोनों ने फिल्मी पर्दे पर कमाल ही कर दिया. फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया और देखते ही देखते दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए. बीते दिनों कई हस्तियों ने ये दावा भी किया गया कि ‘सैयारा’ के कृष कपूर और वाणी बत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन अब अहान पांडे ने अनीत पड्डा संग अपने रिश्ते की सच्चाई जग जाहिर की है. 

डेटिंग रूमर्स पर अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी 
हाल ही में अहान पांडे का GQ के साथ इंटरव्यू हुआ. इस दौरान उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल कई बातें शेयर की. इस खास इंटरव्यू में ‘सैयारा’ स्टार ने अनीत पड्डा संग अपनी केमिस्ट्री और रिलेशनशिप को लेकर भी खुलकर बात की. अभिनेता ने बताया कि, ‘अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है. पूरा इंटरनेट सोचता है हम साथ हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. ‘ बीते कई महीनों से दोनों के डेटिंग की खबरों पर अब फाइनली अहान पांडे ने विराम लगा दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों के बीच रिश्ता गहरा तो है लेकिन रोमांटिकली नहीं. 


परफेक्ट है अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री 
18 जुलाई को मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसके बाद से ही कई फैन पेजेस अहान पांडे और अनीत पड्डा के एडिट बनाते गए जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और लोगों के इस ऑन स्क्रीन कपल को रियल कपल घोषित कर दिया. इंटरनेट यूजर्स ये कयास लगाने लगे कि ‘सैयारा’ के लीड एक्टर्स सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री इतनी दमदार है ऑडियंस ने इसे सच मान लिया. अपने इंटरव्यू में अहान पांडे ने को–स्टार संग अपने को लेकर भी बात की.

उन्होंने कहा, हमने साथ मिलकर ये सपना देखा था और ये सच हो गया. हमें पाउलो कोएल्हो की ये लाइन बहुत पसंद है सपने के सच होने की संभावना ही जिंदगी को और दिलचस्प बनाती है. ‘ इसके साथ ही एक्टर ने ये भी रिवील किया कि भले अनीत पड्डा उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं लेकिन एक्ट्रेस के साथ उनका जो रिश्ता है वो किसी और के साथ नहीं होगा. 

अहान पांडे और अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट
इन दोनों यंग एक्टर्स ने ‘सैयारा’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली और अब दोनों ही अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के काम में लग गए हैं. अहान पांडे अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे तो वहीं अनीत पड्डा मैडॉक यूनिवर्स के साथ ‘शक्ति शालिनी’ के लिए काम करेंगी.

ये भी पढ़ें – 

पलाश मुच्छल की दुल्हन बनेंगी स्मृति मंधाना, ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ में अनाउंस की सगाई, वीडियो हुआ वायरल

 

 



[ad_2]

स्टाइलिश लुक में दिखे रितेश,विवेक और आफताब…रेड टॉप संग ट्रांसपेरेंट पेंट पहनकर पहुंचीं राखी

[ad_1]

‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने भी शिरकत की. जो ब्लू कलर के कोट और ब्लैक पेंट में नजर आए.

‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने भी शिरकत की. जो ब्लू कलर के कोट और ब्लैक पेंट में नजर आए.

एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म ‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में पिता सुरेश ओबेरॉय और मां के साथ पहुंचे थे.

एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म ‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में पिता सुरेश ओबेरॉय और मां के साथ पहुंचे थे.

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर भी इस स्क्रीनिंग में स्टाइलिश लुक में नजर आए. उन्होंने जींस के साथ ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी.

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर भी इस स्क्रीनिंग में स्टाइलिश लुक में नजर आए. उन्होंने जींस के साथ ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी.

फिल्म के लीड स्टार्स ने स्क्रीनिंग में पहुंचकर एक-दूजे संग खूब सारे पोज दिए. ये सभी इस दौरान स्टाइलिश लुक में नजर आए.

फिल्म के लीड स्टार्स ने स्क्रीनिंग में पहुंचकर एक-दूजे संग खूब सारे पोज दिए. ये सभी इस दौरान स्टाइलिश लुक में नजर आए.

एक्टर तुषार कपूर आज यानि 20 नवंबर को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में स्क्रीनिंग में सभी ने मिलकर एक्टर के बर्थडे का केक भी कट किया.

एक्टर तुषार कपूर आज यानि 20 नवंबर को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में स्क्रीनिंग में सभी ने मिलकर एक्टर के बर्थडे का केक भी कट किया.

‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट नतालिया भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुई. जो व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आई.

‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट नतालिया भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुई. जो व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आई.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस स्क्रीनिंग में काफी ग्लैमरस लुक में दिखी. उन्होंने रेड टॉप के साथ ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी.

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस स्क्रीनिंग में काफी ग्लैमरस लुक में दिखी. उन्होंने रेड टॉप के साथ ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी थी.

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार टाइगर श्रॉफ भी ‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. जो हमेशा की तरह डैशिंग लुक में दिखे.

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार टाइगर श्रॉफ भी ‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. जो हमेशा की तरह डैशिंग लुक में दिखे.

फिल्म की एक्ट्रेस श्रेया शर्मा भी स्क्रीनिंग में बन-ठनकर पहुंची. उन्होंने ब्लैक और गोल्डन शेड की आउटफिट पहनी थी. जिसमें वो कहर ढहाती नजर आई.

फिल्म की एक्ट्रेस श्रेया शर्मा भी स्क्रीनिंग में बन-ठनकर पहुंची. उन्होंने ब्लैक और गोल्डन शेड की आउटफिट पहनी थी. जिसमें वो कहर ढहाती नजर आई.

‘मस्ती 4’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस रुही सिंह का इस स्क्रीनिंग में दिलकश अवतार देखने को मिला. उन्होंने शिमरी बॉडीकोन ड्रेस पहनी थी.

‘मस्ती 4’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस रुही सिंह का इस स्क्रीनिंग में दिलकश अवतार देखने को मिला. उन्होंने शिमरी बॉडीकोन ड्रेस पहनी थी.

एक्टर निशांत मल्कानी भी अपनी फिल्म ‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में सजधज कर पहुंचे थे.

एक्टर निशांत मल्कानी भी अपनी फिल्म ‘मस्ती 4’ की स्क्रीनिंग में सजधज कर पहुंचे थे.

इस स्क्रीनिंग में जितेंद्र ने अपने बेटे तुषार कपूर के साथ मीडिया के सामने कई सारे पोज भी दिए.

इस स्क्रीनिंग में जितेंद्र ने अपने बेटे तुषार कपूर के साथ मीडिया के सामने कई सारे पोज भी दिए.

Published at : 20 Nov 2025 10:36 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]