ऋषभ पंत, संजू सैमसन या केएल राहुल किसको मिलेगी T20 World Cup 2024 में जगह, ये सीनियर विकेटकीपर भी रेस में

इस बार T20 World Cup के लिए पांच विकेटकीपर दावेदार हैं। इसने चयन समिति का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 06:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 17 Apr 2024 06:35 PM (IST)

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या केएल राहुल किसको मिलेगी T20 World Cup 2024 में जगह, ये सीनियर विकेटकीपर भी रेस में
ऋषभ पंत और संजू सैमसन। (फाइल-फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Group India Squad For T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। टूर्नामेंट के बाद जून में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 खेलना है। ऐसे में आईपीएल की खिलाड़ियों के लिए एकमात्र लीग है। जहां वो अपना परफॉर्मेंस दिखाकर वर्ल्ड कप का टिकट कटवा सकते हैं। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी IPL में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं। इस बार T20 World Cup के लिए पांच विकेटकीपर दावेदार हैं। इसने चयन समिति का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

ऋषब पंत, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, संजू सैमसन और ईशान किशन टी20 विश्व कप 2024 के लिए विकेटकीपक के दावेदार हैं। ये आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इन सभी के प्रदर्शन पर।

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला इस IPL में आग उगल रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 66 के औसत से 264 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 82* रहा है।

दिनेश कार्तिक

आरसीबी के इस बल्लेबाज ने बैट से कहर बरपाया है। उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 83 रन बनाए थे। इसके पहले दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली थी। कार्तिक ने 7 मैचों में 226 रन बनाए हैं। अगर उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिलती है, तो वो फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

ऋषभ पंत

सड़क हादसे के बाद क्रिकेट के दूर रहे ऋषभ पंत मैदान में वापस लौट आए हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 6 मैचों में 194 रन बनाए हैं। इस दौरान दो अर्धशतक लगाया है।

केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर केएल राहुल का बल्ला इस सीजन में चल रहा है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 204 रन बनाए हैं। इस दौरान एक फिफ्टी जड़ी है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 138.77 का रहा। राहुल की दावेदारी थोड़ी कमजोर है।

ईशान किशन

ईशान किशन की दावेदारी भी थोड़ी कमजोर है। मुंबई इंडियंस के ओपनर ने 6 मैचों में 184 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 178.64 का रहा है। उन्होंने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है।

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रन से जीता मैच, ट्रैविस हेड की आंधी में उड़ी RCB

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रनों से हरा दिया है। आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का जादू बरकरार है। टीम के बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों को जमकर पीटा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:17 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:29 PM (IST)

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रन से जीता मैच, ट्रैविस हेड की आंधी में उड़ी RCB
हैदराबाद ने जीता मैच।

HighLights

  1. RCB vs SRH: आरसीबी से सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रनों से जीता मैच
  2. RCB vs SRH: दिनेश कार्तिक की 83 रन की पारी गई बेकार
  3. RCB vs SRH : ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों में ठोका शतक

खेल डेस्क, इंदौर। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रनों से हरा दिया है। आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का जादू बरकरार है। ट्रैविस हेड नाम की आंधी में पूरी आरसीबी उड़ गई। ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों में ताबड़तोड़ 102 रन बनाए। हैदराबाद ने मात्र तीन विकेट खोकर 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले इतना बड़ा स्कोर आइपीएल इतिहास कभी नहीं बना। हैदराबाद ने इस सीजन में मुंबई के खिलाफ 277 रन का स्कोर बना दिया था।

आरसीबी को हैदराबाद ने 287 रनों का टारगेट दिया था। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली के लड़ाके 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना सके। आरसीबी की तरफ से दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 83 रन बनाए। कप्तान डु प्लेसिस ने 28 गेंदों में 62 रन और विराट कोहली ने 20 गेंदों में 42 रन जड़ दिए। हैदराबाद की तरफ से पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मयंक मार्कंडेय ने 2 और टीन नजराजन ने 1 विकेट झटका।

ट्रेविस और हेनरिक ने की शानदार बल्लेबाजी

ट्रेविस ने 39 गेंदों का सामना कर शतक बनाया दिया। उन्होंने 8 छक्कों व 9 चौकों की मदद से यह कारनामा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 255 रहा। ट्रेविस हेड ने इस यादगार पारी में 41 गेंदों का सामना कर 102 रन बनाए। उनके अलावा हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने भी आरसीबी के गेंदबाजों को खूब पीटा। उन्होंने 31 गेंदों में 67 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन ने 2 और रीस टॉपली ने 1 विकेट लिया।

MI vs CSK: रोहित शर्मा के इस वीडियो को देख फैन्स हुए भावुक, टीम की जीत ना होने से निराश हुए ‘हिटमैन’

चेन्नई सुपकिंग्स से मुंबई इंडियंस की हार ने रोहित शर्मा को काफी निराश कर दिया। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के देख फैन्स काफी भावुक हो गए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 03:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 03:17 PM (IST)

MI vs CSK: रोहित शर्मा के इस वीडियो को देख फैन्स हुए भावुक, टीम की जीत ना होने से निराश हुए 'हिटमैन'
रोहित शर्मा का भावुक कर देने वाला वीडियो।

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 20 रन की शिकस्‍त मिली
  2. रोहित शर्मा ने लक्ष्‍य का पीछा करते हुए शतक जमाया, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे
  3. रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो चेहरा नीचे झुकाए बिना किसी से मिले पवेलियन लौट गए

खेल डेस्क, इंदौर। रोहित शर्मा ने रविवार को चेन्नई सुपकिंग्स के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस की हार हो गई। इस हार ने रोहित शर्मा को काफी निराश कर दिया। उनका यह वीडियो देख फैन्स काफी भावुक हो गए।

मुंबई इंडियंस की हार के बाद एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा किसी से बात नहीं करते हुए, सिर झुकाकर पवेलियन की तरफ लौटते हुए दिखाई दिए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने किसी से भी हाथ भी नहीं मिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाए।

@ImDrago45 pic.twitter.com/1mLrPoZqPO

— Rohit is the GOAT🐐 (@dranzertweets) April 15, 2024

बेपटरी हुई मुंबई

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ। चेन्नई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 खोकर 186 रन ही बना पाई। मुंबई इंडिंस इस सीजन में हार्टिक पांड्या की कप्तानी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वह इस समय प्वाइंट्स टेबल में तीसरे आठवें नंबर पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स अभी तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, मुश्किल में चयनकर्ता

टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करने के अलावा सलामी बल्लेबाज होंगे। उनका जोड़ीदार अभी तय नहीं हुआ है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 10:36 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 10:36 PM (IST)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, मुश्किल में चयनकर्ता
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Males’s T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 फिलहाल क्रिकेट लवर्स के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया है। इस लीग के कुछ दिन बाद टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा। इसके चलते भारतीय टीम की चयन समिति खिलाड़ियों के आईपीएल प्रदर्शन पर खास नजर रख रही है। कहा जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए आठ खिलाड़ियों के नाम लगभग फाइनल हैं, लेकिन टीम में अन्य 7 प्लेयर्स पर विचार किया जा रहा है। रोहि शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा। इस सीट के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली आगे हैं।

कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग?

टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करने के अलावा सलामी बल्लेबाज होंगे। उनका जोड़ीदार अभी तय नहीं हुआ है। आईपीएल में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन में पिछले साल की तुलना में गिरावट देखने को मिली है।

विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में

शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 के 6 मैचों में 255 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का है। उन्होंने मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल का बल्ला अब तक खामोश है। वहीं, विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उनके सिर पर ऑरेंज कैप है। विराट ने अब तक 6 मैचों में 319 रन बनाए हैं।

जल्द होगा टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान

किंग कोहली नंबर तीन के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि वह आईपीएल में बतौर ओपनर खेल रहे हैं। ऐसे में ओपनिंग की असली लड़ाई शुभमन और यशस्वी के बीच है। चयनकर्ताओं के लिए दोनों में से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खूब रन बनाए थे। ऐसे में अगले तीन-चार मैच उनके लिए काफी अहम हो सकते हैं। वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान अप्रैल के आखिरी सप्ताह में किया जाएगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए शुभमन गिल को ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 क्रिकेट में 14 टीमें खेलेंगी, जोहानसबर्ग, प्रिटोरिया, डरबन सहित इन स्थानों पर होंगे मुकाबले

तीन देश दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे इसकी मेजबानी करेंगे। मैच स्थलों का चयन होटल रूम और हवाईअड्डों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 11:34 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 11:34 AM (IST)

ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 क्रिकेट में 14 टीमें खेलेंगी, जोहानसबर्ग, प्रिटोरिया, डरबन सहित इन स्थानों पर होंगे मुकाबले
वनडे विश्व कप 2027 क्रिकेट

HighLights

  1. साल 2027 में होने वाले आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
  2. वनडे विश्व कप 2027 तीन देशों- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा।
  3. विश्व कप में 14 टीम में हिस्सा लेंगी। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में खेला जाएगा।

ICC ODI World Cup 2027: स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। साल 2027 में होने वाले आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। वनडे विश्व कप 2027 तीन देशों- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा। इस विश्व कप में 14 टीम में हिस्सा लेंगी। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में खेला जाएगा।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी पोलत्सी मोसेकी ने बताया कि विश्व कप के सभी मैच स्थलों का चयन होटल रूम और हवाईअड्डों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि बेनोनी, जेबी मार्क्स ओवल और डायमंड ओवल को मैच स्थलों के रूप में नहीं चुनना बड़ा मुश्किल रहा। हमें कुल मिलाकर केवल 11 मैच स्थल ही चुनने थे। इस दौरान कई चीजों को ध्यान में रखा गया।

naidunia_image

मेजबान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि नामीबिया को अफ्रीकन क्वालिफायर्स से गुजरना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख मैच स्थलों में जोहानसबर्ग का वांडरर्स, प्रिटोरिया का सेंचुरियन पार्क, डरबन का किंग्समिड, पर्ल का बोलैंड पार्क, केपटाउन का न्यूलैंड्स, ब्लोमफोंटेन का मेंगुंग ओवल, ईस्ट लंदन का बफेलो पार्क और गेबारह के सेंट जार्ज पार्क शामिल है। कुछ अन्य मैच सह मेजबान जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे।

विश्व कप के बारे में

आईसीसी वनडे रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में सीधे प्रवेश करेगी, जबकि शेष चार स्थान क्वालिफायर्स के जरिये प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट की टीमों को सात-सात के दो समूहों में बांटा जाएगा। विश्व कप 2003 की तरह ग्रुप स्तर पर सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में प्रवेश करेगी। इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल के नाक आउट दौर होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम में फेरबदल, मोहम्मद आमिर की वापसी, ये खिलाड़ी भी रिटारमेंट से लौटा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टीम का कमबैक हुआ है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 09 Apr 2024 05:18 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम में फेरबदल, मोहम्मद आमिर की वापसी, ये खिलाड़ी भी रिटारमेंट से लौटा
मोहम्मद आमिर (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Squad For New Zealand T20Is: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। टी20 विश्व कप से पहले मैन इन ग्रीन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम में कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है। मैच फिक्सिंग में लिप्त रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टीम का कमबैक हुआ है। वहीं, इमाद वसीम ने संन्यास से वापसी की है। बाबर आजम टीम की कमान संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैच रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम के अलावा दो नए अनकैप्ड खिलाड़ी को जगह दी गई है। इनमें मोहम्मद इरफान खान और सलामी बल्लेबाज उस्मान खान शामिल हैं।

कौन हैं मोहम्मद इरफान खान?

पाकिस्तान सुपर लीग में इरफान खान ने कराची किंग्स के लिए 140.16 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए थे। उन्हें इमर्जिंग प्लेयर और बेस्ट फील्डर चुना गया था। इरफान ने 34 टी20 मुकाबले खेले हैं। इरफान ने अंडर-19 विश्व कप 2020 और 2022 में टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

उस्मान खान रह चुके हैं सिक्योरिटी गार्ड

उस्मान खान ने मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए पाकिस्तान सुपर लीग में एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा था। उस्मान ने 36 टी20 मैच खेले हैं। सलामी बल्लेबाज सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान, जमान खान।

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- हसीबुल्लाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा।

CSK vs KKR: चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट दी पटखनी, जडेजा-देशपांडे ने झटके 3-3 विकेट

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 विकेट से कोलकाता नाइड राइडर्स को हरा दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की यह तीसरी जीत है। चेन्नई ने तीनों मैच अपने होमग्राउंड पर जीते हैं। केकआर ने की यह इस सीजन की पहली हार है। उसने इस सीजन में लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की थी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 11:15 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM (IST)

CSK vs KKR: चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट दी पटखनी, जडेजा-देशपांडे ने झटके 3-3 विकेट
चेन्नई ने कोलकाता को हराया।

खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 7 विकेट से कोलकाता नाइड राइडर्स को हरा दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की यह तीसरी जीत है। चेन्नई ने तीनों मैच अपने होमग्राउंड पर जीते हैं। केकआर ने की यह इस सीजन की पहली हार है। उसने इस सीजन में लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की थी।

सोमवार को चेपॉक स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कोलकाता 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा व तुषार देशपांडे ने कोलकाता के तीन-तीन बल्लेबाज पवेलियन भेज दिए। चेन्नई 3 विकेट खोकर 17.4 ओवर में ही 138 परन बनाए। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड ने कप्तानी पारी खेलकर फिफ्टी लगाई।

केकेआर के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए फ्लॉप

सीएसके ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर धुआंधार पारी खेलते हुए 81 रन बना लिए थे। इसके बाद उनके लिए जीत काफी आसान हो गई थी। उनको आखिरी के 10 ओवर में केवल 57 रन ही बनाने थे। 13वें ओवर में मिशेल के आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने तुफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में ही 28 रन बना दिए। उन्होंने अपनी छोटी पारी 1 चौका व तीन छक्के जड़े। केकेआर की तरफ से मिचेल स्टार्क फिर से फ्लॉप साबित हुए। सुनील नरेन व वैभव अरोड़ा ने गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से थोड़ा दमखम दिखाया।

CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ चला सर जडेजा का जादू, सिर्फ 8 गेंदों में कर दिया खेला

चेन्नई सुपरकिंग्स और केकेआर का मैच चेपॉक के मैदान में खेला जा रहा है। यहां केकेआर के खिलाफ रविंद्र जडेजा की फिरकी के सामने केकेआर के बल्लेबाज परेशान नजर आए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 09:53 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 09:58 PM (IST)

CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ चला सर जडेजा का जादू, सिर्फ 8 गेंदों में कर दिया खेला
सर जडेजा के आगे बेबस दिखी केकेआर।

खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई सुपरकिंग्स और केकेआर का मैच चेपॉक के मैदान में खेला जा रहा है। यहां केकेआर के खिलाफ रविंद्र जडेजा की फिरकी के सामने केकेआर के बल्लेबाज परेशान नजर आए। जडेजा के एक ओवर में सुनील नरेन और अंगकृष रघुवंशी आउट हो गए। रविंद्र जडेजा ने चार ओवर में सिर्फ 18 ही रन दिए और 3 विकेट झटक लिए।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के बल्लेबाज फिल सॉल्ट जीरो पर आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने पहली ही गेंद पर उनका शिकार किया। उसके बाद अंगकृष रघुवंशी और सुनील नरेन ने केकेआर के स्कोर को आगे बढ़ाया। केकेआर का स्कोर पचास तक पहुंचा, तो रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने गेंदबाजी दी। उसके बाद तो जडेजा ने कमाल ही कर दिया। पहले ओवर मकी पहली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद सुनील नरेन को भई उन्होंने 27 रन पर आउट कर दिया।

PBKS vs SRH: पंजाब और हैदराबाद होंगे आमने-सामने, पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट व मौसम का हाल

मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा। पंजाब और हैदराबाद दोनों ही यह चाहेंगे कि उनका विजयी अभियान जारी रहे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 07:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 08 Apr 2024 07:19 PM (IST)

PBKS vs SRH: पंजाब और हैदराबाद होंगे आमने-सामने, पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट व मौसम का हाल
IPL 2024 PBKS vs SRH

खेल डेस्क, इंदौर। मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा। पंजाब और हैदराबाद दोनों ही यह चाहेंगे कि उनका विजयी अभियान जारी रहे। पॉइंट टेबल पर दोनों ही टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी ही है। सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें और पंजाब किंग्स 6वें नंबर है।

पंजाब शिखर धवन की अगुवाई में अपना पहला मैच जीत गई थी। उसके बाद दोनों ही मैचों में उसे हार का सामना कर पड़ा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरी पंजाब ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। पंजाब ने चौथा मैच 3 विकेट से जीता था। पंजाब कुल 4 मैचों में 2 ही मैच जीत सकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद की इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन को लेकर बात करें तो 4 मैचों में 3 मैच जीत लिए हैं। पहला मैच हैदराबाद हार गई थी। दूसरे मैच में वापसी की और जीत गई। तीसरा मैच जीतकर विजयी अभियान को जारी रखा था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन पड़ेगा भारी

पंजाब और हैदराबाद के बीच 21 मैचों में भिड़ंत हो चुकी है। इसमें पंजाब को 7 बार ही जीत हासिल हुई है। हैदराबाद 14 बार मैच जीती है। हैदाबाद के खिलाफ पंजाब अभी तक 211 रन का सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर बना सकी है। वहीं पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने 212 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। हाल में हुए 5 मैचों की बात करें, तो उसमें भी हैदाराबाद जीतती हुई दिखाई देती है। हैदाबाद ने 3 में से 3 मैच जीते हैं।

क्या कहती है पिच

मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों को मदद देती है। इसमें पहले गेंदबाजी करने का फायदा है। टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करती है, जिससे नमी का फायदा उठाया जा सके। इस पिच पर तेज गेंदबाज स्पिन गेंदबाज की तुलना में ज्यादा विकेट लेते हैं। पंजाब की टीम ने यहां 56 मैच खेले हैं, जिसमें 30 मैच जीते हैं।

मौसम के बारे जानें

मोहाली का तापमान सामान्य ही रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच की शुरुआत में तापमान 32 डिग्री रहेगा। मैच के खत्म होने तक तापमान गिरकर 24 डिग्री तक हो जाएगा। एक्यूवेदर की मानें तो हवा की गुणवत्ता ठीक नहीं होगी।

Mumbai Indians: लगातार हार के बाद हार्दिक पांड्या से छीन सकती है कमान, रोहित शर्मा को फिर मिल सकती है कप्तानी

पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का मानना है कि आईपीएल में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मिल रही लगातार हार के बाद मुंबई इंडियंस फिर रोहित शर्मा को सौंप सकती है कप्तानी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 10:25 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 10:25 AM (IST)

Mumbai Indians: लगातार हार के बाद हार्दिक पांड्या से छीन सकती है कमान, रोहित शर्मा को फिर मिल सकती है कप्तानी
हार्दिक की जगह रोहित को फिर मिल सकती है कप्तानी।

Mumbai Indians: स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। आईपीएल में धीमी शुरुआत के लिए ख्यात हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर हार झेल रही है, लेकिन इस बार यह कुछ अलग है। नए कप्तान हार्दिक पांड्या की रणनीति अभी तक कारगर नहीं हो सकी है। चाहे वह टीम को जीत दिलाने की बात हो या मैदान में दर्शकों को प्रभावित करने की। साल 2015 के सत्र में मुंबई इंडियंस को पहले चार मैचों में लगातार पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लगातार छह मैच जीतकर टीम प्लेआफ में पहुंची और इसके बाद मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा जमाया था। लेकिन उस समय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। इस बार कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है और टीम को दर्शकों से भी सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में मुंबई की टीम के सामने डगर बहुत मुश्किल दिखाई दे रही है।

मुंबई इंडियंस को 2024 में अभी तक लगातार तीन हार मिली है। टीम को अब अपना अगला मैच 7 अप्रैल को रायल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलना है। ऐसे में टीम के पास स्थितियों को सुधारने का मौका है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का मानना है कि इस बीच मुंबई फ्रेंचाइजी को सख्त कदम उठाने होंगे और रोहित को फिर से टीम की कमान सौंपना चाहिए। उनका मानना है कि हार्दिक पर कप्तानी का दबाव साफ तौर दिखाई दे रहा है और यह इस बात से साबित होता है कि राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंदबाजी ही नहीं की।

naidunia_image

पिछले साल दिसंबर में चोट से वापसी करने के बाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को रोहित की जगह कप्तानी थमा दी थी। मनोज ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, पहले दो मैचों में गेंदबाजी करने के बाद जिस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, उसमें गेंदबाजी नहीं करना यह दर्शाता है कि हार्दिक दबाव में हैं। मुझे लगता है कि अगले मैच से पहले फ्रेंचाइजी हार्दिक की जगह रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी सौंप सकती है। यह एक बड़ा निर्णय हो सकता है। जहां तक मैं फ्रेंचाइजी व इनके मालिकों को जानता हूं, वह बड़े निर्णय लेने से चूकते नहीं हैं। वह पहले टीम को पांच बार खिताब दिला चुके रोहित से कप्तानी छीनकर ऐसा कर चुके हैं। नई कप्तानी में लगातार चूक हो रही है और वह एक भी मैच नहीं जीत पाया है। ऐसे वह एक बार कप्तानी छीनकर रोहित को दे सकते हैं।

चेन्नई के साथ भी हो चुका है ऐसा

साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। सत्र की शुरुआत से पहले उसने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। लगातार पांच हार मिलने के बाद चेन्नई से फिर से महेंद्रसिंह धौनी को कप्तान बना दिया था।

हार्दिक की औसत कप्तानी

मनोज तिवारी ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने कई बार गलत निर्णय लिए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। हालाकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संघर्ष किया, लेकिन उनके कई निर्णय गलत हो गए। हार्दिक ने गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने शीर्ष गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अंत तक बचाए रखा। साथ ही उन्होंने टीम के मध्य क्रम बल्लेबाजी को बदल दिया। तिवारी का मानना है कि क्रिकेटीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो कप्तानी बदली जानी चाहिए। साथ ही टीम में इस समय महौल भी अच्छा दिखाई नहीं दे रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव