Yusuf Pathan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान की राजनीति में हुई एंट्री, TMC ने बरहामपुर से दिया टिकट

कूच बिहार (एएसी)- जगदीश चंद्र बसुनिया

अलीपुरद्वार (एसटी)- प्रकाश चिक बड़ाईक

जलपाईगुड़ी (एससी)- निर्मल चौधरी रॉय

दार्जिलिंग- गोपाल लामा

रायगंज- कृष्णा कल्याणी

बालुरघाट- बिप्लब मित्रा

मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी

मालदा दक्षिण- शाहनवाज अली रैहान

जंगीपुर- खलीलुर्रहमान

बरहामपुर- युसूफ पठान

मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान

कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा

रानाघाट (एससी)- मुकुट मणि अधिकारी

बोंगांव- विश्वजीत दास

बैरकपुर- पार्थ भौमिक

दम दम- प्रोफेसर सौगत रॉय

बारासात- काकोली घोष दस्तीदार

बशीरहाट- नूरुल इस्लाम

जॉयनगर (एससी)- प्रतिमा मंडल

मथुरापुर (एससी)- बापी हलदर

डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी

जादवपुर- सायोनी घोष

कोलकाता दक्षिण- माला रॉय

कोलकाता उत्तर- सुदीप बंधोपाध्याय

हावड़ा- प्रसून बनर्जी

उलूबेरिया- सजदा अहमद

सेरामपुर- कल्याण बनर्जी

हुगली- रचना बनर्जी

आरामबाग (एससी)- मिताली बाग

तमलुक- देबांगशु भट्टाचार्य

कंठी- उत्तम बारिक

घाटल- दीपक अधिकारी

झारग्राम (एसटी)- कालीपाड़ा सोरेन

मेदिनीपुर- जून मालिया

पुरुलिया- शांतिराम महतो

बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती

बिष्णुपुर (एससी)- सुजाता मंडल

बर्धमान पुरबा (एससी)- डॉ. शर्मिला सरकार

बर्धमान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद

आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा

बोलपुर (एससी)- असित कुमार मल

बीरभूम- शताब्दी रॉयट

Check Cricket Incentive Scheme: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बंपर एलान, टेस्ट मैच खेलने वालों पर होगी पैसों की बारिश

Check Cricket Incentive Scheme: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:53 PM (IST)

Test Cricket Incentive Scheme: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बंपर एलान, टेस्ट मैच खेलने वालों पर होगी पैसों की बारिश
Check Cricket Incentive Scheme

HighLights

  1. टेस्ट खिलाड़ियों को मिली सौगात।
  2. टेस्ट खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश।
  3. मैच फीस के अलावा खिलाड़ियों को मिलेगा इंसेंटिव।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Check Cricket Incentive Scheme: भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। इस एतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने बड़ा एलान किया है। बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को फायदा होगा। अब उन्हहें मैच फीस के अतिरिक्त पैसा मिलेगा।

जय शाह ने ट्वीट कर किया एलान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुझे वरिष्ठ पुरुषों के लिए टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। जिसका उद्देश्य हमारे सम्मानित खिलाड़ियों को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। 2022-23 सीजन से टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव योजना मान्य होगी। यह टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये की मौजूदा मैच फीस के अतिरिक्त इनाम संरचना के रूप में काम करेगी।

I’m happy to announce the initiation of the ‘Check Cricket Incentive Scheme’ for Senior Males, a step aimed toward offering monetary development and stability to our esteemed athletes. Commencing from the 2022-23 season, the ‘Check Cricket Incentive Scheme’ will function a further… pic.twitter.com/Rf86sAnmuk

— Jay Shah (@JayShah) March 9, 2024

टेस्ट खिलाड़ियों को फायदा होगा

भारतीय खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये की फीस मिलती है। अब उन्हें इंसेंटिव भी मिला करेगा। इसके लिए बीसीसीआई की ओर से शर्त रखी गई है। अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में 75 प्रतिशत से ज्यादा (7 या उससे ज्यादा) टेस्ट मैच खेलता है, तो इंसेंटिव के तौर प्रति मैच 45 लाख रुपये मिलेंगे।

प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले प्लेयर्स को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, पांच से छह मैच खेलने पर 30 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे। प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख प्रति मैच फीस मिलेगी। अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में 50 प्रतिशत से कम टेस्ट मैच (नौ मैच होने पर चार से कम) खेलता है तो कोई इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

India Vs England fifth Check Dwell: भारत को पहली पारी में 259 रनों की बढ़त, एंडरसन ने पूरे किए 700 विकेट, इंग्लैंड की खराब शुरुआत

India Vs England fifth Check :भारत की पहली पारी मैच के तीसरे दिन 477 रनों पर खत्म हुई।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 11:40 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 11:51 AM (IST)

India Vs England 5th Test  Live: भारत को पहली पारी में 259 रनों की बढ़त, एंडरसन ने पूरे किए 700 विकेट, इंग्लैंड की खराब शुरुआत

धर्मशाला, स्पोर्ट्स डेस्क India Vs England fifth Check । पांचवें क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड के पहली पारी में 218 रनों के जवाब में भारत की पहली पारी तीसरे दिन शनिवार को 477 रनों पर खत्म हुई। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और उसने 103 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

पहली पारी में 259 रनों से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। स्पिनर आर. अश्विन ने सलामी बल्लेबाज (0), बेन डकैत (2) और ओली पोप (19) को सस्ते में आउट किया। जो रूट ने जानी बेयरस्टो (39) ने टीम को संभालने का प्रयास किया। बेयरस्टो टी-20 फार्मेट की तरह खेले औऱ 31 गेंदों पर 3 चौके व 3 छक्के जड़े। उन्हें कुलदीप यादव ने चलता किया। रूट व बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई।

बशीर ने झटके पांच विकेट

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) के शतकों सहित भारतीय बल्लेबाजी क्रम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। कुलदीप यादव (30) और जसप्रीत बुमराह (20) ने निचले क्रम में नौंवे विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड के शोएब बशीर ने 173 रन देकर पांच विकेट लिए। एंडरसन ने 60 रन देकर दो जबकि टाम हार्टले ने 126 रन देकर दो विकेट लिए।

naidunia_image

पहले तेज गेंदबाज व कुल तीसरे गेंदबाज बनें

कुलदीप के इस विकेट के साथ ही एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए। एंडरसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनें। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वालों की सूची में केवल स्पिनर ही शामिल थे। अभी तक केवल तीन गेंदबाज ही इस उपलब्धि को हासिल कर सके हैं। एंडरसन से पहले श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। एंडरसन ने अपने 21 साल लंबे करियर में अभी तक 187 टेस्ट खेलें हैं। उनसे ज्यादा किसी विशेषज्ञ गेंदबाज ने इतने टेस्ट नहीं खेले हैं। इस टेस्ट के शुरू होने से पहले एंडरसन के 186 टेस्ट मैचों ने 698 विकेट थे।

सबसे ज्यादा विकेट भारत के खिलाफ

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले एंडरसन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 150 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 117, दक्षिण अफ्रीका को 103 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 87 विकेट हासिल किए। वहीं पाकिस्तान के 82, न्यूजीलैंड के 84, श्रीलंका के 58, जिम्बाब्वे के 11 और बांग्लादेश के नौ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

IND vs ENG fifth Take a look at Day-2: धर्मशाला टेस्ट का आज दूसरा दिन, टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर

India vs England Stay Rating fifth Take a look at LIVE Updates: पहली पारी में कुलदीप यादव ने जहां पांच विकेट लिए, वहीं चार विकेट अश्विन की झोली में गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:53 AM (IST)

IND vs ENG 5th Test Day-2: धर्मशाला टेस्ट का आज दूसरा दिन, टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर
धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया नाम रहा था।

HighLights

  1. पहले ही 3-1 से टीम इंडिया जीत चुकी है सीरीज
  2. धर्मशाला में कड़ाके की ठंड, बारिश की भी आशंका
  3. टीम इंडिया ने यहां एक मात्र टेस्ट मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था

एजेंसी, धर्मशाला (IND vs ENG fifth Take a look at)। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंंडिया की नजर पहली पारी में विशाल बढ़त हासिल करना होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है और पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। इंग्लैंड के बाद अपनी लाज बचाने और भारत के पास 4-1 से सीरीज जीतने का मौका होगा।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर ऑल आउट हो गई। सभी 10 विकेट स्पिनर ने लिए। कुलदीप यादव ने जहां पांच विकेट लिए, वहीं चार विकेट अश्विन की झोली में गए। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जेड क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। एक विकेट जडेजा को मिला। (पूरा स्कोर कार्ड देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें)

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 57 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन पर नाबाद थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 83 रन पीछे थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जेड क्रॉली, बीएम डकेट, ओजे पोप, जेई रूट, जेएम बेयरस्टो, बीए स्टोक्स*, बीटी फॉक्स†, टीडब्ल्यू हार्टले, एमए वुड, शोएब बशीर, जेएम एंडरसन

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, डी पडिक्कल, रविंद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह

धर्मशाला में कड़ाके की ठंड इंग्लैंड को अपने घर जैसे माहौल का अहसास करवाएगा। पांचों दिन बारिश की आशंका है।

लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

India vs England Stay Rating fifth Take a look at LIVE Updates

सर्द हवाओं के कारण पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। भारत ने अभी तक धर्मशाला में एक टेस्ट मैच खेला है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मार्च 2017 में खेला गया था। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से जीता था।

मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, धर्मशाला का मौसम अलग है। मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हमारे ऊपर दबाव नहीं है। यदि दबाव होगा, तब मैदान के सामने पहाड़ों पर गिरी बर्फ देखकर कम कर लेंगे। उन्होंने अश्विन को 100वां टेस्ट मैच खेलने पर बधाई दी और कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है।

naidunia_image

वहीं, इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था, उनकी टीम मैच के लिए तैयार है। सीरीज का परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा है। हम 1-3 से पीछे चल रहे हैं। हम जिस प्रकार का खेल खेलना चाहते थे, उस प्रकार नहीं खेल पाए। हम अंतिम मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, धर्मशाला टेस्ट में रचा कीर्तिमान

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी ने जेम्स एंडरसन के ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। इसी के साथ विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 04:56 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 04:56 PM (IST)

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, धर्मशाला टेस्ट में रचा कीर्तिमान
यशस्वी जायसवाल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड।
  2. यशस्वी के नाम टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England fifth Check, Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में इतिहास रच दिया है। जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैट्समैन बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

218 रन पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। कुलदीप ने 5 और अश्विन ने 4 विकेट झटके। एक विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में आया।

यशस्वी ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

भारतीय पारी का आगाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने किया। यशस्वी ने जेम्स एंडरसन के ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। इसी के साथ विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली से आगे निकले यशस्वी

यशस्वी जायसवाल 656* रन के साथ इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ये रिकॉर्ड पहले विराट कोहली के नाम था। उन्होंने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन बनाए थे। जायसवाल विराट और राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

यशस्वी ने जड़ा दो दोहरे शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल दो दोहरा शतक लगा चुके हैं। वहीं, दो अर्धशतक जड़े हैं। हैदराबाद टेस्ट में यशस्वी ने 80 और 15 रन, विशाखापत्तनम टेस्ट में 209 और 17 रन, राजकोट टेस्ट में 10 और 214* रन और रांची टेस्ट में 73 और 37 रन ठोके थे।

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल,रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन , कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Ind vs Eng 4th Take a look at at Ranchi: इंग्लैंड मुश्किल में, जानिए रांची टेस्ट का ताजा अपडेट

India vs England, 4th Take a look at at Ranchi: भारतीय टीम की पहली पारी 307 रन पर खत्म हुई। विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वे अपना पहला टेस्ट शतक चूक गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 09:21 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 03:02 PM (IST)

Ind vs Eng 4th Test at Ranchi: इंग्लैंड मुश्किल में, जानिए रांची टेस्ट का ताजा अपडेट

HighLights

  1. रांची में खेला जा रहा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट
  2. अभी सीरीज में 2-1 से आगे टीम इंडिया
  3. जानिए तीसरे दिन के खेल का हाल

एजेंसी, रांची (India vs England, 4th Take a look at at Ranchi)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट में रविवार को तीसरा दिन है। मैच पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। ताजा स्कोर जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। इंग्लैंड की दूसरी पारी सस्ते में निपटते दिख रही है।

India vs England 4th Take a look at at Ranchi: अब तक का हाल

इंग्लैंड को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली। भारतीय टीम की पहली पारी 307 रन पर खत्म हुई। विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि वे अपना पहला टेस्ट शतक चूक गए। उन्होंने 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 90 रन की पारी खेली।

इससे पहले सीरीज में 2-1 से पिछड़ने वाली मेहमान टीम ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शानदार शतक की बदौलत 353 रन बनाए। जवाब में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए थे।

India vs England, 4th Take a look at at Ranchi: लेटेस्ट स्कोर के लिए यहां क्लिक करें

इस तरह दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 134 रन पीछे थी। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और 73 रन की पारी खेली।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

ICC World Take a look at Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की हार का मिला फायदा

ICC World Take a look at Championship 2023-25 Updates: भारतीय टीम दो बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 03 Mar 2024 12:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 03 Mar 2024 03:02 PM (IST)

ICC World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की हार का मिला फायदा
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2025 में खेला जाएगा।

HighLights

  1. वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हारा न्यूजीलैंड
  2. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत का भी मिला फायदा
  3. 62 अंकों के साथ टीम इंडिया सबसे ऊपर

एजेंसी, वेलिंगटन। वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड को मिली करारी हार का फायदा टीम इंडिया को हुआ है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस टेस्ट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम 62 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर थी। अब न्यूजीलैंड की टीम 60 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

ICC World Take a look at Championship 2023-25 Updates

बता दें, भारतीय टीम दो बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीत चुकी है। पांचवां और सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

वेलिंगटन टेस्ट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड चार मैचों में 36 अंकों और 75 के अंक प्रतिशत के साथ तालिका में शीर्ष पर था। लेकिन 172 रन की करारी हार के बाद 2021 की डब्ल्यूटीसी चैंपियन टीम नंबर दो पर खिसक गई है।

वहीं भारत अब तक 8 मैचों में 62 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। अब भारत 64.58 मजबूत अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है।

यहां देखिए रैंकिंग और PCT (%)

1. भारत: 64.58%

2. न्यूजीलैंड: 60%

3. ऑस्ट्रेलिया: 59.09%

4. बांग्लादेश: 50%

5. पाकिस्तान: 36.66%

6. वेस्टइंडीज: 33.33%

7. दक्षिण अफ़्रीका: 25%

8. इंग्लैंड: 19.44%

9. श्रीलंका: –

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

IND vs ENG: धर्मशाला में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट, अश्विन-बेयरस्टो जड़ेंगे खास शतक, देखें संभावित प्लेइंग 11

IND vs ENG fifth Check: भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का यह 100वां टेस्ट मैच होगा। यह चौथी बार होगा जब दो खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 05 Mar 2024 08:13 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 05 Mar 2024 08:13 PM (IST)

IND vs ENG: धर्मशाला में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट, अश्विन-बेयरस्टो जड़ेंगे खास शतक, देखें संभावित प्लेइंग 11
IND vs ENG fifth Check

HighLights

  1. टेस्ट का शतक लगाने को तैयार अश्विन-बेयरस्टो
  2. धर्मशाला में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG fifth Check: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दो खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम होगा। भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का यह 100वां टेस्ट मैच होगा। यह चौथी बार होगा जब दो खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 की बढ़त बना ली है।

ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘टीम यह मैच जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम करेगी।’ अपने 100वें टेस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि यह बड़ा अवसर है, लेकिन मेरी तैयारी में कोई बदलाव नहीं आया है। यह टेस्ट ने सिर्फ मेरे बल्कि मेरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने धर्मशाला मैदान की पिच को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि यहां की परिस्थितियां हमारे लिए अनुकूल हैं। हम 5वां टेस्ट मैच जीतेंगे।

कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन रुक-रुककर बारिश हो सकती है। वहीं, बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए टॉस महत्वपूर्ण होगा। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। सर्द हवाओं के कारण पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है।

तीन बार दो खिलाड़ियों ने एक साथ जड़ा टेस्ट शतक

रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो से पहले 2013 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में माइकल क्लार्क और एलिस्टर कुक ने टेस्ट मैचों का शतक एक साथ पूरा किया था। 2000 में इग्लैंड के माइकल एथर्टन और एलेक स्टीवर्ट ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। वहीं, 2006 में साउथ अफ्रीका के जाक कालिस, शॉन पोलाक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने सेंचुरियन में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था।

धर्मशाला टेस्ट मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट

BCCI Annual Participant Retainership 2023-24: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधार को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का एलान किया। बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 28 Feb 2024 06:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 28 Feb 2024 10:46 PM (IST)

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, देखें पूरी लिस्ट
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर।

HighLights

  1. बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
  2. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नाम सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में नहीं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI Annual Participant Retainership 2023-24: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधार को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का एलान किया। बीसीसीआई ने 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है। इन्हें चार श्रेणी में बांटा गया है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका लगा है। दोनों ही खिलाड़ी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों का अनुबंध 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 की अवधि के लिए है।

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में सबसे ऊपर ग्रेड ए प्लस में चार खिलाड़ी है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल है। जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। अनुबंध में ग्रेड ए में छह, ग्रेड बी में पांच और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ी हैं।

कौन बाहर और कौन अंदर?

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट सूची से चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल बाहर हो गए। ये भारतीय टीम से बाहर हैं। नए नामों में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार को शामिल किया गया।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट

ग्रेड ए+

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड ए

रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या

ग्रेड बी

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल

ग्रेड सी

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा,वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

India vs England: ऐ भाई हीरो नहीं बनने का, रोहित शर्मा ने हेलमेट नहीं पहनने पर सरफराज की लगाई क्लास, देखें वीडियो

India vs England: मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा सरफराज खान से नाराज हो गए। सरफराज बिना हेलमेट पहने क्लोज इन पोजीशन पर फील्डिंग करने के लिए पहुंच गए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 09:37 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 09:41 PM (IST)

India vs England: ऐ भाई हीरो नहीं बनने का, रोहित शर्मा ने हेलमेट नहीं पहनने पर सरफराज की लगाई क्लास, देखें वीडियो
रोहित शर्मा ने हेलमेट नहीं पहने पर सरफराज को लगाई फटकार।

HighLights

  1. टीम इंडिया को मिला 192 रनों का लक्ष्य
  2. इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रनों पर ऑलआउट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत को जीत के लिए 192 का लक्ष्य मिला है। टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने तीसरे दिन स्टम्प तक 40 रन बना लिए है। टीम को जीत के लिए 152 रन चाहिए।

रोहित शर्मा ने सरफराज को लगाई फटकार

मैच के तीसरे दिन रोहित शर्मा सरफराज खान से नाराज हो गए। सरफराज बिना हेलमेट पहने क्लोज इन पोजीशन पर फील्डिंग करने के लिए पहुंच गए। रोहित के डांटने के बाद सरफराज ने हेलमेट पहना।

पूरी घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 47वें ओवर में हुई। कुलदीप यादव बॉलिंग कर रहे थे। चौथी गेंद से पहले रोहित शर्मा ने सरफराज खान को सिली मिड ऑफ पर बुलाया। कप्तान के कहने पर सरफराज बिना हेलमेट पहने ही खड़े हो गए। जिसपर रोहित ने फटकार लगाते हुए कहा, ‘ऐ भाई हीरो नहीं बनने का।’

🔊 Hear this! Rohit doesn’t need Sarfaraz to be a hero?🤔#INDvsENG #IDFCFirstBankTestSeries #BazBowled #JioCinemaSports pic.twitter.com/ZtIsnEZM67

— JioCinema (@JioCinema) February 25, 2024

भारत को मिला 192 रनों का लक्ष्य

भारत ने तीसरे दिन ध्रुव जुरेल 90 रन के बाद स्पिनरों की फिरकी से इंग्लैंड को हार की कगार पर खड़ा कर दिया। ध्रुव की पारी से भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए। इसके बाद 46 रनों की बढ़त लेकर दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम 145 रनों पर ढेर हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने 5 और कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला है। इसके जवाब में बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह