IND vs ENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तेंदुलकर और पोटिंग की लिस्ट में हुए शामिल

Joe Root: जो रूट ने अर्धशतक के साथ नया इतिहास बना दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले 6वें बल्लेबाज बन गए है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 03:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 03:22 PM (IST)

IND vs ENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, तेंदुलकर और पोटिंग की लिस्ट में हुए शामिल
जो रूट।

HighLights

  1. जो रूट ने सीरीज में पहला अर्धशतक जड़ा।
  2. जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 91 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने।
  3. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से भारतीय टीम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Joe Root: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने नया कीर्तिमान रच दिया है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम रांची में चौथा टेस्ट मैच खेल रही है। मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो गलत साबित हुआ। डेब्यू मैच खेल रहे आकाश दीप ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बैकफूट पर ढकेल दिया। 12 ओवर के अंदर ही तीन विकेट झटक दिए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटके। इस तरह आधी टीम 112 रन पर पवेलियन लौट गई। फिर जो रूट और बेन फोक्स ने पारी को संभाला। रूट ने शानदार बल्लेबाज कर अर्धशतक जड़ा।

जो रूट ने रचा इतिहास

जो रूट ने अर्धशतक के साथ नया इतिहास बना दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले 6वें बल्लेबाज बन गए है। उनके नाम 91 हाफ सेंचुरी हैं। इसके साथ ही रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर की सूची में शामिल हो गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर– 119

जैक्स कैलिस- 103

रिकी पोंटिंग- 103

राहुल द्रविड़- 99

शिवनारायण चंद्रपॉल- 96

जो रूट- 91*

एलेस्टर कुक को छोड़ा पीछे

जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया। कुक के नाम टेस्ट क्रिकेट में 90 टेस्ट हाफ सेंचुरी थी। रूट के अब 91 अर्धशतक हो गए हैं। इससे पहले जो रूट का सीरीज में हाई स्कोर 29 था। बैजबॉल के कारण इस बल्लेबाज ने रन बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। अब उन्होंने बैजबॉल को अलविदा कह दिया है। इससे पहले जो रूट ने छह पारी में 77 रन बनाए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Akash Deep: टेस्ट करियर के दूसरे ओवर में ही बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड, लेकिन बदकिस्मत रहे आकाश दीप, जानिए पूरा घटनाक्रम

IND vs ENG Ranchi Check: नो बॉल के घटनाक्रम के बाद आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 10:34 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 10:34 AM (IST)

Akash Deep: टेस्ट करियर के दूसरे ओवर में ही बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड, लेकिन बदकिस्मत रहे आकाश दीप, जानिए पूरा घटनाक्रम
इंग्लैंड के खिलाफ आकाश दीप को अपना टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।

HighLights

  1. नो बॉल के कारण आकाश दीप को नहीं मिला पहला टेस्ट विकेट
  2. स्टुअर्ट बिन्नी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने
  3. जानिए क्या हुआ इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में

एजेंसी, रांची (IND vs ENG Ranchi Check)। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट में आकाश दीप का पदार्पण हुआ। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर उनको स्थान मिला है। आकाश दीप के करियर की शुरुआत नाटकीय रही।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की। पारी का दूसरा ओवर आकाश दीप को मिला। उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की।

आकाश दीप के दूसरे और इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में जो कुछ हुआ, उसकी चर्चा हर क्रिकेट प्रेमी कर रहा है। दरअसल, उस ओवर की दूसरी गेंद पर आकाश दीप ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज क्रॉली का ऑफ स्टम्प उखाड़ दिया। पूरी टीम खुशी से झूम उठी। आकाश दीप को भी लगा कि यह उनके टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत है, लेकिन बाद में वह गेंद नोबॉल निकली।

naidunia_image

आकाश दीप ने की शानदार गेंदबाजी

इस घटनाक्रम के बाद भी आकाश ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया।

IND vs ENG Ranchi Check: ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

नो बॉल के कारण अपना पहला टेस्ट विकेट लेने से चूके ये गेंदबाज

  1. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  2. माइकल बीयर (ऑस्ट्रेलिया)
  3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  4. मार्क वुड (इंग्लैंड)
  5. टॉम कुरेन (इंग्लैंड)
  6. मेसन क्रेन (इंग्लैंड)
  7. साकिब महमूद (इंग्लैंड)
  8. स्टुअर्ट बिन्नी (भारत)
  9. आकाश दीप (भारत)

IND Vs ENG 4th Check: Taking part in XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

WPL 2024: गुजरात जायंट्स को टूर्नामेंट से पहले हुआ नुकसान, अब नहीं खेल पाएगी ये महंगी खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से ही गुजरात जायंट्स को नुकसान हो गया है। उनकी ऑलराउंडर काशवी गौतम चोट लगने की वजह से टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 19 Feb 2024 08:31 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 19 Feb 2024 08:32 PM (IST)

WPL 2024: गुजरात जायंट्स को टूर्नामेंट से पहले हुआ नुकसान, अब नहीं खेल पाएगी ये महंगी खिलाड़ी
गुजरात जायंट्स को लगा झटका।

खेल डेस्क, इंदौर। महिला प्रीमियर लीग 2024 शुरू होने से ही गुजरात जायंट्स को नुकसान हो गया है। उनकी ऑलराउंडर काशवी गौतम चोट लगने की वजह से टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी।

डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 की नीलामी में गुजराय जायंट्स ने काशवी गौतम पर 2 करोड़ का दांव लगाया था। वह इस रकम के साथ डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 टूर्नामेंट की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई थीं। अब उनके बदले सयाली सागगारे टीम का हिस्सा बनी हैं।

सयाली साठगारे 2020 में स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली ट्रेलब्लेजर्स की टीम में शामिल थीं। गुजरात जायंट्स ने नीलामी में 10 खिलाड़ियों को खरीदा था। काशवी गौतम सहित मेघना सिंह, त्रिशा पूजित, प्रिया मिश्रा, वेदा कृष्‍णामूर्ति और तरन्‍नुम पठान,,फोएब लिचफील्‍ड, लौरेन शेटल, कैथरीन ब्राइस, मन्‍नत कश्‍यप पर भी टीम ने खरीदा था।

काशवी के अलावा गुजरात जायंट्स को दूसरा झटका लौरेट शेटल के रूप में लगा है। वह स्किन कैंसर का इलाज करा रही हैं, इसलिए वह टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगी। उनकी जगह टीम में न्यूजीलैंड की अनुभवी ली ताहूहु को जगह दी गई है। गुजरात जायंट्स का पहला मैच 25 फरवरी को चैंपियंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी लगा झटका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। टीम की प्रमुख खिलाड़ी कनिका आहूजा चोट लगने की वजह से टीम से बाहर हो गई हैं। टीम ने उनकी जगहब श्रद्धा पोखरकर को टीम में शामिल किया है। उनकी रिजर्व प्राइस 10 लाख रुपए है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 20 Feb 2024 09:09 PM (IST)

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma Second Baby: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। उन्होंने मंगलवार को एक भावुक पोस्ट कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय (Akaay) रखा है। न्यूज मिलने के बाद दोनों को फैंस से ढेरों बधाई मिल रही है।

विराट और अनुष्का पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट है। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान ये राज़ खोल दिया था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गुड न्यूज

अब विराट-अनुष्का ने खुद अपने दूसरे बच्चे के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने अपने बयान में लिखा कि अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ हम को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी गोपनीयता का सम्मान करें।

11 दिसंबर 2017 में हुई शादी

विराट और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी इटली के टस्कनी में हुई थी। दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद 2021 को कपल के घर बेटी का आगमन हुआ। जिसका नाम वामिका है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से ब्रेक पर हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया है। वे शुरुआती 3 मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। ये तय नहीं है कि दो टेस्ट मैच विराट टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Yashasvi Jaiswal ने दूसरा दोहरा शतक जड़ा, छक्कों की बरसात कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

Yashasvi Jaiswal: जो रूट के ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर यशस्वी जायसवाल ने अपनी डबल सेंचुरी पुरी की। उन्होंने रूट के तीसरे और चौथी गेंद पर छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 03:30 PM (IST)

Yashasvi Jaiswal ने दूसरा दोहरा शतक जड़ा, छक्कों की बरसात कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक।

HighLights

  1. यशस्वी जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक।
  2. यशस्वी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने दूसरी डबल सेंचुरी जड़ दी है। विशाखापत्तनम के बाद राजकोट में उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने छक्कों की बरसात कर कीर्तिमान रच दिया। यशस्वी और सरफराज खान के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य दिया। दोनों बल्लेबाज नाबाद लौटे। भारत ने 430/4 पर दूसरी पारी घोषित कर दी। दूसरे सेशन में सरफराज 68* और यशस्वी जायसवाल के 214* रन पर रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दी। जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के लगाए।

जो रूट के ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर यशस्वी जायसवाल ने अपनी डबल सेंचुरी पुरी की। उन्होंने रूट के तीसरे और चौथी गेंद पर छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यशस्वी ने एक टेस्ट पारी में 122 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की। वसीम ने ये कारनामा 1996 में किया था।

विराट और कांबली के क्लब में यशस्वी हुए शामिल

यशस्वी जायसवाल विराट कोहली और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में लगातार दो दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज है। यशस्वी शनिवार को शतक बनाने के बाद कमर दर्द के कारण 104 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। तीसरे दिन टीम इंडिया ने दो विकेट पर 196 रन बनाए। शुभमन गिल 65 और कुलदीर यादव ने 3 रन से चौथे दिन के खेल की शुरुआत की। शुभमन 91 रन पर रन आउट हुए। उनके बाद यशस्वी बल्लेबाजी करने उतरे। कुलदीप के 27 रन पर आउट होने के बाद सरफराज खान मैदान में उतरे। दोनों के बीच 172 रन की साझेदारी हुई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG third Take a look at 4th day LIVE: दूसरी पारी में अजेय बढ़त की तैयारी में टीम इंडिया, जानिए मैच का अब तक का हाल

IND vs ENG third Take a look at 4th day LIVE Scorecard: भारत की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार खाता नहीं खोल सके।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 09:08 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 09:08 AM (IST)

IND vs ENG 3rd Test 4th day LIVE: दूसरी पारी में अजेय बढ़त की तैयारी में टीम इंडिया, जानिए मैच का अब तक का हाल
मैच के चौथे और खासतौर पर पांचवें दिन बल्लेबाजी आसान नहीं होगी।

HighLights

  1. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट जारी
  2. अभी दोनों टीमें 1-1 से हैं बराबर, सीरीज के लिए निर्णायक हो सकता है आज का खेल
  3. यहां पढ़िए मैच रिपोर्ट और जानिए ताजा स्कोर

एजेंसी, राजकोट। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट का रविवार को चौथा दिन है। यह दिन निर्णायक साबित हो सकता है। भारत की दूसरी पारी जारी है और रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि दूसरी पारी में विशाल बढ़त हासिल करने के बाद अंग्रेजों को बल्लेबाजी के लिए बुलाया जाए। मैच के चौथे और खासतौर पर पांचवें दिन बल्लेबाजी आसान नहीं होगी।

IND vs ENG third Take a look at 4th day LIVE Scorecard

  • भारत पहली पारी: 445 रन (रोहित शर्मा 131 रन, रविंद्र जडेजा 112 रन, सरफराज खान 62 रन)
  • इंग्लैंड पहली पारी: 319 रन (बेन डेकट 153 रन, मोहम्मद रिजाज 84 रन देकर 4 विकेट)
  • IND vs ENG third Take a look at 4th day: ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

    तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 322 रन हो गई थी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वे 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव 3 रन पर नाबाद थे।

    भारत की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार खाता नहीं खोल सके।

    दत्ताजीराव की याद में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम

    इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह में काली पट्टी बांधी। भारत के लिए 1951 से 1962 के बीच 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव का 13 फरवरी को निधन हो गया था। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता थे।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    India vs England: बीमार मां को देखने चेन्नई रवाना हुए आर अश्विन, नहीं खेल पाएंगे तीसरा टेस्ट, क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ पूरा होगा मैच

    India vs England Rajkot Take a look at: फील्डिंग करते समय टीम इंडिया को अतिरिक्त खिलाड़ी की सेवा मिल सकेगी, लेकिन वह खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर सकेगा।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 07:37 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 07:44 AM (IST)

    India vs England: बीमार मां को देखने चेन्नई रवाना हुए आर अश्विन, नहीं खेल पाएंगे तीसरा टेस्ट, क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ पूरा होगा मैच
    आर अश्विन ने एक दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 500वां विकेट लिया।

    HighLights

    1. राजकोट टेस्ट का शनिवार को तीसरा दिन
    2. इस टेस्ट के शेष मैचों में नहीं खेलेंगे अश्विन
    3. बीसीसीआई ने कहा, मुश्किल समय में अश्विन का पूरा समर्थन

    एजेंसी, राजकोट/चेन्नई (India vs England)। टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट को बीच में ही छोड़कर चेन्नई चले गए हैं। यहां उनकी बीमार मां का इलाज चल रहा है। बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अश्विन अब शेष तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा टीम मैनेजमेंट उनके साथ है।

    बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण तीसरे टेस्ट से हट गए हैं। अश्विन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम से हटने का फैसला किया। इस मुश्किल समय में बोर्ड अश्विन का पूरा समर्थन करता है। बोर्ड उनकी व उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है, जो चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई अश्विन को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। हम इस संवेदनशील समय में उनके साथ हैं।

    naidunia_image

    क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

    आईसीसी के नियमानुसार, फील्डिंग करते समय टीम इंडिया को अतिरिक्त खिलाड़ी की सेवा मिल सकेगी, लेकिन वह खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर सकेगा।

    बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट का शनिवार को तीसरा दिन है। अश्विन ने दूसरे दिन अपना 500वां टेस्ट विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 37 रन भी बनाए।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट में 500 विकेट पूरे, कुंबले-वॉर्न को पीछे छोड़ा

    Ravichandran Ashwin Take a look at Wickets: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM (IST)

    Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट में 500 विकेट पूरे, कुंबले-वॉर्न को पीछे छोड़ा
    आर अश्विन के टेस्ट में 500 विकेट पूरे (फोटो- ICC एक्स हैंडल)

    HighLights

    1. रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है।
    2. अश्विन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।
    3. रविचंद्रन 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ravichandran Ashwin Take a look at Wickets: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए। इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। अश्विन अपने 98वें टेस्ट मुकाबले में 500 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले 9वें गेंदबाज हैं।

    सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज

    आर अश्विन श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। मुथैया ने अपने टेस्ट करियर में 800 विकेट लिए हैं। उन्होंने सिर्फ 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट पूरे किए। इस मामले में दूसरे सबसे तेज बॉलर अनिल कुंबले थे। जिन्होंने 105 टेस्ट मुकाबलों में यह कारनामा किया था। इस उपलब्धि को तोड़ने वाले अन्य गेंदबाज शेन वॉर्न, ग्लैन मैक्ग्रा, नाथन लायन, कर्टनी वॉल्श, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड।

    𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙇𝙖𝙣𝙙𝙢𝙖𝙧𝙠 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩! 👏 👏

    Take A Bow, R Ashwin 🙌 🙌

    Observe the match ▶️ https://t.co/FM0hVG5pje#TeamIndia | #INDvENG | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XOAfL0lYmA

    — BCCI (@BCCI) February 16, 2024

    जैक क्रॉली को आउट कर 500 विकेट पूरे

    इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले आर अश्विन को एक विकेट की जरूरत थी। उन्होंने जैक क्रॉली को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट करवाकर 500 विकेट का आंकड़ा छू लिया।

    सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

    मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 133 टेस्ट में 800 विकेट

    शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 145 टेस्ट में 708 विकेट

    जेम्स एंडरसन (इग्लैंड)- 185* टेस्ट में 696* विकेट

    अनिल कुंबले (भारत)- 132 टेस्ट में 619 विकेट

    स्टुअर्ड ब्रॉड (इंग्लैंड)- 167 टेस्ट में 604 विकेट

    ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 124 टेस्ट में 563 विकेट

    कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)-132 टेस्ट में 519 विकेट

    नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)- 127* टेस्ट में 517* विकेट

    आर अश्विन (भारत)- 98* टेस्ट में 500* विकेट

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Sarfaraz Khan: सरफराज खान का विस्फोटक टेस्ट डेब्यू, रनआउट हुए तो गुस्साए रोहित शर्मा ने फेंकी कैंप, वीडियो

    India vs England: सरफराज खान रन आउट हो गए और शतक से चुक गए। इसके बाद वह और स्टैंड में बैठे उनके पिता और फैंस हताश हो गए।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 05:33 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 05:33 PM (IST)

    Sarfaraz Khan: सरफराज खान का विस्फोटक टेस्ट डेब्यू, रनआउट हुए तो गुस्साए रोहित शर्मा ने फेंकी कैंप, वीडियो
    सरफराज खान ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक (फोटो- बीसीसीआई एक्स हैंडल)

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। Sarfaraz Khan, IND vs ENG: सरफराज खान का टेस्ट मैच डेब्यू यादगार रहा। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ा। हालांकि यादगार पारी में एक बुरी याद भी जुड़ गई। दरअसल सरफराज रन आउट हो गए और शतक से चुक गए। इसके बाद वह और स्टैंड में बैठे उनके पिता और फैंस हताश हो गए। कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा ही गुस्सा हो गए। उन्होंने अपनी कैंप ही उतारकर फेंक दी। सरफराज ने 66 गेंदों का सामना कर 62 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 1 चौका भी लगाया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सरफराज को रन आउट किया।

    सरफराज खान 63 ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए थे। जब रोहित शर्मा 131 रन बनाकर आउट हुए। उस दौरान टीम का स्कोर 237/4 था। सरफरान ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 77 रन की साझेदारी की। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंद पर टेस्ट डेब्यू में हाफ सेंचुरी लगाई थी।

    भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक

    48 गेंद- हार्दिक पंड्या बनाम श्रीलंका, 2017

    48 गेंद- सरफराज खान बनाम इंग्लैंड, 2024

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    IND vs ENG 1st Check: स्पिन के जाल में फंसी रोहित ब्रिगेड, हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने पलट दी हारी बाजी, 28 रन से जीता मैच

    IND vs ENG 1st Check: भारत को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में 28 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

    Publish Date: Solar, 28 Jan 2024 09:30 AM (IST)

    Up to date Date: Solar, 28 Jan 2024 05:53 PM (IST)

    IND vs ENG 1st Test: स्पिन के जाल में फंसी रोहित ब्रिगेड, हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने पलट दी हारी बाजी, 28 रन से जीता मैच
    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

    HighLights

    1. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया था फैसला
    2. इंग्लैंड में पहली पारी में 246 रन बनाए थे
    3. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हावी रही टीम इंडिया

    एजेंसी, हैदराबाद। भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम रन चेज नहीं कर पाई। टीम इंडिया दूसरी पारी में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

    भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत सधी हुई रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 42 रन बनाए। टॉम हार्टले ने यशस्वी को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। हार्टले ने फिर गिल, रोहित और अक्षर को आउट कर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया।

    श्रेयस अय्यर से टीम को उम्मीद थी, लेकिन वह लीच की फिरकी को समझ नहीं पाए। 119 रनों पर 7 विकेट गिरने के बाद आर अश्विन और केएस भरत के बीच 57 रनों की पार्टनरशिप हुई। ऐसा लग रहा था कि दोनों मिलकर भारत को जीता देंगे, लेकिन टॉम ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

    IND vs ENG 1st Check, Hyderabad Check Day 4 Updates

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मेहमान टीम पहले ही दिन 246 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 436 रन बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 316 रन बना लिए थे और उसे 126 रन की बढ़त हासिल थी।