SSC कॉन्स्टेबल जीडी के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, 10वीं पास युवा 31 दिसंबर तक करें आवेदन; CISF और

[ad_1]


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सचिवालय सुरक्षा बल और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) और राइफलमैन (GD) की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. देश की सुरक्षा बलों में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

इस बार भर्ती अभियान काफी बड़ा है, क्योंकि कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सबसे अधिक अवसर दो बड़े बलों CISF में 14,595 पद और CRPF में 5,490 पद पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा BSF, SSB, ITBP, Assam Rifles और SSF में भी हजारों रिक्तियाँ भरी जाएंगी. आयोग के अनुसार, SSC GD की कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

कब-कब क्या होगा?

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तिथियों की बात करें तो 31 दिसंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 रात 11 बजे है. अगर आवेदन में कोई गलती रह जाए, तो उम्मीदवारों को 8 से 10 जनवरी 2026 तक सुधार करने का मौका मिलेगा. इसके बाद फरवरी से अप्रैल के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों युवा हिस्सा लेंगे.

किस बल में कितनी नियुक्तियां होंगी?

इस बार एसएससी ने कुल 25,487 पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है. BSF में 616 पदों पर नियुक्ति होगी. CISF, जो सबसे बड़ा सुरक्षा बल है, उसमें इस बार 14,595 रिक्तियों पर जवान भर्ती किए जाएंगे. CRPF, जो देशभर में सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाता है, उसमें 5,490 पदों पर भर्ती होगी. इसके बाद SSB में 1,764 पद, ITBP में 1,293 पद, Assam Rifles में 1,706 पद और सचिवालय सुरक्षा बल में 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस प्रकार कुल मिलाकर 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2,020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं.

10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

SSC GD Constable के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी सरल रखी गई है. उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है. यानी कम पढ़ाई वाले युवा भी इस भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी पा सकते हैं.

उम्र सीमा

1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के तहत SC, ST, OBC और Ex-Servicemen को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

SSC GD भर्ती कई चरणों में आयोजित की जाती है. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी/हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी, जिसमें उम्मीदवारों को दौड़, ऊंचाई और अन्य शारीरिक मानकों के आधार पर परखा जाएगा. जो अभ्यर्थी इन तीनों चरणों में सफल होंगे, उन्हें चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा. अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, Assam Rifles या SSF में नियुक्ति दी जाएगी.

सैलरी कितनी

इसमें उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलता है. इसके साथ महंगाई भत्ता, जोखिम भत्ता, राशन, यूनिफॉर्म, मेडिकल और ट्रैवल अलाउंस भी दिया जाता है.

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. हालांकि महिलाओं, SC/ST उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और Constable GD Exam 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियां दस्तावेजों से मेल खाती हैं.
  • वेबसाइट पर लाइव कैमरे से अपनी फोटो लें.
  • अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • यदि शुल्क लागू होता है तो UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए भुगतान करें.
  • आवेदन को एक बार दोबारा जांचें और सबमिट कर दें.
  • अंत में फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें और आगे के लिए रख लें.

    यह भी पढ़ें – ग्रामीण बैंक के क्लर्क को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ जाएगी इनकी तनख्वाह?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इग्नू में अगले सेमेस्टर में एडमिशन जारी रखने के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें कब है लास्ट डेट?

[ad_1]


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन  यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है अगर आप पहले से इग्नू के किसी ओपन या ऑनलाइन कोर्स में पढ़ रहे हैं, तो अगले सेमेस्टर या अगले साल की पढ़ाई जारी रखने के लिए आपको री-रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है यह प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 रखी गई है.

किन छात्रों को कराना होगा री-रजिस्ट्रेशन?

जो भी छात्र अपने कोर्स का अगला हिस्सा जारी रखना चाहते हैं, उन्हें री-रजिस्ट्रेशन करना होगा इस दौरान छात्र चाहें तो अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, नए विषय चुन सकते हैं और फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं इग्नू ने सलाह दी है कि छात्र कोर्स सोच-समझकर चुनें, क्योंकि बाद में बदलाव करने पर उनको परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है .

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2026: एनटीए ने आज से खोली JEE करेक्शन विंडो, इन ऑप्शन में कर सकते बदलाव

फीस जमा करते समय ध्यान रखें 

छात्र फीस जमा करते समय ध्यान रखें कि फीस ऑनलाइन के माध्यम से ही ध्यानपूर्वक जमा करें फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से होगा पेमेंट में देरी होने पर छात्र को कुछ समय इंतजार करना होगा और यदि अमाउंट दो बार डेबिट हो गया है तो  इंतजार करें अमाउंट कुछ समय में छात्र के अकाउंट में अपने आप बापस आ जायेगा .

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को कितना वेतन मिलता है, इस नौकरी के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

ऐसे करें दोबारा रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ignou.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “Re-Registration” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब मेन्यू से “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” चुनें.
  • पूरी जानकारी पढ़ें और “Proceed for Re-Registration” पर क्लिक करें.
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा.
  • अपना यूज़रनेम व पासवर्ड डालें और कैप्चा भरें.
  • लॉगिन करने के बाद अपनी पसंद के विषय चुनें.
  • फीस ऑनलाइन भरें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिर में आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट कर लें.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 7 दिसम्बर तक बढ़ी आवेदन की तारीख; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को कितना वेतन मिलता है, इस नौकरी के लिए किन-किन डॉक्युमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

[ad_1]

कमाई की बात करें तो अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को हफ्ते में करीब 1700 से 1800 डॉलर तक मिल जाते हैं यह रकम भारत की तुलना में काफी ज्यादा होती है लंबी दूरी और भारी माल ढोने वाले ड्राइवर को और भी अधिक पैसा मिल सकता है हालांकि रहने का खर्च टैक्स और बीमा जोड़कर असली बचत तय होती है.

कमाई की बात करें तो अमेरिका में ट्रक ड्राइवर को हफ्ते में करीब 1700 से 1800 डॉलर तक मिल जाते हैं यह रकम भारत की तुलना में काफी ज्यादा होती है लंबी दूरी और भारी माल ढोने वाले ड्राइवर को और भी अधिक पैसा मिल सकता है हालांकि रहने का खर्च टैक्स और बीमा जोड़कर असली बचत तय होती है.

अमेरिका में ट्रक चलाने के लिए सीडीएल यानी कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस जरूरी होता है साधारण लाइसेंस से भारी वाहन नहीं चलाया जा सकता सीडीएल इसलिए जरूरी है क्योंकि बड़े ट्रक को चलाने के लिए ज्यादा अनुभव और सुरक्षा नियमों की समझ चाहिए होती है इसी कारण वहां इसके लिए अलग लाइसेंस बनाया गया है.

अमेरिका में ट्रक चलाने के लिए सीडीएल यानी कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस जरूरी होता है साधारण लाइसेंस से भारी वाहन नहीं चलाया जा सकता सीडीएल इसलिए जरूरी है क्योंकि बड़े ट्रक को चलाने के लिए ज्यादा अनुभव और सुरक्षा नियमों की समझ चाहिए होती है इसी कारण वहां इसके लिए अलग लाइसेंस बनाया गया है.

सीडीएल लेने के लिए कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं जैसे पहचान पत्र,पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, या ग्रीन कार्ड इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी नंबर और जिस राज्य में रहते हैं वहां का पता भी दिखाना पड़ता है कई राज्यों में पहले सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है मेडिकल फिटनेस भी जरूरी मानी जाती है.

सीडीएल लेने के लिए कुछ दस्तावेज देने पड़ते हैं जैसे पहचान पत्र,पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, या ग्रीन कार्ड इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी नंबर और जिस राज्य में रहते हैं वहां का पता भी दिखाना पड़ता है कई राज्यों में पहले सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है मेडिकल फिटनेस भी जरूरी मानी जाती है.

लाइसेंस के लिए लिखित और प्रैक्टिकल दोनों टेस्ट देने होते हैं लिखित में सड़क नियम और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं प्रैक्टिकल में ट्रक को सुरक्षित तरीके से चलाने की क्षमता देखी जाती है नए नियमों के अनुसार पहली बार लाइसेंस लेने वालों को एंट्री लेवल ड्राइवर ट्रेनिंग कोर्स भी पूरा करना पड़ता है.

लाइसेंस के लिए लिखित और प्रैक्टिकल दोनों टेस्ट देने होते हैं लिखित में सड़क नियम और सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं प्रैक्टिकल में ट्रक को सुरक्षित तरीके से चलाने की क्षमता देखी जाती है नए नियमों के अनुसार पहली बार लाइसेंस लेने वालों को एंट्री लेवल ड्राइवर ट्रेनिंग कोर्स भी पूरा करना पड़ता है.

विदेशी ड्राइवरों के लिए अमेरिका में नियम पहले से कड़े हो गए हैं अब सिर्फ कुछ खास वीजा वाले लोग ही सीडीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं कई जगह अंग्रेजी पढ़ने और समझने की क्षमता भी जरूरी कर दी गई है इसलिए जो लोग भारत से वहां जाना चाहते हैं उन्हें सभी नियम और दस्तावेज पहले से तैयार रखने होते हैं

विदेशी ड्राइवरों के लिए अमेरिका में नियम पहले से कड़े हो गए हैं अब सिर्फ कुछ खास वीजा वाले लोग ही सीडीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं कई जगह अंग्रेजी पढ़ने और समझने की क्षमता भी जरूरी कर दी गई है इसलिए जो लोग भारत से वहां जाना चाहते हैं उन्हें सभी नियम और दस्तावेज पहले से तैयार रखने होते हैं

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी कमाई के हिसाब से अच्छी है लेकिन इसके लिए मेहनत ट्रेनिंग और सही दस्तावेज जरूरी होते हैं अगर किसी के पास लाइसेंस मेडिकल फिटनेस और सही वीजा हो तो वह वहां एक अच्छा करियर बना सकता है.

अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी कमाई के हिसाब से अच्छी है लेकिन इसके लिए मेहनत ट्रेनिंग और सही दस्तावेज जरूरी होते हैं अगर किसी के पास लाइसेंस मेडिकल फिटनेस और सही वीजा हो तो वह वहां एक अच्छा करियर बना सकता है.

Published at : 01 Dec 2025 03:59 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

[ad_2]

महाराष्ट्र पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 7 दिसम्बर तक बढ़ी आवेदन की तारीख; जानें कैसे करें आवेदन

[ad_1]

महाराष्ट्र पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 7 दिसम्बर तक बढ़ी आवेदन की तारीख; जानें कैसे करें आवेदन

[ad_2]

UPPSC से जुड़ी बड़ी खबर: PCS Pre 2025 का रिजल्ट जारी, जानिए कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता

[ad_1]


PCS Preliminary Exam 2025 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए कुल 920 पदों पर भर्ती होनी है. अब प्रीलिम्स में शामिल सभी उम्मीदवारों में से 11,727 स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है. यह परीक्षा 12 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

11,727 को मिली सफलता

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस साल की भर्ती में कुल 920 पदों को भरना है, जिसके लिए 11,727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है.

12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी परीक्षा

पीसीएस प्री परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से लगभग आधे उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंच पाए. आयोग के आंकड़ों के अनुसार 48.5 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की. प्रथम प्रश्न पत्र में 2,67,340 और द्वितीय प्रश्न पत्र में 2,65,270 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

अब आगे क्या

इस भर्ती में दो श्रेणियों के पद शामिल हैं. इनमें 106 पद एसीएफ/आरएफओ के लिए रखे गए हैं, जबकि 814 पद पीसीएस संवर्ग के हैं. चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की गई, जिसके सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-1 का एडमिट कार्ड जल्द ही होगा जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

ऐसे चेक करें रिजल्ट

परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परिणाम घोषित होने की आधिकारिक जानकारी भी दी है. आयोग ने कहा है कि मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, तिथि और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 7 दिसम्बर तक बढ़ी आवेदन की तारीख; जानें कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर-1 का एडमिट कार्ड जल्द ही होगा जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

[ad_1]


कर्मचारी चयन आयोग  जल्द ही जूनियर इंजीनियर  पेपर-1 के एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे आयोग ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पोस्ट या ई-मेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा हॉल टिकट केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध रहेगा जिसके लिए उम्मीदवार को लगातार अधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी होगी .

कब होगी परीक्षा ?  

SSC की ओर से दिए गए शेड्यूल के मुताबिक जेई पेपर-1 की परीक्षा 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक देशभर के सेंटरों पर कंप्यूटर आधारित मोड में करवाई जाएगी परीक्षा सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल तीनों ही इंजीनियरिंग कैटेगरी के लिए आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें – JEE Mains 2026: एनटीए ने आज से खोली JEE करेक्शन विंडो, इन ऑप्शन में कर सकते बदलाव

परीक्षा पैटर्न

SSC JE Paper-1 पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT होगी पेपर में कुल तीन सेक्शन शामिल होंगे

  •  जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंगसवाल
  • जनरल अवेयरनेस
  •  जनरल इंजीनियरिंग (Civil / Electrical / Mechanical)विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे पेपर की अवधि 2 घंटे तय की गई है और कुल 200 अंक होंगे .

कितने पदों पर होगी भर्ती?

SSC ने JE भर्ती 2025 के लिए कुल 1340 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें – Territorial Army Recruitment 2025: टेरिटोरियल आर्मी में सोल्जर बनने का मौका,लास्ट डेट से पहले करें आवेदन; जानें कैसे

कैसे करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

टेरिटोरियल आर्मी में सोल्जर बनने का मौका,लास्ट डेट से पहले करें आवेदन; जानें कैसे

[ad_1]


टेरिटोरियल आर्मी ने उन युवाओं के लिए शानदार अवसर खोल दिया है, जो सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं इस बार सोल्जर के कुल 1529 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें कई इन्फैंट्री बटालियनों में जवानों की नियुक्ति होगी।अच्छी बात यह है कि यह मौका पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुला है ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और 14 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरे जा सकते हैं जो युवा सेना में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका काफी खास माना जा रहा है.

उम्र सीमा 
इस भर्ती में 18 से 42 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 

योग्यता 

पोस्ट के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है

  • सोल्जर के लिए कम से कम 10वीं पास, कुल 45% और हर विषय में 33% अंक जरूरी हैं.
  • सोल्जर क्लर्कके लिए 12वीं पास होना आवश्यक, 60% कुल और हर विषय में 50% अंक अनिवार्य हैं .
  • ट्रेड्समैन के लिए 8वीं या 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं, हर विषय में 33% अंक जरूरी हैं.

शारीरिक मापदंड 

शारीरिक मापदंड में पुरुषों की लंबाई 160 सेमी और छाती 77–82 सेमी होनी चाहिए वहीं  महिलाओं के लिये लंबाई 157 सेमी छाती राखी गयी है पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के लिए लंबाई में छूट भी दी जाएगी वहीं वजन उम्र और लंबाई के हिसाब से तय किया जाएगा.

कितने चरणों में होगा चयन?

सेना की भर्ती प्रक्रिया हमेशा कई चरणों से होकर गुजरती है और इस बार भी ये चरण रहेंगे:

  • ट्रेड टेस्ट
  • दस्तावेजों की जांच
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल टेस्ट
  • फाइनल मेरिट लिस्ट
  • इन सभी राउंड में पास होने के बाद ही फाइनल चयन होगा

कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • डोमिसाइल
  • जाति प्रमाण पत्र
  • धर्म प्रमाण पत्र
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  • शादीशुदा/अविवाहित प्रमाण पत्र
  • रिलेशनशिप सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • सभी डॉक्यूमेंट के मूल और दो सत्यापित कॉपी साथ रखना जरूरी है.

कितना मिलेगा वेतन 
इस भर्ती का वेतनमान जिले/यूनिट के अनुसार तय होता है मगर सामान्य तौर पर सोल्जर पद पर महीने का वेतन 35,000 से 45,000 रुपये के बीच रहता है इसके अलावा कैंटीन सुविधाएं, मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलते हैं.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखना होगा फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और  समय सीमा की अन्दर अपना फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें – JEE Mains 2026: एनटीए ने आज से खोली JEE करेक्शन विंडो, इन ऑप्शन में कर सकते बदलाव

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

UPPSC का बड़ा तोहफा! साढ़े चार गुना बढ़े पद; अब 920 सीटों पर होगी भर्ती

[ad_1]


यूपी लोक सेवा आयोग से इस बार ऐसी खबर आई है जिसने लाखों अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. यूपी पीसीएस 2025 भर्ती में पदों की संख्या अचानक इतनी बढ़ गई है कि अब प्रतियोगियों के लिए मौका पहले की तुलना में कई गुना अधिक हो गया है. शुरुआत में जहां इस भर्ती में केवल 200 पद प्रस्तावित थे, वहीं अब संख्या बढ़कर 920 पद तक पहुंच गई है. यानी पदों में साढ़े चार गुना से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है.

यह बढ़ोतरी तब हुई है, जब पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अभी आया भी नहीं है. आयोग ने जैसे ही विभिन्न विभागों से अधियाचन (रिक्त पदों का विवरण) प्राप्त किया, तुरंत पदों की संख्या को अपडेट कर दिया. विभागों की ओर से भेजे गए नए अधियाचनों ने पूरे चयन प्रक्रिया का माहौल ही बदल दिया है.

अभ्यर्थियों के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?

पद बढ़ने का सीधा फायदा लाखों अभ्यर्थियों को मिलने वाला है. पदों की संख्या बढ़ने से न सिर्फ चयन की संभावनाएं मजबूत होती हैं, बल्कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ जाएगी.

इस हफ्ते आ सकता है प्रीलिम्स रिजल्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी लोक सेवा आयोग इस हफ्ते ही पीसीएस 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित कर सकता है. ऐसे में अभ्यर्थी लगातार अपनी नजर आयोग की वेबसाइट पर बनाए हुए हैं. रिजल्ट आने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारियों में भी तेजी आ जाएगी.

परीक्षा में इतने अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अक्टूबर को किया गया था. इस परीक्षा के लिए 6,26,287 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 42.50% अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. यानी लगभग आधे परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे.

कम उपस्थिति का एक बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि अक्सर प्रीलिम्स परीक्षा में प्रतियोगियों की संख्या अधिक होती है, लेकिन कई लोग तैयारी कमजोर होने या परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण शामिल नहीं हो पाते. मगर अब जब पदों की संख्या में इतनी बड़ी बढ़ोतरी हुई है, तो परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का चयन का मौका और भी मजबूत हो गया है.

क्यों बढ़ाए गए पद?

विभिन्न सरकारी विभागों में इस बार बड़ी संख्या में रिक्तियां सामने आई हैं. आयोग के पास जैसे-जैसे अधियाचन आते गए, पदों की संख्या बढ़ती चली गई. कई उम्मीदवारों के लिए यह इसलिए भी राहत की खबर है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में भर्ती की संख्या सीमित होने से प्रतियोगिता ज्यादा कड़ी हो गई थी. इस बार अचानक पदों का लगभग पाँच गुना होना अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर बन गया है.

आगे क्या?

अब अभ्यर्थियों की निगाहें सिर्फ प्रीलिम्स रिजल्ट पर टिकी हैं . अगर यह इस सप्ताह जारी हो जाता है, तो मुख्य परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का समय भी सीमित रह जाएगा. आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों पर भी फैसला ले सकता है.

यह भी पढ़ें – NDA में गूंजी बेटी की सफलता की गूंज, यूपी की सिद्धि बनी पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक विजेता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, एग्जाम के लिए उठाया बड़ा कदम

[ad_1]


यूपी बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की लिस्ट अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर डाल दी है. इस बार कुल 7448 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्लान है. हालांकि, यह अभी फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है.

कैसे जता सकते हैं आपत्ति?

अगर किसी को परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई दिक्कत है. किसी गलत स्कूल का नाम है या कोई स्कूल छूट गया है तो 4 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति डाल सकते हैं. इसके बाद कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी. वहीं, 30 दिसंबर को फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

किन स्कूलों को बनाया जाएगा केंद्र?

यूपी बोर्ड ने इस बार 7448 केंद्र प्रस्तावित किए हैं. इनमें 910 सरकारी स्कूल, 3484 सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल और 3054 वित्त पोषित (फाइनेंस नॉन-गवर्नमेंट) स्कूल शामिल हैं. बता दें कि पिछले साल यानी 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए 7657 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे. इनमें 940 सरकारी, 3512 एडेड और 3205 वित्त पोषित स्कूल थे. इसका मतलब यह है कि इस बार 209 केंद्र कम हो गए हैं.

क्यों कम हुए केंद्र?  

अब सवाल उठता है कि केंद्रों की संख्या कम क्यों की गई है तो इसका जवाब है कि इस बार बच्चों की संख्या भी थोड़ी कम हुई है. 2026 की परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 बच्चे रजिस्टर्ड हैं. इनमें 10वीं में 27 लाख 50 हजार 945 बच्चे  हैं तो 12वीं में 24 लाख 79 हजार 352 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, 2025 के आंकड़ों पर गौर करें तो उस दौरान कुल 54 लाख 38 हजार 597 बच्चों ने एग्जाम दिए थे. उस वक्त 10वीं में 27 लाख 40 हजार 151 बच्चे बैठे थे तो 12वीं में 26 लाख 98 हजार 446 बच्चों ने परीक्षा दी थी. 

कब होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं?

यूपी बोर्ड ने पहले ही बता दिया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. इसका मतलब यह है कि करीब 22-23 दिन का शेड्यूल रहेगा. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, हमने कोशिश की है कि हर बच्चे को अपने जिले में ही परीक्षा केंद्र मिले और नकल जैसी कोई गड़बड़ न हो, इसलिए कुछ कमजोर और दूरदराज के स्कूलों को इस बार लिस्ट से हटाया गया है.

ये भी पढ़ें: क्या है असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कल ड्राइवरों को बंपर नौकरियां देगा यूपी रोडवेज, इस बस अड्डे पर लगेगा रोजगार मेला

[ad_1]


अगर यूपी रोडवेज में ड्राइवर बनना चाहते हैं तो रोडवेज ने आपके लिए खास तैयारी कर ली है. दरअसल, यूपी रोडवेज 1 और 2 दिसंबर को ओपन रोजगार मेला आयोजित कर रहा है, जिसमें 120 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी. यह रोजगार मेला कामता बस अड्डे पर लगाया जाएगा. इस जॉब में सैलरी कितनी है? साथ ही, कितनी योग्यता जरूरी है, आइए जानते हैं.

कब से कब तक लगेगा कैंप?

जानकारी के मुताबिक, यूपी रोडवेज का यह कैंप 1 और 2 दिसंबर को कामता बस अड्डे पर लगाया जाएगा. यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगा. जो जितनी जल्दी आएगा, उतनी जल्दी उसका नंबर आएगा. इस जॉब के लिए कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रतापगढ़ यानी हर तरफ से लोग पहुंच रहे हैं. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

यह संविदा वाली नौकरी है, मतलब फिक्स्ड सैलरी नहीं है. ऐसे में आपको 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से पेमेंट किया जाएगा. अगर कोई ड्राइवर लगातार 2 महीने तक कम से कम 22 दिन प्रतिमाह ड्यूटी करता है तो उसे 1500 रुपये का अतिरिक्त अवकाश बोनस और 3000 रुपये मंथली बोनस दिया जाएगा. अगर ड्यूटी के दौरान किसी ड्राइवर की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा तुरंत मिलेगा.

कितनी होनी चाहिए योग्यता?

अगर आप यूपी रोडवेज में संविदा ड्राइवर बनना चाहते हैं तो आपको कम से कम छठवीं पास होना चाहिए. वहीं, 1 दिसंबर 2025 को उम्र कम से कम 23 साल 6 महीना पूरी होनी चाहिए. ऊपर की कोई लिमिट नहीं है. 50 साल तक के लोग भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा हैवी मोटर व्हीकल (HMV) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. लर्निंग लाइसेंस नहीं चलेगा. कैंडिडेट के पास कम से कम 2 साल का हैवी व्हीकल (बस/ट्रक) चलाने का तजुर्बा होना जरूरी है. आंखें ठीक होनी चाहिए. कलर ब्लाइंड नहीं होना चाहिए.

ये डॉक्युमेंट्स ले जाने बेहद जरूरी

संविदा ड्राइवरों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स अधूरे कागजात लेकर न जाएं, वरना उन्हें लौटा दिया जाएगा. अब हम आपको जरूरी डॉक्युमेंट्स के बारे में बताते है.

  • आधार कार्ड (मूल + 2 फोटोकॉपी)  
  • ड्राइविंग लाइसेंस (मूल + 2 फोटोकॉपी)  
  • छठवी की मार्कशीट/सर्टिफिकेट (मूल + फोटोकॉपी)  
  • 2 साल के अनुभव का प्रमाण पत्र (कंपनी का लेटरहेड पर, पुराने मालिक का लेटर, सैलरी स्लिप, PF स्टेटमेंट – कोई एक)  4 पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो (सफेद बैकग्राउंड, हाल की).  
  • एक खाली सफेद कागज और नीला/काला पेन  
  • अगर PSV बैज है तो उसकी कॉपी भी ले आना, बोनस पॉइंट मिलेगा.

ये भी पढ़ें: क्या है असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का पूरा क्राइटेरिया? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]