टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनी, बाबर आजम फिर बॉस

पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। बाबर टी20 कप्तान के रूप में शाहीन शाह अफरीदी की जगह लेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 09:25 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 09:25 PM (IST)

टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनी, बाबर आजम फिर बॉस
बाबर आजम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। पीसीबी ने बाबर आजम को फिर से कप्तानी सौंप दी है। बाबर को वनडे क्रिकेट का कप्तान नियुक्त किया गया। यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति की सिफारिश के बाद लिया गया। टेस्ट फॉर्मेट में शान मसूद कप्तानी संभालेंगे।

शाहीन अफरीदी से छीनी गई कप्तानी

पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। बाबर टी20 कप्तान के रूप में शाहीन शाह अफरीदी की जगह लेंगे। जिन्होंने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभाली थी। इस श्रृंखला में पाक टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि चयन समिति के निर्णय पर बाबर आजम को वनडे और टी-20 में कप्तान नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, शाहीन ने समिति के निर्णय को स्वीकार किया। किसी तरह का विरोध नहीं जताया है।

अलग-अलग विदेशी कोच नियुक्त करेगा पीसीबी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टेस्ट के लिए अलग-अलग विदेशी कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी और साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी किर्स्टन का नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। पीसीबी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर पदों के लिए विज्ञापन जारी किया। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड ने गैरी और जेसन के साथ बातचीत की है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Rohit Sharma: कप्तानी छिनने के बावजूद रोहित शर्मा आज अपने नाम करेंगे अनोखा रिकार्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

Rohit Sharma: वह मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 12:53 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Mar 2024 12:53 PM (IST)

Rohit Sharma: कप्तानी छिनने के बावजूद रोहित शर्मा आज अपने नाम करेंगे अनोखा रिकार्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के 200वां मैच खेलेंगे।

Rohit Sharma: स्पोर्ट्स डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2024 में नीता अंबानी की मालिकी वाली मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी छीन जाने के बाद रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अनोखा रिकार्ड दर्ज करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए 200वां मैच खेलेंगे। आईपीएल में 200वां मैच खेलने वाले वह पहले खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

रोहित शर्मा बुधवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दोनों ही टीमों को इस मैच में आईपीएल सत्र में पहली जीत की तलाश है। दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार मिली थी।

आईपीएल के इस सत्र की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने टीम की कप्तानी छीनकर आलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कई प्रशंसक व क्रिकेट विशेषज्ञ इस निर्णय के खिलाफ दिखाई दिये। हालांकि गुजरात टायटंस के खिलाफ पिछले मैच में रोहित कई मौकों पर मैदान पर खेल संचालन के सूत्र अपने हाथों में लेते हुए दिखाई दे रहे थे।

naidunia_image

साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद से रोहित ने 199 मैचों में 29.39 की औसत व 129.86 के स्ट्राइक रेट से 5084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 195 पारियों में एक शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 109 रन का है।

कई रिकार्ड दर्ज है रोहित के नाम

रोहित के नाम आईपीएल में कई रिकार्ड्स दर्ज हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। रिकी पोंटिंग से कप्तानी मिलने के बाद रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019 व 2020) खिताब जीते हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के रिकार्ड के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिकार्ड है। वहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2011 और 2013 में चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी जीते हैं।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित ने सबसे ज्यादा प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार जीते। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड भी रोहित के नाम ही है। उन्होंने 208 मैचों की 204 पारियों में करीब 130 की औसत से 5357 रन बनाएं हैं। मुंबई से पहले रोहित हैदराबाद की ही अन्य फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे।

रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 45 मैचों में 131 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1170 रन बनाए थे। कुल 244 मैचों की 239 पारियों में करीब 131 की औसत से 6254 रन बनाते हुए रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

India Tour Of Australia: 32 सालों के बाद आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

India Tour Of Australia: भारत ने साल 2017 से लगातार घरू और विदेश में सीरीज जीत के साथ ही बार्डर गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बरकरार रखा है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 03:02 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 26 Mar 2024 03:02 PM (IST)

India Tour Of Australia: 32 सालों के बाद आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

India Tour Of Australia: स्पोर्ट्स डेस्क, मेलबोर्न। आस्ट्रेलिया ने इस साल के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली घर में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा। भारत इस आस्ट्रेलियाई दौरे पर एडिलेड में एक डे-नाइट टेस्ट भी खेलेगी। शेष तीन टेस्ट ब्रिस्बेन, मेलबोर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

सन 1991-92 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब आस्ट्रेलिया और भारत बार्डर-गावस्कर ट्राफी में पांच टेस्ट खेलेंगे। इस सीरीज के जरिये दोनों ही टीमों के पास अगले साल होने वाली आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने का अवसर रहेगा। आस्ट्रेलिया ने पिछले साल इंग्लैंड के द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया था। लेकिन भारत ने साल 2017 से लगातार घरू और विदेश में सीरीज जीत के साथ ही बार्डर गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बरकरार रखा है।

naidunia_image

पाकिस्तान से खेलेगा छोटे फार्मेट में

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले आस्ट्रेलिया एक अन्य एशियाई देश पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। इसमें वह नवंबर में पाकिस्तान से तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। भारतीय महिला टीम भी पुरुष टीम के साथ ही आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। दिसंबर में दोनों तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगे।

भारत और आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम –

पहला टेस्ट- 22 से 26 नवंबर, पर्थ

दूसरा टेस्ट- 6 से 10 दिसंबर (दिन-रात), एडिलेड

तीसरा टेस्ट- 14 से 18 दिसंबर, ब्रिस्बेन

चौथा टेस्ट- 26 से 30 दिसंबर, मेलबोर्न

पांचवें टेस्ट- 3 से 7 जनवरी 2025, सिडनी

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

RCB vs PBKS Dwell Rating IPL 2024: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी पंजाब किंग्स की भिड़ंत, चिन्नास्वामी में कौन मारेगा बाजी?

आज (25 मार्च) आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। 17वें सीजन में अभी तक पांच मैच हुए, इनमें वो ही टीम जीती है, जिसने मेजबानी की है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 06:40 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 06:40 PM (IST)

RCB vs PBKS Live Score IPL 2024: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी पंजाब किंग्स की भिड़ंत, चिन्नास्वामी में कौन मारेगा बाजी?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेज पंजाब किंग्स।

खेल डेस्क, इंदौर। आज (25 मार्च) आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। 17वें सीजन में अभी तक पांच मैच हुए, इनमें वो ही टीम जीती है, जिसने मेजबानी की है। बेंगलुरु में हो रहे इस मैच में भी क्या यह क्रम जारी रहेगा? दोनों टीमों के बीच मुकाबला साढ़े सात बजे शुरू हो जाएगा। आईपीएल के ओपनिंग मैच में बेंगलुरु की टीम चेन्नई से मुकाबला हार गई थी। आरसीबी फैंस को विराट की बड़ी का बेसब्री से इंतजार होगा। विराट चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 21 रन की ही पारी खेल पाए थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

GI और MI के मैच में फैंस का एक-दूसरे से झगड़ा, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर चले लात-घूंसे, Video

रविवार को आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्यों कि मुंबई की कप्तानी रोहित की जगह हार्दिक पांड्या ने की।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 02:52 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 25 Mar 2024 02:52 PM (IST)

GI और MI के मैच में फैंस का एक-दूसरे से झगड़ा, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर चले लात-घूंसे, Video
मैच के दौरान हुआ फैंस का झगड़ा।

खेल डेस्क, इंदौर। रविवार को आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्यों कि मुंबई की कप्तानी रोहित की जगह हार्दिक पांड्या ने की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईपीएल के 5वे मैच में लोगों की काफी दिलचस्पी थी, क्यों कि मुंबई की तरफ से इस बार रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी करने वाले थे।

इस मैच के लिए स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच गजब का उत्साह था। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा, जिसमें कुछ लोगों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए। यह बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है कि आखिर झगड़े का कारण क्या है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

CSK vs RCB IPL 2024 Stay Streaming: आईपीएल-17 का आगाज आज, नए कप्तान के साथ आरसीबी से भिड़ेगी चेन्नई, कोहली-धोनी पर नजरें

विराट कोहली आरसीबी के साथ 2008 से जुड़े हैं। उन्होंने किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला। विराट ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो टूर्नामेंट में 7263 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा कोई बल्लेबाज सात हजार का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।

चेपॉक पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडिम पर आईपीएल के इतिहास में अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हावी रही है। यहां खेले गए 76 मैचों में से 46 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि 30 में टारगेट का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां औसत रन रेट 7.98 प्रति ओवर और पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत 163 स्कोर है। चेन्नई की पिच धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए फ्रेंडली रहती है।

अंतिम ओवरों में सबसे ज्यादा रन एमएस धोनी के नाम

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 250 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 ट्रॉफी जीती हैं। इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में डेथ ओवर में सर्वाधिक 2632 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) , एमएस धोनी (विकेटकीपर) , रचिन रवींद्र , अजिंक्य रहाणे , समीर रिजवी , डेरिल मिशेल , शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर , महेश थीक्षाना , मोइन अली , डेवोन कॉनवे , मुस्तफिजुर रहमान , मिशेल सेंटनर , तुषार देशपांडे , अजय जादव मंडल , प्रशांत सोलंकी , मुकेश चौधरी , सिमरजीत सिंह , आरएस हंगरगेकर , शेख रशीद , निशांत सिंधु , अरावली अवनीश।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , विराट कोहली , रजत पाटीदार , ग्लेन मैक्सवेल , कैमरन ग्रीन , महिपाल लोमरोर , अल्ज़ारी जोसेफ , कर्ण शर्मा , मोहम्मद सिराज , आकाश दीप , रीस टॉपले , टॉम कुरेन , स्वप्निल सिंह , विजयकुमार विशाक , लॉकी फर्ग्यूसन , मयंक डागर , विल जैक्स , सुयश प्रभुदेसाई , अनुज रावत , मनोज भंडागे , यश दयाल , सौरव चौहान , राजन कुमार , हिमांशु शर्मा।

रामलला के दर्शन करने पहुंचे लखनऊ सुपर जाइंट्स के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महराज, शेयर की फोटो

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनल केशव महाराज लखनऊ सुपर जाइंट्स कैंप में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में वे अयोध्या पहुंचे हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 12:15 PM (IST)

रामलला के दर्शन करने पहुंचे लखनऊ सुपर जाइंट्स के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महराज, शेयर की फोटो
Keshav Maharaj in ayodhya

डिजिटल डेस्क, इंदौर। IPL 2024: क्रिकेट के फैंस आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनल केशव महाराज लखनऊ सुपर जाइंट्स कैंप में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में वे अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए, साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस दौरान की कुछ फोटोज शेयर की।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Aaron Finch Retirement: डेविड वॉर्नर के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने लिया संन्यास, लंबे दशक के करियर का अंत

Aaron Finch Retirement: एरोन फिंच ने क्रिकेट को गुडबाय कह दिया है। फिंच ने टी20 क्रिकेट छोड़ने की घोषणा की। वह बिग बैग लीग में आखिरी मैच मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगे।

Publish Date: Thu, 04 Jan 2024 04:21 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jan 2024 04:35 PM (IST)

Aaron Finch Retirement: डेविड वॉर्नर के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने लिया संन्यास, लंबे दशक के करियर का अंत
Aaron Finch Retirement

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Aaron Finch Retirement: डेविड वॉर्नर के टेस्ट और वनडे से संन्यास लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने क्रिकेट को गुडबाय कह दिया है। फिंच ने टी20 क्रिकेट छोड़ने की घोषणा की। वह बिग बैग लीग में आखिरी मैच मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगे। 37 वर्षीय एरोन फिंच पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

एरोन फिंच ने अपने रिटायरमेंट पर कहा

एरोन फिंच ने गुरुवार को BBL से रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने बाकी टी20 टूर्नामेंट को लेकर जानकारी नहीं दी। चैनल 7 से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे और मुझे सफर के सभी पल से प्यार है। मुझे गर्व है कि पूरे करियर में एक ही क्लब से खेलने का मौका मिला। मेलबर्न रेनेगेड्स मेरे जीवन का अहम हिस्सा है।

एरोन फिंच ने फरवरी 2023 में इंटरेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था। उन्होंने 2022 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 का टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

एरोन फिंच इन टी20 फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेल चुके हैं

सीजन टीमें
2009-10 राजस्थान रॉयल्स
2011-12 दिल्ली डेयरडेविल्स
2011-12, 2022-23 मेलबर्न रेनेगेड्स
2012 रूहुना रॉयल्स
2013 पुणे वॉरियर्स इंडिया
2014 सनराइजर्स हैदराबाद
2015 मुंबई इंडियंस
2016-17 गुजरात लायंस
2018 किंग्स इलेवन पंजाब
2020-21 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2022 कोलकाता नाइट राइडर्स

एरोन फिंच के क्रिकेट करियर पर नजर

कम्पटीशन टेस्ट वनडे टी20I एफसी
मैच 5 146 103 88
रन 278 5406 3120 4915
बल्लेबाजी औसत 27.80 38.89 34.28 35.87
100/50 0/2 17/30 2/19 7/33
टॉप स्कोर 62 153* 172 288*
गेंदबाजी 12 284 12 464
विकेट 0 4 0 5
बेस्ट बॉलिंग 1/2 1/0
कैच/स्टम्पिंग 7/- 71/- 50/- 81/-
Mohammed Shami: जिंदगी बीत जाती है लोग पुरस्कार जीत नहीं पाते, अर्जुन अवार्ड को लेकर बोले मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मोहम्मद शमी ने कहा कि मुझे खुशी है कि अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।

Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 10:45 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Jan 2024 10:45 PM (IST)

Mohammed Shami: जिंदगी बीत जाती है लोग पुरस्कार जीत नहीं पाते, अर्जुन अवार्ड को लेकर बोले मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami, Arjun Award: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवार्ड पर बयान दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, यह पुरस्कार एक सपना है। जिंदगी बीत जाती है और लोग यह पुरस्कार जीत नहीं पाते। शमी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

राष्ट्रपति करेंगी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

दाएं हाथ के गेंदबाज मोहम्मद शमी को 9 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। पिछले दिनों खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की थी। शमी के अलावा 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

#WATCH | Delhi: On being declared because the recipient of the Arjuna Award, Indian Cricketer Mohammed Shami says, “This award is a dream, life passes and individuals are not capable of win this award. I’m glad that I’ve been nominated for this award…” pic.twitter.com/YZ2L5alkjL

— ANI (@ANI) January 8, 2024

अर्जुन पुरस्कार 2023

ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी, श्रीशंकर, पारुल चौधरी, मोहम्मद हुसामुद्दीन, आर वैशाली, अनुश अग्रवाल, दिव्यकृति सिंह, दीक्षा डागर, कृष्ण बहादुर पाठक, सुशीला चानु, पवन कुमार, रितु नेगी, नसरीन, पिंकी, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, ईशा सिंह, हरिंदर पाल सिंह, अयहिका मुखर्जी, सुनील कुमार, अंतिम, रोशीबिना देवी, शीतल देवी, अजय कुमार और प्राची यादव को अर्जुन पुरस्कार से राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023

चिराग चंद्रशेखर शेट्टी और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

ललित कुमार, आरबी रमेश, महावीर प्रसाद सैनी, शिवेंद्र सिंह और गणेश प्रभाकर देवरुखकर।

ICC WT20I Rankings: भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा का जलवा, टॉप से सिर्फ एक कदम दूर

Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा 723 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलकुलेको म्लाबा (722) से आगे निकल गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 777 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है।

Publish Date: Tue, 09 Jan 2024 03:54 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Jan 2024 03:54 PM (IST)

ICC WT20I Rankings: भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा का जलवा, टॉप से सिर्फ एक कदम दूर
ICC WT20I Rankings

HighLights

  1. दीप्ति शर्मा ने WT2OI गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया
  2. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली टॉप 10 में वापस आ गई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC WT20I Rankings, Deepti Sharma: भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने महिला टी20 के आईसीसी प्लेयर रैंकिंग बड़ी उछाल मारी है। दीप्ति ने गेंदबाजी रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान हासिल किया। ऑलराउंडर रैंकिंग में भी चौथा स्थान मजबूत किया।

दीप्ति शर्मा बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे पायदान पर

दीप्ति शर्मा 723 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलकुलेको म्लाबा (722) से आगे निकल गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 777 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है। पाकिस्तान की सादिया इकबाल 718 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर है।

टॉप 10 में दो भारतीय गेंदबाज

महिलाओं की टी20 बॉलिंग रैंकिंग में पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की सारा ग्लेन है। उनके 716 रेटिंग है। पाकिस्तान की नाशरा संधू 710 रेटिंग के साथ छठे पायदान पर है। शीर्ष 10 में भारत की रेणुका ठाकुर ने भी जगह बनाई है। वह 709 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है।

महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जलवा है। पहले स्थान पर तहलिया मैक्ग्रा और दूसरे रैंक पर बेथ मूनी है। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे स्थान पर है। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर हैं।

महिलाओं की टी20 बॉलिग रैंकिंग

टीम खिलाड़ी रेटिंग
1. इंग्लैंड सोफी एक्लेस्टोन 777
2. भारत दीप्ति शर्मा

723

3. दक्षिण अफ्रीका नॉनकुलुलेक म्लाबा 722
4. पाकिस्तान सादिया इकबाल 718
5. इंग्लैंड सारा ग्लेन 716
6. पाकिस्तान नाशरा संधू 710
7. श्रीलंका इनोका राणावीरा 709
8. भारत रेणुका ठाकुर 709
9. ऑस्ट्रेलिया डार्सी ब्राउन 709
10. वेस्टइंडीज हेले मैथ्यूज 704

महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग

टीम खिलाड़ी रेटिंग
1. ऑस्ट्रेलिया तहलिया मैक्ग्रा 778
2. ऑस्ट्रेलिया बेथ मूनी 759
3. दक्षिण अफ्रीका लौरा वोल्वार्ड्ट 723
4. भारत स्मृति मंधाना 714
5. वेस्टइंडीज हेले मैथ्यूज 708
6. न्यूजीलैंड सुजी बेट्स 679
7. श्रीलंका चमारी अटापट्टू 675
8. न्यूजीलैंड सोफी डिवाइन 663
9. दक्षिण अफ्रीका तजमीन ब्रिट्स 661
10. ऑस्ट्रेलिया एलिसा हीली 636