CSK vs RR: पिच का अंदाजा नहीं लगा सकी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन ने कहा- हार से लेंगे सबक

आईपीएल 2024 का 61वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार बल्लेबाज व गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत गई। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में 145 रन बना लिए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 12 Might 2024 08:31:47 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 12 Might 2024 10:52:24 PM (IST)

CSK vs RR: पिच का अंदाजा नहीं लगा सकी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन ने कहा- हार से लेंगे सबक
राजस्थान रॉयल्स की हार पर कप्तान का बयान।

खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल 2024 का 61वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार बल्लेबाज व गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत गई। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में 145 रन बना लिए। राजस्थान के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना कठिन होता जा रहा है। राजस्थान ने लगातार तीन मैच हारे हैं।

राजस्थान को अभी दो मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे 1 मैच ही जीतना है, लेकिन वह लगातार तीन मैच हार चुकी है। टीम का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। इस हार के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन बहुत निशान नजर आए। उन्होंने कहा कि उनसे पिच को समझने में गलती हो गई।

संजू सैमसन ने कहा कि पिच को देखकर लग रहा था कि यह काफी धीमी है। हम अगर मैच में 170-175 रन भी बना लेते हैं, तो काफी रहेगा। हमने अपने लक्ष्य से 20-25 रन कम बनाए। चेन्नई को पिच की स्थिति के बारे में अच्छे से पता था, क्यों कि वह घर में ही थे। सिमरजीत की गेंदबाजी ने हमें काफी परेशान किया। ऐसा होता ही है कि घर के बाहर मैच खेलने में पिच का अंदाजा सही से नहीं लग पाता है।

हार से मिला अनुभव

सैमसन ने आगे कहा कि चेन्नई में दिन में बहुत गर्मी पड़ती है। ऐसे में पिच की गति धीमी हो जाती है, जिससे बल्लेबाजी करने में थोड़ी समस्या आती है। चेन्नई ने हमसे बल्लेबाजी भी अच्छी की है। कभी-कभी परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता है। तीन हार से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास, टी20 विश्व कप 2024 से पहले खुद किया खुलासा

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें IPL 2024 में उनके खराब फॉर्म को देखते हुए फैली थी, लेकिन हिटमैन ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वो कुछ सालों तक खेलना जारी रखेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 15 Might 2024 03:24:35 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Might 2024 03:24:35 PM (IST)

Rohit Sharma: रोहित शर्मा कब लेंगे संन्यास, टी20 विश्व कप 2024 से पहले खुद किया खुलासा
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोहित शर्मा का संन्यास पर दिया बड़ा बयान।
  2. भारतीय कप्तान ने डेब्यू मैच को याद किया।
  3. हिटमैन ने कहा-कप्तानी के बारे में कभी सोचा नहीं था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Retirement: पिछले दिनों खबरें चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि अब उन्होंने खुद रिटायरमेंट की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ और सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

संन्यास की खबरों पर लगाया विराम

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें IPL 2024 में उनके खराब फॉर्म को देखते हुए फैली थी, लेकिन हिटमैन ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वो कुछ सालों तक खेलना जारी रखेंगे। उनका मकसद टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 जिताना है।

17 साल की यात्रा शानदार रही

भारतीय कप्तान ने Dubai Eye 103.8 से खास बातचीत में कहा कि जब उन्हें डेब्यू कैप मिली थी। वो उनके लिए सबसे खुशी का पल था, क्योंकि वो बचपन से ही इसका ख्वाब देख रहे थे। रोहित ने कहा, ‘वो छोटे-छोटे गोल बनाते हैं और उसे हासिल करते हैं।’ उन्होंने कहा कि मेरी क्रिकेट यात्रा शानदा रही है, 17 साल हो गए। मुझे अभी कुछ और साल खेलने और प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है। मैं आज को भी हूं वो उतार-चढ़ावों के कारण हूं।

कप्तानी के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा

कप्तानी के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये दिन आएगा। मैं टीम की कमान संभालूंगा। शर्मा ने कहा, मैं चाहता था कि सब एक दिशा में चले। कैसे टीम खेला जाना चाहिए। ये सिर्फ रिकॉर्ड, टारगेट या आंकड़े के बारे में नहीं है। ये हम सभी 11 खिलाड़ियों के बारे में है। हम ट्रॉफी कैसे जीत सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

राहुल द्रविड़ के बाद कौन बन सकता है भारत का कोच, ये दिग्गज तगड़े दावेदार, एक ने दो बार जीता आईपीएल खिताब

Crew India Head Coach: टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए अलग-अलग कोच रखने के पक्ष में नहीं है। इस पद के लिए तीन पूर्व खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 14 Might 2024 10:16:56 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 14 Might 2024 10:20:37 PM (IST)

राहुल द्रविड़ के बाद कौन बन सकता है भारत का कोच, ये दिग्गज तगड़े दावेदार, एक ने दो बार जीता आईपीएल खिताब
राहुल द्रविड़।

HighLights

  1. टीम इंडिया को जुलाई 2024 में नया हेड कोच मिलेगा।
  2. राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 से भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Crew India Head Coach: बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। हालांकि वह फिर से आवेदन कर सकते हैं। राहुल का फिर से मुख्य कोच के लिए अप्लाई करना मुश्किल है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया को नया कोच मिल सकता है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह वनडे, टेस्ट और टी20 के लिए अलग-अलग कोच रखने के पक्ष में नहीं है। इस पद के लिए तीन पूर्व खिलाड़ी सबसे बड़े दावेदार है। नए कोच का कार्यकाल साढ़े तीन वर्ष का होगा।

जस्टिन लैंगर

जस्टिन लैंगर के चार साल तक ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच रहे चुके हैं। उनके कार्यकाल में टीम ने 2021 का टी20 विश्व कप जीता था। फिलहाल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने 105 टेस्ट मैचों में 7,696 रन, 23 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 8 वनडे खेले हैं। जहां उनके नाम 32 के औसत से 160 रन है।

गौतम गंभीर

भारत के सबसे सफल बल्लेबाज में एक गौतम गंभीर ने कोच और मेंटार की भूमिका को खुद को साबित किया है। वे 2022-23 तक आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटार रहे। दोनों बार टीम ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। उनके कोच रहते कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त वापसी की है। अंक तालिका में टॉप पर है। गौतम की कप्तानी में केकेआर ने दो बार खिताब जीता है।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच है। वे कई सीरीज में राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके हेड कोच रहते हुए टीम इंडिया ने एशियन गेम्स, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जुगलबंदी की हो रही तारीफ

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वर्षा के कारण ईडन गार्डेंस स्टेडियम की पिच में आई नमी को भांपकर टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी करने का जो निर्णय लिया था, वह अंतत: उनकी टीम के काम नहीं आया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 12 Could 2024 10:15:03 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 12 Could 2024 10:15:03 AM (IST)

IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता, मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जुगलबंदी की हो रही तारीफ

HighLights

  1. कोलकाता ने वर्षा बाधित मैच में मुंबई को 18 रन से हराया
  2. वरुण चक्रवर्ती बने मैन ऑफ द मैच
  3. मुंबई की टीम पहले ही बाहर हो चुकी

एजेंसी, कोलकाता (IPL 2024)। कोलकाता की टीम इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बीती रात खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को मात दी।

इस सत्र में कोलकाता की मुंबई पर यह दूसरी जीत है। कोलकाता ने इससे पहले मुंबई को उसी के मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 24 रनों से हराया था। पिछले दो सत्रों में केकेआर की टीम सातवें पायदान पर रही थी, लेकिन बार मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जुगलबंदी काम कर गई और केकेआर नाकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

Mumbai Vs Kolkata: जानिए मैच का हाल

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वर्षा के कारण ईडन गार्डेंस स्टेडियम की पिच में आई नमी को भांपकर टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी करने का जो निर्णय लिया था, वह अंतत: उनकी टीम के काम नहीं आया। मुंबई के गेंदबाजों ने जरूर नमी का फायदा उठाते हुए कोलकाता को 16 ओवरों के खेल में सात विकेट पर 157 रनों पर समेट दिया, लेकिन उसके बल्लेबाज उसी पिच के पेंच में फंस गए। मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना पाई।

छोटी पारियां कर गईं बड़ा काम : बल्लेबाजी के लिए मुश्किल साबित हो रही पिच पर वेंकटेश अय्यर (42), नीतीश राणा (33) व आंद्रे रसेल (24) ने छोटी मगर उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे कोलकाता चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

गेंदबाजों का जलवा : मुंबई की तरह कोलकाता के गेंदबाजों ने भी पिच का पूरा फायदा उठाया। वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल व हर्षित राणा ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे पहले मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह व पीयूष चावला ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Workforce India Head Coach: जून में खत्म हो रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जय शाह ने बताया नए हेड कोच के लिए आगे क्या करेगा BCCI

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 10 Could 2024 02:08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Could 2024 02:08:12 PM (IST)

Team India Head Coach: जून में खत्म हो रहा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, जय शाह ने बताया नए हेड कोच के लिए आगे क्या करेगा BCCI

एजेंसी, मुंबई (Rahul Dravid Information)। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल इस साल जून में समाप्त हो रहा है। नए हेड कोच के चयन के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने प्रोसेस शुरू कर दी है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

T20 क्रिकेट में दूसरी बार सबसे खराब प्रदर्शन, 12 रन पर ढेर हुई टीम, 7 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

JPN vs MNG: टी20 क्रिकेट का दूसरे सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217/7 रन बनाए। इसके जवाब में मंगोलिया टीम 12 रन पर सिमट गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 08 Might 2024 04:46:08 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Might 2024 05:04:11 PM (IST)

T20 क्रिकेट में दूसरी बार सबसे खराब प्रदर्शन, 12 रन पर ढेर हुई टीम, 7 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
Japan vs Mongolia (फोटो- जापान क्रिकेट, एक्स हैंडल)

HighLights

  1. मंगोलिया ने टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया है।
  2. जापान के खिलाफ मंगोलिया टीम 12 रन पर ऑलआउट हो गई।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Japan vs Mongolia, T20I Lowest Totals: टी20 क्रिकेट का ऐसा फॉर्मेट है। जिसमें लगातार बड़े और शर्मनाक रिकॉर्ड बनते हैं। ऐसा ही कुछ जापान और मंगोलिया के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। सानो क्रिकेट स्टेडियम, जापान में खेले गए मुकाबले में मंगोलिया टीम 12 रन पर ढेर हो गई। दरअसल, मंगोलिया टीम जापान के टूर पर है। दोनों टीमों के बीच 8 मई (बुधवार) को दूसरा टी20 मैच खेला गया। जिसमें टी20 क्रिकेट का दूसरे सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 217/7 रन बनाए। इसके जवाब में मंगोलिया टीम 12 रन पर सिमट गई।

बिना खाता खोले पवेलियन लौटे 7 बल्लेबाज

मंगोलिया की तरफ से मोहन विवेकानंदन और नम्सराय बल्लेबाजी करने उतरे। मोहन 0 और नम्सराय 2 पर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाज क्रीज पर आते गए और चलते बने। टीम के 7 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए। टीम की तरफ से तुम सुम्या ने सर्वाधिक 4 रन बनाए। खराब बल्लेबाजी का नतीजा ये रहा कि टीम 8.2 ओवर में 1.44 के रन रेट के साथ 12 रन पर ऑलआउट हो गई।

कजुमा काटो-स्टैफोर्ड ने लिए 5 विकेट

जापान की तरफ से गेंदबाज कजुमा काटो-स्टैफोर्ड ने 5 विकेट चटकाएं। उन्होंने 3.2 ओवरों में 7 रन देकर मंगोलिया के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अब्दुल समद और माकोतो ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता बेंजामिन को मिली।

टी20 क्रिकेट का सबसे कम स्कोर

टी20 क्रिकेट में ये दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले आइल ऑफ मैन स्पेन के खिलाफ 26 फरवरी 2023 को कार्टाजेना में खेले गए मैच में 10 रन पर ऑलआउट हो गई थी। अब दूसरे सबसे कम स्कोर पर मंगोलिया का नाम दर्ज हो चुका है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

GT vs RCB: कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजों को बताया हार का जिम्मेदार, बोले- जैक्स और कोहली ने खेली अच्छी पारी

अहमदाबाद के दौरान में आरसीबी और गुजरात के बीच शानदार मैच देखने को मिला। आरसीबी ने 1 विकेट खोकर मात्र 16 ओवर 200 रन के टारगेट को हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया। जरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को बताया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 28 Apr 2024 08:45 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 28 Apr 2024 08:45 PM (IST)

GT vs RCB: कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजों को बताया हार का जिम्मेदार, बोले- जैक्स और कोहली ने खेली अच्छी पारी
कप्तान शुभमन गिल हार से दिखे निराश।

खेल डेस्क, इंदौर। अहमदाबाद के दौरान में आरसीबी और गुजरात के बीच शानदार मैच देखने को मिला। आरसीबी ने 1 विकेट खोकर मात्र 16 ओवर 200 रन के टारगेट को हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया। विल जैक्स और विराट कोहली के सामने गुजरात के गेंदबाजों को बच्चे सरीखे मालूम पड़े। जैक्स ने छक्कों की बरसात करते हुए 12 गेंदों में 57 रन जड़कर अपना शानदार शतक पूरा किया। कोहली ने गुजरात के गेंदबाजों को अच्छी तरह पीटा। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को बताया है।

कप्तान गिल ने हार के बताए कारण

शुभमन गिल ने कहा कि मेरा मानना है कि जैक्स हिल और विराट कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की। हमको अपने आने वाले मैचों में बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की जरूरत है। हमें यह भी देखना होगा कि उन रणनीतियों का पालन भी हो। बल्लेबाजी के दौरान हमारी कोशिश होती है कि 25-20 रन और बना लिए जाए। 200 रन का टोटल डिफेंड करने के लिए बेहतर था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि हम चीजें अपने हिसाब नहीं कर सके। हमको बीच के ओवरों में विकेट लेने चाहिए थे, लेकिन हम उसमें विफल रहे। यहीं से मैच हमारे खिलाफ चला गया।

खूब पिटे गुजरात के गेंदबाज

विराट कोहली और विल जैक्स के सामने गुजरात के गेंदबाज परेशान नजर आए। दोनों ने मिलकर 166 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम को जीता दिया। जैक्स नाम की आंधी अहमदाबाद ऐसी चली कि गुजरात टाइटंस को उड़ा कर ले गई। जैक्स ने 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

DC vs RR Dream 11 Prediction: राजस्थान से हार का बदला लेने उतरेगी दिल्ली, ड्रीम 11 के लिए इन खिलाड़ियों पर जताएं भरोसा

DC vs RR IPL 2024: मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स व राजस्थान रॉयल्स एक-दूसरे के खिलाफ आईपीएल 2024 का 56वां मैच खेलेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बहुत ही जरूरी है। आपको हम इस मैच की ड्रीम 11 टीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप इन खिलाड़ियों को चुनकर एक अच्छी टीम खड़ी कर सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 06 Might 2024 07:38:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 06 Might 2024 10:14:32 PM (IST)

DC vs RR Dream 11 Prediction: राजस्थान से हार का बदला लेने उतरेगी दिल्ली, ड्रीम 11 के लिए इन खिलाड़ियों पर जताएं भरोसा
DC vs RR IPL 2024

खेल डेस्क, नई दिल्ली। DC vs RR Dream11: मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स व राजस्थान रॉयल्स एक-दूसरे के खिलाफ आईपीएल 2024 का 56वां मैच खेलेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बहुत ही जरूरी है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। अगर, राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मैच जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी। दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। वह अगर यह मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। ऐसे में यह मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 मई को शाम 7.30 बजे इस मैच का प्रसारण होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में छठे स्थान को हासिल किया है। वह 11 मैचों में पांच मैच ही जीत सकी है। राजस्थान रॉयल्स अच्छे प्रदर्शन के बल पर दूसरे स्थान पर काबिज है। उसने अपने दस मैचों में आठ मैच जीते हैं।

राजस्थान वर्सेज दिल्ली हेड-टू-हेड

दिल्ली कैपिटल्स अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार गई थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी पिछला मुकाबला ठीक नहीं रहा था। उसको भी सनराइजर्स हैदराबाद से एक रन से हार सहनी पड़ी थी। दोनों टीमों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ लगभग समान रूप से मजबूत रही हैं। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 28 मैच खेले हैं, जिसमें दिल्ली ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। राजस्थान का प्रदर्शन अच्छा रहा है, क्यों कि उसने 15 मैचों में दिल्ली को हराया है।

राजस्थान वर्सेज दिल्ली मैच की ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, संजू सैमसन, जोस बटलर

बल्लेबाज- ट्रिस्टन स्टब्स, जैक फ्रेजर मैकगर्क, यशस्वी जायसवाल (कप्तान)

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल (उपकप्तान), रियान पराग

गेंदबाज- कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के दौरान आतंकी हमले की धमकी, त्रिनिदाद के पीएम ने की पुष्टि, भारत-पाक मैच भी निशाने पर

टूर्नामेंट में भारत सहित 20 टीमें हिस्सा लेंगी। विश्व कप की शुरुआत 1 जून से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 06 Could 2024 01:26:02 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 06 Could 2024 01:26:02 PM (IST)

T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के दौरान आतंकी हमले की धमकी, त्रिनिदाद के पीएम ने की पुष्टि, भारत-पाक मैच भी निशाने पर
त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोउली ने जोर देकर कहा है कि आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

HighLights

  1. वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है पुरुष विश्व कप टी-20
  2. 1 जून से शुरुआत और 29 जून को होगा फाइनल
  3. वेस्टइंडीज में मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

एजेंसी, त्रिनिदाद (T20 World Cup terror risk): टी-20 विश्व कप क्रिकेट का आयोजन 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से होने जा रहा है। ताजा खबर यह है कि वेस्टइंडीज में विश्व कप के दौरान आतंकी हमले की धमकी मिली है। धमकी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ने दी है।

त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री ने भी धमकी मिलने की पुष्टि की है। साथ ही पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा भी दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोउली ने जोर देकर कहा है कि आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें, इस टूर्नामेंट में भारत सहित 20 टीमें हिस्सा लेंगी। विश्व कप की शुरुआत 1 जून से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।

राउली ने स्पष्ट रूप से किसी संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक स्टेट ने अपने चैनल के माध्यम से धमकी दी है।

t20 world cup 2024 schedule india: टी-20 विश्व कप में भारत के मैच

  • 5 जून 2024: भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  • 9 जून 2024: भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  • 12 जून 2024: यूएसए बनाम भारत, न्यूयॉर्क
  • 15 जून 2024: भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
  • 26 जून 2024: सेमी फाइनल 1, गुयाना
  • 27 जून 2024: सेमी फाइनल 2, त्रिनिदाद
  • 29 जून 2024: फाइनल, बारबाडोस
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

T20 World Cup 2024 के लिए टीम INDIA का प्रोमो रिलीज, देशभक्ति गीत सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आईपीएल के 17वें सीजन में हर मैच काफी रोमांचकारी हो रहा है। यह सीजन हर क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 के आयोजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 23 Apr 2024 04:33:29 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Apr 2024 04:33:29 PM (IST)

T20 World Cup 2024 के लिए टीम INDIA का प्रोमो रिलीज, देशभक्ति गीत सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
टीम INDIA का प्रोमो।

खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल के 17वें सीजन में हर मैच काफी रोमांचकारी हो रहा है। यह सीजन हर क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 के आयोजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे।

भारतीय टीम 5 जून को न्यूयॉर्क में अपना पहला मैच खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के सामने आयरलैंड होगी। उसके बाद दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया आईपीएल के बाद तैयारी शुरू करेगी। पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाएगा। अभी स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में वंदे मातरम गीत बज रहा है, जिसको सुनकर देशभक्ति की भावना जाग जाती है।

स्टार स्पोर्ट्स ने रिलीज किया प्रोमो

𝙂𝙊𝙊𝙎𝙀𝘽𝙐𝙈𝙋𝙎 😍@ImRo45 & Co. are on the point of mild up the stage and declare the Final T20 Prize! 🔥🏆

𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐫𝐞𝐚𝐝𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 – How excited are you to observe them in motion? 🤩

Tune in to #T20WorldCupOnStar

June 2 onwards | solely… pic.twitter.com/gvDVscqqi6

— Star Sports activities (@StarSportsIndia) April 23, 2024

भारत के प्रोमो वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने रिलीज किया है। इसमें भारतीय टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ियों को दिखाया गया है। भारतीय टीम के लिए फैंस के उत्साह को दिखाया है। इसी बीच बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज में वंदे मातरम गीत बज रहा है। इसमें विराट कोहली को, बुमराह को, सूर्य कुमार यादव को, बुमराह को और फिर हार्दिक पांड्या को देखा जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन