AUS vs WI 2nd Take a look at Highlights: वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, कंगारू टीम पहली बार गुलाबी गेंद से हारी

AUS vs WI 2nd Take a look at Highlights: वेस्टइंडीज ने 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। साथ ही पहली टीम है जिसने कंगारू को गुलाबी गेंद टेस्ट में पटखनी दी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 28 Jan 2024 03:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 28 Jan 2024 03:40 PM (IST)

AUS vs WI 2nd Test Highlights: वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता टेस्ट, कंगारू टीम पहली बार गुलाबी गेंद से हारी
AUS vs WI 2nd Take a look at Highlights

HighLights

  1. 1997 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता।
  2. पहली बार ऑस्ट्रेलिया को पिंक बॉल टेस्ट में मिली हार।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs WI 2nd Take a look at Highlights: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन टेस्ट में 8 रन से हरा दिया। तेज गेंदबाज शमार जोसेफ के 7 विकेटों के दम पर टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने 1997 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। साथ ही पहली टीम है जिसने कंगारू को गुलाबी गेंद टेस्ट में पटखनी दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 11 डे नाइट टेस्ट जीते थे।

स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक गया बेकार

ऑस्ट्रेलिय को जीत के लिए 216 रन का टारगेट मिला था। स्टीव स्मिथ ने 91 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिलवा पाएं। दो टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। पहले टेस्ट को कंगारू ने 10 विकेट से जीता था। वेस्टइंडीज की जीत के नायक शमार जोसेफ रहे। उन्होंने 11.5 ओवर में 68 रन देकर 7 विकेट लिए। यह विकेट तब लिए जब उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। वे लंगड़ा कर चल रहे थे। वे बल्लेबाजी के दौरान भी रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।

शमार जोसेफ प्लेयर ऑफ द सीरीज

पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 289 रन पर पारी घोषित कर दी। इससे विंडीज को 22 रन की लीड मिल गई। शमार जोसेफ सीरीज में 13 विकेट और 57 रन के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य मिला था। तीसरे दिन का खत्म खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा 10 रन और मार्नस लाबुशेन 5 रन के विकेट गंवा दिए थे। अल्जारी जोसेफ ने उस्मान को पवेलियन भेज टीम को पहली सफलता दिलाआ। इसके बाद जस्टिन ग्रीन्स ने लाबुशेन को केविन सिंक्लेयर के हाथों कैच लपकवाया। चौथे दिन स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन टीम के स्कोर को 100 के पार ले गए। शमार जोसेफेर ने कैमरून को 42 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद विंडीज ने शानदार वापसी की। शमार ने ट्रेविस हेड को 0 पर बोल्ड कर दिया। मिचेल मार्श 10 और एलेक्स कैरी 2 रन बनाकर चलते बने।

कंगारू के 6 विकेट पर 136 रन हो गए। स्टीव स्मिथ एक छोर पर डटे रहे। मिचेल स्टार्क ने चार चौके लगाकर 21 रन बनाए। शमार ने उनका विकेट लेकर टीम में टीम की पकड़ को मजबूत कर दिया। कप्तान पैट कमिंस 2 रन बना सके। नाथन लायन 9 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड 0 पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, अल्जारी जोसेफ, केमरा रोच, शमर जोसेफ।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Rohit Sharma: राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का 79वां सिक्स, एमएस धोनी को पछाड़कर हासिल किया यह मुकाम

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। भारत के खिलाफ यह उनका 100वां टेस्ट है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 02:44 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 02:44 PM (IST)

Rohit Sharma: राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का 79वां सिक्स, एमएस धोनी को पछाड़कर हासिल किया यह मुकाम

HighLights

  1. राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा का शानदार शतक
  2. बने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
  3. वीरेंद्र सहवाग अब भी हैं सबसे आगे

एजेंसी, राजकोट। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। इसके साथ ही हिटमैन ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया। रोहित ने अपनी पारी में जैसे ही दूसरा सिक्स लगाया, वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं।

Most Sixes in Take a look at Cricket by Indian Batters

रोहित शर्मा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 79 सिक्स हो गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 78 सिक्स लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ यह रोहित शर्मा का 57वां टेस्ट मैच है।

भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए। सचिन तेंडुलकर ने 200 टेस्ट के अपने करियर में 69 सिक्स लगाए थे। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 61 सिक्स लगाए थे।

naidunia_image

दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टेस्ट बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। भारत के खिलाफ यह उनका 100वां टेस्ट है। स्टोक्स अब तक 128 सिक्स लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 100 से इससे अधिक सिक्स लगाए हैं।

शेष दो बल्लेबाज हैं – ब्रेडम मैकुलम (101 टेस्ट में 107 सिक्स) और एडम गिलक्रिस्ट (96 टेस्ट में 100 सिक्स)

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, इस मामले में रोहित शर्मा से आगे निकले

Australia vs West Indies: ग्लेन मैक्सवेल ने 50 गेंदों पर अपना 5वां शतक पूरा किया। इसी के साथ टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 04:09 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 04:10 PM (IST)

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, इस मामले में रोहित शर्मा से आगे निकले
ग्लेन मैक्सवेल

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल कुछ समय पहले काफी चर्चा में थे। ग्लेन पार्टी करने के बाद बीमार पड़ गए थे। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें सुधरने को कहा था। इस बीच मैक्सवेल ने अपने बल्ले से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शतक जड़ दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 50 गेंदों पर अपना 5वां शतक पूरा किया। इसी के साथ टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

ग्लेन मैक्सवेल ने T20 में नंबर 4 पर खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाया

120* रन- ग्लेन मैक्सवेल बनाम वेस्टइंडीज, 2024

117 रन- सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, 2022

113* रन- ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, 2019

रोहित शर्मा ने आगे निकले ग्लेन मैक्सवेल

रोहित शर्मा ने टी20 में पांच शतक 143 पारी में पूरे किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 94 पारी में 5 शतक जड़ दिए। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव है। उन्होंने 57 पारी में चार शतक लगाए हैं।

टी20 में मैक्सवेल ने 9500 रन पूरे

ग्लेन मैक्सवेल के टी20 में 9500 रन पूरे हो गए है। वो ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज है। ग्लेन से पहले डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन हैं। डेविड के नाम 11,800 से ज्यादा रन और एरोन के नाम 11,458 रन दर्ज है। ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में 460 छक्के और 150 विकेट झटके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने चली बड़ी चाल, तीसरे टेस्ट में इस घातक गेंदबाज को प्लेइंग 11 में किया शामिल

IND vs ENG third Take a look at 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। मार्क वुड हैदराबाद टेस्ट का हिस्सा थे। दूसरे टेस्ट में कप्तान स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन को मौका दिया था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 04:59 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 04:59 PM (IST)

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने चली बड़ी चाल, तीसरे टेस्ट में इस घातक गेंदबाज को प्लेइंग 11 में किया शामिल
मार्क वुड राजकोट टेस्ट में खेलेंगे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG third Take a look at 2024: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी चाल चली है और तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया है। पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले मार्क को राजकोट टेस्ट में मौका मिला है। सीरीज में पहली बार इंग्लैंड टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। मार्क वुड हैदराबाद टेस्ट का हिस्सा थे। दूसरे टेस्ट में कप्तान स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन को मौका दिया था। शोएब बशीर ने दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके थे। मार्क वुड प्लेइंग 11 में बशीर की जगह आएंगे। वुड के आने से टीम की गेंदबाजी आक्रमण को संतुलन मिलेगा। जबकि टॉम हार्टली, रेहान अहमद और जो रूट स्पिन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बेन स्टोक्स करेंगे टेस्ट मैंचों का शतक पूरा

राजकोट टेस्ट बेन स्टोक्स के लिए अहम होने वाला है। ये उनके टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच है। मंगलवार को ओली पोप ने बेन को लेकर कहा कि उनके करियर के लिए स्पेशल लम्हा है। उन्होंने 2022 में टेस्ट की कप्तानी ली थी। बता दें दूसरे टेस्ट मैंच में इंग्लैंड 106 रन से हार गई थी। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड टीम दुबई रवाना हो गई थी। उन्होंने कोई अभ्यास नहीं किया। टीम दो दिन पहले राजकोट पहुंची है।

राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG third Check Dream 11: राजकोट टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, यहां देखें संभावित और ड्रीम टीम

15 फरवरी 2024, गुरुवार, सुबह 09.30 बजे से।

कहां खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच में ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो

बल्लेबाज- बेन स्टोक्स, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ओली पोप

ऑलराउंडर- जो रूट (उपकप्तान), अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट टीम

भारत

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप।

इंग्लैंड

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस , गस एटकिंसन

IND vs ENG: पूर्व तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड को बताई भारत की कमजोरी, बोला- उठा लो इसका पूरा फायदा

इंग्‍लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमजोरी बताई है। उन्होंने कहा विराट कोहली का ना खेलना मेहमान टीम के लिए बहुत फायदेमंद है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 07:08 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 07:08 PM (IST)

IND vs ENG: पूर्व तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड को बताई भारत की कमजोरी, बोला- उठा लो इसका पूरा फायदा
स्टुअर्ट ने बताई भारत की कमजोरी।

खेल डेस्क, इंदौर। इंग्‍लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमजोरी बताई है। उन्होंने कहा विराट कोहली का ना खेलना मेहमान टीम के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्रॉड एसए20 में कमेंटेटर पैनल के सदस्य हैं। उन्होंने पीटीआई को बताया कि कोहली निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं, लेकिन भारत व इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैच बहुत ही अच्छे रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। राजकोट में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 15 फरवरी को उतरेंगी। कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुरुआत के दो टेस्ट मैचों से नाम वापस ले लिया, लेकिन अब बीसीसीआई ने बताया है कि वह पूरी सीरीज से ही नदारद रहेंगे।

स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने क्‍या कहा कि इंग्लैंड और भारत के बीच में हुए दो टेस्ट मैच बहुत ही शानदार रहे हैं। यह सीरीज वाकई में अब तक बहुत ही रोमांचकारी रही है। इंग्लैंड के पास बहुत ही शानदार मौका है कि इस सीरीज को अपने नाम करने का, क्योंकि विराट कोहली जैसा बल्लेबाज अभी बाहर है।

युवा के पास साबित का मौका

स्‍टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि कोहली के न खेलने से एक बात जरूर है कि भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका है। विराट कोहली व इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच की टक्कर बहुत ही शानदार होती है। जेम्स एंडरसन और कोहली को आमने-सामने देखना अद्भुत होता है। उनका इस सीरीज में न खेलना खेल के लिहाज से मन दुखाने वाला है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

U19 World Cup Closing: कब और कहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच, यहां देखें पूरी डिटेल्स

U19 World Cup Closing 2024 Stay Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को विलोमूर पार्क मैदान में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 06:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 06:00 PM (IST)

U19 World Cup Final: कब और कहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच, यहां देखें पूरी डिटेल्स
U19 World Cup Closing 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। U19 World Cup Closing 2024 Stay Streaming: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत के युवा खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हर मैच में जीत हासिल की है। अब फाइनल में कंगारू को हराकर खिताब जीतना चाहेगी।

किस तारीख को खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को विलोमूर पार्क मैदान में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप फाइनल मैच लाइव कहां देख पाएंगे?

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

अंडर 19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन

ग्रुप स्टेज

  • बांग्लादेश को 84 रन से हराया।
  • आयरलैंड को 201 रन से हराया।
  • यूएस को 201 रन से हराया।

सुपर 6 राउंड

  • न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया।
  • नेपाल को 132 रन से हराया।
  • सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया।
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Ravindra Jadeja Household Dispute: ससुर ने रिवाबा पर लगाए संगीन आरोप, छोड़ा घर, पढ़िए रविंद्र जडेजा की प्रतिक्रिया

Ravindra Jadeja Household Dispute: अनिरुद्ध सिंह ने अपने बेटे की पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं। इस बीच रवींद्र जडेजा ने पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि इंटरव्यू में छापी गई बातें बेबुनियाद हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 03:14 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 03:14 PM (IST)

Ravindra Jadeja Family Dispute: ससुर ने रिवाबा पर लगाए संगीन आरोप, छोड़ा घर, पढ़िए रविंद्र जडेजा की प्रतिक्रिया
रवींद्र जडेजा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ravindra Jadeja Household Dispute: भारतीय टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने रवींद्र और बहू रिवाबा से अलग रहने पर बात की। उन्होंने अपने बेटे की पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं। इस बीच रवींद्र जडेजा ने पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि इंटरव्यू में छापी गई बातें बेबुनियाद हैं।

बेटे और बहू से नहीं किसी तरह का संबंध

रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह का एक इंटरव्यू दैनिक भास्कर में पब्लिश हुआ है। इसमें अनिरुद्ध ने रिवाबा जडेजा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटे रवींद्र और बहू से किसी तरह का संबंध नहीं है। वे अलग रहते हैं। इंटरव्यू में कई बड़ी बातें लिखी गई हैं। इसमें रिवाबा पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर भारतीय ऑलराउंडर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर सफाई पेश की है।

Let’s ignore what’s stated in scripted interviews 🙏 pic.twitter.com/y3LtW7ZbiC

— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 9, 2024

जडेजा ने एक्स हैंडल पर लिखा

रवींद्र जडेजा ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने गुजराती भाषा में लिखा कि इंटरव्यू में लिखी गई सभी बातें झूठी हैं। मेरे और मेरे पत्नी की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मुझे काफी कुछ कहना है। मैं सब कुछ सार्वजनिक रूप से नहीं कहूंगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Imran Tahir: 44 साल के इस गेंदबाज ने लपका बवाल कैच, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Paarl Royals vs Joburg Tremendous Kings: जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए तेज गेंदबाज सैम कुक ने मिशेल वान ब्यूरेन को शॉर्ट बॉल फेंकी। मिचेल शॉट को कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद हवा में लहरा गई और इमरान ताहिर ने कैच पकड़ लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 03:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 03:34 PM (IST)

Imran Tahir: 44 साल के इस गेंदबाज ने लपका बवाल कैच, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
Paarl Royals vs Joburg Tremendous Kings

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Imran Tahir Catch Video: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए इमरान ताहिर खेल रहे हैं। इमरान अपनी फिरकी के साथ फील्डिंग में जलवा बिखेर रहे हैं। पार्ल रॉयल्स के खिलाफ मैच में ताहिर ने एक शानदार कैच पकड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इमरान ताहिर ने सैम कुक की गेंद पर मिशेल वान ब्यूरेन का बेहतरीन कैच लपका।

जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए तेज गेंदबाज सैम कुक ने मिशेल वान ब्यूरेन को शॉर्ट बॉल फेंकी। मिचेल शॉट को कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद हवा में लहरा गई और इमरान ताहिर ने कैच पकड़ लिया। हालांकि उनके लिए यह कैच इतना आसान नहीं था। उन्होंने उल्टी दिशा में दौड़ लगाते हुए गेंद को पकड़ा। 44 साल के इमरान ने कैच के लिए जिस तरह की फुर्ती दिखाई वह काबिले तारीफ है।

जोबर्ग सुपर किंग्स ने 9 विकेट से जीता मैच

जोबर्ग सुपर किंग्स ने इस मैच में पार्ल रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 138 रन बनाए। टीम के सर्वाधिक डेविड मिलर ने 47 रन बनाए। इसके जवाब में जोबर्ग ने 13.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 139 बना लिए। टीम के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 54 और ल्यूस डु प्लोय ने 68 रनों की पारी खेली।

जोबर्ग सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ल्यूस डू प्लोय, रीजा हेंड्रिक्स , सिबोनेलो मखान्या , मोईन अली , डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर) , डग ब्रेसवेल , दयान गैलीम , सैम कुक , नंद्रे बर्गर , इमरान ताहिर।

पार्ल रॉयल्स की प्लेइंग 11

जेसन रॉय , जोस बटलर (विकेटकीपर) , मिशेल वान ब्यूरेन , डेविड मिलर (कप्तान) , डेन विलास , विहान लुब्बे , एंडिले फेहलुकवायो , ब्योर्न फोर्टुइन , कोडी यूसुफ , ओबेद मैककॉय , तबरेज शम्सी

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Marsh Cup: क्रिकेट के मैदान में घटी सांस रोक देने वाली घटना, लाइव मैच में लहूलुहान हुआ खिलाड़ी

Henry Hunt: मैदान में फील्डिंग के दौरान साउथ ऑस्ट्रेलिया के हेनरी हंट लहूलुहान हो गए। दरअसल, कैच लेने के प्रयास में बॉल सीधे उनके चेहरे पर लग गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 05:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 05:57 PM (IST)

Marsh Cup: क्रिकेट के मैदान में घटी सांस रोक देने वाली घटना, लाइव मैच में लहूलुहान हुआ खिलाड़ी
Henry Hunt: मैच के दौरान घायल हुए हेनरी हंट।

HighLights

  1. मैदान पर घायल हुआ खिलाड़ी।
  2. बीच मैदान में चेहरे से निकला खून।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Marsh Cup, Henry Hunt: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों घरेलू क्रिकेट में मार्श वनडे कप खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्योरिया के बीच मैच खेला गया। तभी मैदान में फील्डिंग के दौरान साउथ ऑस्ट्रेलिया के हेनरी हंट लहूलुहान हो गए। दरअसल, कैच लेने के प्रयास में बॉल सीधे उनके चेहरे पर लग गई। जिससे हेनरी का काफी खून बहने लगा। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हेनरी हंट को लगी चोट

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। दूसरी पारी में विक्टोरियो के सलामी बल्लेबाज टॉम रोजर्स ने 25वें ओवर में गेंदबाज लॉयड पोप की गेंद पर मिड ऑफ की तरफ शॉट मारा। बॉल हवा में सीधे हेनरी हंट की तरफ गई। कैच लेने के चक्कर में हेनरी गेंद को अच्छे से जज नहीं कर पाए। जिससे गेंद उनके हाथ में जाने के बजाए चेहरे पर जा लगी। इस पर हेनरी हंट मैदान में गिर गए। उनके चेहरे से खून बहने लगा। तभी मैदान पर फिजियो और डॉक्टर आए। उनकी हालत खराब देखकर उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

विक्टोरिया ने जीता मैच

मैच की बात करें तो विक्टोरिया के सलामी बल्लेबाज टॉम रोजर्स ने 87 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 67 रन बनाए। निड मैडिसन ने 53 बॉल में सात चौके और एक छक्के से 54 रन की पारी खेली। 44.1 ओवर में विक्टोरिया टीम ने 7 विकेट पर 234 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल कर ली।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह