पहले रोहित शर्मा और अब संजू सैमसन…जर्सी का नंबर बदला, किस्मत चमकी

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और संजू सैमसन इस वक्त चर्चा में हैं. भारत को टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा और संजू सैमसन के लिए जर्सी नंबर ने किस्मत पलटी है. दोनों ने नए नंबर के साथ करियर में खास मुकाम को हासिल किया.

IND vs AUS: 5 बड़े कारण जिसकी वजह से भारतीय टीम हार सकती है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर किसी की नजर है. टीम इंडिया को यहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को जीत मिलेगी तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बना रहेगा. कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में भारतीय के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत को अगर हार मिली तो उसके 5 कारण हो सकते हैं.

रोहित शर्मा और विराट का खराब फॉर्म
भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म है. दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछली कुछ पारियों में ज्यादा रन नहीं बनाए हैं. रोहित और विराट के पिछली 10 पारियों में रन नहीं आए हैं. दोनों ने ही बल्लेबाजी से निराश किया है. कप्तान ने एक अर्धशतक समेत कुल 133 रन बनाए हैं. विराट की बात करें तो एक अर्धशतकीय पारी के साथ 192 रन बनाए हैं.

मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान लगी चोट की वजह बाहर बैठे मोहम्मद शमी ने एक साल बाद वापसी की है. बंगाल के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में उन्होंने पहले मुकाबले में 7 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनको फिट ना होने की वजह से जगह नहीं दी गई थी. शमी की कमी भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खलेगी. इस सीरीज में उन्होंने 11 मैचों में 40 विकेट झटके हैं. ऑस्ट्रेलिया में कुल 8 टेस्ट खेलकर 31 विकेट अपने नाम किए हैं.

न्यूजीलैंड से मिली करारी हार
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने से पहले एक जोरदार झटका अपने घर पर न्यूजीलैंड ने दिया. तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपने ही घर पर इस तरह की हार से टीम का आत्मविश्वास हिल गया. जिस न्यूजीलैंड से भारत 35 साल से मैच नहीं हारा था उस टीम से सीरीज में 0-3 से हारा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का दबाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार ने भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का राह मुश्किल कर दी. 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को अब 4 मुकाबले जीतने होंगे अगर अपने दम पर फाइनल में जगह बनाना है. भले ही कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा इस दबाव से इनकार करें लेकिन भारत को फाइनल में पहुंचने की फिक्र होगी. ऐसे में टीम इंडिया को जीत के लिए जोर लगाना होगा और इसकी वजह से दबाव भी बनेगा.

बिना प्रैक्टिस मैच के खेलेगी टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से पहले भारतीय टीम को प्रैक्टिस की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इस दौरे पर टीम इंडिया इंट्रा स्क्वाड बनाकर ही आपस में मैच खेलकर प्रैक्टिस कर रही है. ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ भारत को कोई प्रैक्टिस मैच खेलने नहीं मिला जिसका असर तैयारी पर पड़ेगा.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Rohit sharma, Virat Kohli

मोहम्मद शमी को टीम में जगह…7 विकेट लेकर साबित की फिटनेस अब खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की राह तलाश रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी के बाद अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए उन्होंने रणजी ट्रॉफी में खेला और अब वह घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शनिवार से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को बंगाल की टीम में शामिल किया गया.

‘पीटीआई’ ने पहले बताया था कि शमी को बंगाल टी20 टीम में शामिल करना उनकी फिटनेस का पूरा आकलन करने का हिस्सा है. ऐसा किया जा रहा है जिससे वह शुक्रवार से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाद के मैचों में टीम इंडिया में वापसी कर सके. टखने की चोट से उबरने के बाद शमी ने एक साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की. मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में बंगाल की ओर से खेलते हुए सात विकेट चटकाकर टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई.

यह समझा जाता है कि चयनकर्ताओँ ने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा करने के बाद सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद शमी को जल्दबाजी में भारतीय टीम में शामिल करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. चीजों की जानकारी रखने वालों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें. इससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो.

सुदीप कुमार घरामी को बंगाल का कप्तान बनाया गया. बंगाल अपने अभियान की शुरुआत राजकोट में ग्रुप ए मैच में पंजाब के खिलाफ करेगा. ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा हैदराबाद, मेघालय, मध्य प्रदेश, मिजोरम, बिहार और राजस्थान की टीमें हैं. इसका फाइनल 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा.

टीम:

सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, करण लाल, रितिक चटर्जी, रित्विक रॉय चौधरी, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), रणजोत सिंह खैरा, प्रयास रे बर्मन, अग्निव पान (विकेटकीपर), प्रदीप्ता प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ और सौम्यदीप मंडल।

Tags: Mohammed Shami, Syed Mushtaq Ali Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी कैसे कराएगा पाकिस्तान? टीम होटल में लगी आग में बाल-बाल बची 5 खिलाड़ियों की जान, चैंपियनशिप बीच में खत्म

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) लगातार अपने यहां चैंपियंस ट्रॉफी कराने की जिद पर अड़ा हुआ है लेकिन उसके यहां इंतजाम की पोल खुल गई है. सोमवार को राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप को बीच में ही समाप्त कर दिया गया. टीम होटल में आग लगने की घटना में पांच खिलाड़ी बाल-बाल बच गईं. पीसीबी ने पांच टीम और टीम अधिकारियों के लिए होटल का एक पूरा तल बुक करा रखा था लेकिन इसे आग की वजह से बीच में ही खत्म करना पड़ा.

एक सूत्र ने बताया कि जब आग लगी तो पांच खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी क्रिकेटर और अधिकारी या तो मैच या फिर नेट सेशन के लिए नेशनल स्टेडियम में थे. सूत्र ने कहा, ‘‘जब आग लगी तब पांच खिलाड़ी अपने कमरों में थीं. इससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.’’

पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘टीम होटल में आग लगने की घटना के बाद पीसीबी ने कराची में राष्ट्रीय महिला वनडे टूर्नामेंट 2024-25 को खत्म करने का फैसला किया है. अच्छी बात यह है कि कोई भी खिलाड़ी घायल नहीं हुई क्योंकि पीसीबी ने घटना के समय होटल में मौजूद पांच खिलाड़ियों को तुरंत बाहर निकाल लिया. उन्हें सुरक्षित रूप से हनीफ मोहम्मद हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पहुंचा दिया.’’

पाकिस्तान का हाईब्रिड मॉडल से इनकार

अगले साल पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है. भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से मना कर दिया है. आईसीसी ने पीसीबी से टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल में कराने के लिए कहा है. चैंपियंस ट्रॉफी को इस मॉडल में कराने से पाकिस्तान ने साफ मना कर दिया है. आईसीसी भारत के बिना टूर्नामेंट कराना नहीं चाहता और पाकिस्तान मान नहीं रहा. आईसीसी की बात अगर पीसीबी नहीं माना तो टूर्नामेंट को बाहर शिफ्ट किया जा सकता है.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 22:45 IST

रवि शास्त्री का कड़वा बयान, टीम इंडिया ने हल्के में ले लिया था, न्यूजीलैंड के खिलाफ ने कीमत चुकाई

पर्थ. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत कैसी शुरुआत करेगा हर तरफ यही चर्चा है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होना है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से मिली हार को पीछे छोड़ने मुश्किल है. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत है.

इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘थोड़ा अत्ममुग्ध’ होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था. भारतीय टीम 12 साल और 18 सीरीज के बाद स्वदेश में मिली पहली शिकस्त से निराश होगी. शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ से कहा, ‘‘ भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उस हार से उबर रहा होगा क्योंकि उन्होंने इस तरह के परिणाम के बारे में नहीं सोचा होगा. टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्ममुग्ध थी और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई। इस तरह के परिणाम के बावजूद यह ऐसी टीम है जिस पर सभी को गर्व है.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘टीम निराश होगी और जल्द ही इस निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी. ऐसी सीरीज से वापसी करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि शुरुआती मैचों में बेहतर खेल दिखाए. ऐसे में पहले दो टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं.’’

शास्त्री ने कहा कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए खिलाड़ियों की मानसिकता मजबूत हो. उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अच्छी शुरुआत करें. वे खिलाड़ियों को अच्छी मानसिक स्थिति में रखे. यह कोच के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होगी.’’

शास्त्री 2018-19 और 2020-21 में सीरीज जीत के दौरान भारत के मुख्य कोच थे. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछली सफलता से प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘आत्मविश्वास के लिहाज से यह उनके दिमाग में चल रहा है. आप नकारात्मक चीजों की ओर नहीं जा सकते। सकारात्मक चीजों के बारे में सोचें. आप हालिया परिणामों को छोड़कर उन चीजों पर ध्यान दें जो आपने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरों पर हासिल की.’’

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, India vs new zealand

क्रिकेट कोकीन और शराब.. नशे में उतरा, मचाया धमाल, फिर हुआ बैन… लंबी है लिस्ट

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डग ब्रैसवेल कोकीन लेकर मैदान पर उतरे और धमाल मचा दिया. पहले तूफानी गेंदबाजी की और जब बल्ला हाथ में आया तो गेंद को आसमान की सैर कराई. अपनी टीम को जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. हालांकि, इस सबके बावजूद अंत भला नहीं रहा. ब्रैसवेल डोप टेस्ट में पकड़े गए. दोषी पाए गए और अब एक महीने का बैन झेल रहे हैं. लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब कोई क्रिकेटर नशे में खेलने उतरा है. ऐसे खिलाड़ियों का इतिहास भरा पड़ा है. दिग्गजों में शुमार गैरी सोबर्स हों या हर्शेल गिब्स या एंड्रयू सायमंड्स… लिस्ट लंबी है.

क्रिकेट कोकीन और शराब.. नशे में उतरा, मचाया धमाल, फिर हुआ बैन… लंबी है लिस्ट

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डग ब्रैसवेल कोकीन लेकर मैदान पर उतरे और धमाल मचा दिया. पहले तूफानी गेंदबाजी की और जब बल्ला हाथ में आया तो गेंद को आसमान की सैर कराई. अपनी टीम को जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. हालांकि, इस सबके बावजूद अंत भला नहीं रहा. ब्रैसवेल डोप टेस्ट में पकड़े गए. दोषी पाए गए और अब एक महीने का बैन झेल रहे हैं. लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब कोई क्रिकेटर नशे में खेलने उतरा है. ऐसे खिलाड़ियों का इतिहास भरा पड़ा है. दिग्गजों में शुमार गैरी सोबर्स हों या हर्शेल गिब्स या एंड्रयू सायमंड्स… लिस्ट लंबी है.

369 के जवाब में 186 पर 6 विकेट गंवा चुकी थी टीम, फिर उतरे डेब्यूटेंट सुंदर और शार्दुल, दिलाई ऐतिहासिक जीत

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो दिन बाद से बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू हो रही है. भारतीय टीम इस सीरीज से पहले खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. कई भारतीय फैंस इससे थोड़े चिंतित हैं. यह वैसी ही स्थिति है, जैसी 3 साल पहले थी. तब कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, आर. अश्विन जैसे खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से नहीं खेल रहे थे. जब फैंस का भरोसा हिल रहा था, तब टीम के युवा सितारों ने ऐसा खेल दिखाया कि इतिहास ही बदल गया. भारत 2-1 से सीरीज जीतकर लौटा. ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी लाने में डेब्यूटेंट वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की बैटिंग की बड़ी भूमिका रही थी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020-21 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. तीन मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं. सीरीज का चौथा मैच ब्रिस्बेन में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने अपने 6 विकेट 186 रन पर गंवा दिए. भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से लगभग आधी दूरी पर था और टेल मैदान पर थी. उम्मीदें टूटने लगी थीं. तब भारत के दो युवाओं ने मोर्चा संभाला. पहचान तो बॉलर की थी, लेकिन बैटिंग में ऐसा हाथ दिखाया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बैकफुट पर चले गए. डेब्यू मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने ब्रिस्बेन की खतरनाक पिच पर 123 रन की साझेदारी की. सातवें विकेट की इस साझेदारी से भारत का स्कोर 6 विकेट पर 186 रन से 6 विकेट पर 309 रन हो गया. शार्दुल 67 और सुंदर 62 रन बनाकर जब आउट हुए तब तक भारत मैच में लौट चुका था. इस साझेदारी की बदौलत भारत ने 336 रन पर बनाए. हालांकि, टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 33 रन पीछे रह गई, लेकिन यह वह अंतर नहीं था, जो हो सकता था. कहां तो उस पर 100 से ज्यादा रन से पिछड़ने का खतरा था और कहां अंतर 33 रन का ही रह गया था.

शार्दुल ठाकुर इसके बाद जब बॉलिंग के लिए मैदान पर उतरे तो ऑस्ट्रेलिया के 4 बैटर्स के विकेट भी ले उड़े. इस बार उन्हें सुंदर की जगह सिराज का साथ मिला. मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट झटके. नतीजा ऑस्ट्रेलिया 294 रन पर ढेर हो गया. भारत को जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला.

ब्रिस्बेन में चौथी पारी में 328 रन का लक्ष्य हासिल करना एवरेस्ट पर चढ़ना जैसे था. काम असंभव सा था, लेकिन सुंदर और शार्दुल इसके लिए हिम्मत दे चुके थे. चौथी पारी में युवा शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और 91 रन की बेहतरीन पारी खेली. चेतेश्वर पुजारा (211 गेंद में 56 रन) दीवार बनकर खड़े हो गए तो ऋषभ पंत ने 89 रन की नाबाद पारी खेली. सुंदर (22) ने इस बार पंत का अच्छा साथ दिया. इन दोनों ने टीम को 265 से 318 रन तक पहुंचाया. सुंदर लक्ष्य के करीब पहुंचकर आउट हो गए लेकिन ऋषभ टीम को जिताकर ही लौटे.

Tags: India vs Australia, Rishabh Pant, Crew india, Washington Sundar

19 नवंबर… ऑस्ट्रेलिया ने दिया ऐसा दर्द, भुलाए नहीं भूलता, 2 दिन बाद फिर होना है मुकाबला

नई दिल्ली. 19 नवंबर आते ही भारतीय क्रिकेटफैंस को वह दर्द ताजा हो गया है, जो ऑस्ट्रेलिया ने एक साल पहले दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने एक साल पहले आज ही के दिन भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनने से रोक दिया था. 19 नवंबर 2023 को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टकराई थीं. भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा था. उसने कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया को ही हराया था. इसी कारण भारतीय फैंस को वर्ल्ड चैंपियन बनने का भरोसा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत को घर में हराकर ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बना था.

साल 2023 में भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था. भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक अपना हर मुकाबला जीता. उसने अपने इस सफर में ऑस्ट्रेलिया को भी हराया. लेकिन जब 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला हुआ तो सूरत बदल गई. इस बार ऑस्ट्रेलिया ने एक लाख भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त खेल दिखाया और भारत को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

(*2*)FIRST PUBLISHED : November 19, 2024, 09:09 IST

VIDEO: आई लव यू… जब क्रिकेट मैच के दौरान जहीर खान को किया प्रपोज, युवराज सिंह का ऐसा था रिएक्शन

नई दिल्ली. क्रिकेट मैच के दौरान कई फैंस अपने मनपसंदीदा क्रिकेटर के लिए तरह-तरह के पोस्टर बनवाकर लाते हैं. ऐसा ही कुछ साल पहले भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान हुआ था. जब एक महिला फैन जहीर खान के लिए पोस्टर बनवाकर लाई थी. इस पोस्टर पर लिखा था आई लव यू जहीर. खास बात तो ये रही थी कि जहीर और पूरे टीम इंडिया की नजर इस पोस्टर पर पड़ी थी. युवराज सिंह इस दौरान जहीर खान के साथ ही बैठे थे.

यह टीवीएस कप सीरीज की बात है. जब भारत पाकिस्तान से खेल रहा था. यह मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा था. इस मैच के दौरान जहीर खान की एक फैन भी पहुंची थी. उन्होंने दूर से ही जहीर को प्रपोज किया था और फ्लाइंग किस भी दी थी. जहीर खान और युवराज सिंह भी इस दौरान आपस में बात करते हुए नजर आ रहे थे. यह पुराना वीडियो है लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

19 नवंबर… ऑस्ट्रेलिया ने दिया ऐसा दर्द, भुलाए नहीं भूलता, 2 दिन बाद फिर होना है मुकाबला