Group India Coach: पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज का कोच बनने से इनकार, फ्लेमिंग भी मुश्किल…

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की तलाश जारी है. इस जिम्मेदारी के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं. इसी बीच जस्टिन लेंगर ने भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने से इनकार कर दिया है. रिकी पोंटिंग पहले ही इस रोल को नकार चुके हैं. स्टीफन फ्लेमिंग की दावेदारी को लेकर भी अलग-अलग तरह की खबरें हैं. भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 मई है. इसके लिए अब तक जो नाम सामने आए हैं, उनमें गौतम गंभीर सबसे आगे दिख रहे हैं. गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, जस्टिन लेंगर और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग के नाम भी इस रेस में शामिल हैं.

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच का एक टिकट 16 लाख से महंगा, IPL के पूर्व चेयरमैन ने लगा दी ICC की क्लास

जस्टिन लेंगर ने बीबीसी स्टंप्ड पॉडकास्ट में भारतीय कोच बनने के सवाल पर साफ कहा कि वे अभी यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहेंगे. लेंगर ने कहा, ‘यह बेहतरीन जॉब हो सकता है. लेकिन मैं अभी यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहूंगा.’ क्या वे यह जिम्मेदारी कभी नहीं लेना चाहेंगे, के सवाल पर लेंगर ने कहा, आप कभी नहीं जैसी बात नहीं कह सकते. भारत में इस जिम्मेदारी को लेकर भारी दबाव होता है. मैंने एक बार केएल राहुल से इस बारे में बात की थी. केएल ने कहा कि जो दबाव और राजनीति आईपीएल टीम की कोचिंग के दौरान होती है, उससे कई गुना भारतीय टीम के साथी होती है.

फ्लेमिंग भी ठुकरा सकते हैं ऑफर 
न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग को भी नए कोच बनने की रेस में माना जा रहा था. फ्लेंमिंग अभी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में यह भूमिका निभा रहे हैं. सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एक पॉडकास्ट में कहा कि फ्लेमिंग शायद ही भारतीय टीम का कोच बनना चाहें. उन्होंने कहा कि फ्लेमिंग ऐसी कोई भूमिका नहीं चाहते, जिसमें उन्हें अपने देश से बाहर करीब 10 महीने रहना पड़े. भारतीय टीम का कोच बनने पर ऐसा करना होगा. इस कारण फ्लेमिंग भारतीय कोच बनने का ऑफर ठुकरा सकते हैं.

पोंटिंग नहीं करना चाहते साल में 10-11 महीने की जॉब
रिकी पोंटिंग भी समय का हवाला देकर भारतीय कोच बनने से इनकार कर चुके हैं. उन्होंने आईसीसी से कहा, ‘आईपीएल के दौरान इस बारे में कुछ बातचीत हुई थी. वैसे तो मैं राष्ट्रीय टीम का सीनियर कोच बनना पसंद करूंगा. लेकिन मेरे जीवन में अन्य चीजें भी हैं और मैं घर पर कुछ समय बिताना चाहता हूं. अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करोगे तो यह साल में 10-11 महीने की नौकरी है. अभी मेरी जो जीवनशैली है, उसमें यह फिट नहीं बैठता है..’

Tags: Indian Cricket Group, Justin Langer, Ricky ponting, Group india

आंद्रे रसेल की सुनील नरेन से मार्मिक अपील- वेस्टइंडीज को खुश होने का एक मौका दे दो…

नई दिल्ली. सुनील नरेन की फॉर्म खेल देखकर वेस्टइंडीज का हर क्रिकेटप्रेमी उन्हें नेशनल टीम में चाहता है. वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल से लेकर आंद्रे रसेल जैसे साथी क्रिकेटर भी इनमें शामिल हैं. लेकिन सुनील नरेन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास से वापसी ना करने का मन बना लिया है. इसे देखते हुए अब आंद्रे रसेल ने भी नरेन से खास अपील की है.

आंद्रे रसेल और सुनील नरेन आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं. केकेआर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है और इसकी बहुत बड़ी वजह सुनील नरेन का खेल है. इसी खेल को देखकर आंद्रे रसेल ने कहा कि नरेन संन्यास से वापसी कर कैरेबियाई देशों को खुश होने का मौका दे सकते हैं. सुनील नरेन ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

Staff India Coach: पोंटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज का कोच बनने से इनकार, फ्लेमिंग भी मुश्किल…

आंद्रे रसेल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के शो क्रिकेट लाइव पर कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सुनील के लिए बहुत खुश हूं. टूर्नामेंट में 500 रन के करीब पहुंचना कोई मजाक नहीं है. वह टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं. इस नाते चार ओवर बॉलिंग करते हैं और इस सत्र में 16 विकेट ले चुके हैं. यह बताता है कि वे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.’

आंद्रे रसेल ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप के लिए उनसे वापसी की गुजारिश की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगाता है उन्हें वापसी के बारे में सोचना चाहिए. टीम चयन से दो सप्ताह पहले मैं उनका मन टटोलने की कोशिश कर रहा था. (शेरफेन) रदरफोर्ड और मैंने उनसे बात करने की कोशिश की और कहा कि सिर्फ इस विश्व कप के लिए क्या आप संन्यास वापस ले सकते हैं. लेकिन इसका सकारात्मक जवाब नहीं मिला.’

ऑलराउंडर रसेल कहते हैं, ‘सुनील ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी कमी टीम को महसूस हो रही है. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है और मैं भी उसके निर्णय का सम्मान करता हूं. मेरा मानना है कि अगर वह अपना फैसला बदलते हैं तो पूरा वेस्टइंडीज खुश होगा.’ सुनील नरेन ने आईपीएल 2024 में 13 मैच में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 482 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 179.85 का रहा है. नरेन ने 22 की औसत से 16 विकेट भी लिए हैं.

Tags: Andre Russell, IPL 2024, Sunil narine, T20 World Cup, West indies

OPINION: धोनी से पहले इंटरनेशनल डेब्यू… 6 टीमों के लिए खेला, क्या खत्म हो गया ‘मिस्टर फिनिशर’ का IPL करियर?
हाइलाइट्स

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल करियर को दिया विरामकार्तिक को बतौर फिनिशर आरसीबी ने शामिल किया था 38 साल के कार्तिक का इस आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा

नई दिल्ली. उसे टीम में फिनिशर के तौर पर शामिल किया गया था. लेकिन आईपीएल के इस सीजन यह विकेटकीपर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. महेंद्र सिंह धोनी से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दिनेश कार्तिक ने अपना आखिरी आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को अहमदाबाद में खेला. कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल से संन्यास का ऐलान तो नहीं किया लेकिन जिस तरह से वह मैच के बाद ग्राउंड पर साथी खिलाड़ियों से मिल जुल रहे थे, उससे संकेत मिल रहे हैं कि दाएं हाथ के इस बैटर का यह आखिरी आईपीएल मैच था. 17 साल के आईपीएल करियर में कार्तिक ने काफी उतार चढ़ाव देखे. इसके बावजूद उन्होंने हर बार मैदान पर दमदार वापसी की. कार्तिक ने बल्ले के साथ साथ विकेट के पीछे भी शानदार काम किया. हालांकि वह आरसीबी को खिताब नहीं दिला सके, जिसका मलाल उन्हें लंबे समय तक रहेगा.

38 वर्षीय दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 20 साल का रहा है. उन्होंने सितंबर 2004 में वनडे में डेब्यू किया था. वहीं धोनी ने करियर का पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2004 में खेला. कार्तिक का बल्ला इस सीजन आईपीएल (IPL) में ज्यादातर समय खामोश रहा. उन्होंने 15 मैचों में 4 बार नाबाद रहते हुए 326 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. दाएं हाथ के बैटर कार्तिक का इस सीजन बेस्ट स्कोर 83 रन रहा. 2022 के आईपीएल में कार्तिक ने 180 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे. इस बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वह उस साल टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में सफल रहे.

रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के हेड कोच का प्रस्ताव क्यों ठुकराया? BCCI ने किया संपर्क, रेस में ये धुरंधर भी शामिल

VIDEO: आंखें नम… झुके कंधे और भरी आवाज, हार के गम में टूटकर बिखर गए बेंगलुरु के ‘चैलेंजर्स’

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने दिया धोखा
दिनेश कार्तिक का निजी जीवन काफी संघर्षों भरा रहा है. उनकी पहली पत्नी निकिता वंजारा ने दोस्त मुरली विजय के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया. मुरली विजय और कार्तिक दोनों तमिलनाडु की ओर से लंबे समय तक एक साथ डोमेस्टिक क्रिकेट खेले. दोनों दोस्त भी थे लेकिन बाद में निकिता ने दिनेश कार्तिक से अलग होकर मुरली विजय से शादी कर ली. इसके बाद दिनेश कार्तिक मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे. तब उन्हें कुछ भी नहीं सूझ रहा था. निकिता और कार्तिक 2012 में अलग हो गए. इसके बाद कार्तिक को स्टार स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल का साथ मिला. कुछ समय तक रिलेशन में रहने के बाद कार्तिक ने दीपिका से 2015 में शादी रचा ली. दोनों आज जुड़वा बेटों के पैरेंट्स हैं.

6 आईपीएल टीमों से खेले दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने अपने 17 साल के आईपीएल करियर में कुल 6 टीमों की ओर से खेले. उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से आईपीएल में करियर की शुरुआत की. दिल्ली के रास्ते वह पंजाब किंग्स के साथ 2011 में जुड़े. अगले दो सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ बिताए. साल 2015 में उन्हें आरसीबी ने मौका दिया. आरसीबी संग 4 सीजन बिताने से पहले उन्होंने 2016 और 2017 में गुजरात लॉयंस की ओर से खेला. इसके बाद वह केकेआर टीम में शामिल हुए. केकेआर ने उन्हें कप्तानी का भी मौका दिया. 2022 में कार्तिक फिर आरसीबी में लौटे. इस बार उनकी भूमिका फिनिशर की थी. इस रोल को उन्होंने बखूबी निभाया.

दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
दिनेश कार्तिक ने भारत की ओर से 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले . उन्होंने टेस्ट में 1025 रन बनाएस जबकि वनडे में 1752 रन जुटाए. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 686 रन दर्ज हैं. कार्तिक ओवरऑल 401 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 7407 रन दर्ज हैं.

Tags: Dinesh karthik, IPL 2024, Royal Challengers Bangalore

IPL Turning Level : मैक्सवेल RCB के सबसे बड़े ‘विलेन’, गोल्डन डक के बाद छोड़ा लड्डू कैच, 10 मैच में बनाए 52 रन

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला हारकर खिताबी रेस से बाहर हो गई है. राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के लिए आरसीबी के किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा. लेकिन अगर यह कहना हो कि किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक निराश किया तो पहला नाम ग्लेन मैक्सवेल का ही आएगा. चाहे बैटिंग हो या फील्डिंग, मैक्सवेल को जब भी मौका मिला, उन्होंने इसे दोनों हाथों से गंवाया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट पर 172 रन बनाए. आरसीबी की ओर से रजत पाटीदार ने 174, विराट कोहली ने 33 और महिपाल लोमरोर ने 32 रन बनाए. कैमरन ग्रीन 27, फाफ डू प्लेसी 17, दिनेश कार्तिक 11 और कर्ण शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से एक रन भी नहीं निकला.

विराट का सपना फिर… आरसीबी के फैंस का दिल तोड़ गया एक शॉट, खिताब की उम्मीद भी… देखें VIDEO

चौथी बार गोल्डन डक का शिकार हुए ग्लेन
ग्लेन मैक्सवेल ने जब बैटिंग के लिए आए तब आरसीबी का स्कोर 12.3 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन था. अगर मैक्सवेल उम्मीद के अनुरूप खेलते तो आरसीबी 190 से बड़ा स्कोर बना सकती थी. लेकिन मैक्सवेल शायद ज्यादा ही जल्दी में थे. उन्होंने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की और विकेट गंवा बैठे. आरसीबी का स्कोर अचानक 2 विकेट पर 97 रन से 4 विकेट पर 97 रन हो गया. यह सीजन में चौथा मौका था जब ग्लेन मैक्सवेल 0 पर पैवेलियन लौटे.

मैक्सवेल ने टपकाया आसान कैच
ग्लेन मैक्सवेल के पास फील्डिंग करते हुए टीम को योगदान देने का मौका आया तो उन्होंने फिर निराश किया. उन्होंने यश दयाल की गेंद पर टॉम कोहलर-कैडमोर का आसान सा कैच टपका दिया. जब मैक्सवेल ने कैडमोर का कैच छोड़ा तब वे 11 रन पर खेल रहे थे और राजस्थान का स्कोर 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 35 रन था.

10 मैच में 52 रन
ग्लेन मैक्सवेल के लिए सिर्फ यह मैच नहीं, बल्कि पूरा टूर्नामेंट ही निराशाजनक रहा. उन्होंने आईपीएल 2024 में 10 मैच खेले और इनमें 5.77 की औसत से सिर्फ 52 रन बना सके. उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा. यदि इस एक पारी को हटा दिया जाए तो मैक्सवेल के बल्ले से 9 पारियों में 24 रन निकले.

Tags: Glenn Maxwell, IPL 2024, IPL Playoff, Royal Challengers Bangalore

मैच RR Vs RCB का लेकिन क्लास लगी अनिल चौधरी की, जानिए कौन हैं ये, फैंस निकाल रहे भड़ास

नई दिल्ली. नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है. एलिमिनेटर मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता है. आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उन्होंने 15 ओवर के अंदर 5 विकेट गंवाए. इस बीच दिनेश कार्तिक का रिव्यू चर्चा का विषय बना. कार्तिक को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया. जिसके बाद फैंस अंपायर की क्लास लगा रहे हैं.

दरअसल, दिनेश कार्तिक को नॉट आउट देने वाले थर्ड अंपायर अनिल चौधरी हैं. कार्तिक आरसीबी के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. आवेश खान के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर गेंद कार्तिक के पैड पर जाकर लगी. इसके बाद आवेश ने आउट की अपील की. ग्राउंड अंपायर ने आउट दे दिया. लेकिन कार्तिक कॉन्फिडेंट दिखें और उन्होंने रिव्यू लिया. जब रिव्यू लिया गया तो साइड एंगल से ऐसा लग रहा था जैसे कि गेंद सीधे पैड पर लग रही है. लेकिन अल्ट्रा एज से देखने के दौरान लग रहा था कि गेंद ने बल्ले को छू लिया है. लेकिन ऐसा नहीं था.

RR vs RCB: फाफ डू प्लेसी सस्ते में लौटे पवेलियन, कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपक लिया कमाल का कैच, देखें वीडियो

गेंद ने बल्ले को नहीं बल्कि बल्ले ने पैड को छुआ था. अल्ट्रा एज में भी देखने के दौरान लगा कि गेंद ने पहले पैड को नहीं बल्कि बल्ले को छुआ है. लेकिन असल में बल्ला पैड को छू रहा था और गेंद सीधे पैड पर लग रही थी. लेकिन यहां पर अंपायर अनिल चौधरी को कन्फयूजन हुआ और उन्होंने कार्तिक को नॉट आउट दे दिया. फैंस ने इसके बाद थर्ड अंपायर अनिल चौधरी पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू की.

कौन हैं अनिल चौधरी?
अनिल चौधरी एक भारतीय क्रिकेट अंपायर हैं. उनका जन्म जन्म 12 मार्च 1965 को हुआ था. 10 अक्टूबर 2013 को उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में अपने पहले टी20 मैच में अंपायरिंग की थी. इसके बाद से उन्होंने कई मैच कवर किए. अब वह आईपीएल में थर्ड अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं.

Tags: Dinesh karthik, IPL 2024, RCB vs RR

‘हमारी टीम में कोई सीनियर जूनियर नहीं होता…’ जीत के बाद गौतम गंभीर का वीडियो वायरल

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफायर 1 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. हैदराबाद को मैच में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर ने चेज करते हुए 160 रन का लक्ष्य बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया था. केकेआर को फाइनल तक पहुंचाने में गौतम गंभीर का बड़ा हाथ रहा. मैच के दौरान यह नजर आता था कि वह अपनी टीम के लिए कितना डोमिनेट करते थे. केकेआर की जीत के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

गौतम गंभीर ने कहा,” “हम आज से सीज़न शुरू कर रहे हैं. चाहे वह शारीरिक हो, मानसिक हो, या कौशल की दृष्टि से, हर संभव प्रयास करें. यह एक बहुत ही गौरवान्वित और सफल फ्रेंचाइजी है, आप लोग एक बहुत ही सफल फ्रेंचाईजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आप तय करें कि आप उस तरह से प्रशिक्षण लेते हैं, आप उस तरह से खेलते हैं, और आप मैदान पर वही रवैया अपनाते हैं.”

RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु के बीच भिड़ंत, किसे मिलेगी एलिमिनेटर-2 में जगह ? देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित XI

गावस्कर ने कर दी RCB vs RR मैच के विजेता की भविष्वाणी, कहा- एकतरफा होगा मुकाबला

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सबसे बड़े मुकाबले के तौर पर देखे जा रहे एलिमिनेटर 1 पर सबकी नजर जमी है. राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चमत्कार करते हुए प्लेऑफ में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ है. इस मुकाबले में यह यही देखना चाहते हैं कि लगातार 6 मैच जीतकर यहां पहुंची विराट कोहली की टीम अपना अभियान जारी रखेगी या पिछले चार मैच हारने वाली सैंजू सैमसन की टीम बाजी मारेगी. इस मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भविष्वाणी कर दी है.

बुधवार 22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है. एक तरफ होगी लगातार छह हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद वापसी करने वाली बैंगलोर की टीम तो दूसरी तरफ दमदार शुरुआत के बाद फिसड्डी साबित हो रही राजस्थान. इस मुकाबले में जिस भी टीम को हार मिलेगी उसका सफर यहीं थम जाएगा. वहीं जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ खेलना होगा. कोलकाता ने इसी टीम को हारकर फाइनल का टिकट पक्का किया है.

भारतीय टीम के धुरंधर बैटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस मैच को लेकर बड़ी भविष्वाणी कर दी है. उनका मानना है कि यह मैच एकतरफा रहने वाला है. “जो भी आरसीबी की टीम ने किया है वो चमत्कार से कम नहीं. सबसे पहले तो यह यकीन करना कि वो वापसी कर सकते हैं, ऐसा जज्बा रखने के लिए आपके अंदर कुछ अद्भुत होना चाहिए. आपको यह कहना होगा कि टीम के फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और जो भी सीनियर खिलाड़ी हैं उन्होंने बाकी सभी के अंदर गजब का उत्साह भरा है. अगर दूसरी कोई टीम होती तो शायद वो आसानी से इस सोच में आ जाती कि हमने तो सबकुछ गंवा दिया.”

आगे उन्होंने कहा, “राजस्थान की टीम ने पिछले 5 में से चार मैच हारे हैं. वो अपना आखिरी लीग मैच भी नहीं खेल पाए. यह टीम लय में नजर नहीं आ रही. 11 दिनों तक मैच ना खेलने के बाद भी कोलकाता की टीम ने जो किया अगर राजस्थान वैसा कुछ कर जाए तो अगल बात है. नहीं तो यह एक और एकतरफा मुकाबला हो सकता है. मुझे इसी बात का डर सता रहा है कि कहीं यह भी बिल्कुल एकतरफा मुकालबा ना हो जाए. जहां आरसीबी की टीम राजस्थान के खिलाफ आराम से मैच जीत ले.”

FIRST PUBLISHED : Might 22, 2024, 12:09 IST

बिना एलिमिनेटर खेले बाहर हो सकती है RCB, टूट ना जाए विराट कोहली का सपना, हैरान करने वाला IPL का नियम

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इतिहास रचते हुए इस बार के प्लेऑफ में जगह बनाई है. लगातार छह मैच हारने के बाद इसने ही मुकाबले में जीत दर्ज करके आईपीएल में आगे बढ़ने वाली आरसीबी पहली टीम बन गई है. विराट कोहली के पहली बार ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है लेकिन आईपीएल का नियम इसमें आड़े आता नजर आ रहा है. राजस्थान की टीम को इस नियम का फायदा मिलने वाला है अगर परिस्थिति इसके इस्तेमाल की पैदा हुई तो.

इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में जिस एक टीम की सबसे ज्यादा बात की जा रही है वो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. टीम ने जिस तरह से लगातार 6 मुकाबला गंवाने के बाद वापसी की है वो अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में नहीं हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी लीग मैच में मात देकर इस टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का किया. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई को पीछे छोड़ते हुए आरसीबी आगे बढ़ने में कामयाब हुई.

क्या बिना खेले बाहर हो जाएगी आरसीबी
इस सीजन अब तक लीग मैच में बारिश की वजह से कई मुकाबले रद्द हो चुके हैं. गुजरात टाइटंस की टीम को इससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. उसके प्लेऑफ की आधी अधुरी उम्मीद बारिश ने पूरी तरह खत्म कर दी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान और बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में अगर बारिश आई तो फिर आरसीबी की टीम बिना एलिमिनेटर खेले ही बाहर हो सकती है.

क्या है आईपीएल का नियम
दरअसल, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है. ऐसे में अगर मुकाबले को बारिश ने खराब किया तो इसका नुकसान आरसीबी को होगा. मैच में बारिश की खलल पड़ी तो मैच ओफिशियल कम से कम 5-5 ओवर का मैच जरूर कराने की कोशिश करेंगे. अगर ऐसा संभव नहीं हुई तो सुपर ओवर से फैसला किया जा सकता है. मुकाबले में अगर 1 भी बॉल नहीं डाली जा सकी तो अंक तालिका में जो टीम बेहतर स्थिति में होगी वो आगे बढ़ जाएगी.

FIRST PUBLISHED : Could 22, 2024, 09:40 IST

MS Dhoni: क्या आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के के साथ ही हो गई महेंद्र सिंह धोनी की विदाई, भावुक हुए माही

बेंगलुरु में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने चेन्नई की टीम को 27 रन से मात दे दी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 19 Might 2024 09:01:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 19 Might 2024 09:01:18 AM (IST)

MS Dhoni: क्या आईपीएल 2024 के सबसे लंबे छक्के के साथ ही हो गई महेंद्र सिंह धोनी की विदाई, भावुक हुए माही
Mahendra Singh Dhoni: बेंगलुरु से हार के साथ ही चेन्नई आईपीएल से बाहर हो गई।

HighLights

  1. आईपीएल 2024 से बाहर हुई चेन्नई की टीम
  2. रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने हासिल की अविश्वसनीय जीत
  3. मैच के बाद भावुक नजर आए धोनी और विराट

एजेंसी, चेन्नई (MS Dhoni CSK Retirement)। चेन्नई की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। बीती रात बेंगलुरु में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने चेन्नई की टीम को 27 रन से मात दे दी। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए जरूरी था कि आरसीबी को 18 रन से जीत की जरूरत थी।

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज अलग-अलग मूड में दिखे। आउट होने के बाद जहां धोनी खुद से नाराज दिखे, वहीं जीत के बाद भावुक भी नजर आए। इसी तरह अपनी टीम की अविश्वसनीय जीत के बाद विराट कोहली भी भावुक हो गए थे।

क्या महेंद्र सिंह धोनी लेने जा रहे रिटायरमेंट

बीती रात के मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या अंतिम बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरे धोनी? धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांच बार चैंपियन बनी। इस बार भले ही उन्होंने कप्तानी नहीं की, परंतु विटेज अवतार में गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते दिखे।

जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का

अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का (यह इस साल आईपीएल का सबसे बड़ा छक्का रहा) जड़ने वाले माही का क्या यह आईपीएल में अंतिम शाट था। चुपचाप से एकाएक संन्यास की घोषणा करने वाले महेंद्र सिह धोनी क्या अंतिम बार पीली जर्सी में मैदान पर दिखे? इसका जवाब भले तुरंत न मिले पर अगले सत्र से पहले अवश्य मिल जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? BCCI ने दिया ऑफर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Crew India Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में समाप्त हो जाएगा। गौतम गंभीर बीसीसीआई अगले कोच के लिए सबसे बड़ी पसंद बने हुए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 17 Could 2024 10:41:47 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Could 2024 10:44:23 PM (IST)

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? BCCI ने दिया ऑफर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गौतम गंभीर से बीसीसीआई ने हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया।
  2. गौतम गंभीर केकेआर के मेंटर है।
  3. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त होग।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Crew India Head Coach, Gautam Gambir: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में समाप्त हो जाएगा। फिलहाल पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर बीसीसीआई अगले कोच के लिए सबसे बड़ी पसंद बने हुए हैं। ESPNCricinfo की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर से बीसीसीआई ने संपर्क साधा है। IPL खत्म होने के बाद इस बारे में बातचीत होने की संभावना है। भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मई है। गौतम गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे विश्व कप में टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

राहुल द्रविड़ आगे नहीं बढ़ाना चाहते अपना कार्यकाल

ESPNCricinfo के अनुसार, राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को बताया दिया है कि वह अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज के पास इंटरनेशनल या घरेलू टीम की कोचिंग का अनुभव नहीं है। वह आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2022-23 में गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जॉयट्स के मेंटोर की भूमिका निभा चुके हैं। दोनों ही बार LSG प्लेऑफ में पहुंची थी।

गंभीर के देखरेख में निखरी केकेआर

गौतम गंभीर की देखरेख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 में से 9 मैच जीते हैं। 19 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं। उनका नेट रनरेट +1.428 है। केकआर ने आईपीएल के 17वें सीजन में तीन मैच चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ गंवाए है।

2027 तक होगा अगले कोच का कार्यकाल

बता दें पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने हेड कोच के पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं। बोर्ड ने कहा कि तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कोच होगा। मुख्य कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2027 को समाप्त होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई शाम 6 बजे तक है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह