Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने 9वें नंबर पर उतरकर जड़ा शतक, चौके-छक्कों की बारिश कर किया ऐसा करिश्मा

Mumbai vs Tamil Nadu: शार्दुल ठाकुर की पारी के दम पर मुंबई ने पहली पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया। सेंचुरी से पहले शार्दुल ने गेंदबाजी में कमाल किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 03 Mar 2024 07:41 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 03 Mar 2024 07:41 PM (IST)

Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर ने 9वें नंबर पर उतरकर जड़ा शतक, चौके-छक्कों की बारिश कर किया ऐसा करिश्मा
शार्दुल ठाकुर ने तमिलनाडु के खिलाफ शतक लगाया।

HighLights

  1. शार्दुल ठाकुर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक जड़ा।
  2. शार्दुल ने गेंदबाजी में कमाल किया और 2 विकेट लिए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ranji Trophy 2024, Mumbai vs Tamil Nadu: रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेला जा रहा है। रविवार को मैच का दूसरा दिन था। मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और बढ़त हासिल कर ली है। इस बीच शार्दुल ठाकुर इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए।

बल्ले के साथ गेंद से किया कमाल

शार्दुल ठाकुर की पारी के दम पर मुंबई ने पहली पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया। सेंचुरी से पहले शार्दुल ने गेंदबाजी में कमाल किया। उन्होंने 14 ओवर में 2 विकेट लिए।

शार्दुल ठाकुर ने टीम को बचाया

इस मैच में मुंबई की शुरुआत खराब रही। ओपनर पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भूपेन लालवानी सस्ते में चलते बने। ऐसा लग रहा था कि मुंबई सस्ते में सिमट जाएगी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने 9वें पर उतकर पारी बचा ली। उन्होंने 105 गेंदों में 109 रन बनाए। शार्दुल को कुलदीप सेन ने आउट किया। कप्तान अंजिक्य रहाणे खास नहीं कर सके। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। मुशीर खान ने हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने 55 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे ने 35 रन बनाए।

तमिलनाडु की पहली पारी 146 पर सिमटी

तमिलनाडु की टीम 146 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 43 रन बनाए। शार्दुल ने 2 और तुषार देशपांड ने 3 विकेट झटके।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs END: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, ऑली रॉबिनसन की जगह इस गेंदबाज को किया शामिल

England Taking part in XI For Dharamshala Check: ऑली रॉबिनसन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया है। ऑली रॉबिनसन ने रांची टेस्ट में 13 ओवर गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 04:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 04:19 PM (IST)

IND vs END: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, ऑली रॉबिनसन की जगह इस गेंदबाज को किया शामिल
England Taking part in XI For Dharamsala Check

HighLights

  1. इंग्लैंड ने किया 5वें टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का एलान।
  2. धर्मशाला टेस्ट में तेज गेंदबाजी में किया बदलाव।
  3. मार्क वुड को किया प्लेइंग 11 में शामिल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। England Taking part in XI For Dharamshala Check: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने धर्मशाला टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। टीम में एक बदलाव किया गया है। ऑली रॉबिनसन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया है। ऑली रॉबिनसन ने रांची टेस्ट में 13 ओवर गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। दूसरी पारी नें उनसे कप्तान ने एक भी ओवर नहीं कराया।

मार्क वुड हैदराबाद और राजकोट टेस्ट में खेले थे। राजकोट मैच की पहली पारी में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी। सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट में बेन स्टोक्स भी बॉलिंग कर सकते हैं। ऐसे में वे तीसरे तेज गेंदबाज की जगह भर देंगे।

जेम्स एंडरसन पूरे करेंगे 700 विकेट

इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में सीनियर गेंदबाज जेम्स एंडरसन को खिलाने का फैसला किया है। 41 वर्षीय जेम्स दो विकेट लेते ही टेस्ट में 700 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो अपने करियर का 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलेंगे।

यशस्वी जायसवाल 1000 टेस्ट रन से बस इतने दूर

भारत को ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 1000 टेस्ट रन पूरे करने से 29 रन दूर हैं। वह विनोद कांबली (14) पारियों के मामलें में दूसरे सबसे तेज भारतीय और खेले गए मैचों (9) के बाद सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज होंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Cricket Information: रोहित ब्रिगेड के पास इतिहास रचने का मौका, अगले 15 महीने में 3 ICC खिताब जीतने का अवसर

Cricket Information: टीम इंडिया का पहली अग्नि परीश्रा टी20 विश्व कप 2024 में होगी। टूर्नामेंट 2 जून से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। 20 टीमों वाला विश्व कप नॉकआउट समेत तीन स्टेज में खेला जाएगा

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 03:35 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 02 Mar 2024 03:35 PM (IST)

Cricket News: रोहित ब्रिगेड के पास इतिहास रचने का मौका, अगले 15 महीने में 3 ICC खिताब जीतने का अवसर
भारतीय क्रिकेट टीम। (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Cricket Information: भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 से बढ़त बना ली है। अब आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया को आराम करने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि 22 मार्च से आईपीएल का आगाज होगा। IPL के तुरंत बाद 2 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो जाएगा। अगले 15 महीने मैन इन ब्लू के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स का आयोजन होना है।

2 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज

टीम इंडिया का पहली अग्नि परीश्रा टी20 विश्व कप 2024 में होगी। टूर्नामेंट 2 जून से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। 20 टीमों वाला विश्व कप नॉकआउट समेत तीन स्टेज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में कनाडा, आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए के साथ रखा गया है।

रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 में टीम की कमान संभालेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि की है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी। दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान से होगा। तीसरा ग्रुप मैच 12 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। वहीं, आखिरी ग्रुप मैच में 15 जून को कनाडा का सामना करना पड़ेगा।

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025

फरवरी और मार्च 2025 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल मेजबानी को लेकर आईसीसी संग करार किए थे। हालांकि इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि टूर्नामेंट पाक में आयोजित होगा, या इसे दूसरे देश में शिफ्ट किया जाएगा। एशिया कप 2023 की तर्ज पर चैम्पियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित हो सकती है। एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीसीबी को एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराना पड़ा। भारत ने अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले थे।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2025

जून 2025 में इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला लॉर्ड्स में होगा। भारतीय टीम लगातार दो बार से फाइनल में पहुंच रही है, लेकिन उसे हार झेलनी पड़ी। अब देखना है कि रोहित ब्रिगेड तीसरी बार फाइनल में पहुंचती है या नहीं। फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया खिताब जीतने का मौका नहीं खोना चाहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Irfan Pathan: ईशान किशन-श्रेयस अय्यर संग भेदभाव पर इरफान पठान नाराज, हार्दिक पंड्या के कॉन्ट्रैक्ट पर उठाए सवाल

Irfan Pathan: इरफान पठान ने ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि श्रेयस और ईशान दोनों ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। उम्मीद है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 05:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 29 Feb 2024 05:16 PM (IST)

Irfan Pathan: ईशान किशन-श्रेयस अय्यर संग भेदभाव पर इरफान पठान नाराज, हार्दिक पंड्या के कॉन्ट्रैक्ट पर उठाए सवाल
इरफान पठान ने किया श्रेयस-ईशान का सपोर्ट।

HighLights

  1. BCCI ने सालाना सेंट्रल अनुबंध का किया एलान
  2. बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से ईशान और श्रेयस बाहर
  3. ईशान और अय्यर के सपोर्ट में इरफान पठान उतरे

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Irfan Pathan, BCCI Annual Contract: हार्दिक पंड्या आगामी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 मैच के दौरान टखने में चोट लगने के कारण हार्दिक टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि उन्होंने IPL की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन के साथ बड़ौदा में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

ईशान-श्रेयस बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

इस बीच BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट बुधवार को जारी किया। जिसमें हार्दिक पंड्या को ग्रेड ए अनुबंध मिला है। वहीं, ईशान और श्रेयस को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। हार्दिक से अधिक मैच इन दोनों खिलाड़ियों ने खेले हैं। रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर बोर्ड ने यह एक्शन लिया है। वहीं, हार्दिक पंड्या भी लंबे समय से डोमेस्टिक क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं की गई।

They’re gifted cricketers, each Shreyas and Ishan. Hoping they bounce again and are available again stronger. If gamers like Hardik don’t need to play crimson ball cricket, ought to he and others like him take part in white-ball home cricket once they aren’t on nationwide obligation? If this…

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 29, 2024

इरफान पठान ने ट्वीट कर अय्यर-किशन का किया सपोर्ट

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि श्रेयस और ईशान दोनों ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। उम्मीद है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। अगर हार्दिक जैसे खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, तो क्या उन्हें और उनके जैसे अन्य खिलाड़ियों को नेशनल ड्यूटी पर नहीं होने पर व्हाइट गेंद वाले घरेलू क्रिकेट में भाग लेना चाहिए। अगर यह सभी पर लागू नहीं होता तो भारतीय क्रिकेट मनचाहे परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएगा।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की लिस्ट

ग्रेड ए+

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड ए

रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या

ग्रेड बी

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल

ग्रेड सी

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा,वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

England vs India: रांची टेस्ट में भारत 134 रन पीछे, दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 219/7, जायसवाल का अर्धशतक

England vs India 4th Check Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया ने 219/7 रन बना लिए है। भारतीय टीम पहली पारी में 134 रन पीछे है। इंग्लैंड पहली पारी में 353 रन पर सिमट गई थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 05:33 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 24 Feb 2024 05:42 PM (IST)

England vs India: रांची टेस्ट में भारत 134 रन पीछे, दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 219/7, जायसवाल का अर्धशतक
England vs India 4th Check Highlights

HighLights

  1. England vs India: रांची टेस्ट में इंग्लैंड 134 रन से आगे।
  2. England vs India: भारत ने दूसरे दिन 7 विकेट पर बनाए 219 रन।
  3. England vs India: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। England vs India 4th Check Highlights: रांच टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया ने 219/7 रन बना लिए है। भारतीय टीम पहली पारी में 134 रन पीछे है। इंग्लैंड पहली पारी में 353 रन पर सिमट गई थी। ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 73 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।

161 रन पर भारतीय टीम के गिरे 5 विकेट

रांची में दूसरे दिन भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा मैदान में आए। रोहित 2 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद शुभमन गिल और जायसवाल के बीच 82 रनों की पार्टनरशीप हुई। गिल 38 रन पर शोएब बशीर का शिकार बने। इसके बाद बशीर ने रजत पाटीदार 17 रन और रवींद्र जडेजा 12 रन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद शोएब बशर ने यशस्वी को अपने जाल में फंसाया। यशस्वी 73 रन पर आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट 161 के स्कोर पर गिरा।

कुलदीप यादव और जुरेल ने संभाली पारी

यशस्वी जायसवाल के आउट सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के कंधों पर जिम्मेदारी आ गई। तीसरे टेस्ट में दो अर्धशतक लगाने वाले सरफराज कुछ खास नहीं कर पाए। 14 रन पर टॉम हार्टली के स्पिन का शिकार बने। आर अश्विन 1 रन पर पवेलियन चलते बने। भारतीय टीम के 177 रन के स्कोर तक 7 विकेट गिर चुके थे। आखिरी में कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 219 रन बनाए। टीम इंडिया 134 रन पीछे है।

स्कोर बोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

WPL 2024 Ultimate: दिल्ली को 8 विकेट से हराकर RCB ने जीता खिताब, श्रेयांका पाटिल ने लिए 4 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स से WPL 2024 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने 8 विकेट जीत लिया है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स को बॉलिंग के लिए बुलाया। फाइनल में रॉलय चैलेंजर्स की तरफ से अच्छी बॉलिंग का प्रदर्शन हुआ।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 17 Mar 2024 10:42 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 17 Mar 2024 10:42 PM (IST)

WPL 2024 Final: दिल्ली को 8 विकेट से हराकर RCB ने जीता खिताब, श्रेयांका पाटिल ने लिए 4 विकेट
RCB ने जीता खिताब।

खेल डेस्क, इंदौर। दिल्ली कैपिटल्स से WPL 2024 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स ने 8 विकेट जीत लिया है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स को बॉलिंग के लिए बुलाया। फाइनल में रॉलय चैलेंजर्स की तरफ से अच्छी बॉलिंग का प्रदर्शन हुआ। श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स ने दमदार गेंजबाजी कर दिल्ली को 113 रन पर ऑल आउट कर दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

WPL 2024 Ultimate Stay Streaming: कब और कहां देखें विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच, यहां रही पूरी डिटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण Sports18 और Sports18 HD पर होगा।

डब्ल्यूपीएल 2024 फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (WPL 2024 DC vs RCB Ultimate Stay Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लाइव मैच को ऑनलाइन JioCinema एप पर फ्री में देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11 (WPL 2024 DC vs RCB Ultimate Possible XI)

दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मैरिजेन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, ऋषा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड (WPL 2024 DC vs RCB Squad)

दिल्ली कैपिटल्स

जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, ऐलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्वनी कुमारी, मैरिजेन कप्प, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, तान्या भाटिया, जेस जोनासेन, मीनू मणि, पूनम यादव, तितास साधु।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दिशा कसाट, सब्भिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना, शोभना यादव, एलिसे पेरी, नादिन डी क्लर्क, सतीश शुभ, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय, ऋषा घोष, एकता बिष्ट, जॉर्जिया वेयरहैम, केट क्रॉस, श्रद्धा पोखरकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स।

ICC T-20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें सीधे क्वालीफाय करेंगी, कुल 20 टीमें खेलेंगी

ICC T-20 World Cup 2026: आईसीसी ने जून 2024 से टी-20 और वनडे में स्टाप क्लाक नियम को वेस्टइंडीज व अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से लागू कर दिया है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 02:48 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 16 Mar 2024 02:51 PM (IST)

ICC T-20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में 12 टीमें सीधे क्वालीफाय करेंगी, कुल 20 टीमें खेलेंगी
टी-20 विश्व कप 2026

ICC T-20 World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर । भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में साल 2026 में होने वाले पुरूषों के टी-20 विश्व कप में सीधे 12 टीमें क्वालीफाई करेंगी। अभी तक आईसीसी रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करती थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का संचालन करने वाली सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रक्रिया पर मुहर लगा दी है। साल 2026 में मेजबान भारत और श्रीलंका के साथ ही इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप संस्करण की शीर्ष आठ टीमें क्वालीफाई करेंगी।

साल 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। शेष आठ टीमों का फैसला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिये किया जाएगा।

स्टाप क्लाक, रिजर्व डे नियम लागू होंगे

आईसीसी ने जून 2024 से टी-20 और वनडे में स्टाप क्लाक नियम को वेस्टइंडीज व अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से लागू कर दिया है। आईसीसी ने इस नियम के सफल ट्रायल के बाद यह निर्णय लिया है। इस नियम को दिसंबर 2023 में प्रायोगिक तौर पर शुरू किया था, जिसे अब क्रिकेट के छोटे फार्मेट (टी-20 व वनडे) में लागू कर दिया गया है। इस नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर समाप्त होने के 60 सेकंड के अंदर नया ओवर शुरू करना होता है।

आईसीसी के मुताबिक, इस नियम के ट्रायल के दौरान एक मैच के दौरान करीब 20 मिनटों की बचत हुई है। मैदान के भीतर फील्ड अंपायरों को टीम को यह सुनिश्चित करना होगा। इस नियम के उल्लंघन पर टीम को दो चेतावनी दी जाएगी, जिसके बाद 5 रनों की पेनाल्टी की जाएगी।

टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल व फाइनल के लिए रिजर्व डे

आईसीसी की शुक्रवार को संपन्न हुई बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों में विश्व कप के नाकआउट मैचों में रिजर्व डे रखे जाने का भी निर्णय लिया गया है। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल (27 जून) और फाइनल (29 जून) के लिए रिजर्व डे रखा गया है। सुपर एट दौर के लिए किसी भी एक मैच में कम से कम पांच ओवर प्रति टीम फेंके जाने हैं। वहीं नाकआउट मैचों में किसी मैच के पूरे होने के लिए कम से कम 10 ओवर प्रति टीम होना जरूरी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

IPL 2024 में Dhoni को खिताब बचाना में होगी मुश्किल, इरफान पठान ने बताई CSK की कमजोरियां

एमएस धोनी भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी के बारे में फैंस कहते हैं कि जो अनहोनी को होनी में बदल दे वो धोनी है। ऐसे में इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खिताब बचाना आसान नहीं होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 14 Mar 2024 06:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 14 Mar 2024 06:55 PM (IST)

IPL 2024 में Dhoni को खिताब बचाना में होगी मुश्किल, इरफान पठान ने बताई CSK की कमजोरियां
Dhoni के लिए समस्या।

खेल डेस्क, इंदौर। एमएस धोनी भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी के बारे में फैंस कहते हैं कि जो अनहोनी को होनी में बदल दे वो धोनी है। ऐसे में इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खिताब बचाना आसान नहीं होगा। उन्होंने सीएसके की कमजोरियां बताई हैं, जिससे उनको इस आईपीएल में मुश्किल होने वाली है।

धोनी के सामने मुश्किलें हैं कई

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स के शो में थे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने सीएसके की कमजोरियों को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि दीपक चाहर कुछ समय से चोट से परेशान थे। अब वह वापस आए हैं। पथिराना भी खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम श्रीलंका की ओर से खराब खेल खेला था। कॉनवे भी चोटिल हैं। अब अगर देखें, तो आपकी टीम के मुख्य खिलाड़ी चोट या खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपके सामने परेशानी आना स्वभाविक है।

इरफान पठान ने इस शो में ये भी माना कि महेंद्र सिंह धोनी के सामने कोई चुनौती टिकना मुश्किल है। वह हर चुनौती का हल खोज ही लेते हैं। उनका मास्टर माइंट दिमाग हर परेशानी को मैनेज कर सकता है। वह इसका भी हल खोज लेंगे।

आरसीबी से होगी चेन्नई की भिड़ंत

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। 22 मार्च को दोनों टीमें चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। चेन्नई ने आईपीएल का पिछला सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

चोट के कारण World Cup 2024 में नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, जय शाह ने बताया कब होगी वापसी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से जूझ रहे हैं। वह टखने की चोट के कारण टीम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उनकी एड़ी की सर्जरी हुई है, जो सफल रही है। अब फैंस यह कामना कर रहे हैं कि वह जल्द ही टीम इंडिया में शामिल हों।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 06:48 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 06:48 PM (IST)

चोट के कारण World Cup 2024 में नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, जय शाह ने बताया कब होगी वापसी
World Cup 2024 में नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी।

खेल डेस्क, इंदौर। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से जूझ रहे हैं। वह टखने की चोट के कारण टीम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उनकी एड़ी की सर्जरी हुई है, जो सफल रही है। अब फैंस यह कामना कर रहे हैं कि वह जल्द ही टीम इंडिया में शामिल हों। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मोहम्मद शमी की वापसी पर बात की। उन्होंने पीटीआई को बताया कि वह बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज का हिस्सा रहेंगे।

1 जून से टी20 विश्व कप 2024 शुरू होने वाला है। इस दौरान मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज का टीम में न होना यह इंडिया के लिए बड़ा झटका है। शमी को वनडे विश्व कप 2023 में मैच के दौरान चोट लग गई थी। उसके बाद से वह क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। शमी चोट का इलाज कराने लंदन गए थे। अब इलाज के बाद वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने खुद पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द ही मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

naidunia_image

बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मोहम्मद शमी

शमी को सर्जरी के बाद चोट से उभरने में 3-4 महीने का समय लग जाएगा। यही कारण है कि वह आईपीएल 2024 व टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बांग्लादेश के खिलाफ हगोने वाली घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन