IND vs ENG Check Sequence: भारतीय टीम को तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली

Virat Kohli: एसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, विराट कोहली राजकोट और रांची टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली निजी कारणों से टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेले थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 09:03 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 09:03 PM (IST)

IND vs ENG Test Series: भारतीय टीम को तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली
विराट कोहली तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर।

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका।
  2. अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली।
  3. निजी कारणों से शुरुआती दो मैच भी नहीं खेले थे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli, IND vs ENG Check Sequence: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। शुरुआत के दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम विराट कोहली के बिना मैदान में उतरी थी। कोहली तीसरे टेस्ट मैच से वापसी करने वाले थे, लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, विराट कोहली राजकोट और रांची टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

निजी कारणों से नहीं खेले थे विराट कोहली

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि विराट कोहली निजी कारणों से टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने विराट को लेकर बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि उनके घर नया मेहमान आने वाला है। हालांकि बाद में एबी ने अपने वीडियो से विराट कोहली के बारे में जानकारी देने वाला हिस्सा हटा लिया।

तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं रवींद्र और राहुल

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। मोहम्मद सिराज भी वापसी के लिए तैयार हैं। राहुल और हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हुए जडेजा बेंगलुरु की एनसीए में है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद है। तीसरे टेस्ट के शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है। फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद मैच के लिए उपलब्ध होंगे। पहले टेस्ट में केएल राहुल (86) और रवींद्र जडेजा ने (87) रन बनाए थे। राहुल ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की थी।

मोहम्मद सिराज की वापसी

मोहम्मद सिराज तीसरे टेस्ट के लिए टीम में वापसी करने को तैयार हैं। सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

TNPL Public sale 2024: गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी के लिए फ्रेंजाइजी ने खोली तिजोरी, मोटी रकम देकर बनाया टीम का हिस्सा

TNPL Public sale 2024: 2022 के आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने साई किशोर को 3 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था। तमिलनाडु प्रीमियर लीग के नीलामी की शुरुआत में साई किशोर पर बड़ी बोली लग गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 04:13 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 04:13 PM (IST)

TNPL Auction 2024: गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी के लिए फ्रेंजाइजी ने खोली तिजोरी, मोटी रकम देकर बनाया टीम का हिस्सा
TNPL Public sale 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। TNPL Public sale 2024, Sai Kishore: गुजरात टाइटंस के साई किशोर इन दिनों चर्चा में है। साई को लेकर तमिलनाडु प्रीमियर लीग के फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ है। जिसमें तिरुपुर ने बाजी मार ली है। उन्होंने साई किशोर के लिए अपनी तिजोरी खोल दी। उन्हें मोटी रकम देकर TNPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। उन्हें नीलामी में तिरुपुर ने 22 लाख में खरीदा है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के नीलामी की शुरुआत में साई किशोर पर बड़ी बोली लग गई। टीएनपीएल में साई किशोर की डिमांड काफी है। वो 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 17 विकेट झटके थे। उन्हें 2019 में उन्हें त्रिची वॉरियर्स का कप्तान बनाया गया। इसके बाद 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।

गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ में खरीदा था

2022 के आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने साई किशोर को 3 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था। गुजरात की टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में चैंपियन बनी थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

U19 World Cup 2024: भारत अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंचा, साउथ अफ्रीका को दी पटखनी, उदय-सचिन का कमाल

Beneath 19 World Cup: भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 09:39 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 06 Feb 2024 10:17 PM (IST)

U19 World Cup 2024: भारत अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंचा, साउथ अफ्रीका को दी पटखनी, उदय-सचिन का कमाल
भारत ने अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइल में दक्षिण अफ्रीका को हराया। (फोटो-BCCI)

HighLights

  1. भारत नौवीं बार अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा।
  2. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट से जीत हासिल की।
  3. भारत का सामना पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल विनर से होगा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। U19 World Cup 2024 Last: भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से पटखनी दी। मैच में अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 244 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत लगातार 5वीं बार फाइनल में पहुंचा

भारतीय टीम के जीत के नायक कप्तान उदय सहारण (81) और सचिन धास (96) रहे। दोनों ने 32 के स्कोर पर 4 विकेट पर टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका के ओर से लुहान ड्रेप्रीटोरियस और रिचर्ड सेलेत्स्वाने ने अर्धशतक जमाया। टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने तीन विकेट झटके। मुशीर खान को दो सफलता मिली। मैन इन ब्लू लगातार 5वीं और कुल 9वीं बार अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 2016 के बाद से हर बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। टीम ने स्टीव स्टॉक (14) और डेविड टीगर (0) के रूप में दो विकेट सस्ते में खो दिए। दोनों सफलता राज लिम्बानी को मिली। ओपनर लुहान ड्रेप्रीटोरियस और रिचर्ड सेलेत्स्वाने ने मोर्चा संभाले रखा। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी हुई। लुहान ने 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। 31वें ओवर में मुशीर खान के शिकार बने।

ओलिवर व्हाइटहेड ने 22 रन की पारी खेली। चौथे विकेट के लिए रिचर्ड के साथ 45 रन की पार्टनरशीप की। वे भी मुशीर की फिरकी में फंस गए। आखिरी 10 ओवर में अफ्रीका ने 81 रन जोड़े।

भारत के 32 रन पर चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। आदर्श सिंह क्वेना मफाका पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। ओपनर अर्शिन कुलकर्णी 12 रन पर चलते बने। तीसरे नंबर पर उतरे मुशीर खान 4 और प्रियांशु मोलिया 5 रन पर आउट हुए। एक समय भारत के 32 रन पर 4 खिलाड़ी आउट हो गए थे। कप्तान उदय सहारन 81 रन और सचिन दास 96 रन ने टीम को संभाला और जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा किया। विकेटकीपर अरवेल्ली अवनीश 10 और राज लिम्बनी ने 13* रन बनाए। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज क्वेना मफाका और ट्रिस्टन लुस को तीन-तीन सफलता मिली।

भारत अंडर 19 की प्लेइंग 11

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन दास, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 की प्लेइंग 11

लुहान ड्रेप्रीटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेत्स्वाने, दीवान मरैस, जुआन जेम्स (कप्तान), ओलिवर व्हाइटगहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

T20 World Cup के बाद भारत का जिम्बाब्वे का दौरा, 6 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी दोनों टीमें

India Tour Zimbabwe 2024: टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 04:53 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 06 Feb 2024 04:53 PM (IST)

T20 World Cup के बाद भारत का जिम्बाब्वे का दौरा, 6 जुलाई से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी दोनों टीमें
India Tour Zimbabwe 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India Tour Zimbabwe 2024: टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। मंगलवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट और बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी। यह श्रृंखला 6 से 14 जुलाई के बीच हरारे में खेली जाएगी। बता दें टी20 विश्व कप 1 से 29 जून के बीच होगा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि सीरीज का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। जेडसी के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, हम जुलाई में टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की मेजबानी करने के लिए रोमांचित हैं। इस साल घरेलू मैदान पर हमारा सबसे बड़े इंटरनेशनल आकर्षण होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG 2nd Check LIVE: दूसरे टेस्ट में फैसले का दिन, जानिए जीत से कितनी दूर टीम इंडिया

IND vs ENG 2nd Check LIVE: चौथे दिन स्पिनरों पर दारोमदार रहेगा। वैसे पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की प्रदर्शन भी शानदार रहा था। कप्तान रोहित शर्मा को उनसे भी उम्मीद है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 08:26 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 10:09 AM (IST)

IND vs ENG 2nd Test LIVE: दूसरे टेस्ट में फैसले का दिन, जानिए जीत से कितनी दूर टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

HighLights

  1. विशाखापत्तमन टेस्ट का आज चौथा दिन
  2. सीरीज में 1-0 से आगे है इंग्लैंड
  3. स्पिनरों पर रहेगा दारोमदार

एजेंसी, विशाखापत्तनम। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला रहा है। सोमवार को मैच का चौथा और निर्णायक दिन है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया जीत से 9 विकेट दूर थी। वहीं इंग्लैंड को अभी भी 332 रनों की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे।

चौथे दिन स्पिनरों पर दारोमदार रहेगा। वैसे पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की प्रदर्शन भी शानदार रहा था। कप्तान रोहित शर्मा को उनसे भी उम्मीद है।

naidunia_image

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

naidunia_image

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Shubman Gill: शतक जड़ने के बाद भी शुभमन गिल को पापा से डांट का डर, पढ़ें वजह

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाइ एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच का दूसरा मुकाबला हो रहा है। इंग्लैंड की टीम का तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 1 विकेट खोकर 67 रन है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 07:02 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 07:02 PM (IST)

Shubman Gill: शतक जड़ने के बाद भी शुभमन गिल को पापा से डांट का डर, पढ़ें वजह
शुभमन गिल को पापा से डांट का डर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम के डॉ वाइ एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच का दूसरा मुकाबला हो रहा है। इंग्लैंड की टीम का तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर 1 विकेट खोकर 67 रन है। क्राउली (29) और रेहन अहमद (9) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

इंग्लैंड टीम को जीत के लिए 332 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में शुभमन गिल का बल्ला बहुत चला। उन्होंने 104 रन 147 गेंदों को खेलकर बनाए। गिल के शतक के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि इस पारी के बाद भी उन्हें केवल एक बात का डर है कि कहीं पापा न डांटे।

शुभमन गिल को क्यों पड़ेगी डांट

शुभमन गिल ने कहा कि मैं अपनी इस पारी से काफी खुश हूं, लेकिन फिर भी काफी कुछ छोड़ दिया। मुझे यह पता ही नहीं चला कि बॉल मेरे पैड को छूते हुए निकल गई है। मैं और ज्यादा समय तक टिकने की सोच रहा था, क्योंकि यह बल्लेबाजी के काफी अच्छी पिच है।

गिल ने आगे कहा कि मेरे आउट होने पर पापा काफी ज्यादा गुस्सा करेंगे। मेरे यह शॉट खेलने पर उनसे डांट जरूर पड़ेगी। मैं होटल जब वापस जाऊंगा, तो मुझे पता चल जाएगा। गिल जब यह बता रहे थे, तब वह हंस रहे थे।

पापा के मैच देखने से नहीं महसूस होता दबाव

गिल ने जब पूछा गया कि उनके पापा स्टेडियम में मौजूद होते हैं, तब उनको दबाव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि पापा मेरे सभी मैच देखते हैं, ऐसे में दबाव जैसी कोई बात ही नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने कहा, मैंने खेल का आनंद लिया। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने देश के लिए मैच जीतते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 03:12 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 03:17 PM (IST)

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि इंग्लैड अच्छा खेल रही है,इसलिए सीरीज चुनौतीपूर्ण रहेगी।

HighLights

  1. भारत ने 106 रन से जीता विशाखापत्तनम टेस्ट
  2. यशस्वी जायसवाल बने मैच ऑफ द मैच
  3. भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की

एजेंसी, विशाखापत्तनम (IND vs ENG)। भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम 292 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 106 रन से जीत हासिल की।

जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा खुश नजर आए। उन्होंने टीम की तारीफ की, लेकिन यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को खासतौर पर सराहा।

जसप्रीत बुमराह को लेकर कप्तान रोहित ने कहा, ‘वह हमारे लिए एक चैंपियन खिलाड़ी है। जब आप इस तरह का मैच जीतते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे हालात में टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होता है। ऐसे में गेंदबाजों ने हमारी मदद की।

वहीं यशस्वी जायसवाल पर रोहित ने कहा, वह एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। अपने खेल को समझते हैं। बेशक उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। यह एक असाधारण पारी थी। उनके पास टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

naidunia_image

रोहित ने कहा कि इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। यह भी गर्व की बात है कि हमारी टीम युवा है। सभी बहुत सकारात्मक खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है। इसलिए यह आसान सीरीज नहीं होगी।’

यशस्वी जायसवाल ने बताया बल्लेबाजी का राज

यशस्वी जायसवाल ने कहा, ‘मैंने खेल का आनंद लिया। बहुत अच्छा लगता है जब आप अपने देश के लिए मैच जीतते हैं। हमने अपने खेल पर फोकस किया। मैच के दौरान अच्छी फील्डिंग जरूरी थी। कुल मिलाकर मैच हमारे लिए बहुत अच्छा रहा।

पिच को लेकर यशस्वी जायसवाल ने कहा कि चौथे दिन पिच में दरारें थीं। साथ ही सीम मूवमेंट भी था। ऐसे में बल्लेबाजी मुश्किल थी। व्हाइट बॉल से रेड बॉल गेम बिल्कुल अलग है। अलग सोच के साथ मैदान में उतरना पड़ता है।

अपने बल्लेबाजी का बारे में यशस्वी ने बताया कि मैं अपना गेम खेलने की कोशिश करता हूं। अपने शॉट्स खेलने की कोशिश करता हूं। जिस तरह से बुमराह ने गेंदबाजी की, वह देखना अविश्वसनीय था। उन्होंने पहली पारी में भी वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। इसका हिस्सा बनना अद्भुत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

IND vs ENG 2nd Take a look at: Rohit Sharma ने बनाया नया रिकॉर्ड, MS Dhoni को भी छोड़ा पीछे

रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को छू लिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर वह आगे निकल चुके हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 07:50 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 07:50 PM (IST)

IND vs ENG 2nd Test: Rohit Sharma ने बनाया नया रिकॉर्ड,  MS Dhoni को भी छोड़ा पीछे
Rohit Sharma ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रन से दूसरे टेस्ट मैच हरा दिया है। ऐसा कर भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया है। यह टेस्ट सीरीज पांच मैचों की है। विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम दूसरा टेस्ट मैच हुआ। भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत 396 रन बनाए। इंग्लैंड 396 रन का पीछा करते हुए 253 रन ही बना सकी। भारत को इंग्लैंड पर 143 सीटों की बढ़त मिल गई। भारत ने दूसरी पारी इंग्लैंड के खिलाफ 255 रन जड़ दिए। 399 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को छू लिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर वह आगे निकल चुके हैं।

धोनी को भी कर दिया पीछे

दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। वह अब धोनी को पीछे कर भारत के जीते हुए इंटरनेशन मुकाबले में सबसे ज्यादा मैचों में हिस्सा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी भारत की तरफ से 295 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे थे। वहीं रोहित शर्मा इंग्लैंड की जीत के बाद 296 जीते हुए मैचों का हिस्सा बन चुके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

IND vs ENG Visakhapatnam Take a look at: विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर, जानिए मैच का अपडेट

IND vs ENG 2nd Take a look at third Day LIVE: भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 पर ढेर हो गई थी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 08:53 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 08:54 AM (IST)

IND vs ENG Visakhapatnam Test: विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर, जानिए मैच का अपडेट
यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में रिकॉर्ड 209 रनों की पारी खेली थी।

HighLights

  1. भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन
  2. भारत की दूसरी पारी जारी
  3. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है टीम इंडिया

एजेंसी, विशाखापत्तनम (IND vs ENG 2nd Take a look at third Day)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। रविवार को टेस्ट का तीसरा दिन है। टीम इंडिया के पास विशाल बढ़त हासिल करने का मौका है।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 171 रन हो गई थी। बता दें, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 पर ढेर हो गई थी। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 45 रन देकर छह विकेट लिए थे।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

IND vs ENG: Jasprit Bumrah ने लिए सबसे तेज 150 विकेट, ये कारनाम करने वाले पहले तेज गेंदबाज

भारत के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया है। वह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने 34 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:07 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 07:07 PM (IST)

IND vs ENG: Jasprit Bumrah ने लिए सबसे तेज 150 विकेट, ये कारनाम करने वाले पहले तेज गेंदबाज
Jasprit Bumrah ने बनाया रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया है। वह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने 34 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

बुमराह से पहले यह कारनाम आर अश्विन कर चुके हैं। उन्होंने 29 मैचों में ही 150 विकेट हासिल कर लिए थे। उसके बाद रविंद्र जडेजा का नंबर आता है। उन्होंने 32 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह इस रैंक में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अनिल कुंबले और इरापल्ली प्रसन्ना की बराबरी कर ली है। उन्होंने 150 विकेट लेने के लिए 34 टेस्ट मैच खेले थे।

सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय

आर अश्विन- 29 मैच

रवीन्द्र जड़ेजा- 32 मैच

जसप्रित बुमरा- 34 मैच

अनिल कुंबले- 34 मैच

इरापल्ली प्रसन्ना- 34 मैच

एशियाई तेज गेंदबाजों में वकार यूनिस आगे

एशियाई तेज गेंदबाजों में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। उन्होंने महज 27 टेस्ट मैचों में यह कारनामा हासिल कर लिया था। पाकिस्तान के इमरान खान और शोएब अख्तर भी इस क्लब में शामिल है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन