‘मैं मिल नहीं पाता लेकिन…’, हेमा-बेटियों से दूर रहने का धर्मेंद्र को था अफसोस

[ad_1]


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. लेकिन वो अपनी बातों और फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. धर्मेंद्र भले अब फिल्मों में कम एक्टिव थे. लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी दिल की बात हमेशा फैंस के साथ शेयर करते थे. एक बार इंटरनेट पर उन्होंने अपनी बेटियों ईशा और अहाना के अलावा पत्नी हेमा मालिनी से दूर रहने का अफसोस भी जाताया था. जानिए एक्टर ने क्या कहा था.

परिवार से दूर होने का था धर्मेंद्र को अफसोस

दरअसल धर्मेंद्र मुंबई में रहना सालों पहले ही छोड़ चुके थे. उन्हें शहर की भीड़ से दूर अपने फार्महाउस में सुकून मिलता था. इसलिए वो सिर्फ शूटिंग के लिए ही मुंबई आते थे. वहीं पिछले काफी वक्त से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. इसलिए वो अपने परिवार से मिल नहीं पाते थे. इस बात का उन्हें काफी अफसोस भी था. इसलिए एक्टर ने एक बार बेटी ईशा संग एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में भावुक नोट भी लिखा था.

बीमारी असर दिखा रही, मैं मिल नहीं पाता लेकिन...', हेमा-बेटियों से दूर रहने का धर्मेंद्र को था अफसोस

पोस्ट में एक्टर ने लिखी थी ये बात

धर्मेंद्र ने इस पोस्ट में लिखा था, ‘ईशा अहाना और हेमा…मेरी प्यारे बच्चे..तख्तनी और वोहरा परिवार मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं…उम्र और तबीयत साथ नहीं दे रही. इसलिए मैं आप लोगों से अब पर्सनली बात नहीं कर सकता…लेकिन..’ धर्मेंद्र की ये पोस्ट पढ़कर उनके फैंस काफी दुखी भी हुए थे और उन्हें एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता सताने लगी थी.

फार्महाउस में किसके साथ रहते थे धर्मेंद्र?

बता दें कि धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम और शोहरत हासिल की. लेकिन वो कभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूले. उन्हें खेतीबाड़ी और जानवरों से बहुत प्यार था. इसलिए वो मुंबई से दूर अपने फार्महाउस में रहते थे. जो लोनावाला और खंडाला के बीच स्थित था. यहां पहले एक्टर के साथ उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी रहती थी. लेकिन उन्हें अक्सर काम के लिए मुंबई जाना पड़ता था. इसलिए अब वो फार्महाउस पर नहीं जाती थी. अब एक्टर के साथ उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर वहां रहती थी. ये खुलासा बॉबी देओल ने कुछ वक्त पहले किया था.

ये भी पढ़ें – 

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में कौन कौन शामिल हुआ, विले पार्ले श्मशान घाट से आई हैं ये तस्वीरें

 

 

[ad_2]

Dharmendra Death Updates: एक्टर धर्मेंद्र का निधन, तीनों बेटियां- हेमा मालिनी पहुंची घर

[ad_1]


दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत फिर से खराब हो गई है. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. धर्मेंद्र का कुछ दिन ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चला था. इसके बाद उन्हें फिर घर ले जाया गया. घर से धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था. लेकिन अब एक बार फिर से धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई है. धर्मेंद्र के घर बाहर एंबुलेंस पहुंच गई है. उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. धर्मेंद्र की तीनों बेटियां ईशा-अजीता-विजेता उनसे हाल-चाल लेने उनके घर भी पहुंची हैं. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भी उनसे मिलने के लिए पहुंचीं.

धर्मेंद्र से मिलने के लिए सेलिब्रिटीज भी उनके घर पहुंच रहे हैं.

लंबे समय से बीमार थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र काफी समय से बीमार थे. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए कई एक्टर्स पहुंचे थे. सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल जैसे एक्टर्स उनका हाल-चाल लेने पहुंचे थे. धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी में एडमिट करवाया गया था. इसके बाद 10 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक से खराब हुई थी. उनका लंबे समय तक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट हुआ और फिर उन्हें घर ले जाया गया. खबरें थीं कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश चाहती थीं कि धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही हो. इसीलिए उनका घर से ही ट्रीटमेंट चल रहा था.

Dharmendra Death Updates: एक्टर धर्मेंद्र का निधन, तीनों बेटियां- हेमा मालिनी पहुंची घर, के बाहर एंबुलेंस तैनात

इन फिल्मों में धर्मेंद्र ने किया काम

बता दें कि धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया था. इसके बाद वो शोला और शबनम में नजर आए थे. धर्मेंद्र ने कई शानदार फिल्में की हैं. उनकी अनपढ़, बंदिनी, पूजा के फूल, हकीकत, फूल और पत्थर,अनुपमा, खामोशी, प्यार ही प्यार, तुम हसीन में जवां,सीता और गीता, लोफर, यादों की बारात,शोले जैसी कई शानदार फिल्में की हैं.

‘इक्कीस’ का पोस्टर रिलीज

धर्मेंद्र 89 की उम्र में लगातार काम कर रहे हैं. उन्हें पिछली बार फिल्म तेरी बातों में उलझा जिया में काम किया था. इस फिल्म में जय सिंह अग्निहोत्री के रोल में थे. अब वो फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे. इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का पोस्टर सोमवार को रिलीज हो गया है. फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. ये एक वॉर-ड्रामा फिल्म है. इसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं.

Dharmendra Death Updates: एक्टर धर्मेंद्र का निधन, तीनों बेटियां- हेमा मालिनी पहुंची घर, के बाहर एंबुलेंस तैनात



[ad_2]

‘ईथा’ के सेट पर लगी चोट के बाद कैसी है श्रद्धा कपूर की तबीयत? एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

[ad_1]


बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी. वहीं एक्ट्रेस  ने रविवार (23 नवंबर) को इंस्टाग्राम पर फैंस से बातचीत के दौपान अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. इस दौरान उन्होने कहा कि वे ‘टर्मिनेटर’ की तरह घूम रही हैं.

कैसी है श्रद्धा कपूर की तबीयत?
इंस्टाग्राम पर रविवार को श्रद्धा कपूर ने फैंस से बातचीत की. इस दौरान अपनी चोट के बारे में पूछे जाने पर, अभिनेत्री ने कहा, “टर्मिनेटर की तरह घूम रही हं. मसल्स में खिंचाव है. ठीक हो जाएगाय बस थोड़ा आराम करना है, लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी.” एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने पैर में लगी चोट भी दिखाई और उनके पैर पर प्लास्टर बंधा था.

 


श्रद्धा कपूर को कैसे लगी थी चोट
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में श्रद्धा कपूर ने नासिक के पास औंधेवाड़ी में ‘ईथा’ की शूटिंग शुरू की थी. हालांकि, लावणी सीक्वेंस के दौरान अभिनेत्री घायल हो गईं, जिससे उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस को ये चोट लावणी करते समय लगी थी. लावणी म्यूजिक अपनी तेज धुनों और तेज लय के लिए जाना जाता है, इसलिए श्रद्धा, जो चटक नौवारी साड़ी, भारी जूलरी और कमरपट्टा पहने हुए अजय-अतुल के म्यूजिक पर  एनर्जेटिक डांस कर रही थीं इसी दौरान उन्होंने गलती से अपना सारा वजन अपने बाएं पैर पर डाल दिया और अपना बैलेंस खो बैठी थी. 

इस घटना के फौरन बाद, निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने ईथा का नासिक शेड्यूल कैंसिल कर दिया था. हालाँकि, श्रद्धा कथित तौर पर शूटिंग के दिनों को बर्बाद नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने सुझाव दिया कि टीम शेड्यूल में बदलाव करे और उनके क्लोज़-अप सीन फिल्माए जाएं. 

श्रद्धा कपूर वर्क फ्रंट
बता दें कि श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2024 में आई फिल्म स्त्री 2: सरकटे का आतंक में नज़र आई थीं. ईथा में वह लावणी की दिग्गज कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका में नज़र आएंगी. 

 



[ad_2]

‘मस्ती 4’ तीन दिन में वसूल ली ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की 50 फीसदी कमाई, जानें- संडे का कलेक्शन

[ad_1]


विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त, ‘मस्ती 4’, शुक्रवार, 21 नवंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी. इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. वहीं दूसरे दिन भी इसकी कमाई ठीक रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मस्ती 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

मस्ती 4′ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा 120 बहादुर के साथ क्लैश हुआ है. वहीं इसे सिनेमाघरों में अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 सहित कई अन्य फिल्मों से भी तगड़ी टक्कर मिल रही है. वहीं क्रिटिक्स से भी इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन दर्शक इस एडल्ट कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी के साथ ये फिल्म अच्छा कारोबार भी कर रही है. 

  • फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘मस्ती 4’ ने पहले दिन 2.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी इसका कलेक्शन पहले दिन के बराबर 2.75 करोड़ रुपये ही रहा.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मस्ती 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 3 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मस्ती 4’ की तीन दिनों की कुल कमाई 8.50 करोड़ रुपये हो गई है.

मस्ती 4′ ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ का 50 फीसदी वसूला
‘मस्ती’ फ्रैंचाइजी की 2016 में आई तीसरी किस्त, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ ने भारत में 16 करोड़ की कमाई के साथ अपना सफर पूरा किया था. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के 72 घंटों के भीतर, मस्ती 4 ने तीसरी इंस्टॉलमेंट  के कलेक्शन का 50 फीसदी कमा लिया है. यह जल्द ही ये मस्ती 3 को मात देकर इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. इसके बाद, यह 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म मस्ती का शिकार करने की ओर बढ़ेगी, जिसने सिनेमाघरों में 20.28 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि ‘मस्ती 4’ वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

 

 

[ad_2]

ब्लैक नेट साड़ी और डीप नेक ब्लाउज पहन अनन्या पांडे ने गिराई बिजलियां, हर तस्वीर है कातिलाना

[ad_1]

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन लेटेस्ट पिक्चर्स में हसीना बला की खूबसूरत लग रही हैं.

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन लेटेस्ट पिक्चर्स में हसीना बला की खूबसूरत लग रही हैं.

ब्लैक डिजाइनर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में उनका लुक वाकई देखने लायक है. डिजाइनर प्रियंका कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हसीना की तस्वीरों को शेयर कर उनके फैंस को खुश कर दिया है.

ब्लैक डिजाइनर साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में उनका लुक वाकई देखने लायक है. डिजाइनर प्रियंका कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हसीना की तस्वीरों को शेयर कर उनके फैंस को खुश कर दिया है.

सोशल मीडिया पर तो वैसे भी अनन्या पांडे का जलवा बरकरार रहता है अब एक बार फिर उन्होंने अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. एक-एक तस्वीर में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज आपका दिल चुरा ले जाएगा.

सोशल मीडिया पर तो वैसे भी अनन्या पांडे का जलवा बरकरार रहता है अब एक बार फिर उन्होंने अपनी खूबसूरती से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. एक-एक तस्वीर में एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज आपका दिल चुरा ले जाएगा.

कभी बाजू में हाथ रखते तो कभी कमर पर हाथ रखते हुए अनन्या पांडे ने जमकर पोज दिए हैं. आउटफिट के अलावा सबसे ज्यादा जो ध्यान खींच रहा है वो अनन्या पांडे का स्नेक डिजाइन वाला ब्रेसलेट है.

कभी बाजू में हाथ रखते तो कभी कमर पर हाथ रखते हुए अनन्या पांडे ने जमकर पोज दिए हैं. आउटफिट के अलावा सबसे ज्यादा जो ध्यान खींच रहा है वो अनन्या पांडे का स्नेक डिजाइन वाला ब्रेसलेट है.

उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की है जिसका पल्लू ब्लैक मोतियों का बना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पेयर किया जो उनके आउटफिट को अच्छे तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. वहीं उनका स्नेक शेप ब्रेसलेट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

उन्होंने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की है जिसका पल्लू ब्लैक मोतियों का बना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने डीप नेक ब्लाउज पेयर किया जो उनके आउटफिट को अच्छे तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. वहीं उनका स्नेक शेप ब्रेसलेट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आंखों में स्मोकी आइ मेकअप किया है जो उनपर काफी जच भी रहा है. शिमरी आईशैडो लगाते हुए उन्होंने इसे और भी हाइलाइट किया है. स्लीक बन हेयरस्टाइल और वाइट इयरिंग्स के साथ उन्होंने पूरा लुक कंप्लीट किया.

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने आंखों में स्मोकी आइ मेकअप किया है जो उनपर काफी जच भी रहा है. शिमरी आईशैडो लगाते हुए उन्होंने इसे और भी हाइलाइट किया है. स्लीक बन हेयरस्टाइल और वाइट इयरिंग्स के साथ उन्होंने पूरा लुक कंप्लीट किया.

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट पर गौर करें तो लगातार वो अपने प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं. जल्द ही वो कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी. इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिस्ट में शामिल है.

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट पर गौर करें तो लगातार वो अपने प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं. जल्द ही वो कार्तिक आर्यन के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगी. इसके अलावा करण जौहर की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिस्ट में शामिल है.

Published at : 23 Nov 2025 06:01 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

IFFI Goa 2025: Tere Ishk Mein से लेकर Independent सिनेमा तक, Mirzapur के Robin के साथ खास बातचीत

[ad_1]

हाल ही में IFFI Goa 2025 में  हमारी बात एक Priyanshu Painyuli से हुई जो की mirzapur के रोबिन के नाम से जाने jate हैं , उन्होंने बताया की iffi आना उनके लिए अच्छा हैं | उन्होंने बताया की फिल्म बाजार की वजह उन्हें ऐसा प्लेटफार्म मिला जहा जो अपने फिल्म से जुड़े लोग हैं वो मिल पाए , उन्होंने ये भी बताया की यहाँ वो हैं जैसे कोई मूवी realease मैं नहीं देख पाए तो वो भी यहाँ देख सकते हैं , उन्होंने बताया की अभी 24 तक तो वो jagarmochan मूवी को लेके आये हैं उन्होंने बताया की uttarakhand पैनल से उनकी मीटिंग हैं की पहाड़ो मैं शूटिंग कैसे क्या करना हैं उन्होंने बतया की उनकी Movie jagar आने वाली हैं जो उन्होंने अपमी बीवी के साथ मिलके बनाया हैं , उन्होंने अपनी journey ,schooling  सब बताया , उन्होंने ये भी बताया की वो चाहते हैं की भोत जल्द वो अपनी Movie  लेके आना चाहते हैं film bazaar में dhanush के साथ shoot का भी उन्होंने zikr किया , उन्होंने बताया जो cinema lovers होते उनका कोई journa नहीं होता वो लोग हर तरह की movie देखना पसंद करते हैं और हनन अगर आप film School student हैं तो आपको iffi मैं Consation भी मिलता हैं , आज वो लघुश हैं की वो यहाँ iffi As Film Director , Producer के तोर पर आये तो वो खुश हैं बहुत , साथ ही भी बोलै की उनका मकसद हैं की हर साल अपनी movie में  काम करू  , Recent वो एक movie और Show  shoot करने वाले है IFFI filmmakers, actors और cinema lovers के लिए एक Perfect जगह बन गया है

[ad_2]

स्मृति मंधाना की संगीत सेरेमनी में खूब नाचे थे उनके पिता, वीडियो वायरल

[ad_1]


म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना आज (23 नवंबर 2025) शादी के बंधन में बंधने वाले थे. लेकिन बीती रात स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद दोनों की शादी पोस्टपोन कर दी गई है. इस बीच पलाश और स्मृति की संगीत सेरेमनी के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. इनमें स्मृति के पिता कई गानों पर बेटी के लिए परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं.

स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की संगीत सेरेमनी में श्रीनिवास मंधाना ब्लू कलर की शेरवानी में खूब जच रहे थे. उन्होंने अपनी बेटी के लिए गाने ‘कुड़माई’ पर परफॉर्म किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.


दूसरे वीडियो में स्मृति के पिता ना रे ना रे पर झूमते नजर आ रहे हैं. वहीं एक और वीडियो में वो स्मृति के साथ डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं.



स्मृति मंधाना के पिता को महसूस हुए हार्ट अटैक के लक्षण 
सर्वहित हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नमन शाह ने स्मृति मंधाना के पिता के बारे में बात की. उन्होंने बताया- ‘स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को रात करीब 11:30 बजे बाईं ओर सीने में दर्द होने के बाद हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हुए. उन्हें आगे की जांच के लिए तुरंत सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया. उनके कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हुए हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन की जरूरत है. हमारे कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. रोहन थानेदार ने भी उनकी जांच की है. इकोकार्डियोग्राम में कोई नई बात नहीं मिली है.’

डॉ. शाह ने आगे बताया- ‘हालांकि उन्हें लगातार ECG मॉनिटरिंग और अगर ज़रूरी हुआ तो एंजियोग्राफी की जरूरत पड़ सकती है. अभी उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है, इसलिए उन्हें लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत है. ये फिजिकल या मेंटल स्ट्रेस की वजह से हो सकता है, शायद इसलिए क्योंकि यह शादियों का सीजन है और बहुत ज्यादा बिजी एक्टिविटी है.’



[ad_2]

डेढ़ महीने पुरानी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ‘मस्ती 4’-‘दे दे प्यार दे 2’ ने टेके घुटने

[ad_1]


सिनेमाघरों में इस वक्त कई बॉलीवुड, साउथ और रीजनल फिल्में लगी हैं. कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से नोट छाप रही है, तो कोई फिल्म पाई-पाई के लिए जद्दोजहद कर रही है. वीकेंड पर अक्सर सभी फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस संडे किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया है और कौन रेस में सबसे पीछे रह गया है.

‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

  • एडल्ट-कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
  • सैकनिल्क की मानें तो 21 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • दूसरे दिन भी ‘मस्ती 4’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था.
  • तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने (शाम 7 बजे तक) 1.86 करोड़ रुपए की ही कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मस्ती 4’ के तीन दिनों का कुल कलेक्शन 7.36 करोड़ रुपए हो गया है.

‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

  • फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ भी 21 नवंबर को ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
  • फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ और दूसरे दिन 3.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
  • ‘120 बहादुर’ तीसरे दिन भी (शाम 7 बजे तक) 2.99 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है.
  • अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 9.09 करोड़ रुपए हो गया है.

‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

  • 14 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ 10 दिनों से थिएटर्स में लगी हुई है.
  • रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की फिल्म ने 10वें दिन (शाम 7 बजे तक) 3.44 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

‘लालो – कृष्णा सदा सहायताते’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45

  • लालो- कृष्णा सदा सहायताते गुजराती फिल्म है जो पिछले डेढ़ महीने से थिएटर्स में लगी है.
  • फिल्म ने 44 दिनों में 68.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया
  • वहीं आज 45वें दिन भी लालो- कृष्णा सदा सहायताते 3.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
  • यानी लालो- कृष्णा सदा सहायताते ने ‘मस्ती 4’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘120 बहादुर’ से ज्यादा कलेक्शन किया है.

[ad_2]

अनिल कपूर ने ‘लम्हे’ के 34 साल पूरे होने पर की खास पोस्ट, फैंस से की अपील

[ad_1]


बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘लम्हे’ को आज रिलीज हुए 34 साल पूरे हो गए. फिल्म के प्रति अपने जज्बातों को बयां करते हुए एक्टर ने यह भी बताया कि उनके सबसे बड़े आलोचक को भी यह फिल्म पसंद है.

22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है. फिल्म के 34 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया और फिल्म के साथ उन्हें इतना प्यार देने के लिए फैंस का आभार भी व्यक्त किया.

अनिल कपूर ने लिखा
अनिल ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “लम्हे के 34 साल और दर्शकों का प्यार अभी भी बरस रहा है! यहां तक कि फराह, जो आमतौर पर मेरी सबसे बड़ी क्रिटिक होती हैं, उन्होंने भी मेरे काम की तारीफ की और वह देखकर काफी हैरान थीं. लोग मैसेज कर रहे हैं कि फिल्म आज भी पुरानी नहीं लगती. इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.”

उन्होंने फैंस से अपील की, “अगर आपने अभी तक यह बेहतरीन फिल्म नहीं देखी है तो ‘लम्हे’ अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, आपको जरूर देखनी चाहिए.”


यश चोपड़ा के बैनर तले बनी ‘लम्हे’ उस जमाने की सबसे बोल्ड और अलग फिल्मों में से एक थी. फिल्म में अनिल कपूर ने विरेन का किरदार निभाया था, जबकि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने दोहरी भूमिका निभाई थी. उनके किरदार का नाम पल्लवी और पूजा रहता है. दोनों की एक्टिंग को आज भी सराहा जाता है. साथ ही फिल्म में वहीदा रहमान, इला अरूण और अनुपम खेर जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं.

अनिल कपूर ने 'लम्हे' के 34 साल पूरे होने पर की खास पोस्ट, फैंस से की अपील

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो राजस्थान की रेत और महलों के बीच रहने वाला वीरेन (अनिल कपूर) बचपन से ही पल्लवी (श्रीदेवी) से प्यार करता है. लेकिन उसे कह नहीं पाता है. पल्लवी की शादी कहीं और हो जाती है. शादी के कुछ समय बाद ही एक कार एक्सीडेंट में पल्लवी और उसके पति दोनों की जान चली जाती है.

उनकी छोटी-सी बेटी पूजा अकेली बच जाती है. कई साल बीत जाते हैं और कहानी नए मोड़ पर आ जाती है. पूजा में पल्लवी की छवि नजर आती है. पूजा को वीरेन से प्यार हो जाता है लेकिन वीरेन उससे दूर भागता है और कहानी खूबसूरती के साथ आगे बढ़ती है.



[ad_2]

कभी टीवी का शाहरुख खान कहलाता था ये एक्टर, फिर घमंड ने बर्बाद किया करियर

[ad_1]

दरअसल हम बात कर रहे हैं 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल की. जिनको टीवी की दुनिया का शाहरुख खान भी कहा जाता है. करण ने इस शो के अलावा 'कसम से', 'काव्यांजलि', 'कस्तूरी', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे शो में काम किया.

दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्टर करण पटेल की. जिनको टीवी की दुनिया का शाहरुख खान भी कहा जाता है. करण ने इस शो के अलावा ‘कसम से’, ‘काव्यांजलि’, ‘कस्तूरी’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शो में काम किया.

कई साल टीवी पर नाम कमाने के बाद वो एक लैविश लाइफ के मालिक भी बन गए. एक वक्त था जब एक 'ये है मोहब्बतें' के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए की मोटी फीस लेते थे.

कई साल टीवी पर नाम कमाने के बाद वो एक लैविश लाइफ के मालिक भी बन गए. एक वक्त था जब एक ‘ये है मोहब्बतें’ के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपए की मोटी फीस लेते थे.

इसके बाद करण ने 'कसौटी जिंदगी की 2' में एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए वसूले थे. वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' के उन्हें 5-6 लाख रुपये चार्ज किए थे.

इसके बाद करण ने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपए वसूले थे. वहीं ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ के उन्हें 5-6 लाख रुपये चार्ज किए थे.

कहा जाता है कि इसी की वजह से करण पटेल में घमंड आ गया था और वो खुद को टीवी का सुपरस्टार समझने लगे थे. सेट पर भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता था. जिसके वजह से लोग उनके साथ काम करने में कतराने लगे.

कहा जाता है कि इसी की वजह से करण पटेल में घमंड आ गया था और वो खुद को टीवी का सुपरस्टार समझने लगे थे. सेट पर भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता था. जिसके वजह से लोग उनके साथ काम करने में कतराने लगे.

फिर एक्टर को नशे की लत भी लग गई थी. ऐसे में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ना भी कह दिय़ा. ये भी उनकी लिए एक बड़ी गलती साबित हुआ.

फिर एक्टर को नशे की लत भी लग गई थी. ऐसे में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ना भी कह दिय़ा. ये भी उनकी लिए एक बड़ी गलती साबित हुआ.

वहीं करण को शराब के नशे में लिपटा देख. लोगों ने उन्हें काम देना बिल्कुल बंद कर दिया. अब एक्टर पिछले 6 साल से घर बैठे हैं. हालांकि अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.

वहीं करण को शराब के नशे में लिपटा देख. लोगों ने उन्हें काम देना बिल्कुल बंद कर दिया. अब एक्टर पिछले 6 साल से घर बैठे हैं. हालांकि अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की है. दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की है. दोनों अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं.

Published at : 23 Nov 2025 01:52 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]