VIDEO: विंडीज के 2 खिलाड़ी साथ दौड़े, साथ डाइव मारी और स्लाइड किया, जैसे परछाई… कैच देख पकड़ लेंगे माथा

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे दृश्य ऐसे दिखते हैं, जो बरसों जेहन में रह जाते हैं. ऐसा ही एक दृश्य वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में देखने को मिला, जिसने हर किसी को मोह लिया. सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक कैच के लिए दो खिलाड़ी साथ दौड़ते हैं. साथ डाइव मारते हैं. एक ही ऐक्शन से साथ गिरते हैं. जिससे पहली नजर में यह जानना मुश्किल हो जाता है कि कैच किस खिलाड़ी ने लपका है और कौन उसकी परछाई सा संग बना रहा.

हम जिस कैच की बात कर रहे हैं, वह दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी का था. गेराल्ड कोएत्जी ने शमार जोसेफ की लो फुलटॉप गेंद को ऑफ साइड में हवा में खेला. गेंद को लपकने के लिए कवर से ओबेद मैकॉय और मिडऑफ से ब्रैंडन किंग साथ दौड़े. दोनों गेंद के तकरीबन एक बराबर दूरी पर थे. करीब 12-13 कदम उल्टे दौड़ने के बाद दोनों ही गेंद को लपकने के लिए सामने की तरफ डाइव किया.

India Head Coach Job: सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी, धोनी… टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आए ऐसे-ऐसे आवेदन, BCCI भी हैरान

ओबेद मैकाय ने गेंद को लपकने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन किंग उनसे तेज निकले. जब तक मैकाय गेंद तक पहुंचते, किंग उसे लपक चुके थे. कैच लपकने के साथ ही उन्होंने सामने की ओर स्लाइड किया. मैकाय की रफ्तार भी उतनी ही थी और उन्होंने लगभग उसी अंदाज में डाइव की थी. इसके चलते उन्होंने लगभग वैसे ही स्लाइड की. दोनों का एक जैसा दौड़ना, डाइव करना, स्लाइड करना देख हर क्रिकेटप्रेमी के चेहरे को खुशी से भर गया. सिवाय, गेराल्ड कोएत्सी और उनके फैंस को. कोएत्जी बिना खाता खोले मैदान से बाहर लौटे.

बेडरूम से पूल तक… KKR के कप्तान जहां भी जा रहे आईपीएल ट्रॉफी साथ ले जा रहे. पिता को मैसेज किया…

नई दिल्ली. आईपीएल चैंपियन बनने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी खूब जश्न मना रहे हैं. खासकर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल ट्रॉफी छोड़ ही नहीं रहे हैं. अय्यर ने लियोनेल मेसी के अंदाज में आईपीएल ट्रॉफी के साथ बेडरूम में फोटो खिंचवाई. वे यहीं नहीं रुके और पूल से भी ऐसी ही तस्वीर शेयर की. शाहरुख खान को जीत का श्रेय देने वाले श्रेयस अय्यर ने अपने पापा को भी खास मैसेज किया.

कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह रौंदकर आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी. उसने हैदराबाद को 113 रन पर ऑलआउट कर महज 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. यह तीसरा मौका है जब केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता है. केकेआर की टीम इससे पहले 2012 और 2014 में भी चैंपियन रह चुकी है.

कोच की तलाश: डेडलाइन खत्म, गंभीर ने साधी चुप्पी, पर BCCI के पास दूसरा दमदार विकल्प नहीं…

श्रेयस अय्यर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह आईपीएल ट्रॉफी के साथ पूल में पोज देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा है, ‘मैं जहां भी जाता हूं तुम्हें लेकर जाता हूं.’

IPL विजेता टीम ही नहीं मैदानकर्मियों और क्यूरेटर भी हुए मालामाल, BCCI ने की नकद पुरस्कार की घोषणा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन बेहद सफल रहा. फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट के दौरान बेहतर पिच तैयार करने और मैदान का देखरेख करे वालों को ‘गुमनाम नायक’ बताया. सोमवार को घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल स्थलों के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों के लिए इनाम की घोषणा की. IPL विजेता केकेआर की टीम को 20 करोड़ जबकि उप विजेता हैदराबाद को 13 करोड़ की इनामी राशि मिली.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया करने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे. आईपीएल 2024 का समापन रविवार को चेन्नई में हुआ जिसमें फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत के साथ अपनी तीसरी खिताबी जीत दर्ज की. शाह ने एक्स पर लिखा, ‘‘हमारे सफल टी20 सत्र के गुमनाम नायक मैदानकर्मी हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी सराहना के प्रतीक के तौर पर 10 नियमित आईपीएल स्थलों पर मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन अतिरिक्त स्थानों पर 10 लाख रुपये मिलेंगे. आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद.’’

आईपीएल के 10 नियमित स्थान मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरू, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर हैं. इस वर्ष अतिरिक्त आयोजन स्थल गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और धर्मशाला थे. गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू स्थल था जबकि विशाखापत्तनम ने दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों के पहले चरण की मेजबानी की.

धर्मशाला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दूसरे घरेलू मैदान के रूप में कार्य करता है. इस साल का आईपीएल बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए चर्चा में रहा है जिसमें सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा. इस सत्र में 250 रन का आंकड़ा आठ बार पार किया गया. शाह ने नाइट राइडर्स को खिताबी जीत के लिए बधाई भी दी.

उन्होंने लिखा, ‘‘2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के लिए श्रेयस अय्यर को बधाई. एक बार फिर, बड़ी संख्या में आने और इसे एक और सफल सत्र बनाने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद!’’

Tags: IPL 2024

IPL 2024: स्टार्क ने वसूल कराई 24.75 करोड़ की कीमत, KKR को बनाया चैंपियन, वर्ल्ड कप 2023 की याद दिलाई

चेन्नई. मिचेल स्टार्क ने शायद ही वह ‘रील’ देखी होगी जो एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी जब स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदों पर लगातार छक्के जड़े जा रहे थे. इस रील में स्टार्क की आवाज की जगह हरियाणवी लहजे में कहा जा रहा था ‘मजा ही मजा, आईपीएल में अपनी 24.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कीमत का लुत्फ उठा रहा हूं.’ इस रील को बनाने वाले हालांकि भूल गए थे कि स्टार्क बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और आईपीएल की नीलामी में उन पर इतनी बड़ी रकम इसीलिए लगी थी.

आईपीएल में 8 साल बाद वापसी करने वाले मिचेल स्टार्क ने शुरुआती 9 मैच में सिर्फ सात विकेट लिए थे. उनको आउट ऑफ फॉर्म देख केकेआर के फैंस धीरज खो रहे थे तो ट्रोलर रील बनाने में लग गए थे. इन सबसे दूर स्टार्क फॉर्म में लौटने के लिए मेहनत कर रहे थे. एक बार जब वे फॉर्म में लौटे तो कहर बरपाना शुरू कर दिया. उन्होंने वानखेडे मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना टैलेंट दिखाया और फिर प्लेऑफ तथा फाइनल में. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को अपना शिकार बनाया.

KKR की आईपीएल जीत, शाहरुख-सुहाना और अनन्या पांडे… IPL 2012 में और 2024 में भी… फोटो वायरल

मिचेल स्टार्क ने इससे पहले भी बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाए है. चाहे वह वनडे वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल में ब्रेंडन मैक्कुलम का विकेट हो या वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल, जहां उन्होंने शुभमन गिल और केएल राहुल को चलता कर भारतीय बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया था.
इस आईपीएल में शानदार लय में रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल में जिस तरह से स्टार्क ने चलता किया, उससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की झलक मिल गई इ होगी. विश्व कप या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको 30 विकेट लेने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि दो या तीन महत्वपूर्ण दिनों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है. केकेआर ने तय किया कि स्टार्क की कीमत 24.75 करोड़ रुपये है और न्यू साउथ वेल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाया कि जब बड़े मौके की बात आती है, तो वह अनमोल है.

पिछले कई वर्षों से स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट को महत्व दिया और इस लिए दुनिया भर के लीग क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेले. उनके लिए लाल कूकाबुरा गेंद से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने से बेहतर कोई दृश्य नहीं है. स्टार्क ने पिछले साल एशेज से पहले ब्रिटिश अखबार गार्जियन से कहा था, ‘टेस्ट जीत के बाद अपने साथियों के साथ बैठकर उसका जश्न मनाने से बढ़कर मुझे क्रिकेट में और कुछ भी पसंद नहीं है. अपने कई करीबी साथियों के साथ बैगी ग्रीन में खेलने का लुत्फ उठाना शानदार है.’ (इनपुट भाषा)

Tags: IPL 2024

IPL 2024: विराट की उम्मीदों पर फिरा पानी, राजस्थान ने RCB को किया बाहर, क्वालीफायर 2 में SRH से मुकाबला

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस तरह रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है. जहां उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी. आरसीबी ने पहला विकेट कप्तान फाफ डू प्लेसी के रूप में गंवाया. वह 14 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर रोवमन पॉवेल ने कैच किया. विराट कोहली भी इस मुकाबले में कमाल नहीं कर सके. वह 24 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विराट कोहली को युजवेंद्र चहल ने डेवुएन फेरेरा के हाथों कैच आउट करवाया. हालांकि, किंग कोहली आईपीएल इतिहास में 8000 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए हैं.

मिडिल ऑर्डर भी नहीं कर सका कमाल
कैमरन ग्रीन ने 21 गेंद पर 27 रन बनाए. मैक्सवेल पहले ही गेंद पर कैच आउट हो गए. रजत पाटीदार ने आरसीबी की पारी संभालते हुए 34 रन बनाए. जो टीम का उच्चतम स्कोर था. वहीं, महिपाल लोमरोर ने तेजी से 32 रन की पारी खेली. इस तरह आरसीबी की टीम 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी. आवेश खान ने 3 विकेट झटके तो वहीं, अश्विन को 2 विकेट मिला. संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और चहल ने भी 1-1 विकेट लिए.

जायसवाल ने दिलाई शानदार शुरुआत

अब चेज करने की बारी राजस्थान रॉयल्स की आई. राजस्थान की टीम को यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. वह 30 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए. टॉम कोहलर 25 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान संजू सैमसन का भी बल्ला मुकाबले में नहीं चला. वे बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे निकले लेकिन कर्ण शर्मा की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने उन्हें स्टंप कर दिया.

रियान पराग और हेटमायर ने पलटा मैच

एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम ये मैच हार जाएगी. लेकिन रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने गजब की बैटिंग की और  राजस्थान को जीत के करीब लेकर गए. रियान पराग ने 26 गेंदों में 36 रन की पारी खेली तो वहीं, शिमरोन हेटमायर ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए. अंत में रोवमेन पॉवेल ने छक्का मारकर मैच जिता दिया. उन्होंने 8 गेंदो में 16 रन बनाए.

विराट की उम्मीदों पर फिरा पानी

आरसीबी की टीम नौवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हुई थी. लेकिन इस बार वे क्वालीफायर तक नहीं पहुंच सकी. 3 बार ये टीम फाइनल में पहुंची है. लेकिन एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. इस बार भी विराट कोहली की उम्मीदों पर पानी फिर गया. अब उन्हें अगले साल का इंतजार करना होगा.

Tags: IPL 2024, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, Sanju Samson, Virat Kohli

KKR की आईपीएल जीत, शाहरुख-सुहाना और अनन्या पांडे… IPL 2012 में और 2024 में भी… फोटो वायरल

नई दिल्ली. आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं, सेलिब्रिटीज का मेला भी है. कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल जीत में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला. केकेआर के बॉलर जब-जब फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट गिरा रहे थे तब-तब शाहरुख खान-जूही चावला के साथ-साथ सुहाना खान और अनन्या पांडे खुशी से उछल पड़ती थीं. और यह पहला मौका नहीं है जब सुहाना-अनन्या केकेआर की आईपीएल ट्रॉफी जीतने की गवाह बनी हैं. सुहाना और अनन्या 12 साल पहले भी तब स्टेडियम में मौजूद थीं, जब केकेआर ने पहली बार आईपीएल जीता था.

कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को खेले गए आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी आसानी से हरा दिया. केकेआर ने एसआरएच को पहले तो 113 रन पर ऑलआउट किया. इसके बाद महज 10.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. केकेआर का यह तीसरा खिताब है.

आईपीएल का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. केकेआर ने 2012 में पहली बार आईपीएल जीता था. तब भी फाइनल चेन्नई के इसी मैदान पर खेला गया था. उस मुकाबले को देखने के लिए शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना खान, अनन्या पांडे भी मौजूद थीं.

KKR की आईपीएल जीत, शाहरुख-सुहाना और अनन्या पांडे... 2012 में भी और 2024 में...  फोटो वायरल

दिलचस्प बात यह है कि सुहाना खान और अनन्या पांडे 2012 में भी तब स्टेडियम में मौजूद थीं, जब केकेआर ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी. केकेआर की पहली बार जब चैंपियन बनी थी, तब खिताबी मुकाबला चेन्नई में खेला गया था. आईपीएल 2024 का फाइनल भी चेन्नई में ही खेला गया. सोशल मीडिया में 2012 की वह तस्वीर वायरल हो गई है, जब सुहाना खान और अनन्या पांडे आईपीएल की जीत का जश्न मना रही थीं. एक्टर ऋतिक रौशन भी इस तस्वीर में साथ दिख रहे हैं.

Tags: IPL 2024, Kolkata Knight Riders

आईपीएल फाइनल में ऐसी हो सकती है KKR और SRH की प्लेइंग XI, ये खिलाड़ी अकेले दम पर बदल देंगे मैच का रुख
हाइलाइट्स

केकेआर बनाम एसआरएच में फाइनल जंग आज केकेआर की नजर तीसरी बार विजेता बनने पर दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव हो सकते हैं

नई दिल्ली. आईपीएल के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भिड़ रही हैं. केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के हाथों में है. यह बहु प्रतिक्षित मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. केकेआर ने हैदराबाद को क्वालीफायर 1 में हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं हैदराबाद ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताब के लिए दावा पेश किया. फाइनल में दोनों टीमें इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं. ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. केकेआर की बॉलिंग और एसआरएच की बैटिंग के बीच जबरदस्त टक्कर होगी.

केकेआर में पावर हिटर की भरमार है वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक बेहतरीन गेंदबाज है. हैदराबाद की टीम ट्रेविस हेड (Travis Head) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पर ज्यादा निर्भर है जो टॉप ऑर्डर में जल्दी जल्दी रन बनाने में माहिर हैं. उनके पास बॉलिंग में भी वैरायटी है.

स्टार खिलाड़ी नदारद… फिर भी विंडीज ने साउथ अफ्रीका से छीन ली टी20 सीरीज, WC से पहले प्रोटियाज टीम के लिए खतरे की घंटी

टीम हारी… लेकिन कैप्टन ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, बाबर आजम ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, खतरे में विराट कोहली का महारिकॉर्ड

केकेआर की संभावित प्लेइंग XI: सुनील नारायण, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

सुनील नारायण केकेआर के लिए साबित होंगे तुरुप का इक्का
केकेआर की ओर से इस सीजन में ओपनर सुनील नारायण (Sunil Narine) ने अभी तक बेहतरीन बैटिंग की है. इस मैच में केकेआर को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. नारायण ने गेंद के साथ साथ बल्ले से भी कमाल किया है. जिस पिच पर फाइनल होना है वहां स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. ऐसे में सुनील नारायण अपनी फिरकी से भी पावरप्ले में कहर ढा सकते हैं. वह एसआरएच के मिडिल ऑर्डर को भी सस्ते में ढेर कर सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित XI: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

क्लासेन, हेड और अभिषेक पर रहेगी नजर
हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन दूसरे हाफ में वह फीके रहे हैं. उनके बाद ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाया है. हेड और अभिषेक के बाद क्लासेन पर सभी की नजरें रहेंगी. केकेआर के दोनों स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण बीच के ओवरों में हैदराबाद को मुश्किल में डाल सकते हैं उन्हें क्लासेन काउंटर अटैक से मुश्किल में डाल सकते हैं. लाल मिट्टी से बने विकेट पर यह मैच खेला जाएगा जहां गेंदबाजों को अधिक उछाल मिलेगी. कप्तानों के लिए टॉस अहम होगा.

केकेआर बनाम एसआरएच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 26 मई को जियो सिनेमा एप्प पर होगी जबकि लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा. यह मैच रविवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

Tags: IPL 2024, KKR vs SRH, Sunil narine, Travis Head

टीम हारी… लेकिन कैप्टन ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, बाबर आजम ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, खतरे में विराट कोहली का महारिकॉर्ड
हाइलाइट्स

बाबर आजम ने 32 रन की पारी खेली 4000 के आंकड़े से 51 रन दूर बाबर विराट कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 32 रन की पारी खेली. बाबर की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को 23 रन से इस मुकाबले में हार मिली. हालांकि इस मैच में बाबर ने अपने नाम बड़ी उलब्धि दर्ज कर ली है. पाकिस्तानी कप्तान ने इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर ने रोहित को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में बाबर से आग सिर्फ विराट कोहली हैं. पाकिस्तान को इस सीरीज में अभी दो मैच और खेलने हैं. बाबर इस दौरान विराट को भी पछाड़ सकते हैं.

बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड (ENG vs PAK) ने पहले बैटिंग करते हुए जोस बटलर (Jos Buttler) के 84 रन के दम पर 7 विकेट पर 183 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 160 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा फखर जमां ने 45 रन बनाए . जबकि उसके दूसरे शीर्ष स्कोर बाबर आजम (Babar Azam) रहे जिन्होंने 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली. बाबर के 118 टी20 इंटरनेशनल  मैचों में 3987 रन हो गए हैं जिसमें 3 शतक और 36 अर्धशतक शामिल है. रोहित शर्मा 151 मैचों में 3974 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं जबकि विराट कोहली 117 मैचों में 4037 रन के साथ पहले नंबर पर हैं.

KKR vs SRH आईपीएल फाइनल में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

1, 2 नहीं… पूरे 6 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन, अकेले गेंदबाज ने टीम की बचाई लाज, आईपीएल बीच में छोड़ लौटा था स्वदेश

51 रन बनाकर विराट को पीछे छोड़ देंगे बाबर आजम
बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दो टी20 मैचों में 51 रन बनाकर विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. बाबर के पास 4 हजारी बनने का सुनहरा मौका है. वह अगाामी टी20 विश्व कप से पहले इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर खुद के आत्मविश्वास में इजाफा करना चाहेंगे. टी20 विश्व कप में बाबर बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे.

ये कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने बटलर
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में 51 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े. बटलर ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम 3000 रन भी पूरे कर लिए. यह उपलब्धि हासिल करने वाले बटलर इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं. बटलर के 115 मैचों में 3011 रन हो गए हैं.

Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Rohit sharma, Virat Kohli

Video: टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुए भारतीय खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा, द्रविड़ के साथ एयरपोर्ट पर कौन-कौन देखिए वीडियो

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो चुकी है. बीसीसीआई ने टीम इंडिया को शुभकामना के साथ इस मेगा इवेंट के लिए रवाना भेजा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच समेत खिलाड़ी वेस्टइंडीज और अमेरिका क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए उड़ान भरी. मुंबई से भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना लेकर चली.

आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का सपना लेकर भारतीय टीम शनिवार 25 मई को रवाना हुई. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के इस बहुचर्चित टूर्नामेट के लिए रवाना होने की जानकारी साझा की. टीम बस से कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के उतरने का वीडियो सामने आया है. मुंबई के एयरपोर्ट से भारतीय टीम का दल उड़ान भरा. 1 से 29 जून के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाना है.

कप्तान रोहित के साथ कौन कौन
एयरपोर्ट की जो तस्वीर बीसीसीआई ने शेयर की है इसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं. वहीं अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल की तस्वीर एक साथ दिखी.

क्या शाहीन अफरीदी ने उप-कप्तान बनने के किया मना, टी20 विश्व कप टीम सलेक्शन पर विवाद, PCB ने दी सफाई

कराची. आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने टीम की घोषणा की और इसको लेकर विवाद हो गया. टू्र्नामेंट से ठीक पहले शाहीन अफरीदी से कप्तानी लेकर बाबर आजम को फिर टीम की कमान दी गई. इसके बाद खबर सामने आई कि पाकिस्तान का कोई उप कप्तान नहीं घोषित किया गया है क्योंकि शाहीन ने यह जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से शनिवार को इस मामले पर सफाई आई है.

पीसीबी ने कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले महीने अमेरिका और कैरेबिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कभी भी शाहीन को उप कप्तानी की भूमिका की पेशकश नहीं की थी. काफी खबरों में दावा किया गया कि अफरीदी को बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम में उप कप्तान बनने के लिए पेशकश की गयी लेकिन इस बायें हाथ के तेज गेंदबाज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में से एक के करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘चयनकर्ता इस खबर से हैरान थे क्योंकि जब शुक्रवार को उन्होंने दो घंटे तक ऑनलाइन बैठक की तो 7 में से 6 चयनकर्ता बाबर आजम के लिए उप-कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे. पीसीबी चेयरमैन के निर्देशों के अनुसार बैठक के मिनट रिकॉर्ड किये गये हैं. इसलिए आज की शाहीन के उप कप्तान बनने की पेशकश ठुकराने की खबर चयनकर्ताओं के लिए हैरानी भरी थी.’’

हालांकि यह खुलासा किया गया कि मार्च में एक चयनकर्ता ने अफरीदी से पूछा था कि क्या वह भविष्य में उप कप्तान बनना चाहेंगे. इस तेज गेंदबाज ने इस पेशकश को एकदम ठुकरा दिया था.

पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

Tags: Babar Azam, Shaheen Afridi, T20 World Cup