हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बोले- रोहित भी 2-3 साल से नहीं जिता पाए ट्रॉफी

आईपीएल 2024 हार्दिक पांड्या के लिए कुछ खास नहीं जा रहा है। वह जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। टीम ने इस आईपीएल में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 3 मैचों में ही उसे जीत मिली है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 06:26:27 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Apr 2024 06:26:27 PM (IST)

हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बोले- रोहित भी 2-3 साल से नहीं जिता पाए ट्रॉफी
हार्दिक पांड्या को मिला वीरेंद्र सहवाग का साथ।

खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल 2024 हार्दिक पांड्या के लिए कुछ खास नहीं जा रहा है। वह जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, तब से आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। राहित शर्मा के फैंस तो हार्दिक पांड्या के पीछे ही पड़ गए हैं। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर पा रही है। टीम ने इस आईपीएल में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 3 मैचों में ही उसे जीत मिली है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है।

वीरेंद्र सहवाग का इंटरव्यू

सहवाग ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझको ऐसा एहसास नहीं होता है कि हार्दिक पांड्या पर किसी भी तरह का दबाव है। ऐसा हो सकता है कि वह खुद की उम्मीदों के बोझ तले दबे हुए हों, क्यों कि मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन से खास नहीं कर पा रही है। उसके सामने तब भी इस सीजन जैसी ही परिस्थितियां थीं। इससे पहले वाले सीजन में कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे, तब वह कप्तान के तौर पर रन भी नहीं बना पा रहे थे। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस दो से तीन से कुछ खास नहीं कर रही थी।

वीरू ने कहा कि मुंबई इंडियंस पहले भी खराब फॉर्म से गुजर चुकी है। टीम अगर हार्दिक से यह उम्मीद कर रही है कि वह आकर सब कुछ ठीक कर देंगे। उनकी कप्तानी में टीम रन नहीं बना रही है, उनकी कप्तानी में टीम बॉलिंग नहीं कर पा रही है, तो यह गलत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

CSK vs LSG: चेपॉक में रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक, कप्तान ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब बोला। ऐसा बोला कि उसका शोर स्टेडियम में खूब सुनाई दिया। उन्होंने अपने बल्ले से 56 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक ठोक डाला।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 10:37:47 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Apr 2024 10:38:31 PM (IST)

CSK vs LSG: चेपॉक में रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक, कप्तान ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी
रुतुराज गायकवाड़ का शतक।

खेल डेस्क, इंदौर। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला खूब बोला। ऐसा बोला कि उसका शोर स्टेडियम में खूब सुनाई दिया। उन्होंने अपने बल्ले से 56 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक ठोक डाला। उन्होंने इस शतक को बनाकर वह कमाल कर दिया, जो खुद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए।

रुतुराज ने ठोका धांसू शतक

चेन्नई सुपर किंग्स टॉस नहीं जीत पाई थी। उसने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें उनका अजिंक्य रहाणे जल्दी ही आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ एक साइड में डटे रहे। उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में ही अपना अर्ध शतक पूरा कर दिया। उसके बाद तो रुतुराज ने लखनऊ के गेंदबाजों को पीटना शुरू किया। उन्होंने महज 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया।

शतक लगाने वाले पहले कप्तान

रुतुराज ने शतक लगाकर एक कारनामा कर दिया। वह चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने शतक लगाया है। उनसे पहले कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी काफी बाद में खेलने आते थे, इसलिए वह कभी चेन्नई की तरफ से शतक नहीं लगा पाए थे। रितुराज ने 108 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया था। उनकी इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर

रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरा रिकॉर्ड सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का बनाया है। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले यह रिकॉर्ड फाफ डू फ्लेसी के नाम था। उन्होंने 17वीं बार आईपीएल में पचास का स्कोर पार किया है।

सीएसके के पहले बल्लेबाज

आईपीएल में ओपनर के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ ने 2 हजार रनों के आंकड़े को छू लिया है। रुतुराज उन 21 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। सीएसके की तरफ से इस उपलब्धि को पाने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

T20 World Cup 2024: संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी अपनी टीम, विराट, हार्दिक और गिल को रखा बाहर

संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 26 Apr 2024 03:30:57 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 26 Apr 2024 03:30:57 PM (IST)

T20 World Cup 2024: संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी अपनी टीम, विराट, हार्दिक और गिल को रखा बाहर
संजय मांजरेकर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. संजय मांजरेकर ने चुनी टी20 विश्व कप वाली भारतीय टीम।
  2. विराट कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या को रखा बाहर।
  3. ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल को टीम में रखा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद जून में टी20 विश्व कप का आगाज होगा। बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का एलान करेगा। इसको लेकर चर्चा जारी है कि किसे मौका मिलेगा और किसे नहीं। इस बीच संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में मौका नहीं दिया है। जिसमें विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और रिंकू सिंह का नाम शामिल है।

तीन विकेटकीपरों को दी टीम में जगह

स्टार स्पोर्ट्स पर T20 World Cup 2024 के लिए संजय मांजरेकर ने 15 खिलाड़ियों का नाम चुनते हुए कहा कि पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, तीसरे नंबर पर संजू सैमसन, नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव, नंबर पांच पर ऋषभ पंत और नंबर 6 पर केएल राहुल को रखना चाहूंगा।

तेज गेंदबाजों में मांजरेकर ने इन्हें चुना

स्पिनर्स को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कि रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव रहेंगे। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को रखना चाहूंगा। इसके बाद आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव और क्रुणाल पंड्या को टीम में जगह दूंगा।

संजय मांजरेकर वाली भारतीय टीम

टी20 विश्व कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई टीम इंडिया- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव और क्रुणाल पंड्या।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

वेस्टइंडीज ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान, रोवमैन पॉवेल को कमान, अल्जारी जोसेफ को बनाया उपकप्तान

West Indies Squad For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टीम में आंद्रे रसेल और शिमरोन हेटमायर जैसे पावर हिट को भी शामिल किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 03 Could 2024 08:59:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Could 2024 09:01:00 PM (IST)

वेस्टइंडीज ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान, रोवमैन पॉवेल को कमान, अल्जारी जोसेफ को बनाया उपकप्तान
West Indies Squad For T20 World Cup

HighLights

  1. जून में खेला जाएगा टी20 विश्व कप
  2. टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित
  3. रोवमैन पॉवेल के संभालेंगे टीम की कमान

खेल डेस्क, नई दिल्ली। West Indies Squad For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टीम ने रोवमैन पॉवेल को कमान सौंपी है। वहीं, अल्जारी जोसेफ को उपकप्तान बनाया है। वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप स्क्वॉड में आंद्रे रसेल और शिमरोन हेटमायर जैसे पावर हिट को भी शामिल किया है। वेस्टइंडीड टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में है। उनके साथ न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी टीम है।

अपने घर में टी20 विश्व कप खेलेगी वेस्टइंडीज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। पहली बार 20 टीमें भाग लेंगी और 55 मैच खेले जाएंगे। भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। 2012 और 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज अपने देश में होने वाले टूर्नामेंट में पूरा दमखम दिखाएगी।

वेस्टइंडीज टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार

वेस्टइंडीज ने टीम में बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, शाई होप और ब्रैंडन किंग को शामिल किया है। ऑलराउंडर के तौर पर जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ट और रोवमैन पॉवेल है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी अकील हुसैन और गुडाकेश मोती संभालेंगे। जबकि तेज गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ जलबा बिखरेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसल चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिम्रोन हेटमायर, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शाई होप, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

ICC Champions Trophy 2025: क्या पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगा भारत, PCB ने ICC को दिया ये प्रस्ताव

ICC Champions Trophy 2025: पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीते दिनों कहा था कि बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी का प्रस्तावित कार्यक्रम ICC को भेज दिया है, जो अगले साल फरवरी में आयोजित हो सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 03 Might 2024 04:13:39 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 03 Might 2024 04:16:45 PM (IST)

ICC Champions Trophy 2025: क्या पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगा भारत, PCB ने ICC को दिया ये प्रस्ताव
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

HighLights

  1. पीसीबी ने लाहौर में भारत के सभी मैच रखने का भेजा प्रस्ताव
  2. भारत सरकार लेगी भारतीय क्रिकेट टीम के दौरे पर अंतिम निर्णय
  3. एशिया कप में भारत ने हाइब्रिड माडल में श्रीलंका में खेले थे सभी मैच

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यक्रम में टीम इंडिया पूरे लीग के लिए एक शहर में रह सकती है। पीसीबी भारत की संभावित यात्रा को समायोजित करने की प्लानिंग कर रहा है। हालांकि मैन इन ब्लू पाकिस्तान जाएगी या नहीं, यह निर्णय भारत सरकार लेगी। पीसीबी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की योजना बना रहा है।

लाहौर में खेलेगा मैच भारत

कार्यक्रम के अनुसार, भारत के सभी मैच लाहौर में होंगे। जहां टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा। टीम इंडिया को एक शहर में खिलाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे उनकी यात्रा के दौरान तार्किक और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना ना करना पड़ें। इसके अलावा लाहौर, वाघा बॉर्डर के समीप है।

2008 के बाद से पाकिस्तान नहीं गई भारतीय टीम

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीते दिनों कहा था कि बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी का प्रस्तावित कार्यक्रम ICC को भेज दिया है, जो अगले साल फरवरी में आयोजित हो सकता है। इसमें भाग लेने वाली 8 टीमों को शामिल करने पर चर्चा होगी। जिसमें खास तौर पर भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा मुख्य मुद्दा है। बता दें 2008 एशिया कप के बाद से टीम इंडिया पाकिस्तान में नहीं खेली है।

हाइब्रिड मॉडल में हुआ था एशिया कप

पिछले साल पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल में की थी। जिसमें टीम इंडिया ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले था। यहां तक कि पाकिस्तान को भी भारत के साथ मैच श्रीलंका में खेलना पड़ा था। कोलंबो में टूर्नामेंट का फाइनल हुआ था। जिसे रोहित ब्रिगेड ने जीता था।

भारत सरकार लेगी अंतिम निर्णय

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी हाइब्रिड मॉडल की मांग उठाई थी। जिसे स्वीकार नहीं किया गया था। ऐसे में पाक को भारत में आकर टूर्नामेंट खेलना पड़ा। हालांकि वह ग्रुप स्टेज में बाहर हो गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं। इस पर अंतिम निर्णय भारत सरकार लेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

टी20 विश्व कप चयन पर रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल को ड्रॉप क्यों किया, दिया ये जवाब

अजीत अगरकर ने कहा कि राहुल एक शानदार प्लेयर है। हम मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी पर विचार कर रहे हैं। केएल टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 02 Might 2024 06:05 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 02 Might 2024 06:33 PM (IST)

टी20 विश्व कप चयन पर रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल को ड्रॉप क्यों किया, दिया ये जवाब
रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो- बीसीसीआई एक्स हैंडल)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI Press Convention: टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। इस बीच गुरुवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केएल राहुल के बारे में सवाल पूछा गया। उन्हें क्यों वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। इस पर अगरकर ने कहा कि राहुल एक शानदार प्लेयर है। हम मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले खिलाड़ी पर विचार कर रहे हैं। केएल टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत 5वें नंबर पर खेलते हैं और संजू सैमसन जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में खेलने की क्षमता रखते हैं।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने पर रोहित ने कहा

आईपीएल में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है। इस को लेकर सवाल किया गया। इस पर रोहित ने कहा, ‘मेरे लिए यह कोई नया नहीं है। मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर खेल चुका हूं।’ उन्होंने कहा कि मैं कप्तान था, फिर कप्तान नहीं रहा और अब कप्तान हूं। यह जीवन का पार्ट है। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा। यह एक शानदार अनुभव रहा है। हिटमैन ने कहा कि मैंने हमेशा वहीं करने की कोशिश की जो एक प्लेयर के तौर पर जरूरी है।

रिंकू सिंह इस कारण चूक गए

रिंकू सिंह को विश्व कप 2024 में ट्रैवलिंग रिजर्व में रखा गया है। उन्हें 15 सदस्यीय में जगह नहीं मिली है। इस पर अजीत अगरकर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उनकी गलती नहीं है। वह हमारे साथ सफर करने जा रहे हैं। यह रिंकू के लिए कठिन है। मुझे लगता है कि टीम संतुलन के कारण चूक गए।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

RCB ने GT को 9 विकेट से हराया, 16 ओवर में ही बना लिए 201 रन, कोहली व जैक्स का खूब चला बल्ला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में मात दे दी। आरसीबी की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 9 विकेट से हरा दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 28 Apr 2024 07:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 28 Apr 2024 07:22 PM (IST)

RCB ने GT को 9 विकेट से हराया, 16 ओवर में ही बना लिए 201 रन, कोहली व जैक्स का खूब चला बल्ला
RCB ने GT को हराया।

खेल डेस्क, इंदौर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में मात दे दी। आरसीबी की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ अभी भी एक उम्मीद है कि आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ले। इस मैच में एक रिकॉर्ड बना है कि 200 रन के टारगेट को सबसे कम ओवर में हासिल किया गया है। विल जैक्स ने 41 गेंदों का सामना कर तूफानी शतक बनाया। विराट कोहली ने 44 गेंदों का सामना कर 70 रन की पारी खेली।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। गुजरात ने अच्छी बल्लेबाजी कर 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 200 रन बना दिए। साई सुदर्शन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 84 रन ठोंक दिए। शाहरुख खान का भी बल्ला चला और उन्होंने 58 रन बना दिए। डेविट मिलर ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी साधारण ही रही। मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल व स्वप्निल सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

T20 World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान, एडेन मार्करम बने कप्तान, टेम्बा बावुमा बाहर

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। टी20 वर्ल्ड कप में एडेन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 03:26 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 30 Apr 2024 03:43 PM (IST)

T20 World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का एलान, एडेन मार्करम बने कप्तान, टेम्बा बावुमा बाहर
एडेन मार्करम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. टी20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का एलान
  2. साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान बने एडेन मार्करम
  3. टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को दी जगह

खेल डेस्क, नई दिल्ली। South Africa Squad T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का एलान हो गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। टी20 वर्ल्ड कप में एडेन मार्करम टीम की कमान संभालेंगे। टेस्ट और वनडे के कप्तान टेम्बा बावुमा को टीम में जगह नहीं मिली है।

आईपीएल में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की भरमार है। IPL खेल रहे 10 खिलाड़ियों को विश्व कप टीम में जगह मिली है। इसमें एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स, क्विंटन डीकॉक, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी और केशव महाराज शामिल है। टीम में तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन और विकेटकीपर रयान रिकेल्टन का नाम शामिल है।

— Proteas Males (@ProteasMenCSA) April 30, 2024

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजो हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, ट्रैवलिंग रिजर्व- नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

टी20 विश्व कप 2024 का ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए

ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डी- दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Riyan Parag ने इस भारतीय सुपरस्टार से की 10-15 मिनट बात, फिर बुरे दिन से आ गए बाहर

रियान पराग हमेशा अपनी बेबाक राय की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते थे। उनके बेबाक बोल हमेशा ही आलोचनाओं का कारण बनते थे। वह क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि विराट कोहली से वो 10-15 मिनट की मुलाकात ने उनके जीवन में बदलाव ला दिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 22 Apr 2024 07:29 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Apr 2024 07:29 PM (IST)

Riyan Parag ने इस भारतीय सुपरस्टार से की 10-15 मिनट बात, फिर बुरे दिन से आ गए बाहर
रियाग ने अपने प्रदर्शन को लेकर की बात।

खेल डेस्क, इंदौर। रियान पराग हमेशा अपनी बेबाक राय की वजह से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते थे। उनके बेबाक बोल हमेशा ही आलोचनाओं का कारण बनते थे। वह क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि विराट कोहली से वो 10-15 मिनट की मुलाकात ने उनके जीवन में बदलाव ला दिया। उसके बाद आईपीएल में उनकी धमाकेदार पारियों की वजह से अब उनकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। अब उनको भारतीय टीम में लेने की बातें चल रही हैं।

रियान पराग ने जियो सिनेमा को दिए इंटरव्यू में बताया कि कोहली की सलाह ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला दिया। पराग ने कहा कि आईपीएल में मेरा दूसरा सीजन था। मैं बेहतर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ खास हो नहीं पा रहा था। मेरे प्रदर्शन से मैं अंदर से टूट रहा था। मैंने विराट कोहली से मुलाकात कर उनसे पूछा कि मैं इस बुरे अनुभव से कैसे बाहर निकलूं। मैं दरअसल उनके जीवन के अनुभवों से सीखना चाहता था। उन्होंने मुझे अपने करियर में आए बुरे दौर के उदाहरण देकर सलाह दी। उनसे हुई 10-15 मिनट की बातचीत से मुझे काफी सहायता मिली।

LSG vs CSK Head To Head : लखनऊ और चेन्नई के बीच होगी भिड़ंत, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11

9 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 34वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 18 Apr 2024 08:28 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 18 Apr 2024 08:28 PM (IST)

LSG vs CSK Head To Head : लखनऊ और चेन्नई के बीच होगी भिड़ंत, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम11
19 अप्रैल को लखनऊ और चेन्नई का मैच।

खेल डेस्क, इंदौर। Lucknow Tremendous Giants vs Chennai Tremendous Kings Head To Head : 19 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 34वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी। सीएसके 6 में से 4 मैच व लखनऊ की ने 6 में से 3 मैच जीत चुकी है। सीएसके व लखनऊ दोनों ही टीमें मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। आइए लखनऊ और चेन्नई हेड टू हेड से समझते हैं कि कौन मजबूत है।

लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड

लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हर बार कड़ी टक्कर होती है। यह दोनों टीमें 3 बार आईपीएल के इतिहास में भिड़ चुकी हैं। मुकाबला कांटे का रहा है, जिसमें एक चेन्नई व एक लखनऊ ने जीता है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। दोनों ही टीमों एक-दूसरे के खिलाफ बराबर रही हैं।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की रिपोर्ट

लखनऊ की पिच की बात करें, तो यह हमेशा से गेंदबाजों को मदद करने वाली रही है। इस पिच पर बल्लेबाजों को खास मदद नहीं मिलती है। लखनऊ में काली व लाल मिट्टी की पिच होती है। पिच अगर काली मिट्टी की हुई, तो यह गेंदबाजों के लिए बेहतर साबित होगी। पिच अगर लाल मिट्टी की हुई, तो बल्लेबाज कमाल दिखा सकेंगे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रीम11 टीम

विकेट कीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन

बल्लेबाज: शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मार्कस स्टॉयनिस, क्रुणाल पंड्या

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

कप्तान: शिवम दुबे, उपकप्तान: लोकेश राहुल