IPL फाइनल से पहले बुरी खबर, बारिश में धुल गया कोलकाता का प्रैक्टिस, मैच पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल रविवार 26 मई को खेला जाना है. इस मुकाबले पर सबकी नजर जमी है क्योंकि क्वालीफायर में हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में जगह बनाई है. कोलकाता नाइटराइडर्स से मात खाने के बाद टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ट्रॉफी की तरफ कदम बढ़ाया है. इस मुकाबले से पहले फैंस के लिए चेन्नई से अच्छी खबर नहीं आ रही है. एक दिन पहले बारिश की वजह से केकेआर को अपनी प्रैक्टिस रद्द करनी पडी. अब डर है कि कहीं मैच का मजा भी किरकिरा ना हो जाए.

अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई. क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में हराकर टीम ने फाइलन का टिकट पक्का किया. पैट कमिंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और उसे एलिमिनेटर 2 में राजस्थान के साथ खेलने का मौका मिली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हरा टीम ने इस मुकाबले के लिए स्थान पक्का किया था.

कोलकाता की प्रैक्टिस बारिश में धुली
आईपीएल 2024 फाइनल से पहले फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है. मैच से एक दिन पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को प्रैक्टिस बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. इस बात की जानकारी टीम मैनेजमेंट द्वारा दी गई. दरअसल शनिवार शाम टीम को प्रैक्टिस करना था लेकिन बारिश की वजह से इसे रद्द करना पड़ गया.

फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा
पिछली बार आईपीएल फाइनल में बारिश ने खलल डाली थी. मैच के रिजर्व डे पर खेला गया था और इस बार भी ऐसी स्थिति में अगले दिन मुकाबला खेला जा सकता है. मैच में अगर बारिश आई तो इसे कम से कम 5-5 ओवर का कराया जाएगा. ऐसा संभव नहीं हो पाया तो सुपर ओवर से फैसला किया जाएगा. यह भी मुमकिन नहीं हो पाया तो अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली कोलकाता को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

FIRST PUBLISHED : Could 25, 2024, 19:23 IST

IPL Ultimate में हुई बारिश तो क्या होगा? कैसे किया जाएगा चैंपियन का फैसला, किसे मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने आखिरी पड़ा पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट से 8 टीमें बाहर हो चुकी हैं और अब फाइनल की दो टीमों के बीच चैंपियन का फैसला किया जाएगा. कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 26 मई को एक दूसरे के सामने होगी. क्वालीफायर में भी इन्हीं टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था जहां गौतम गंभीर की टीम ने आसान जीत दर्ज की थी.

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का प्रदर्शन इस बार लाजवाब रहा है. टीम ने लगातार जीत पर जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. 14 में से 9 मैच जीतकर टीम ने 18 अंक हासिल किए थे जबकि दो मैच बारिश की वजह से धुलने से 1-1 अंक मिले. अंक तालिका में कोलकाता की टीम ने टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. हैदराबाद की टीम का एक भी एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. 14 में से 8 जीत और 1 बारिश से बाधित मैच के अंक मिलाकर कुल 17 अंक लेकर टीम दूसरे स्थान पर रही थी.

क्या फाइनल में है रिजर्व डे?
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है. पिछली बार फाइनल मुकाबला पहला दिन नहीं खेला जा सका था और फैसला रिजर्व डे पर आया था. अगर ऐसा कुछ हुआ तो यहां भी रिजर्व डे में मामला पहुंच सकता है.

क्या हुआ अगर मैच में बारिश आई
अगर आईपीएल फाइनल में बारिश ने खलल डाली तो कम कम 5-5 ओवर का मैच कराए जाने की कोशिश की जाएगी. अगर यह भी संभव ना हो पाया तो सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकाला जाएगा. इसे भी नहीं कराया जा सका तो फिर फैसला अंक तालिका में उपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

बारिश की संभावना कितनी
आईपीएल फाइनल 2024 का आयोजन चेन्नई में किया जाना है. इस मैच के लिए मौसम विभाग की तरफ से फैंस के लिए अच्छी खबर है. मुकाबले के दौरान 26 तारीख को बारिश की संभावना बेहद कम है. 5 से 7 फीसदी बारिश के आने का पूर्वानुमान है. दिन का तापमान अधिकतम 37 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रहने की उम्मीद है. 43 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

Tags: IPL 2024, KKR vs SRH

शिखर धवन क्या मिताली राज से शादी करने जा रहे हैं? ‘गब्बर’ ने खुद किया खुलासा, नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह
हाइलाइट्स

शिखर धवन चोट की वजह से IPL 2024 में 5 मैच खेल पाए इनदिनों वह अपने शो का प्रचार कर रहे हैं

नई दिल्ली. टीम इंडिया से दरकिनार किए गए ओपनर शिखर धवन इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में हैं. धवन की इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी अब मुश्किल है. वह चोट की वजह से आईपीएल के इस सीजन बीच में ही हट गए थे. पंजाब किंग्स के कप्तान धवन की जगह कुछ मैचों में सैम करेन ने कप्तानी की. धवन का क्रिकेट करियर अब ढलान की ओर है. उन्हें राष्ट्रीय टीम में अब जगह नहीं मिल रही है. धवन ने खुद से जुड़ी एक अफवाह का खुलासा किया है. भारतीय टीम के ओपनर ने इसे एक अजीब तरह की अफवाह बताया.

पंजाब किंग्स के कप्तान  शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा कि एक बार उन्होंने सुना था कि वह टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) से शादी करने ला रहे हैं. धवन ने जियो सिनेमा पर धवन करेंगे शो में कहा, ‘ मैंने सुना था कि मैं मिताली राज से शादी करने जा रहा हूं.’ मिताली राज वर्तमान में वुमेन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी गुजरात जॉयंट्स की मेंटर हैं. धवन ने इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की जमकर सराहना की जिन्होंने हाल में चोट से उबरकर भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी की है.

आईपीएल फाइनल में किसका चलेगा सिक्का? बैटर्स का होगा राज या गेंदबाजों की होगी चांदी, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

KKR vs SRH: कोलकाता-हैदराबाद में कितनी बार हुई है टक्कर? किसका पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंत की जमकर की तारीफ
बकौल शिखर धवन, ‘ एक्सीडेंट के बाद जिस तरह से उसने अपने रिहैब और चोट को संभाला है, उसकी मैं प्रशंसा करता हूं. उसने जो सकारात्मकता और मजबूती दिखाई है वो शानदार है. उन्होंने जिस तरह से वापसी कर आईपीएल खेला और भारतीय टीम में जगह बनाई वो वाकई अश्विसनीय है. मुझे उसपर गर्व है.’

आईपीएल 2024 में 5 मैच खेल पाए धवन
बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. उसने 10 टीमों की अंक तालिका में 9वें नंबर पर रहते हुए लीग से विदाई ली. धवन ने आईपीएल के इस सीजन 5 मैचों में 125.61 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए.

Tags: IPL 2024, Punjab Kings, Shikhar dhawan, Crew india

KKR vs SRH: कोलकाता-हैदराबाद में कितनी बार हुई है टक्कर? किसका पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
हाइलाइट्स

हैदराबाद के खिलाफ आंकड़ों में केकेआर भारी आईपीएल 2024 रविवार को खेला जाएगा

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपील फाइनल में आमने सामने होंगी. यह मुकाबला रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा. केकेआर दो बार ट्रॉफी उठा चुकी है जबकि राजस्थान रॉयल्स भी एक बार चैंपियन रह चुका है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर ने पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को हराया था वहीं एसआरएच ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दो बार टकरा चुकी हैं जहां दोनों बार केकेआर ने बाजी मारी है. आंकड़ों की मानें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का पलड़ा भारी है.

केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच अभी तक 27 बार भिड़ंत हुई है. 18 मैचों में केकेआर ने बाजी मारी है जबकि हैदराबाद 9 मैचों में विजयी रहा है. केकेआर के खिलाफ हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 228 रन है जबकि हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का बेस्ट स्कोर 208 रन रहा है.

बल्लेबाजों ने डुबोई राजस्थान रॉयल्स की लुटिया… कप्तान संजू सैमसन बोले- बीच के ओवरों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए

पैट कमिंस ने की कुंबले की बराबरी
पैट कमिंस ने दिग्गज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बतौर कप्तान कमिंस दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कमिंस के इस सीजन 17 विकेट हो गए हैं. कुंबले ने भी 2010 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए 17 विकेट चटकाए थे. इस लिस्ट में 19 विकेट के साथ शेन वॉर्न टॉप पर हैं.

शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा गेंदबाजी में चमके
हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक के बाद बाएं हाथ के स्पिनरों शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा के फिरकी के जादू से सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर मेंराजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. सनराइजर्स के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम ध्रुव जुरेल (35 गेंद में नाबाद 56, सात चौके, दो छक्के) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (42) की उम्दा पारियों के बाजवूद सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी. सनराइजर्स की ओर से शाहबाज ने 23 रन देकर तीन जबकि अभिषेक ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए.

Tags: IPL 2024, Kolkata Knight Riders, Sunrisers Hyderabad

SRH vs RR IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में, राजस्थान को दी करारी शिकस्त, केकेआर से खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. पैट कमिंस की अगुवाई में खेल रही हैदराबाद की टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराया. एसआरएच ने इस जीत से आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ने का हक हासिल कर लिया है. केकेआर ने क्वालिफायर-1 में एसआरएच को हराकर ही फाइनल में जगह बनाई है.

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर 2 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. उसके गेंदबाजों ने एसआरएच को 9 विकेट पर 175 के स्कोर पर रोक दिया. चेन्नई की पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी. इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि राजस्थान रॉयल्स लक्ष्य हासिल कर लेगी. लेकिन उसके बैटर तो आयाराम गयाराम साबित हुए. सिर्फ यशस्वी जायसवाल (42) ही कुछ देर विकेट पर टिक पाए.

Pakistan T20 World Cup Squad: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, बाबर कप्तान, उप कप्तान कोई नहीं

ट्रेंट बोल्ट ने बिगाड़ी हैदराबाद की शुरुआत
पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में ही 3 विकेट झटककर सनराइजर्स हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने अभिषेक शर्मा (12), राहुल त्रिपाठी (37) और एडेन मार्करम (1) को आउट किया. ट्रेंट बोल्ट ने ये तीनों विकेट अपने पहले तीन ओवर में ही झटक लिए. थोड़ी देर बाद संदीप शर्मा ने ट्रैविस हेड (34) को आउट कर हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 99 रन कर दिया.

क्लासेन ने संभाला मोर्चा
57 रन पर तीसरा और 99 पर चौथा विकेट गंवाने वाली हैदराबाद की टीम को हेनरिक क्लासेन ने संभाला. दक्षिण अफ्रीका के इस विकेटकीपर बैटर ने 34 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. क्लासेन ने नीतीश रेड्डी (5) और अब्दुल समद (0) के जल्दी आउट होने के बाद शाहबाज अहमद के साथ मिलकर हैदराबाद को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया. हैदराबाद की टीम एक समय 120 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से क्लासेन, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (5) और जयदेव उनदकट (5) ने अपनी टीम को 175 रन तक पहुंचाया.

पाकिस्तानी पत्रकार ने किया ट्रोल, तो सुरेश रैना ने हरे कर दिए वर्ल्ड कप के जख्म, बोले- याद है ना मोहाली…

राजस्थान के बैटर्स ने किया सरेंडर
176 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. एलिमिनेटर मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बाहर का रास्ता दिखाने वाली आरआर के बैटर्स ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम को निराश किया. हालांकि, यशस्वी जायसवाल (42) ने शुरुआत में और ध्रुव जुरेल () ने आखिरी ओवरों में अच्छे शॉट लगाए, लेकिन उनका खेल जीत के लिए काफी नहीं था.

संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट
राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा निराश कप्तान संजू सैमसन, टॉम कोहलर कैडमोर, रियान पराग और शिमरन हेटमायर ने किया. ओपनर टॉम कोहलर कैडमोर और संजू सैमसन 10-10 रन बनाकर आउट हुए. रियान पराग 6, रोवमन पॉवेल 6 और शिमरन हेटमायर 4 रन ही बना सके. रविचंद्रन अश्विन तो खाता भी नहीं खोल सके.

इम्पैक्ट प्लेयर ने बदला सारा खेल 
सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर शाहबाज अहमद इस मैच के असली हीरो रहे. वे जब बैटिंग करने आए तब हैदराबाद की टीम 120 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. शाहबाज अहमद (18) ने यहां से हेनरिक क्लासेन के साथ 43 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन इस ऑलराउंडर का असली जलवा गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला. बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्होंने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन को आउट किया.

Tags: IPL 2024, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Sunrisers Hyderabad

SRH vs RR Turning Level: 14 मैच में 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ी ने हैदराबाद को दिलाया फाइनल का टिकट, अकेले पलटा मैच

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. हैदराबाद के लिए मैच में रोमांच तब आया जब इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे शाहबाज अहमद ने पूरा मैच ही पलट दिया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए भी 18 रन की पारी खेली साथ ही गेंदबाजी में भी धमाल मचाया. शाहबाज ने 3 विकेट लेकर मैच पलट दिया. उन्होंने राजस्थान के 3 बेहतरीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

शाहबाज अहमद ने सबसे पहला शिकार यशस्वी जायसवाल का किया. ओपनर यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वह 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए. शाहबाज अहमद ने अब्दुल समद के हाथों जायसवाल को कैच आउट करवाया. इसके बाद इन फॉर्म बैटर रियान पराग ने भी अपना विकेट गंवाया. वह 6 रन बनाकर आउट हुए. शाहबाज अहमद की गेंद पर रियान अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद शाहबाज ने रविचंद्रन अश्विन को 0 पर आउट कर मैच को कब्जे में कर लिया.

14 मैचों में लिए थे 3 विकेट
शाहबाज अहमद इस आईपीएल में पूरे सीजन फ्लॉप रहे थे. वह 14 मैचों में सिर्फ 3 विकेट अपने नाम कर सके थे. लेकिन क्वालीपायर 2 में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम कर लिए और हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाया. अब देखना होगा कि फाइनल में वे कैसा परफॉर्म करते हैं.

FIRST PUBLISHED : Might 24, 2024, 23:34 IST

IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट के जाल में फंसी SRH, पावरप्ले में गंवा दिए 3 विकेट, KKR के खिलाफ भी कुछ ऐसा था हाल

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए कारगर साबित होता दिखाई दे रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करने उतरी और उन्होंने 3 विकेट जल्दी गंवा दिए. यह कारनामा राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने किया.

ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान के लिए आते ही गजब की गेंदबाजी की. शुरुआत की 3-4 गेंदें उनके लिए खराब रही. लेकिन पहले ओवर में उन्होंने फॉर्म में चल रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट किया. अभिषेक 5 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद लय में दिख रहे राहुल त्रिपाठी भी चौथी ओवर में ट्रेंट बोल्ट के हाथों आउट हुए. राहुल ने 15 गेंदों में 37 रन की पारी खेली. लेकिन युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट हो गए. चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने आपना विकेट गंवाया. वह चहल के हाथों कैच आउट हुए.

केकेआर के खिलाफ भी कुछ ऐसा था SRH का हाल
सनराइजर्स हैदरबाद की हालत क्वालीफायर 1 में केकेआर के खिलाफ कुछ ऐसी ही थी. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कमिंस के इस फैसले पर पहला वार स्टार्क ने ही किया. मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में 3 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की चूलें हिला दीं. पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 45 रन था. हालांकि, राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का स्कोर 68 रन पर 3 विकेट है.

FIRST PUBLISHED : Could 24, 2024, 20:23 IST

हार्दिक-नताशा के रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ा जोर, क्या राहें हुईं अलग-अलग? जानें सच्चाई

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स इस साल बाहर हो गई है. कई बार आईपीएल फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हार्दिक पांड्या की टीम इस बार क्वालिफायर से पहले ही बाहर हो गई है. इस बीच यह भी अफवाह फैल रही है कि हार्दिक और वाइफ नताशा के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह क्लियर हो रहा है.

हार्दिक पांड्या और नताशा की लवस्टोरी मुंबई में एक पार्टी के दौरान शुरू हुई थी. यहां दोनों की पहली बार मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बन गए. इसके बाद दोनों काफी समय साथ में बिताने लगे. कुछ दिन बाद हार्दिक पांड्या और नताशा ने 2020 में शादी रचाकर अपने प्यार को खुलेआम कर दिया. 3 दिन पहले  हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पति का नाम हटा लिया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चाएं होने लगी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है.

4 मार्च को नताशा का जन्मदिन था. हैरान करने वाली बात यह रही कि हार्दिक ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डाला था. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो चुका है. क्योंकि, दोनों अब भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं. नताशा के एक पोस्ट ने यह क्लियर किया कि दोनों के बीच अब भी सब ठीक है और वह अब भी हार्दिक से बेहद प्यार करती है. नताशा ने एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि  उसके प्यार के कारण जी रही हूं उसकी ग्लोरी से घिरी हुई हूं.

हालांकि अभी भी नताशा ने अपने इंस्टाग्राम से पति के साथ तस्वीरों को नहीं हटाया है. अब दोनों मुंबई में रहते हैं. बीते दिनों से दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां देखने को मिल रही थीं. अब दोनों के रिश्ते में दरार की भी अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. ये तो भविष्य में ही पता चलेगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है या फिर नहीं.

FIRST PUBLISHED : Might 24, 2024, 16:08 IST

पोंटिंग-लैंगर क्या झूठ बोल रहे? जय शाह ने कहा- हमने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से संपर्क नहीं किया
हाइलाइट्स

पोंटिंग और लैंगर ने किया था दावा जय शाह ने किया खंडन

नई दिल्ली. बीसीसीआई के सचिव जय शाह का कहना है कि भारतीय बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स से कोच बनने के लिए संपर्क नहीं किया है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है. बीसीसीआई टीम इंडिया के नए कोच की तलाश में है. राहुल द्रविड़ अपने कार्यकाल में विस्तार नहीं चाहते. हाल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर ने कहा था कि उनसे इस पद के लिए संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के ऑफर को ठुकरा दिया.

जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को कहा ,‘मैंने या बीसीसीआई (BCCI) किसी ने भी किसी ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर से कोच के पद के लिए संपर्क नहीं किया है. मीडिया में चल रही इस आशय की खबरें सरासर गलत हैं.’ रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और जस्टिन लैंगर (Justin Langer) इंडियन प्रीमियर लीग में क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच हैं.

ना रसल ना हेटमायर.. कप्तान भी नया, फिर भी विंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया गहरा जख्म, ब्रैंडन ने खेली ‘किंग’ वाली पारी

पोंटिंग-लैंगर, फ्लॉवर ने मना किया तो इंग्लैंड का दिग्गज बोला- मुझे बना दो भारतीय क्रिकेट टीम का कोच

गौतम गंभीर प्रमुख दावेदारों में शामिल
राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय कोच ही चुनने का संकेत देते हुए जय शाह ने कहा ,‘राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच तलाशना लंबी प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे भारतीय क्रिकेट के ढांचे की गहरी समझ हो और अपने हुनर से शिखर तक पहुंचा हो.’ बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि अगले कोच की नियुक्ति के लिए भारत के घरेलू क्रिकेट ढांचे की समझ होना महत्वपूर्ण है. कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है.

राहुल द्रविड़ को सालाना 10 करोड़ सैलरी मिलती है
बीसीसीआई ने एक कोच के लिए आवेदन जारी किया है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई है. द्रविड़ का कार्यकाल पिछले वनडे विश्व कप था लेकिन बाद में उन्होंने उसे बढ़ाया था लेकिन इस बार द्रविड़ इसके मूड में नहीं हैं. बीसीसीआई द्रविड़ को सालाना 10 करोड़ सैलरी देती है. द्रविड़ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट कोच हैं.

Tags: Jay Shah, Justin Langer, Rahul Dravid, Ricky ponting, Group india

RR vs SRH, Qualifier 2: चेन्नई में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? बारिश में धुला मैच तो क्या होगा, जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली. आईपीएल का 17वां सीजन आखिरी पड़ाव पर है. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2024 क्वालीफायर टू मैच खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला क्या समय पर शुरू हो पाएगा? मैच वाले दिन क्या बारिश मजा करेगी किरकिरा? ये सब सवाल फैंस के जेहन में है. ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल के इस सीजन 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. क्वालीफायर 2 के लिए क्या रिजर्व डे रखा गया है. यदि बारिश की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है तो फिर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी? प्लेऑफ के नियम क्या है? इन सब सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) की टीमों के बीच टक्कर जबरदस्त होने वाली है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक मैच वाले दिन चेन्नई में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. ये जरूर है कि पूरे दिन आसमान में बादलो का जमावड़ा रह सकता है लेकिन जहां तक बारिश की बात है तो इसके 2 प्रतिशत चांस है. दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. 99 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है. यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकता है. चेन्नई की पिच गेंदबाजों की मददगार रही है, खासकर स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद मिलती है. स्पिन फ्रेंडली विकेट पर यहां बैटर्स के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली है. यहां बल्लेबाजों पर स्पिनर्स हावी रह सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. हाल के दिनो में यहां 7 में से 5 मैचों में चेज करने वाली टीम जीती है. दोनों टीमें 19 बार टकरा चुकी है जहां हैदराबाद ने 10 और राजस्था ने 9 मैच जीते हैं.

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 के लिए क्या कोई रिजर्व डे है?

    राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है.

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में अगर बारिश ने डाला खलल तो क्या होगा?

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में बारिश के व्यवधान डालने पर अंपायर के पास 120 मिनट का समय होगा, जिससे वह 5-5 ओवर का मैच करा सकें.

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में यदि 5-5 ओवर का भी खेल नहीं हुआ तब क्या होगा?

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में यदि 5-5 ओवर का भी खेल नहीं हुआ तब सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकालने की कोशिश की जाएगी.

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2024 क्वालीफायर 2 मैच में यदि बारिश लगातार होती रही और सुपर ओवर भी नहीं हो सका, तब क्या होगा?

  • राजस्थान रायॅल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 2 मैच में यदि बारिश लगातार होती रही और सुपर ओवर भी नहीं हो सका, तब विजेता टीम का फैसला अंक तालिका के आधार पर होगा. इन दोनों टीमों में जिस टीम अंक तालिका में नंबर ज्यादा है वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. यानी हैदराबाद इस तरह फाइनल का टिकट मिल जाएगा. क्योंकि उसने दूसरे नंबर पर रहते हुए लीग का समापन किया था वहीं राजस्थान तीसरे नंबर पर रही.

    FIRST PUBLISHED : Might 24, 2024, 08:28 IST