टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर, धोनी के बाद रोहित शर्मा बचा पाएंगे टीम की लाज

IND vs SA Check 2024: रोहित शर्मा के पास साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका है। 3 जनवरी को भारतीय टीम केपटाउन पर दूसरा और आखिरी मैच खेलने उतरेगी।

Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jan 2024 07:38 PM (IST)

टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर, धोनी के बाद रोहित शर्मा बचा पाएंगे टीम की लाज
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Check 2024: रोहित शर्मा जब टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे। जब फैंस को उम्मीद थी वो इतिहास रचेंगे। अपनी कप्तानी में अफ्रीका को पहली बार सीरीज जिताएंगे। 31 सालों का सूखा खत्म करेंगे। पहले टेस्ट में हार के साथ टीम इंडिया का सपना टूट गया। इसी के साथ पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला सीरीज जीतने का इंतजार बढ़ गया है।

रोहित शर्मा के पास साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने का मौका है। 3 जनवरी को भारतीय टीम केपटाउन पर दूसरा और आखिरी मैच खेलने उतरेगी। शर्मा की निगाहे एमएस धोनी वाला कमाल करने पर होगी। मैन इन ब्लू का सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया, लेकिन टीम अब सीरीज ड्रॉ करवाना चाहेगी।

टीम इंडिया साल 1992 से नौ बार टेस्ट सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका पहुंची है। इसमें एक बार ही टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाने में कामयाब रही। एमएस धोनी एकमात्र कप्तान हैं, जो अफ्रीका में सीरीज ड्रॉ करवाने में सफल रहे। 2010-11 में भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 2018-19 और 2021-22 में 2-1 से सीरीज गंवाई थी। अगर टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीत लेती है, तो रोहित शर्मा एमएस धोनी के बाद अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे कप्तान बन बनेंगे।

कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड

डीन एल्गर (कप्तान), काइल वेरिन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टोनी डी जोरजी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, जुबैर हमजा, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन।

Dhoni का IPL से संन्यास, Rishabh Pant की पिच पर वापसी, साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया ये रहेंगे अहम पल

क्रिकेट के लिए साल 2024 बहुत ही खास होगा। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब वह दोबारा स्टेडियम में चौका-छक्का लगाते हुए दिखाई देंगे।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM (IST)

Dhoni का IPL से संन्यास, Rishabh Pant की पिच पर वापसी, साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया ये रहेंगे अहम पल
साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया के अहम पल।

HighLights

  1. आईपीएल से एमएस धोनी ले सकते हैं संन्यास।
  2. ऋषभ पंत की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी
  3. हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के लिए साल 2024 बहुत ही खास होगा। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब वह दोबारा स्टेडियम में चौका-छक्का लगाते हुए दिखाई देंगे। यह उनके फैंस के लिए इस साल मिलने वाला तोहफा है। 2024 में कुछ पल ऐसे भी होंगे, जो क्रिकेट फैन कभी भी नहीं देखना चाहेंगे। आपको विस्तार से बताते हैं साल 2024 किन ऐतिहासिक पांच पलों का गवाह बनेगा।

1. एमएस धोनी की विदाई

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर हर भारतीय को मायूस कर दिया था। उनको फैंस आईपीएल में खेलता देख खुश हो लिया करते थे, लेकिन 2024 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की रिटायरमेंट की खबरें पिछली साल भी चली थीं, लेकिन धोनी ने कहा था कि वह अपने फैंस के लिए एक साल और खेलेंगे।

2. ऋषभ पंत का कमबैक

जनवरी 2023 में ऋषभ पंस कार दुर्घटना का में बहुत बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर थे। अब वह साल 2024 में वापसी करने वाले हैं। पंत लगभग पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं। ऐसे में वह साल 2024 में दिल्ली की तरफ खेलते दिखेंगे।

3. हार्दिक करेंगे मुंबई की पहली बार कप्तानी

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने सभी चौंका दिया था। उन्होंने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। अब दस सालों में ऐसा पहली बार होगा कि रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी कोई और करेगा।

4. आरसीबी का सपना हो सकता है साकार

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स का कप जीतने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वह इस साल कप को जरूर पाना चाहेंगे। आरसीबी ने इस साल अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। उनके पास विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेट, फाफ डुप्लेसी के अलावा कैमरून ग्रीन भी हैं।

5. गौतम गंभीर की घर वापसी

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की घर वापसी हो रही है। कोलकाता उनकी कप्तानी में दो बार चैंपियन बन चुकी है। वह साल 2024 में टीम के मेंटोर हैं।

SA vs IND: अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ कराने के लिए पसीना बहा रही टीम इंडिया, जडेजा की वापसी पक्की

भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।

Publish Date: Solar, 31 Dec 2023 06:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Dec 2023 06:58 PM (IST)

SA vs IND: अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ कराने के लिए पसीना बहा रही टीम इंडिया, जडेजा की वापसी पक्की
पसीना बहा रही टीम इंडिया।

HighLights

  1. भारत का सेंचुरियन के मैदान में टूटा था सपना।
  2. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 रन से हुई थी हार।
  3. केपटाउन में खेलेंगे सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।

दरअसल, भारत टेस्ट क्रिकेट सीरीज को एक केवल एक ही बार ड्रा पाया है। वह अगर इस 3 जनवरी को खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को जीत जाता है तो यह उपलब्धि भी कम नहीं होगी। भारतीय टीम केपटाउन में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

— BCCI (@BCCI) December 31, 2023

जडेजा ने की नेट प्रैक्टिस

भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेलने केपटाउन में उतरेगी। टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने टीम की नेट्स प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो को देखकर अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी तय मानी जा रही है। वह साथी खिलाड़ियों के साथ मैच प्रैक्टिस करते नजर आए।

Neil Model: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, अनकैप्ट खिलाड़ी को बना दिया टेस्ट कप्तान

SA Squad For NZ Take a look at Tour: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम नील ब्रांड है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।

Publish Date: Solar, 31 Dec 2023 11:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Dec 2023 11:58 AM (IST)

Neil Brand: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, अनकैप्ट खिलाड़ी को बना दिया टेस्ट कप्तान
दक्षिण अफ्रीका ने नील ब्रांड को बनाया टेस्ट कप्तान।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। SA Squad For NZ Take a look at Tour: टीम इंडिया को पारी और 32 रन से हारने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम नील ब्रांड है। उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने इंटरनेशनल मैच में डेब्यू नहीं किया है। नील ब्रांड का नाम इतिहास में दर्ज होगा। जिन्हें अपने करियर की शुरुआत बतौर कप्तानी से की।

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 4 फरवरी और दूसरा मैच 13 फरवरी को खेला जाएगा। नील ब्रांड ने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उनके पास 51 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव है। उन्होंने 39.27 की औसत से 2906 रन बनाए हैं। नील ने 6 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 72 विकेट हैं। नील ब्रांड बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वह 18 प्रथम श्रेणी मैचों में कप्तानी संभाल चुके हैं।

अनुभव के मामले में डेन पीटरसन, डुआन ओलिवियर और खाया जोंड़ो की टीम में वापसी हुई है। तीनों की लंबे समय बाद वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड युवा खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैं उन खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जो पहली बार टीम से साथ टूर पर जा रहे हैं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। उन्हें इस पल का आनंद लेना चाहिए।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम

नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पीटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पिड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग और खाया जोंड़ो।

IND vs AFG Dream11: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच में इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान, ड्रीम11 में इन खिलाड़ियों को चुनें

IND vs AFG Dream11: इस सीरीज में रोहित शर्मा फिर टीम की कमान संभालने को तैयार हैं। विराट कोहली निजी कारणों से पहला टी20 मैच नहीं खलेंगे। रोहित के साथ यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करेंगे।

Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 08:08 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 10 Jan 2024 08:08 PM (IST)

IND vs AFG Dream11: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच में इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान, ड्रीम11 में इन खिलाड़ियों को चुनें
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Dream11 Prediction: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 11 जनवरी को पहला मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा फिर टीम की कमान संभालने को तैयार हैं। विराट कोहली निजी कारणों से पहला टी20 मैच नहीं खलेंगे। रोहित के साथ यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करेंगे।

शुभमन गिल तीसरे नंबर पर खेलेंगे

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि शुभमन गिल ओपनिंग नहीं करेंगे। वह विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर खेलते नजर आएंगे। यशस्वी जयसवाल पहली बार टी20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे। बता दें यशस्वी अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 430 रन है। साथ ही एक शतक भी लगा चुके है।

पिच रिपोर्ट

पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली की पिच बल्लेबाजों को सहयोग प्रदान करती है। यहां उछाल होने से बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है। यहां की आउटफील्ड तेज है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 168 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 मैच के लिए ड्रीम11 टीम ( IND vs AFG 1st T20I Dream11 Prediction)

कप्तान- रोहित शर्मा

उपकप्तान- रिंकू सिंह

विकेटकीपर- जितेश शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज

बल्लेबाज- यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, इब्राहीम जादरान

ऑलराउंडर- अजमतुल्लाह ओमरजई

गेंदबाज- कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मुजीब उर रहमान

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, टेम्बा बावुमा के बाद यह गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर

Gerald Coetzee: तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी केप टाउन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया।

Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 03:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Dec 2023 03:53 PM (IST)

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, टेम्बा बावुमा के बाद यह गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर
गेराल्ड कोएत्जी दूसरे टेस्ट से हुए बाहर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Gerald Coetzee, SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट से पहले करारा झटका लगा है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी केप टाउन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके मूत्राशय में सूजन आ गई है। फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया। भारत और अफ्रीका के बीच आखिसी टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा। पहला टेस्ट मेजबान टीम ने जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। गेराल्ड से पहले कप्तान टेम्बा बावुमा हैमस्ट्रिंग के चलते बाहर हो गए। उनकी जगह जुबैर हमजा को शामिल किया गया है।

पहले टेस्ट मैच में उठा दर्द

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि 23 वर्षीय तेज गेंदबाज को पेल्विस में दर्द हुआ था। पहले टेस्ट के तीसरे दिन दर्द बढ़ गया। इस वजह से दूसरी पारी में 5 ओवर की कर पाए थे। 29 दिसंबर को उनका स्कैन कराया गया। टीम के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने गेराल्ड को स्क्वॉड से बाहर करने का निर्णय लिया।

दक्षिण अफ्रीका के पास ये गेंदबाज मौजूद

साउथ अफ्रीका के पास गेराल्ड कोएत्जी की जगह वियान मुल्डर और लुंगी एनगिडी के रूप में दो तेज गेंदबाज हैं। एनगिडी पहले टेस्ट में फिट नहीं थे। वह दूसरे मैच तक फिट हो सकते हैं। टीम के स्पिनर के तौर पर केशव महाराज हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम का स्क्वॉड

डीन एल्गर (कप्तान), डेविड बेडिंघम, टॉनी डी जॉर्जी, एडन मार्करम, कीगर पीटरसन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वराइन, जुबैर हमजा, नांद्रे बर्गर, मार्को यानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।

IND vs SA 2nd Take a look at: केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंदौर के आवेश खान टीम इंडिया में शामिल

आवेश खान, मोहम्मद शमी की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी।

Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 02:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Dec 2023 02:10 PM (IST)

IND vs SA 2nd Test: केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंदौर के आवेश खान टीम इंडिया में शामिल
आवेश खान अभी दक्षिण अफ्रीका में भारत-ए टीम का हिस्सा हैं।

HighLights

  1. सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक खेला जाएगा
  2. आवेश खान के शामिल होने से टीम के तेज गेंदबाजी को धार मिलेगी
  3. पहले टेस्ट में हार के बाद दूसरे टेस्ट भारत के लिए जीत जरूरी

एजेंसी. केपटाउन (India vs South Africa)। पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद अब टीम इंडिया की नजर केपटाउन में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट पर है। ताजा खबर यह है कि अगले हफ्ते शुरू होने वाले इस टेस्ट के लिए टीम में तेज गेंदबाज आवेश खान को शामिल किया गया है।

इंदौर के आवेश खान, मोहम्मद शमी की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी। बीसीसीआई के अनुसार, अवेश खान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में अगले हफ्ते से शुरू होने वाले दूसरे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी कमजोर दिखी थी। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आवेश खान का शानदार प्रदर्शन

आवेश खान अभी दक्षिण अफ्रीका में ही है और भारत ए टीम का हिस्सा है। यहां दोनों टीमों में बीच अनाधिकारिक टेस्ट खथेला जा रहा है, जिसमें आवेश ने शानदार पांच विकेट लिए। उन्होंने न केवल विकेट चटकाए, बल्कि अपने 23.3 ओवर के स्पेल में पांच मेडन ओवर फेंके।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाकी गेदंबाज कमजोर साबित हुए।

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की टीम, ध्रुव जुरेल नया चेहरा

IND vs ENG Take a look at Collection: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 10:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM (IST)

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की टीम, ध्रुव जुरेल नया चेहरा
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Take a look at Collection: बीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी और ईशान किशन को बाहर रखा गया है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को स्क्वॉड में मौका मिला है।

25 जनवरी को खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा नहीं है। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में तूफानी गेंदबाजी की थी। उन्हें हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🚨 NEWS 🚨#TeamIndia‘s squad for the primary two Assessments in opposition to England introduced 🔽

Rohit Sharma (C ), S Gill, Y Jaiswal, Virat Kohli, S Iyer, KL Rahul (wk), KS Bharat (wk), Dhruv Jurel (wk), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Mukesh Kumar, Jasprit…

— BCCI (@BCCI) January 12, 2024

जसप्रीत बुमराह-सिराज की वापसी

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। आवेश खान और मुकेश कुमार टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोकस, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट, मार्क वुड।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 25 से 29 जनवरी, हैदरबाद

दूसरा टेस्ट- 2 से 6 फरवरी, विशाखापट्टनम

तीसरा टेस्ट- 15 से 19 फरवरी, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23 से 27 फरवरी, रांची

पांचवां टेस्ट- 7 से 11 मार्च, धर्मशाला

IND vs AFG: दूसरा टी20 आज शाम 7 बजे से, विराट कोहली 14 महीने बाद खेलेंगे टी20 इंटरनेशनल मैच

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Publish Date: Solar, 14 Jan 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Jan 2024 03:35 PM (IST)

IND vs AFG: दूसरा टी20 आज शाम 7 बजे से, विराट कोहली 14 महीने बाद खेलेंगे टी20 इंटरनेशनल मैच
India vs Afghanistan

खेल डेस्क, इंदौर। India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। यह मैच जीतकर टीम इंडिया की कोशिश सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी। यदि मैन इन ब्लू इंदौर में जीत दर्ज करती है तो यह उसकी टी20 फॉर्मेट में 40वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी।

विराट कोहली नए रिकॉर्ड से 35 रन दूर

इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर होंगी। किंग कोहली की दूसरे मुकाबले में वापसी तय है। वे नवंबर 2022 के बाद पहली बार छोटे फॉर्मेंट में खेलेंगे। विराट कोहली टी20 में 12 हजार रन बनाने से 35 रन दूर है। वे आईपीएल समेत सभी टी20 में 11965 रन बना चुके हैं। उन्होंने अफगान के खिलाफ आपने आखिरी टी20 मैच में सेंचुरी लगाई थी।

होल्कर स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच भारत का इंदौर में चौथा मुकाबला होगा। भारतीय टीम ने यहां दो मैचों में श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच में हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा ने 2017 में 35 गेंदों में शतक लगाया था। 2022 में अफ्रीका के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वांशिगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

Chris Gayle: गाड़ी में गैस भराइए, टंकी फुल कराइए, पैसा देगा क्रिस गेल, यकीन न हो तो वीडियो देखें

Chris Gayle Fuel Station Jamaica: क्रिस गेल एक अनोखी वजह से चर्चाओं में है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक गैस स्टेशन पर आ रहे लोगों का बिल भर रहे हैं।

Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 07:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Jan 2024 10:52 PM (IST)

Chris Gayle: गाड़ी में गैस भराइए, टंकी फुल कराइए, पैसा देगा क्रिस गेल, यकीन न हो तो वीडियो देखें
क्रिस गेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. क्रिस गेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  2. यूनिवर्स बॉस मैदान से बाहर भी अपना जलवा बिखेर रहा है।
  3. क्रिस गेल अपने जिंदादिली के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Chris Gayle Fuel Station Jamaica: क्रिस गेल दमदार खेल के लिए जाने जाते हैं। अब वे क्रिकेट से लगभग दूर हैं। इस बीच यूनिवर्स बॉस एक अनोखी वजह से चर्चाओं में है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक गैस स्टेशन पर आ रहे लोगों का बिल भर रहे हैं।

वीडियो में क्रिस गेल मोबाइल लेकर घूम रहे हैं और गैस स्टेशन में लोगों से बात करते दिखाई देते हैं। वे कहते हैं कि आज तुम्हारा लकी दिन है। आप गैस भराएं मैं पैसा दूंगा। कैरेबियाई मीडिया कंपनी दी ट्रॉपिक्स ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, क्रिस गेल पॉटमोर में गैस स्टेशन पर लोगों के बिल चुका रहे हैं। वीडियो में क्रिस पंप के पास खड़े होते हैं और लोगों से बात करते हैं। वह कुछ लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं।

कैसा रहा क्रिस गेल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

क्रिस गेल ने वेस्ट इंडीज के लिए 301 वनडे, 103 टेस्ट और 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में 25 शतक, 54 अर्धशतक और 10,480 रन उनके नाम है। टेस्ट की बात करें तो गेल ने 15 शतक, 37 अर्धशतक और 7,214 रन बनाए। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने दो शतक, 14 अर्धशतक और 1,899 रन ठोके हैं। बल्ले के साथ गेंद से भी क्रिस गेल ने तहलका मचाया है। उन्होंने 260 विकेट लिए हैं। आईपीएल में भी धाकत बल्लेबाज का जलवा रहा है। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक हैं। आईपीएल में उनकी स्ट्राइक रेट 148.96 की रही है।