रोहित- विराट क्या टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे ओपनिंग? जायसवाल- चहल बाहर, मांजरेकर ने चुनी अपनी प्लेइंग XI
हाइलाइट्स

संजय मांजरेकर ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मैच आयरलैंड से

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम 17 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए अमेरिका पहुंच गई है. टीम इंडिया 2 जून से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान, कोच और टीम मैनेजमेंट के सामने मुश्किल चुनौती है. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी. मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग में उतारा है.

संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम शो में कहा कि वह टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) को ओपनिंग में उतारना चाहते हैं. मांजरेकर ने कहा कि विश्व कप में रोहित के साथ कोहली से ओपनिंग कराई जाए. उन्होंने बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जबकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भी मौका नहीं दिया. मांजरेकर ने संज सैमसन की जगह ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर जगह दी.

T20 World Cup: टीम इंडिया के इकलौते वॉर्मअप मैच का क्या लाइव टेलीकास्ट होगा? जानिए सबकुछ

T20 World Cup: जायसवाल करता है बेखौफ बल्लेबाजी, शिवम दुबे है तुरुप का इक्का, रैना बोले- दोनों को मिले प्लेइंग XI में जगह

पंड्या के साथ शिवम दुबे को रखा
वर्तमान में बतौर कमेंटेटर काम कर रहे संजय मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी है वहीं स्पिनर में कुलदीप यादव के साथ रवींद्र जडेजा को रखा है. ऑलराउंडर में हार्दिक पंड्या के साथ शिवम दुबे को भी रखा है. सूर्यकुमार यादव को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं.

संजय मांजरेकर की ये है टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान) , विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
और जसप्रीत बुमराह.

Tags: Sanjay Manjrekar, T20 World Cup, Yashasvi Jaiswal, Yuzvendra Chahal

IND vs BAN Heat-up: तैयारियों को परखने का आखिरी मौका, विराट भारतीय टीम से जुड़े, वॉर्मअप मैच में खेलने पर संशय
हाइलाइट्स

विराट कोहली मैच से कुछ समय पहले न्यूयॉर्क पहुंचे भारत बनाम बांग्लादेश वॉर्मअप मैच शनिवार को

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश से शनिवार को भिड़ेगी. इस मुकाबले के जरिए टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखेगी. भारतीय टीम के खिलाड़ी दो बैच में अमेरिका पहुंचे हैं. विराट कोहली इस मैच के शुरू होने से कुछ समय पहले न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. उनका वॉर्मअप मैच में खेलना संदिग्ध है. न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी खेलकर प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की करना चाहेंगे वहीं मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह गेंदबाजी में छाप छोड़ने को बेताब हैं.

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती कॉम्बिनेशन ढूढने की है. वॉर्मअप (IND vs BAN) मैच के जरिए वह संयोजन बनाने की तलाश में होगी. भारत को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) ट्रॉफी जीते हुए 17 साल हो चुके हैं. उसने साल 2007 में पहली और आखिरी बार चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा किया था. भारतीय टीम विराट को छोड़कर बाकी के सभी 14 खिलाड़ियों को इस मैच में आजमाना चाहेगी क्योंकि इस मुकाबले को आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने कोहली के न्यूयॉर्क में  आगमन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘विराट कोहली ने टीम होटल में पहुंच गए हैंऔर लंबी उड़ान के बाद वह आराम करेंगे.’ कोहली 16 घंटे की विमान यात्रा कर यहां पहुंचे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को अभ्यास मैच में उनकी भागीदारी इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं.

रोहित- विराट क्या टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे ओपनिंग? जायसवाल- चहल बाहर, मांजरेकर ने चुनी अपनी प्लेइंग XI

T20 World Cup: टीम इंडिया के इकलौते वॉर्मअप मैच का क्या लाइव टेलीकास्ट होगा? जानिए सबकुछ

अधिकांश खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद 2 सप्ताह का ब्रेक मिला है
टीम के अधिकांश सदस्यों को आईपीएल के बाद दो सप्ताह का ब्रेक मिला है. ऐसे में यह सभी खिलाड़ियों के लिए लय परखने का अवसर होगा. कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को दो ऐसे क्षेत्र है जहां विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होगी. जायसवाल के लय में होने के बाद भी एकादश में जगह देना एक मुद्दा होगा क्योंकि इससे शिवम दुबे जैसे पावर-हिटर को बाहर बैठना पड़ सकता है. पहले से माना जा रहा है कि जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि इससे न केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा को पारी का आगाज करने का मौका मिलेगा बल्कि आखिरी ओवरों में सहजता से बड़े शॉट खेलने वाले दुबे को एकादश में मौका मिलेगा.

शाकिब की फिरकी और मुस्ताफिजुर की पेस से रहना होगा सतर्क
भारत के लिए दूसरी शुरुआती समस्या जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी करने वाले को तय करना होगा. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज दोनों आईपीएल अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे. ऐसे में हरफनमौला हार्दिक पंड्या का महत्व बढ़ जाता है. टीम को उनसे इस मामले में अपने कोटे के चार ओवर डालने की उम्मीद होगी. भारतीय टीम के सामने इस अभ्यास मैच में धीमी पिच पर शाकिब अल हसन और महेदी हसन के साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से निपटने की चुनौती होगी. भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा. टीम इंडिया को अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

Tags: India vs Bangladesh, T20 World Cup, Virat Kohli

कोई नही है टक्कर में… बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, हथिया ली नंबर वन की कुर्सी, 4 हजार रन भी किए पूरे
हाइलाइट्स

बाबर आजम के टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे बाबर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. बाबर ने यह कारनामा इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टी20 मैच में किया. उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था. बाबर ने इस छोटी पारी के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया. बाबर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मैच में बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए.

बाबर आजम (Babar Azam) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली  (Virat Kohli) 4037 रन के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि बाबर 4023 रन के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं. बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक कुल 18 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 660 रन बनाए हैं वहीं विराट कोहली ने इंग्लैंड (ENG vs PAK) के खिलाफ खेले ओवरऑल 20 टी20 में 639 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच 619 रन के साथ तीसरे और पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 560 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं.

क्या वर्ल्ड कप देखने के लिए खराब करनी होगी नींद? कब शुरू होंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

झुग्गियों से निकलकर टी20 वर्ल्ड कप टीम में बनाई जगह, बॉलिंग अटैक की करेगा अगुआई, संघर्षों से भरी है इस बॉलर की कहानी

बाबर, विराट और रोहित में चूहे बिल्ली का खेल!
विंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली में चूहे बिल्ली वाला खेल देखने को मिलेगा. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट पहले जबकि बाबर दूसरे वहीं रोहित तीसरे नंबर पर हैं. रोहित विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर सकते हैं वहीं बाबर की नजर विराट को पीछे छोड़ने पर होगी. बाबर 15 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे. रोहित के नाम 3974 रन दर्ज है.

बाबर टी20 इंटरनेशनल में 4000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बने
बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान का नंबर आता है जिन्होंने 98 मैचों में 3203 रन बनाए हैं वहीं 119 मैचों में 2514 रन के साथ मोहम्मद हफीज तीसरे नंबर पर हैं. शोएब मलिक के नाम 124 मैचों में 2435 रन हैं.

Tags: Babar Azam, England vs Pakistan, Pakistan cricket workforce, Virat Kohli

Group India Schedule: 6 टीमें… 32 मैच.. टी20 वर्ल्ड कप के बाद बिजी है टीम इंडिया, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
हाइलाइट्स

भारत को टी20 वर्ल्ड कप के बाद 6 टीमों के साथ खेलना है टीम इंडिया जुलाई- अगस्त में जिम्बाब्वे और श्रीलंका का दौरा करेगी

नई दिल्ली. टीम इंडिया का शेड्यूल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भी बिजी रहने वाला है. भारतीय टीम इस समय अमेरिका में है जहां उसे विश्व कप के लीग मुकाबले न्यूयॉर्क में खेलने हैं. इसके बाद टीम इंडिया विंडीज का दौरा करेगी. टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है. विश्व कप के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक 6 अलग अलग टीमों के साथ 32 मैच खेलेगी. इस दौरान भारतीय टीम कुछ सीरीज अपने घर में खेलेगी जबकि कुछ घर के बाहर.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) खत्म होने के बाद भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) का दौरा करेगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 6 जुलाई को खेला जाएगा जबकि पांचवां और आखिरी मैच 14 जुलाई को आयोजित होगा. इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका (IND vs SL) दौरे पर जाएगी जहां वह मेजबान टीम के साथ 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. इस दौरान युवा खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है.

T20 World Cup: हार्दिक पंड्या तो पहुंच गए लेकिन विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? बांग्लादेश के खिलाफ क्या खेल पाएंगे वॉर्मअप मुकाबला

क्या वर्ल्ड कप देखने के लिए खराब करनी होगी नींद? कब शुरू होंगे मुकाबले, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 5 टेस्ट खेलेगी
श्रीलंका दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. बांग्लादेश के खिलाफ भारत 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगा. इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी. दोनों टीमें 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में टकराएंगी. भारतीय टीम इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होती थी लेकिन इस बाद दोनों टीमों इस सीरीज के तहत 5 टेस्ट मैच खेलेगी.

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होगा. बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पांचवां और और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपने घर में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी. इंग्लैंड से सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है. भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरान नहीं करना चाहता. इसका आयोजन फरवरी- मार्च में हो सकता है. इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल के 18वें सीजन में बिजी हो जाएंगे.

Tags: T20 World Cup, Group india

IPL 2024 में ठोके 573 रन, चयनकर्ताओं को दे डाली चुनौती, मैं भारत खेलूंगा, कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा लगातार खटखटा रहे असम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिखाए टॉप फॉर्म को जारी रखते हुए 500 से ज्यादा रन ठोक डाले. पराग को अपने कौशल और काबिलियत पर इतना भरोसा है कि वह पूरे आत्मविश्वास से कहते हैं कि ‘‘चाहे कुछ भी हो जाये, मैं भारत के लिए खेलूंगा.’’

पराग ने पीटीआई से कहा, ‘‘कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा. यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा. पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा.’’

असम के 22 साल के युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाये हैं. आईपीएल के पिछले पांच सालों में 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता ने एक सत्र में 200 रन भी नहीं बनाये थे.

पराग ने कहा, ‘‘जब मैं रन नहीं बना रहा था तो मैंने पहले इंटरव्यू में भी कहा था कि मैं भारत के लिए जरूर खेलूंगा. यह मेरा खुद पर विश्वास है. यह मेरा अहंकार नहीं है. जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी.’’

हरभजन सिंह का टीम मैनेजमेंट को संदेश, हार्दिक पंड्या बहुत कुछ झेल चुके हैं, अगर टी20 विश्व कप उनके लिए…

ऐसी संभावना है कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जायेगा. पराग ने कहा, ‘‘यह अगला दौरा होगा या छह महीने में एक दौरा होगा या फिर एक साल में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है. यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है.’’

Tags: IPL 2024, Riyan parag

IPL में हुई खूब ‘धुलाई’, पर T20 वर्ल्‍ड कप में बेजोड़ है इस पेसर का परफॉर्मेंस, भारत को रहना होगा सतर्क

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World Cup 2024) में विकेट लेने की क्षमता और कसी हुई बॉलिंग के मामले में 30 वर्षीय एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) दक्षिण अफ्रीकी टीम (South Africa Cricket staff) के लिए ‘असेट’ साबित हुए हैं लेकिन आईपीएल 2024 में उन्‍हें खराब दौर से गुजरना पड़ा. भारत की प्रीमियर लीग में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का यह बॉलर न केवल विकेट के लिए तरसता रहा बल्कि उनकी गेंदों की जमकर पिटाई भी हुई. यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि यह वही नोर्किया हैं जो अपनी 145+ KM/H की गति और लेट स्विंग से नामी बैटरों के लिए मुसीबत बना करते थे.

आईपीएल 2024 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) की ओर से 6 मैच खेलकर नोर्किया केवल 7 विकेट हासिल कर सके. चोट के चलते क्रिकेट से दूर रहने का असर इस गेंदबाज के प्रदर्शन में साफ नजर आया और पूरे समय वे संघर्ष करते ही नजर आए.

वेस्टइंडीज की 2 टी20 वर्ल्‍डकप जीत का ‘हीरो, विवादों से नाता, वॉर्न से हुई थी तकरार

IPL 2024 में रहे बेहद ‘खर्चीले’, मिले सिर्फ 7 विकेट
आईपीएल 2024 में नोर्किया 42.00 के खराब औसत से 7 विकेट ही ले सके. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 13.36 की रही यानी प्रति ओवर उन्‍होंने 13 से अधिक रन खर्च किए. बॉलिंग के दौरान नोर्किया अपने टॉप परफॉर्मेंस से काफी दूर नजर आए. राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच में तो उनके ओवर में अनकैप्‍ड प्‍लेयर रियान पराग ने दो छक्‍के और तीन चौके सहित 25 रन जड़े. जाहिर हैं, साढ़े 6 करोड़ रुपये कीमत के इस खिलाड़ी से दिल्‍ली कैपिटल्‍स को कहीं बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा थी. इससे पहले आईपीएल 2020 के 16 मैचों में 22 विकेट लेकर नोर्किया ने अपने पहले ही सीजन में चमक दिखाई थी. इस सीजन में 156 KM/H की गति से गेंद फेंककर भी उन्‍होंने सुर्खियां बटोरी थीं. 2021 के सीजन में उन्‍होंने 8 मैचों में 12 विकेट, 2022 में 6 मैचों में 9 विकेट और 2023 में 10 मैचों में 10 विकेट हासिल किए थे.

नोर्किया के समक्ष अब इस खराब दौर को भूलकर टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है. मुश्किल यह है कि उनके पास इसके लिए समय बेहद कम है. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में एडम मार्कराम की कप्‍तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपना पहला मैच 3 जून को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है.

भाई जो टी20 वर्ल्‍डकप में साथ खेले, भारत-पाकिस्‍तान की एक-एक जोड़ी शामिल

टी20 वर्ल्‍डकप के सबसे ‘किफायती’ तेज गेंदबाज

T20 World Cup 2024, T20 World Cup, Anrich Nortje, South Africa Cricket team, IPL 2024 , टी20 वर्ल्‍डकप 2024, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम, एनरिक नोर्किया, आईपीएल 2024

टी20 वर्ल्‍डकप का पिछला प्रदर्शन इस मामले में नोर्किया के लिए ‘प्रेरणादायी’ हो सकता है. वे अब तक दो टी20 वर्ल्‍डकप खेले हैं और 10 मैचों में 9.90 के बॉलिंग औसत और 5.37 की इकोनॉमी से 20 विकेट अपने नाम किए हैं. 15 या इससे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में 10 से नीचे का औसत दर्ज करने वाले वे इकलौते बॉलर हैं. यही नहीं, 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स में 6 से कम की इकोनॉमी (प्रति ओवर दिए गए रन) दर्ज करने वाले भी नोर्किया एकमात्र तेज गेंदबाज हैं.

बैटर जो 2 देशों से खेला, टी20 वर्ल्‍ड कप का रहा हिस्‍सा, भाई और दो बहनें भी इंटरनेशनल क्रिकेटर

2021 और 2022 के टी20 वर्ल्‍डकप में खेल चुके

कोराना के साए में 2021 में हुए टी20 वर्ल्‍डकप में नोर्किया ने 5 मैचों में 11.55 के औसत और 5.37 की इकोनॉमी से 9 विकेट हासिल किए थे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट था जो उन्‍होंने बांग्‍लादेश के खिलाफ किया था. ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ मैचों में भी उन्‍होंने किफायती बॉलिंग करते हुए दो-दो विकेट लिए थे. 2022 के टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 5 मैचों में ही 8.54 के औसत और 5.37 की ही इकोनॉमी से 11 विकेट लिए. इस बार वे बांग्‍लादेश (4/10) और पाकिस्‍तान (4/41) के खिलाफ मैचों में चार-चार विकेट लेने में कामयाब रहे थे. दुर्भाग्‍यवश इन दोनों वर्ल्‍डकप में दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी और नोर्किया को आगे के मैचों में बॉलिंग का मौका नहीं मिल सका.

VIDEO : मिस्‍बाह, डिविलियर्स, स्‍टीव वॉ और..अजीब तरीके से आउट हो हंसी के पात्र बने बैटर

टी20 WC में द. अफ्रीका का सर्वश्रेष्‍ठ बॉलिंग प्रदर्शन
टी20 वर्ल्‍डकप में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्‍ठ बॉलिंग विश्‍लेषण (4/10, विरुद्ध बांग्‍लादेश) नोर्किया के ही नाम पर है. यही नहीं, इस विश्‍व स्‍तरीय टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से नोर्किया के अलावा मोर्ने मोर्केल ही दो बार पारी में चार विकेट ले पाए हैं.  दक्षिण अफ्रीका के वेन पर्नेल, जैक्‍स कालिस, डेल स्‍टेन, चार्ल लेंगरवेल्‍ट, इमरान ताहिर, क्रिस मॉरिस और लुंगी ए‍नगिडी टूर्नामेंट में एक-एक बार 4 विकेट ले चुके हैं.

वैसे नोर्किया ने अब तक तीनों फॉर्मेट में अच्‍छा प्रदर्शन किया है. 19 टेस्‍ट में 26.71 के औसत से 60 विकेट, 22 वनडे में 27.27 के औसत से 36 विकेट और 33 T20I में 21.44 के औसत से 38 विकेट वे ले चुके हैं. पीठ की चोट के कारण वे पिछले साल भारत में हुए वर्ल्‍डकप (वनडे) में नहीं खेल सके थे. दक्षिण अफ्रीकी स्‍पीडस्‍टर के पास टी20 वर्ल्‍डकप में अच्‍छा प्रदर्शन कर इसकी भरपाई का मौका है. नोकिया अगर अपने श्रेष्‍ठ फॉर्म में लौटे तो कगिसो रबाडा के साथ‍ विपक्षी बैटरों के लिए बड़ा खतरा साबित होने में सक्षम हैं.

Tags: Anrich Nortje, Icc T20 world cup, IPL 2024, South Africa Cricket, T20 World Cup

VIDEO: T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय अभियान शुरू, न्यूयॉर्क में ऐसा रहा पहला सेशन, 2 महीने बाद आए साथ

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में पहला ग्राउंड सेशन किया. इसमें हार्दिक पंड्या भी शामिल हुए. बीसीसीआई ने इस सेशन का वीडियो जारी किया है. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या वीडियो में अपने अनुभव शेयर करते नजर आए. विराट कोहली और रिंकू सिंह इस टीम को बाद में ज्वाइन करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में एक जून से खेला जाना है. भारतीय टीम इसी दिन अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से है. इसके बाद 9 जून को भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा.

भारतीय टीम ने बुधवार (भारतीय समय) को टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना पहला ग्राउंड सेशन किया. टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने कहा, ‘हम दो दिन पहले ही यहां आए हैं. अब हम टीम के साथ यहां अपना रूटीन शुरू कर रहे हैं, ताकि टाइम जोन से तालमेल बिठा सकें. आज हमारा पहला ग्राउंड सेशन है.’ सोहम देसाई ने कहा कि ये खिलाड़ी दो महीने बाद साथ खेलने के लिए आए हैं. अब देखना है कि टीम की बेहतरी के लिए क्या करने की जरूरत है.

पाकिस्तान को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करने इंग्लैंड पहुंची टीम के अरमान रह गए अधूरे

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी इंग्लैंड में कर रही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को एक हफ्ते के भीतर दूसरा झटका लगा है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 28 मई को टी20 मैच खेला जाना था, जिस पर बारिश की मार पड़ गई. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 22 मई का मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था. 25 मई के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 23 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस तरह बड़े अरमानों के साथ टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी करने पहुंची पाकिस्तान टीम को झटका लगा है.

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के सिलसिले में पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड पहुंची. आयरलैंड ने पहले ही टी20 मैच में हराकर पाकिस्तान की कमजोरी सामने ला दी. हालांकि, वह अगले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही. लेकिन इसे टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं माना गया.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया से अमेरिका में जुड़ा एक और स्टार, विराट और रिंकू अब भी भारत में

आयरलैंड के बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंची. इंग्लैंड के खिलाफ उसके तीन में से दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड ने 23 रन से जीता. अब दोनों टीमों के बीच 30 मई को चौथा टी20 मैच खेला गया. पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों का ही टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी मैच होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम. बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आजम खान (विकेटकीपर), उस्मान खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket, T20 World Cup

न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्व कप मैच, सचिन तेंदुलकर हो सकते हैं शामिल, देखने जाएंगे मुकाबला

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व जीत का दावेदार माना जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम आयरलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद टीम इंडिया को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है. चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले टी20 विश्व कप के मुकाबले को देखने के लिए पहुंच सकते हैं.

आईसीसी के करीबी सू्त्रों ने बताया कि उसके प्रमुख प्रायोजकों में से एक ब्रांड से जुड़े तेंदुलकर न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट काउंटी मैदान पर यह मैच देखने जा सकते हैं. एक सूत्र ने बताया ,‘‘ सब कुछ ठीक रहा तो सचिन न्यूयॉर्क में यह मैच देखेंगे और भारतीय टीम की हौसलाअफजाई भी करेंगे. यह नहीं पता है कि वह मैच से पहले खिलाड़ियों से मिलेंगे या नहीं लेकिन दर्शक दीर्घा में उनकी मौजूदगी ही रोहित शर्मा की टीम का मनोबल बढाने के लिए काफी होगी.’’

टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने 1992 से 2011 के बीच में 50 ओवरों के छह विश्व कप खेले हैं. वह 2015 वनडे विश्व कप में आईसीसी के ब्रांड दूत भी रह चुके हैं. भारत ने साल 2007 में आईसीसी के पहले टी20 विश्व कप के खिताब को जीता था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान की टीम को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारतीय टीम की चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका है. भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 9 जून को भारत-पाकिस्तान महा मुकाबला खेला जाएगा. 12 जून को अमेरिका जबकि 15 तारीख को कनाडा से खेलेगा.

FIRST PUBLISHED : Could 28, 2024, 23:06 IST

VIDEO: फैंस पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, बोले- सिर पर मत चढ़ो, सिक्योरिटी से बोलकर सबको…

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है. आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम के उप कप्तान का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि नया कप्तान बाबर आजम ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया. इस वक्त पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाबर फैंस पर भड़क रहे हैं.

इंग्लैंड में चार मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने ना सिर्फ अपने फैंस के साथ बुरा बर्ताव किया बल्कि सिक्योरिटी से बोलकर सबको उस जगह से हटा भी दिया. इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले बाबर आजम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह इंग्लैंड की सड़कों पर नजर आ रहे हैं जहां उनको फैंस ने आकर घेर लिया.