IND vs AFG: चिन्नास्वामी में देखने को मिला रोहित शर्मा का तूफान, शतक ठोककर बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तूफानी पारी खेली है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में टीम इंडिया की शुरूआत बहुत ही खराब रही।

Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 10:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Jan 2024 10:17 PM (IST)

IND vs AFG: चिन्नास्वामी में देखने को मिला रोहित शर्मा का तूफान, शतक ठोककर बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का तूफान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तूफानी पारी खेली है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में टीम इंडिया की शुरूआत बहुत ही खराब रही। उसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह के साथ में मिलकर बल्ले से आग उगलना शुरू किया। ऐसी तबाही मचाई कि 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना डाले। रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद टी20 मैच में जमकर रन बनाए।

रोहित शर्मा पहले दो टी20 मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने दो मैचों में सिर्फ जीरो रन ही बनाए थे। दो मैचों की पूरी कसर उन्होंने तीसरे मैच में निकालकर तूफानी शतक लगा दिया। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। वह इकलौते बल्लेबाज हैं, जिसने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

रोहित के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार शतक हो गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा कर दिया। कप्तान रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में तूफानी शतक लगाया। उन्होंने अपने टी-20 करियर में पांच शतक लगा दिए। इसी के साथ वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव व ग्लैन मैक्सवेल को पीछे कर दिया है। उनके 4-4 शतक हैं।

रोहित से पीछे हुए विराट-धोनी

रोहित शर्मा के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

IND vs AFG VIDEO: Virat Kohli का वो कैच जिसने अफगानिस्तान को हराया, वीडियो देख फैंस बोले- सुपरमैन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया भारत और अफगानिस्तान का टी-20 मैच बेहद रोमांचकारी थी। दर्शकों रोहित और रिंकू सिंह की तूफानी पारी देखने को मिली।

Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 05:12 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 05:12 PM (IST)

IND vs AFG VIDEO: Virat Kohli का वो कैच जिसने अफगानिस्तान को हराया, वीडियो देख फैंस बोले- सुपरमैन
Virat Kohli का कैच।

HighLights

  1. कोहली का कैच देख फैंस बोले- सुपरमैन।
  2. बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए कोहली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया भारत और अफगानिस्तान का टी-20 मैच बेहद रोमांचकारी थी। दर्शकों रोहित और रिंकू सिंह की तूफानी पारी देखने को मिली। मैच के परिणाम को अफगानिस्तान टाई तक खींच कर ले आया। उसके बाद दो सुपरओवर जैसे हैरान कर देने वाला घटनाक्रम हुआ। इस मैच ने सच में दर्शकों के टिकट के रुपये वसूल कर दिए।

इस मैच में रोहित और रिंकू की तूफानी पारी ने भारत की स्थिति को मजबूत किया। सुपर ओवर में रवि बिश्नोई ने अपनी गेंद से अफगानियों को परेशान कर दिया था। उसके बाद सबसे महत्वपूर्ण काम विराट कोहली ने अपनी फिल्डिंग से किया। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर सिक्स रोकर अफगानिस्तान की हार सुनिश्चित कर दी थी।

– King Kohli immensely contributed within the subject. 🫡pic.twitter.com/DJOTfO6EVN

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 17, 2024

सुपरमैन कोहली ने बचाया मैच

विराट कोहली ने 35 साल की उम्र में 17वें ओवर में जबरदस्त फील्डिंग की। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर करीम जन्नत ने जबरदस्त शॉट खेला। उस शॉट को देखकर लग रहा था कि वह सिक्स जाएगा, लेकिन तभी विराट कोहली आ गए। उन्होंने हवा में उछलकर गेंद को बाउंडरी लाइन पर जाने से रोक दिया।

कोहली की जंप को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया पर विराट को सुपरमैन तक कहा जाने लगा। कोहली अगर इस तरह की फील्डिंग नहीं करते, तो हो सकता था कि अफगानिस्तान को सुपर ओवर खेलने की जरूरत ही न पड़ती। वह यह मैच ही जीत जाता।

Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर हुए डीपफेक का शिकार, फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को किया सतर्क

Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि ये वीडियो नकली है और धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस तरह का दुरुपयोग गलत है।

Publish Date: Mon, 15 Jan 2024 04:06 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Jan 2024 04:10 PM (IST)

Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर हुए डीपफेक का शिकार, फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को किया सतर्क
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. सचिन तेंदुलकर ने एक फर्जी वीडियो के खिलाफ शिकायत की है।
  2. सचिन ने कहा कि टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग बंद होना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sachin Tendulkar Deepfake Video: सचिन तेंदुलकर डीपफेक का शिकार हो गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट (Skyward Aviator Quest) गेमिंग एप को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो नकली और धोखा देने के लिए बनाया गया- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि ये वीडियो नकली है और धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस तरह का दुरुपयोग गलत है। आप सब से विनती है कि ऐसे वीडियो, एप या विज्ञापन आपको नजर आए तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करें। उन्होंने आगे लिखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को सावधान रहना चाहिए। इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द एक्शन लेना चाहिए। उनकी भूमिका इस बारे में जरूरी है, ताकि गलत सूचना को रोका जा सके।

These movies are pretend. It’s disturbing to see rampant misuse of know-how. Request everybody to report movies, adverts & apps like these in giant numbers.

Social Media platforms must be alert and conscious of complaints. Swift motion from their finish is essential to stopping the… pic.twitter.com/4MwXthxSOM

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2024

वीडियो में सारा तेंदुलकर का जिक्र

इस फेक वीडियो में सचिन तेंदुलकर कहते नजर आते हैं कि उनकी गेम से रोजाना बड़ी मात्रा में पैसा निकाल रही है। मुझे आश्चर्य होता है कि अब पैसा कमाना कितना आसान हो गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एप बिल्कुल मुफ्त है। कोई भी आईफोन मालिक इसे डाउनलोड कर सकता है।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो भी हुआ वायरल

पिछले साल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एआई टेक्नोलॉजी से एक अन्य लड़की के चेहरे पर रश्मिका का फेस मोर्फ किया गया था। यह महिला जारा पटेल थी। जिसके चेहरे को बदलकर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था।

IND vs AFG T20 Match: गुलाबी ठंड में इंदौरी उठाएंगे क्रिकेट के ‘अलाव’ का आनंद

IND vs AFG T20 Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच आज।

Publish Date: Solar, 14 Jan 2024 07:51 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Jan 2024 07:54 AM (IST)

IND vs AFG T20 Match: गुलाबी ठंड में इंदौरी उठाएंगे क्रिकेट के ‘अलाव’ का आनंद
इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास करते भारतीय टीम के खिलाड़ी।

HighLights

  1. इंदौर के आवेश खान पर होंगी निगाहें
  2. अब तक कोई स्थानीय खिलाड़ी शहर में नहीं खेला अंतरराष्ट्रीय मैच।
  3. होलकर स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा मैच।

IND vs AFG T20 Match: समीर देशपांडे, इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर दुनिया को क्रिकेट की एक और दावत के लिए तैयार है। सूर्य उत्तरायण होने को हैं और मकर संक्रांति के पूर्व इंदौर क्रिकेट का उत्सव मनाने को होलकर स्टेडियम में रविवार शाम जुटेगा। शहर में ठंड के तेवर कुछ ठंडे पड़े हैं और ऐसे में क्रिकेट का अलाव इंदौरियों के आनंद को और बढ़ाएगा।

अंतरराष्ट्रीय मैच इंदौर के लिए नई बात नहीं हैं, लेकिन इस बार इंदौरी आंखों में नई चमक लिए मैदान में कदम रखेंगे। अब तक कोई इंदौरी क्रिकेटर यहां अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इस बार टीम में इंदौर के आवेश खान शामिल हैं और हजारों निगाहें इंदौर के इस बेटे के खेल का दीदार करने को लालयित हैं।

रोहित और विराट पर निगाहें

करीब एक साल से रोहित शर्मा और विराट कोहली भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से दूर हैं और दुनिया की निगाहें भी उनके खेल को निहारने को आतुर होंगी। अफगानिस्तान की टीम पहली बार इंदौर में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

होलकर स्टेडियम में आज मैच देखने के तमाम कारण हैं, लेकिन इंदौरी दर्शकों के लिए सिर्फ क्रिकेट मैच होना ही पर्याप्त है। हमेशा की तरह मैच के आन लाइन टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। वहीं, अफगानिस्तान टीम में सिर्फ राशिद खान ही ऐसे चेहरे हैं जिनकी अपनी पहचान है। वे टीम के साथ इंदौर आए हैं, लेकिन चोटिल होने से पूरी सीरीज में कोई मैच नहीं खेलेंगे।

naidunia_image

ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम

– रोहित शर्मा : भारतीय टीम के कप्तान हैं। लंबे समय से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे।

विराट कोहली : देश के सबसे 
चर्चित क्रिकेटर हैं। विराट कोहली भी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से दूर हैं। इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेले थे।

– आवेश खान : इंदौर के निवासी हैं। यदि उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया गया तो घरेलू दर्शकों के सामने अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले इंदौरी होंगे।

– शिवम दुबे और रिंकू सिंह : दोनों ही बल्लेबाज फटाफट क्रिकेट में अपने तूफानी अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। इंदौर के छोटे मैदान पर इनके शाट दर्शकों को रोमांचित करने के लिए पर्याप्त होंगे।

भारतीय टीम पर चढ़ा इंदौरी पोहे का स्वाद

भारतीय टीम भी खुद को इंदौर के इस स्वाद के जादू से बचा नहीं सकी। भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने बताया कि इंदौर के स्वाद की अलग ही बात है। खासकर इंदौर के पोहा की बात कुछ अलग है। मैंने आज सुबह इंदौरी पोहा के नाश्ते से ही दिन की शुरुआत की है।

Shoaib-Sania: सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच शोएब मलिक ने रचाया दूसरा निकाह

अब शोएब और सना की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। 20 जनवरी को शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है।

Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 12:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Jan 2024 12:37 PM (IST)

Shoaib-Sania: सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच शोएब मलिक ने रचाया दूसरा निकाह
shoaib malik second marriage

HighLights

  1. शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है।
  2. शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की थी।
  3. साल 2018 में सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया था।

एजेंसी, इस्लामाबाद। Shoaib-Sania: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया है। पिछले काफी समय से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में अब शोएब और सना की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। 20 जनवरी को शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, अल्हम्दुलिल्लाह, “और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है।”

शोएब ने की पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी

बता दें कि इससे पहले सानिया मिर्जा ने भी बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद से सानिया और शोएब के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपना मुश्किल चुनें। पहले भी खबरें आ चुकी थीं कि शोएब मलिक और सना जावेद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना को उनके जन्मदिन पर विश करके इस बात पर मुहर लगा दी थी। शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर सना के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

– Alhamdullilah ♥️

“And We created you in pairs” وَخَلَقْنَاكُمْ أَزْوَاجًا pic.twitter.com/nPzKYYvTcV

— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) January 20, 2024

साल 2010 में की थी पहली शादी

वहीं, अब अचानक सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। सानिया और शोएब के तलाक की खबरों ने जोर जरूर पकड़ा था, लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर ऑफिशियल बात नहीं की। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में हैदराबाद में पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी। इसके बाद साल 2018 में सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। पिछले साल सानिया और शोएब ने दुबई में अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद से तलाक की अफवाहें कम हो गई थीं। इसी साल जब शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट करके उस हिस्से को हटा दिया था, जिसमें लिखा था, एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar।”

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, कहा- शरणागत हूं

Virender Sehwag: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की सुंदर फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा ‘भावुक हूं, आनंदित हूं, मर्यादित हूं, शरणागत हूं।

Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 03:20 PM (IST)

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, कहा- शरणागत हूं
वीरेंद्र सहवाग।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir, Virender Sehwag: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। इस बीच पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं बहुत भावुक हूं।

पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का इमोशनल पोस्ट

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की सुंदर फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा ‘भावुक हूं, आनंदित हूं, मर्यादित हूं, शरणागत हूं। संतुष्ट हूं निःशब्द हूं। बस राममय हूं। सियावर रामचंद्र जी की जय।’ उन्होंने आगे लिखा कि रामल लल्ला आ गए। जिन्होंने इसको संभव किया, बलिदान दिया उनका कृतज्ञ। जय श्री राम।

बबीता फोगाट ने शेयर किया वीडियो

भारतीय महिला पहलवान और बीजेप नेता बबीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर रामलला का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिव्य, भव्य, अलौकिक श्रीराम। इस वीडियो में रामलला की खूबसूरत प्रतिमा नजर आ रही है।

प्राण प्रतिष्ठा देख खुशी से फूला समाया पाकिस्तानी क्रिकेटर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखकर पाकिस्तान क्रिकेटर भी खुश है। पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने इस अवसर पर जश्न मनाया। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद जय श्रीराम के नारे लगाएं। कनेरिया ने रामलला की मूर्ति का वीडियो शेयर कर सभी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई भगवान राम आ गए हैं। जय श्रीराम।

India vs England: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का एलान, तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम

India vs England 1st Take a look at: इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 05:26 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 05:29 PM (IST)

India vs England: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का एलान, तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम
India vs England 1st Take a look at

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st Take a look at: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत टूर पर है। इंग्लिश टीम को मैन इन ब्लू के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहले मैच की शुरुआत 25 जनवरी, गुरुवार से होगी। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया है। पिच को देखते हुए बेन ने तीन स्पिनर्स को मौका दिया है।

जैक और बेन करेंगे ओपनिंग

इंग्लैंड की तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे। इसके बाद ओपी पोप और चौथे नंबर पर जो रूट खेलने आएंगे। जॉनी बेयरस्टो पांचवें नंबर पर खेलेंगे। उनके कंधों पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। फिर बेन स्टोक्स आएंगे। इसके बाद 7वें नंबर पर विकेटकीपर बेन फोक्स उतरेंगे।

तीन स्पिनर्स को किया शामिल

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने तीन स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। लेग स्पिनर रेहान अहमद, लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर जैक लीच और टॉम हार्टले हैं। टॉम हैदराबाद में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। टीम ने तेज गेंदबाज के तौर पर सिर्फ मार्क वुड को शामिल किया है। बेन स्टोक्स दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

IND vs ENG: विराट कोहली के पास धमाल मचाने का मौका, इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

Virat Kohli Check File: इस सीरीज में विराट कोहली इंग्लैंड टीम के खिलाफ भारी पड़ सकते हैं। विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में है। उनके पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 06:02 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Jan 2024 06:24 PM (IST)

IND vs ENG: विराट कोहली के पास धमाल मचाने का मौका, इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड
विराट कोहली टेस्ट रिकॉर्ड्स।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Check File: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में विराट कोहली अंग्रेजों के खिलाफ भारी पड़ सकते हैं। विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में है। उनके पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली हासिल कर सकते हैं ये रिकॉर्ड्स-

टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नौ हजार रन से 152 रन दूर हैं। यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने हासिल की है।

टेस्ट क्रिकेट में एक हजार चौके

टेस्ट क्रिकेट में किंग कोहली 9 चौके लगाते ही एक हजार चौके का आंकड़ा छू लेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील गावस्कर 1000 से अधिक चौके वाले भारतीय बैट्समैन हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली दो हजार रन पूरे करने से 9 रन दूर है। उन्होंने 28 मैचों में 42.36 की औसत से 1991 रन ठोके हैं।

टेस्ट में 3000 रन

टीम इंडिया के गैर कप्तान के रूप में तीन हजार पूरे करने के लिए विराट कोहली को 16 रनों की जरूरत है। उन्होंने 45 टेस्ट मुकाबलों में 9 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2,984 रन बनाए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
  • दूसरा टेस्ट- 2-6 फरवरी, डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम
  • तीसरा टेस्ट- 15-19 फरवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
  • चौथा टेस्ट- 23- 27 फरवरी, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
  • पांचवां टेस्ट- 7-11 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
IND vs ENG 4th Check: ‘विराट कोहली – केएल राहुल के बिना जीती टीम इंडिया’, सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के जले पर छिड़का नमक

IND vs ENG 4th Check: गांगुली ने अंग्रेज टीम को याद दिलाया है कि किस तरह भारत के युवा बल्लेबाजों के दम पर यह जीत हासिल हुई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 12:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 12:40 PM (IST)

IND vs ENG 4th Test: ‘विराट कोहली - केएल राहुल के बिना जीती टीम इंडिया’, सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के जले पर छिड़का नमक
गांगुली को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया रांची टेस्ट में जीत हासिल कर इंग्लैंड पर अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

HighLights

  1. 23 फरवरी से शुरू होगा सीरीज का चौथा टेस्ट
  2. रांची में होगा मुकाबला, टीम इंडिया की नजर सीरीज पर
  3. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया

एजेंसी, रांची (IND vs ENG 4th Check)। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी को शुरू होने जा रहा है। पहले टेस्ट में हार के बाद अगले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और सीरीज में अभी 2-1 से आगे है।

खास बात यह है कि टीम इंडिया ने विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज की गैरमौजूदगी में यह जीत हासिल की है। इस बात को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़का है।

सौरव गांगुली ने की टीम इंडिया की तारीफ

गांगुली ने अंग्रेज टीम को याद दिलाया है कि किस तरह भारत के युवा बल्लेबाजों के दम पर यह जीत हासिल हुई है। विराट कोहली और केएल राहुल जैसे मुझे बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में युवा यशस्वी जायसवाल और सरफराज अहमद ने जिम्मेदारी ली।

पूर्व क्रिकेटर ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे ध्रुव जुरेल ने की भी तारीफ की।

गांगुली ने आगे कहा कि यह टीम इंडिया का आत्मविश्वास ही था कि रविचंद्रन अश्विन के परिवार में इमरजेंसी आई, तो उन्हें मैच के बीच में छुट्टी दे दी गई। गांगुली को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया रांची टेस्ट में जीत हासिल कर इंग्लैंड पर अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

IND vs ENG: Group India ने सीरीज जीतकर बनाए नए रिकॉर्ड्स, 11 साल बाद भारत ने किया ये कमाल

इंग्लैंड की टीम ने चौथे टेस्ट मैच को हारकर सीरीज गंवा दी है। इसी के साथ 2012 के बाद से भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 06:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 26 Feb 2024 06:46 PM (IST)

IND vs ENG: Team India ने सीरीज जीतकर बनाए नए रिकॉर्ड्स, 11 साल बाद भारत ने किया ये कमाल
Group India ने जीती सीरीज।

खेल डेस्क, इंदौर। इंग्लैंड की टीम ने चौथे टेस्ट मैच को हारकर सीरीज गंवा दी है। इसी के साथ 2012 के बाद से भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। भारत ने शारदान खेल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है।

रोहित की टीम को इंग्लैंड के हाथों पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और तीनों मैचों में जीत दर्ज की। सीरीज को जीतने के साथ-साथ भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं।

घर में 17वीं टेस्ट सीरीज जीत

भारतीय टीम ने भारत में लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है। टीम इंडिया ने रांची में बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 5 मैचों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की तरफ से 192 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। टीम की तरफ से शुभमन गिल 52 रन व ध्रुव जुरैल 39 रन बनाकर नाबाद थे।

11 साल बाद हुआ यह कारनामा

भारतीय टीम ने भारत में चौथी पारी में 150 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछ करते हुए 11 साल बाद जीत दर्ज की है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 दिल्ली में टेस्ट मैच खेला गया था। उसमें भारतीय टीम ने 150 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन